SBI Q1 Results: मुनाफा 12% उछलकर 19,160 करोड़ पर पहुंचा, NPA में भी आई गिरावट

[ad_1]

SBI Quarter 1 Results: देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शुक्रवार को तिमाही नतीजे जारी किए. वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के नतीजों में बैंक का शुद्ध मुनाफा 12 प्रतिशत बढ़कर 19,160 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल समान अवधि के दौरान बैंक का मुनाफा 17,035 करोड़ रुपये था.

शेयर बाजार को दी गई जानकारी में एसबीआई ने बताया कि अप्रैल-जून तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 1,35,342 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,22,688 करोड़ रुपये थी.

ब्याज आय में इजाफा

बैंक की ब्याज से होने वाली कमाई बढ़कर 1,17,996 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 1,11,526 करोड़ रुपये थी. यानी इसमें साल-दर-साल 5.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इसके साथ ही, इस दौरान बैंक का ब्याज पर खर्च एक साल पहले जहां 70,410 करोड़ रुपये था, वहीं अब यह बढ़कर 76,923 करोड़ रुपये हो गया.

ऑपरेटिंग प्रोफिट में उछाल

देश के सबसे बड़े पीएसयू बैंक का परिचालन लाभ (ऑपरेटिंग प्रोफिट) भी सालाना आधार पर 26,449 करोड़ रुपये से बढ़कर 30,544 करोड़ रुपये हो गया. परिसंपत्ति गुणवत्ता (Asset Quality) की बात करें तो जून तिमाही के अंत में बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (Gross NPA) घटकर 1.83 प्रतिशत रह गईं, जो एक साल पहले 2.21 प्रतिशत थीं. इसी प्रकार, शुद्ध एनपीए (Net NPA) भी सालाना आधार पर 0.57 प्रतिशत से घटकर 0.47 प्रतिशत हो गया.

इसके साथ ही जून तिमाही के दौरान एसबीआई का ग्रॉस एडवांसेस 11.61 प्रतिशत उछलकर 42.55 लाख करोड़ हो गया. इसमें एसएमई लोन 19.10 प्रतिशत, रिटेल पर्सनल लोन 12.56 प्रतिशत, कॉर्पोरेट लोन 5.70 प्रतिशत और एग्रीकल्चर लोन 12.67 प्रतिशत है.

ये भी पढ़ें: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेगी 300 रुपये की सब्सिडी, 12000 करोड़ के आवंटन को कैबिनेट की मंजूरी

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

[ad_2]

सोने से पहले ऐसी हरकतें करती है पार्टनर तो हो जाएं अलर्ट, समझ जाएं कि आपको दे रही धोखा

[ad_1]

अगर पार्टनर हर रात सोने से पहले मोबाइल पर ज्यादा समय बिताता है और आपको स्क्रीन देखने नहीं देता, तो यह शक की निशानी हो सकती है.

अगर पार्टनर हर रात सोने से पहले मोबाइल पर ज्यादा समय बिताता है और आपको स्क्रीन देखने नहीं देता, तो यह शक की निशानी हो सकती है.

सोने से पहले पार्टनर का लगातार मैसेज करना या कॉल पर बात करना, लेकिन आपको यह बताना कि

सोने से पहले पार्टनर का लगातार मैसेज करना या कॉल पर बात करना, लेकिन आपको यह बताना कि “काम का मैसेज है” तो यह भी धोखे का संकेत हो सकता है.

अगर पार्टनर बिस्तर पर आते ही फोन को साइलेंट या फ्लाइट मोड में डाल देता है, तो यह छिपाने का तरीका हो सकता है.

अगर पार्टनर बिस्तर पर आते ही फोन को साइलेंट या फ्लाइट मोड में डाल देता है, तो यह छिपाने का तरीका हो सकता है.

सोने से पहले अचानक बाथरूम में ज्यादा देर तक रुकना और फोन साथ ले जाना भी शक पैदा कर सकता है.

सोने से पहले अचानक बाथरूम में ज्यादा देर तक रुकना और फोन साथ ले जाना भी शक पैदा कर सकता है.

अगर पार्टनर सोने से पहले अचानक आपके साथ बात करने से बचने लगे और बहाने बनाने लगे, तो यह किसी और में दिलचस्पी का इशारा हो सकता है.

अगर पार्टनर सोने से पहले अचानक आपके साथ बात करने से बचने लगे और बहाने बनाने लगे, तो यह किसी और में दिलचस्पी का इशारा हो सकता है.

सोने के समय अचानक गुस्सा करना या बेवजह बहस करना, ताकि बातचीत जल्दी खत्म हो जाए, भी एक संकेत हो सकता है.

सोने के समय अचानक गुस्सा करना या बेवजह बहस करना, ताकि बातचीत जल्दी खत्म हो जाए, भी एक संकेत हो सकता है.

इन संकेतों को नजरअंदाज न करें और समय रहते अपने रिश्ते पर खुलकर बातचीत करें, ताकि धोखे की सच्चाई सामने आ सके.

इन संकेतों को नजरअंदाज न करें और समय रहते अपने रिश्ते पर खुलकर बातचीत करें, ताकि धोखे की सच्चाई सामने आ सके.

Published at : 08 Aug 2025 08:42 PM (IST)

रिलेशनशिप फोटो गैलरी

[ad_2]

Video: दो ट्रकों के बीच पिस गई बोलेरो, नहीं लगे ब्रेक, हादसे का सीसीटीवी फुटेज वीडियो वायरल

[ad_1]

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. यहां एक महिंद्रा बोलेरो दो ट्रकों के बीच में बुरी तरह से फंस गई और पूरी तरह से चकनाचूर हो गई. यह हादसा इतना भयावह था कि बोलेरो का आगे और पीछे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया. हादसे में गाड़ी में सवार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, हालांकि अब तक कितने लोग इसमें घायल या मृत हुए हैं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.

ट्रकों के बीच फंसी बोलेरो

यह दुर्घटना 7 अगस्त की सुबह हुई जब बोलेरो सड़क पर ट्रैफिक के बीच धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी. तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहा एक बड़ा ट्रक बोलेरो से टकरा गया, और सामने भी एक और ट्रक पहले से खड़ा था. ट्रकों के बीच फंसते ही बोलेरो पूरी तरह से पिचक गई और गाड़ी में बैठे लोगों के लिए निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा.

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी. पुलिस ने पहुंचकर बड़ी मशक्कत से गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

ट्रक चालकों की लापरवाही हुआ हादसा

यह घटना हाल ही में 3 अगस्त को हुई एक और सड़क दुर्घटना से मिलती-जुलती है, जिसमें एक ऑटो रिक्शा दो बड़े वाहनों के बीच फंस गया था. दोनों हादसों में एक जैसी लापरवाही और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी देखने को मिली है.

लोगों का कहना है कि ऐसे हादसे ट्रक चालकों की लापरवाही और ओवरलोडिंग के चलते लगातार हो रहे हैं. सड़क पर भारी वाहनों की बेतरतीब आवाजाही, तेज रफ्तार और नियमों की अनदेखी आम हो गई है.

ये भी पढ़ें-

Video: चीन की ऐसी हालत तो पहली बार देखी, भीषण बाढ़ से ठप हुआ शहर, गाड़ियां डूबी, वीडियो वायरल

 


IPL 2026 में बदल जाएगा KKR का कप्तान, 24 करोड़ के खिलाड़ी को भी बाहर करेगी कोलकाता नाइट राइडर्स

[ad_1]

IPL 2026 के लिए कौन-कौन से खिलाड़ी ट्रेड हो सकते हैं, किन खिलाड़ियों को रिलीज किया जा सकता है? इसके साथ ही अगले सीजन में कुछ टीमों का कप्तान भी बदला हुआ नजर आ सकता है. इन कई सवालों के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स चर्चा में आ गई है, जो IPL 2025 की पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर रही थी. केकेआर की मुसीबत कैसे हल हो, इसका एक सॉल्यूशन 23.75 करोड़ रुपये की सैलरी लेने वाले वेंकटेश अय्यर को रिलीज करना भी बताया गया है.

पिछले कई हफ्तों से संजू सैमसन और केएल राहुल जैसे टॉप विकेटकीपर बल्लेबाजों का नाम चर्चा में रहा है, जो अच्छी बैटिंग के साथ-साथ कप्तानी का अनुभव भी रखते हैं. सैमसन और राहुल का नाम KKR और CSK के रूप में दो पूर्व IPL चैंपियन टीमों से जोड़ा गया है. इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने KKR को बेहद अहम सलाह दे डाली है.

क्या KKR का बदलेगा कप्तान?

भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने सलाह दी है कि संजू सैमसन के टीम में आने से KKR के पास कप्तानी का विकल्प खुल जाएगा. हालांकि अजिंक्य रहाणे ने कोलकाता के कप्तान रहते आईपीएल 2025 में 13 मैच खेलकर 390 रन बनाए थे. चोपड़ा ने एक और सलाह देते हुए कहा कि वेंकटेश अय्यर को रिलीज करके कोलकाता टीम मिनी ऑक्शन से पहले 24 करोड़ अपने पर्स में जोड़ सकती है.

वेंकटेश अय्यर को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में KKR ने 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन उनके आंकड़े उनकी सैलरी की तरह बढ़िया नहीं रहे. अय्यर ने पिछले सीजन 11 मैच खेले, जिनमें वो सिर्फ 142 रन बना पाए थे. अजिंक्य रहाणे की बात करें तो आकाश चोपड़ा ने उन्हें रिलीज करने नहीं, केवल कप्तानी से हटाने की सलाह दी.

यह भी पढ़ें:

5-0 से जीतेगी यह टीम…, एशेज को लेकर ग्लेन मैक्ग्रा ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी; बताया इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया में कौन जीतेगा

[ad_2]

अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ हुई फ्लॉप! हफ्ते भर में ही थिएटर्स ने हटाए 700 शोज

[ad_1]

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी. हालांकि रिलीज के बाद फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रही. 1 अगस्त को रिलीज हुई ‘सन ऑफ सरदार 2’ रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने में नाकाम रही. अब ये फिल्म रिलीज के एक हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती दिख रही है. 

  • अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ को रिलीज के हफ्ते बाद ही करारा झटका लगा है. थिएटर्स ने फिल्म के कई सौ शोज हटा दिए हैं.
  • इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के पहले दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ के कुल 2920 शोज थे.
  • हालांकि फिल्म का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर नहीं बन पाया और सातवें दिन तक आते-आते फिल्म के 700 शोज हटा दिए गए.
  • अब ‘सन ऑफ सरदार 2’ के सिनेमाघरों में कुल 2,265 शोज ही रह गए हैं.



‘सन ऑफ सरदार 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘सन ऑफ सरदार 2’ बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते 33 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. वहीं फिल्म के 8वें दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं. अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ने रात 8 बजे तक कुल 51 लाख रुपए कमा लिए हैं. इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘सन ऑफ सरदार 2’ का कुल कलेक्शन 33.51 करोड़ रुपए हो गया है.

‘सन ऑफ सरदार 2’ हुई फ्लॉप!
‘सन ऑफ सरदार 2’ को 150 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया है. बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए किसी भी फिल्म को बजट से दोगुनी कमाई करनी होती है. हालांकि अजय देवगन की फिल्म बजट का एक-तिहाई भी नहीं कमा पाई है. वहीं हफ्ते भर में ही फिल्म के शोज भी कम हो गए हैं. ऐसे में ‘सन ऑफ सरदार 2’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती दिख रही है.

‘सन ऑफ सरदार 2’ की स्टार कास्ट
अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को विजय कुमार अरोड़ा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में मृणाल ठाकुर, रवि किशन, कुब्रा सैत, चंकी पांडे से लेकर संजय मिश्रा और रोशनी वालिया जैसे कलाकार नजर आए हैं.



[ad_2]

Video: इतनी जल्दी भी किस काम की! ओवरटेक की जल्दबाजी में पलट गई कार, हादसे का वीडियो वायरल

[ad_1]

Road Accident: एक सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक बस लेन बदल रही थी और साथ ही एक कार तेजी से ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी. सड़क पर बनी लेन की लाइनें साफ दिखा रही हैं कि बस अपनी दिशा बदल रही थी. ऐसे में कार को ओवरटेक करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए थी, लेकिन ड्राइवर ने समय रहते ब्रेक नहीं लगाया और हादसा हो गया.

ओवरटेक करने की कोशिश में हुआ हादसा

इस टक्कर में कार को काफी नुकसान हुआ है. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि किसी को गंभीर चोट आई या नहीं, लेकिन हादसा बहुत खतरनाक था. जब कोई बड़ी गाड़ी जैसे बस लेन बदल रही हो, तो ओवरटेक करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. ऐसा करना बहुत जोखिम भरा होता है, खासकर जब सामने से कुछ दिखाई न दे रहा हो.

वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कार चालक की लापरवाही को हादसे की वजह बताया है. कुछ लोगों का कहना है कि सड़क पर नियमों का पालन करना बहुत ज़रूरी है, नहीं तो इस तरह की घटनाएं दोबारा हो सकती हैं. वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि बस ड्राइवर को भी ध्यान से लेन बदलनी चाहिए थी और इंडिकेटर देना चाहिए था.

वीडियो के आधार पर जांच शुरू

इस घटना से एक बात तो साफ है कि सड़क पर चलने वाले हर वाहन चालक को सतर्क रहना चाहिए. थोड़ी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है. पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गलती किसकी थी. जल्द ही जांच रिपोर्ट सामने आ सकती है.

ये भी पढ़ें-

Video: सड़क किनारे खड़े थे दूल्हा-दुल्हन, प्रेमानंद महाराज ने दिया आशीर्वाद, वृंदावन का वीडियो वायरल


भारत की कुंडली में बड़ा बदलाव! शुक्र का गोचर डालेगा आर्थिक, सामाजिक दिशा पर प्रभाव!

[ad_1]

Shukr Gochar 2025: भारत की स्वतंत्रता की ज्योतिषीय कुण्डली 15 अगस्त 1947 को रात्रि 12:00 बजे दिल्ली में वृषभ लग्न पर आधारित है. इस कुंडली में राहु लग्न में वृषभ राशि में स्थित है, मंगल द्वितीय भाव में मिथुन राशि में स्थित है, चंद्रमा, शुक्र, शनि, बुध और सूर्य तृतीय भाव के कर्क राशि में स्थित हैं.

वहीं गुरु षष्ठ भाव में तुला राशि में और केतु सप्तम भाव में वृश्चिक राशि में स्थित है.

चंद्रमा कर्क राशि में पुष्य नक्षत्र
चंद्रमा कर्क राशि में पुष्य नक्षत्र में है जो इसकी चंद्र राशि बनाता है. अष्टकवर्ग में मिथुन तथा कर्क राशि में शुक्र के 4-4 बिन्दु हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि इन राशियों में शुक्र का प्रभाव मध्यम रहेगा.

वर्तमान में शुक्र का गोचर 20 अगस्त 2025 तक मिथुन राशि में और 14 सितम्बर 2025 तक कर्क राशि में रहेगा.

मिथुन राशि में शुक्र का गोचर
शुक्र का गोचर मिथुन राशि में भारत की कुंडली के द्वितीय भाव से हो रहा है. जहाँ जन्मकालीन मंगल स्थित है और वर्तमान में बृहस्पति भी गोचर कर रहा है.

मेदिनी ज्योतिष अनुसार द्वितीय भाव राष्ट्र की वाणी, वित्त, खजाना, नागरिकों की वाणी एवं मीडिया का कारक होता है. शुक्र यहां लग्नेश होने के कारण आर्थिक और सांस्कृतिक दृष्टि से प्रभावीत रहेगा.

नारद संहिता के अनुसार 

  • “यदि शुक्रो द्वितीये भावे संस्थितो धनसंपदाम् राज्ये च सौख्यमायाति सुजनो वाग्विशारदः॥”

अर्थ: यदि शुक्र द्वितीय भाव में हो तो धन की वृद्धि, मधुर भाषण, और सांस्कृतिक समृद्धि होती है. इस गोचर काल में भारत की आर्थिक स्थिति में संतुलन, फिल्म-मनोरंजन उद्योग की सक्रियता, तथा मीडिया में आक्रामक वक्तव्य देखने को मिल सकते हैं.

परंतु यहां मंगल पहले से स्थित है, शुक्र का मधुर प्रभाव मंगल की तीव्रता से संघर्ष कर सकता है, जिससे वाणी से उपजा विवाद, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़े विवाद या राजनीतिक दलों में तीखी बयानबाजी की स्थिति बन सकती है.

कर्क राशि में शुक्र का गोचर 
14 सितम्बर 2025 तक शुक्र कर्क राशि में गोचर करेगा जो भारत की कुंडली के तृतीय भाव में है. इस भाव में जन्मकालीन चंद्रमा, शुक्र, सूर्य, शनि और बुध जैसे पाँच ग्रह स्थित हैं, अतः यह गोचर अत्यंत महत्वपूर्ण बनता है.

तृतीय भाव राष्ट्र की संचार व्यवस्था, पड़ोसी देशों से संबंध, मीडिया, प्रचार, सेना की गतिविधि, और भाईचारा का प्रतिनिधित्व करता है.

बृहत्संहिता में वर्णन

  • “शुक्रस्तृतीयगे राष्ट्रे संचारं बहु सूचनम्. परदेश संग्रामे वा शांति दायक उच्यते॥”

अर्थ: जब शुक्र तृतीय भाव में गोचर करता है, तो वह सूचना माध्यमों का विस्तार, पड़ोसी देशों से सौहार्द, और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में वृद्धि लाता है. यह समय भारत के लिए डिप्लोमेसी, सौम्यता, और रचनात्मकता के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी छवि को संवारने का अवसर भी देता है.

वहीं तृतीय भाव में शनि और सूर्य जैसे परस्पर विरोधी ग्रह स्थित हैं, अतः शुक्र का यह गोचर राजनीतिक संतुलन की परीक्षा लेगा , दूसरी ओर नियंत्रण और सत्ता का संघर्ष रहेगा.

निष्कर्ष 
वृषभ लग्न की कुंडली में शुक्र का गोचर द्वितीय और तृतीय भाव से होते हुए भारत की आर्थिक, सामाजिक और कूटनीतिक दिशा को प्रभावित करेगा. मिथुन में शुक्र जहां वाणी, अर्थनीति और जनमानस को प्रभावित करेगा.

वहीं कर्क में शुक्र का गोचर सामाजिक संवाद, पड़ोसी संबंधों, मीडिया और रचनात्मक उन्नति में योगदान देगा. 

शुक्र की प्रकृति सौम्य है, लेकिन इसके राहु, मंगल और शनि जैसे ग्रहों से टकराव इसे कई बार मूल्य आधारित टकराव और नीतिगत विरोधाभास की ओर भी ले जा सकते हैं. यह काल नारी सशक्तिकरण, मनोरंजन उद्योग, और अंतरराष्ट्रीय संवाद के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

क्यों ChatGPT बन रहा है युवाओं का नया साथी? वजह जान उड़ जाएंगे आपके भी होश

[ad_1]

ChatGPT: आज के डिजिटल युग में युवा तेजी से ChatGPT जैसे AI चैटबॉट्स की ओर आकर्षित हो रहे हैं लेकिन यह ट्रेंड मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों और शिक्षकों के लिए चिंता का कारण बन गया है. युवा अब इन बॉट्स के साथ अपने गहरे भाव निजी संघर्ष और असुरक्षा साझा कर रहे हैं जिससे एक खतरनाक निर्भरता का जन्म हो रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह “डिजिटल सुरक्षित ज़ोन” केवल एक भ्रम है जो युवाओं को नकली तस्सली देता है और उनके भावनात्मक विकास और सामाजिक कौशल को कमजोर करता है.

मोबाइल नहीं परिवार बनाएं भावनात्मक जगह

द इकोनॉमिक्स टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, युवाओं में यह गलत सोच घर कर चुकी है कि फोन उनका निजी क्षेत्र है जहां वे बिना किसी जजमेंट के अपने मन की बात कर सकते हैं. लेकिन ChatGPT पर साझा की गई जानकारी पूरी तरह से सार्वजनिक डोमेन में होती है. बच्चे तब ChatGPT की ओर मुड़ते हैं जब वे अकेलेपन, निराशा या भावनात्मक दबाव में होते हैं. उन्हें लगता है कि बॉट उन्हें जज नहीं करेगा. यह एक गंभीर संवादहीनता का संकेत है जो अक्सर परिवारों से शुरू होती है. यदि माता-पिता अपने संघर्ष या असफलताएं बच्चों से साझा नहीं करते तो बच्चे खुद की भावनाएं भी नहीं समझ पाते और “मान्यता की लत” का शिकार हो जाते हैं.

AI का ‘पॉज़िटिव रिस्पॉन्स’ बना रहा है आभासी भरोसा

AI चैटबॉट्स अक्सर तनाव के समय यह कहकर जवाब देते हैं “चिंता मत करो, हम इसे मिलकर सुलझा लेंगे.” इस तरह के जवाब युवाओं को एक भावनात्मक जुड़ाव की अनुभूति देते हैं जो उन्हें बार-बार वापिस लौटने को प्रेरित करता है.

माता-पिता खुद बने हैं डिजिटल डिस्टेंस के कारण

बच्चों की इस बढ़ती निर्भरता के पीछे एक बड़ा कारण खुद माता-पिता की डिजिटल लत है. वे बच्चों को भले ही भौतिक सुख दें लेकिन भावनात्मक समय नहीं देते. ChatGPT इस खालीपन को भरने की कोशिश कर रहा है लेकिन “यह एक मशीन है जिसमें न भावनाएं हैं, न ही सही मार्गदर्शन देने की क्षमता.”

यह भी पढ़ें:

Humans vs AI: कौन लेता है बेहतर फैसला? रिपोर्ट में हुआ हैरान करने वाला खुलासा

[ad_2]

भारत के खिलाफ ट्रंप के टैरिफ पर चीन के ग्लोबल टाइम्स ने याद दिलाई हिंदुओं की कहावत, बोला- भाई क

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद पूरी दुनिया इस पर नजर बनाए हुए है. ट्रेड को लेकर अमेरिका से बढ़ी दूरियों के बाद अब चीन और भारत के रिश्ते सामान्य होते जा रहे हैं. पीएम मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर तक होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन जाएंगे. गलवान में हुए सैन्य झड़प के बाद पीएम मोदी पहली बार चीन जाएंगे.

‘अमेरिका भारत की नीति को नहीं कर सकता प्रभावित’

पीएम मोदी का यह दौरा ऐसे समय में होगा जब अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है. भारतीय प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया कि हम किसी भी हालत में अपने हितों की रक्षा करेंगे. चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स टैरिफ के बाद भारत और चीन के रिश्तों को लेकर एक लेख लिखा है. इसमें कहा गया कि अमेरिका भारत की स्वतंत्र विदेश नीति को प्रभावित नहीं कर सकता है.

‘भारत और चीन का वैश्विक प्रभाव बढ़ रहा है’

ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि पीएम मोदी के चीन दौरे की खबर से ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय में हलचल बढ़ गई है. इसमें कहा गया, “चीन और भारत मिलकर दुनिया की एक-तिहाई से ज्यादा आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं. दोनों की अर्थव्यवस्थाएं और उनका वैश्विक प्रभाव बढ़ रहा है. 2020 में गलवान में हुए सैन्य टकराव के बाद भारत और चीन के रिश्तों में लंबे समय तक उतार चढ़ाव देखा गया. बीते कुछ सालों के दौरान दोनों देशों के बीच के तल्ख रिश्तों की वजह से आर्थिक संबंध, राजनीतिक विश्वास पर बड़ा प्रभाव पड़ा है.”

ग्लोबल टाइम्स ने हिंदुओं के कहावत का किया जिक्र

ग्लोबल टाइम्स ने आगे लिखा, “चीन-भारत पड़ोसी हैं और जिन क्षेत्रों में वे सहयोग कर सकते हैं उनकी लिस्ट लंबी है. यदि इस बार मोदी की चीन यात्रा हो पाती है, तो यह चीन और भारत के बीच सहयोग के लिए एक नये प्लेटफॉर्म तैयार करेगा. काउंटर टेररिज्म ,व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में भारत-चीन के साझा हित हैं. एससीओ के जरिए दोनों देशों का सहयोग मजबूत होगा, जिससे न केवल दोनों देश के विकास को फायदा पहुंचाएगा, बल्कि क्षेत्रीय शांति और समृद्धि में भी योगदान देगा. जैसा कि हिंदुओं के बीच एक कहावत है कि अपने भाई की नाव पार लगाओ और तुम्हारी नाव खुद किनारे तक पहुंच जाएगी.”

इसमें लिखा गया, “भारत और चीन के बीच बेहतर संबंध दुनिया पर सकारात्मक प्रभाव डालता है. हम द्विपक्षीय संबंधों और व्यावहारिक सहयोग योजनाओं को बेहतर बनाने और ड्रैगन (चीन) और हाथी (भारत) के साथ नाचने के एक नए चैप्टर को शुरू करने के सच्चे इरादे से प्रधानमंत्री मोदी की चीन यात्रा का स्वागत करते हैं.”

ये भी पढ़ें : ‘जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ तो…’, ट्रंप के सीजफायर वाले दावों पर ये क्या बोल गए मार्को रुबियो?

[ad_2]

दादी तो तैराक निकलीं… कमर से ज्यादा पानी में दिखाया स्वीमिंग का ऐसा दम कि वीडियो हो गया वायरल

[ad_1]

दादी-नानी को अक्सर आंगन में बच्चों को कहानियां सुनाते या मंदिर जाते देखा होगा. लेकिन बुढ़ापे में उनसे फिजिकल एक्टिविटी की उम्मीद नहीं की जाती. और आमतौर पर इस उम्र में आराम करने की सलाह दी जाती है.  लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दादी ने अपनी तैराकी से सबको चौंका दिया है.

वायरल वीडियो में 105 साल की दादी ने पानी में उतरकर ऐसा तैरने का हुनर दिखाया कि लोग दंग रह गए.  गहरे पानी में उन्होंने बिना डरे जिस तरह हाथ-पैर चलाए. सोशल मीडिया पर इस उम्र में भी दादी का शानदार तैरागी करने का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस पर लोगों के भी तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. 

घर में आराम करने की उम्र में दादी ने की स्विमिंग  

जिस उम्र में लोग घर में बैठकर आराम करना पसंद करते हैं. उस उम्र में एक दादी ने कुछ ऐसा कर दिखाया कि हर कोई हैरान रह गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक बूढ़ी दादी गहरे पानी में तैरती नजर आ रही हैं. वह भी बिना किसी डर के पूरे आत्मविश्वास के साथ. कमर से ज्यादा गहरे पानी में उतरकर उन्होंने जो स्विमिंग स्किल्स दिखाईं.

यह भी पढ़ें: Video: घर में धीरे से घुसा भालू, फिर जो हुआ… देख आपकी हंसी छूट जाएगी, वीडियो वायरल

उसने सबका दिल जीत लिया. स्विमिंग करते हुए वह किसी प्रोफेशनल से कम नहीं लगा. लोग उनकी हिम्मत और एनर्जी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर दादी की इस स्विमिंग का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. 

 

यह भी पढ़ें: Video: दो ट्रकों के बीच पिस गई बोलेरो, नहीं लगे ब्रेक, हादसे का सीसीटीवी फुटेज वीडियो वायरल

दादी ने बताया अपनी फुर्ती का राज 

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @DilipKu24388061 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है इस वीडियो को अब तक 15000 से ज्यादा बार देगा जा चुका है तो इस पर बहुत से लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं. वायरल वीडियो में दादी से जब पूछा गया कि आपके अंदर इतनी एनर्जी कहां से आई है कि आप उल्टा और सीधा दोनों तरीके से तैर रहीं थी. तो वह बताती है ‘सत्तू पीने से.’ इस पर और भी लोगों की कमेंट आ रहे हैं ‘ एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘दादी मां एक बहुत बढ़िया तेराक है.’ तो एक और यूजर ने लिखा है ‘अब ओलंपिक में गोल्ड मेडल पक्का.’

यह भी पढ़ें: Video: इतनी जल्दी भी किस काम की! ओवरटेक की जल्दबाजी में पलट गई कार, हाइवे पर हादसे का वीडियो वायरल