मौत की मुठ्ठी से निकल भागी चिड़िया: चील के पंजों से ऐसे बचाई जान और भर ली उड़ान- वीडियो वायरल

[ad_1]

एक तरफ आसमान का शिकारी, दूसरी तरफ एक मासूम परिंदा. एक तरफ मौत की पकड़, दूसरी तरफ जिंदगी की जिद. और फिर हुआ कुछ ऐसा कि सोशल मीडिया भी हक्का-बक्का रह गया. भाई, जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक चील ने हवा में उड़ती चिड़िया को दबोच लिया और पंजों से उसकी रगड़ती चीख तक सुनाई दे रही थी. सबको लगा अब गई चिड़िया. लेकिन जनाब ये कहानी वहां खत्म नहीं होती, बल्कि यहीं से शुरू होती है.

चील ने किया चिड़िया का शिकार

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चील के लोहे जैसे पंजों में फंसी चिड़िया अपनी पूरी ताकत से छटपटा रही है. कोई उम्मीद नहीं, कोई सहारा नहीं, बस आसमान में मौत की उड़ान. लेकिन तभी, चिड़िया का संघर्ष ऐसा रंग लाया कि चील को खुद हार माननी पड़ी. चील झटके से अपना पंजा खोलती है और हमारी नन्ही वीरांगना हवा में झपटकर दोबारा पर फैला लेती है जैसे किसी ने मौत को तमाचा मार दिया हो और कहा हो, “रुक, मैं अभी जिंदा हूं.”

हौसलों से मौत को दे डाली मात

इस वीडियो ने लोगों को रुला भी दिया, हौंसला भी दे दिया. वीडियो ये सिखा गया कि जब तक दम में दम है, तब तक हार तय नहीं होती. जान लगाकर कोशिश करो, तो पंजों में भी आजादी उग आती है. वीडियो देखने के बाद आप भी चिड़िया के हौसले की दाद देंगे और कहेंगे कि अगर जिद हो तो जिंदगी का आसमां दूर नहीं है. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल है जिसे लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल

यूजर्स कर रहे तारीफ

वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…जज्बा हो तो हर चीज मुमकिन है. एक और यूजर ने लिखा…जिद के आगे मौत हार गई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…हौसला रखो, सब कुछ होता है.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो


बाबा वेंगा नहीं AI को लेकर ये भविष्यवाणी हम सबको डरा देगी, 2027 से शुरू होगा ‘महाप्रलय’

[ad_1]

AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने जहां कई कामों को आसान बना दिया है, वहीं इसके खतरनाक पहलुओं को लेकर अब बड़े दावे और चेतावनी भी दी जाने लगी हैं. गूगल के पूर्व एग्जीक्यूटिव Mo Gawdat ने AI के भविष्य को लेकर जो भविष्यवाणी की है, वह चौंकाने वाली है. उनका कहना है कि आने वाले 15 साल AI इंसानों के लिए नरक जैसे साबित होंगे, और इसका बुरा दौर साल 2027 से शुरू होगा.

AI खत्म कर देगा नौकरियां, बढ़ेगी असमानता

Mo Gawdat ने ‘The Diary of a CEO’ पॉडकास्ट में कहा कि AI सबसे पहले व्हाइट कॉलर जॉब्स को खत्म करेगा. यानी जो नौकरियां पढ़ाई, स्किल और डिग्री के आधार पर मिलती हैं, वे सबसे पहले खतरे में आएंगी. उन्होंने बताया कि उनकी खुद की AI आधारित कंपनी Emma.love पहले 350 लोगों से चलती थी, अब सिर्फ 3 लोग काफी हैं.

उनका कहना है कि AI का फायदा केवल अमीर और ताकतवर लोग ही उठा पाएंगे. गरीब और आम लोगों की नौकरियां छिन जाएंगी. इससे मिडिल क्लास धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा और समाज में एक बड़ा विभाजन पैदा होगा.

लोग खो देंगे जीवन का उद्देश्य, बढ़ेगी मानसिक परेशानी

Mo Gawdat ने चेताया कि जब लोगों की नौकरियां जाएंगी तो वे न सिर्फ अपनी आजीविका, बल्कि जीवन का उद्देश्य भी खो देंगे. इससे मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा, अकेलापन बढ़ेगा और समाज में तनाव और दरारें गहरी होंगी. अगर आज सरकारें और समाज AI को लेकर जरूरी कदम नहीं उठाते हैं, तो आने वाले सालों में स्थिति और बिगड़ सकती है.

2040 के बाद आएगा ‘स्वर्ग’ जैसा दौर

हालांकि Gawdat ने उम्मीद की किरण भी दिखाई. उन्होंने कहा कि यह बुरा दौर 2040 तक चलेगा, उसके बाद AI के जरिए एक नया युग शुरू होगा. इस युग में लोग रिपेटिटिव और बोरिंग कामों से मुक्त हो जाएंगे और प्यार, सहयोग और रचनात्मकता से भरे जीवन की ओर बढ़ेंगे, लेकिन ये सब तभी मुमकिन होगा जब आज ही से सही कदम उठाए जाएं.

[ad_2]

भारत कब और किससे खेलेगा अगला टेस्ट मैच? जानिए 2027 तक का पूरा शेड्यूल

[ad_1]

WTC 2025-27: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की रोमांचक टेस्ट सीरीज को 2-2 से ड्रॉ करने के बाद भारतीय टेस्ट टीम अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के अगले पड़ाव के लिए तैयार है. इस सीरीज से भारत ने कुल 60 में से 28 अंक हासिल किए और फिलहाल अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है, अब भारतीय क्रिकेट फैन्स के मन में सवाल है कि भारत का अगला टेस्ट मैच किससे होगा और WTC 2025-27 में किन-किन टीमों से भिड़ंत होगी?

भारत का अगला टेस्ट मैच कब और किससे?

टीम इंडिया अपना अगला टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी. दो मैचों की यह घरेलू सीरीज 2 अक्टूबर 2025 से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू होगी. दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा. रोस्टन चेज की कप्तानी वाली विंडीज टीम भारत में चुनौती पेश करेगी.

नवंबर में दक्षिण अफ्रीका से टक्कर

WTC 2025 चैंपियन के तीसरी सीरीज में दक्षिण अफ्रीका भारत दौरे पर नवंबर 2025 में आएगी. दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. जिसका पहला मुकाबला 14 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में और दूसरा 22 से 26 नवंबर तक गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा.

2026 में दो विदेशी दौरों पर जाएगी भारत

जुलाई 2026: भारत श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा. पिछली बार 2022 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को 2-0 से हराया था.

नवंबर 2026: न्यूजीलैंड दौरे पर भारत नवंबर में दो टेस्ट मैच खेलेगा. पिछली घरेलू सीरीज में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी. विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने 2020 में न्यूजीलैंड दौरे पर भी दो टेस्ट गंवाए थे.

2027 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत

WTC चक्र के अंत में, भारत 2027 की पहली तिमाही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेलेगा. पिछली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम को 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन 2023 में भारत ने घरेलू सीरीज 2-1 से जीती थी.

WTC 2025-27 में भारत की कुल टेस्ट सीरीज

1. भारत बनाम इंग्लैंड – पूरी हो चुकी (2-2 ड्रॉ)

2. भारत बनाम वेस्टइंडीज – अक्टूबर 2025 (भारत में)

3. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – नवंबर 2025 (भारत में)

4. भारत बनाम श्रीलंका – जुलाई 2026 (श्रीलंका में)

5. भारत बनाम न्यूजीलैंड – नवंबर 2026 (न्यूजीलैंड में)

6. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – फरवरी-मार्च 2027 (भारत में)

[ad_2]

भारत के खिलाफ 50 के बाद भी अमेरिका बढ़ाएगा टैरिफ? ट्रंप ने दे दिया सिग्नल, बोले- ‘अभी तो सिर्फ

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% तक बेसलाइन टैरिफ लगाने के तुरंत बाद संकेत दिए हैं कि सेकेंडरी सैंक्शन का अगला दौर भी जल्द शुरू हो सकता है. 8 घंटे पहले ही भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद ट्रंप ने एक पत्रकार के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि अभी तो सिर्फ 8 घंटे हुए हैं. देखते रहिए क्या होता है… आपको कई सेकेंडरी सैंक्शन देखने को मिलेंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान भारत की तरफ से रूसी तेल को खरीदने के संदर्भ  में आया है. ट्रंप प्रशासन ने इसे सीधे तौर पर यूक्रेन युद्ध की फंडिंग से जोड़ा है और इसे अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया है. एक पत्रकार ने जब ट्रंप से सवाल किया कि चीन भी रूसी तेल खरीदता है, फिर भारत को ही निशाना क्यों बनाया गया तो ट्रंप ने स्पष्ट संकेत दिए कि हम भारत पर सेकेंडरी सैंक्शन लागू करने का विचार कर रहे हैं ऐसा कई अन्य देशों पर भी लागू किया जा सकता है उनमें एक चीन भी हो सकता है.

खबर अपडेट की जा रही है…

[ad_2]

चाट-चाटकर खाते हैं बर्गर-पिज्जा तो हो जाएं सावधान, जानें सेहत के लिए क्यों है खतरनाक?

[ad_1]

Side Effects of Fast Food: जब भी भूख लगती है या मूड खराब होता है तो सबसे पहले दिमाग में जो चीज आती है वो है, बर्गर और पिज्जा. गर्मा-गरम पिज्जा या क्रिस्पी बर्गर का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. खासकर बच्चों से लेकर युवाओं तक, हर कोई इन फास्ट फूड्स का दीवाना है. सोशल मीडिया पर “पिज्जा पार्टी” और “बर्गर लव” जैसी पोस्ट आम हो गई हैं. 

खास बात यह है कि, हम इन चीज़ों को मजे से खाते तो हैं, लेकिन यह नहीं सोचते कि हर एक बाइट हमारे शरीर में क्या नुकसान कर रहा है. ये स्वादिष्ट दिखने वाले फूड आइटम्स असल में कई बीमारियों को खुला निमंत्रण दे सकते हैं. इसलिए डॉ. पाल मणिकम ने इस बारे में चौंकाने वाली जानकारी दी है, जिसे जानना हर किसी के लिए जरूरी है. 

डॉ. पाल मणिकम के अनुसार, बर्गर और पिज्जा जैसे फास्ट फूड आइटम्स अत्यधिक प्रोसेस्ड होते हैं, जिनमें पोषक तत्वों की कमी होती है और ट्रांस फैट, नमक, चीनी और प्रिजर्वेटिव्स की भरमार होती है. ये चीजें शरीर के मेटाबॉलिज्म को बिगाड़ती हैं और धीरे-धीरे गंभीर बीमारियों को जन्म देती हैं.

ये भी पढ़े- काम करते-करते हाथों में होने लगती है झनझनाहट, कहीं इस गंभीर बीमारी से तो नहीं जूझ रहे आप?

मोटापे का खतरा

बर्गर और पिज्जा में मौजूद सैचुरेटेड फैट्स और कार्ब्स शरीर में फैट जमा करते हैं. बार-बार इनका सेवन करने से वजन तेजी से बढ़ता है, जिससे डायबिटीज़, हाई ब्लड प्रेशर और थायरॉइड जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

हार्ट डिजीज का जोखिम

इन फूड्स में ट्रांस फैट्स की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को घटाता है. इससे आर्टरीज ब्लॉक हो सकती हैं और हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ता है.

पाचन संबंधी समस्याएं

फास्ट फूड्स में फाइबर की कमी होती है, जिससे कब्ज, एसिडिटी, गैस और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसके अलावा प्रोसेस्ड चीज़ और मीट का अत्यधिक सेवन आंतों पर बुरा असर डालता है.

मेंटल हेल्थ पर असर

लंबे समय तक फास्ट फूड का सेवन करने से मानसिक तनाव, चिड़चिड़ापन और डिप्रेशन जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं. इसमें मौजूद आर्टिफिशियल फ्लेवर और कलर्स न्यूरोलॉजिकल फंक्शन को भी प्रभावित करते हैं.

स्किन और हेयर पर बुरा असर

इन चीजों में मौजूद अधिक तेल और चीनी से स्किन पर पिंपल्स और एक्ने की समस्या हो सकती है. वहीं, बालों में रूखापन और झड़ने की शिकायत भी आम हो जाती है.

ये भी पढ़ें: गैस की वजह से दर्द या हार्ट अटैक? समझें दोनों में अंतर, जो समझ नहीं पाते लोग

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

‘रेपो रेट पर RBI का फैसला समझदारी भरा…’ जानें MPC की बैठक में लिए फैसले पर एक्सपर्ट्स की राय

[ad_1]

Repo Rate Cut: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनिटरी पॉलिसी (MPC) की बैठक में लिए गए फैसले का ऐलान कर दिया गया है. इस बार बैठक में रेपो रेट को 5.5 परसेंट पर ही बरकरार रखने का फैसला लिया गया है. RBI के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार, 6 अगस्त को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कमेटी के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से लिए गए नतीजे की घोषणा की. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कमेटी ने पॉलिसी पर अपनी रूख को भी ‘न्यूट्रल’ बनाए रखा है. आइए देखते हैं कि आरबीआई के इस फैसले पर एक्सपर्ट्स का क्या कहना है? 

अब आगे बढ़ने का सही समय 

होम एंड सोल की चेयरपर्सन साक्षी कटियाल कहती हैं कि दुनियाभर में टैरिफ बढ़ने के चलते आरबीआई ने रेपो रेट को स्थिर रखने का जो फैसला लिया है, वह समझदारी भरा कदम है. पूरे साल अपनाई गई उदार नीतियों की वजह से लोन लेना सस्ता हुआ है और बाजार में नकदी भी बढ़ी है. अब जब महंगाई काबू में है और आर्थिक गतिविधियां रफ्तार पकड़ रही हैं, तो यह स्थिरता घर खरीदारों और डेवलपर्स दोनों के लिए यह साफ संकेत देती है कि अब आगे बढ़ने का सही समय है.

रियल एस्टेट को मिलेगी स्टेबिलिटी 

सीआरसी ग्रुप के डायरेक्टर (मार्केटिंग और बिजनेस मैनेजमेंट) सलिल कुमार का कहना है कि आरबीआई का रेपो रेट को स्थिर बनाए रखने का फैसला रेसिडेंशियल और कमर्शियल दोनों ही रियल एस्टेट सेगमेंट के लिए स्वागतयोग्य और स्थिरता देने वाला कदम है. केंद्रीय बैंक द्वारा न्यूट्रल रूख बनाए रखने से यह उम्मीद भी बनी रहती है कि आने वाले समय में दरों में कटौती हो सकती है, जिससे बाजार का सेंटिमेंट और मजबूत होगा.

उन्होंने आगे कहा, ”होमबायर्स के लिए स्थिर ब्याज दरें घर खरीदने को अफोर्डेबल बनाए रखती हैं और उन्हें आत्मविश्वास के साथ फैसला लेने में मदद करती हैं. वहीं, कमर्शियल सेक्टर में यह फैसला फाइनेंशियल क्लैरिटी लाएगा और लोन की लागत स्थिर रहने से खासकर ऑफिस और मिक्स्ड-यूज प्रोजेक्ट्स में निवेशकों की रुचि बढ़ सकती है. हमें उम्मीद है कि आरबीआई आगे भी ऐसा संतुलित रुख अपनाए रखेगा जिससे सभी प्रॉपर्टी सेगमेंट में लंबी अवधि का विकास जारी रह सके.”

दरों में कटौती से मिलता हाउसिंग डिमांड को बढ़ावा

पिरामिड इंफ्राटेक के अश्वनी कुमार कहते हैं, ”वर्तमान आर्थिक हालात को देखते हुए रेपो रेट को उसी स्तर पर बनाए रखने का आरबीआई का फैसला एक संतुलित और सतर्क रुख को दर्शाता है. हमारा मानना है कि अगर दरों में कटौती होती तो इससे हाउसिंग डिमांड को और बढ़ावा मिलता और बाजार में स्थिरता के साथ लोगों का भरोसा भी मजबूत होता. रियल एस्टेट सेक्टर के लिए ऐसी निरंतरता जरूरी है, क्योंकि यह मौजूदा खरीदारों की सकारात्मक सोच को बनाए रखने में मदद करती है, खासकर उन लोगों के लिए जो पहली बार घर खरीदने की योजना बना रहे हैं.”

भविष्य की सोच के साथ RBI ने लिया कदम

एक्सेंशिया इन्फ्रा के निदेशक मनित सेठी कहते हैं, ”रेपो रेट को 5.5 परसेंट पर स्थिर रखने का आरबीआई का फैसला एक स्थिर और भविष्य की सोच के साथ लिया गया कदम है. रियल एस्टेट सेक्टर के लिए ऐसी नीति में निरंतरता खरीदारों और डेवलपर्स दोनों में लंबे समय का भरोसा पैदा करती है. इससे लोन लेना आसान बना रहता है, निवेश को बढ़ावा मिलता है और त्योहारों से आगे भी ग्रोथ बनी रहती है. इस सेक्टर के लिए स्थिरता बहुत जरूरी है क्योंकि यह भरोसे और स्पष्टता पर ही टिका होता है.”

RBI का फैसला अर्थव्यवस्था की मजबूती को दर्शाता

ट्राइडेंट रियल्टी के सीईओ परविंदर सिंह का कहना है,  ”रेपो रेट को स्थिर बनाए रखने के आरबीआई के फैसले का हम स्वागत करते हैं. वर्तमान आर्थिक माहौल, जो लगातार महंगाई और वैश्विक अनिश्चितताओं से घिरा हुआ है, उसमें यह स्थिरता रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए न सिर्फ आश्वस्त करने वाली है बल्कि प्रोत्साहन देने वाली भी है. स्थिर ब्याज दरों का वातावरण एक ओर जहां घर खरीदारों को भविष्य की योजना बनाने में आत्मविश्वास देता है, वहीं दूसरी ओर डेवलपर्स को दीर्घकालिक और मूल्य-आधारित परियोजनाओं पर केंद्रित रहने का अवसर प्रदान करता है.”

उन्होंने आगे कहा, ”यह निर्णय भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती पर भरोसे को दर्शाता है और एक स्वस्थ निवेश माहौल को समर्थन देता है. यह न केवल आवासीय मार्केट में धारणा को सशक्त करता है, बल्कि आज के घर खरीदारों और समुदायों की बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए टिकाऊ और भविष्य-तैयार परियोजनाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी और अधिक सुदृढ़ करता है.” 

लग्जरी हाउसिंग सेगमेंट में मांग में तेजी की उम्मीद

वहीं, AU रियल एस्टेट के डायरेक्टर आशीष अग्रवाल ने कहा, ”हम आरबीआई के रेपो रेट को यथावत बनाए रखने के फैसले की सराहना करते हैं क्योंकि इससे रियल एस्टेट सेक्टर को वह आवश्यक स्थिरता मिलती है, जिसकी मौजूदा परिस्थितियों में सबसे अधिक जरूरत है. एयू रियल एस्टेट में हमारा मानना है कि रेपो दर में निरंतर स्थिरता से बाजार, विशेष रूप से लग्जरी प्रॉपर्टी जैसे उच्च-मूल्य वाले दीर्घकालिक निवेश क्षेत्रों में, भरोसा और पारदर्शिता कायम होती है.”

वह आगे कहते हैं, ”स्थिर ब्याज दरें न केवल घर की सामर्थ्य को बढ़ाती हैं, बल्कि होम लोन को भी अधिक सुलभ बनाती हैं. जैसे-जैसे फाइनेंसिंग आसान होती जाएगी, हम लग्जरी हाउसिंग सेगमेंट में मांग में तेजी की उम्मीद करते हैं, खासकर उन ग्राहकों से, जो अपने जीवनशैली की आकांक्षाओं को पूरा करने वाले बेहतरीन और अनुकूलित घरों की तलाश में हैं. यह स्थिर आर्थिक माहौल न केवल खरीदारों के आत्मविश्वास को बढ़ाता है, बल्कि हमें भी उच्च गुणवत्ता वाले, विशिष्ट और टिकाऊ लग्जरी प्रोजेक्ट्स के निर्माण के लिए प्रोत्साहित करता है.”

गंगा रियल्टी के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर विकास गर्ग का कहना है कि आरबीआई द्वारा रेपो रेट को 5.5% पर स्थिर बनाए रखने का फैसला बाजार में स्थिरता को मजबूत करता है — जो कि आज की आर्थिक स्थिति में घर खरीदारों और बिल्डरों दोनों के लिए बेहद अहम है.लग्ज़री हाउसिंग सेगमेंट में, जहां खरीदारों की उम्मीदें और निवेश की रकम दोनों ज्यादा होती हैं, वहां ब्याज दरों में स्थिरता से लोगों का भरोसा बना रहता है और खरीददारी में तेजी बनी रहती है. 

ये भी पढ़ें: 

RBI MPC Meeting: टैरिफ टेंशन के बीच ब्याज दरों में नहीं बदलाव, ग्रोथ रेट 6.5% का अनुमान, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का ऐलान

[ad_2]

Daily Numerology: 7 अगस्त 2025 का राशिफल, जानें आपके अंक क्या कहते हैं!

[ad_1]

Daily Numerology Prediction: ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष का विशेष महत्व होता है. जिस तरह ज्योतिष विद्या की मदद से हम व्यक्ति के भविष्य की जानकारी देते हैं, ठीक उसी तरह हम अंकशास्त्र की मदद से भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी प्राप्त करते हैं. अंक शास्त्र को अंग्रेजी में न्यूरोलॉजी कहते हैं. अंक ज्योतिष में नव ग्रहों के आधार पर गणना की जाती है. आज हम जानेंगे गुरुवार, 7 अगस्त 2025 का दैनिक अंक राशिफल.

मूलांक 1
आज कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास बढ़ेगा. नेतृत्व क्षमता से आप दूसरों को प्रभावित करेंगे. किसी बड़े फैसले से पहले वरिष्ठों की सलाह जरूर लें.

मूलांक 2
भावनाएं आज हावी रह सकती हैं. पारिवारिक मामलों में संयम रखें. चंद्र ग्रह की स्थिति विवाह योग्य लोगों को शुभ समाचार दिला सकती है.

मूलांक 3
धन से जुड़ा कोई बड़ा लाभ मिल सकता है. बृहस्पति का प्रभाव आज आपको धार्मिक या सामाजिक कार्यों की ओर प्रेरित करेगा.

मूलांक 4
आज थोड़ा संभलकर निर्णय लें. राहु का प्रभाव भ्रम पैदा कर सकता है. पुराने कागजात या दस्तावेजों में फायदा छिपा हो सकता है.

मूलांक 5
बुद्धि और वाणी से लाभ होगा. मित्रों से मुलाकात संभव है. बिजनेस में कुछ नया काम करने की सोच सकते हैं.

मूलांक 6
आज का दिन प्रेम और सौंदर्य से जुड़ा है. शुक्र का प्रभाव जीवन में मधुरता लाएगा. रिश्तों में पारदर्शिता जरूरी होगी.

मूलांक 7
केतु के प्रभाव से आज मन थोड़ा विचलित रह सकता है. एकांत में समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी. नई योजना पर कार्य शुरू न करें.

मूलांक 8
शनि की दृष्टि कर्म क्षेत्र में सफलता दिला सकती है. मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन देरी संभव है. सेहत पर ध्यान दें.

मूलांक 9
मंगल का प्रभाव जोश और ऊर्जा बढ़ाएगा. व्यापार से संबंधित किसी भी तरह का नया काम शुरू करने के लिए दिन आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

अमेरिका के जॉर्जिया में आर्मी बेस पर दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग, 5 जवानों को लगी गोली

[ad_1]

Fort Stewart Shooting: अमेरिका के पूर्वी जॉर्जिया स्थित फोर्ट स्टीवर्ट सैन्य अड्डे पर बुधवार को हुई गोलीबारी की घटना में पांच सैनिक घायल हो गए. यह हमला सैन्य अड्डे के द्वितीय बख्तरबंद ब्रिगेड कॉम्बैट टीम क्षेत्र में हुआ. सेना ने इसे एक सक्रिय शूटर द्वारा अंजाम दिया गया हमला बताया है.

फोर्ट स्टीवर्ट के आधिकारिक फेसबुक पेज पर जारी जानकारी के अनुसार, गोलीबारी के तुरंत बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने हमलावर को पकड़ लिया है और अब परिसर या आस-पास के क्षेत्र में कोई सक्रिय खतरा नहीं है. घायलों को मौके पर प्राथमिक इलाज देने के बाद विन्न आर्मी कम्युनिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद सैन्य अड्डे को स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे के बाद एहतियातन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था.

 

 

व्हाइट हाउस ने जारी किया बयान

एफबीआई का सवाना कार्यालय, सेना के आपराधिक जांच विभाग (CID) के साथ मिलकर मामले की जांच में जुटा है. वहीं व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस घटना की जानकारी दे दी गई है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है. जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन केम्प ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा, “हम स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के निरंतर संपर्क में हैं. मार्टी, हमारी बेटियां और मैं फोर्ट स्टीवर्ट में हुई इस त्रासदी से गहरे आहत हैं.”

 

फिलहाल शूटर की पहचान और हमले की मंशा को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और घटना की विस्तृत जांच जारी है. फोर्ट स्टीवर्ट अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य ठिकानों में से एक है, जहां बड़ी संख्या में सैनिक तैनात रहते हैं. इस गोलीबारी की घटना ने सेना की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.



[ad_2]

ओवल टेस्ट में मोहम्मद सिराज ने इनाम लेने से किया मना, शराब थी वजह; और फिर शुभमन गिल ने जो किया

[ad_1]

भारत की इंग्लैंड पर ओवल टेस्ट में 6 रनों की रोमांचक जीत सदा के लिए टेस्ट क्रिकेट के सबसे यादगार पलों में गिनी जाएगी. पांचवें दिन मोहम्मद सिराज के घातक स्पेल की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 367 रनों पर ऑलआउट कर दिया था. सिराज ने उस मैच में कुल 9 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया था. मुकाबले के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अवॉर्ड विजेताओं को इनाम दिया था, लेकिन शराब की वजह से सिराज ने उस गिफ्ट को लेने से इनकार कर दिया था.

ओवल टेस्ट के बाद मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. गौतम गंभीर और ब्रेंडन मैक्कुलम ने क्रमशः हैरी ब्रूक और शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना था. इन अवॉर्ड विजेता को ECB ने मैच के बाद शेम्पेन की बोतल गिफ्ट के रूप में दी थी, लेकिन मोहम्मद सिराज ने इसे लेने से इनकार कर दिया था. दूसरी ओर शुभमन गिल ने शेम्पेन की बोतल को स्वीकार तो कर लिया, लेकिन सिराज के सम्मान में उन्होंने बोतल खोली नहीं थी.

मोहम्मद सिराज ने शेम्पेन की बोतल इसलिए स्वीकार नहीं की क्योंकि इस्लाम में शराब का सेवन करना हराम माना जाता है. आपको याद दिला दें कि इसी साल IPL 2025 के शुरू होने से पहले सिराज हज यात्रा पर भी गए थे.

सीरीज में फेंके सबसे ज्यादा ओवर और फिर…

मोहम्मद सिराज, भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा ओवर फेंकने और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. उन्होंने सीरीज के सभी पांच मैचों में मिलाकर 185.3 ओवर गेंदबाजी की, वहीं उन्होंने 23 विकेट चटकाए थे. इतने सारे ओवर, नेट्स में अभ्यास और कई दिनों की फील्डिंग के बाद सिराज ही नहीं किसी भी खिलाड़ी का शरीर थका हुआ महसूस करेगा. इसके बावजूद उन्होंने ओवल टेस्ट में पांचवें दिन 143 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंककर एटकिंसन को क्लीन बोल्ड किया था.

यह भी पढ़ें:

RCB के पूर्व खिलाड़ी ने एडल्ट साइट पर करवाया रजिस्ट्रेशन, पूरी दुनिया हैरान; कहा- मैं यहां पॉर्न…

[ad_2]