जिस दिन अपने पे आ गई ना तेरे टुकड़े कर दूंगी! पति को पत्नी ने दी ड्रम में भरने की धमकी

[ad_1]

सोशल मीडिया पर एक ऐसी महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसकी गोद में बच्चा है और बातों में बारुद. लहजे में जान लेने की तरबियत और पति को खुलेआम धमकी की सनक ने उसे पागल कर दिया है. जी हां, बेडरूम में बैठी एक महिला अपने पति पर आगबबूला हो गई और उसे धमकाने लगी. वो भी कैमरे के सामने. चेहरे पर ममता, पर लहजे में कत्ल. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है, जिसमें महिला कहती है कि अगर वो अपने पर आ गई तो पति के ऐसे टुकड़े करेगी कि लोग देखते रह जाएंगे. बात सिर्फ गुस्से तक नहीं रही, महिला ने खुलेआम मर्डर की धमकी दी और कहा उम्रकैद मंजूर है, लेकिन तेरी औकात दिखा दूंगी!

पत्नी ने पति को दी खुले आम धमकी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर अपने पति से झगड़ रही है. मामला किसी घरेलू विवाद जैसा लगता है लेकिन जिस अंदाज में महिला बोलती है, वह देखकर हर किसी की रूह कांप गई. महिला पति से कहती है, “जिस दिन मैं अपने पर आ गई ना, उस दिन तेरे ऐसे टुकड़े कर दूंगी कि… दुनिया देखेगी. लोग छिपकर करते हैं, मैं कैमरे पर करूंगी.” पति वीडियो में पूरी तरह शांत नजर आता है. शायद वह इस बातचीत को सबूत के तौर पर रिकॉर्ड कर रहा था. वीडियो में महिला बार-बार दोहराती है कि उसे सजा मंजूर है, जेल मंजूर है, लेकिन पति को वो छोड़ने वाली नहीं. लोगों का कहना है कि वीडियो किसी नाटकीय सीरियल जैसा है, पर असल जिंदगी में ये डरावनी हकीकत है.


यह भी पढ़ें: स्कूल यूनिफॉर्म में असली हीरो! सरेआम मनचले को यूं सिखाया बच्चे ने सबक, यूजर्स करने लगे तारीफ- देखें वीडियो

यूजर्स का ऐसा था रिएक्शन

वीडियो के बैकग्राउंड में कोई चीख-चिल्लाहट नहीं है, लेकिन महिला की धमकियां ही काफी हैं माहौल को सनसनीखेज बनाने के लिए. जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, यूजर्स के रिएक्शन की झड़ी लग गई. किसी ने कहा “भाई रिकॉर्डिंग बचा ले या अपनी जान”, तो कोई बोला “अब मर्डर लाइव होगा”. इस वीडियो को देखकर कई लोग डोमेस्टिक वॉयलेंस के उल्टे पहलू की भी चर्चा कर रहे हैं. यूजर्स ने लिखा कि अब लगता है कि एक और भाई की फील्डिंग सेट होने वाली है. वीडियो को dk_pradhan_0000 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: इसे जेल भेजो! ट्रेन की खिड़की से पेशाब करने लगा शख्स तो भड़के यूजर्स- वायरल हो रहा वीडियो


राखी का ये बंधन प्यार, भरोसे और यादों की कहानी है… इस रक्षाबंधन भाई को भेजें ऐसे बेस्ट विश

[ad_1]

राखी का ये बंधन प्यार, भरोसे और यादों की कहानी है… इस रक्षाबंधन भाई को भेजें ऐसे बेस्ट विश

[ad_2]

गाजा पर कब्जा करने के लिए तैयार इजरायल! नेतन्याहू को सुरक्षा परिषद ने दी मंजूरी

[ad_1]

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू गाजा पर कब्ज का मन बना चुके हैं. हालांकि पीएम ऑफिस से कहा गया था कि इजरायल, गाजा पर कब्जा नहीं करेगा. इसकी जगह वह पूरी जिम्मेदारी अंतरिम शासन को सौंप देगा, लेकिन अब चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली सुरक्षा परिषद ने नेतन्याहू के प्लान को मंजूरी दे दी है.

इजरायल और गाजा के बीच लंबे वक्त से तनाव चल रहा है. बीते 22 महीनों से चल रहे युद्ध के और ज्यादा बढ़ने की आशंका है. नेतन्याहू ने गुरुवार (7 अगस्त) को कहा था कि हमास को तबाह करने के लिए गाजा पट्टी पर पूरी तरह कब्जा करना जरूरी है. फॉक्स न्यूज चैनल के साथ एक इंटरव्यू में, जब नेतन्याहू से पूछा गया कि क्या इजराइल पूरे तटीय क्षेत्र पर कब्जा कर लेगा, तो उन्होंने कहा, “हम इसे अपने पास नहीं रखना चाहते. हम एक सुरक्षा घेरा बनाना चाहते हैं. हमारा इरादा शासन करने का नहीं.”

[ad_2]

US से 50% टैरिफ के बाद भारतीय तेल कंपनियों ने रूस से क्रूड ऑयल खरीदारी पर लगाया ब्रेक

[ad_1]

India Pause Russian Oil: अमेरिका की ओर से बढ़ते दबाव और लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ के कारण भारतीय तेल कंपनियों पर भारी दबाव आ गया है. यही वजह है कि उन्होंने फिलहाल रूस से तेल खरीदने पर ब्रेक लगा दिया है. मॉस्को पर प्रतिबंधों के बावजूद भारतीय तेल कंपनियों द्वारा लगातार तेल खरीदारी को ट्रंप के इस कदम की वजह माना जा रहा है.

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पॉट मार्केट में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सरकारी रिफाइनरी कंपनियों ने अक्टूबर से रूस से यूरेल्स क्रूड की खरीद नहीं करने का फैसला लिया है.

दवाब में तेल कंपनियां 

रिफाइनर की तरफ से फिलहाल नए ऑर्डर से पहले सरकार के निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है. हालांकि भारत की ओर से रूसी तेल की खरीद पर आधिकारिक रूप से कोई रोक नहीं लगाई गई है, फिर भी सरकार पूरी स्थिति की समीक्षा कर रही है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रिफाइनर्स से कहा गया है कि यदि रूस से तेल न खरीदा जाए तो वे दूसरे विकल्पों पर ध्यान दें और गैर-रूसी तेल आपूर्तिकर्ताओं के बारे में जानकारी दें. कच्चे तेल की खरीद का निर्णय एक से डेढ़ महीने पहले लिया जाता है, ताकि रिफाइनर्स भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित कर सकें.

तेल के विकल्प की तलाश

गौरतलब है कि रूसी यूरेल क्रूड की अगस्त और सितंबर के लिए खरीद पहले ही की जा चुकी है, और ऐसा माना जा रहा है कि जब तक सरकार की ओर से कोई नया निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक सभी प्रक्रियाएं पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार ही चलेंगी. कुछ कार्गो पहले ही भारतीय बंदरगाहों पर पहुंच चुके हैं, जबकि कुछ शिपमेंट में अभी देरी है.

इससे पहले भारतीय रिफाइनर्स ने जुलाई के आखिर में यूरेल्स क्रूड की कीमत में इजाफा होने की वजह से इसकी खरीदारी कम कर दी थी. इसके बाद वे दूसरे क्षेत्रों की तरफ रुख कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: इन 10 शेयरों ने बीते एक साल में निवेशकों को बना दिया कंगाल, जानिए- किस शेयर में कितने लुट गए

[ad_2]

ब्रिटेन के एक सांसद ने किया अपना AI अवतार तैयार! इस वजह से किया ये काम

[ad_1]

Mark Sewards: ब्रिटेन में लेबर पार्टी के सांसद मार्क स्यूवर्ड्स (Mark Sewards) ने एक अनोखा कदम उठाते हुए खुद का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) वर्ज़न तैयार किया है ताकि वे अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से वर्चुअल तरीके से बातचीत कर सकें. वेस्ट यॉर्कशायर के इस सांसद ने एक AI स्टार्टअप के साथ मिलकर यह वर्चुअल मॉडल बनाया है जिसमें उनकी आवाज़ का इस्तेमाल किया गया है. यह चैटबॉट नागरिकों को स्थानीय मुद्दों या नीतिगत सवालों पर मदद करने के लिए बनाया गया है.

इस वजह से लिया फैसला

मार्क स्यूवर्ड्स का कहना है कि यह तकनीक सांसद के कार्यालय और जनता के बीच संबंधों को और मज़बूत करेगी. हालांकि, कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि इससे जनता और राजनेताओं के बीच दूरी भी बढ़ सकती है. यूनिवर्सिटी ऑफ शेफ़ील्ड की डॉ. सुसान ओमान के अनुसार, “राजनेताओं पर लोगों का भरोसा लगातार घट रहा है. सांसद यह सोच सकते हैं कि वे अधिक मौजूद और कारगर हो रहे हैं लेकिन जनता को लग सकता है कि उनकी बात कम सुनी जा रही है.”

चैटबॉट की लोकप्रियता और चुनौतियां

चैटबॉट यानी कंप्यूटर प्रोग्राम जो इंसानों की तरह बातचीत करते हैं हाल के वर्षों में तेज़ी से लोकप्रिय हुए हैं. कई व्यवसाय इन्हें संचार के नए माध्यम के रूप में अपना रहे हैं. हालांकि, इसके साथ गोपनीयता, डेटा सुरक्षा, मानवीय संवाद की कमी और समस्या-समाधान की क्षमता को लेकर चिंताएं भी हैं.

डॉ. ओमान ने चेतावनी दी कि खासकर बुजुर्ग लोग कई बार यह समझ ही नहीं पाते कि वे किसी बॉट से बात कर रहे हैं जिससे भ्रम और तनाव बढ़ सकता है.

24/7 उपलब्धता, लेकिन भावनात्मक मुद्दों पर चिंता

35 वर्षीय सांसद का कहना है कि यह AI मॉडल साल के 365 दिन, 24 घंटे मदद प्रदान कर सकता है. यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स की प्रोफेसर विक्टोरिया हनीमैन मानती हैं कि यह चैटबॉट सरल सवालों के जवाब देने में मददगार हो सकता है जिससे सांसद को जटिल मामलों पर ध्यान देने का समय मिलेगा.

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भावनात्मक या संवेदनशील समस्याओं से जूझ रहे लोगों को बॉट के ज़रिए जवाब मिलने से असुविधा हो सकती है. साथ ही, इंसानों की तरह बॉट भी गलती कर सकते हैं जिससे सांसद पर भरोसा कमजोर हो सकता है.

‘प्रोटोटाइप’ से शुरुआत

यह AI मॉडल ड्रिगलिंगटन की एक स्थानीय कंपनी ने बनाया है जिसे स्यूवर्ड्स ‘प्रोटोटाइप’ बताते हैं. वे कहते हैं, “AI के मौकों को अपनाना ज़रूरी है. अगर हम इसे सही तरीके से विकसित कर लें ताकि यह बिना बेतुकी बातें किए मदद कर सके तो यह लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा.” स्यूवर्ड्स ने बताया, “इस तकनीक को समझने और अपनाने का सबसे अच्छा तरीका है खुद इसका हिस्सा बनना.”

यह भी पढ़ें:

Donald Trump को Apple CEO Tim Cook ने गिफ्ट किया सोने का ग्लास! कीमत जान उड़ जाएंगे होश



[ad_2]

‘धड़क 2’ का एक हफ्ते में ही निकला दम, 7वें दिन कमाई की सबसे कम, कलेक्शन जान लगेगा झटका

[ad_1]

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी स्टारर रोमांटिक फिल्म ‘धड़क 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला हफ़्ता पूरा कर लिया है. इस दौरान इस फिल्म की कमाई में बस निराश ही किया है. हालांकि ‘धड़क 2’ को क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिला था बावजूद इसके ये बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म नहीं कर पाई. चलिए जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘धड़क 2’ ने 7वें दिन कितनी की कमाई?
‘धड़क 2’ ऐसे समय में रिलीज हुई जब म्यूजिक रोमांटिक ड्रामा सैयारा का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा था. दोनों ही फिल्में लव स्टोरी बेस्ड हैं. हालांकि नई स्टार कास्ट वाली सैयारा बॉक्स ऑफिस नंबर्स के मामले में ‘धड़क 2’ से अव्वल साबित हुई. जहां सैयारा अपनी रिलीज के तीन हफ्ते में छप्पर फाड़ कमाई कर चुकी है तो वहीं ‘धड़क 2’ की शुरुआत ही धीमी हुई थी. ओपनिंग वीकेंड पर इसने रफ्तार भी बढ़ाई लेकिन वीकडेज में इसका बेड़ागर्क हो गया और इसके कलेक्शन में हर दिन गिरावट देखी गई. अब ‘धड़क 2’ ने जैसे-तैसे सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है. फिल्म की कमाई की बात करें तो

  • ‘धड़क 2’ ने रिलीज के पहले दिन 3.5 करोड़ का कारोबार किया था.
  • दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 3.75 करोड़, तीसरे दिन 4.15 करोड़ और चौथे दिन 1.35 करोड़ रुपये रहा.
  • वहीं पांचवें दिन ‘धड़क 2’ ने 1.65 करोड़ कमाए और छठे दिन का बिजनेस 1.04 करोड़ रुपये रहा.
  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘धड़क 2’ ने रिलीज के सातवें दिन 1 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘धड़क 2’  की सात दिनों की कुल कमाई अब 16.44 करोड़ रुपये हो गई है.

धड़क 2के लिए बजट वसूल पाना नामुमकिन
‘धड़क 2’  की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस काफी ठंडी रही है. फिल्म ने एक हफ्ते में बस 16.44 करोड रुपये ही जुटाए हैं जबकि इसका बजट 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. यानी ये अपनी आधी लागत भी वसूल नहीं पाई है. ऐसे में इसके लिए बजट निकाल पाना तो नामुमकिन ही है. वैसे भी अगले हफ्ते सिनेमाघरों में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 और रजनीकांत की कुल दस्तक देने वाली है. इन दोनों मच अवेटड फिल्मों के आगे ‘धड़क 2’ का पैकअप होना तय है.

‘धड़क 2’  क्यों नहीं कर पाई कमाई?
‘धड़क 2’ की कहानी से लेकर स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई है फिर भी ये फिल्म टिकट खिड़की पर कमाई नहीं कर पाई. इसकी वजह ये है कि इसे पहले तो अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 से क्लैश करना पड़ा. फिर इसे सिनेमाघरों में पहले से बवाल काट रही सैयारा से भी मुकाबला करना पड़ा. बाकी की सारी कसर महावतार नरसिम्हा ने पूरी कर दी. इस एनिमेटेड फिल्म ने तो सभी दर्शक खींच लिए. जिसके चलते ‘धड़क 2’  सिनेमाघरों में ऑडियंस की राह तकती ही नजर आई. इसी के साथ ‘धड़क 2’ की कमाई भी फुस्स हो गई.

ये भी पढ़ें:-‘सन ऑफ सरदार 2’ हुई फ्लॉप, सात दिन बाद भी नहीं बन पाई 50 करोड़ी, कैसे वसूलेगी पहाड़ जैसा बजट?

[ad_2]

टेस्ट ड्रॉ के बाद भारत और इंग्लैंड एक बार फिर आमने-सामने, ECB ने जारी किया शेड्यूल 

[ad_1]

IND vs ENG : टेस्ट सीरीज के बाद अब भारत और इंग्लैंड के बीच मैदान पर फिर से हलचल मचने वाली है, इस बार मुकाबला होगा टी-20 फॉर्मेट का, जो अपनी रफ्तार और रोमांच के लिए जाना जाता है. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ रहने के बाद अब टीम इंडिया जुलाई 2026 में इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां दोनों देशों के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज खेली जाएगी.

T20I सीरीज का शेड्यूल और वेन्यू

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इस बहुप्रतीक्षित सीरीज का शेड्यूल पहले ही घोषित कर दिया था. यह सीरीज 1 जुलाई से 11 जुलाई 2026 के बीच खेली जाएगी. ईसीबी ने इस सीरीज में खेले जाने वाले मैचों के वेन्यू भी बता दिए हैं, जो इस प्रकार हैं,

डरहम

मैनचेस्टर

नॉटिंघम

ब्रिस्टल

साउथैम्प्टन

ECB का उद्देश्य इस सीरीज के जरिए अपनी टीम को 2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले मजबूत मुकाबलों के लिए तैयार करना है. वहीं, भारत के लिए यह दौरा अनुभव और प्रयोग दोनों के लिए एक सही प्लेटफॉर्म साबित होगा.

टीम इंडिया के संभावित खिलाड़ी

क्रिकेट फैंस को इस सीरीज में भारतीय टीम में कई युवा सितारे और टी-20 स्पेशलिस्ट्स खेलते दिख सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक,

सूर्यकुमार यादव इस सीरीज में कप्तानी की भूमिका में नजर आ सकते हैं. हार्दिक पंड्या ऑलराउंड परफॉर्मेंस से टीम को संतुलन देंगे. ओपनिंग में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा आक्रामक अंदाज में पारी की शुरुआत करेंगे. रिंकू सिंह फिनिशर की भूमिका में होंगे. गेंदबाजी की कमान संभालेंगे अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, और रवि बिश्नोई. हर साल की तरह इस बार भी IPL से कुछ नए चेहरे भारतीय टीम में शामिल हो सकते हैं, जो इस इंटरनेशनल मंच पर खुद को साबित करेंगे.

महिला टीम भी इंग्लैंड दौरे पर

टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा सिर्फ पुरुष क्रिकेट तक सीमित नहीं रहेगा. भारतीय महिला टीम भी 28 मई से 2 जून 2026 के बीच इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ तीन T20 मुकाबले खेलेगी.

[ad_2]

जब ट्रेन में किन्नर से लिपट गया बच्चा, लोग रह गए हैरान- वायरल हो रहा भावुक करने वाला वीडियो

[ad_1]

सोशल मीडिया की दुनिया में रोजाना कोई न कोई वीडियो वायरल होता है, लेकिन कुछ दृश्य ऐसे होते हैं जो सीधा दिल को छू जाते हैं, आंखें नम कर देते हैं और इंसानियत का वो पहलू दिखाते हैं जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है, जो शहर की एक लोकल ट्रेन से जुड़ा है. ट्रेन के अंदर आम दिनों की तरह भीड़ है, कुछ यात्री अपनी सीटों पर बैठे हैं, कुछ खड़े हैं. तभी ट्रेन में पैसे मांगने एक किन्नर आता है. लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है जो इस रोजमर्रा की भीड़-भाग को अचानक भावुक कर देता है.

किन्नर को देखकर लिपट गया मासूम

ट्रेन में मौजूद एक परिवार का 11 साल का बच्चा अचानक उस किन्नर के पास जाता है और बिना कुछ कहे उनसे लिपट जाता है. यह दृश्य इतना अनपेक्षित होता है कि खुद किन्नर भी चौंक जाता है. वह कुछ पल के लिए ठिठकता है, फिर परिवार की ओर मुड़कर पूछता है, “क्या ये आपका बच्चा है?” जब परिवार हां में जवाब देता है, तो किन्नर उस बच्चे को अपने गले से लगाकर माथे पर चूम लेता है. इस छोटे से लम्हे में न कोई भाषा की दीवार थी, न कोई सामाजिक दूरी. सिर्फ एक इंसानियत की झलक थी जो सबको भीतर तक छू गई.


किन्नर ने भी गले लगाकर जताया प्यार

वीडियो में दिख रहा है कि किन्नर न तो पैसे मांगता है, न ही कोई शिकायत करता है, बस उस मासूम को देखकर उसकी आंखें भीग जाती हैं. वो उसे दुलारता है, गले लगाता है और एक तरह से मानो कहता है दुनिया चाहे जो कहे, प्यार का कोई धर्म, कोई जेंडर नहीं होता. ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे इमोशनल मोमेंट इन लोकल ट्रेन, ह्यूमैनिटी इस ऑलिव, जैसे कैप्शन के साथ शेयर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

यूजर्स भी हुए भावुक

वीडियो को poojasharmarekhaofficiial नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इसकी परवरिश शानदार तरीके से हुई है. एक और यूजर ने लिखा…इनका आशीर्वीद बहुत काम का होता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बच्चा आज के कथित सामाजिक लोगों से ज्यादा समझदार है.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ


CBSE की बोर्ड परीक्षा में अब 75% अटेंडेंस अनिवार्य, स्कूलों को मिली सख्त हिदायत

[ad_1]

कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अब 75% उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि इस नियम का पूरी सख्ती से पालन कराया जाए. कई स्कूलों द्वारा  परीक्षा के नामांकन के बाद भी छात्रों की उपस्थिति को लेकर लापरवाही बरते जाने के मामले को देखते हुए बोर्ड ने यह सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है.

गड़बड़ी पाए जाने पर स्कूल की मान्यता होगी रद्द

सीबीएसई की ओर से जारी स्पष्ट निर्देशों में कहा गया है कि स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति नियमित रूप से अपडेट की जाए और समय-समय पर उंसके निरीक्षण के लिए भी स्कूल तैयार रहें. इसमें गड़बड़ी पाए जाने पर स्कूल की मान्यता रद्द की जा सकती है. वहीं, छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनको परीक्षा से वंचित किया जा सकता है.

सिर्फ इस शर्त पर मिल सकती है छूट

परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज की ओर से जारी परिपत्र में साफ किया गया है कि 75% से कम उपस्थिति वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी. हालांकि, उन्होंने विशेष परिस्थितियों में उपस्थितियों में 25% छूट की बात कही है, जिसमें चिकित्सा आपातकाल, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में भागीदारी या कोई अन्य गंभीर वजह शामिल हो सकती है.

छूट के लिए देने होंगे जरूरी कागजात

इसके लिए छात्रों को उचित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे. बोर्ड ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह छूट भी तभी दी जाएगी जब स्कूल उस स्थिति को प्रमाणित करे और सभी आवश्यक दस्तावेज समय रहते बोर्ड को सौंपे. बोर्ड ने स्कूलों को यह भी निर्देश दिए हैं कि, यदि कोई छात्र लगातार अनुपस्थित रहता है, तो उसके माता-पिता को पत्र, ईमेल या अन्य माध्यम से सूचित करना आवश्यक होगा. एजुकेशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह कदम छात्रों में अनुशासन और निरंतरता बनाए रखने में मदद करेगा, वहीं डमी एडमिशन लेने वाले स्कूलों पर लगाम लगने के साथ ही डमी एडमिशन पर भी पाबंदी लग सकेगी.

ये भी पढ़ें: रेलवे NTPC में 3445 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आज से शुरू, पोस्ट वाइज कितनी मिलेगी सैलरी; जानें डिटेल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

8 August 2025 Ank Rashifal: जानें मूलांक के अनुसार कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन? पढ़ें अंक राशिफल

[ad_1]

Daily Numerology Prediction: ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष का विशेष महत्व होता है. जिस तरह ज्योतिष विद्या की मदद से हम व्यक्ति के भविष्य की जानकारी देते हैं, ठीक उसी तरह हम अंकशास्त्र की मदद से भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी प्राप्त करते हैं. अंक शास्त्र को अंग्रेजी में न्यूरोलॉजी कहते हैं. अंक ज्योतिष में नव ग्रहों के आधार पर गणना की जाती है. आज हम जानेंगे शुक्रवार, 8 अगस्त 2025 का दैनिक अंक राशिफल.

मूलांक 1 
आज आपकी लीडरशिप क्वालिटी और आत्मबल काम आएगा. कार्यक्षेत्र पर किसी काम को करने से मन में झिझक पैदा हो सकती है. इसके साथ ही नौकरी में लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं. परिवार में बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है. 

  • शुभ रंग: सुनहरा 
  • शुभ अंक: 3
  • उपाय: तांबे के पात्र से सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए. 

मूलांक 2 
भावनाओं में बहने से बचें. आज मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है, जिससे निर्णय लेने में दिक्कत हो सकती है. विद्यार्थियों को ध्यान केंद्रित करना होगा. प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

  • शुभ रंग: सफेद 
  • शुभ अंक: 6
  • उपाय: चावल और दूध का दान करें.

मूलांक 3 
आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. धार्मिक या सामाजिक कार्यों में भागीदारी का योग बन रहा है.

  • शुभ रंग: पीला 
  • शुभ अंक: 9
  • उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें.

मूलांक 4 
ग्रहों की स्थिति अनुसार आज आपका दिन मिश्रित फलदायी रहेगा. पुराने कार्यों में सफलता मिलेगी लेकिन मानसिक तनाव रह सकता है. किसी सहयोगी की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी. वाहन सावधानी से चलाएं.

  • शुभ रंग: भूरा 
  • शुभ अंक: 2
  • उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.

मूलांक 5
संचार और वाणी से आप आज दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं. व्यापारियों के लिए समय लाभदायक है. लव लाइफ में सुखद अनुभव होंगे. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के संकेत हैं.

  • शुभ रंग: हरा 
  • शुभ अंक: 5
  • उपाय: तुलसी के पौधे में जल दें और दीपक जलाएं.

मूलांक 6
आज आपका आकर्षण और व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा. विवाह करने वालों के लिए अच्छे प्रस्ताव प्राप्त होंगे.घर में सौंदर्य या सजावट संबंधी खर्च हो सकता है. माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

  • शुभ रंग: गुलाबी 
  • शुभ अंक: 1
  • उपाय: माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं.

मूलांक 7 
आज का दिन आत्मचिंतन और आंतरिक जागरूकता के लिए उत्तम है. कोई रहस्यमयी या गूढ़ विषय आपको आकर्षित कर सकता है. निवेश से पहले सोच-विचार करें. सेहत में अपच या त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है.

  • शुभ रंग: नीला 
  • शुभ अंक: 7
  • उपाय: चंद्रमा को कच्चा दूध अर्पित करें.

मूलांक 8 
आज के दिन आपको धैर्य और संयम बरतने की जरूरत है. इसके साथ ही किसी पुराने काम में आपको सफलता मिल सकती है. न्यायिक मामलों में सकारात्मक प्रगति हो सकती है. दांपत्य जीवन में थोड़ी गंभीरता आ सकती है.

  • शुभ रंग: काला 
  • शुभ अंक: 4
  • उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं.

मूलांक 9 
उत्साह और ऊर्जा से भरे रहेंगे. कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए दिन उत्तम है. युवा वर्ग के लिए यह दिन प्रतियोगिता और तैयारी में सफलता दिला सकता है. यात्राएं लाभदायक होंगी.

  • शुभ रंग: लाल 
  • शुभ अंक: 8
  • उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]