Aaj ka Kanya Rashifal: कन्या राशिफल 9 अगस्त, नौकरी में उन्नति के संकेत, खर्चों पर रखें नियंत्रण

[ad_1]

Virgo Horoscope Today 9 August: कन्या राशि चंद्रमा का पंचम भाव में गोचर माता-पिता को संतान से संतोष और सुख प्रदान करेगा. दिन कई अनुभवों से भरा रहेगा. जहां एक ओर पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, वहीं दूसरी ओर पेशेवर क्षेत्र में उन्नति के संकेत भी स्पष्ट होंगे.

स्वास्थ्य राशिफल:
आज लापरवाही के कारण कोई पुरानी बीमारी दोबारा उभर सकती है, खासकर गैस, लिवर, त्वचा या माइग्रेन जैसी समस्याएं. हेल्थ को लेकर सचेत रहें और डाइट में आयुर्वेदिक या नेचुरल चीजें शामिल करें. मेडिटेशन और योग आज लाभदायक रहेंगे. स्पोर्ट्स पर्सन अपने क्षेत्र में कुछ बदलाव या सुधार करना चाहेंगे – इसमें परिवार का समर्थन लें.

नौकरी राशिफल:
ऑफिस में वातावरण सामान्य रहेगा, जिससे कार्यों में सुगमता बनी रहेगी. कार्यप्रणाली में थोड़े-बहुत बदलाव करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे. वर्कोहोलिक अप्रोच और स्थायी प्लानिंग से पेंडिंग कार्य पूरे हो सकते हैं. आपकी प्रोडक्टिविटी और अनुशासन सीनियर्स को प्रभावित कर सकता है.

व्यापार राशिफल:
बिजनेस में सुधार के संकेत मिलेंगे और पुराने तनाव से राहत मिलेगी. नए क्षेत्रों में विस्तार के मौके सामने आएंगे, किसी पुराने ग्राहक से दोबारा संपर्क भी संभव है. सौभाग्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग की वजह से अटकी हुई पेमेंट्स मिलने की संभावना है, जिससे फाइनेंशियल फ्लो मजबूत होगा.

युवा जातकों के लिए सलाह:
छात्रों के लिए समय उत्तम है, रचनात्मकता और कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को एकाग्रता बनाए रखनी चाहिए. युवाओं को आज अपने भविष्य से जुड़ी कुछ जिम्मेदार निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है.

पारिवारिक और लव राशिफल:
पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं सिर उठा सकती हैं, खासकर पैसों से जुड़े तनावों के चलते. संतान पक्ष से प्रसन्नता मिलेगी. मित्रों व रिश्तेदारों से मिलना-जुलना और गेट-टुगेदर में वक्त बिताना मन को प्रसन्न करेगा. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. माता-पिता से व्यवहार में स्नेह और विनम्रता बनाए रखें — उनसे झगड़ना या बहस करना रिश्ते में खटास ला सकता है.

ग्रहों का प्रभाव:

  • पंचम भाव का चंद्रमा रचनात्मकता, संतान सुख और रोमांटिक रिश्तों को बेहतर बनाएगा.
  • बुध की स्थिति आपको योजनाबद्ध और व्यवहारिक बनाएगी, जिससे निर्णयों में स्पष्टता आएगी.

रक्षाबंधन विशेष उपाय:

  • बहन भाई को मोतीचूर के लड्डू खिलाएं.
  • भाई को गणेश जी के प्रतीक वाली राखी बांधें.
  • भाई को हरे रंग की वस्तुएं (बुध से संबंधित) जैसे हरे कपड़े, हरी पेन, हरे रुमाल आदि गिफ्ट करें, इससे भाई-बहन का प्रेम और सौहार्द बढ़ेगा.

शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
राशि मंत्र: “ॐ बुं बुधाय नमः” का जाप करें.

FAQs
Q1: क्या आज नौकरी में ट्रांसफर या नई पोस्टिंग का योग बन रहा है?
A1: हां, आयुष्मान और सर्वार्थसिद्धि योग के प्रभाव से स्थान परिवर्तन संभव है.

Q2: क्या बिजनेस में निवेश करना आज सही रहेगा?
A2: बिल्कुल, आज निवेश से लाभ और विकास दोनों संभव हैं, विशेषकर यदि सरकारी कामकाज से जुड़ा हो.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

US-इंडिया ट्रेड टेंशन के बीच 800 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 24350 पर आया, इन शेयरों में गिरावट

[ad_1]

Stock Market Today: भारत पर अमेरिका की ओर से 25 प्रतिशत बेस टैरिफ और उसके बाद रूस से सस्ता तेल खरीदने के चलते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ ने निवेशकों के बीच भारी संशय का माहौल पैदा कर दिया है. हालांकि, दोनों देशों के बीच व्यापारिक वार्ता को लेकर कुछ हद तक उम्मीद अभी भी बनी हुई है. हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप ने नई दिल्ली के साथ तब तक किसी तरह की बातचीत से  इनकार किया है, जब तक टैरिफ टेंशन नहीं सुलझा लिया जाता है.

इस अनिश्चित माहौल के बीच, सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. बीएसई का सेंसेक्स 800 अंकों की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 50 भी गिरकर 24,350 के स्तर पर आ गया. इस दौरान कल्याण ज्वैलर्स के शेयर में 11 प्रतिशत तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों की चिंता और बढ़ गई.

आज के कारोबार में गिरावट और बढ़त वाले प्रमुख स्टॉक्स

आज के कारोबारी सत्र में जहां कुछ दिग्गज कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे, वहीं कुछ स्टॉक्स ने सकारात्मक प्रदर्शन किया नुकसान में रहने वाले प्रमुख शेयरों में भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल रहे. वहीं, लाभ में रहने वाले स्टॉक्स में टाइटन, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी और बजाज फिनसर्व के शेयरों में मजबूती देखी गई.

ये भी पढ़ें: जबरदस्त मुनाफे के बावजूद क्यों इस ज्वैलरी कंपनी का शेयर हुआ धड़ाम, ऐसे लगी निवेशकों को चपत, जानें खरीदें या नहीं

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

[ad_2]

Hindi Panchang 9 अगस्त 2025, रक्षाबंधन का पंचांग, पूजा मुहूर्त, उपाय, मुहूर्त

[ad_1]

Hindi Panchang 9 अगस्त 2025: 9 अगस्त 2025 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन रक्षाबंधन और सावन पूर्णिमा है. राखी के इस पावन त्योहार पर सबसे पहले भगवान गणेश जी और कृष्ण जी को राखी बांधे उसके बाद भाई को रक्षासूत्र बांधें. सावन पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना चाहिए.

आइए जानते हैं ये दिन किन राशियों के लिए शुभ-अशुभ है, इस दिन का शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय भी जानें.

9 अगस्त का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 9 August 2025)












तिथि

पूर्णिमा (8 अगस्त 2025, दोपहर 2.12 – 9 अगस्त 2025, दोपहर 1.54)

वार शनिवार
नक्षत्र श्रवण
योग सौभाग्य, सर्वार्थ सिद्धि योग
सूर्योदय सुबह 5.38
सूर्यास्त
शाम 6.42
चंद्रोदय
शाम 7.21
चंद्रोस्त
नहीं
चंद्र राशि
मकर

चौघड़िया मुहूर्त









सुबह का चौघड़िया
शुभ सुबह 7.27 – सुबह 9.07
चर दोपहर 12.26 – दोपहर 2.06
लाभ दोपहर 2.06 – दोपहर 3.46
शाम का चौघड़िया
लाभ रात 7.06 – रात 8.26

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)







राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) सुबह 9.07 – सुबह 10.47
यमगण्ड काल दोपहर 2.06 – दोपहर 3.46
आडल योग
दोपहर 2.23 – सुबह 5.48, 10 अगस्त
गुलिक काल सुबह 5.47 – सुबह 7.27

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 9 August 2025)












सूर्य कर्क
चंद्रमा मकर
मंगल सिंह
बुध कर्क
गुरु मिथुन
शुक्र मिथुन
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

किन राशियों को लाभ





मेष राशि नए व्यापार की शुरुआत संभव हो सकती है.
तुला राशि आर्थिक परेशानी से बाहर निकल सकते हैं, व्यापार के लिए दिन अच्छा रहने वाला है.

कौन सी राशियों संभलकर रहें





कर्क राशि कलीग भी आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं
सिंह राशि सेहत के साथ आर्थिक स्थिति भी खराब हो सकती है. 

FAQs: 9 अगस्त 2025

  1. Q.कौन सा उपाय करें ?
    सावन पूर्णिमा पर शिवलिंग पर भोलेनाथ को दूध अर्पित करें और रात में चंद्रमा को भी दूध से अर्घ्य दें. मानसिक शांति मिलती है साथ ही तरक्की के रास्ते खुलते हैं.
  2. Q. कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं ?
    इस दिन सौभाग्य और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं.

Raksha Bandhan Muhurat 2025: रक्षाबंधन पर राखी बांधने के 2 शुभ मुहूर्त, यहां जान लें पूरी विधि

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

शाहरुख खान की टीम में शामिल होंगे संजू सैमसन? आकाश चोपड़ा ने बताई KKR की इनसाइड स्टोरी

[ad_1]

KKR Owner Shah Rukh Khan: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 को लेकर चर्चाओं का दौर अभी से शुरू हो गया है. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन इस फ्रेंचाइजी के साथ सालों से जुड़े हैं, लेकिन अब सैमसन बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स का हाथ भी थाम सकते हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर संजू सैमसन को लेकर कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स इस खिलाड़ी को अपने टीम में शामिल करने पर विचार कर सकती है.

CSK या KKR, किस टीम में जाएंगे संजू?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजू सैमसन ने खुद ही राजस्थान रॉयल्स से रिलीज होने का फैसला किया है. वहीं सैमसन हाल ही में अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग से मिले थे, इसके बाद से ही संजू सैमसन के सीएसके में भी जाने की अटकलें लगाई जाने लगीं.

कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन के टीम चेंज करने को लेकर कहा कि मेरे दिमाग में सीएसके से भी पहले केकेआर का नाम आता है. कोलकाता के पास कोई विकेटकीपर बल्लेबाज नहीं है. ऐसे में अगर टीम को बल्लेबाजी में ज्यादा गहराई चाहिए और आपको एक कप्तान भी मिल रहा है तो इसमें बुराई क्या है.

आकाश चोपड़ा ने इसके साथ ही कोलकाता के आईपीएल 2025 में कप्तान रहे अजिंक्य रहाणे की भी तारीफ की. आकाश चोपड़ा ने कहा कि रहाणे ने पिछले सीजन कप्तानी के साथ ही बल्लेबाजी भी बेहतर की, लेकिन केकेआर उनकी उम्र को देखते हुए संजू सैमसन के बारे में सोच सकती है.

वेंकटेश अय्यर होंगे रिलीज?

आकाश चोपड़ा ने केकेआर के बजट को बेहतर करने के लिए बताया कि कोलकाता वेंकटेश अय्यर को अपनी टीम से रिलीज कर सकती है और बजट में 24 करोड़ रुपये जोड़ सकती है. बता दें कि पिछले सीजन केकेआर ने वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था और वे आईपीएल 2025 के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप 5 में शामिल थे.

यह भी पढ़ें

IPL 2026 में बदल जाएगा KKR का कप्तान, 24 करोड़ के खिलाड़ी को भी बाहर करेगी कोलकाता नाइट राइडर्स

[ad_2]

आप भी WiFi रातभर चालू रखते हैं तो पढ़ लें यह खबर, कितनी होती है बिजली खपत, जानकर होश उड़ जाएंगे

[ad_1]

क्या आप रात को सोते वक्त अपना वाई-फाई चालू छोड़ देते हैं? यह सवाल कई लोगों के मन में आता है कि क्या रात में वाई-फाई राउटर को बंद करने से बिजली की बचत होती है और क्या ऐसा करना तकनीकी रूप से सही है? आइए जानते हैं कि इस पर तकनीकी विशेषज्ञ और ऊर्जा विशेषज्ञ क्या कहते हैं.

राउटर कितनी बिजली खपत करता है?

वाई-फाई राउटर की बिजली खपत बहुत ही कम होती है. आमतौर पर एक राउटर 5 से 20 वॉट बिजली की खपत करता है. अगर इसे रात में बंद भी कर दिया जाए, तो महीने के अंत में बिजली बिल में कोई खास फर्क नहीं पड़ता.

उदाहरण के तौर पर, अगर कोई राउटर 10 वॉट की औसत खपत करता है, तो 24 घंटे में वह लगभग 0.24 यूनिट बिजली खर्च करता है. यानी महीनेभर में करीब 7.2 यूनिट. अगर इसे रोज 8 घंटे (रातभर) बंद किया जाए, तो कुल बचत सिर्फ 2.4 यूनिट प्रति माह होगी – जो मौजूदा रेट से ₹20-₹30 के आसपास बैठेगी.

क्यों नहीं करना चाहिए वाई-फाई बंद?

तकनीकी जानकारों के मुताबिक, वाई-फाई राउटर को बार-बार बंद और चालू करने से उसकी कार्यक्षमता और जीवनकाल पर असर पड़ सकता है. राउटर को 24/7 चलने के लिए ही डिज़ाइन किया गया होता है.

फर्मवेयर अपडेट: रात के समय इंटरनेट सेवा प्रदाता (ISP) राउटर पर महत्वपूर्ण सिक्योरिटी और परफॉर्मेंस अपडेट भेजते हैं. राउटर बंद होने से ये अपडेट मिस हो सकते हैं.

स्मार्ट डिवाइसेस पर असर: आजकल कई स्मार्ट डिवाइस जैसे स्मार्ट थर्मोस्टैट, डोरबेल कैमरा, वॉयस असिस्टेंट्स आदि वाई-फाई से जुड़े होते हैं। रात में राउटर बंद करने से ये काम करना बंद कर सकते हैं या उनकी सेटिंग्स प्रभावित हो सकती हैं.

नेटवर्क स्टेबिलिटी: बार-बार राउटर बंद करने से नेटवर्क की हेल्थ पर असर पड़ता है, जिससे स्लो इंटरनेट या कनेक्टिविटी की समस्या उत्पन्न हो सकती है.

क्या करना चाहिए?

अगर आपका मकसद सिर्फ बिजली बचाना है, तो वाई-फाई बंद करने की बजाय ये उपाय ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं:

-पुराने राउटर की जगह एनर्जी-एफिशिएंट राउटर लें

-गेस्ट नेटवर्क को बंद करें अगर ज़रूरत न हो.

-रात में अनावश्यक डिवाइस जैसे कि टीवी, गेमिंग कंसोल वगैरह को वाई-फाई से डिस्कनेक्ट कर दें.

[ad_2]

प्रसून जोशी और संजय लीला भंसाली को मिलेगा राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान

[ad_1]

संस्कृति विभाग ने गुरुवार को साल 2024-2025 के अपने 8 राष्ट्रीय सम्मानों की घोषणा की. संचालक, संस्कृति श्री एन.पी. नामदेव ने बताया कि राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान, राष्‍ट्रीय लता मंगेशकर सम्‍मान, राष्‍ट्रीय महात्‍मा गांधी सम्‍मान, राष्‍ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्‍मान, राष्‍ट्रीय निर्मल वर्मा सम्‍मान, राष्‍ट्रीय फादर कामिल बुल्‍के सम्‍मान, राष्‍ट्रीय गुणाकर मुले सम्‍मान एवं राष्‍ट्रीय हिंदी सेवा सम्‍मान की घोषणा की गई है.

कब और कहां मिलेंगे सम्मान?

राष्‍ट्रीय लता मंगेशकर सम्‍मान 28 सितंबर, 2025 को इंदौर में, राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान 13 अक्टूबर, 2025 को खंडवा में, राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान 2 अक्टूबर, 2025 को भोपाल में एवं राष्‍ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्‍मान, राष्‍ट्रीय निर्मल वर्मा सम्‍मान, राष्‍ट्रीय फादर कामिल बुल्‍के सम्‍मान, राष्‍ट्रीय गुणाकर मुले सम्‍मान एवं राष्‍ट्रीय हिंदी सेवा सम्‍मान हिंदी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर, 2025 को भोपाल में आयोजित समारोह में प्रदान किये जाएंगे. राष्‍ट्रीय महात्‍मा गांधी सम्‍मान में सम्मान स्वरूप 20 लाख और अन्य सम्मानों में 5 लाख की राशि दी जाएगी.

श्री नामदेव ने बताया कि वर्ष-2024 का राष्‍ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्‍मान श्री प्रशांत पोळ, जबलपुर एवं वर्ष-2025 का सम्मान श्री लोकेन्‍द्र सिंह राजपूत, भोपाल को प्रदान किया जाएगा. यह सम्‍मान प्रतिवर्ष हिंदी सॉफ्टवेयर सर्च इंजिन, वेब डिजाइनिंग, डिजीटल भाषा प्रयोगशाला, प्रोग्रामिंग, सोशल मीडिया, डिजीटल ऑडियो विजुअल एडीटिंग आदि में उत्‍कृष्‍ट योगदान के लिए दिया जाता है.

सोनू निगम को भी मिलेगा सम्मान

श्री नामदेव ने बताया कि वर्ष-2024 का राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान गीत लेखन के लिये श्री प्रसून जोशी को दिल्ली में और संजय लीला भंसाली, मुम्‍बई में दिया जाएदगा. इसी तरह वर्ष-2024 का राष्‍ट्रीय लता मंगेशकर सम्‍मान संगीत निर्देशन के लिए श्री शंकर-एहसान-लॉय, मुंबई को और श्री सोनू निगम को मुम्‍बई में दिया जाएगा. साल-2024 का राष्‍ट्रीय महात्‍मा गांधी सम्‍मान आनंदधाम, भोपाल और पुनरुत्‍थान समरसता गुरुकुलम को पुणे को प्रदान किया जाएगा.

इसी तरह वर्ष-2024 का राष्‍ट्रीय निर्मल वर्मा सम्‍मान सुश्री रीता कौशल, ऑस्‍ट्रेलिया एवं वर्ष-2025 का सम्मान डॉ. वंदना मुकेश, इंग्‍लैण्‍ड को प्रदान किया जाएगा. यह सम्‍मान प्रतिवर्ष अप्रवासी भारतीय के विदेश में हिंदी के विकास में किये गये अमूल्‍य योगदान के लिए दिया जाता है. राष्‍ट्रीय फादर कामिल बुल्‍के सम्‍मान डॉ. इंदिरा गाजिएवा, रूस को और सम्मान श्रीमती पद्मा जोसेफिन वीरसिंघे, श्रीलंका को दिया जाएगा. यह सम्‍मान प्रतिवर्ष विदेशी मूल के उन व्‍यक्तियों को दिया जाता है, जिन्‍होंने हिंदी भाषा एवं उसकी बोलियों के विकास में उल्‍लेखनीय योगदान दिया हो. राष्‍ट्रीय गुणाकर मुले सम्‍मान डॉ. राधेश्‍याम नापित, शहडोल को और डॉ. सदानंद दामोदर सप्रे, भोपाल को प्रदान किया जाएगा. यह सम्‍मान प्रतिवर्ष हिंदी में वैज्ञानिक, तकनीकी लेखन एवं पाठ्य पुस्‍तकों के लिए लेखन क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है.

वहीं राष्‍ट्रीय हिंदी सेवा सम्‍मान डॉ. के.सी. अजय कुमार, तिरूअनंतपुरम को एवं वर्ष-2025 का डॉ. विनोद बब्‍बर, दिल्‍ली को प्रदान किया जाएगा. ये सम्‍मान प्रतिवर्ष अहिंदी भाषी लेखकों और साहित्‍यकारों को लेखन सृजन से हिंदी की समृद्धि के लिए योगदान के लिए दिया जाता है.

ये भी पढ़ें – 

हिमांशी खुराना की जिंदगी में फिर हुई प्यार की एंट्री? पंजाबी सिंगर संग सामने आई रोमांटिक तस्वीर

 

 

[ad_2]

चीन ने SCO समिट में भाग लेने के लिए PM मोदी का किया स्वागत, 2018 के बाद हो सकती है पहली यात्रा

[ad_1]

चीन ने शुक्रवार (8 अगस्त, 2025) को इस महीने के अंत में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के तियानजिन शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभावित यात्रा का शुक्रवार (8 अगस्त, 2025) को स्वागत किया. उसने उम्मीद जताई कि यह आयोजन एकजुटता, मैत्री और सार्थक परिणामों का समागम होगा.

दिल्ली में मामले के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों ने इस सप्ताह बताया कि सात साल के अंतराल के बाद प्रधानमंत्री मोदी इस महीने के अंत में SCO के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन की यात्रा कर सकते हैं.

31 अगस्त से 1 सितंबर तक होगा एससीओ शिखर सम्मेलन

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा, “चीन SCO के तियानजिन शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करता है.” उनसे शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मोदी की चीन यात्रा की खबरों के बारे में पूछा गया था. चीन 31 अगस्त से एक सितंबर तक तियानजिन में एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा.

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि सभी पक्षों के सम्मिलित प्रयास से तियानजिन शिखर सम्मेलन एकजुटता, मैत्री और सार्थक परिणामों का एक संगम होगा और एससीओ अधिक एकजुटता, समन्वय, गतिशीलता और उत्पादकता के साथ उच्च गुणवत्ता वाले विकास के एक नए चरण में प्रवेश करेगा.’’

SCO का यह सम्मेलन इसकी स्थापना के बाद सबसे बड़ा आयोजन- गुओ

गुओ ने कहा, “एससीओ के सभी सदस्य देशों और 10 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों सहित 20 से अधिक देशों के नेता संबंधित कार्यक्रमों में भाग लेंगे. एससीओ तियानजिन शिखर सम्मेलन, एससीओ की स्थापना के बाद से सबसे बड़ा शिखर सम्मेलन होगा.”

मोदी के 29 अगस्त के आसपास जापान की यात्रा पर जाने की उम्मीद है. इसके बाद वह एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए चीनी शहर तियानजिन जा सकते हैं. मोदी की जापान और चीन की दो देशों की यात्रा की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

पीएम मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग की मुलाकात स्पष्ट नहीं

चीन एससीओ का वर्तमान अध्यक्ष है. ऐसे में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल पिछले दो महीनों में एससीओ बैठकों में भाग लेने के लिए चीन गए थे. हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय बैठक करेंगे या नहीं. उम्मीद है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले शीर्ष नेताओं में शामिल होंगे.

पिछली बार 2018 में चीन गए थे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी पिछली बार जून, 2018 में एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन आए थे. वहीं, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अक्टूबर, 2019 में दूसरे अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत गए थे. हालांकि, पूर्वी लद्दाख में सीमा पर गतिरोध के कारण दोनों देशों के बीच संबंधों तल्खी आ गई थी. पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध मई 2020 में शुरू हुआ और उसी वर्ष जून में गलवान घाटी में हुई झड़पों के परिणामस्वरूप संबंधों में गंभीर तनाव पैदा हो गया.

2024 में रूस के कजान में मोदी-जिनपिंग की हुई थी मुलाकात

पिछले साल 21 अक्टूबर को हुए समझौते के तहत डेमचोक और देपसांग के अंतिम दो टकराव बिंदुओं से सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद गतिरोध प्रभावी रूप से समाप्त हो गया. रूस के कजान में 23 अक्टूबर, 2024 को प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच हुई बैठक में विभिन्न संवाद तंत्रों को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया.

मोदी-शी की यह बैठक भारत और चीन के बीच देपसांग और डेमचोक से सैनिकों को पीछे हटाने के समझौते के दो दिन बाद हुई थी. दोनों पक्षों ने संबंधों को पुनः सुदृढ़ करने के लिए कई पहल कीं, जिनमें कैलाश मानसरोवर यात्रा को पुनः शुरू करना और नई दिल्ली की ओर से चीनी नागरिकों को पर्यटक वीजा जारी करने की फिर से शुरुआत करना शामिल था. दोनों पक्ष दोनों देशों के बीच सीधी उड़ान सेवाएं पुनः शुरू करने के तौर-तरीकों पर भी चर्चा कर रहे हैं.

2001 में शंघाई में हुई थी SCO की स्थापना

भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ईरान और बेलारूस से मिलकर बना एससीओ एक प्रभावशाली आर्थिक और सुरक्षा समूह है, जो सबसे बड़े अंतरक्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय संगठनों में से एक के रूप में उभरा है. इसकी स्थापना 2001 में शंघाई में एक शिखर सम्मेलन में रूस, चीन, किर्गिज गणराज्य, कज़ाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपतियों की ओर से की गई थी. पाकिस्तान 2017 में भारत के साथ इसका स्थायी सदस्य बना. ईरान 2023 में और बेलारूस 2024 में इस समूह में शामिल हुआ.

यह भी पढ़ेंः PM मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से की बात, यूक्रेन युद्ध पर की चर्चा, दिया भारत आने का न्योता

[ad_2]

IBPS से लेकर SBI तक…17000 से ज्यादा पदों पर शुरू हो गई भर्ती, जानिए कैसे कर सकते हैं अप्लाई

[ad_1]

सरकारी बैंक की नौकरी हमेशा से युवाओं की पहली पसंद रही है. स्थायी नौकरी, आकर्षक सैलरी और प्रमोशन के अच्छे मौके इसे करियर के लिहाज से बेहतरीन विकल्प बनाते हैं. अगर आप भी बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो इस समय आपके पास सुनहरा मौका है. आईबीपीएस, एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया जैसे बड़े बैंकों में 17,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है.

सबसे ज्यादा पद इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क के लिए निकाले हैं. देशभर के बैंकों में क्लर्क पदों के लिए 10,277 रिक्तियों की घोषणा की गई है. इसके लिए आवेदन 1 अगस्त 2025 से शुरू हो चुके हैं और 21 अगस्त 2025 तक जारी रहेंगे. उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और चयन प्रीलिम्स व मेन्स परीक्षा के जरिए होगा.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया  

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने भी क्लर्क पद के लिए 6,589 वैकेंसी निकाली हैं. इसके लिए आवेदन 6 अगस्त 2025 से शुरू हो चुके हैं और 26 अगस्त 2025 तक किए जा सकते हैं. इसमें किसी भी विषय से स्नातक उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं, बशर्ते उनकी उम्र 20 से 28 वर्ष के बीच हो.

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने उत्तर प्रदेश के बरेली, हरदोई, लखीमपुर खीरी और मुरादाबाद जिलों में बीसी सुपरवाइजर के पद के लिए भर्ती निकाली है. इस पद पर युवा उम्मीदवारों के साथ रिटायर्ड बैंक कर्मचारी भी आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए अंतिम तारीख 12 अगस्त 2025 तय की गई है.

बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा ने मैनेजर सेल्स, ऑफिसर एग्रीकल्चर सेल्स और मैनेजर एग्रीकल्चर सेल्स के 417 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है. इसमें आवेदन 26 अगस्त 2025 तक किए जा सकते हैं और इसके लिए उम्मीदवार के पास सेल्स में अनुभव के साथ संबंधित क्षेत्र की डिग्री होनी चाहिए.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया  

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने वेल्थ मैनेजर के 250 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. उम्मीदवार के पास एमबीए, एमएमएस, पीजीडीबीए, पीजीडीबीएम, पीजीपीएम या पीजीडीएम में दो साल का रेग्युलर कोर्स होना चाहिए. इसके लिए आवेदन 25 अगस्त 2025 तक किए जा सकते हैं और संबंधित क्षेत्र में अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: हर महीने कितना कमाते हैं अनिरुद्धाचार्य, जानें कहां से होती है कमाई और कहां करते हैं खर्च?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

भारत पर 50% टैरिफ से ग्रोथ को लगेगा बड़ा झटका, इतने पर आ जाएगी GDP, मूडीज की बड़ी चेतावनी

[ad_1]

US Tariffs Impact On GDPl: अमेरिकी टैरिफ भारत की इकोनॉमी के सामने सबसे बड़ा रोड़ा बनकर खड़ा हो गया है. इसकी वजह से न सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग प्रभावित होगा बल्कि निर्यात से लेकर हर सेक्टर पर इसका असर महसूस होने की आहट सुनाई देने लगी है. रेटिंग एजेंसी मूडीज ने शुक्रवार आगाह करते हुए कहा कि अगर अमेरिका 27 अगस्त से भारतीय निर्यात पर कुल 50 प्रतिशत आयात शुल्क लागू कर देता है, तो वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6 प्रतिशत रह जाएगी. यह अनुमान चालू वित्त वर्ष के लिए 6.3 प्रतिशत वृद्धि दर के मौजूदा पूर्वानुमान से 0.3 प्रतिशत अंक कम है.

हालांकि, रेटिंग एजेंसी ने कहा कि भारत की मजबूत घरेलू मांग और सेवाओं के क्षेत्र की मजबूती अमेरिकी शुल्क के दबाव को कुछ हद तक कम करने में सफल रहेगी. इसके साथ ही मूडीज ने कहा कि उच्च अमेरिकी शुल्क पर भारत की प्रतिक्रिया से ही यह तय होगा कि इसका भारत की आर्थिक वृद्धि, मुद्रास्फीति और बाह्य स्थिति (external position) पर क्या असर पड़ेगा.

डबल टैरिफ से ग्रोथ को झटका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 6 अगस्त को भारतीय आयात पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क की घोषणा की थी. इसके साथ ही 27 अगस्त से भारतीय उत्पादों पर लगने वाला कुल शुल्क बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगा.

मूडीज ने कहा कि भारतीय आयात पर लगाया गया 50 प्रतिशत शुल्क, एशिया-प्रशांत क्षेत्र के अन्य देशों पर लागू 15-20 प्रतिशत शुल्क की तुलना में कहीं अधिक है. लंबे समय में इसका असर भारत के विनिर्माण क्षेत्र, खासकर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे मूल्यवर्धित क्षेत्रों की विकास योजनाओं पर पड़ सकता है.

सस्ते तेल से मुद्रा स्फिति नियंत्रण में मदद

एजेंसी ने यह भी कहा कि भारत के पास बाहरी अस्थिरता से निपटने के लिए पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार है और सरकार संभवतः धीरे-धीरे राजकोषीय और ऋण नियंत्रण पर अपना ध्यान बनाए रखेगी.

मूडीज ने बताया कि वर्ष 2022 के बाद से भारत ने रूस से सस्ते कच्चे तेल का आयात किया है, जिससे उसे मुद्रास्फीति और चालू खाते के घाटे पर दबाव कम करने में मदद मिली है. वर्ष 2024 में भारत का रूस से तेल आयात बढ़कर 56.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जबकि 2021 में यह केवल 2.8 अरब डॉलर था.

ये भी पढ़ें: ट्रंप के 50% टैरिफ की मार से बिगड़ सकता है ‘मेक इन इंडिया’ प्लान, इस बड़ी एजेंसी का पूर्वानुमान

[ad_2]

क्रिएटर्स के लिए आ गया नया AI Music Tool! लेकिन क्या है Copyright का खेल? जानें पूरी जानकारी

[ad_1]

AI Music Tool: जब दुनियाभर में AI कंपनियों पर कॉपीराइट डेटा के इस्तेमाल और कलाकारों की नौकरियों को खतरे में डालने को लेकर बहस तेज है तभी अमेरिका की AI ऑडियो स्टार्टअप ElevenLabs ने एक ऐसा टूल लॉन्च किया है जो म्यूज़िक जेनरेशन के क्षेत्र में नई क्रांति ला सकता है. यह टूल उपयोगकर्ताओं को केवल टेक्स्ट डिस्क्रिप्शन के ज़रिए गाने बनाने की सुविधा देता है और कंपनी का दावा है कि यह व्यावसायिक (कमर्शियल) उपयोग के लिए पूरी तरह सुरक्षित है.

कैसे काम करता है यह AI म्यूज़िक जनरेटर?

Eleven Music नामक इस टूल में यूज़र्स गाने का जेनर, टोन, वाद्ययंत्रों का चुनाव और गाने की संरचना सिर्फ टेक्स्ट के माध्यम से बता सकते हैं और AI उसी अनुसार संगीत तैयार कर देता है. यह टूल इंस्ट्रूमेंटल म्यूज़िक के साथ-साथ वोकल्स भी जेनरेट कर सकता है, और वह भी कई भाषाओं में जैसे इंग्लिश, स्पेनिश, जर्मन और जापानी. इसके अलावा, यूज़र्स गाने के कुछ विशेष हिस्सों को जैसे लिरिक्स या अरेंजमेंट को भी एडिट कर सकते हैं.

स्टूडियो-क्वालिटी म्यूज़िक, सिर्फ टेक्स्ट से

कंपनी के अनुसार, यह टूल व्यवसायों, कंटेंट क्रिएटर्स और आर्टिस्ट्स को स्टूडियो-लेवल क्वालिटी वाला म्यूज़िक तैयार करने में सक्षम बनाता है. लॉन्च के साथ, कंपनी ने इस टूल से बने कुछ डेमो सॉन्ग्स भी जारी किए हैं जिनमें सायकेडेलिक इंडी रॉक, सिनेमैटिक वेस्टर्न म्यूज़िक, 1950 के दशक की शैली का बैलेड, एक ट्रेलर-स्टाइल इंस्ट्रूमेंटल और पारंपरिक इंग्लिश फोक सॉन्ग शामिल हैं और ये सभी पूरी तरह Eleven Music द्वारा जनरेट किए गए हैं.

कॉपीराइट और लाइसेंसिंग पर उठ रहे सवाल

जहां अन्य AI म्यूज़िक टूल्स पर कॉपीराइट उल्लंघन के आरोप लगते रहे हैं वहीं ElevenLabs का कहना है कि उन्होंने यह टूल म्यूज़िक लेबल्स, पब्लिशर्स और कलाकारों के साथ मिलकर तैयार किया है. इसका उद्देश्य कॉपीराइट और लाइसेंसिंग से जुड़ी चिंताओं को दूर करना है. कंपनी का कहना है कि इसके ज़रिए तैयार हुआ म्यूज़िक फिल्मों, टीवी, सोशल मीडिया, गेमिंग, विज्ञापन और पॉडकास्ट जैसे क्षेत्रों में व्यावसायिक उपयोग के लिए उपलब्ध होगा.

सब्सक्रिप्शन प्लान के अनुसार मिलेगा अधिकार

हालांकि, कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि व्यावसायिक उपयोग की अनुमति यूज़र के सब्सक्रिप्शन प्लान पर निर्भर करती है. अधिकांश कमर्शियल उपयोग जैसे फिल्म या टीवी के लिए केवल उच्च स्तरीय प्लान्स में ही शामिल हैं. पॉडकास्ट को छोड़कर बाकी उपयोग सीमित प्लान्स में उपलब्ध नहीं हैं. यूज़र्स को यह समझने के लिए कंपनी की लाइसेंसिंग गाइड को ध्यान से पढ़ना होगा.

AI और कॉपीराइट

इस लॉन्च ने एक बार फिर AI और कॉपीराइट के बीच चल रही कानूनी बहस को हवा दे दी है. पहले से ही कई कंपनियों के खिलाफ मुकदमे चल रहे हैं, जिनमें आरोप है कि उन्होंने कॉपीराइट म्यूज़िक का इस्तेमाल कर AI को ट्रेन किया. बड़ा सवाल यह है कि क्या ऐसे सिस्टम वास्तव में कुछ मौलिक बना सकते हैं या यह मौजूदा रचनाओं का उल्लंघन है. साथ ही, क्या ये कंपनियां लीगल गारंटी दे सकती हैं कि यूज़र्स जो कंटेंट बनाएंगे, वह कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन नहीं करेगा? Eleven Music की ओर से अब यह देखना बाकी है कि वे इन कानूनी और नैतिक सवालों का क्या जवाब देते हैं ताकि यूज़र्स और आर्टिस्ट्स को पूरी स्पष्टता मिल सके.

यह भी पढ़ें:

YouTube चैनल और हैंडल नेम ऐसे कर सकते हैं चेंज! मोबाइल और कंप्यूटर दोनों के लिए आसान तरीका

[ad_2]