राखी पर बहन के लिए लेना भूल गए गिफ्ट, लास्ट मिनट पर इन तोहफों से कर सकते हैं उसे सरप्राइज

[ad_1]

रक्षाबंधन का त्योहार इस साल 9 अगस्त को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा. भाई बहन के रिश्ते को समर्पित यह दिन प्यार, देखभाल और साथ निभाने का प्रतीक है. इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई उनकी रक्षा का संकल्प लेते हैं. अगर आप व्यस्तता में बहन के लिए गिफ्ट लेना भूल गए हैं तो चिंता की बात नहीं है. कुछ आसान और क्रिएटिव आइडियाज आपके लिए लास्ट मिनट शॉपिंग को भी खास बना सकते हैं. 

टेक प्रेमी बहन के लिए गिफ्ट 
अगर आपकी बहन टेक्नोलॉजी की शौकीन है तो स्मार्ट वॉच या फिटनेस ट्रैकर एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. पेस्टल कलर के वॉयर लैस इयरफोन भी स्टाइल और म्यूजिक का परफेक्ट कांबिनेशन देंगे. इसके अलावा पोर्टेबल फोटो प्रिंटर, ट्रेंडी फोन केस या फोन स्टैंड जैसे गिफ्ट भी उसे जरूर पसंद आएंगे. वहीं अगर आपकी बहन गैमिंग की शौकीन है तो नया गैमिंग कंसोल या एक्सेसरी भी अच्छा सरप्राइज साबित हो सकता है. 

पर्सनल टच से भरपूर गिफ्ट
गिफ्ट में पर्सनल टच होना हमेशा दिल को छू जाता है. ऐसे में आप अपनी बहन के नाम या शुरुआती अक्षरों वाले पेंडेंट, ब्रेसलेट या कस्टम ज्वैलरी इसके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं. इसके अलावा हाथ से लिखा लेटर, मेमोरी स्क्रैपबुक, पर्सनलाइज्ड जर्नल या गिफ्ट हैंपर की इस लिस्ट में शामिल है. 

सेल्फ केयर और वैलनेस गिफ्ट 
बहन की सेहत और सुकून का ख्याल रखने के लिए योग या मेडिटेशन सब्सक्रिप्शन आप उसे गिफ्ट कर सकते हैं. इसके अलावा स्पा वाउचर, स्किन केयर और मेकअप हेम्पर, हर्बल टी और मोमबत्तियाें से भरा सेल्फ केयर बॉक्स भी बेहतरीन ऑप्शन है. खाने की शौकीन बहन के लिए उसकी फेवरेट स्नेक्स से भरा गोर्मे फूड बास्केट एक टेस्टी सरप्राइज हो सकता है. 

रोजमर्रा में काम आने वाले गिफ्ट
अगर आप प्रेक्टिकल गिफ्ट देना चाहते हैं तो पर्सनलाइज्ड कॉफी मग या ज्वेलरी ऑर्गेनाइजर बॉक्स, डिजाइनर मेटल वाटर बॉटल या बैकपैक, स्लिंग, पाउच का सेट चुन सकते हैं.  यह गिफ्ट न सिर्फ खूबसूरत होंगे बल्कि रोजाना इस्तेमाल में भी आएंगे. 

अनुभव से जुड़ें गिफ्ट 
यादगार पल बनाना भी एक तोहफा है. वीकेंड गेटवे मूवी या डिनर डेट, अम्यूजमेंट पार्क की सेर, कंसर्ट या शो के टिकट यह सब आपकी बहन के लिए लंबे समय तक याद रहने वाले गिफ्ट साबित होंगे. एडवेंचर पसंद बहनों के लिए रॉक क्लाइंबिंग, इंडोर स्काईडाइविंग या कुकिंग क्लासेस वह भी आप चुन सकते हैं.

ये भी पढ़ें- टायर से पहले क्या बनाती थी MRF, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

[ad_2]

‘सैयारा’ का आज का कलेक्शन बना सबूत, तीसरे वीकेंड में ही 400 करोड़ के करीब पहुंच जाएगी फिल्म

[ad_1]

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ रिलीज के कई दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. फिल्म को रिलीज हुए तीन हफ्ते हो चुकी हैं, लेकिन इसके कलेक्शन में अभी भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. वहीं तीसरे फ्राइडे भी फिल्म की कमाई छप्परफाड़ रही. इसे देखकर ये लग रहा है कि फिल्म ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ और रजनीकांत की ‘कुली’ के रिलीज से पहले ही 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.  

तीसरे हफ्ते कितना रहा सैयारा’ का कलेक्शन?

‘सैयारा’ का तीसरे फ्राइडे यानि 23वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को 1.2 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 315 करोड़ हो गया है. ये आंकड़ा वीकेंड पर 350 करोड़ भी हो सकता है. ऐसे में ये माना जा रहा है कि फिल्म चार हफ्तों से पहले ही 400 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी. इसके साथ ही ये भी माना जा रहा है कि फिल्म कमाई के मामले में ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ को कड़ी टक्कर देने वाली है.

पहले दिन कितना रहा सैयारा’ का कलेक्शन?

अहान पांडे और अनीत पड्डा ने ‘सैयारा’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है. दोनों की केमिस्ट्री और एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया है.

  • फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही 21.5 करोड़ के साथ शानदार ओपनिंग की थी.
  • वहीं पहले हफ्ते फिल्म ने 172.75 करोड़ का और दूसरे हफ्ते 107.75 करोड़ का बिजनेस किया था. तीसरे हफ्ते तक ये कलेक्शन टोटल 315 करोड़ हो गया है.

मोहित सूरी ने बनाई है फिल्म

बता दें कि मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ साल 2025 की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बन चुकी है. फिल्म ने कलेक्शन के मामले में कई बड़ी फिल्मों को मात दे दी है. अहान पांडे बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के कजिन हैं.

ये भी पढ़ें – 

‘डोंगरी का छपरी लगता है..’, स्वरा भास्कर के पति को ट्रोलर्स ने कही ऐसी बात, तो भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं – ‘जातिवाद भी गाली है’

 

 

[ad_2]

टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले से पहले घबराए ट्रंप, वॉर्निंग देते हुए बोले- ‘अगर ये फैसला हुआ

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अमेरिकी अदालतों को चेतावनी देते हुए कहा कि इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमी पावर एक्ट (IEEPA) को कमजोर न करें. IEEPA का उपयोग अक्सर अमेरिकी प्रतिबंध नीति में किया जाता है. यह कानून अमेरिकी राष्ट्रपति को आर्थिक लेनदेन का अतिरिक्त शक्ति प्रदान करता है. इसी का इस्तेमाल कर ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है.

अमेरिका को काफी आर्थिक लाभ हो रहा- ट्रंप

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर दावा किया कि टैरिफ से अमेरिका को काफी आर्थिक लाभ हो रहा है. उन्होंने लिखा, “टैरिफ का शेयर बाजार पर बहुत बड़ा सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है. लगभग हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. इसके अलावा हमारे देश के खजाने में सैकड़ों अरब डॉलर आ रहे हैं.”

ट्रंप ने यूएस कोर्ट को दी चेतावनी

ट्रंप ने कोर्ट को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर IEEPA के इस्तेमाल को लेकर कोई फैसला दिया गया तो अमेरिका की अर्थव्यवस्था तबाह हो जाएगी. उन्होंने कहा, “अगर ऐसा हुआ तो 1929 जैसी महामंदी आ जाएगी. फिर अमेरिका इस तरह की न्यायिक त्रासदी से उबर नहीं पाएगा. हालांकि मुझे अमेरिकी न्यायिक व्यवस्था पर भरोसा है. ये निर्णय बहुत पहले लिया जाना चाहिए था, ताकि देश की आर्थिक गति और बेहतर होती.” 

क्यों डर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?

ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए व्यापार प्रतिबंधों को लागू करने के लिए बार-बार IEEPA का सहारा लिया है. उनकी यह टिप्पणी IEEPA के तहत राष्ट्रपति की शक्तियों की सीमा पर बढ़ती कानूनी जांच के बीच आई है. कई कानूनी विशेषज्ञों का तर्क है कि व्यापार नीति में इस कानून का इस्तेमाल इसके मूल उद्देश्य से धोखा है. अगर अमेरिकी कोर्ट दुनिया के कई देशों पर लगाए गए टैरिफ के फैसले को पलट देता है तो ये डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ा झटका होगा.

साल 1929 में अमेरिकी शेयर बाजार में आई गिरावट के बाद शुरू हुई महामंदी आधुनिक इतिहास की सबसे गंभीर आर्थिक मंदी में से एक थी. इस वजह से बड़े पैमाने पर बैंक दिवालिया हो गए, लोग बेरोजगार हो गए, इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन और ग्लोबल ट्रेड में भारी गिरावट आई. इसका असर अमेरिका और दुनिया के अर्थव्यवस्था पर लंबे समय के लिए पड़ा.

ये भी पढ़ें : ‘टैरिफ वॉर से हो रहा अमेरिका का ही नुकसान’, US के पूर्व उपराष्ट्रपति ने ट्रंप को Example देकर समझा दिया

[ad_2]

इस फेस्टिव सीज़न में बिना किसी परेशानी के तुरंत मिलेगा पर्सनल लोन

[ad_1]

हवा में मिठाइयों की ख़ुशबू है, शॉपिंग मॉल जगमगाती रोशनियों से सजे हुए हैं, और आपका कैलेंडर बस उत्सव की तारीखों से भरा हुआ है— जी हाँ, त्योहारों का मौसम आ गया है! साल का ये समय खुशियाँ बांटने, अपनों से मिलने-जुलने और हाँ… आपके शॉपिंग बिल से भी ज़्यादा लंबी खर्चों की एक सूची के साथ आता है. पर चिंता की कोई बात नहीं — फेस्टिव सीज़न में पर्सनल लोन आपका सबसे अच्छा साथी बन सकता है, जिसकी मदद से आप बेफिक्र होकर अपने अंदाज में जश्न का आनंद ले सकते हैं.

आपके उत्सव को और भी ज़्यादा फायदेमंद बनाने के लिए, बजाज फिनसर्व ने प्राइम लोन फेस्टिवल की शुरुआत की है — जो तुरंत मंजूरी, बेहद खास ऑफ़र्स और फ़ेस्टिव रिवॉर्ड जैसे शानदार फायदों से भरपूर है.

फेस्टिव बोनस: बजाज प्राइम + अमेज़न वाउचर*

अगर आप इस फेस्टिव सीज़न में पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने का मन बना रहे हैं, तो यहाँ आपके लिए एक और अच्छी ख़बर है. बजाज फिनसर्व के ज़रिये आवेदन करने पर आपको ये फायदे मिलते हैं:
⦁ बजाज प्राइम मेंबरशिप*
⦁ 200* रुपये का अमेज़न वाउचर
इसका मतलब है कि आपको रोज़मर्रा के ख़र्चों पर अतिरिक्त रिवॉर्ड मिलेगा— यानी अब आपके पास जश्न मनाने के और भी कई कारण हैं.

इस फेस्टिव सीज़न में पर्सनल लोन क्यों चुनें?

त्यौहार का मतलब सिर्फ रस्में निभाना नहीं है— ये आपके लिए अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने, अपनों के साथ खुशियां बांटने और हर लम्हे का आनंद लेने का भी अवसर होता है. फिर आप चाहे:
⦁ त्योहारों के इस माहौल के लिए अपने घर को नया रूप देना चाहते हों
⦁ सेल में नया स्मार्टफोन या स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हों 
⦁ अपने परिवार को कोई खास तोहफा देना चाहते हों 
⦁ त्योहारों पर अचानक कहीं घूमने जाने की योजना बना रहे हों
⦁ या फिर आप एक-साथ कई छोटे-मोटे खर्चों को संभालने के बारे में सोच रहे हों

पर्सनल लोन आपको अपनी जमा-पूंजी से एक भी पैसा खर्च किए बिना, इस तरह के सभी खर्चों को पूरा करने की सुविधा देता है. इससे भी अच्छी बात क्या है? आज, आपको ढेर सारे दस्तावेज़ लेकर एक शाखा से दूसरी शाखा तक भाग-दौड़ करने की ज़रूरत नहीं है. आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, कुछ ही मिनटों में मंजूरी मिल सकती है, और आप लोन की रकम तुरंत अपने अकाउंट में प्राप्त कर सकते हैं. ये प्रक्रिया बहुत आसान, तेज़ और पूरी तरह से डिजिटल है.

बिना किसी परेशानी के तुरंत मिलेगा पर्सनल लोन — जानिए कैसे

फेस्टिव सीज़न में पर्सनल लोन पाना पहले से कहीं ज़्यादा आसान हो गया है. आइये इसकी वजह जानते हैं:

1. जल्द मंजूरी और तुरंत अदायगी

आप कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, और अगर आप लोन पाने के योग्य हैं, तो लोन की रकम सीधे आपके बैंक खाते में भेज दी जाती है — कभी-कभी तो केवल 24 घंटों में* लोन की रकम मिल जाती है.

2. बेहद कम कागजी कार्रवाई

इसके लिए ढेर सारे दस्तावेज़ों की कोई ज़रूरत नहीं है. आपको बस अपना पहचान पत्र, पते का प्रमाण और आय प्रमाण पत्र चाहिए. बिना कागजी कार्रवाई वाली यह पूरी प्रक्रिया सच में बेहद आसान है.

3. ज़रूरत के अनुरूप लोन की रकम

चाहे आपको किसी बड़ी खरीदारी के लिए पैसों की जरूरत हो, या फिर आपको त्योहारों के दौरान अलग-अलग तरह के खर्च के लिए पैसों की जरूरत हो, आप अपनी जरूरत के हिसाब से 55 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन ले सकते हैं.

4. सहूलियत के अनुरूप समय-सीमा

लोन की रकम चुकाने के लिए 12 महीने से लेकर 96 महीने तक की समय-सीमा के साथ, आप अपने बजट के हिसाब से EMI प्लान चुन सकते हैं. अब आपको हर महीने अपनी इनकम पर पड़ने वाले दबाव की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है.

आवेदन करने से पहले पर्सनल लोन एलिजिबिलिटी कैलकुलेटर का उपयोग करें

‘अप्लाई नाउ’ बटन पर क्लिक करने से पहले, पर्सनल लोन एलिजिबिलिटी कैलकुलेटर की मदद से अपनी स्थिति के बारे में जान लेना एक समझदारी भरा कदम होगा. इस ऑनलाइन टूल का इस्तेमाल बहुत ही आसान है, जिसमें आपको बस अपनी जन्मतिथि, हर महीने की इनकम और अपने निवास के शहर जैसी कुछ बुनियादी जानकारी भरनी होती है — इसके बाद ये आपको बताता है कि आप लोन पाने के लिए योग्य हैं या नहीं और आपको कितनी रकम तक का लोन मिल सकता है.

ये कदम आपको अच्छी तरह योजना बनाने में मदद करता है और आवेदन प्रक्रिया के दौरान आपके समय की बचत करता है. इस तरह आप अपनी EMI का भी अंदाज़ा लगा सकते हैं, और इस तरह आप बुलंद हौसले के साथ त्योहारों और त्योहारों के बाद के बजट को संभाल सकते हैं.

ध्यान में रखने योग्य बातें

⦁ हमेशा लोन के तौर पर उतनी ही रकम लें, जितना आप आराम से चुका सकते हैं. सिर्फ़ इस वजह से ज़्यादा ख़र्च करने से बचें कि लोन को तुरंत मंजूरी मिल जाती है.
⦁ अपनी लोन चुकाने की क्षमता का अंदाजा लगाने के लिए पर्सनल लोन एलिजिबिलिटी कैलकुलेटर का उपयोग करें.
⦁ लोन लेने से पहले ब्याज़ दरों की तुलना करें और नियम व शर्तें पढ़ें.

अंतिम विचार: जश्न मनाएँ, चिंता को भूल जाएँ

त्योहारों का मौसम हर लम्हे को यादगार बनाने का होना चाहिए, और आपको अपने बैंक बैलेंस की चिंता से छुटकारा मिलना चाहिए. तुरंत पर्सनल लोन लेकर, आप अपनी जमा-पूंजी को ख़त्म किए बिना और बिना किसी देरी के अपनी योजनाओं को पूरा कर सकते हैं. इतना ही नहीं, बजाज प्राइम मेंबरशिप* और 200 रुपये* के अमेज़न वाउचर के अतिरिक्त फायदों के साथ, इस साल का जश्न और भी बेहतर हो गया है.

तो फिर देर किस बात की है? अपनी एलिजिबिलिटी के बारे में जानें, ऑनलाइन आवेदन करें, और सारी परेशानियों को भूलकर त्योहारों के जश्न की शुरुआत करें. आज ही अपने पर्सनल लोन के लिए आवेदन करें और इस फेस्टिव सीज़न को सही मायने में हमेशा के लिए यादगार बनाएँ.

नियम व शर्तें लागू*

[Disclaimer: यह आलेख एक पेड फीचर है, जिसमें व्यक्त विचारों का एबीपी या एबीपी लाइव द्वारा समर्थन या अनुमोदन नहीं किया जाता है. इस लेख में व्यक्त विचारों, घोषणाओं, मतों, दावों या वक्तव्यों आदि के लिए एबीपी या एबीपी लाइव किसी भी प्रकार से जिम्मेदार नहीं है. अतः पाठकों से अनुरोध है कि वे इस लेख की सामग्री को अपने विवेक के आधार पर समझें और निर्णय लें.]

[ad_2]

शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा, तीनों में कौन है ज्यादा अमीर; जानें सभी की नेटवर्थ

[ad_1]

Shubman Gill, Mohammed Siraj and Jadeja Net Worth: भारत और इंग्लैंड के बीच करीब डेढ़ महीने चली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज समाप्त हो गई है. इस सीरीज में टीम इंडिया के हर खिलाड़ी की एक अहम भूमिका रही. शुभमन गिल इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने और गिल के बल्ले से पूरी सीरीज में 754 रन आए. मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 23 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बने. वहीं रवींद्र जडेजा ने बेहतर ऑलराउंडर की भूमिका निभाई और गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल दिखाया. इन तीनों खिलाड़ियों में कौन ज्यादा अमीर है, आइए जानते हैं.

शुभमन गिल की नेटवर्थ

रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद शुभमन गिल को भारत की टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई. गिल बीसीसीआई की ग्रेड ए लिस्ट में शामिल हैं. इस कैटेगरी में सिर्फ छह प्लेयर्स हैं. बीसीसीआई गिल को कॉन्ट्रेक्ट के मुताबिक एक साल के पांच करोड़ रुपये देता है. इसके साथ ही हर मैच की फीस भी अलग-अलग होती है. इसके अलावा गिल आईपीएल और एंडोर्समेंट से भी खूब रुपये कमाते हैं. वन क्रिकेट की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 तक शुभमन गिल की कुल नेटवर्थ 32 से 34 करोड़ रुपये के करीब है.

मोहम्मद सिराज की नेटवर्थ

शुभमन गिल की तरह ही भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट की ग्रेड ए लिस्ट में शामिल हैं. इस हिसाब से सिराज को भी साल की 5 करोड़ रुपये सैलरी मिलती है. सिराज 2017 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं और आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन करते हैं. वन क्रिकेट के मुताबिक सिराज की क्रिकेट और एंडोर्समेंट से मिलाकर कुल नेटवर्थ 57 करोड़ रुपये के करीब है.

रवींद्र जडेजा की नेटवर्थ

रवींद्र जडेजा कई सालों से टीम इंडिया के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं. जडेजा की टीम इंडिया में काफी अहमियत है. जडेजा बीसीसीआई की A+ कैटेगरी में शामिल हैं. इस वजह से जडेजा को गिल और जडेजा की तुलना में दो करोड़ रुपये ज्यादा सैलरी मिलती है. जडेजा की सालाना सैलरी 7 करोड़ रुपये है. इसके अलावा जडेजा को भी मैच फीस काफी मिलती है. कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, रवींद्र जडेजा की टोटल नेटवर्थ 120 करोड़ रुपये के करीब है.

यह भी पढ़ें

आज ही भारत के दूसरे सबसे युवा कप्तान बने सचिन तेंदुलकर, कैसा रहा रिकॉर्ड, देख लीजिए

[ad_2]

BSA रिंकू सिंह को कितनी सैलरी देती है यूपी सरकार, 8वें वेतन आयोग से यह कितनी बढ़ेगी

[ad_1]

भारतीय क्रिकेट के टी-20 फॉर्मेट के स्टार प्लेयर रिंकू सिंह को पिछले दिनों यूपी सरकार ने बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया था. उन्हें अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली 2022 के तहत बीएसए बनाया गया, लेकिन क्या आपको पता है रिंकू सिंह को इस पोस्ट पर कितनी सैलरी मिलती है और 8वें वेतन आयोग के बाद ये कितनी हो जाएगी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेसिक शिक्षा अधिकारी की शुरुआती सैलरी 56,100 रुपये महीने होती है, जो समय के साथ बढ़ती है. अनुभव के आधार पर ये सैलरी लाखों में पहुंच जाती है. साथ ही साथ बीएसए को तमाम भत्ते भी दिए जाते हैं. 7वें वेतन आयोग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा अधिकारी को अच्छा वेतन मिलता है. उन्हें पे स्केल 56,100 से लेकर 1,77,500 प्रतिमाह तक दिया जाता है. ग्रेड पे की बात करें तो ये 5400 होता है. शुरुआती वेतन जॉइनिंग के समय तकरीबन 56,100 प्रतिमाह होता है.

8वें वेतन आयोग के बाद सैलरी कितनी?

रिपोर्ट्स के अनुसार, 8वां पे कमीशन में फिटमेंट फैक्टर 1.83 से लेकर 2.46 के बीच हो सकता है. अगर ये 1.83 होता है तो बीएसए की सैलरी 1,02,423 पहुंच सकती है. जबकि फैक्टर 2.46 हुआ तो सैलरी 1,37,826 के आसपास पहुंच जाएगी.

सपा सांसद के साथ सगाई

हाल ही में क्रिकेटर रिंकू सिंह व समाजवादी पार्टी से सांसद प्रिया सरोज ने सगाई भी की है. उनके क्रिकेट के सफर की बात की जाए तो वह आईपीएल में केकेआर की तरफ से खेलते हैं. वह आईपीएल में एक ही ओवर में 5 छक्के लगा चुके हैं. IPL 2025 में रिंकू को केकेआर ने 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. उनका जन्म यूपी के अलीगढ़ में हुआ था.

पहले क्या करते थे रिंकू?

मीडिया रिपोर्ट बताती हैं कि रिंकू अपने पिता के साथ गैस एजेंसी में काम करते थे. वह घर-घर जाकर सिलेंडर डिलीवर किया करते थे. लेकिन उनमें क्रिकेट के प्रति जुनून सवार था. शुरु के दिनों में रिंकू अपने भाइयों के साथ क्रिकेट खेलते थे. साल 2009 में रिंकू सिंह ने क्रिकेट पर ही पूरी तरह से फोकस करने का फैसला लिया.

ये भी पढ़ें: आमिर या शाहरुख खान कौन है ज्यादा पढ़ा लिखा? जानें किसने कहां से ली है डिग्री

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

रक्षाबंधन पर यूनिक हेयरस्टाइल के लिए ये एक्ट्रेसेस हैं बेस्ट इंस्पिरेशन, सेव कर लें आईडियाज

[ad_1]

रक्षाबंधन पर पीसी का यह हेयरस्टाइल बेहद ग्लैमरस और आसान लगेगा. इसमें बालों को मिडिल पार्ट कर हल्के वेवी लुक में सेट करना है, जिससे चेहरा और भी शार्प दिखता है. बालों को नैचुरल वॉल्यूम देते हुए सॉफ्ट कर्ल्स के साथ ओपन रखा गया है, जो साड़ी या किसी भी आउटफिट के साथ एक एलिगेंट और मॉडर्न टच देता है.

रक्षाबंधन पर पीसी का यह हेयरस्टाइल बेहद ग्लैमरस और आसान लगेगा. इसमें बालों को मिडिल पार्ट कर हल्के वेवी लुक में सेट करना है, जिससे चेहरा और भी शार्प दिखता है. बालों को नैचुरल वॉल्यूम देते हुए सॉफ्ट कर्ल्स के साथ ओपन रखा गया है, जो साड़ी या किसी भी आउटफिट के साथ एक एलिगेंट और मॉडर्न टच देता है.

अदिति राव हैदरी के इस हेयरस्टाइल लुक को रक्षाबंधन पर जरूर ट्राई करें. इसके लिए आगे के दोनों तरफ से बाल लेकर हल्का-सा ट्विस्ट करें, पीछे पिन से फिक्स करें और बाकी बाल खुले छोड़ दें. यह लुक सिंपल, एलीगेंट और कम टाइम कन्ज्यूमिंग है.

अदिति राव हैदरी के इस हेयरस्टाइल लुक को रक्षाबंधन पर जरूर ट्राई करें. इसके लिए आगे के दोनों तरफ से बाल लेकर हल्का-सा ट्विस्ट करें, पीछे पिन से फिक्स करें और बाकी बाल खुले छोड़ दें. यह लुक सिंपल, एलीगेंट और कम टाइम कन्ज्यूमिंग है.

रक्षाबंधन पर तृप्ति डिमरी का यह हेयरस्टाइल बेहद रॉयल और एलिगेंट लगेगा. इसमें बालों को एक क्लीन लो बन में बांधा गया है, जिसे पीछे से गुलाब के फूलों से सजाया गया है. चेहरे के आगे की तरफ हल्के कर्ल किए हुए कुछ बाल खुले छोड़े गए हैं, जो लुक में ग्रेस दे रही हैं. यह स्टाइल हैवी ज्वेलरी के साथ परफेक्ट है.

रक्षाबंधन पर तृप्ति डिमरी का यह हेयरस्टाइल बेहद रॉयल और एलिगेंट लगेगा. इसमें बालों को एक क्लीन लो बन में बांधा गया है, जिसे पीछे से गुलाब के फूलों से सजाया गया है. चेहरे के आगे की तरफ हल्के कर्ल किए हुए कुछ बाल खुले छोड़े गए हैं, जो लुक में ग्रेस दे रही हैं. यह स्टाइल हैवी ज्वेलरी के साथ परफेक्ट है.

जाह्नवी कपूर ने इस हेयरस्टाइल में बालों को हल्के वेव्स के साथ लो ट्विस्टेड बन स्टाइल में बांधा है. पीछे गोल्डन हेयर एक्सेसरी और चेन से एक्सेसरीज किया है, जो लुक को रॉयल टच देती है. साइड से ढीले स्ट्रैंड्स छोड़कर फेस फ्रेम किया गया है, जिससे हेयरस्टाइल और भी एलिगेंट और फेस्टिव लग रहा है. यह स्टाइल रक्षाबंधन पर ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ परफेक्ट लगेगी.

जाह्नवी कपूर ने इस हेयरस्टाइल में बालों को हल्के वेव्स के साथ लो ट्विस्टेड बन स्टाइल में बांधा है. पीछे गोल्डन हेयर एक्सेसरी और चेन से एक्सेसरीज किया है, जो लुक को रॉयल टच देती है. साइड से ढीले स्ट्रैंड्स छोड़कर फेस फ्रेम किया गया है, जिससे हेयरस्टाइल और भी एलिगेंट और फेस्टिव लग रहा है. यह स्टाइल रक्षाबंधन पर ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ परफेक्ट लगेगी.

आलिया भट्ट ने इस हेयरस्टाइल मे ट्विस्टेड क्राउन बन में बालों को दोनों तरफ़ से ट्विस्ट करके लो बन में बनाया है. इसमें कम एक्सेसरीज़ का इस्तेमाल होता है, और ध्यान क्लीन बन बनाने पर रहता है. यह एक क्लासिक स्टाइल है, जो साड़ी के साथ बेहद सुंदर लगती है.

आलिया भट्ट ने इस हेयरस्टाइल मे ट्विस्टेड क्राउन बन में बालों को दोनों तरफ़ से ट्विस्ट करके लो बन में बनाया है. इसमें कम एक्सेसरीज़ का इस्तेमाल होता है, और ध्यान क्लीन बन बनाने पर रहता है. यह एक क्लासिक स्टाइल है, जो साड़ी के साथ बेहद सुंदर लगती है.

माधुरी दीक्षित ने स्लीक लो पोनीटेल विद ज्वेल बो टाई में बालों को स्मूद करके नीचे की ओर पोनीटेल में बांधा है. इसे चमकदार क्रिस्टल बो हेयर टाई से एक्सेसरीज किया है. सामने के बालों में साइड पार्टिंग दी है, जो लुक को और भी पॉलिश्ड बनाती है. ये हेयरस्टाइल सबसे ज़्यादा इंडो वेस्टर्न आउटफिट को  कॉम्प्लिमेंट करेगा.

माधुरी दीक्षित ने स्लीक लो पोनीटेल विद ज्वेल बो टाई में बालों को स्मूद करके नीचे की ओर पोनीटेल में बांधा है. इसे चमकदार क्रिस्टल बो हेयर टाई से एक्सेसरीज किया है. सामने के बालों में साइड पार्टिंग दी है, जो लुक को और भी पॉलिश्ड बनाती है. ये हेयरस्टाइल सबसे ज़्यादा इंडो वेस्टर्न आउटफिट को कॉम्प्लिमेंट करेगा.

सूट के साथ वामिका का ये हेयरस्टाइल बहुत खूबसूरत का लगेगा. इसमें उन्होंने मैसी ब्रेड बनाई है और उसमें रियल फ्लावर्स लगाए हैं. आगे से कुछ बैंग्स भी छोड़ रखी हैं जो लुक को और प्यारा बना रही हैं. आप चाहें तो इसमें पर्ल्स भी ऐड कर सकते हैं. खासकर जिनके बाल लंबे हैं, उनके लिए ये स्टाइल एकदम परफेक्ट रहेगा.

सूट के साथ वामिका का ये हेयरस्टाइल बहुत खूबसूरत का लगेगा. इसमें उन्होंने मैसी ब्रेड बनाई है और उसमें रियल फ्लावर्स लगाए हैं. आगे से कुछ बैंग्स भी छोड़ रखी हैं जो लुक को और प्यारा बना रही हैं. आप चाहें तो इसमें पर्ल्स भी ऐड कर सकते हैं. खासकर जिनके बाल लंबे हैं, उनके लिए ये स्टाइल एकदम परफेक्ट रहेगा.

Published at : 08 Aug 2025 11:06 PM (IST)

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]

‘ट्रंप ने अपमान करने के लिए गलत लोगों को चुना’, अमेरिका-भारत टैरिफ विवाद पर शशि थरूर का बड़ा बय

[ad_1]

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा के सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार (8 अगस्त, 2025) को अमेरिका-भारत टैरिफ विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है. शशि थरूर ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि ट्रंप ने अपमान करने के लिए गलत लोगों को चुना है.

न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारत पर 50 परसेंट का टैरिफ लगाने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दोहरा मानदंड नई दिल्ली के लिए अनुचित, असमान और अन्यायपूर्ण है. यहां तक कि अमेरिका के राष्ट्रपति का बातचीत करने का तरीका भी बेहद मूर्खतापूर्ण है, क्योंकि वह किसी भी दूसरे देश का सिर्फ अपमान करते हैं.

उन्होंने कहा, “दुनिया का कोई भी अन्य नेता एक सार्वजनिक तौर पर दिए जा रहे कूटनीतिक बयान में ट्रंप जैसी गैर-कूटनीतिक बातें नहीं कहता है और ट्रंप ने अपमान करने के लिए गलत लोगों को चुना है.”

अमेरिका के टैरिफ के जवाब में भारत ने उठाया कदम- थरूर

थरूर ने कहा, “भारत ने एक तरह से अमेरिका के टैरिफ को जवाब देते हुए कथित तौर पर हथियार खरीद समझौते को रोक दिया है. भारत को इस समय यह समझना चाहिए कि वह कहां खड़ा है. हमें एक गर्व से भरे देश की तरह बातचीत करनी चाहिए, क्योंकि हम ऐसी किसी स्थिति स्वीकार नहीं कर सकते जहां एक पक्ष सभी शर्तों को तय करें और दूसरे पक्ष से यह उम्मीद की जाए कि बिना कोई सवाल किए उसे मान लें.”

ट्रंप के दोहरे मानदंड पर थरूर ने उठाए सवाल

शशि थरूर ने एक अन्य बयान में राष्ट्रपति ट्रंप के दोहरे मानदंडों पर सवाल उठाए थे. थरूर ने कहा, “अमेरिका भारत के साथ दोहरे मानदंड का रवैया अपना रहा है, क्योंकि रूस से कई देश कच्चा तेल खरीदते हैं, चीन भारत से ज्यादा तेल और गैस का आयात रूस से करता है, लेकिन उस पर सिर्फ 30 परसेंट टैरिफ लगाया और हम पर 50 परसेंट. इसके अलावा, ट्रंप ने चीन को बातचीत करने के लिए 90 दिनों का समय दिया था, लेकिन जब भारत की बात आई तो सिर्फ 21 दिनों का समय दिया गया.”

यह भी पढ़ेंः PM मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से की बात, यूक्रेन युद्ध पर की चर्चा, दिया भारत आने का न्योता

[ad_2]

Donald Trump को Apple CEO Tim Cook ने गिफ्ट किया सोने का ग्लास! जानें क्या है खासियत

[ad_1]

Tim Cook Gift: एप्पल ने घोषणा की है कि वह अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग प्रोग्राम (AMP) में भारी निवेश करेगा जिसका उद्देश्य उन्नत उत्पादन को अमेरिका में लाना है. इसी को देखते हुए एप्पल के सीईओ टिम कुक ने व्हाइट हाउस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक विशेष और कस्टम-निर्मित तोहफ़ा भेंट किया. यह तोहफ़ा एक गोल आकार के ग्लास (जो iPhone ग्लास बनाने वाली कंपनी Corning ने तैयार किया) और 24 कैरेट सोने के बेस से बना है. टिम कुक ने बताया कि इस पीस की केवल एक ही यूनिट बनाई गई है और यह पूरी तरह अमेरिका में डिज़ाइन और निर्मित है.

600 अरब डॉलर का निवेश और सप्लाई चेन बदलाव

व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में टिम कुक ने यह तोहफ़ा ट्रंप को उस समय दिया जब उन्होंने अगले चार वर्षों में 600 अरब डॉलर के निवेश योजना का ऐलान किया. इस निवेश का मुख्य उद्देश्य एप्पल की सप्लाई चेन और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग हब को अमेरिका में स्थानांतरित करना है.

तोहफ़े की खासियत और कीमत

कुक ने मंच पर तोहफ़े की विशेषताओं को साझा करते हुए बताया कि इसमें Corning द्वारा निर्मित गोल ग्लास है जिस पर “President Donald Trump”, एप्पल का बड़ा लोगो, टिम कुक के हस्ताक्षर, “Made in USA” और साल 2025 अंकित हैं. इस डिज़ाइन को एक पूर्व अमेरिकी मरीन कॉर्प्स कॉर्पोरल ने तैयार किया है जो फिलहाल एप्पल में कार्यरत हैं. ग्लास को रखने के लिए इस्तेमाल हुआ 24K गोल्ड बेस यूटा (Utah) से आया है. भले ही इसका सटीक वज़न नहीं बताया गया लेकिन रॉयटर्स के अनुसार वर्तमान में सोने की कीमत प्रति औंस 3,300 अमेरिकी डॉलर से अधिक है.

संबंधों को मज़बूत करने की रणनीति

विशेषज्ञों का मानना है कि यह तोहफ़ा ट्रंप और एप्पल के बीच संबंधों को मजबूत करने की कोशिश है. हाल के महीनों में ट्रंप ने चीन और भारत में प्रोडक्शन को लेकर नाराज़गी जताई थी और चेतावनी दी थी कि अगर एप्पल ने उत्पादन अमेरिका में नहीं लाया तो टैरिफ़ बढ़ा दिए जाएंगे.

अमेरिकी कंपनियों के साथ साझेदारी

टिम कुक ने बताया कि यह नया प्रोग्राम 10 से अधिक अमेरिकी और वैश्विक कंपनियों के साथ साझेदारी में चलेगा, जिनमें Corning, Coherent, GlobalWafers America, Applied Materials, Amkor, Texas Instruments, Samsung, GlobalFoundries और Broadcom शामिल हैं. ये कंपनियां एप्पल प्रोडक्ट्स के लिए कंपोनेंट्स का निर्माण करेंगी.

यह भी पढ़ें:

भारत में अमेरिका जैसी AI ट्रैफिक तकनीक की एंट्री, गोवा और चेन्नई में लगेंगे स्मार्ट सिग्नल, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत



[ad_2]