कपिल शर्मा के कैफे पर कनाडा में फिर हुई फायरिंग, इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी, कहा- ‘रिंग नहीं

[ad_1]

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा के सरे (Surrey) स्थित कैफे पर फिर फायरिंग की खबर आई सामने आई है. गोल्डी ढिल्लन नामक गैंगस्टर ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. सुरक्षा एजेंसियां और मुंबई पुलिस फिलहाल इस खबर को वेरीफाई कर रही है. अभी तक फायरिंग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

कपिल के कैफे पर 12 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार में बैठे कुछ लोग कैफे की ओर गोलीबारी करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो 9 सेकंड का है, जिसमें 12 राउंड से ज्यादा फायरिंग की गई. स्थानीय पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. गोल्डी ढिल्लों खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताता है. 

गैंगस्टर ने दी कपिल शर्मा को धमकी

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक इस गैंग ने कहा, “जय श्री राम, सत श्री अकाल. राम राम सभी भाइयों को. आज जो कपिल शर्मा के कैप्स कैफे (Kaps Cafe), सरे में फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लो और लॉरेंस बिश्नोई गैंग लेता है. हमने उसको फोन किया, लेकिन इसे रिंग सुनाई नहीं दी, जिस वजह से हमें कर्रवाई करनी पड़ी. फिर फोन करने पर रिंग सुनेगा तो अगली कार्रवाई जल्दी ही मुंबई में करेंगे.”

पिछले महीने खालिस्तानी आतंकी ने की फायरिंग

कपिल शर्मा के कनाडा में स्थित इसी कैप्स कैफे पर 10 जुलाई 2025 को गोलीबारी हुई थी. इस हमले में नौ राउंड फायरिंग की गई थी. खालिस्तानी आतंकवादी हरजीत सिंह लड्डी ने इस घटना की जिम्मेदारी ली थी. इसके बाद कैप्स कैफे के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीम ने बयान जारी किया था. इसमें कहा गया, म इस मुश्किल समय से गुजर रहे हैं, लेकिन अपने सपने को जारी रखेंगे. कैफे को इसलिए शुरू किया गया ताकि लोग एक-दूसरे से जुड़ा महसूस करें.”

इस कैफे की बागडोर कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ ने संभाल रखी है. कपिल शर्मा ने 7 जुलाई को ही कैप्स कैफे का उद्घाटन किया था और तीन दिन ही इसे निशाना बना लिया गया था.

ये भी पढ़ें : भारत पर टैरिफ लगाकर PAK से नजदीकी बढ़ा रहा अमेरिका, आसिम मुनीर को फिर मिला US से न्योता!

[ad_2]

TCS कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अगले महीने से बढ़ जाएगी 80% स्टाफ की सैलरी

[ad_1]

TCS Salary Hike: भारत की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) अपने अधिकांश कर्मचारियों को अगले महीने यानी सितंबर से इंक्रीमेंट देने जा रही है. बुधवार को टीसीएस की ओर से एक आंतरिक मेमो में यह जानकारी दी गई है. इससे पहले टीसीएस ने 12,000 कर्मचारियों की छंटनी का फैसला किया था, जिसका कर्मचारी संगठनों द्वारा काफी विरोध किया गया था. इसके साथ ही टीसीएस ने वैश्विक हालात का हवाला देते हुए वेतन वृद्धि (सैलरी हाइक) पर रोक लगाने की घोषणा भी की थी.

80 प्रतिशत स्टाफ की बढ़ेगी सैलरी

टीसीएस के ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर मिलिंद लक्कड़ और सीएचआरओ डेजिग्नेटेड के. सुदीप ने बुधवार को कर्मचारियों को भेजे गए एक मेल में बताया कि सैलरी इंक्रीमेंट 1 सितंबर से लागू होगा.

टीसीएस ने प्रतिभाओं को पुरस्कृत करने और उन्हें बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब कंपनी ने ‘संगठन को भविष्य के लिए तैयार’ करने की अपनी व्यापक रणनीति के तहत 12,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी करने का निर्णय लिया है. कंपनी का कहना है कि इसके लिए तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की तैनाती, बाजार विस्तार और कार्यबल पुनर्गठन में निवेश पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा.

कर्मचारियों के लिए राहत

गौरतलब है कि टीसीएस में एक ग्रेड स्ट्रक्चर है, जिसकी शुरुआत ‘वाई’ (Y) से होती है, जो ट्रेनी को दिया जाता है. इसके बाद सी1, सी2, सी3, सी4, सी5, और बी के साथ ही अंत में सीएक्सओ तक कंपनी के स्टाफ का पद जाता है. पिछले हफ्ते बाजार विश्लेषकों ने संकेत दिए थे कि छंटनी के बाद बचे हुए कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की जा सकती है. ऐसा माना जा रहा है कि अन्य कंपनियां भी इसी तर्ज पर आगे चलकर फैसला ले सकती हैं.

ये भी पढ़ें: कौन से देश हैं रुसी तेल के बड़े खरीदार और US के 50% टैरिफ के बावजूद क्यों भारत की स्थिति बेहतर

[ad_2]

टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय, विराट-रोहित के संन्यास के बाद इन खिलाड़ियों ने मचाया

[ad_1]

Most T20 Runs After Virat-Rohit Retirement: भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद ही रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इस फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. इसके बाद भारत की टी20 टीम में कई बड़े बदलाव देखे गए. भारत की टी20 टीम का कप्तान सूर्यकुमार यादव को बनाया गया. इसके साथ टीम में कई नए चेहरों को मौका दिया गया और रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों की टीम में जगह पक्की हुई. लेकिन विराट और रोहित के रिटायरमेंट के बाद कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका बल्ला खूब बोल रहा है.

T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के पहले भी टीम इंडिया काफी मजबूत थी और इन खिलाड़ियों के टी20 से रिटायरमेंट के साथ भी टीम में कई धाकड़ प्लेयर शामिल हैं. अभिषेक शर्मा के बल्ले से टी20 इंटरनेशनल में खूब रन आ रहे हैं. इसी के साथ वे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.

  • भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव वर्ल्ड कप के बाद से अब तक 14 मैचों में 258 रन बना चुके हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं. सूर्यकुमार टी वर्ल्ड कप 2024 के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं.
  • हार्दिक पांड्या का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आता है. पांड्या 13 पारियों में 35.55 की औसत से 320 रन बना चुके हैं. पांड्या ने तब से अब तक एक अर्धशतक भी लगाया है.
  • भारतीय युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं. तिलक वर्मा 9 पारियों में 82.60 की औसत से 413 रन बना चुके हैं. तिलक वर्मा ने इन नौ पारियों में दो शतक और एक अर्धशतक लगाया है.
  • संजू सैमसन 16 पारियों में 487 रन बनाकर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. सैमसन इन पारियों में तीन शतक और एक अर्धशतक लगा चुके हैं.
  • टी20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा भारत के बेस्ट खिलाड़ी के तौर पर सामने आ रहे हैं. अभिषेक ने 16 पारियों में 535 रन बना लिए हैं. अभिषेक शर्मा की औसत 33.43 है और स्ट्राइक रेट 193.84 है. इन पारियों में अभिषेक ने दो शतक जड़े हैं.

यह भी पढ़ें

कभी नहीं सुना होगा ऐसा प्रमोशन, पाकिस्तान टीम का 50 प्रतिशत इंक्रीमेंट; लेकिन बाबर आजम के हाथ कुछ नहीं लगा

[ad_2]

Hindi Panchang 8 अगस्त 2025, वरलक्ष्मी व्रत का पंचांग, पूजा मुहूर्त, उपाय, मुहूर्त

[ad_1]

Hindi Panchang 8 अगस्त 2025: 8 अगस्त 2025 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन सावन का आखिरी शुक्रवार है, जो मां लक्ष्मी को समर्पित है. इस दिन वरलक्ष्मी व्रत किया जाता है. दीवाली की तरह ही इस दिन वरलक्ष्मी व्रत धन और समृद्धि की देवी देवी लक्ष्मी की भव्य पूजा की जाती है. जिससे परिवार में सुख-शांति, संपत्ति का योग बनता है

आइए जानते हैं ये दिन किन राशियों के लिए शुभ-अशुभ है, इस दिन का शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय भी जानें.

8 अगस्त का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 8 August 2025)












तिथि

चतुर्दशी (7 अगस्त 2025, दोपहर 2.27 – 8 अगस्त 2025, दोपहर 2.12)

वार शुक्रवार
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा
योग आयुष्मान, सर्वार्थ सिद्धि, रवि योग
सूर्योदय सुबह 5.38
सूर्यास्त
शाम 6.42
चंद्रोदय
शाम 6.42
चंद्रोस्त
सुबह 5.28, 9 अगस्त
चंद्र राशि
मकर

चौघड़िया मुहूर्त









सुबह का चौघड़िया
चर सुबह 5.46 – सुबह 7.26
लाभ सुबह 7.26 – सुबह 9.06
अमृत सुबह 9.06  – सुबह 10.47
शाम का चौघड़िया
लाभ रात 9.47 – रात 11.07

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)









राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) सुबह 10.47 – दोपहर 12.27
यमगण्ड काल दोपहर 3.47 – शाम 5.27
आडल योग
सुबह 8.24 – शाम 4.04
गुलिक काल सुबह 7.26 – सुबह 9.06
विडाल योग
सुबह 5.26 – सुबह 8.24
भद्रा काल
दोपहर 2.12 – सुबह 1.52, 9 अगस्त

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 8 August 2025)












सूर्य कर्क
चंद्रमा मकर
मंगल सिंह
बुध कर्क
गुरु मिथुन
शुक्र मिथुन
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

किन राशियों को लाभ





वृषभ राशि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कल आपको उम्मीद के मुताबिक परिणाम हासिल होंगे.
कर्क राशि टीमवर्क का फायदा होगा और आपको अपनी उपलब्धियों के लिए सम्मान मिलेगा.

कौन सी राशियों संभलकर रहें





तुला राशि घरेलु सुख बाधित हो सकता है. विवाद से दूरी बनाए रखें.
वृश्चिक राशि कोर्ट कचहरी से बचें और जुबान पर काबू रखें.

FAQs: 8 अगस्त 2025

  1. Q.कौन सा उपाय करें ?
    वरलक्ष्मी व्रत के दिन माता लक्ष्मी को सुहाग सामग्री अर्पित कर श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए, इससे धन प्राप्ति के रास्ते सुलभ होते हैं.
  2. Q. कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं ?
    इस दिन रवि, सर्वार्थ सिद्धि, आयुष्मान योग का संयोग बनता है.

Bhojan: पति-पत्नी का एक ही थाली में खाना सही या गलत ? जानिए क्या कहता है शास्त्र

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

ट्रंप के भारत पर ’50 परसेंट’ वाले टैरिफ पर इजरायली पीएम नेतन्याहू का पहला रिएक्शन, बोले- ‘इस मु

[ad_1]

अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ पर पूरी दुनिया की नजर है. इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार (7 अगस्त 2025) को कहा कि टैरिफ मुद्दे को सुलझाना भारत और अमेरिका के हित में होगा. उन्होंने जल्द ही भारत आने की इच्छा भी जताई है.

‘भारत-इजराइल सहयोग बढ़ाने की काफी गुंजाइश’

इजराइली प्रधानमंत्री ने कहा कि खुफिया जानकारी साझा करने, आतंकवाद से निपटने जैसे क्षेत्रों में भारत-इजराइल सहयोग बढ़ाने की काफी गुंजाइश है. बेंजामिन नेतन्याहू का ये बयान आज यानी 7 अगस्त को ही भारत के राजदूत जेपी सिंह से मुलाकात के बाद आया है. नेतन्याहू ने भारत के राजदूत के साथ मुलाकात के दौरान  द्विपक्षीय सहयोग, विशेष रूप से सुरक्षा और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा की. यह बैठक यरुशलम स्थित नेतन्याहू के कार्यालय में हुई.

ट्रंप की नीति से भारत-यूएस रिश्तों में तनाव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत के खिलाफ नई नीति ने दोनों देशों के बीच पिछले दो दशकों से चली आ रही रणनीतिक साझेदारी में तनाव पैदा कर दिया है. ट्रंप प्रशासन ने भारत के रूसी कच्चे तेल के आयात को लेकर भारतीय सामानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है, जबकि चीन के रूस के साथ ऊर्जा व्यापार पर नरमी बरती गई है.

ट्रंप ने भारत पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ लगाया

ट्रंप ने रूस से तेल खरीद का हवाला देते हुए बुधवार (6 अगस्त 2025) को भारत पर 25 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया, जिससे भारत पर कुल शुल्क 50 प्रतिशत हो गया है. यह अमेरिका की ओर से किसी भी देश पर लगाए गए सबसे अधिक टैरिफ में से एक है. यह अतिरिक्त शुल्क 21 दिन बाद यानी 27 अगस्त से प्रभावी होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत अपने किसानों, मछुआरों और डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोगों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा और इसके लिए वह कोई भी कीमत चुकाने को तैयार है. भारत ने ट्रंप के कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.

ये भी पढ़ें : ‘भारत संग रिश्ते सबसे पहले, साथ मिलकर करेंगे खतरों का मुकाबला’, डोभाल से मिलकर रूसी रक्षा प्रमुख ने ट्रंप को दे दिया ‘मैसेज’

[ad_2]

CBSE का नया करियर डैशबोर्ड और काउंसलिंग हब लॉन्च, जानें कैसे मिलेगा फायदा?

[ad_1]

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने स्कूलों में स्टूडेंट्स के करियर गाइडेंस और मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए दो बड़े कदम उठाए हैं. बोर्ड ने 2025-26 सेशन के लिए करियर गाइडेंस डैशबोर्ड और काउंसलिंग हब एंड स्पोक मॉडल शुरू किया है. ये दोनों पहल स्टूडेंट्स, टीचर्स और स्कूल लीडर्स के लिए की गई हैं, जिससे बच्चों को अपने फ्यूचर के लिए सही रास्ता चुनने और मानसिक तौर पर मजबूत रहने में मदद मिले. इन प्रोग्राम्स को और बेहतर करने के लिए CBSE स्टूडेंट्स, टीचर्स और दूसरे लोगों की राय भी लेगा. आइए इसके बारे में जानते हैं.

करियर गाइडेंस डैशबोर्ड क्या है?

CBSE का नया करियर गाइडेंस डैशबोर्ड ऐसा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जो स्टूडेंट्स, टीचर्स और स्कूल लीडर्स के लिए बनाया गया है. यह डैशबोर्ड बच्चों को यह समझने में मदद करेगा कि वे किस करियर में जाना चाहते हैं और इसके लिए क्या करना होगा. इसकी खास बातों के बारे में जानते हैं. 

  • करियर की जानकारी: इसमें नेशनल और इंटरनेशनल लेवल की करियर से जुड़ी जानकारी होगी. जैसे कौन-सा करियर आपके लिए सही हो सकता है.
  • पर्सनलाइज्ड टूल्स: यह डैशबोर्ड स्टूडेंट्स की रुचि और स्किल्स के आधार पर उन्हें सही करियर चुनने में मदद करेगा.
  • गाइडेंस रिसोर्सेस: इसमें करियर प्लानिंग के लिए आसान टूल्स और जानकारी उपलब्ध होंगे, जो स्टूडेंट्स और टीचर्स दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं.

लॉन्च के दौरान एक्सपर्ट्स ने इस डैशबोर्ड की खासियतें दिखाईं. उन्होंने बताया कि इसका इंटरफेस बहुत आसान है और इसे कोई भी आसानी से इस्तेमाल कर सकता है. यह डैशबोर्ड स्टूडेंट्स को उनके सपनों का करियर चुनने में गाइड करेगा.

काउंसलिंग हब एंड स्पोक मॉडल क्या है?

CBSE का दूसरा प्रोग्राम काउंसलिंग हब एंड स्पोक मॉडल हैं. यह स्कूलों में स्टूडेंट्स की मेंटल और इमोशनल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए बनाया गया है. इस मॉडल का लक्ष्य है कि बच्चे न सिर्फ पढ़ाई और करियर में आगे बढ़ें, बल्कि मानसिक तौर पर भी हेल्दी रहें. जानते हैं कि इस मॉडल की कुछ खास बातें.

  • स्कूलों में सपोर्ट सिस्टम: हर स्कूल में एक स्ट्रक्चर्ड सिस्टम होगा, जो स्टूडेंट्स की मेंटल हेल्थ को सपोर्ट करेगा.
  • जिम्मेदारियां और मॉनिटरिंग: स्कूलों को बताया जाएगा कि इस सिस्टम को कैसे लागू करना है और इसका असर कैसे चेक करना है.
  • काउंसलिंग की सुविधा: बच्चों को उनकी परेशानियों के लिए प्रोफेशनल काउंसलर्स की मदद मिलेगी.

इससे क्या होगा फायदा?

CBSE के ये दोनों प्रोग्राम स्टूडेंट्स के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं. करियर गाइडेंस डैशबोर्ड बच्चों को सही करियर चुनने में मदद करेगा, ताकि वे अपनी रुचि और स्किल्स के आधार पर भविष्य की प्लानिंग कर सकें. वहीं, काउंसलिंग हब बच्चों को तनाव, चिंता और दूसरी मानसिक समस्याओं से निपटने में सपोर्ट देगा. टीचर्स और पैरेंट्स को भी इन प्रोग्राम्स से बहुत मदद मिलेगी, क्योंकि वे बच्चों को बेहतर गाइड कर पाएंगे. जानकारी के मुताबिक, ये दोनों प्रोग्राम 2025-26 सेशन से शुरू होंगे. CBSE ने इसे लागू करने के लिए स्कूलों को गाइडलाइंस दी हैं.

ये भी पढ़ें: CBSE की बोर्ड परीक्षा में अब 75% अटेंडेंस अनिवार्य, स्कूलों को मिली सख्त हिदायत

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

अब चिप के ऊपर 100 प्रतिशत टैरिफ बम, चीन-जापान से लेकर जानें भारत पर क्या होगा असर

[ad_1]

US Tariffs Plan On Semiconductor: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से एक के बाद एक टैरिफ को लेकर धुआंधार फैसले किए जा रहे हैं. भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ के बाद अब इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है. हालांकि, इस बढ़ी हुई दर के लिए 20 दिन की मोहलत दी गई है, जबकि 25 प्रतिशत टैरिफ की दरें आज से लागू हो चुकी हैं.

इस बीच, राष्ट्रपति ट्रंप अब चिप पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने जा रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि ट्रंप की इस घोषणा से पूरी दुनिया की सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री पर बड़ा असर पड़ सकता है. भारत भी इससे अछूता नहीं रहेगा, क्योंकि भारत का सेमीकंडक्टर बाजार बहुत तेजी से उभर रहा है.

क्यों चिप पर 100 प्रतिशत टैरिफ?

दरअसल, रूस से तेल खरीदने के चलते भारत पर पहले ही 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया था. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह कहकर बाजार में फिर से हड़कंप मचा दिया है कि वे सेमीकंडक्टर चिप्स पर 100 प्रतिशत तक का टैरिफ लगाने जा रहे हैं.

वर्तमान में कई देश सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं, लेकिन भारत इस क्षेत्र में तेजी से एक प्रमुख खिलाड़ी बनता जा रहा है. सरकार की कोशिश है कि इस सेक्टर में घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देकर दूसरे देशों पर निर्भरता कम की जाए.

भारत पर क्या असर होगा?

अगर वाकई में राष्ट्रपति ट्रंप चिप्स पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाते हैं, तो इसका असर ताइवान, जापान और चीन के साथ-साथ भारत पर भी गहरा पड़ेगा. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगले पांच वर्षों में भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 100 से 110 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. पिछले तीन वर्षों में इसमें जबरदस्त तेजी देखी गई है. 2022 में भारत का चिप मार्केट लगभग 23 अरब डॉलर का था, जो वित्त वर्ष 2025 में 50 अरब डॉलर से अधिक तक पहुंच गया है. जबकि, अमेरिका की चिप मार्केट 130 अरब डॉलर और चीन का मार्केट 177.8 अरब डॉलर का था.

ये भी पढ़ें: TCS कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अगले महीने से बढ़ जाएगी 80% स्टाफ की सैलरी

[ad_2]

8 August 2025 Daily Horoscope: पूर्णिमा पर चंद्रमा का मकर राशि में गोचर, जानें आज का राशिफल

[ad_1]

मेष राशि
चंद्रमा दशम भाव में और सर्वार्थ सिद्धि योग से आज आपके कर्म फल देने को तैयार हैं. कार्यस्थल पर लंबे समय से रुके हुए काम अब गति पकड़ेंगे. वरिष्ठों से मान-सम्मान मिलेगा.
नवीन व्यापार योजना या प्रमोशन का प्रस्ताव मिल सकता है.
पारिवारिक माहौल में स्नेह होगा, और जीवनसाथी से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा.
लकी कलर: केसरी । लकी नंबर: 1
उपाय: हनुमान जी को चमेली का तेल चढ़ाएं.

वृषभ राशि
चंद्रमा नवम भाव में धर्म, विश्वास और भाग्य प्रबल होगा. आज कोई आध्यात्मिक संकेत आपकी दिशा तय कर सकता है. सोशल मीडिया, मार्केटिंग या एजुकेशन सेक्टर से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी.
परिवार में किसी बुज़ुर्ग की सलाह जीवन बदल सकती है.
लकी कलर: बादामी पीला । लकी नंबर: 6
उपाय: पीपल के वृक्ष को जल दें.

मिथुन राशि
अष्टम भाव में चंद्रमा, इसलिए दिन अस्थिर और रहस्यमय है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.
बिजनेस में किसी मित्र की गुप्त चाल से नुकसान हो सकता है. आज मौन सबसे बड़ी रक्षा है.
लकी कलर: गहरा नीला । लकी नंबर: 9
उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का 21 बार जप करें.

कर्क राशि
सप्तम भाव में चंद्रमा, जीवनसाथी के साथ संवाद में स्पष्टता रखें. व्यापार में साझेदारों से पारदर्शिता आवश्यक है.
आज कोई ग़लतफहमी टूटेगी और नई समझ बनेगी. प्रेम में सच्चे लोग आज पास आएँगे.
लकी कलर: मोरपंखी हरा । लकी नंबर: 2
उपाय: सफेद वस्त्र में चावल बांधकर शिवलिंग पर चढ़ाएं.

सिंह राशि
षष्ठ भाव में चंद्रमा, दिन चुनौतियों भरा हो सकता है लेकिन आयुष्मान योग आपको शक्ति देगा.
पुराने रोग या मानसिक थकान उभर सकती है, लेकिन कर्मयोगी मन से ही आप आगे बढ़ेंगे.
लकी कलर: सूर्यनारंगी । लकी नंबर: 5
उपाय: गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं.

कन्या राशि
पंचम भाव में चंद्रमा, विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में सफलता का दिन है.
नए विचार आएंगे, जिन्हें व्यवसाय में लागू करने से लाभ मिलेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी.
लकी कलर: श्वेत । लकी नंबर: 7
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जप करें.

तुला राशि
चतुर्थ भाव में चंद्रमा, माता या महिला संबंधी कोई चिंता हो सकती है.
कार्यस्थल पर ध्यान रखें आपकी छोटी लापरवाही बड़ा नुक़सान कर सकती है.
जॉब बदलने की जल्दी न करें.
लकी कलर: सिल्वर ग्रे । लकी नंबर: 4
उपाय: देवी दुर्गा को सफेद पुष्प चढ़ाएं.

वृश्चिक राशि
तृतीय भाव में चंद्रमा – छोटे भाई या मित्र से प्रेरणा मिलेगी.
आज कोई अधूरी सरकारी फाइल पास हो सकती है. मीडिया, लेखक, पुलिस, सेना से जुड़े जातकों के लिए दिन शुभ.
लकी कलर: गाढ़ा लाल । लकी नंबर: 8
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें.

धनु राशि
द्वितीय भाव में चंद्रमा – आज बोले गए शब्द भविष्य तय कर सकते हैं.
धन निवेश से लाभ संभव है, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें.
जीवनसाथी से वैचारिक एकरूपता महसूस होगी.
लकी कलर: सुनहरा । लकी नंबर: 3
उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें.

मकर राशि
लग्न में चंद्रमा – आज आपके भीतर नई ऊर्जा का उदय होगा.
प्रमोशन, नई पहचान या कोई सम्मान मिलने की संभावना है.
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मांसपेशियों में थकान संभव है.
लकी कलर: ब्लैक । लकी नंबर: 10
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं.

कुंभ राशि
द्वादश भाव में चंद्रमा – विदेशी संपर्क से काम रुकेगा.
मानसिक चिंता रह सकती है, लेकिन ध्यान और योग से शांति मिलेगी.
बिजनेस में हानि से बचने के लिए सोच-समझकर निर्णय लें.
लकी कलर: इंडिगो । लकी नंबर: 11
उपाय: काले तिल जल में डालकर बहाएं.

मीन राशि
एकादश भाव में चंद्रमा – लाभ के द्वार खुलेंगे.
कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा, रुके हुए प्रोजेक्ट पूरे होंगे.
धार्मिक भाव बढ़ेगा और कोई दान-पुण्य का अवसर मिलेगा.
लकी कलर: पेरोट ग्रीन । लकी नंबर: 12
उपाय: जल में हल्दी डालकर सूर्य को अर्घ्य दें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

NSA अजीत डोभाल और राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात पर रूस बोला- ‘खरा उतरा दोस्ती का रिश्ता’

[ad_1]

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने गुरुवार (7 अगस्त, 2025) को मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और रूस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात की. इस दौरान भारत और रूस ने एक-दूसरे के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया.

एनएसए अजीत डोभाल की रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ यह मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से रूसी तेल खरीदने के लेकर भारत पर लगाए गए 25 परसेंट टैरिफ को दोगुना करने की घोषणा के एक दिन बाद हुई है. अजीत डोभाल की यह रूस यात्रा पहले से तय थी और इसमें उन्होंने रूस के नेतृत्व के साथ दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की.

भारतीय एनएसए अजीत डोभाल ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से क्रेमलिन में मुलाकात की, इससे पहले डोभाल ने रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु के साथ व्यापक रूप से चर्चा की. चर्चा के दौरान डोभाल और शोइगु ने वैश्विक मंच पर बढ़ती अनिश्चितताओं के बीच भारत और रूस के अत्यंत विशेष संबंध के महत्व पर जोर दिया, जो ट्रंप प्रशासन की नीतियों से उत्पन्न उथल-पुथल की ओर स्पष्ट संकेत था.

हम अपनी साझेदारी को देते हैं महत्व- डोभाल

एनएसए अजीत डोभाल ने कहा, “हम अपनी रणनीतिक साझेदारी को बहुत महत्व देते हैं. आपने (शोइगु) सही कहा कि दुनिया इस वक्त एक बहुत ही उथल-पुथल भरे दौर से गुजर रही है. इस दौरान कई अनिश्चितताएं हैं, कुछ अनजानी परिस्थितियां हैं और ऐसे वातावरण में हमारी पुरानी रणनीतिक और विशेषाधिकार हासिल की हुई साझेदारी की एक बहुत विशेष भूमिका है.”

सर्गेई शोइगु ने भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने को बताया प्राथमिकता

इस पर रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु ने कहा, “रूस और भारत के बीच मजबूत और समय की कसौटी पर खरा उतरा दोस्ती का रिश्ता है और मॉस्को के लिए भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है, जो आपसी सम्मान, भरोसा, एक-दूसरे के हितों की समान रूप से समझ और एक एजेंडे को आगे बढ़ाने की इच्छा पर आधारित है.

उन्होंने कहा, “हम एक नए और टिकाऊ विश्व की व्यवस्था के निर्माण, अंतरराष्ट्रीय कानून के शासन को सुनिश्चित करने और सभी आधुनिक चुनौतियों और खतरों का संयुक्त रूप से मुकाबला करने के लिए सक्रिय सहयोग को और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

यह भी पढ़ेंः NSA अजीत डोभाल ने की मॉस्को में पुतिन से मुलाकात, रूसी राष्ट्रपति से इन मुद्दों पर की चर्चा

[ad_2]

इन 3 भारतीय क्रिकेटरों का टी20 करियर खत्म, अब संन्यास ही आखिरी विकल्प! देखें लिस्ट में कौन-कौन

[ad_1]

Indian Cricketers T20 Retirement: भारतीय क्रिकेट में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो काफी समय से टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं और इन खिलाड़ियों का टीम में वापस लौटना भी मुश्किल है. टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मौजूदा खिलाड़ियों के साथ भी बेहतर परफॉर्म कर रही है. ऐसे में अब कुछ सीनियर खिलाड़ी के पास रिटायरमेंट के अलावा कोई और ऑप्शन नहीं रह जाता है. केएल राहुल, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार काफी समय से टीम इंडिया के टी20 स्क्वाड से बाहर हैं.

टी20 स्क्वाड से बाहर केएल राहुल

केएल राहुल एशिया कप के लिए टी20 स्क्वाड से बाहर हो सकते हैं. भारत के इस विकेटकीपर बल्लेबाज को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान आखिरी बार इस फॉर्मेट में खेलते देखा गया था. हालांकि अगर राहुल की आईपीएल 2025 में परफॉर्मेंस देखें तो इस खिलाड़ी ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 53.9 की औसत से 539 रन बनाए हैं. राहुल का स्ट्राइक रेट आईपीएल के 18वें सीजन में 150 के करीब रहा.

मोहम्मद शमी लेंगे संन्यास?

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी काफी समय से टी20 टीम से बाहर हैं.  शमी के लिए आईपीएल 2025 भी कुछ ज्यादा खास नहीं रहा. शमी ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 9 मैचों नें 11 रन प्रति ओवर देकर केवल 6 विकेट ही हासिल किए थे. वहीं शमी कई बार इंजरी की वजह से भी टीम से बाहर रहते हैं. हालांकि मोहम्मद शमी ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास को लेकर कुछ नहीं कहा है.

भुवनेश्वर कुमार टीम से बाहर

भारत के धाकड़ गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट से अभी तक संन्यास का ऐलान नहीं किया है, लेकिन वे आखिरी बार टीम इंडिया के लिए नवंबर 2022 में खेले थे. हालांकि भुवनेश्वर के लिए आईपीएल का 18वां सीजन बेहतर गया था, उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपना पहला टाइटल जीती. भुवनेश्वर ने इस सीजन 14 मैचों में 17 विकेट हासिल किए. लेकिन इस खिलाड़ी के एशिया कप में भारत के टी20 स्क्वाड में लौटने के चांस काफी कम हैं.

यह भी पढ़ें

IND vs ENG Oval Test: ‘मेरा करियर खत्म था…’, भारत के खिलाफ टूटे कंधे के साथ बैटिंग पर बोले क्रिस वोक्स, किया बड़ा खुलासा

[ad_2]