उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेगी 300 रुपये की सब्सिडी, 12000 करोड़ के आवंटन को मंजूरी

[ad_1]

Cabinet Decision For Ujjawala Subsidiary: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत 12,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस फैसले को स्वीकृति दी गई. सरकार के इस निर्णय से देश के करीब 10.33 करोड़ परिवारों को लाभ मिलेगा.

उज्ज्वला योजना के लाभार्थी को 300 की सब्सिडी

मई 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की गई थी. इस योजना का उद्देश्य देश के गरीब परिवारों की महिलाओं को बिना किसी सुरक्षा जमा के एलपीजी कनेक्शन प्रदान करना था. सबसे खास बात यह है कि 1 जुलाई 2025 तक देश में उज्ज्वला योजना के तहत लगभग 10.33 करोड़ कनेक्शन दिए जा चुके हैं. उज्ज्वला योजना 2.0 के तहत पहला रिफिल और चूल्हा सरकार की ओर से निःशुल्क दिया जा रहा है.

एक आधिकारिक बयान के अनुसार: “केन्द्रीय कैबिनेट ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के लाभार्थियों को प्रति वर्ष 9 गैस सिलेंडरों पर 300 रुपये प्रति सिलेंडर की लक्षित सब्सिडी को मंजूरी दे दी है. इस पर कुल 12,000 करोड़ का खर्च अनुमानित है.” यह ध्यान देने योग्य है कि भारत अपनी रसोई गैस जरूरतों का लगभग 60 प्रतिशत आयात करता है, जिससे सब्सिडी का यह कदम सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हो जाता है.

महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारना मकसद

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का असल मकसद वंचित परिवारों तक स्वच्छ रसोई ईंधन के लाभ का दायरा बढ़ाना है. इसके जरिए सब्सिडी वाले एलपीजी कनेक्शन देकर पारंपरिक ईंधन के इस्तेमाल को कम करना है, ताकि उनके स्वास्थ्य से जुड़े खतरों को कम किया जा सके. इसके साथ ही, महिलाओं को सशक्त बनाकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाया जा सके. जाहिर है, सरकार को इस योजना में काफी हद तक सफलता मिली भी है. 

ये भी पढ़ें: भारत पर 50% टैरिफ से ग्रोथ को लगेगा बड़ा झटका, इतने पर आ जाएगी GDP, मूडीज की बड़ी चेतावनी

[ad_2]

इन राज्यों में होने वाली है अग्निवीर भर्ती रैली, यहां देखें पूरा शेड्यूल

[ad_1]

भारतीय वायुसेना में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीर वायु भर्ती रैली 2025 का पूरा शेड्यूल जारी किया है. ये भर्ती रैली इस साल अगस्त और सितंबर में पांच राज्यों के अलग-अलग शहरों में आयोजित की जाएगी. अगर आप INTAKE 01/26 के लिए अप्लाई करने के पात्र हैं और देश की सेवा करने का हौसला रखते हैं, तो यह मौका आपके लिए है.

इस बार की अग्निवीर वायु भर्ती रैली पंजाब, गुजरात, ओडिशा, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में आयोजित होगी. हर राज्य के लिए अलग-अलग तारीख और स्थान तय किए गए हैं. उम्मीदवारों को उसी के अनुसार रैली स्थल पर पहुंचना होगा.

कब और कहां होंगी रैली?

  • जालंधर, पंजाब 27 अगस्त से 3 सितंबर 2025
    स्थान: राजकीय कला एवं खेल कॉलेज, एनएचएस अस्पताल के पास, कपूरथला रोड, जालंधर
  • वडोदरा, गुजरात – 27 अगस्त से 31 अगस्त 2025
    स्थान: वायु सेना स्टेशन वडोदरा, दर्जीपुरा कैंप, वडोदरा
  • बारीपदा, ओडिशा – 27 अगस्त से 3 सितंबर 2025
    स्थान: बारीपदा स्टेडियम (छ.उ.) ग्राउंड, भंजपुर पुलिस स्टेशन के पास, बारीपदा टाउन, मयूरभंज जिला
  • चेन्नई, तमिलनाडु – 27 अगस्त से 6 सितंबर 2025
    स्थान: 8 वायुसैनिक चयन केंद्र, वायु सेना स्टेशन तांबरम, तांबरम पूर्व, चेन्नई
  • मुंबई, महाराष्ट्र – 9 सितंबर से 12 सितंबर 2025
    स्थान: मुंबई विश्वविद्यालय (गेट नंबर 2), हंस भुग्रा मार्ग, सांताक्रूज़ पूर्व, कलिना, मुंबई

कौन कर सकता है आवेदन?

इस रैली में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2008 के बीच होनी चाहिए. एजुकेशन की बात करें तो 12वीं (किसी भी स्ट्रीम) या इसके बराबर परीक्षा पास होना जरूरी है. पुरुष और महिला, दोनों उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए. पुरुष उम्मीदवारों का सीना कम से कम 77 सेंटीमीटर होना चाहिए और सांस लेने पर इसमें 5 सेंटीमीटर का विस्तार होना चाहिए.

ऐसे होगा चयन?

यह रैली केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने अग्निवीर वायु का ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CEE) पास किया है. रैली स्थल पर उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन का प्रमाण और एडमिट कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा. इसलिए समय रहते अपने प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर लें.

रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

रजिस्ट्रेशन 27 अगस्त 2025 से शुरू होंगे. इसके लिए आपको भारतीय वायुसेना अग्निवीर की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाना होगा. यहां आप राज्यों और शहरों के अनुसार रैली का पूरा शेड्यूल भी देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: इंडियन नेवी एसएससी एग्जीक्यूटिव भर्ती 2025 की पूरी जानकारी, कौन कर सकता है आवेदन और कितनी मिलेगी सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Video: घर में धीरे से घुसा भालू, फिर जो हुआ… देख आपकी हंसी छूट जाएगी, वीडियो वायरल

[ad_1]

Canada News: कनाडा के वैंकूवर में एक अनोखी घटना घटी, जहां एक भालू एक घर में घुस गया, लेकिन उसे एक छोटे से पोमेरेनियन कुत्ते से सामना करना पड़ा. जिसने अपनी हिम्मत और बहादुरी से उसे भगा दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और अब तक लगभग दस लाख बार देखा जा चुका है. लोगों को वीडियो काफी पसंद आया है. लोग हैरान है कि कैसे एक छोटे से कुत्ते ने इतने बड़े भालू को घर से भगा दिया.

भालू घर में कुत्ते के खाने की तलाश में घूमने लगा

बताया जा रहा है कि घर का दरवाजा खुला हुआ था, तभी इस दौरान एक काला भालू उनके घर में घुस गया और कुत्ते के खाने की तलाश में घूमने लगा. सुरक्षा कैमरों ने इस पूरे घटनाक्रम को रिकॉर्ड किया. स्काउट, जो सिर्फ 2.7 किलोग्राम का एक छोटा सा पोमेरेनियन कुत्ता है. उसने भालू को देखते ही उसे घेर लिया और जोर-जोर से भौंकना शुरू कर दिया. स्काउट ने भालू पर हमला किया और उसे घर से बाहर खदेड़ने में सफल रहा. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्काउट ने भालू को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया और भालू ने घर से भागने की कोशिश की.

स्काउट ने बिना डरे अपने घर की रक्षा की

इस घटना का वीडियो जल्दी ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. टिकटॉक पर इसे लगभग दस लाख बार देखा गया है और लोग स्काउट की बहादुरी की बहुत तारीफ कर रहे हैं. इस वीडियो में स्काउट को भालू को घर से बाहर खदडे़ते हुए और फिर बगीचे में उसे पीछा करते हुए देखा जा सकता है. यह घटना न सिर्फ स्काउट की बहादुरी को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि छोटे कुत्ते भी बड़े खतरे का सामना कर सकते हैं. स्काउट ने न सिर्फ अपने घर की रक्षा की, बल्कि इस घटना से लोगों को यह संदेश भी दिया कि कुत्तों की वफादारी और साहस किसी भी खतरे से लड़ने में मदद कर सकता है.


iPhone 17 के लॉन्च से पहले इतना सस्ता हो गया iPhone 16! यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील, जानें कैसे उठाएं लाभ

[ad_1]

Reliance Digital फिलहाल iPhone 16 को 74,900 रुपये में बेच रहा है जो कि इसकी असल कीमत से 5,000 रुपये सस्ता है. लेकिन अगर आप ICICI बैंक या SBI के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको सीधे 4,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा. इस तरह iPhone 16 की प्रभावी कीमत घटकर सिर्फ 70,900 रुपये रह जाती है.

Reliance Digital फिलहाल iPhone 16 को 74,900 रुपये में बेच रहा है जो कि इसकी असल कीमत से 5,000 रुपये सस्ता है. लेकिन अगर आप ICICI बैंक या SBI के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको सीधे 4,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा. इस तरह iPhone 16 की प्रभावी कीमत घटकर सिर्फ 70,900 रुपये रह जाती है.

इसके अलावा, अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है तो आप उसे एक्सचेंज करके और भी अधिक छूट पा सकते हैं. यह ऑफर Reliance Digital की वेबसाइट पर और ऑफलाइन स्टोर्स—दोनों पर लागू है. पिछले साल लॉन्च हुआ iPhone 16 एक पावरफुल और भविष्य-प्रूफ डिवाइस है. इसमें 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है जो HDR और Dolby Vision को सपोर्ट करता है, साथ ही 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस देता है. हालांकि इसका रिफ्रेश रेट अभी भी 60Hz पर सीमित है.

इसके अलावा, अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है तो आप उसे एक्सचेंज करके और भी अधिक छूट पा सकते हैं. यह ऑफर Reliance Digital की वेबसाइट पर और ऑफलाइन स्टोर्स—दोनों पर लागू है. पिछले साल लॉन्च हुआ iPhone 16 एक पावरफुल और भविष्य-प्रूफ डिवाइस है. इसमें 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है जो HDR और Dolby Vision को सपोर्ट करता है, साथ ही 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस देता है. हालांकि इसका रिफ्रेश रेट अभी भी 60Hz पर सीमित है.

iPhone 16 में Apple का लेटेस्ट iOS 18.4 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है और यह Apple Intelligence AI फीचर्स के लिए भी सक्षम है. इसे iOS के आगामी अपडेट iOS 18.6 के लिए भी एलिजिबल कर दिया गया है और कंपनी ने इसे 7 साल तक के सॉफ्टवेयर सपोर्ट का वादा किया है.

iPhone 16 में Apple का लेटेस्ट iOS 18.4 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है और यह Apple Intelligence AI फीचर्स के लिए भी सक्षम है. इसे iOS के आगामी अपडेट iOS 18.6 के लिए भी एलिजिबल कर दिया गया है और कंपनी ने इसे 7 साल तक के सॉफ्टवेयर सपोर्ट का वादा किया है.

कैमरा की बात करें तो इसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसके अलावा, अब यह USB-C पोर्ट के साथ आता है, और इसमें एक कस्टमाइज़ेबल Action Button भी शामिल है जो यूज़र एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाता है.

कैमरा की बात करें तो इसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसके अलावा, अब यह USB-C पोर्ट के साथ आता है, और इसमें एक कस्टमाइज़ेबल Action Button भी शामिल है जो यूज़र एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाता है.

इसके अलावा ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर OPPO F27 Pro Plus के 8+256GB वेरिएंट पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है. इस फोन की असल कीमत 34,999 रुपये है लेकिन डिस्काउंट के बाद आप इसे महज 19,999 रुपये में मिल जाएगा. साथ ही इस पर आपको कई बैंक ऑफर्स भी देखने को मिल जाएंगे.

इसके अलावा ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर OPPO F27 Pro Plus के 8+256GB वेरिएंट पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है. इस फोन की असल कीमत 34,999 रुपये है लेकिन डिस्काउंट के बाद आप इसे महज 19,999 रुपये में मिल जाएगा. साथ ही इस पर आपको कई बैंक ऑफर्स भी देखने को मिल जाएंगे.

Samsung Galaxy S24 FE 5G पर भी Flipkart पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है. बता दें कि फोन के 8+128GB वेरिएंट की असल कीमत 59,999 रुपये है लेकिन छूट के बाद आप इसे महज 35,999 रुपये में खरीद सकते हैं. साथ ही इसे आप आसान किस्तों पर भी अपने नाम कर सकते हैं.

Samsung Galaxy S24 FE 5G पर भी Flipkart पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है. बता दें कि फोन के 8+128GB वेरिएंट की असल कीमत 59,999 रुपये है लेकिन छूट के बाद आप इसे महज 35,999 रुपये में खरीद सकते हैं. साथ ही इसे आप आसान किस्तों पर भी अपने नाम कर सकते हैं.

Published at : 08 Aug 2025 12:17 PM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

[ad_2]

17 साल का खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट टीम का बना कप्तान, वैभव सूर्यवंशी भी डेब्यू के लिए तैयार

[ad_1]

Zach Vukusic And Vaibhav Suryavanshi: इंटरनेशनल क्रिकेट में 17 साल की उम्र में डेब्यू करना ही बड़ी बात है. वहीं एक खिलाड़ी ऐसा है, जिसे इस उम्र में टीम की कमान भी मिल गई है. जैक वुकुसिक ऐसा खिलाड़ी बन गया है, जिसने महज 17 साल की उम्र में क्रोएशिया क्रिकेट टीम के लिए कप्तानी कर ली है. इसी के साथ ये प्लेयर सबसे युवा इंटरनेशनल कैप्टन बन गया है. वहीं भारत के वैभव सूर्यवंशी 14 साल के हैं और ये युवा खिलाड़ी भी टीम इंडिया में शामिल होने के लिए तैयार नजर आ रहा है.

युवा कप्तान को पहले मुकाबले में मिली हार

जैक वुकुसिक की कप्तानी में क्रोएशिया का मुकाबला गुरुवार, 7 अगस्त को जाग्रेब में साइप्रस क्रिकेट टीम के साथ हुआ. इस दिन दोनों टीमों के बीच दो मैच खेले गए और दोनों मुकाबलों में ही क्रोएशिया की हार हुई. जैक जिस दिन इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे युवा कप्तान बने हैं, उस दिन इस खिलाड़ी की उम्र 17 साल 311 दिन थी.

वैभव सूर्यवंशी डेब्यू के लिए तैयार

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2025 के बाद से ही लगातार चर्चा में बने हुए हैं कि क्या वे भारत की इंटरनेशनल क्रिकेट टीम में शामिल होने के लिए तैयार हैं या नहीं. वैभव को भारत की अंडर-19 टीम में ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर इंग्लैंड के खिलाफ खेलने का मौका मिला. इस दौरे पर वैभव के बल्ले से खूब रन निकले. वहीं आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीयों की लिस्ट में टॉप पर वैभव सूर्यवंशी का नाम है. इनसे आगे सभी खिलाड़ियों में केवल क्रिस गेल हैं.

वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि अगर ये खिलाड़ी ऐसे ही खेलता रहा तो अगले 2-3 साल में टीम इंडिया का हिस्सा बन सकता है. वहीं भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. सचिन ने 16 साल 238 दिन की उम्र में भारत के लिए अपना पहला मैच खेला था.

यह भी पढ़ें

Vaibhav Suryavanshi Net Worth: आईपीएल से करोड़ों कमाने वाले वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ कितनी पहुंची? सैलरी, इनाम और BCCI से कमाई जान उड़ जाएंगे होश



[ad_2]

2025 में 100 करोड़ क्लब में शामिल हुईं 13 फिल्में, सिर्फ 1 ने ही पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा

[ad_1]

साल 2025 सिनेमा लवर्स के लिए बेहद खास रहा, इस साल एक से बढ़कर तस्वीरें रिलीज हुईं. बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की कई फिल्मों बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला रहा. इस साल जनवरी से लेकर जून तक रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड सामने आ गया है. आइए देखते हैं किस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कितना दबदबा रहा. 

ऑरमैक्स मीडिया की रिपोर्ट की मानें तो इस साल रिलीज हुईं फिल्मों में 13 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में कामयाब हुईं. वहीं सिर्फ 3 फिल्में ही 200 करोड़ क्लब में जगह बना पाईं. 2025 के पहले 6 महीनों में सिर्फ एक फिल्म ऐसी रही जिसने 500 करोड़ क्लब में एंट्री ली.

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 2025 में 100 करोड़ क्लब में शामिल हुईं 13 फिल्में, सिर्फ 1 ही फिल्म ने पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा

500 करोड़ क्लब में सिर्फ एक फिल्म
साल 2025 में रिलीज हुई बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक की सभी फिल्मों में सिर्फ छावा वो फिल्म है जिसने 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. विक्की कौशल स्टारर इस फिल्म ने 2025 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बनाया है. छावा ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 693 करोड़ रुपए कमाए हैं और इस आंकड़े को अब तक कोई पार नहीं कर पाया है.

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 2025 में 100 करोड़ क्लब में शामिल हुईं 13 फिल्में, सिर्फ 1 ही फिल्म ने पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा

200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्में
इस साल रिलीज हुई कई फिल्में 200 करोड़ क्लब का हिस्सा बनने में कामयाब रहीं. इस लिस्ट में तीन फिल्में- सितारे जमीन पर, हाउसफुल 5 और संक्रान्तिकि वस्थूनम् शामिल हैं.

  • संक्रान्तिकि वस्थूनम्- 222 करोड़
  • सितारे जमीन पर- 201 करोड़
  • हाउसफुल 5- 200 करोड़

100 करोड़ क्लब में 13 फिल्मों की हुई एंट्री
2025 की 13 फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया. इस लिस्ट में अजय देवगन, अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान तक की बॉलीवुड फिल्में शामिल हैं. गेम चेंदर से लकई साउथ फिल्में भी इस फेहरिस्त का हिस्सा हैं.

  • गुड बैड अगली- 199 करोड़
  • रेड 2- 183 करोड़
  • गेम चेंजर-153 करोड़
  • थुडारम- 144 करोड़
  • स्काई फोर्स- 130 करोड़
  • एल2 एम्पुरन- 126 करोड़
  • ड्रैगन- 122 करोड़
  • मिशन: इम्पॉसिबल- फाइनल रेकनिंग-121 करोड़
  • सिकंदर- 121 करोड़
  • डाकू महाराज- 109 करोड़
  • केसरी चैप्टर 2- 109 करोड़
  • कुबेरा- 106 करोड़
  • जाट- 103 करोड़

[ad_2]

Video: बाढ़ में बहा बाइक सवार, तेज बहाव के सामने किसी की एक ना चली, हादसे का वीडियो वायरल

[ad_1]

Telangana News: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भारी बारिश ने ऐसा कहर बरपाया है कि कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है. इस दौरान कई हादसों की खबर भी सुनने को मिल रही है. हाल ही में एक घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक बाइक समेत पानी की तेज धारा में बह गया.जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. यह घटना हैदराबाद के कृष्णा नगर और यूसुफगड़ा इलाकों में हुई, जहां लगातार बारिश के कारण सड़कों पर इतना पानी भर गया कि लोग भयभीत हो गए है.

भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव 

बता दें कि लगातार हुई भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी का स्तर इतना बढ़ गया है कि जगह-जगह जलभराव हो गया है. पानी की रफ्तार इतनी तेज थी कि इसे रोकना मुश्किल हो गया है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक बाइक लेकर जा रहा था, लेकिन अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह सड़क पर भरे पानी में बहने लगा. युवक ने मदद के लिए चीख-चीखकर लोगों को आवाज़ लगाई, लेकिन पानी की रफ्तार इतनी तेज थी कि आसपास के मौजूद लोग उसे पकड़ने की कोशिश में असफल रहे.

प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने की अपील की

हालांकि, बाद में रेस्क्यू टीम ने युवक को सही-सलामत बचा लिया, लेकिन यह घटना लोगों के बीच दहशत पैदा कर गई. वीडियो में हमने दूसरी तरफ एक कार को भी बहते हुए देखा है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीमों ने स्थिति को कंट्रोल करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं.

कई इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्यों में लगी हुई हैं. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बिना मतलब घरों से बाहर न निकलें और बारिश के दौरान सावधानी बरतें.

‘जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ तो…’, ट्रंप के सीजफायर वाले दावों पर ये क्या बोल गए मा

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बार-बार भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने के दावों के बाद वहां के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बड़ा दावा किया है. अमेरिका के विदेश मंत्री रुबियो ने दावा किया कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ तो अमेरिका सीधे तौर पर इसमें शामिल हुआ था. उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप दोनों परमाणु संपन्न पड़ोसियों के बीच शांति स्थापित कराने में सफल रहे.

भारत ने बार-बार ट्रंप के दावों को नाकारा

ट्रंप ने 10 मई के बाद से कई बार अपने इस दावे को दोहराया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव समाप्त करने में मदद की और दोनों देशों से कहा कि यदि वे संघर्ष रोक दें तो अमेरिका उनके साथ बहुत सारा व्यापार करेगा. वहीं भारत लगातार यह कहता रहा है कि पाकिस्तान के साथ सैन्य टकराव समाप्त करने पर सहमति दोनों सेनाओं के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच सीधी बातचीत के बाद बनी थी.

शांति के राष्ट्रपति हैं ट्रंप- मार्को रुबियो

यूएस विदेश मार्को रुबियो गुरुवार (7 अगस्त 2025) को ईडब्ल्यूटीएन के ‘द वर्ल्ड ओवर’ कार्यक्रम के लिए दिए इंटरव्यू में कहा कि ट्रंप शांति के लिए प्रतिबद्ध हैं और वह ‘शांति के राष्ट्रपति’ हैं. उन्होंने कहा, “यही वजह है कि हमने देखा कि जब भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ तो हम सीधे तौर पर इसमें शामिल हुए और राष्ट्रपति ट्रंप शांति स्थापित कराने में सक्षम रहे.’’

हम युद्ध को रोकने के लिए समर्पित हैं- मार्को रुबियो

मार्को रुबियो ने कंबोडिया-थाईलैंड, अजरबैजान-आर्मीनिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और रवांडा के बीच संघर्ष समेत अन्य संघर्षों का भी जिक्र करते हुए कहा कि ट्रंप ने उन्हें भी सुलझाने में मदद की. अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि उन्हें इन पहलों पर गर्व है. उन्होंने कहा, ‘‘हम युद्धों को रोकने और समाप्त करने में काफी समय समर्पित करते हैं.’’

ये भी पढ़ें :  रूसी तेल पर नहीं लगाई रोक और अब चीन जाने वाले हैं PM मोदी? भारत को लेकर व्हाइट हाउस ने क्या दिया जवाब

[ad_2]

रक्षाबंधन पर राशि अनुसार भाई को राखी बांधें, लंबी उम्र के साथ मिलेगी सुख-समृद्धि

[ad_1]

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर राखी वो पवित्र धागा है जो भाई-बहन के रिश्तों की डोर को बांधे रखता है. हर बहन चाहती हैं कि उसकी भाई को लंबी उम्र, समृद्धि और संसार की सारी खुशियां मिले. ऐसे में अगर आप रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांध रही है तो राशि अनुसार राखी का चयन करें, मान्यता है न सिर्फ इससे देवी-देवता के आशीर्वाद मिलता है बल्कि नकारात्मक ग्रहों के प्रभाव को शांत करता है.

भाई को बांधें राशि अनुसार राखी

  • मेष और वृश्चिक राशि – इन दोनों राशि वालों के लिए लाल रंग शुभ होता है, ये मंगल की राशियां हैं, इस रंग का रक्षासूत्र इनके जीवन में ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ाता है. रुद्राक्ष वाली राखी भी इनके लिए शुभ है.
  • वृषभ और तुला राशि – रक्षाबंधन पर इन राशि वालों के लिए सिल्वर, सुनहरी पीला, क्रीम रंग के धागे वाली राशि का चयन करें. मोती वाली राखी भी इनके लिए बेहद शुभ है.
  • मिथुन और कन्या राशि – हरा रंग इन राशियों के लिए शुभ है, ऐसे में आप रक्षाबंधन पर भाई को मोरपंख की डिजाइन वाली राखी बांध सकती हैं.
  • कर्क राशि – बहन इस राशि के भाई को मोती, सिल्वर रंग के धागे वाली राखी बांध सकती है. इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
  • सिंह राशि – इस राशि के लोगों के लिए गोल्डन रंग बेहद शुभ है, इससे सूर्य की कृपा प्राप्त होती है साथ ही आत्मविश्वास बढ़ता है.
  • धनु और मीन राशि – इन राशियों के स्वामी बृहस्पति हैं जिन्हें पीला रंग बेहद प्रिय है. ऐसे में आप पीले रंग के धागे या फूल वाली राखी भाई को बांध सकती है. सौभाग्य बढ़ता है.
  • मकर और कुंभ राशि – इन राशि वालों के लिए नीला, बैंगनी या भूरा रंग शुभ होता है.

Happy Rakhi 2025 Wishes: रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, ये शानदार मैसेज अपनों को भेजकर दें बधाई

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

6 साल तक की जिस पैरलाइज्ड पति की सेवा, ठीक होते ही उसने दे दिया तलाक, वायरल मामला सुनकर भड़के य

[ad_1]

शादी होने के बाद पति-पत्नी जिंदगी भर के साथी माने जाते हैं. जो अच्छे-बुरे वक्त में, बीमारी और मुश्किल हालातों में भी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ते. जब कोई बीमार होता है तो दूसरा उसका सहारा बनता है. अस्पताल में दिन-रात पास बैठकर देखभाल करता है. लेकिन एक वायरल हो रहे मामले ने लोगों को झकझोर दिया है.

यहां पत्नी ने 6 साल तक अपने पैरलाइज्ड पति की सेवा की हर मोड़ पर साथ निभाया. लेकिन जब पति ठीक हुआ तो उसने जो किया वो किसी ने सोचा भी नहीं था. सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है यह मामला जिसे लेकर लोग काफी नाराज़गी ज़ाहिर कर रहे हैं. और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

पैरलाइज्ड पति की सेवा की ठीक होकर दिया तलाक

पति-पत्नी का रिश्ता भरोसे और साथ का होता है.और जब जिंदगी मुश्किल में हो तब एक दूसरे का साथ बहुत जरूरी होता है. लेकिन हाल ही में मलेशिया से सामने आया यह मामला लोगों को हैरान कर रहा है. जहां एक महिला ने अपने पति की 6 साल तक सेवा की जब वह एक्सीडेंट के बाद लकवाग्रस्त हो गया था. उसने हर ज़रूरत का ध्यान रखा, खाना, दवा, साफ-सफाई, इलाज सब कुछ. 

यह भी पढ़ें: Video: सड़क किनारे खड़े थे दूल्हा-दुल्हन, प्रेमानंद महाराज ने दिया आशीर्वाद, वृंदावन का वीडियो वायरल

लेकिन जब उसका पति ठीक हो गया. तो उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया. और महज एक हफ्ते बाद दूसरी शादी कर ली. इस बात को जानकर सोशल मीडिया पर लोग गुस्से में हैं. कई लोग इस मामले पर अपन-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा मामला. 


 

यह भी पढ़ें: Video: बाढ़ में बहा बाइक सवार, तेज बहाव के सामने किसी की एक ना चली, हादसे का वीडियो वायरल

लोग पति को सुना रहे हैं खरी खोटी

वायरल हो रहे इस मामले के बारे में इंस्टाग्राम पर @this.our.planet नाम के पेज पोस्ट शेयर की गई है. जिसमें इस पूरे मामले का जिक्र किया गया है इसे अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं इस पर बहुत से लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं एक यूजर ने कमेंट किया है ‘सोचो अगर भगवान उसे दोबारा पैरालाइज कर दे तो.’ एक और यूजर ने कमेंट किया ‘उसकी देखभाल करने के लिए अपनी जान दे देती है और वह उसे इस तरह चुकाता है.’ एक और यूजर ने लिखा है ‘उसका चेहरा दिखाना चाहिए था, ताकि कोई और महिला शिकार न बने.’

यह भी पढ़ें: जब चलती फिरती सड़क पर अचानक उतर आया बब्बर शेर, नजारा देख कांप जाएगी आपकी भी रूह; वीडियो वायरल