व्हाट्सऐप में आ गया सबसे जबरदस्त फीचर, अब स्कैमर्स की खैर नहीं, हर चाल होगी नाकाम

[ad_1]

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp लगातार अपने प्लेटफॉर्म को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए नए-नए फीचर्स पेश कर रहा है. अब कंपनी ने स्कैम और फर्जी अकाउंट्स पर लगाम कसने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. WhatsApp ने नए सेफ्टी फीचर्स को रोलआउट किया है, जिससे यूजर्स को धोखाधड़ी से बचने में काफी मदद मिलेगी.

ग्रुप्स में अनजान लोगों से बचाव

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर किसी यूजर को किसी ऐसे WhatsApp ग्रुप में जोड़ा जाता है जिसे किसी अनजान व्यक्ति ने बनाया है (जो यूजर की कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं है), तो ऐप एक सेफ्टी ओवरव्यू स्क्रीन दिखाएगा.

इस स्क्रीन पर यह जानकारी मिलेगी:

-किसने आपको ग्रुप में जोड़ा?

-क्या वह व्यक्ति आपके कॉन्टैक्ट्स में है?

-ग्रुप के अन्य सदस्य आपके फोनबुक में हैं या नहीं?

जब तक यूजर खुद से ग्रुप में बने रहने का निर्णय नहीं लेता, तब तक उस ग्रुप की सभी नोटिफिकेशंस म्यूट रहेंगी. इससे फिशिंग अटैक्स और स्पैम से यूजर्स को सुरक्षा मिलेगी.

इंडिविजुअल चैट्स में भी अलर्ट

WhatsApp ने यह भी देखा है कि स्कैमर्स अक्सर अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से संपर्क कर यूजर्स को WhatsApp पर लाते हैं, और फिर उन्हें स्कैम का शिकार बनाते हैं. इस ट्रेंड को रोकने के लिए अब ऐप एक नया सेफ्टी अलर्ट टेस्ट कर रहा है.

जब कोई यूजर किसी ऐसे व्यक्ति से चैट शुरू करेगा जो उसकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं है, तो WhatsApp एक पॉप-अप अलर्ट दिखाएगा. इस अलर्ट में उस व्यक्ति से जुड़ी कुछ जानकारी होगी, जिससे यूजर सोच-समझकर चैट शुरू कर सके.

Millions फर्जी अकाउंट्स पर कार्रवाई

WhatsApp ने जानकारी दी है कि कंपनी ने हाल ही में 6.8 मिलियन से ज्यादा स्कैम और फर्जी अकाउंट्स को हटाया है. यह दिखाता है कि प्लेटफॉर्म स्कैमर्स के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है.

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन और यूजर्स की प्राइवेसी हमेशा बनी रहेगी, लेकिन यूजर सेफ्टी को और मजबूत बनाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाते रहेंगे.

[ad_2]

ये बेवकूफ है क्या…? ब्रिज पर खतरनाक स्टंट करता दिखा शख्स, भड़के यूजर्स; देखें वीडियो

[ad_1]

सोशल मीडिया पर आपको तमाम तरह के वीडियो आए दिन वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं. इनमें अलग-अलग लोग अलग-अलग तरह की हरकतें करते हुए दिख जाते हैं. कई बार कुछ हरकतें ऐसी होती हैं जो आपको दिल खोल के हंसा देती हैं. तो कई बार कुछ लोगों की हरकतें ऐसी होती हैं. जिसे देखते ही आपका पर चढ़ जाता है.

ऐसा ही कुछ हो रहा है वायरल हो रहे इस वीडियो में, जहां एक शख्स ऐसी हरकत करते हुए दिख रहा है. जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे या तो यह बेवकूफ इंसान है या इसका मानसिक संतुलन ढीला हो चुका है. सोशल मीडिया काफी तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो. 

पुल पर लटक कर करने लगा स्टंट 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़का पुल की रेलिंग पर लटकता दिखता है. शुरुआत में देखकर लगता है कि वह कूदने वाला है या सुसाइड की कोशिश कर रहा है. राह चलते लोग भी कुछ पल के लिए घबरा जाते हैं. लेकिन थोड़ी ही देर में लड़का नीचे गिरने के बजाय पुल से लटककर स्टंट करने लगता है.

यह भी पढ़ें: पापा की परी नहीं जलपरी… पानी में फंस गई स्कूटी लेकिन नहीं उतरी मोहतरमा, फिर गिरीं धड़ाम, देखें वीडियो

वह पुल से लटक कर पुशअप्स करने लगता है. जिसे देखकर वहां मौजूग लोग हैरान रह जाते है. कोई पागल तो कोई बेवफूक कह कर वहां से निकल जाता है. सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो. इस पर लोगों के बी तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें:  Video: बहू ने की सास मां की जबरदस्त पिटाई, लिटा-लिटा कर मारा, घटना सीसीटीवी में कैद

असम का बताया जा रहा है वीडियो

वायरल हो रहा इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @nibirdeka नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो असम के तिनसुकिया ज़िले का बताया जा रहा ह. यह वाकया भारत के सबसे लंबे पुल, डॉ. भूपेन हज़ारिका सेतु ढोला-सादिया पुल का है. जहां एक लड़का खतरनाक स्टंट करता दिख रहा है. आसपास खड़े लोग इस पूरे सीन को अपने मोबाइल से रिकॉर्ड करते हैं.कई लोगों के इस पर रिएक्शन भी आ रहे हैं. कोई कह रहा है ‘ऐसी हरकतें अपनी जान के लिए ही नहीं, दूसरों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकती हैं.’ तो कई कह रहा है ‘इसे अपने परिवार का ख्याल करना चाहिए.’

यह भी पढ़ें: Video: शिकार खा रहे शेर के पास चला गया शख्स, बनवाया वीडियो, फिर जो हुआ… रौंगटे खड़े हो जाएंगे


एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज कौन, टीम इंडिया के कितने लिस्ट में देखिए

[ad_1]

Test Records: टेस्ट क्रिकेट को गेंदबाजों का खेल कहा जाता है, लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है जब किसी गेंदबाज को पूरे मैच में जमकर मार पड़ती है. ऐसे कई उदाहरण हैं जब गेंदबाजों को एक टेस्ट मैच में 300 से ज्यादा रन खर्च करने पड़े हैं. इस रिपोर्ट में हम बात कर रहे हैं टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले टॉप 5 गेंदबाजों की.

टॉमी स्कॉट (374 रन) – वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, 1930

वेस्टइंडीज के लेग स्पिनर टॉमी स्कॉट इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. उन्होंने 1930 में इंग्लैंड के खिलाफ किंग्स्टन टेस्ट में 105.2 ओवर में 374 रन देकर 9 विकेट झटके थे. उनका इकॉनमी रेट 3.55 का था. हालांकि इस मैच में उन्होंने विकेट भी लिए, लेकिन रन काफी खर्च हो गए थे.

जेसन क्रेजा (358 रन) – ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, 2008

ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर जेसन क्रेजा ने नागपुर टेस्ट 2008 में भारत के खिलाफ डेब्यू करते हुए 74.5 ओवर में 358 रन देकर 12 विकेट लिए थे. उनके लिए ये एक मिला-जुला अनुभव था. जहां एक तरफ उन्होंने विकेटों की झड़ी लगा दी थी, वहीं दूसरी तरफ उनके ओवर में रनों का अंबार खड़ा हो गया था.

जाहिद महमूद (319 रन) – पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, 2022

पाकिस्तान के स्पिनर जाहिद महमूद ने 2022 में रावलपिंडी टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 44 ओवर में 319 रन दिए थे और 6 विकेट चटकाए थे. उनका इकॉनमी रेट 7.25 का रहा, जो दर्शाता है कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया था.

केशव महाराज (318 रन) – साउथ अफ्रीका बनाम भारत, 2019

दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज को 2019 के विशाखापत्तनम टेस्ट में भारत के बल्लेबाजों ने खूब निशाना बनाया. इस मैच में उन्होंने 77 ओवर में 318 रन देकर 5 विकेट लिए थे. भारत के रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की जोड़ी ने उस मैच में दोहरा शतक जड़ा था.

आर्थर मैली (308 रन) – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, 1924

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर आर्थर मैली ने 1924 के सिडनी टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 63 ओवर (8-बॉल ओवर) में 308 रन खर्च किए थे और 7 विकेट हासिल किए थे. अपने करियर में दो बार उन्होंने 300 रन खर्च करने का आंकड़ा पार किया था.  उस दौर में 8 गेंद का ओवर प्रचलन में था.

[ad_2]

इंडियन नेवी में शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर पद पर निकली वैकेंसी, लाखों में है सैलरी

[ad_1]

भारतीय नौसेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका सामने आया है. इंडियन नेवी ने शॉर्ट सर्विस कमिशन के ऑफिसर पदों के लिए बड़ी भर्ती निकली है. यह नियुक्तियां जून 2026 से शुरू होने वाले कोर्स के लिए की जाएगी. भर्ती के तहत एग्जीक्यूटिव, एजुकेशन और टेक्निकल ब्रांच में कुल 260 से ज्यादा पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. आवेदन प्रक्रिया 9 अगस्त से शुरू होगी, वहीं इच्छुक उम्मीदवार 1 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाना होगा.

कौन कर सकता है आवेदन

इन पदों के लिए बीई, बीटेक, बीएससी, बीकॉम, बीएससी, आईटी जैसी ग्रेजुएशन डिग्रियों के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएट या डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. लॉ, फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी और सप्लाई चैन जैसे क्षेत्र के उम्मीदवार भी पात्र है. पदों के अनुसार उम्र सीमा 2 जुलाई 2001 से लेकर 1 जुलाई 2007 के बीच होनी चाहिए.

कौन-कौन से पद है शामिल

भर्ती में शामिल प्रमुख पदों में एग्जीक्यूटिव ब्रांच के 57 पद, पायलट ब्रांच के 24 पद, आब्जर्वर के 20 पद, एटीसी के 20 पद, लॉजिस्टिक्स के 10 पद, एजुकेशन के 15 पद, इंजीनियरिंग के 36 पद, इलेक्ट्रॉनिक ब्रांच के 40 पद, और नवल कंस्ट्रक्टर के 16 पद शामिल हैं.

चयन प्रक्रिया और सैलरी

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन शॉर्ट लिस्टिंग, एसएसबी इंटरव्यू, मेडिकल एग्जाम और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के बाद भारतीय नौसेना में नियुक्ति मिलेगी. वहीं सैलरी की बात करें तो शुरुआत में ही उम्मीदवारों को 1,10,000 रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी. इसके अलावा पायलट और ऑब्जर्वर पदों के लिए ट्रेनिंग के बाद 31,250 रुपये प्रति माह का अतिरिक्त अलाउंस भी दिया जाएगा. वहीं इसमें अन्य कई और भत्तें भी शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें- ऑनलाइन पढ़ाई से बच्चों की सोचने, लिखने और समझने की ताकत हुई कमजोर; जानिए

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

पापा की परी नहीं जलपरी… पानी में फंस गई स्कूटी लेकिन नहीं उतरी मोहतरमा, फिर गिरीं धड़ाम, देखे

[ad_1]

इन दिनों देश में मानसून का सीजन चल रहा है. कई राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं. सड़कों का हाल ऐसा हो गया है जैसे छोटे-छोटे तालाब बन गए हों. पानी भरने की वजह से लोगों का चलना-फिरना तक मुश्किल हो गया है और हादसों का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा. इसी बीच सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं.

कुछ वीडियो ऐसे भी हैं. जहां लोगों अपनी गलती से ही हादसों का शिकार हो रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़की स्कूटी पर पानी में फंसी नजर आती है और फिर अपनी जिद के चलते अचानक धड़ाम से गिर जाती है. सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो. 

पानी में स्कूटी पर बैठी रही लड़की फिर धड़ाम से गिरी

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़का और लड़की बारिश के पानी से भरी सड़क पर नजर आते हैं. उनकी स्कूटी पानी में बुरी तरह फंसी होती है. लड़का काफी जोर लगाकर स्कूटी को निकालने की कोशिश करता है. लेकिन वो टस से मस नहीं होती. हैरानी की बात यह है कि लड़की पूरे समय स्कूटी पर ही बैठी रहती है.

यह भी पढ़ें: बारात नहीं रुकनी चाहिए… बारिश से बचने के लिए दूल्हे ने किया ऐसा जुगाड़ कि वायरल हो गया वीडियो

नीचे उतरने की ज़हमत नहीं उठाती. लड़का थोड़ी देर बाद थक कर कुछ कहता है और ऐसा लगता है कि वह गुस्से में स्कूटी छोड़ देता है.लड़के ने स्कूटी छोड़ी या छूट गई. मगर अगले ही पल स्कूटी समेत लड़की धड़ाम से पानी में गिर जाती है. यह पूरा नज़ारा कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.


 

यह भी पढ़ें: अरे भाई जगह दे दो..बाइक वाले ने की ओवर टेक की कोशिश और हो गया कांड- वीडियो हो रहा वायरल

लोग कर रहे हैं कमेंट

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @fuddu_sperm नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है इस वीडियो को अब तक कई हजार लोग देख चुके हैं. तो वही कई लोगों के इस पर तरह-तरह के कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए ‘लिखा है पापा की परी जलपरी बन गई.’ एक और यूजर ने कमेंट किया है ‘पाप धुल गए मत बोलो यार.’ तो एक अन्य यूज़र ने लिखा है ‘ब्रेकअप से पहले का सीन.’ एक और यूजर ना कहां है कि ‘अरे उसने जानकर नहीं गिराया उसका हाथ स्लिप हो गया था.’

यह भी पढ़ें: काम का टेंशन, लोन का झंझट और शांति की तलाश में चीन के युवाओं ने उठाया अजीब कदम, डॉक्टर बोले- ये खतरनाक


बरसात में शाम होते ही घर में आने लगे हैं कीट-पतंगे, ऐसे पा सकते हैं समस्या से निजात

[ad_1]

Insects in Rainy Season: बरसात की रिमझिम फुहारें जहां मौसम को खुशनुमा बना देती हैं, वहीं यह मौसम कुछ मेहमानों को भी साथ ले आता है,  जैसे मच्छर, छिपकलियां, तिलचट्टे और उड़ने वाले कीट-पतंगे.जैसे ही शाम ढलती है और घरों की लाइटें जलती हैं, वैसे ही कीट-पतंगों का एक झुंड घर की ओर आकर्षित होने लगता है. 

खिड़कियों, दरवाज़ों और यहां तक कि बाथरूम की जाली से भी यह अनचाहे मेहमान आपके घर में घुस जाते हैं. ये सिर्फ असहजता ही नहीं, कई बार यह कीट बीमारियों का कारण भी बन सकते हैं.  जैसे डेंगू, मलेरिया, स्किन इंफेक्शन या एलर्जी. 

ये भी पढ़े- सिर्फ फिजिकल होने से ही नहीं, इन गलतियों से भी हो जाता है HIV AIDS, संक्रमित व्यक्ति रखें इन चीजों का ध्यान

बारिश में कीट-पतंगों के घर में आने के मुख्य कारण

  • नमी और गीले कोनों की मौजूदगी
  • घर के आसपास पानी का जमा होना
  • खुली खिड़कियां और बिना जाली वाले दरवाजे
  • घर में रखी खराब हो रही सब्ज़ियां या गंदा कचरा
  • इन उपायों से पाएं कीट-पतंगों से निजात
  • खिड़की और दरवाजों पर मच्छरदानी या नेट लगाएं
  • शाम होते ही खिड़कियां बंद करें या नेट का इस्तेमाल करें, ताकि उड़ने वाले कीट अंदर न आ सकें

नीम और कपूर का धुआं करें

नीम की पत्तियों या कपूर को जलाकर उसका धुआं फैलाएं। इसका तेज़ गंध कीटों को दूर रखता है

नमी वाली जगहों को रखें सूखा

बाथरूम, किचन और सिंक के पास पानी जमा न होने दें। नम स्थानों को रोज़ाना सुखाएं

एसेंशियल ऑयल का प्रयोग करें

लेमनग्रास, सिट्रॉनेला और यूकेलिप्टस ऑयल को पानी में मिलाकर स्प्रे करने से कीट दूर रहते हैं

खिड़की के पास पीले रंग की बल्ब लगाएं

सामान्य सफेद या नीली लाइट की जगह पीले बल्ब का प्रयोग करें, जिससे कीट आकर्षित नहीं होते

घर के आसपास सफाई बनाए रखें

गमलों में पानी जमा न होने दें, कूड़ेदान समय से साफ करें और बाथरूम की सफाई नियमित करें

बरसात का मौसम जितना खूबसूरत होता है, उतनी ही चुनौतियां भी लाता है. कीट-पतंगों का घर में प्रवेश न केवल परेशान करता है, बल्कि सेहत के लिए भी खतरा बन सकता है. ऐसे में जरूरी है कि हम समय रहते सतर्क हो जाएं और कुछ आसान घरेलू उपायों को अपनाकर अपने घर को इन अनचाहे मेहमानों से बचाएं.

ये भी पढ़ें: गैस की वजह से दर्द या हार्ट अटैक? समझें दोनों में अंतर, जो समझ नहीं पाते लोग

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

ट्रंप के भारत पर नए टैरिफ के ऐलान से और चमका सोना, जानें 7 अगस्त 2025 का ताज़ा भाव

[ad_1]

Gold Price Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के ऊपर 25 प्रतिशत बेस टैरिफ के अतिरिक्त, रूस से तेल खरीदने के चलते और 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, जो 27 अगस्त से लागू होगा. टैरिफ के इस ऐलान के बाद सोने की कीमतों में तेज़ी आई है. आज, 7 अगस्त 2025 को भारतीय बाज़ार में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,02,550 रुपये की दर से बिक रहा है, जबकि एक दिन पहले इसका भाव 1,02,330 रुपये था. यानी रेट में 220 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

इसी तरह, आज 22 कैरेट सोना 94,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जो एक दिन पहले 93,800 रुपये था. यानी इसमें 200 रुपये की वृद्धि हुई है. वहीं 18 कैरेट सोना आज 76,910 रुपये पर उपलब्ध है, जबकि एक दिन पहले इसका भाव 76,750 रुपये था. यानी, इसमें 160 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. निवेश के उद्देश्य से ज़्यादातर लोग 24 कैरेट सोने की खरीदारी करते हैं.

आपके शहर का ताज़ा भाव:

आज दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोना 1,02,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 94,150 रुपये और 18 कैरेट सोना 77,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है.

वहीं चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे, नागपुर, भुवनेश्वर और विशाखापत्तनम् के बाज़ारों में 24 कैरेट सोना 1,02,550 रुपये, 22 कैरेट सोना 94,000 रुपये और 18 कैरेट सोना 77,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से कारोबार कर रहा है.

कैसे तय होता है रेट?

सोना और चांदी की कीमतें रोजाना तय होती हैं और इसके पीछे कई महत्वपूर्ण फैक्टर जिम्मेदार होते हैं. इसमें डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ाव, एक्सचेंज रेट, सीमा शुल्क और अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति शामिल हैं. वैश्विक बाजार में जब आर्थिक या राजनीतिक अनिश्चितता होती है, तब निवेशक शेयर या अन्य जोखिमभरे साधनों से पैसा हटाकर सोने जैसे सुरक्षित विकल्प में निवेश करना पसंद करते हैं, जिससे इसकी मांग बढ़ जाती है और दाम ऊपर जाते हैं.

भारत में सोने का केवल आर्थिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व भी है. शादी-ब्याह, त्योहारों और धार्मिक अवसरों पर सोने को शुभ माना जाता है. इसके अलावा, किसी परिवार के पास सोना होना उनकी आर्थिक स्थिति और संपन्नता का प्रतीक भी माना जाता है. सोने ने समय-समय पर महंगाई के मुकाबले बेहतर रिटर्न देकर खुद को एक विश्वसनीय निवेश विकल्प के रूप में स्थापित किया है. यही वजह है कि इसकी मांग हमेशा बनी रहती है और इसके दाम पर इन तमाम पहलुओं का मिलाजुला असर पड़ता है.

ये भी पढ़ें: ट्रंप के अतिरिक्त 25% टैरिफ से बेखौफ भारतीय रुपया, आज फिर डॉलर के मुकाबले इतना हुआ मजबूत

[ad_2]

जापान का लड़ाकू विमान F-2 क्रैश, बाल-बाल बचा पायलट, जानें अपडेट

[ad_1]

जापानी लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इस दुर्घटना में पायलट बाल-बाल बच गया है. HNK की रिपोर्ट के मुताबिक जापानी एयरफोर्स का एफ-2 लड़ाकू विमान इबाराकी प्रान्त के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.  रिपोर्ट के मुताबित हादास ट्रेनिंग के दौरान हुई. हालांकि, किसी तरह पायलट की जान बचा ली गई.

खबर अपडेट की जा रही है….

[ad_2]

‘महावतार नरसिम्हा’ का हिंदी वर्जन में कहर, बनी 2025 की 10वीं सबसे बड़ी फिल्म

[ad_1]

इस साल कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सरप्राइज किया है इनमें अहान पांडे और अनीत पड्डा की सैयारा के अलावा ‘महावतार नरसिम्हा’ शामिल हैं. एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ से बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि ये बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ परफॉर्म करेगी. इस दिन रिकॉर्ड बना रही अश्विन कुमार द्वारा निर्देशित इस पौराणिक एनिमेटेड एक्शन ड्रामा ने अब अपनी उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ ली है, दरअसल इसके हिंदी वर्जन ने भूल चूक माफ़ (72.73 करोड़ रुपये) की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया है और ये साल 2025 की 10वीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

हिंदी वर्जन में दहाड़ रही है महावतार नरसिम्हा
बता दें कि सैयारा, सन ऑफ़ सरदार और धड़क 2 जैसी फिल्मों से कड़ी टक्कर के बावजूद महावतार नरसिम्हा ने 13 दिनों में कुल 112.80 करोड़ की कमाई की है. इनमें अकेले इसने हिंदी वर्जन में 83.55 करोड़ कमाए हैं. दिलचस्प बात ये है कि हिंदी वर्जन में इसकी स्पीड कम होने का नाम नहीं ले रही है जबकि अन्य भाषाओं में फिल्मों की स्पीड अब धीमी पड़ने लगी है.

यहां है महावतार नरसिम्हा का दो हफ्तों का डे वाइज नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (हिंदी वर्जन)

  • दिन 1 (शुक्रवार)- रु 1.35 करोड़
  • दिन 2 (शनिवार)- रु 3.25 करोड़
  • दिन 3 (रविवार)- रु 6.8 करोड़
  • दिन 4 (सोमवार)- रु 4 करोड़.
  • दिन 5 (मंगलवार)- रु 5.5 करोड़
  • दिन 6 (बुधवार)- रु 5.75 करोड़
  • दिन 7 (गुरुवार)- रु 5.8 करोड़
  • दिन 8 (दूसरा शुक्रवार)- रु 5.5 करोड़
  • दिन 9 (दूसरा शनिवार)- रु 11.5 करोड़
  • दिन 10 (दूसरा शनिवार)- रु 17.5 करोड़
  • दिन 10 (दूसरा रविवार)- रु 17.5 करोड़
  • दिन 11 (दूसरा सोमवार)- रु 5.25 करोड़
  • दिन 12 (दूसरा मंगलवार)- रु 6.6 करोड़
  • दिन 13 (दूसरा बुधवार): 4.75 करोड़ रुपये (शुरुआती अनुमान)

एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा का क्रेज दर्शको के सिर चढ़कर बोल रहा है. भारत में ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म बन चुकी है. अकेले इसके हिंदी वर्जन ने 83 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ वर्जनों को मिलाकर फिल्म का कुल इंडिया में नेट कलेक्शन 112.8 करोड़ रुपये है.

‘महावतार नरसिम्हा’ के निशने पर अब ‘जाट’
अब महावतार नरसिम्हा के निशाने पर सनी देओल की ‘जाट’ है, जो 2025 के हिंदी बॉक्स ऑफिस लीडरबोर्ड पर 88.72 करोड़ रुपये के साथ नौवें नंबर पर है. दोनों के बीच बमुश्किल 5 करोड़ रुपये का अंतर है. उम्मीद है कि एक या दो दिन में  महावतार नरसिम्हा इस मील के पत्थर को पार कर जाएगी. खासकर आने वाले वीकेंज में इसकी कमाई में और ज्यादा इजाफा होने की उम्मीद है. वहीं ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर की ‘वार 2’ और रजनीकांत की ‘कुली’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज होंगी. ऐसे में  महावतार नरसिम्हा के पास कमाई करने का अभी पूरा एक हफ़्ता बाकी है. इतने समय में यह फिल्म निश्चित रूप से रैंकिंग में कुछ पायदान ऊपर पहुंच ही जाएगी.

ये भी पढ़ें: ‘सन ऑफ सरदार 2’ का हुआ बेड़ा गर्क, छठे दिन की कमाई रही सबसे कम, टूट गया अजय देवगन का 15 साल का ये रिकॉर्ड

[ad_2]

काम का टेंशन और शांति की तलाश में चीन के युवाओं ने उठाया अजीब कदम, डॉक्टर बोले- ये खतरनाक

[ad_1]

आजकल की जिंदगी में हर किसी के पास टेंशन की लंबी लिस्ट है, किसी को नौकरी की टेंशन, किसी को लोन चुकाने की, तो किसी को रिश्तों के झगड़े की. ऐसे में अब चीन में लोगों ने एक नया तरीका ढूंढ निकाला है तनाव कम करने का और वो है चुसनी जिसे छोटे बच्चों को बहलाने के लिए मुंह में दिया जाता है. जी हां, सही पढ़ा. वही चुसनी जिसे आमतौर पर छोटे बच्चे मुंह में रखते हैं लेकिन अब बड़े लोग भी उसका इस्तेमाल कर रहे हैं.

चीन में तनाव दूर करने के लिए लोग कर रहे चुसनी का इस्तेमाल

चीन में ये ट्रेंड इतना फेमस हो गया है कि हज़ारों लोग ऑनलाइन वेबसाइट्स से वयस्कों के लिए बनी खास चुसनी खरीद रहे हैं. इनकी कीमत भी 10 युआन से लेकर 500 युआन तक यानी ₹120 से ₹6000 तक होती है. चुसनी बेचने वाले दावा करते हैं कि इससे लोगों को नींद अच्छी आती है, टेंशन कम होता है और दिमाग को शांति मिलती है. कुछ लोग सोशल मीडिया पर लिखते हैं कि “काम करते हुए चुसनी चबाने से स्ट्रेस बहुत कम लगता है”, “नींद गहरी आती है” और “बिल्कुल बच्चे जैसा आराम महसूस होता है.”

हो सकता है बड़ा नुकसान

डॉक्टरों का कहना है कि ये आदत ज्यादा समय तक रही तो नुकसान पक्का है. सिचुआन यूनिवर्सिटी के डॉक्टर तांग काओमिन ने लोकल मीडिया को बताया कि वयस्कों का मुंह बच्चों से बिल्कुल अलग होता है. अगर लंबे समय तक चुसनी मुंह में रखी जाए तो जबड़े में दर्द, खटकने जैसी आवाजें और मुंह ठीक से न खुल पाने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये मामला वायरल हुआ वैसे ही इसे लाखों लोगों ने देखा तो वहीं कई लोगों ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी भी शुरू कर दीं. एक यूजर ने लिखा…क्या बेहूदा हरकत है, तनाव कम करने के बहुत तरीके हैं. एक और यूजर ने लिखा…आग लगे ऐसे काम को जिससे टेंशन हो और लोग इस तरह की हरकतें करने लग जाएं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…चलो अच्छा है कम से कम स्मोकिंग और ड्रिंक तो नहीं कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल