Love Rashifal 9 August 2025: लव राशिफल में छिपा है रिश्तों का राज! जानें किस राशि के लिए है प्य

[ad_1]

Love Rashifal: शनिवार, 9 अगस्त 2025 का यह प्रेम राशिफल ग्रहों के गोचर और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है. पंचम भाव प्रेम जीवन की स्थिति को दर्शाता है और आज का ग्रह संयोग रिश्तों में उतार-चढ़ाव ला सकता है. कहीं रिश्ते गहरे होंगे, तो कहीं संवाद की जरूरत महसूस होगी.

यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए शनिवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.

Love Rashifal 9 August 2025: लव राशिफल में छिपा है रिश्तों का राज! जानें किस राशि के लिए है प्यार का दिन?

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
चंद्रमा का गोचर सातवें भाव में होने से रिश्तों में मधुरता और गहराई आएगी. अविवाहित लोग किसी खास व्यक्ति से जुड़ाव महसूस कर सकते हैं. पुराने मतभेद दूर होंगे. 

Love Rashifal 9 August 2025: लव राशिफल में छिपा है रिश्तों का राज! जानें किस राशि के लिए है प्यार का दिन?

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
शुक्र का गोचर पांचवें भाव में प्रेम जीवन को रोमांचक और बेहतरीन बनाएगा. पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का अवसर प्राप्त होगा. नए रिश्ते की शुरुआत के लिए रक्षाबंधन का दिन अच्छा है

Love Rashifal 9 August 2025: लव राशिफल में छिपा है रिश्तों का राज! जानें किस राशि के लिए है प्यार का दिन?

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
चंद्रमा और राहु का प्रभाव आपके प्रेम जीवन में थोड़ा भ्रम पैदा कर सकता है. बातचीत में पारदर्शिता रखें, वरना गलतफहमियां बढ़ सकती हैं.

Love Rashifal 9 August 2025: लव राशिफल में छिपा है रिश्तों का राज! जानें किस राशि के लिए है प्यार का दिन?

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
शुक्र और चंद्रमा का अनुकूल योग पुराने प्रेम को फिर से जीवित कर सकता है. शादीशुदा जीवन में रोमांस बढ़ेगा. रोमांटिक यात्रा की योजना बन सकती है.

Love Rashifal 9 August 2025: लव राशिफल में छिपा है रिश्तों का राज! जानें किस राशि के लिए है प्यार का दिन?

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
मंगल का प्रभाव आपको रिश्तों में ज्यादा पजेसिव बना सकता है. पार्टनर को स्पेस दें और अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें.

Love Rashifal 9 August 2025: लव राशिफल में छिपा है रिश्तों का राज! जानें किस राशि के लिए है प्यार का दिन?

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
चंद्रमा और गुरु का प्रभाव नए रिश्तों में स्थिरता लाएगा. सगाई या शादी का प्रस्ताव आ सकता है. दिन प्रेम अभिव्यक्ति के लिए शुभ है.

Love Rashifal 9 August 2025: लव राशिफल में छिपा है रिश्तों का राज! जानें किस राशि के लिए है प्यार का दिन?

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
शुक्र आपकी ही राशि के अनुकूल भाव में है, जिससे प्रेम संबंधों में मिठास आएगी. अविवाहित लोगों को मनपसंद साथी मिलने के संकेत हैं.

Love Rashifal 9 August 2025: लव राशिफल में छिपा है रिश्तों का राज! जानें किस राशि के लिए है प्यार का दिन?

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)
राहु का असर रिश्तों में थोड़ा तनाव ला सकता है, लेकिन बुद्धिमानी से बात करके हालात सुधार सकते हैं. गुप्त रूप से चल रहे रिश्ते उजागर हो सकते हैं.

Love Rashifal 9 August 2025: लव राशिफल में छिपा है रिश्तों का राज! जानें किस राशि के लिए है प्यार का दिन?

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
गुरु और शुक्र का योग प्रेम जीवन को मजबूती देगा. पार्टनर के साथ आध्यात्मिक या धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है.

Love Rashifal 9 August 2025: लव राशिफल में छिपा है रिश्तों का राज! जानें किस राशि के लिए है प्यार का दिन?

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
चंद्रमा का गोचर दशम भाव में होने से काम की व्यस्तता के कारण प्रेम जीवन पर समय कम मिलेगा. फिर भी शाम को अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा.

Love Rashifal 9 August 2025: लव राशिफल में छिपा है रिश्तों का राज! जानें किस राशि के लिए है प्यार का दिन?

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
शुक्र और शनि का प्रभाव पुराने रिश्तों में स्थिरता लाएगा. लव पार्टनर से शादी की चर्चा आगे बढ़ सकती है.

Love Rashifal 9 August 2025: लव राशिफल में छिपा है रिश्तों का राज! जानें किस राशि के लिए है प्यार का दिन?

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
मन का बोझ हल्का करने के लिए पार्टनर से दिल की बात करें. आपकी ईमानदारी रिश्ता मजबूत बनाएगी. रोमांटिक मूड पूरे दिन बना रहेगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

[ad_2]

जब चलती फिरती सड़क पर अचानक उतर आया बब्बर शेर, नजारा देख कांप जाएगी आपकी भी रूह; वीडियो वायरल

[ad_1]

सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो देखकर लोग हंसते हैं, तो कुछ इतने हैरान कर देने वाले होते हैं कि रोंगटे खड़े हो जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों बहुत वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सड़क पर अचानक कुछ ऐसा दिखा, जिसे देखकर लोग डर गए. माहौल एकदम बदल गया. लोग दौड़ने लगे.

कुछ तो बुरी तरह सहम गए. दरअसल जब सड़क लोग चल रहे थे. तभी अचानक से सड़क पर बब्बक शेर आ गया. जिसने भी यह नजारा देखा वो हैरान रह गया. यह सब इतना अचानक हुआ कि कोई सोच भी नहीं सकता था. वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.  

सड़क पर अचानक से आया शेर 

एक हैरान कर देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए. इस वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि लोग सड़क पर आराम से चल रहे होते हैं, तभी अचानक एक खाली प्लॉट की दीवार फांदकर शेर छलांग लगाता है और सीधे सड़क पर आ जाता है.

यह भी पढ़ें: इनोसेंट दादी… आंख टेस्ट कराने गई दादी की मासूमियत से परेशान हुए डॉक्टर; वीडियो देख आपको भी आएगी हंसी

लोगों को कुछ समझ में आता उससे पहले ही सड़क पर लाल सूट में चल रही एक महिला पर शेर झपट पड़ता है. अचानक हुए इस हमले से वहां अफरातफरी मच जाती है. कुछ ही सेकंड बाद महिला किसी तरह अपनी जान बचाकर भागती है. वीडियो पाकिस्तान के लाहौर का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो. 


यह भी पढ़ें: Video: सड़क से टो कर ली स्कूटी, बीच सड़क रोने लगी लड़की, फिर जो हुआ… दिल जीत लेगा वीडियो

लोगों में डर का माहौल

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @alikhanakreal नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं. तो वहीं कई लोगों के इस पर बहुत सारे कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘बेचारी छोटी बच्ची के साथ क्या हुआ, उसने भागने की कोशिश की लेकिन शेर ने उस पर हमला कर दिया, पहले उसने गुलाबी रंग की पोशाक वाली महिला पर हमला किया था.’ एक और यूजर ने लिखा है ‘सफेद टी-शर्ट वाले ने अपनी चिंता किए बिना लड़की को बचाया धन्यवाद.’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है ‘इस भाई साहब का जिगर नहीं जिगरा है बिना हथियार बिना डरे बचाया.’

यह भी पढ़ें: Video: फोन पर बात और तेज रफ्तार, लापरवाह डिलीवरी बॉय को कार ने मारी टक्कर, वीडियो वायरल


‘ट्रंप के सामने बिल्कुल न झुकें पीएम मोदी’, US के इस दिग्गज नेता ने की टैरिफ वॉर की आलोचना

[ad_1]

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर रूसी कच्चे तेल के आयात के हवाला देते हुए 50 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाया है. हालांकि, ट्रंप के उठाए इस कदम के बाद अमेरिका के राजनीतिक हलकों में इसकी लगातार आलोचना हो रही है.

अमेरिका के पूर्व उप विदेश मंत्री कर्ट कैंपबेल ने सीएनबीसी इंटरनेशनल को दिए इंटरव्यू में ट्रंप के भारत पर लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ की आलोचना की. उन्होंने कहा कि इस टैरिफ के कारण अमेरिका और भारत के संबंध अब खतरे में हैं.

उन्होंने कहा, “21वीं सदी में अमेरिका का सबसे महत्वपूर्ण रिश्ता भारत के साथ ही है और अब यह रिश्ता ज्यादातर खतरे में है. राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और प्रधानमंत्री मोदी के बारे में जिस तरह बात की है, उसने भारतीय सरकार को एक मुश्किल स्थिति में डाल दिया है.”

पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री ने पीएम मोदी को दी सलाह

कैंपबेल ने भारत को सलाह देते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रपति ट्रंप के सामने बिल्कुल भी नहीं झुकना चाहिए.” उन्होंने यह भी कहा, “अमेरिका का रूस के साथ भारत के रिश्ते पर दबाव डालने का उल्टा असर डाल सकता है. अगर आप भारत से कहेंगे कि रूस के साथ अपने रिश्तों को छोड़ दें तो भारत के रणनीतिकार ठीक इसका उल्टा ही करेंगे.”

कैंपबेल ने इस बात पर जोर देते हुए कहा, “21वीं सदी में अमेरिका के लिए तकनीक, शिक्षा और सैन्य सहयोग के क्षेत्र में सबसे महत्वपूर्ण रिश्ता अमेरिका और भारत के बीच का है और अब यह खतरे में है.”

अमेरिका के विदेश विभाग ने बयान में क्या कहा था?

अमेरिका के विदेश विभाग ने गुरुवार (7 अगस्त, 2025) को एक बयान जारी कर कहा, “भारत एक रणनीतिक साझेदार है और अमेरिका भारत के साथ स्पष्ट रूप से और खुली बातचीत कर रहा है. भले ही टैरिफ विवाद के बीच दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बना हुआ है. इसके पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था, “भारत के साथ तब तक कोई व्यापारिक बातचीत नहीं होगी, जब तक इस टैरिफ विवाद का समाधान नहीं हो जाता है.”

यह भी पढ़ेंः PM मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से की बात, यूक्रेन युद्ध पर की चर्चा, दिया भारत आने का न्योता

[ad_2]

वनडे क्रिकेट से भी संन्यास लेने वाले हैं विराट कोहली, ताजा फोटो ने मचाई खलबली; जानें क्या है सच

[ad_1]

विराट कोहली की एक फोटो सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर जैसे भूचाल ला दिया है. टी20 से पहले ही संन्यास ले चुके थे और अब टेस्ट फॉर्मेट को भी अलविदा कह दिया है. सिर्फ ODI ही बचा है, जिसमें विराट खेलते दिखेंगे. अब इस वायरल फोटो से उनके इंटरनेशनल क्रिकेट से फुल रिटायरमेंट की अटकलें तेज होने लगी हैं. दरअसल वायरल तस्वीर में कोहली, गुजरात टाइटंस के सहायक कोच नईम अमीन के साथ दिख रहे हैं.

विराट कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नईम अमीन के साथ तस्वीर शेयर की है. कोहली की सफेद होती दाढ़ी ने भी लोगों का ध्यान खींचा. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने प्रतिक्रिया देकर कहा कि विराट अपने करियर को पूरी तरह विराम दे सकते हैं. इस फोटो में विराट ग्रे रंग की टी-शर्ट और नीले रंग के शॉर्ट्स में नजर आए. इससे पहले उन्हें पूर्व क्रिकेटर शश किरण के साथ भी देखा गया था, जिसमें विराट की दाढ़ी पूरी सफेद थी. इसी सफेद दाढ़ी को देख अफवाह उड़ने लगी कि अब विराट की ODI रिटायरमेंट ज्यादा दूर नहीं है.

इसी बीच यह भी अपडेट आया था कि विराट कोहली लंदन में अपने ODI रिटर्न के लिए अभ्यास शुरू कर चुके हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो विराट अक्टूबर में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में जॉइन कर सकते हैं, जहां दोनों टीमों के बीच 3 ODI मैच खेले जाने हैं. पहले उनका रिटर्न अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में हो सकता था, लेकिन उस शृंखला को अब स्थगित कर दिया गया है.

सोशल मीडिया पर एक फैन ने लिखा कि अब विराट की ODI रिटायरमेंट पक्की हो गई है. वहीं सफेद दाढ़ी को देख एक अन्य व्यक्ति ने लिखा कि ‘किंग कोहली’ की रिटायरमेंट लोड हो रही है. वहीं एक फैन ने चौंकते हुए लिखा कि इस दौर का महानतम क्रिकेटर अब बूढ़ा हो रहा है.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 में बदल जाएगा KKR का कप्तान, 24 करोड़ के खिलाड़ी को भी बाहर करेगी कोलकाता नाइट राइडर्स



[ad_2]

‘वॉर 2’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर मुश्किल, ‘कूली’ के साथ-साथ शाहरुख खान से भी भिड़ना पड़ेगा!

[ad_1]

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ 14 अगस्त को रिलीज हो रही है. फिल्म को लेकर बज है और कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म पहले ही दिन ओपनिंग के मामले में कई रिकॉर्ड्स बना सकती है और ये करीब 100 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है.

दूसरी तरफ इसी दिन रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ भी रिलीज होगी. इस फिल्म में देशभर की अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे एक साथ दिखने वाले हैं. कमाल की बात ये है कि इसमें आमिर खान का भी स्पेशल कैमियो है.

इस फिल्म को लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट को मानें तो ऐसा माना जा रहा है कि इसे भी 100 करोड़ की ओपनिंग मिल सकती है. ऐसे में ऋतिक रोशन के लिए इस बड़ी फिल्म से क्लैश के बाद होने वाले नुकसान-फायदों पर चाहे जो चर्चा चल रही हो, लेकिन असल में ऋतिक के लिए सबसे बड़ी चुनौती ये है कि वो शाहरुख खान का रिकॉर्ड ब्रेक कर पाते हैं या नहीं? अब आप अगर ये सोच रहे हैं कि बीच में शाहरुख खान कहां से आ गए, तो चलिए समझ लेते हैं.

वॉर 2' के लिए बॉक्स ऑफिस पर मुश्किल, 'कूली' के साथ-साथ शाहरुख खान से भी भिड़ना पड़ेगा!

स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनिंग मिली थी शाहरुख की पठान को

स्पाई यूनिवर्स की कई फिल्में आ चुकी हैं जिसकी शुरुआत सलमान खान की ‘एक था टाइगर’ से हुई थी. इन सभी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन से जुड़ा कोईमोई का डेटा क्या कहता है, उसे नीचे टेबल पर देख लेते हैं.









फिल्म ओपनिंग डे कलेक्शन
एक था टाइगर 32.92 करोड़
टाइगर जिंदा है 34.10 करोड़
टाइगर 3 44.50 करोड़
वॉर 53.35 करोड़
पठान 57 करोड़

ऊपर टेबल में साफ है कि यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म 2023 में आई शाहरुख खान की ‘पठान’ थी. इसके बाद, खुद ऋतिक की ही ‘वॉर’ दूसरे नंबर पर है.

ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ के पास है सुनहरा मौका

रजनीकांत की फिल्म से ज्यादा कमाई कर पाती है ये फिल्म या नहीं, ये तो फ्यूचर बताएगा लेकिन फिल्म के लिए सबसे बड़ी मुश्किल शाहरुख खान की फिल्म है, जिसका ओपनिंग डे कलेक्शन तोड़कर ‘वॉर 2’ स्पाई यूनिवर्स की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन सकती है. हालांकि, इसके लिए अभी कुछ दिन का इंतजार करना होगा.

[ad_2]

Video: रील की सनक! कभी बीच सड़क और तो कभी मैदान में JCB बुलडोजर से स्टंट, युवक का वीडियो वारयरल

[ad_1]

Uttar Pradesh News: आए दिन सोशल मीडिया पर कई हैरान कर देने वाले स्टंट के वीडियोज सामने आते रहते है. आज कल लोगों में सोशल माडिया पर फेमस होने का जोश सवार हो रखा है. कुछ ऐसा ही खतरनाक स्टंटबाजी का मामला उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से सामने आया है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है. इस वीडियो में एक युवक ने बुलडोजर को हवा में बैलेंस किया और उसके नीचे से ट्रैक्टर को गुजार दिया. यह जान लेवा स्टंट न सिर्फ लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, बल्कि इसे देखकर लोग इसे पागलपन और जान जोखिम में डालने वाली हरकत बता रहे हैं.

लोगों ने स्टंट को जानलेवा और खतरनाक बताया

वीडियो में एक युवक ने बुलडोजर को इस तरह हवा में उठाया कि वह एक असामान्य कोण पर बैलेंस हो गया. इसके बाद उसने बुलडोजर के नीचे से ट्रैक्टर को गुजारा, जो बेहद ही खतरनाक था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. लोग इसे देखकर हैरान हैं और इसे रील बनाने के लिए की गई मुर्खतापूर्ण हरकत बता रहे हैं. कई लोग तो इसे खतरनाक और जानलेवा बता रहे हैं.


युवाओं पर सोशल मीडिया का पागलपन चढ़ा

माना जा रहा है कि यह स्टंट सोशल मीडिया पर चंद लाइक्स, व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए किया गया है. लोग अपनी जान से भी ज्यादा कीमती सोशल मीडिया पर फेमस होना समझते हैं.आज कल के युवाओं पर रील्स और सोशल मीडिया ने लोगों के दिमाग पर ऐसा कब्जा कर लिया है कि लोग कुछ लाइक्स और व्यूज के लिए अपनी जान जोखिम में डालने को तैयार हैं. यह स्टंट जानलेवा हो सकता था. यह बहादुरी नहीं मुर्खता है.आज कल ऐसे कई वीडियोज देश के अलग-अलग राज्यों से देखने को मिल रहे हैं, जहां युवाओं में खास तौर पर सोशल मीडिया का पागलपन चढ़ा हुआ है.


आपका फोन बन चुका है जर्म्स का घर! बिना डिवाइस को नुकसान पहुंचाए ऐसे कर सकते हैं साफ, जानें तरीक

[ad_1]

Smartphone Tips: क्या आप जानते हैं कि आपका स्मार्टफोन उस टॉयलेट सीट से भी ज्यादा गंदा हो सकता है जिस पर आप बैठने से पहले सोचते हैं? दिनभर हम अपने फोन को बार-बार छूते हैं पसीने से भरे हाथ, ऑयली उंगलियां, मेट्रो की भीड़, और यहां तक कि बाथरूम में स्क्रॉलिंग ये सब हमारे फोन को बैक्टीरिया और गंदगी का अड्डा बना देते हैं. और नहीं, जींस पर हल्का-सा रगड़ना “साफ करना” नहीं कहलाता.

अधिकतर लोग सोचते ही नहीं कि फोन की स्क्रीन पर कितनी गंदगी जमा हो चुकी है. लेकिन अगर आप इसे सही तरीके से और नियमित रूप से साफ नहीं करते तो आप अपनी जेब में एक चलता-फिरता जर्म्स लैब (petri dish) लेकर घूम रहे हैं. और अगर आपने गलत तरीके से सफाई की, तो नुकसान और ज्यादा हो सकता है.

बिना नुकसान पहुंचाए फोन को कैसे साफ करें?

फोन की सफाई के लिए आपको किसी सैनिटाइज़र में इसे डुबोने या हेयर ड्रायर से सुखाने की ज़रूरत नहीं है. बल्कि ऐसा करने से आपका फोन खराब हो सकता है. इसके लिए बस कुछ आसान चीजों की जरूरत है एक सॉफ्ट माइक्रोफाइबर कपड़ा, सुरक्षित क्लीनिंग लिक्विड, और थोड़ी सावधानी.

सबसे पहले, फोन बंद कर लें.

  • किसी क्लीनिंग सॉल्यूशन को सीधे फोन पर स्प्रे न करें बल्कि उसे कपड़े पर स्प्रे करें.
  • अब धीरे-धीरे फोन के आगे, पीछे और किनारों को साफ करें.
  • ध्यान रखें कि कपड़ा हल्का गीला हो ज्यादा नहीं.

अगर आप थोड़ा हाईटेक विकल्प चाहते हैं, तो UV सैनिटाइज़र एक बेहतरीन ऑप्शन है. ये किसी भी लिक्विड के बिना, केवल UV लाइट से आपके फोन को कीटाणु मुक्त कर देता है.

किन चीज़ों से फोन को कभी साफ न करें

  • कुछ क्लीनर ऐसे हैं जो आपकी सफाई की अलमारी में रहने चाहिए, फोन के पास नहीं.
  • ब्लीच या सिरके वाले प्रोडक्ट्स
  • किसी भी तरह के जेल-बेस्ड या खुशबूदार हैंड सैनिटाइज़र
  • किचन क्लीनर या विंडो क्लीनर
  • खुरदरे पेपर टॉवेल या टिशू पेपर

अलग-अलग तरह की गंदगी से ऐसे निपटें

फिंगरप्रिंट्स हटाने के लिए: सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछें. अगर दाग ना जाए तो एक बूंद डिस्टिल्ड वॉटर मिलाएं.

मेकअप के दाग: स्क्रीन-सेफ क्लींजर या हल्के गीले कपड़े का उपयोग करें.

रेत या जेब की धूल: टेप की मदद से पोर्ट्स और स्पीकर्स से धीरे-धीरे बाहर निकालें. आप टूथपिक या छोटा वैक्यूम भी इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन ज्यादा गहराई में न डालें. अगर आपका फोन वाटर-रेसिस्टेंट है तो भी उसे सीधे पानी के नीचे धोना सही नहीं है. IP रेटिंग का मतलब ये नहीं कि फोन रोज़ाना की नहाई सह सकता है.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp ने भारत में 98 लाख से ज्यादा अकाउंट्स किए बैन! वजह जान उड़ जाएंगे आपके होश

[ad_2]

Video: फोन पर बिजी, सड़क पार कर रहे लड़के को उड़ा ले गई कार, खौफनाक हादसा CCTV में कैद

[ad_1]

Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा दर्दनाक हादसा वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे. वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक व्यक्ति मोबाइल पर बात करते हुए सड़क पार करने की कोशिश करता है और एक कार उसे जोरदार टक्कर मार देती है. यह  घटना रात के समय हुई और सीसीटीवी में कैद हो गई. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे व्यक्ति की लापरवाही उसे जानलेवा स्थिति में डाल देती है. 

हादसे के बाद सड़क पर हड़कंप मच गया

हालांकि, ये भयावह हादसा कहां हुआ है इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन यह एक व्यस्त सड़क पर रात के समय हुई घटना है. वीडियो में एक व्यक्ति को देखा जा सकता है, जो मोबाइल पर बात करते हुए सड़क पार करने की कोशिश करता है. वह कार के इतने करीब पहुंच जाता है कि तेज रफ्तार कार से टकरा जाता है. हादसा इतना खतरनाक था कि व्यक्ति कार से टकराने के बाद बहुत दूर जाकर गिरता है, जिसे देखने के बाद सड़क पर हड़कंप मच जाता है.

सड़क पर चलते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करें

हादसे के बाद सड़क पर मौजूद लोग भागते हुए उस व्यक्ति के पास जाते हैं, लेकिन इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि हादसे के शिकार हुए व्यक्ति की जान बची या नहीं. यह वीडियो एक बार फिर यह दर्शाता है कि कैसे एक पल की लापरवाही पूरी जिंदगी को बर्बाद कर सकती है. सड़क पर चलते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और खास तौर पर सड़क पार करते समय बहुत सावधानी बरतनी चाहिए. इस तरह की घटनाओं से सबक लेना चाहिए और ऐसे खतरनाक हादसों का शिकार बनने से बचना चाहिए.


दिल्ली यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट एडमिशन के लिए मिड-एंट्री का मौका, 10 अगस्त तक करें आवेदन

[ad_1]

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में पढ़ाई का सपना देखने वाले और पहले राउंड में आवेदन का मौका चूक गए छात्रों के लिए अच्छी खबर है. विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रवेश 2025 के लिए मिड-एंट्री आवेदन विंडो आज, 8 अगस्त शाम 5 बजे से खोल दी है. यह खास मौका उन अभ्यर्थियों के लिए है, जो पहले आवेदन नहीं कर पाए थे या जिनका आवेदन किसी कारण से रद्द हो गया था. उम्मीदवार 10 अगस्त शाम 4:59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

DU ने यह प्रक्रिया उन खाली सीटों को भरने के लिए शुरू की है, जो शुरुआती राउंड के बाद बची रह गई हैं. विश्वविद्यालय आज शाम 5 बजे इन खाली सीटों की लिस्ट भी जारी करेगा. ऐसे उम्मीदवार जिन्हें पहले या दूसरे राउंड में सीट नहीं मिली थी, वे अपनी पसंद (प्रेफरेंस) को एडिट और फिर से सबमिट कर सकेंगे.

मिड-एंट्री के तहत इन उम्मीदवारों को मौका मिलेगा

जो शुरुआती CSAS आवेदन में शामिल नहीं हो पाए. जिन्होंने चरण-2 (Phase 2) पूरा नहीं किया. जिनका आवेदन दस्तावेजों की समस्या या विषय चयन (सब्जेक्ट मैपिंग) में गलती की वजह से रद्द हो गया.

तीसरे राउंड का शेड्यूल भी जारी

दिल्ली विश्वविद्यालय के तीसरे राउंड के तहत, परफॉर्मेंस-आधारित कार्यक्रमों (जैसे म्यूज़िक, थिएटर आदि) के पहले राउंड के अलॉटमेंट रिजल्ट 13 अगस्त को जारी होंगे. वहीं CW (Children/Widows of Armed Forces), ECA (Extra Curricular Activities) और खेल कोटा के नतीजे 15 अगस्त को घोषित किए जाएंगे. चयनित उम्मीदवार 13 से 18 अगस्त के बीच अपनी सीट स्वीकार कर सकेंगे, जबकि कॉलेजों को 18 अगस्त तक आवेदन की जांच और स्वीकृति देनी होगी.

कितनी सीटें और कितने एडमिशन हो चुके

DU के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अपग्रेड राउंड में अब तक 71,130 प्रवेश कन्फर्म हो चुके हैं. विश्वविद्यालय में कुल 71,624 सीटें हैं, जो 79 स्नातक कार्यक्रमों, 186 बीए प्रोग्राम कॉम्बिनेशन

और अन्य कोर्स में 69 कॉलेजों और विभागों में उपलब्ध हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय ने UGC की अकादमिक कैलेंडर गाइडलाइन के अनुसार स्नातक शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 1 अगस्त से कर दी है. प्रवेश प्रक्रिया 19 अगस्त को पूरी हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: आमिर या शाहरुख खान कौन है ज्यादा पढ़ा लिखा? जानें किसने कहां से ली है डिग्री

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

‘सरेआम US मुर्दाबाद के नारे, फिर भी…’, PAK से नजदीकी बढ़ाने पर बलूच मानवाधिकार कार्यकर्ता का

[ad_1]

अमेरिका की हाल के दिनों में पाकिस्तान के साथ नजदीकी देखी गई है. प्रमुख बलूच मानवाधिकार कार्यकर्ता मीर यार बलूच ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पत्र लिखकर पाकिस्तान जैसे कट्टरपंथी राज्य के साथ अपने संबंधों को लेकर दोबारा सोचने का आह्वान किया है. मीर यार बलूच ने अमेरिकी राष्ट्रपति से बलूचिस्तान को मान्यता और समर्थन देने का भी आग्रह किया है.

मीर यार बलूच ने अपने पत्र में लिखा, ‘पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल असीम मुनीर की आगामी अमेरिका यात्रा पर हम आपका ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं. मुनीर एक ऐसी संस्था का नेतृत्व करते हैं, जो पाकिस्तान के कब्जे वाले बलूचिस्तान में मानवाधिकारों के उल्लंघन में शामिल है. पाकिस्तानी सेना और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने न सिर्फ 40,000 से ज्यादा बलूच नागरिकों को गायब किया है, बल्कि ओसामा बिन लादेन सहित वैश्विक आतंकवादियों को पनाह देने में भी सक्रिय रही है.’

किस कानूनी या नैतिक आधार पर पाकिस्तान का दावा?

पत्र में लिखा है, ‘हम आपसे जनरल मुनीर से सम्मानपूर्वक यह पूछने का आग्रह करते हैं कि पाकिस्तान किस कानूनी या नैतिक आधार पर बलूचिस्तान की प्राकृतिक संपदा पर अपना दावा करता है, क्या वह पंजाब प्रांत में किसी ऐसे भंडार पर अपना दावा कर सकता है?’

बलूच समुदाय की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए मीर ने लिखा, ‘बलूचिस्तान पाकिस्तान और ईरान के अवैध कब्जे वाला एक प्राचीन संप्रभु राष्ट्र है, जो दुर्लभ खनिज, तेल, गैस, रणनीतिक भूगोल, हवाई अड्डों और समुद्री बंदरगाहों के मामले में समृद्ध होने के बावजूद दमनकारी शासन के अधीन है और पीड़ित है. हमारी धर्मनिरपेक्ष और शांतिपूर्ण परंपराओं को दबाया जाता है.’

पाकिस्तान ने हमेशा खेला दोहरा खेल

बलूच कार्यकर्ता ने लिखा, ‘9/11 के आतंकी घटना के बाद अमेरिका ने पाकिस्तान पर भरोसा करके बड़ी गलती की. पाकिस्तान ने हमेशा दोहरा खेल खेला है. बलूच, सिंधी और पश्तून जैसे उग्रवाद का विरोध करने वाले धर्मनिरपेक्ष समूहों को मजबूत करने की जगह पूर्व की अमेरिकी सरकार ने पाकिस्तानी सेना का समर्थन किया है, जबकि पाकिस्तानी सेना आतंक को पनाह और कट्टरपंथ को बढ़ावा देती है.’

मीर ने पत्र में लिखा, ‘आईएसआई की निगरानी में आईएसआईएस और दाएश जैसे कई आतंकवादी संगठनों के प्रशिक्षण केंद्र हाल के महीनों में बढ़े हैं, जिससे क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया है. पाकिस्तान 6 करोड़ बलूच लोगों की वैध आकांक्षाओं को दबाती है. बलूच लोगों ने हमेशा धार्मिक सहिष्णुता और सह-अस्तित्व की परंपरा को कायम रखा है.’

सार्वजनिक कार्यक्रमों में ‘अमेरिका इजरायल मुर्दाबाद’

पत्र में उन्होंने आगे लिखा, ‘हम हिंदुओं, यहूदियों, ईसाइयों, बौद्धों या किसी अन्य धर्म के अनुयायियों के प्रति कोई द्वेष नहीं रखते. इसके विपरीत, पाकिस्तानी सेना और उसकी खुफिया एजेंसी, आईएसआई के भीतर के तत्वों ने पश्चिम-विरोधी भावनाओं को बढ़ावा देने के लिए लगातार कट्टरपंथी धार्मिक समूहों का शोषण किया है.’ मीर बलूच ने पत्र के जरिए पूछा है कि क्या अमेरिका शत्रुता को बढ़ावा देने वाले सरकारी तंत्र को समर्थन देना जारी रखेगा, जो सार्वजनिक कार्यक्रमों में ‘अमेरिका इजरायल मुर्दाबाद’ के नारे लगवाता है.

मानवाधिकार कार्यकर्ता ने ट्रंप प्रशासन से निर्वासित स्वतंत्रता-समर्थक बलूच नेतृत्व और प्रतिनिधियों, जो बलूच राष्ट्रवादी नेता हिर्बयार मरी और फ्री बलूचिस्तान मूवमेंट के अध्यक्ष के नेतृत्व में शांति, आर्थिक विकास और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध हैं, के साथ सीधी बातचीत शुरू करने का आग्रह किया. मीर ने पत्र के अंत में अमेरिका से न्यायोचित उद्देश्य के प्रति ध्यान की उम्मीद जताई है.

ये भी पढ़ें:- ‘PAK में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के 334, बांग्लादेश में 3582 मामले’, संसद में बोली सरकार

[ad_2]