TCS या इंफोसिस नहीं, अब इस कंपनी ने निकाले 100 से ज्यादा लोग; CEO की भी हुई छंटनी

[ad_1]

Layoffs: देश की दिग्गज आईटी सर्विस कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में बड़े पैमाने पर छंटनी होने की खबर सामने आने के बाद  अब एक और में कर्मचारियों को काम से निकाले जाने की खबर सामने आ रही है. हालांकि, यह आईटी सेक्टर से जुड़ी कोई कंपनी नहीं है. यहां अमेजन की बात की जा रही है. अमेजन ने अपने ऑडियो बिजनेस के वंडरी पॉडकास्ट डिवीजन से 100 से ज्यादा स्टाफ को बाहर का रास्ता दिखाया है. 

कंपनी से निकाले गए 110 लोग 

कंपनी ने वंडरी के सीईओ सहित 110 लोगों की छंटनी की है. कर्मचारियों को लिखे एक नोट में अमेजन के ऑडियो, ट्विच और गेम्स के वाइस प्रेसिडेंट स्टीव बूम ने बताया कि डॉ. डेथ, अमेरिकन स्कैंडल और बिजनेस वॉर्स जैसी नेरेटिव और स्टोरी बेस्ड पॉडकास्ट सीरीज को अब अमेजन के ऑडियोबुक सर्विस ऑडिबल के तहत मैनेज किया जा सकेगा. कंपनी अब क्रिएटर-लेडेड, वीडियो-बेस्ड कंटेट की ओर बढ़ रही है. 

पॉडकास्ट को लेकर बदल रही है पसंद 

क्रिएटर्स और सेलिब्रिटीज वाले पॉडकास्ट—जैसे न्यू हाइट्स विद जेसन एंड ट्रैविस केल्से, माइंड द गेम और आर्मचेयर एक्सपर्ट को अमेजन के टैलेंट सर्विसेज डिवीजन के अंदर एक नया क्रिएटर सर्विसेज ग्रुप बनाएंगे. कुछ पॉडकास्ट को बनाने की जिम्मेदारी वंडरी ब्रांड को होगी. अमेजन का कहना है कि यह बदलाव पॉडकॉस्ट कंजप्शन को लेकर प्रेरित है. वीडियो स्टाइल, पर्सनैलिटीज वाले शोज ज्यादा लोकप्रिय हो रहे हैं, खासतौर पर यूट्यूब और स्पॉटिफाई जैसे प्लेटफॉर्म्स पर, अब विज्ञापन, मुनाफे और खोजे जाने लायक बनाने के लिए नई-नई रणनीतियां अपनाई जाने लगी हैं. 

बनी रहेगी वंडरी की पहचान 

कंपनी की तरफ से बताया जा रहा है जिन भी कर्मचारियों को वंडरी पॉडकास्ट डिवीजन से निकाला गया है उनमें से ज्यादातर ने कंपनी में ही कोई न कोई और दूसरा काम संभाल लिया है. इस बड़े बदलाव के बावजूद वंडरी के रूप में ब्रांड की पहचान बनी रहेगी. कुछ क्रिएटर-आधारित शो इसके नाम से जारी रहेंगे और इसका वंडरी+ ऐप भी चालू रहेगा. 

 

 

 

ये भी पढ़ें: 

भले हो रही देरी लेकिन जरूर मिलेगी नौकरी… TCS ने जॉब ऑफर्स को लेकर श्रम मंत्रालय को दिया आश्वासन

[ad_2]

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के बाघा छोड़ने वाले थे इंडस्ट्री, करना चाहते थे 9-5 जॉब, जानें वजह

[ad_1]

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक ऐसा टेलीविजन शो है जिसे कई सालों से बहुत प्यार मिल रहा. ये एक मजेदार कॉमेडी शो है जो गोकुलधाम की कहानी दिखाता है, जहाँ लोग साथ रहते हैं और हर छोटी-बड़ी बात पर मिलकर हंसी-मजाक और प्यार से सिचुएशन सॉल्व करते हैं.

शो में कई मजेदार किरदार हैं जो हर एपिसोड को एंटरटेनिंग बनाते हैं. कुल मिलाकर, ये शो हँसी, कल्चर और सोशल मैसेज का जबरदस्त मिक्स है इसलिए सालों से सबका फेवरेट बना हुआ है. और इसी शो में एक पॉपुलर किरदार बाघा भी है. 

तनमय वेकारिया से बाघा बनने तक का सफर
तनमय वेकारिया यानी सबके चहेते बाघा पिछले 15 सालों से सिटकॉम शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बने हुए हैं. पहले वो शो में कैमियो रोल किया करते थे. लेकिन उनका एक्ट लोगों को इतना पसंंद आया कि बाद में मेकर ने उन्हें बाघा का दमदार रोल दिया. उनके किरदार की मासूमियत पर फैंस फिदा रहते हैं.


क्या ‘तारक मेहता…’ छोड़ना चाहते थे बाघा?
बीते दिनों अफवाहें उड़ी थीं कि तनमय ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो छोड़ना चाहते हैं. एक इंटरव्यू में तनमय ने बताया कि वो ऐसा कभी नहीं करने वाले थे. उन्होंने कहा- ‘ऐसा मैं सपने में भी नहीं सोच सकता था. लेकिन बीच में तारक मेहता शो मिलने से पहले ऐसा फेज आया था, जब मेरा एक शो चैनल ने बंद कर दिया था. उस दौर में मेरे पास काम नहीं था. तब मैं इंडस्ट्री को छोड़ने की प्लानिंग कर रहा था.’

बाघा ने लिया था 9-5 की नौकरी करने का फैसला
तनमय ने आगे कहा- ‘मैं 9-5 की नौकरी करने का मैंने फैसला किया था. मैं दूसरा काम करना चाहता था. मैंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला किया था. लेकिन तारक मेहता शो के साथ कभी बुरा एक्सपीरियंस नहीं हुआ. मैं कभी शो छोड़ने की नहीं सोच सकता. मैं नशे में भी ये शो छोड़ने की नहीं सोचूंगा. हम सेट पर खूब मस्ती करते हैं. फिर उससे समय मिले तो शूटिंग करते हैं. शो के साथ अच्छी यादें जुड़ी हुई हैं.’

‘तारक मेहता…’ को इतने मिल रहे प्यार पर क्यों बोले तनमय?
तनमय ने ‘तारक मेहता…ट के 17 साल से ऑडियंस के दिलों में राज करने की वजह बताई. उनके मुताबिक, शो में वल्गैरिटी नहीं है. ये फैमिली शो है. इसलिए लोग इसे पसंद करते हैं. एक्टर ने शो में दयाबेन के लौटने की उम्मीद जताई. लेकिन वो दिशा वकानी की कंडीशन भी समझते हैं. तनमय ने दिलीप जोशी और असित मोदी के काम की तारीफ की.



[ad_2]

Russia-Ukraine war: रूस-यूक्रेन की जंग रुक जाएगी? ट्रंप के दूत ने पुतिन से की मुलाकात

[ad_1]

Russia-Ukraine War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उनके विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक में “महत्वपूर्ण प्रगति” हासिल की है. ट्रंप के अनुसार, बैठक के बाद उन्होंने यूरोपीय सहयोगियों को भी जानकारी दी.

ट्रंप ने Truth Social पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मेरे विशेष दूत स्टीव विटकॉफ की पुतिन के साथ बेहद उपयोगी बैठक हुई. सभी इस बात से सहमत हैं कि यह युद्ध अब समाप्त होना चाहिए, और हम आने वाले दिनों और हफ्तों में इस दिशा में काम करेंगे.”

जेलेंस्की ने कही ये बात
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने ट्रंप से फोन पर बातचीत की, जिसमें उन्होंने इस बात पर सहमति जताई कि “युद्ध का अंत जरूरी है.” उन्होंने यह भी बताया कि यूरोपीय नेता भी इस कॉल में शामिल थे, और उन्होंने यूक्रेन के लिए उनके समर्थन के लिए धन्यवाद जताया. जेलेंस्की ने कहा, “हमने मॉस्को में हुई बातचीत पर चर्चा की. यूक्रेन अपनी स्वतंत्रता की रक्षा करेगा. हमें एक स्थायी और विश्वसनीय शांति की जरूरत है. रूस को वह युद्ध समाप्त करना चाहिए जिसे उसने खुद शुरू किया.”

जेलेंस्की ने लगाए थे गंभीर आरोप

राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि चीन और पाकिस्तान के भाड़े के सैनिक रूसी सेना के साथ लड़ रहे हैं. जेलेंस्की का यह बयान वोवचांस्क दिशा में लड़ रहे यूक्रेनी सैनिकों से मुलाकात के बाद आया. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के सैनिकों ने युद्ध में चीन, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, पाकिस्तान और अफ्रीकी देशों के भाड़े के सैनिकों की भागीदारी का उल्लेख किया है और जवाब देने की कसम खाई है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जेलेंस्की ने लिखा, आज, मैं वोवचांस्क क्षेत्र में हमारे देश की रक्षा करने वालों के साथ था. हमने कमांडरों से अग्रिम मोर्चे की स्थिति, वोवचांस्क की रक्षा और युद्ध की गतिशीलता के बारे में बात की. इस क्षेत्र में हमारे सैनिक युद्ध में चीन, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, पाकिस्तान और अफ्रीकी देशों के भाड़े के सैनिकों की भागीदारी की सूचना दे रहे हैं. हम इसका जवाब देंगे. यूक्रेनी राष्ट्रपति ने देश के लिए लड़ने वाले सैनिकों का आभार व्यक्त किया और उन्हें राजकीय पुरस्कार प्रदान किए.

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

[ad_2]

मौत आ जाए लेकिन इसे नहीं बुलाऊंगा… बंदे ने स्टेज पर किया ऐसा डांस कि हो गई फजीहत, देखें वीडिय

[ad_1]

गांव की एक शादी, स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन बैठे हैं, कैमरे का फ्लैश चमक रहा है, फूलों की खुशबू हवा में तैर रही है और तभी अचानक स्टेज पर चढ़ता है एक छपरी. हां वही छपरी, जिसे देखकर लगता है कि या तो किसी ने जबरन भेज दिया या फिर रील बनाने के चक्कर में शादी को बना दिया सर्कस. ‘तारों का चमकता गहना हो’ गाने पर वो नाचता है, ऐसे जैसे पूरा ब्रह्मांड उसकी परफॉर्मेंस का इंतजार कर रहा था. लेकिन भाईसाहब! न ताल, न लय, न स्टेप बस बेतुका जोश और शर्म को स्टेज के बाहर खड़ा छोड़ आया था. और उस पूरे तमाशे के बीच दूल्हा-दुल्हन ऐसे बैठे थे जैसे Netflix पर बाय मिस्टेक कोई खराब फिल्म लग गई हो और अब रिमोट भी कहीं नहीं मिल रहा.

स्टेज पर चढ़ अजीब डांस करने लगा छपरी

शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें एक छपरी टाइप लड़का स्टेज पर आकर डांस करने लगता है. गाना बज रहा है ‘तारों का चमकता गहना हो’, और ये जनाब ऐसे डांस करते हैं जैसे बच्चा पहली बार शीशे में खुद को नाचता देख रहा हो. दूल्हा-दुल्हन की तो जैसे आत्मा कांप गई हो, दोनों चुपचाप उस फूहड़ प्रदर्शन को देखते रहे. दूल्हा बेचारा एक पल को अपनी घड़ी देखने लगा, शायद सोच रहा था किन लोगों में फंस गया, वहीं दुल्हन का चेहरा बता रहा था कि शायद इस शादी में RSVP भेजना गलती थी.

एक नहीं तीन तीन कलाकारों ने बनाया माहौल

इस वायरल वीडियो में एक छोटी बच्ची दूल्हे के पैरों में बैठकर पोज दे रही है और चेयर के पीछे खड़ी एक आंटी, जो शायद पूरे मोहल्ले की ‘साजिश एक्सपर्ट’ होंगी, वो अपने दोनों हाथों को क्रॉस करके दूल्हा-दुल्हन के सिर पर फूल फेंक रही हैं. लेकिन नजरें तो सबकी उसी डांसर पर टिकी थीं जिसने बारात को बना दिया मिम्स का मॉल. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि – “भाई, ये तो ऐसा डांस था जिसे देखकर स्टेज को खुद शर्म आ गई.” कुछ ने तो यहां तक लिख दिया कि “इसने शादी के सजे-धजे स्टेज को ‘टिकटॉक का टॉर्चर’ बना दिया.”

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो

यूजर्स लेने लगे मजे

वीडियो को @imnatasha09 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अंदर ही अंदर दूल्हा दुल्हन को गुस्सा आ रहा है. एक और यूजर ने लिखा…भाई जाकर पूड़ी सब्जी बांट, डांस करना तेरे बस का नहीं है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अगर मेरे पिता मुझे इस हालत में देख लें तो वहीं सूत डालें.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल


WhatsApp ने भारत में 98 लाख से ज्यादा अकाउंट्स किए बैन! वजह जान उड़ जाएंगे आपके होश

[ad_1]

Whatsapp Ban: Meta के स्वामित्व वाली इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने जून 2025 में भारत में 98 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को सस्पेंड कर दिया. यह कदम प्लेटफॉर्म पर दुरुपयोग को रोकने और यूज़र सेफ्टी को बढ़ाने के लिए उठाया गया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से 19 लाख से अधिक अकाउंट्स को पहले से ही प्रोऐक्टिव तरीके से बैन कर दिया गया था यानी किसी यूज़र की शिकायत आने से पहले ही.

यूज़र शिकायतों पर भी हुई कार्रवाई

WhatsApp की मासिक कंप्लायंस रिपोर्ट के अनुसार, जून में 23,596 यूज़र्स की शिकायतें प्राप्त हुईं. ये शिकायतें अकाउंट सपोर्ट, बैन अपील्स और प्रोडक्ट से जुड़ी तकनीकी समस्याओं को लेकर थीं. इन शिकायतों की समीक्षा के बाद कंपनी ने 1,001 मामलों पर सीधे एक्शन भी लिया.

WhatsApp का फोकस

WhatsApp लगातार अपने सिक्योरिटी फीचर्स को बेहतर बना रहा है ताकि स्पैम, फेक न्यूज़ और अन्य दुरुपयोग को प्लेटफॉर्म पर रोका जा सके. कंपनी का मानना है कि नुकसान होने के बाद रोकने से बेहतर है पहले ही उसे होने से रोकना. इसी सोच के साथ WhatsApp एडवांस टेक्नोलॉजी और यूज़र फीडबैक का इस्तेमाल कर रहा है.

WhatsApp का ऑटोमैटेड सिस्टम

WhatsApp का दुरुपयोग रोकने वाला सिस्टम यूज़र के अकाउंट लाइफसाइकल के तीन अहम चरणों पर निगरानी करता है.

  • रजिस्ट्रेशन के समय
  • संदेश भेजने के दौरान
  • नेगेटिव फीडबैक मिलने पर (जैसे किसी यूज़र द्वारा रिपोर्ट या ब्लॉक करना)

इन ऑटोमैटेड टूल्स को एक विशेषज्ञों की टीम भी सपोर्ट करती है जो विशेष मामलों की समीक्षा कर सिस्टम की सटीकता को सुधारती है. WhatsApp का यह कदम दिखाता है कि कंपनी यूज़र्स की सुरक्षा को लेकर कितनी गंभीर है. दुरुपयोग, स्पैम और हानिकारक गतिविधियों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं जिससे यूज़र्स बिना किसी डर या उत्पीड़न के खुलकर संवाद कर सकें. इसके साथ ही इस कदम से यूजर एक्सपीरिएंस भी काफी बेहतर हो सकेगा.

यह भी पढ़ें:

ऑनलाइन ट्रेडिंग का जाल! क्यों बार-बार ठगों के शिकार बन रहे भारतीय? जानिए कैसे बचें इस करोड़ों की ठगी से

[ad_2]

SBI में निकली जूनियर एसोसिएट के 5180 पदों पर भर्ती, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई

[ad_1]

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से आई यह वैकेंसी आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकती है. SBI ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 5180 पदों को भरा जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार 6 अगस्त 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जिसकी अंतिम तारीख 26 अगस्त 2025 तय की गई है.

इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के योग्य और इच्छुक युवाओं को बैंकिंग की दुनिया में कदम रखने का मौका मिलेगा. खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी के साथ-साथ कई सरकारी भत्ते भी मिलेंगे.

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही आवेदक की उम्र 20 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी. एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट मिलेगी.

इस भर्ती के लिए चयन की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी. पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा होगी, जिसमें अभ्यर्थियों से अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. यह परीक्षा एक घंटे की होगी और इसमें निगेटिव मार्किंग भी होगी. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे.

जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. मुख्य परीक्षा में सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी, गणित और रीजनिंग से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. इसके बाद चयनित उम्मीदवारों की स्थानीय भाषा की जांच की जाएगी. इसके लिए उम्मीदवार को उस क्षेत्र की भाषा बोलने, पढ़ने और समझने की क्षमता होनी चाहिए जहां वह नियुक्ति चाहता है.

आवेदन शुल्क कितना?

आवेदन करते समय सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है.

आवेदन कैसे करें?

आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी. इसके लिए उम्मीदवारों को SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा. वहां “Careers” सेक्शन में जाकर जूनियर एसोसिएट भर्ती 2025 से जुड़ा लिंक खोलना होगा. फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करके शुल्क का भुगतान करना होगा. अंत में फॉर्म का प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें: हर महीने कितना कमाते हैं अनिरुद्धाचार्य, जानें कहां से होती है कमाई और कहां करते हैं खर्च?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Video: कार ने बच्चे को कुचला, लेकिन गुस्सा ड्राइवर पर नहीं पिता पर आएगा, खुद देख लो वीडियो

[ad_1]

Accident News: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सड़क के किनारे मोबाइल फोन पर बात कर रहा है और उसके पास ही उसका छोटा बच्चा खेल रहा है. तभी सामने से एक तेज रफ्तार गाड़ी आती है और बच्चा अचानक सड़क की तरफ दौड़ पड़ता है. इससे पहले कोई कुछ समझ पाता, वह बच्चा कार के नीचे आ जाता है.

पिता ने ड्राइवर को थप्पड़ मारे

इस घटना को देखकर लोग सहम जाते हैं. गनीमत रही कि बच्चा गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, लेकिन हादसे के बाद गुस्से में आए पिता ने गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर को थप्पड़ मार दिया. थोड़ी ही देर में वहां भीड़ इकट्ठा हो गई और बहस शुरू हो गई कि गलती किसकी थी- पिता की या ड्राइवर की?

इस मामले में दो पक्ष सामने आते हैं. कुछ लोग मानते हैं कि ड्राइवर की रफ्तार ज्यादा थी और उसे रिहायशी इलाके में धीरे चलाना चाहिए था. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बच्चे के पिता को सतर्क रहना चाहिए था और मोबाइल पर बात करने के बजाय बच्चे की देखरेख करनी चाहिए थी.

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ हदासा

एक तरफ ड्राइवर को आबादी वाले क्षेत्र में धीरे चलना चाहिए था, तो वहीं पिता को भी अपने छोटे बच्चे को सड़क किनारे अकेला नहीं छोड़ना चाहिए था. इस घटना का वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. मोबाइल पर बात करते समय आस-पास की स्थिति पर ध्यान देना बहुत जरूरी है, खासकर जब आपके साथ छोटा बच्चा हो. यह वीडियो कहां का है अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है.

ये भी पढ़ें

Uttarakhand Cloudburst: उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद कमांडर ने ऐसे बचाई लोगों की जान, वीडियो वायरल


बेन स्टोक्स का जन्म न्यूजीलैंड में हुआ था तो इंग्लैंड के लिए क्यों खेलता है ये खिलाड़ी?

[ad_1]

England Test Captain Ben Stokes: इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज में अपनी टीम को मजबूती के साथ संभाले रखा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्टोक्स का जन्म इंग्लैंड में नहीं, बल्कि न्यूजीलैंड में हुआ था. फिर आखिर ये खिलाड़ी न्यूजीलैंड की बजाय इंग्लैंड टीम में क्यों शामिल है, आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब.

बेन स्टोक्स का न्यूजीलैंड से कनेक्शन

इंग्लैंड टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स का जन्म न्यूजीलैंड के क्रिस्टचर्च में हुआ था. उनकी मां भी वहीं रहती थीं. न्यूजीलैंड के साउथ आईलैंड से ही स्टोक्स ने अपने क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत की थी. लेकिन स्टोक्स की 12 साल की उम्र में उनकी फैमिली इंग्लैंड शिफ्ट हो गई. इसके बाद 2010 में ही स्टोक्स को इंग्लैंड की अंडर-19 टीम में वर्ल्ड कप खेलने के लिए चुना गया. इंग्लैंड आने के छह साल के अंदर ही ये पूरी तरह से एक ब्रिटिशर्स की तरह बोलने लगे थे.

इंग्लैंड की अंडर-19 टीम के बाद बेन स्टोक्स सीनियर टीम में भी जगह बनाने में कामयाब हुए. आज स्टोक्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम के एक सफल कप्तान के रूप में नजर आते हैं. इसके साथ ही वे एक धाकड़ बल्लेबाज और गेंदबाज भी हैं.

भारत के खिलाफ सीरीज में दिखाया दम

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स इस सीरीज के शुरुआती चार मैचों में पूरी तरह से छाए रहे. स्टोक्स की कप्तानी के साथ ही उनकी गेंदबाजी में भी धार देखने को मिली. स्टोक्स की कप्तानी में शुरुआती चार में से इंग्लैंड ने दो मैच जीते और एक मैच ड्रॉ हुआ. वहीं इंग्लैंड को केवल एक मैच में हार का सामना करना पड़ा. स्टोक्स के चोटिल होने की वजह से पांचवें टेस्ट में ओली पोप ने टीम की कमान संभाली, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच को इंग्लैंड की पकड़ से छीन लिया और सीरीज 2-2 से ड्रॉ कर ली.

यह भी पढ़ें

सूर्यकुमार-बुमराह-पंत OUT, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल IN, देखें 2025 एशिया कप में किन 15 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका!

[ad_2]

‘जब सही लगेगा तब बात करेंगे…’, ट्रंप के 35% टैरिफ के ऐलान के बाद क्या बोले कनाडा के PM कार्नी

[ad_1]

अमेरिका ने कनाडा पर पहले से लागू 25% टैरिफ को बढ़ाकर 35% कर दिया है. व्हाइट हाउस के अनुसार, यह फैसला कनाडा की “निरंतर निष्क्रियता और जवाबी कार्रवाई” के कारण लिया गया. ट्रंप ने दावा किया कि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने 1 अगस्त की डेडलाइन से पहले बातचीत के लिए कॉल किया था, लेकिन कोई बात नहीं हो पाई. प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा, “हमने आज कनाडा से बात नहीं की. वह (कार्नी) कॉल कर चुके हैं, देखते हैं क्या होता है.”

कनाडा का जवाब: हम तब बात करेंगे जब जरूरी होगा
ब्रिटिश कोलंबिया में प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मार्क कार्नी ने कहा, “कनाडा आज अमेरिका में दूसरा सबसे बड़ा निवेशक है. हमारे 40 मिलियन नागरिक हैं.” उन्होंने कहा, “बिना किसी समझौते के, निश्चित तौर पर व्यापार में गिरावट आएगी.”

 कनाडा के मंत्री बोले: भरोसेमंद साझेदारों की तलाश
कनाडा के वित्त मंत्री फ्रांस्वा-फिलिप शैम्पेन ने कहा कि अब देश ऐसे व्यापार साझेदारों की तलाश कर रहा है, जिन पर भरोसा किया जा सके. उन्होंने यह बात विदेश मंत्री अनीता आनंद और मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लॉडिया शिनबाउम के साथ बैठक के दौरान कही.

 CUSMA समझौते के खिलाफ है यह टैरिफ
कनाडा, अमेरिका और मैक्सिको के बीच हुआ CUSMA व्यापार समझौता इन टैरिफ़ दरों के खिलाफ है. फिलहाल कनाडा के स्टील, एल्युमिनियम और कॉपर पर 50% तक शुल्क लगाया गया है, जो समझौते के नियमों का उल्लंघन करता है.

 ट्रंप ने कहा- CUSMA पर अब भी कायम हूं
कार्नी ने बताया कि पिछले हफ्ते ट्रंप ने अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा समझौते (CUSMA) के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है. इस समझौते के तहत कनाडा को अपने 85% निर्यात पर अमेरिका में शुल्क-मुक्त पहुंच मिलती है. इससे पहले मंगलवार को कनाडा के वित्त मंत्री फ्रैंकोइस-फिलिप शैम्पेन ने विदेश मंत्री अनीता आनंद और मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि कनाडा अब ऐसे व्यापारिक साझेदारों की तलाश कर रहा है, जिन पर वह “भरोसा” कर सके.

 

 

[ad_2]

Love Rashifal 7 August 2025: प्यार में राज खुलेंगे, रिश्ते बदलेंगे! जानें अपनी राशि का हाल

[ad_1]

Love Rashifal: गुरुवार, 7 अगस्त 2025 का यह प्रेम राशिफल ग्रहों के गोचर और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है. पंचम भाव प्रेम जीवन की स्थिति को दर्शाता है और आज का ग्रह संयोग रिश्तों में उतार-चढ़ाव ला सकता है. कहीं रिश्ते गहरे होंगे, तो कहीं संवाद की जरूरत महसूस होगी.

Love Rashifal 7 August 2025: प्यार में राज खुलेंगे, रिश्ते बदलेंगे! जानें अपनी राशि का हाल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
प्रेमी से अनबन हो सकती है, लेकिन आपसी समझदारी से सुलझ जाएगी. अहं को नियंत्रण में रखें.

Love Rashifal 7 August 2025: प्यार में राज खुलेंगे, रिश्ते बदलेंगे! जानें अपनी राशि का हाल

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)  
विवाह योग्य जातकों को अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है. रिश्ते में स्थिरता और सुरक्षा का भाव रहेगा.

Love Rashifal 7 August 2025: प्यार में राज खुलेंगे, रिश्ते बदलेंगे! जानें अपनी राशि का हाल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) 
दोस्ती प्यार में बदल सकती है. सोशल मीडिया से जुड़ा रिश्ता भी गहराई पा सकता है.

Love Rashifal 7 August 2025: प्यार में राज खुलेंगे, रिश्ते बदलेंगे! जानें अपनी राशि का हाल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) 
पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज़ न करें. पुराने रिश्ते की यादें आज मन को व्याकुल कर सकती हैं.

Love Rashifal 7 August 2025: प्यार में राज खुलेंगे, रिश्ते बदलेंगे! जानें अपनी राशि का हाल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
लव लाइफ में गर्मजोशी रहेगी. एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का अवसर मिलेगा.

Love Rashifal 7 August 2025: प्यार में राज खुलेंगे, रिश्ते बदलेंगे! जानें अपनी राशि का हाल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
वक्री शुक्र आपके रिश्तों में कुछ कड़वाहट ला सकता है. सोच-समझकर ही कोई बात कहें.

Love Rashifal 7 August 2025: प्यार में राज खुलेंगे, रिश्ते बदलेंगे! जानें अपनी राशि का हाल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
चंद्रमा की स्थिति आपके प्रेम को नयापन देगी. पुराने विवाद सुलझ सकते हैं.

Love Rashifal 7 August 2025: प्यार में राज खुलेंगे, रिश्ते बदलेंगे! जानें अपनी राशि का हाल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)
आज कोई राज़ खुल सकता है जिससे प्रेम जीवन प्रभावित होगा. पारदर्शिता बनाए रखें.

Love Rashifal 7 August 2025: प्यार में राज खुलेंगे, रिश्ते बदलेंगे! जानें अपनी राशि का हाल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
लव लाइफ में एडवेंचर और ऊर्जा का संचार होगा. नए प्रेम संबंधों की शुरुआत संभव है.

Love Rashifal 7 August 2025: प्यार में राज खुलेंगे, रिश्ते बदलेंगे! जानें अपनी राशि का हाल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
पूर्व प्रेमी से संपर्क हो सकता है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें. भावनाओं में बहने से बचें.

Love Rashifal 7 August 2025: प्यार में राज खुलेंगे, रिश्ते बदलेंगे! जानें अपनी राशि का हाल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
पार्टनर से बेवजह की बहस हो सकती है. व्यस्तता के चलते दूरी महसूस होगी.

Love Rashifal 7 August 2025: प्यार में राज खुलेंगे, रिश्ते बदलेंगे! जानें अपनी राशि का हाल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
भावुकता में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें. प्रेम जीवन में स्थिरता लाने के लिए धैर्य जरूरी है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]