चंडीगढ़ में JBT शिक्षकों की 218 पदों पर भर्ती, 28 अगस्त तक करें आवेदन

[ad_1]

शिक्षक बनने का सपना देखने वालों के लिए चंडीगढ़ से बड़ी खबर आई है. समग्र शिक्षा, चंडीगढ़ ने जेबीटी के 218 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. अगर आप बच्चों को पढ़ाने का जुनून रखते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है.

जारी अधिसूचना के मुताबिक, सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 111 पद, ओबीसी वर्ग के लिए 44 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 41 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 22 पद आरक्षित हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 28 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 30 अगस्त 2025 तय की गई है. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को समग्र शिक्षा, चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.

जरूरी योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की होनी चाहिए. साथ ही डीएलएड (D.El.Ed.) का कोर्स पूरा होना जरूरी है. इसके अलावा, उम्मीदवारों को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) पास करनी होगी.

आयु सीमा की बात करें तो 1 जनवरी 2025 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

सैलरी कितनी?

चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 45,260 रुपये का वेतन दिया जाएगा, जो शुरुआती स्तर पर एक स्थिर और आकर्षक पैकेज माना जाता है.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा. इस परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 150 अंकों के होंगे. प्रश्न पत्र में सामान्य जागरूकता, रीजनिंग, संख्यात्मक क्षमता (Numerical Ability), टीचिंग एप्टीट्यूड, गणित, सामान्य विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे विषय शामिल होंगे.

परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट रखी गई है. ध्यान देने वाली बात यह है कि गलत उत्तर देने पर एक-चौथाई (¼) अंक काटे जाएंगे, यानी इसमें नेगेटिव मार्किंग लागू होगी. इसलिए उम्मीदवारों को परीक्षा में सोच-समझकर जवाब देना होगा.

ये भी पढ़ें: आमिर या शाहरुख खान कौन है ज्यादा पढ़ा लिखा? जानें किसने कहां से ली है डिग्री

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

भारत के टेक्सटाइल एक्सपोर्ट पर खतरा, टैरिफ के चलते दूसरे देशों में शिफ्ट हो सकता है प्रोडक्शन

[ad_1]

Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 परसेंट टैरिफ लगा दिया है. इससे भारत अब ब्राजील सहित उन देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जिन पर सबसे ज्यादा अमेरिकी टैरिफ लगाया गया है. ट्रंप के इसी फैसले के साथ भारत से अमेरिका को सालाना होने वाले 87,000 करोड़ रुपये के टेक्सटाइल एक्सपोर्ट पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं. ऐसे एक्सपोटर्स जिनका मैन्युफैक्चरिंग बेस विदेशों में हैं, वे अब अपना प्रोडक्शन भारत से बाहर शिफ्ट करने का प्लान बना रहे हैं. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है. 

इन एशियाई देशों में शिफ्ट हो सकता है प्रोडक्शन 

पर्ल ग्लोबल इंडस्ट्रीज का कहना है कि अमेरिका में निर्यात होने वाले कपड़ों के प्रोडक्शन को हम और अधिक अनुकूल केंद्रों पर शिफ्ट करने का सोच रहे हैं. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर पल्लब बनर्जी ने कंपनी की तिमाही के नतीजों का ऐलान करते हुए कहा था, ”हमें वियतनाम, इंडोनेशिया, बांग्लादेश और ग्वाटेमाला के अपने परिचालनों के लिए अमेरिकी ग्राहकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है.” 

अफ्रीका में भी प्रोडक्शन शिफ्ट करने की तैयारी 

दूसरे टॉप गारमेंट और टेक्सटाइल एक्सपोटर्स ने ईटी से बात करते हुए कहा कि अमेरिकी ऑडर्स के लिए वे अपना प्रोडक्शन अफ्रीका में शिफ्ट करने का प्लान बना रहे हैं. उनका कहना है कि अफ्रीका में उनकी मैन्युफैक्चरिंग फेसिलिटी में अमेरिकी ऑडर्स के लिए अपना प्रोडक्शन शिफ्ट करने का प्लान है. पर्ल ग्लोबल की मैन्युफैक्चरिंग भारत, बांग्लादेश, वियतनाम, इंडोनेशिया और ग्वाटेमाला में होती है. कंपनी चिकोस, कोहल्स, ओल्ड नेवी, पोलिगोनो, प्राइमार्क, पीवीएच, राल्फ लॉरेन, स्टाइलम और टारगेट जैसे ग्लोबल ब्रांड्स को सप्लाई करती है. 

भारत के लिए विकास के रास्ते

भारत पर अब 50 परसेंट टैरिफ लगाए जाने की बात पर पल्लब बनर्जी ने कहा कि कंपनी इन बदलती परिस्थितियों के बीच अपने बिजनेस स्ट्रैटेजी पर फिर से काम कर रही है. उन्होंने बताया कि अमेरिकी बाजारों के लिए प्रोडक्शन को अधिक अनुकूल केंद्रों में शिफ्ट किया जाएगा. वहीं, भारत ब्रिटेन के साथ हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट जेसे दूसरे साझेदारियों का लाभ उठाकर और जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे अपने अन्य FTA मार्केट्स पर फोकस कर तब तक अपना विकास जारी रख सकता है जब तक कि टैरिफ का मुद्दा हल नहीं हो जाए.  

ये भी पढ़ें: 

ट्रंप के 50% टैरिफ की मार से बिगड़ सकता है ‘मेक इन इंडिया’ प्लान, इस बड़ी एजेंसी की चेतावनी

[ad_2]

आखिरी गेंद पर छक्का! आयरलैंड की इस खिलाड़ी ने रचा महिला T20I क्रिकेट में इतिहास

[ad_1]

PAK-W vs IRE-W T20I: क्रिकेट के मैदान पर आखिरी गेंद पर छक्का मारकर मैच जिताने के नजारे आपने अक्सर पुरुष क्रिकेट में देखे होंगे, लेकिन महिलाओं के T20I क्रिकेट में ये कारनामा अब तक किसी ने नहीं किया था. 8 अगस्त को डबलिन में आयरलैंड की गेंदबाज जेन मैग्वायर ने इतिहास रचते हुए ये उपलब्धि अपने नाम कर ली है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए दूसरे T20I मुकाबले में आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर न सिर्फ टीम को जीत दिलाई, बल्कि ऐसा करने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं.

मैच का पूरा हाल

पाकिस्तान की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बना दिए. ओपनर शवाल जुल्फिकार ने 27 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके शामिल थे. उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज मुनीबा अली (27 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 48 गेंदों में 62 रन की पार्टनरशिप की. हालांकि पाकिस्तान की दोनों ओपनर जल्दी आउट हो गईं, जिससे टीम की रन गति पर असर देखने को मिला. कप्तान फातिमा सना ने 16 गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगाकर 23 रन बनाए, जबकि एयमान फातिमा ने भी 16 गेंदों में 23 रन बनाकर टीम को सहयोग दिया. आयरलैंड की तरफ से उनकी गेंदबाज कारा मुरे और लारा मैकब्राइड ने दो-दो विकेट चटकाए.

लक्ष्य का पीछा और अंतिम गेंद पर छक्का

पाकिस्तान ने आयरलैंड की टीम के सामने 169 रनों का लक्ष्य रखा. शुरुआत में टीम की ओपनर एमी हंटर केवल 6 रन बनाकर आउट हो गई. कप्तान गेबी लेविस ने 21 रन बनाए, जबकि ओरला प्रेंडरगैस्ट ने 34 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 51 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली. लौरा डेलानी ने भी 34 गेंदों में महात्वपूर्ण 42 रनों का योगदान दिया. रेबेका स्टोकेल ने मात्र 16 गेंदों में 34 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया.

आखिरी गेंद पर आयरलैंड को जीत के लिए 4 रन चाहिए थे और स्ट्राइक पर जेन मैग्वायर थी.  वे मुख्य रूप से गेंदबाज हैं और इस मैच से पहले 26 T20I मैचों में केवल 13 रन ही बना पाई थी, लेकिन इस बार उन्होंने पाकिस्तान की सादिया इकबाल को आड़े हाथों लिया और उनके ओवर की आखिरी गेंद पर जोरदार छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी.

पाकिस्तान की तरफ से रमीन शमीम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. फातिमा सना और सादिया इकबाल को एक-एक विकेट मिला.

ऐतिहासिक उपलब्धि

जेन मैग्वायर महिला T20I क्रिकेट इतिहास की पहली खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच जिताया हो. इस जीत के साथ आयरलैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. पहले T20I मैच में भी आयरलैंड ने पाकिस्तान को 11 रनों से हार का स्वाद चखाया था.

[ad_2]

पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग, कहा- ‘अमेरिका या किसी भी दूसरे देश की मध्यस्थता…’

[ad_1]

कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान ने एक बार फिर  बिना सिर पैर वाली बात की है. पाकिस्तान ने शुक्रवार को बयान दिया कि कश्मीर मसले के समाधान के लिए वह अमेरिका समेत किसी भी देश की मदद लेने के लिए तैयार है. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने शुक्रवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि पाकिस्तान न केवल अमेरिका से, बल्कि किसी भी ऐसे देश से मदद का स्वागत करेगा जो कश्मीर विवाद को हल करने और स्थिति को स्थिर करने में मदद कर सके. उन्होंने कहा कि यह विवाद दक्षिण एशिया में शांति और सुरक्षा के मुद्दों के केंद्र में है.

भारत का रुख स्पष्ट: तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से इनकार
भारत लगातार यह कहता रहा है कि वह पाकिस्तान के साथ बातचीत में किसी तीसरे पक्ष की भागीदारी नहीं चाहता. 1972 के शिमला समझौते में भी दोनों देशों के बीच किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को अस्वीकार किया गया था. भारत ने यह भी साफ किया है कि वह पाकिस्तान के साथ केवल पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की वापसी और आतंकवाद के मुद्दे पर ही बातचीत करेगा.

मई के संघर्ष के बाद कोई संपर्क नहीं
मई में दोनों देशों के बीच हुए चार दिवसीय संघर्ष के बाद से किसी भी तरह का आपसी संपर्क नहीं हुआ है. खान ने कहा कि पाकिस्तान इस मुद्दे के समाधान के लिए अमेरिका की रुचि का स्वागत करता है, लेकिन भारत को अपना मन बनाना होगा. फिलहाल, दोनों पक्षों के बीच नियमित राजनयिक संपर्क के अलावा कोई बातचीत नहीं हो रही है.

आतंकवाद, अफवाहों और आरोपों पर प्रतिक्रिया
पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकवाद पर बोलते हुए खान ने कहा कि अफगानिस्तान से फैल रहे आतंकवाद के मुद्दे को कई बार उठाया गया है. उन्होंने खनिज निकालने के लिए अमेरिका के साथ किसी गुप्त समझौते की खबरों को खारिज किया और यूक्रेन संघर्ष में पाकिस्तानी नागरिकों की संलिप्तता के आरोपों को “बेबुनियाद” बताया. खान ने कहा कि यूक्रेन के अधिकारियों ने इस मुद्दे पर पाकिस्तान से औपचारिक संपर्क नहीं किया है.

[ad_2]

बोनी कपूर के चार बच्चों में दो हैं सुपर अमीर, बाकी के पास बेहद कम दौलत, जानें नेटवर्थ

[ad_1]

बोनी कपूर बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती और मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर हैं. ‘नो एंट्री’, ‘जुदाई’ और ‘वॉन्टेड’ जैसी बंपर हिट फिल्मों के मेकर बोनी कपूर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की हैं. बोनी कपूर ने पहली शादी मोना कपूर से की थी. इस शादी से उनके दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं. वहीं दूसरी शादी उन्होंने फिल्म एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ की थी. इस शादी से भी उनके दो बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हैं.

बोनी कपूर की दोनों शादियों से चार बच्चों का भरा पूरा परिवार है. बोनी के तीन बच्चे फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और अच्छा खासा नाम कमा चुके हैं. जबकि एक बेटी अंशुला कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाकर रखी और अंशुला इसके इतर बिजनेस और सोशल सर्विस में काम कर रही हैं.



अर्जुन कपूर की नेटवर्थ कितनी है
?
वहीं बोनी कपूर के चारों बच्चों की नेटवर्थ के बारे में बात करें तो इसमें काफी अंतर दिखाई देता है. जहां दो बच्चों ने काफी दौलत कमाई है तो वहीं दो बच्चे अपने सिबलिंग्स से काफी पीछे दिखाई देते हैं. दरअसल अर्जुन कपूर फिल्म एक्टर हैं और Siasat के मुताबिक, 2023 तक अर्जुन कपूर की नेटवर्थ 85 करोड़ रुपये थी. इसके साथ वो चारों भाई-बहनों में सबसे आगे हैं.



जाह्नवी,
खुशी और अंशुला की नेटवर्थ कितनी है?
दूसरे नंबर पर फिल्म एक्ट्रेस और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर हैं. टाइम्स नऊ के अनुसार जाह्नवी कपूर की नेटवर्थ की बात करें तो ये 58 से 60 करोड़ रुपये के बीच है. उधर खुशी और अंशुला दोनों ही काफी पीछे हैं. अंशुला तीसरे नंबर पर हैं और करीब 12 करोड़ रुपये की नेटवर्थ रखती हैं. वहीं IMDB के अनुसार खुशी कपूर की नेटवर्थ 7 करोड़ रुपये के आसपास है.


चारों भाई-बहन के बीच है प्यार भरी बॉन्डिंग
वहीं बोनी कपूर के चारों बच्चों के बीच शुरुआती दौर में बॉन्डिंग कुछ ज्यादा अच्छी नहीं थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन और अंशुला को बोनी कपूर की श्रीदेवी के साथ दूसरी शादी के कारण इमोशनल चैलेंज झेलने पड़े थे. लेकिन हाल के कुछ सालों में चारों भाई-बहनों के बीच की बॉन्डिंग काफी अच्छी होती दिखी है. कई मौके पर चारों एक साथ दिखाई दिए हैं और एक दूसरे का सपोर्ट भी करते दिखते हैं. बोनी कपूर भी एक मौके पर कह चुके हैं कि मेरे चारों बच्चों में काफी अच्छी बॉन्डिंग है.

ये भी पढ़ें – 

‘सैयारा’ का आज का कलेक्शन बना सबूत, तीसरे वीकेंड में ही 400 करोड़ के करीब पहुंच जाएगी फिल्म

 



[ad_2]

क्या आपका घर भी है AI के निशाने पर? शोधकर्ताओं ने दिखाया इस मॉडल का खतरनाक रूप

[ad_1]

Google Gemini: गूगल का Gemini AI एक ऐसा टूल है जो वीडियो के साथ ऑडियो बना सकता है, बच्चों के लिए चित्रों वाली किताबें तैयार कर सकता है और यहां तक कि आपकी यात्रा योजनाएं भी तय कर सकता है. लेकिन इसके उजले पहलू के साथ-साथ इसका खतरनाक पक्ष भी है जिसे एक शोध टीम ने छोटे लेकिन चौंकाने वाले डेमो में सामने रखा.

साइंस फिक्शन से हकीकत तक

फिल्मों में आपने देखा होगा कि कोई व्यक्ति दूर बैठे घर की लाइट्स कंट्रोल करता है या तापमान बदल देता है. लेकिन शोधकर्ताओं ने यह कारनामा असल में कर दिखाया और वह भी Gemini AI को हैक करके. उन्होंने दिखाया कि कैसे AI को स्मार्ट डिवाइस से जोड़कर न सिर्फ घर में बदलाव किए जा सकते हैं बल्कि इससे गंभीर नुकसान भी पहुंचाया जा सकता है.

Google Calendar से घर में सेंधमारी

WIRED की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम ने एंड्रॉयड फोन पर चल रहे Gemini असिस्टेंट को एक गूगल कैलेंडर इनवाइट के ज़रिए हैक किया जिसमें खतरनाक कोड छिपा था. जैसे ही उन्होंने Gemini से कैलेंडर के विवरण का सार बताने को कहा, वह कोड सक्रिय हो गया और घर के तमाम डिवाइस पर असर डालने लगा. इस तरह एक साधारण सा दिखने वाला कैलेंडर इनवाइट घर की पूरी स्मार्ट सिस्टम को अपने कब्ज़े में लेने का ज़रिया बन गया.

AI की डरावनी सीमाएं

भले ही शोधकर्ताओं ने तकनीकी विवरण उजागर नहीं किए लेकिन यह डेमो ही काफी था यह दिखाने के लिए कि गलत हाथों में AI कितना विनाशकारी साबित हो सकता है. स्मार्ट डिवाइस पहले से ही साइबर हमलों के शिकार होते रहे हैं और अब LLMs (लार्ज लैंग्वेज मॉडल) के आने से खतरा कई गुना बढ़ गया है. यही वजह है कि स्मार्ट होम AI के विस्तार से पहले इन मॉडलों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद ज़रूरी है.

गूगल की प्रतिक्रिया और भविष्य की चुनौती

यह हैकिंग डेमो गूगल के साथ साझा किया गया और कंपनी मानती है कि घर के डिवाइस के ज़रिए AI पर नियंत्रण खतरनाक हो सकता है. हालांकि गूगल का कहना है कि अब तक इस कमज़ोरी का दुरुपयोग नहीं हुआ है लेकिन वह इसे दूर करने पर काम कर रहा है. आने वाले समय में Gemini को स्मार्टवॉच, स्मार्ट टीवी और यहां तक कि कारों में भी लाने की योजना है जिसे I/O 2025 की कीनोट में घोषित किया गया था. उम्मीद है कि गूगल और उसकी सुरक्षा टीम इन कमज़ोरियों को पुख्ता तरीके से दूर कर लेगी इससे पहले कि साइबर अपराधी इसका फ़ायदा उठाएं.

यह भी पढ़ें:

iPhone 17 के लॉन्च से पहले इतना सस्ता हो गया iPhone 16! यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील, जानें कैसे उठाएं लाभ

[ad_2]

क्या 30 सितंबर के बाद ATM से 500 रुपये के नोट नहीं निकल पाएंगे? सरकार ने दिया ये जवाब

[ad_1]

Government On 500 Rupees Notes: कई मीडिया रिपोर्टों में यह दावा किया गया था कि एटीएम से 500 रुपये के नोट निकलना बंद हो जाएगा. इस पर वित्त मंत्रालय ने स्पष्टीकरण दिया है. सरकार की ओर से संसद में कहा गया कि जनता की लेन-देन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आरबीआई यह सुनिश्चित करेगा कि सभी मूल्यवर्ग के नोटों की संख्या संतुलित रूप से उपलब्ध रहे.

आरबीआई का बैंकों को निर्देश:

छोटे मूल्य के नोटों तक लोगों की आसानी से पहुंच सुनिश्चित करने के लिए आरबीआई ने सभी बैंकों और व्हाइट लेबल एटीएम ऑपरेटर्स को निर्देश दिया है कि वे: 30 सितंबर 2025 तक 100 और 200 रुपये के नोटों की संख्या 75 प्रतिशत तक सुनिश्चित करें, और 31 मार्च 2026 तक इनकी संख्या को 90 प्रतिशत तक बढ़ाएं.

 क्या 500 रुपये के नोट बंद हो रहे हैं?

सरकार का उद्देश्य 500 रुपये के नोटों को बंद करना नहीं है, बल्कि कम मूल्यवर्ग के नोटों की उपलब्धता बढ़ाना है. संसद में एक प्रश्न के उत्तर में सरकार ने स्पष्ट किया कि 500 रुपये के नोट और एटीएम से उनके निकलने को लेकर चिंताओं का कोई आधार नहीं है.

क्यों उठाया गया यह कदम?

राज्यसभा के सत्र के दौरान 5 अगस्त 2025 को उच्च सदन के सदस्यों वाई. वेंकट सुब्बा रेड्डी और मिलिंद देवड़ा ने यह प्रश्न उठाया था. गौरतलब है कि इससे पहले भी आरबीआई ने बैंकों को निर्देश दिया था कि वे एटीएम में कम मूल्यवर्ग वाले नोटों की उपलब्धता सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को रोज़मर्रा के लेन-देन में कोई परेशानी न हो. जब भी लोगों को वित्तीय मामलों में परेशान होती है तो समय-समय पर आरबीआई की तरफ से बैंकों को निर्देश दिए जाते रहे हैं. लेकिन, कई बार फेक रिपोर्ट्स के चलते लोगों में इस बात की शंका बन जाती है कि कहीं सरकार हाई वैल्यू वाले नोट को बंद तो नहीं कर रही है.

ये भी पढ़ें: ट्रंप के 50% टैरिफ की मार से बिगड़ सकता है ‘मेक इन इंडिया’ प्लान, इस बड़ी एजेंसी का पूर्वानुमान

[ad_2]

ट्रंप के टैरिफ पर चीन ने दिया भारत जैसा जवाब, रूसी तेल को लेकर अमेरिका से कही ये बात

[ad_1]

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर भड़के हुए हैं. ट्रंप ने इसको लेकर पहले भारत पर कुल 50 फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ लगा दिए और फिर चीन को भी पेनल्टी लगाने के संकेत दिए. इसको लेकर चीन ने ट्रंप को भारत जैसा ही जवाब दिया है. चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि चीन राष्ट्रीय हितों के आधार पर ऊर्जा सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाता रहेगा. चीन ने रूस समेत अन्य देशों के साथ अपने व्यापार और ऊर्जा सहयोग को वैध और कानूनी बताया है. 

चीनी विदेश मंत्रालय का स्पष्ट रुख

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने शुक्रवार को मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘चीन की स्थिति स्पष्ट और स्थिर है. रूस सहित दुनिया भर के देशों के साथ चीन का सामान्य आर्थिक, व्यापार और ऊर्जा सहयोग वैध और कानूनी है. चीन राष्ट्रीय हितों के आधार पर ऊर्जा सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाता रहेगा.’

चीन ने दिए टैरिफ के संकेत तो आया चीन का रिएक्शन

गौरतलब है कि हाल ही में ट्रंप ने संकेत दिया था कि यदि चीन रूसी तेल खरीदना जारी रखता है तो उस पर “सेकेंडरी टैरिफ” लगाए जा सकते हैं. व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था, ‘हो सकता है ऐसा हो. मैं अभी नहीं कह सकता, लेकिन हमने भारत के साथ ऐसा किया. संभवतः हम कुछ और देशों के साथ भी ऐसा करेंगे. उनमें से एक चीन हो सकता है.’ 

भारत पर एक्स्ट्रा टैरिफ पर चीन का रिएक्शन

जब ट्रंप द्वारा भारत पर रूसी तेल आयात को लेकर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के निर्णय के बारे में पूछा गया, तो गुओ ने कहा, ‘टैरिफ के दुरुपयोग का चीन हमेशा विरोध करता रहा है और इस पर उसकी नीति स्पष्ट है.’ ट्रंप ने बुधवार को भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, जो 20 जुलाई को लागू हुए पहले के 25 प्रतिशत शुल्क के अतिरिक्त है. उन्होंने इसका कारण भारत द्वारा रूसी कच्चे तेल का निरंतर आयात बताया.

अमेरिकी फैसले पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसे “अनुचित, अन्यायपूर्ण और असंगत” बताया और कहा कि भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं और रणनीतिक स्वायत्तता का सम्मान किया जाना चाहिए.

पीएम मोदी बोले- किसानों के हितों की रक्षा सर्वोपरि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुरुवार को दिल्ली में आयोजित एम.एस. स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों की रक्षा को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया. उन्होंने कहा, ‘किसानों का हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. भारत कभी भी किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों से समझौता नहीं करेगा. मुझे पता है कि मुझे इसका व्यक्तिगत रूप से बड़ा मूल्य चुकाना पड़ सकता है, लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं. देश के किसानों के लिए भारत तैयार है.’

[ad_2]

आईपीएल के इस स्टार खिलाड़ी ने फिर बल्ले से मचाया कोहराम, 9 छक्के, 7 चौके जड़ बनाया शतक

[ad_1]

DPL 2025: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 के 12वें मुकाबले में शुक्रवार को दर्शकों को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा देखने को मिला. आउटर दिल्ली वॉरियर्स के ओपनर प्रियांश आर्या ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया. ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 52 गेंदों में शतक जड़ते हुए 111 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी में 7 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के शामिल थे.

मैच की शुरुआत में उनके साथी सलामी बल्लेबाज सनत सांगवान जल्दी पवेलियन लौट गए, लेकिन आर्या ने करन गर्ग के साथ मिलकर पारी को संभाला. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 46 गेंदों में 92 रन की साझेदारी की. आर्या ने 17वें ओवर में अपना शतक पूरा किया और टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने 20 ओवर में 231 रन पर 7 विकेट का स्कोर खड़ा किया.

मैच में आया रोमांचक मोड़

हालांकि, आर्या की इस आतिशी पारी के बावजूद आउटर दिल्ली वॉरियर्स को जीत नसीब नहीं हुई. ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने आखिरी ओवर से पहले ही यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. अर्पित राणा और कप्तान अनुज रावत की चौथे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी ने मैच का रुख पलट दिया और राइडर्स को रोमांचक जीत दिलाई.

पिछले सीजन में भी किया था कमाल

प्रियांश आर्या डीपीएल 2024 में पहले ही शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं, 67.56 की औसत और लगभग 200 की स्ट्राइक रेट से 608 रन बनाकर वह सुर्खियों में आए थे. इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें 2025 मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स का आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिला था. आईपीएल डेब्यू सीजन में उन्होंने 17 पारियों में 179.25 की स्ट्राइक रेट से 475 रन ठोककर पंजाब की टीम के लिए अहम योगदान दिया था.

नए सीजन में मिला आत्मविश्वास

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज छोड़कर आउटर दिल्ली वॉरियर्स से जुड़ने के बाद आर्या ने इस सीजन में शुरुआत में 26, 16 और 8 रन ही बनाए थे, लेकिन ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ उनका बल्ला आखिरकार गरज उठा. उनकी ये पारी न केवल डीपीएल 2025 के लिए, बल्कि आगे के आईपीएल और घरेलू सीजन के लिए भी उनके आत्मविश्वास को बड़ा बढ़ावा देगी.

[ad_2]

क्या है गूगल का नया इंटरैक्टिव 3D AI मॉडल? जानें कैसे करेगा आपके सारे काम आसान

[ad_1]

Genie 3 AI Model: Google DeepMind द्वारा हाल ही में पेश किया गया Genie 3 एक उन्नत AI मॉडल है जो टेक्स्ट कमांड के जरिए 3D इंटरैक्टिव वर्चुअल दुनिया बना सकता है. इसमें यूजर्स केवल एक साधारण टेक्स्ट इनपुट देता है जैसे “बारिश में भीगता हुआ जंगल” और यह मॉडल 720p रेजोल्यूशन पर 24 फ्रेम प्रति सेकंड की दर से उस वातावरण को वास्तविक समय में प्रस्तुत कर देता है.

पहले से बेहतर इंटरएक्शन और विजुअल मेमोरी

Genie 3 अपने पहले वर्ज़न Genie 2 से कई मामलों में आगे है. जहां Genie 2 सिर्फ 10 से 20 सेकंड तक का इंटरेक्शन दे पाता था, वहीं Genie 3 कुछ मिनटों तक लगातार इंटरएक्शन की सुविधा देता है. इतना ही नहीं, अगर कोई यूजर्स किसी स्थान को छोड़कर बाद में दोबारा लौटता है तो वहां की वस्तुएं और दृश्य पहले जैसे ही रहते हैं. इसका श्रेय Genie 3 की ‘विजुअल मेमोरी’ को जाता है जो लगभग एक मिनट तक किसी सीन को याद रख सकती है.

डायनामिक बदलाव और इवेंट ट्रिगर

Genie 3 केवल स्थिर दृश्यों तक सीमित नहीं है, यह एक “world model” है यानी ऐसा AI सिस्टम जो गतिशील वातावरण की नकल कर सकता है. यूजर्स नई टेक्स्ट कमांड देकर मौसम बदल सकते हैं, नए कैरेक्टर जोड़ सकते हैं या वस्तुओं को किसी अन्य रूप में बदल सकते हैं.

एजेंट ट्रेनिंग और AGI की दिशा में कदम

Google DeepMind के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार ऐसे world models भविष्य के AGI (Artificial General Intelligence) की ओर एक अहम कदम हैं. ये मॉडल वर्चुअल वातावरण में AI एजेंट्स को विभिन्न स्थितियों में प्रशिक्षित करने के लिए बेहद उपयोगी हैं, खासकर रोबोटिक्स, गेमिंग, ट्रेनिंग और एजुकेशन जैसे क्षेत्रों में.

सीमाएं 

हालांकि Genie 3 में काफी सुधार हुआ है फिर भी कुछ सीमाएं अब भी बनी हुई हैं. यह मॉडल अभी तक सटीक भौगोलिक स्थानों का निर्माण नहीं कर सकता, और किसी दृश्य में टेक्स्ट तभी साफ दिखता है जब वह शुरूआती इनपुट में ही दिया गया हो. मल्टी-एजेंट इंटरैक्शन की सुविधा अभी विकास के चरण में है. इसी वजह से Genie 3 को फिलहाल आम जनता के लिए जारी नहीं किया गया है. Google इसे सीमित संख्या में क्रिएटर्स के साथ टेस्टिंग के लिए उपलब्ध करा रहा है ताकि सुरक्षा और जिम्मेदारी जैसे मुद्दों को सही तरीके से संभाला जा सके.

यह भी पढ़ें:

ब्रिटेन के एक सांसद ने किया अपना AI अवतार तैयार! इस वजह से किया ये काम

[ad_2]