IGNOU तालाब में अजगर की बत्तख पार्टी, रेस्क्यू टीम आई तो इस अंदाज में उगली शिकार की लाश- वीडियो

[ad_1]

जब इंसान की लाइफ में भीड़-भाड़ होती है, तो जानवर भी अपने तरीके से आराम करने की जगह खोजते हैं. लेकिन सोचिए, अगर कॉलेज के कैंपस में अचानक से एक अजगर शांति से बत्तख खाकर धूप सेंकने बैठ जाए तो क्या होगा? जी हां, सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही वीडियो छाया हुआ है, जिसमें IGNOU के कैंपस में एक अजगर पूरे शान से बत्तख निगलकर आराम फरमाता दिखाई दिया, मानो कह रहा हो “भाई, पेट भरा तो अब आराम का वक्त है.” ये वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर धूम मचा रहा है और लोगों के चेहरों पर हंसी तो है ही, साथ ही प्रकृति के इस अनोखे नजारे ने सभी को हैरान भी कर दिया है.

कॉलेज कैंपस में आराम फरमाते दिखा अजगर, फिर यूं उगला शिकार

जंगल के बाद अब अजगर भी कॉलेज कैंपस में ‘फूड फेस्टिवल’ मना रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो, जिसमें IGNOU कैंपस के तालाब के किनारे एक अजगर ने बड़ी ही शान से एक पूरी बत्तख निगल ली और फिर आराम फरमाने लगा मानो कह रहा हो  “भाई, पेट तो भर लिया, अब थोड़ा रिलैक्स भी तो जरूरी है.” वीडियो में साफ दिखाई देता है कि अजगर कैंपस में पेट फुलाए आराम से बत्तख खाकर आराम फरमा रहा है. जिसके बाद वन विभाग सूचना पर जैसे ही पहुंचता है वैसे ही अजगर खतरा भांपकर तुरंत बत्तख को उगल देता है. जी हां, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो अजगर को परेशान किए बिना उसे पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन अजगर ने खुद ही “गुड गिफ्ट” दे दिया और बत्तख को उगल दिया. 


यह भी पढ़ें: अरे यहां तो थम जा! जलती चिता के साथ रील बनाने लगी पापा की परी, यूजर्स ने लगा दी क्लास- वीडियो वायरल

हक्के बक्के रह गए यूजर्स

वीडियो को naturemowgli नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई अजगर को पकड़कर सुरक्षित छोड़ दीजिए. एक और यूजर ने लिखा…कैसे कैसे लोग हैं, बेचारे को चैन से खाने भी नहीं देते. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई गजब की हिम्मत है लोगों में कि अजगर को पकड़ लेते हैं.

यह भी पढ़ें: इनोसेंट दादी… आंख टेस्ट कराने गई दादी की मासूमियत से परेशान हुए डॉक्टर; वीडियो देख आपको भी आएगी हंसी


भारत पर ट्रंप के टैरिफ ऐलान को लेकर भड़का ये अमेरिकी दिग्गज नेता, बोला- ‘भारी कीमत चुकानी पड़ेग

[ad_1]

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार नीति ने भारत और अमेरिका के दशकों पुराने रणनीतिक प्रयासों को कमजोर कर दिया है. उन्होंने कहा कि भारत पर लगाए गए भारी टैरिफ, खासकर रूसी तेल खरीदने पर, भारत को रूस और चीन के करीब ला सकते हैं.

चीन पर नरमी, भारत पर सख्ती
बोल्टन ने कहा कि ट्रंप ने अप्रैल में चीन के साथ हल्की व्यापारिक टकराव की शुरुआत की थी, लेकिन किसी बड़े कदम से पीछे हट गए. वहीं, भारत पर उन्होंने 50% से ज्यादा टैरिफ लगा दिया, जिसमें 25% का सेकेंडरी टैरिफ भी शामिल है. यह टैरिफ ट्रंप ने इसलिए लगाया क्योंकि उनका कहना था कि भारत रूसी युद्ध मशीन को फंड कर रहा है.

अमेरिका के लिए ‘सबसे खराब नतीजा’
बोल्टन ने कहा कि यह टैरिफ अमेरिका के लिए ‘सबसे खराब नतीजा’ लेकर आया, क्योंकि भारत ने इसका कड़ा विरोध किया, खासकर इसलिए कि चीन पर ऐसा कोई टैरिफ नहीं लगाया गया. उनका कहना है कि यह कदम भारत को रूस और चीन के साथ मिलकर अमेरिका के खिलाफ बातचीत करने के लिए प्रेरित कर सकता है.

पूर्व अमेरिकी अधिकारी की चेतावनी
अमेरिकी विदेश नीति विशेषज्ञ क्रिस्टोफर पडिला ने भी चेतावनी दी कि यह टैरिफ भारत-अमेरिका संबंधों को लंबे समय तक नुकसान पहुंचा सकता है. उन्होंने कहा कि इससे भविष्य में यह सवाल उठ सकता है कि क्या अमेरिका एक भरोसेमंद साझेदार है, क्योंकि भारत इस टैरिफ को याद रखेगा.

चीन पर ‘डील की लालसा’
द हिल में लिखे अपने आर्टिकल में बोल्टन ने कहा कि चीन पर ट्रंप की नरमी को “डील की लालसा” के रूप में देखा जा सकता है, जिससे अमेरिकी रणनीतिक हितों को नुकसान हो सकता है. उन्होंने चेतावनी दी कि बीजिंग के लिए नरम टैरिफ दरें और नई दिल्ली के लिए सख्त टैरिफ “संभावित रूप से बड़ी गलती” होंगी.

भारत का जवाब और रूस का समर्थन
भारत ने अमेरिकी टैरिफ को “अनुचित और अव्यवहारिक” बताया है और रूसी तेल आयात का बचाव किया है. रूस ने भी भारत का समर्थन किया और अमेरिका पर “अवैध व्यापार दबाव” डालने का आरोप लगाया.

पुतिन से मुलाकात और संभावित रणनीति
ट्रंप जल्द ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने वाले हैं. बोल्टन का कहना है कि यह पुतिन को कई मोर्चों पर अपनी रणनीति आगे बढ़ाने का मौका देगा और वह भारत पर टैरिफ के मुद्दे को भी अपने पक्ष में इस्तेमाल कर सकते हैं.

[ad_2]

Dividend Alert: हर शेयर पर 156 रुपये का डिविडेंड बांट रही है कंपनी, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट

[ad_1]

Dividend Alert: अक्जो नोबल इंडिया लिमिटेड (Akzo Nobel India Ltd) ने हाल ही में कारोबारी साल 2025-26 की जून तिमाही के अपने नतीजे का ऐलान किया. इस दौरान कंपनी ने बोर्ड ने हर शेयर पर 156 रुपये के स्पेशल डिविडेंड को मंजूरी दे दी. यानी कि निवेशकों को हर शेयर पर 156 रुपये मिलेंगे. 

एक्स डिविडेंड पर ट्रेड करने जा रहे शेयर 

अगले हफ्ते कंपनी के शेयर एक्स डिविडेंड पर ट्रेड करने जा रहा है. इसका मतलब उस तारीख पर या उसके बाद शेयर पर दांव लगाने वाले निवेशकों को डिविडेंड का लाभ नहीं मिल पाता है. निवेशकों को डिविडेंड का भुगतान 30 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा. इसके लिए रिकॉर्ड डेट 11 अगस्त, 2025 तय की गई है. यानी कि इस दिन तक कंपनी के रिकॉर्ड बुक में निवेशकों का नाम रहेगा केवल उन्हें ही डिविडेंड का फायदा मिलेगा. 

पिछले महीने भी दिया गया था डिविडेंड 

इससे पहले जुलाई के महीने में पेंट इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए डिविडेंड की घोषणा की थी. कंपनी ने उस दौरान हर शेयर पर 30 रुपये फाइनल डिविडेंड देने की बात कही थी. इसके लिए 25 जुलाई, 2025 रिकॉर्ड डेट तय की गई थी. जुलाई से पहले कंपनी ने नवंबर 2024 में 70 रुपये फाइनल डिविडेंड की घोषणा की थी. साल 2024 में कंपनी ने अपने निवेशकों को 3 बार डिविडेंड दिया था. इस तरह से कंपनी के शेयर पर निवेश करने वाले निवेशकों को तीन बार मिलाकर प्रति शेयर 125 रुपये डिविडेंड का लाभ मिला था. 

कंपनी के शेयर का प्रदर्शन

पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को अक्जो नोबल इंडिया लिमिटेड के शेयर 0.57 परसेंट की बढ़त के साथ 3646.75 के लेवल पर बंद हुआ. 16,607. 41 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी के शेयर में साल 2025 में अब तक 11 परसेंट की गिरावट आ चुकी है. कंपनी के 52-हफ्ते का हाई लेवल 4649 रुपये और लो लेवल 3045.3045.95 रुपये है.

कंपनी के पहली तिमाही के नतीजे 

कारोबारी साल 2025-26 की पहली तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 26 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई. यह पिछले साल की समान तिमाही के 114.6 करोड़ रुपये से घटकर 91 करोड़ रुपये रह गया. कंपनी का रेवेन्यू भी 4 परसेंट कम होकर 995 करोड़ रहा, जो एक साल पहले 1,036.3 करोड़ था. कंपनी का EBITDA 20.4 परसेंट कम होकर 134.4 करोड़ रहा और इसका मार्जिन 16.3 परसेंट घटकर 13.5 परसेंट रह गया. 

 

 

ये भी पढ़ें: 

ICICI Bank के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, सेविंग्स अकाउंट में मिनिमम बैलेंस की लिमिट में सीधे 5 गुना इजाफा

 

[ad_2]

रैना-रिंकू से सूर्यकुमार-पंत तक, भारतीय क्रिकेटरों ने ऐसे मनाया Raksha Bandhan 2025; Phots

[ad_1]

पूरा देश आज यानी 9 अगस्त को भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन मना रहा है. क्रिकेटर्स भी इससे अछूते नहीं हैं. भारतीय क्रिकेटरों ने खास अंदाज में अपनी बहन के साथ 2025 रक्षाबंधन का त्योहार सेलिब्रेट किया. इस फेहरिस्त में कई बड़े नाम शामिल हैं, जिन्होंने रक्षाबंधन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. फैंस को अपने चहेते क्रिकेटरों की तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं. 

वीरेंद्र सहवाग, सुरेश रैना, श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, सूर्यकुमार यादव, अर्जुन तेंदुलकर, नितीश कुमार रेड्डी, आकाशदीप, ऋषभ पंत और रवि बिश्नोई समेत कई क्रिकेटरों ने धूम-धाम से मनाया. बता दें कि रक्षाबंधन में बहन अपने भाई को रक्षा सूत्र (राखी) बांधती है, और भाई अपनी बहन को हर तरह से सपोर्ट करने और उसकी रक्षा करने का वादा करता है. साथ ही भाई अपनी बहन को स्पेशल गिफ्ट भी देता है. 

 

 


जानें क्यों मनातें हैं रक्षाबंधन? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रक्षाबंधन का त्योहार सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि कई दूसरे देशों में भी मनाया जाता है. देश विदेश में रक्षाबंधन के त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. वैसे तो इस त्यौहार को लेकर कई कहानी हैं, लेकिन अगर पुराण की मानें तो रक्षाबंधन की शुरुआत जब देवासुर संग्राम में इंद्र असुरों से हार रहे थे, तब उनकी पत्नी इंद्राणी ने एक रक्षा सूत्र तैयार करके इंद्र की कलाई पर बांधा था. इस रक्षा सूत्र की वजह से इंद्र देव ने युद्ध में विजय प्राप्त की. तब से ही यह त्योहार मनाया जाता है. यह त्योहार सनातन धर्म में सुरक्षा व सौहार्द का प्रतीक है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)




जानें क्यों मनातें हैं रक्षाबंधन?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रक्षाबंधन का त्योहार सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि कई दूसरे देशों में भी मनाया जाता है. देश विदेश में रक्षाबंधन के त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. वैसे तो इस त्यौहार को लेकर कई कहानी हैं, लेकिन अगर पुराण की मानें तो रक्षाबंधन की शुरुआत जब देवासुर संग्राम में इंद्र असुरों से हार रहे थे, तब उनकी पत्नी इंद्राणी ने एक रक्षा सूत्र तैयार करके इंद्र की कलाई पर बांधा था. इस रक्षा सूत्र की वजह से इंद्र देव ने युद्ध में विजय प्राप्त की. तब से ही यह त्योहार मनाया जाता है. यह त्योहार सनातन धर्म में सुरक्षा व सौहार्द का प्रतीक है. 



[ad_2]

इन वीडियो के बगैर अधूरा है रक्षा बंधन! सोशल मीडिया पर भाई बहन के दंगल देख नहीं रुकेगी हंसी

[ad_1]

रक्षाबंधन का नाम सुनते ही आंखों में राखी की चमक, मिठाई की खुशबू और बचपन की नोकझोंक की यादें ताजा हो जाती हैं. बचपन में ये दिन एक तरफ ‘इमोशन का फुल टैंक’ भर देता था, तो दूसरी तरफ ‘दंगल’ का फ्री प्रीमियर भी दिखा देता था. एक तरफ बहन राखी बांध रही है, मिठाई खिला रही है और दूसरी तरफ उसी मिठाई के आखिरी पीस के लिए भाई-बहन में बाल पकड़कर ऐसे युद्ध हो रहा है, जैसे ये राखी नहीं बल्कि WWE का रिंग हो.

सोशल मीडिया पर इस बार भी रक्षाबंधन का रंग बस ऐसा ही था जहां प्यार और पिटाई, दोनों का बराबर का कोटा दिखा. और मजे की बात ये कि जितनी मिठास बंधी राखियों में थी, उतनी ही मिर्च-मसाला इन वीडियो में था.

राखी को बनाना अखाड़ा और शुरू हो गई कुटाई

सोशल मीडिया पर रक्षाबंधन के मौके पर ढेरों वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें भाई-बहनों का असली रूप सामने आ रहा है. कहीं छोटा भाई राखी बंधवाने के बाद ही बहन के बाल पकड़कर खींच रहा है, तो कहीं बहन गिफ्ट में चॉकलेट की जगह पांच रुपये का सिक्का मिलने पर भाई को तकिया मार-मारकर धुन रही है.

कुछ वीडियो में तो पूरा परिवार ही इस मस्ती में शामिल हो गया. मम्मी पिटाई रोकने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन पापा मोबाइल पर ये सब रिकॉर्ड कर रहे हैं. कई क्लिप्स में देखा जा सकता है कि राखी बांधने के बाद भाई मिठाई खाते-खाते अचानक बहन का स्केच पेन चुराता है और बहन पलटकर पूरे मोहल्ले में उसका पीछा करती है.

यह भी पढ़ें: अरे यहां तो थम जा! जलती चिता के साथ रील बनाने लगी पापा की परी, यूजर्स ने लगा दी क्लास- वीडियो वायरल

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

यूजर्स ने इन वीडियो को देखकर जमकर कमेंट किए हैं. किसी ने लिखा “यही है भाई-बहन का सच्चा प्यार, जिसमें राखी के साथ-साथ फ्री में हल्की-फुल्की मारपीट भी मिलती है.” तो किसी ने इसे ‘रक्षाबंधन स्पेशल दंगल’ का नाम दे दिया. कई लोगों ने अपने बचपन की यादें शेयर करते हुए कहा कि राखी का मजा तो इन्हीं नोकझोंक में है.

इन वीडियो में जहां प्यार भरा गले लगना है, वहीं भाई की शर्ट खींचकर पिटाई का भी सीन है. यही वजह है कि ये क्लिप्स सिर्फ वायरल नहीं हुए, बल्कि लोगों के चेहरे पर राखी के दिन की वही पुरानी मासूम हंसी भी लौटा दी.

यह भी पढ़ें: इनोसेंट दादी… आंख टेस्ट कराने गई दादी की मासूमियत से परेशान हुए डॉक्टर; वीडियो देख आपको भी आएगी हंसी


Jio यूज़र्स के लिए खुशखबरी! इन प्लान्स में फ्री में मिल रहा Netflix सब्सक्रिप्शन, जानें बेनिफिट

[ad_1]

Reliance Jio: अगर आप बिना अलग से पैसे दिए Netflix पर अपने पसंदीदा शो और फ़िल्में देखना चाहते हैं तो रिलायंस जियो आपके लिए शानदार ऑफ़र लेकर आया है. अब जियो के कुछ प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स के साथ आपको मुफ्त Netflix सब्सक्रिप्शन मिलेगा. न कोई अलग बिल, न कोई झंझट बस रिचार्ज करें और स्ट्रीमिंग शुरू करें.

एक ही प्लान में मोबाइल और Netflix

Netflix का मासिक सब्सक्रिप्शन आमतौर पर कुछ सौ रुपये से शुरू होकर इससे अधिक तक जाता है. लेकिन जियो के इन खास प्लान्स के साथ आपका मोबाइल रिचार्ज और Netflix एक साथ कवर हो जाएगा. इसके साथ ही JioTV और JioCloud की सुविधा भी मिलेगी यानी बिना अतिरिक्त खर्च के आपको और भी फायदे.

1,299 रुपये वाला प्लान

वैलिडिटी: 84 दिन

कुल डेटा: 168GB (2GB प्रतिदिन)

अन्य फायदे: अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज़ाना 100 SMS

बोनस: Netflix सब्सक्रिप्शन, JioTV और JioCloud एक्सेस

यह प्लान उन यूज़र्स के लिए सही है जो रोज़ स्ट्रीमिंग करते हैं लेकिन ज्यादा डेटा की ज़रूरत नहीं होती.

1,799 रुपये वाला प्लान

वैलिडिटी: 84 दिन

कुल डेटा: 252GB (3GB प्रतिदिन)

अन्य फायदे: अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज़ाना 100 SMS

बोनस: Netflix Basic प्लान, JioTV और JioCloud एक्सेस

अगर आप ज्यादा स्ट्रीमिंग, गेमिंग, वीडियो कॉल या बड़े फाइल डाउनलोड करते हैं तो यह प्लान आपके लिए बेहतर रहेगा.

कैसे लें यह ऑफ़र

MyJio ऐप, जियो की वेबसाइट या किसी भी पसंदीदा पेमेंट ऐप से 1,299 रुपये या 1,799 रुपये का रिचार्ज करें. रिचार्ज एक्टिवेट होते ही अपने Netflix अकाउंट को लिंक करें (या नया बनाएं) और तुरंत स्ट्रीमिंग शुरू करें. जियो के अन्य प्लान्स में आपको JioHotstar और Amazon Prime जैसे सब्सक्रिप्शन ऑफ़र्स भी मिल सकते हैं जिससे आपका मनोरंजन कभी रुकेगा नहीं.

Airtel के इन प्लान्स में मिलता है नेटफ्लिक्स

181 रुपये वाला प्लान

Airtel का यह बजट फ्रेंडली प्लान सिर्फ 181 रुपये में उपलब्ध है. इसमें 30 दिन की वैधता के साथ कुल 15GB डेटा मिलता है. इसके साथ Airtel Xstream Play की मेंबरशिप मिलती है जो Sony Liv, Hoichoi, Lionsgate Play, Sun NXT, Chaupal जैसे 22 से अधिक ओटीटी प्लेटफॉर्म्स तक फ्री एक्सेस देती है.

451 रुपये वाला प्लान

इस प्लान में यूज़र्स को कुल 50GB डेटा मिलता है जिसकी वैधता 30 दिन की है. साथ ही इसमें JioCinema (Hotstar) का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल है जिससे यूज़र्स क्रिकेट मैच से लेकर बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर तक सबकुछ देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

ट्रंप का भारत पर 50% टैरिफ! क्या iPhone 17 की कीमतों पर पड़ेगा असर? यहां जानें पूरी जानकारी

[ad_2]

करीना कपूर से प्रियंका चोपड़ा तक ने दी रक्षाबंधन की बधाई, पोस्ट कर लिखा- ‘हैप्पी राखी’

[ad_1]

बॉलीवुड सितारे रक्षाबंधन पर काफी एक्साइटेड हैं. ऐसे में वो फैंस को भी त्योहार की बधाई दे रहे हैं. रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, अनन्या पांडे, शनाया कपूर , अपारशक्ति खुराना और अर्जुन कपूर समेत कई सितारों ने सोशल मीडिया पर अपने भाई-बहनों को प्यार भरी शुभकामनाएं दीं. 

करीना कपूर खान, प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर राखी के लिए पोस्ट किया. करीना कपूर ने अपने दो सुपरहीरो यानी बेटे तैमूर और जहांगीर के तरफ से पोस्ट किया. वहीं परिणीति चोपड़ा ने अपने भाईयों को फर्स्ट बेबीज बताते हुए रक्षाबंधन विश किया.



Raksha Bandhan 2025: करीना कपूर से प्रियंका चोपड़ा तक ने दी रक्षाबंधन की बधाई, पोस्ट कर लिखा- 'हैप्पी राखी
Raksha Bandhan 2025: करीना कपूर से प्रियंका चोपड़ा तक ने दी रक्षाबंधन की बधाई, पोस्ट कर लिखा- 'हैप्पी राखी

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने एक्टर भाई के साथ पिंक आउटफिट में ट्विनिंग करती हुई एक फोटो शेयर की और लिखा- ‘हैप्पी राखी’ और साथ ही अपने और कुछ भाइयों के साथ एक कोलाज बनाकर उन्हें राखी विश किया.

Raksha Bandhan 2025: करीना कपूर से प्रियंका चोपड़ा तक ने दी रक्षाबंधन की बधाई, पोस्ट कर लिखा- 'हैप्पी राखी
Raksha Bandhan 2025: करीना कपूर से प्रियंका चोपड़ा तक ने दी रक्षाबंधन की बधाई, पोस्ट कर लिखा- 'हैप्पी राखी

नन्या पांडे ने अपने भाई अहान पांडे के साथ एक कोलाज बनाकर उन्हें राखी विश करते हुए ‘लव यू’ लिखा. वहीं दूसरी ओर शनाया कपूर ने अपने राखी के थाल की एक सुन्दर सी तसवीर शेयर की.

Raksha Bandhan 2025: करीना कपूर से प्रियंका चोपड़ा तक ने दी रक्षाबंधन की बधाई, पोस्ट कर लिखा- 'हैप्पी राखी

Raksha Bandhan 2025: करीना कपूर से प्रियंका चोपड़ा तक ने दी रक्षाबंधन की बधाई, पोस्ट कर लिखा- 'हैप्पी राखी

अपारशक्ति खुराना
अपारशक्ति खुराना ने अपने बचपन की फोटो शेयर कर अपने कजिन सब के साथ हैप्पी रक्षाबंधन विश किया



सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी ने भी अपनी बहनों के लिए एक फोटो शेयर कर लिखा- ‘इन दोनों के साथ होने से मुझे कभी ताकत, प्यार या सहारा पाने के लिए दूर देखने की ज़रूरत नहीं पड़ी. आज… और हर एक दिन, दिल से शुक्रगुज़ार हूं.’


संजय दत्त

संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पर अपनी-अपनी बहनों को दिल छू लेने वाले मैसेज के साथ रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा- ‘प्रिया और अंजू, तुम दोनों का मेरी बहन होना जिंदगी का सबसे बड़ा आशीर्वाद है. मेरी जिंदगी को प्यार और हिम्मत से भरने के लिए शुक्रिया. हैप्पी रक्षाबंधन.’



अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर ने भी अपनी छह बहनों के लिए एक क्यूट सा कोलाज बनाकर उन्हें राखी विश करते हुए लिखा- ‘छह बहनों के साथ मतलब छह गुना ड्रामा, हलचल, लड़ाई-झगड़े और मस्ती, लेकिन साथ ही बेहिसाब प्यार भी. हैप्पी रक्षाबंधन.’




[ad_2]

कल का राशिफल: 10 जुलाई को किन राशियों पर बरसेगी कृपा, किसे मिलेगी चुनौती?

[ad_1]

Kal Ka Rashifal: 10 जुलाई का दिन कुछ राशियों के लिए बड़ा मोड़ लेकर आ सकता है, कोई अचानक धन लाभ करेगा, तो किसी के रिश्ते में दरार पड़ सकती है.

चंद्रमा, बृहस्पति और शनि की चाल ने बनाया है ऐसा योग, जो आपके करियर, प्यार, शिक्षा, और सेहत सभी पर असर डालेगा. आइए जानें आपकी राशि के लिए कल कैसा रहेगा दिन. अपनी राशि अनुसार जानें कल का राशिफल.

मेष राशि (Aries)

  •  करियर: माता-पिता के आशीर्वाद से आज काम में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके व्यवहार और काम का सकारात्मक असर दूसरों पर पड़ेगा.
  •  बिजनेस: अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो बिजनेस से जुड़े अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें.
  •  धन: पैसों से जुड़ा कोई पुराना लेन-देन आज फायदेमंद साबित हो सकता है.
  •  शिक्षा: छात्रों के लिए पढ़ाई में सफलता मिलने का योग है। आलस्य से बचें और समय का सदुपयोग करें.
  •  लव/पारिवारिक: कहीं बाहर यात्रा का योग बन रहा है। परिवार के किसी सदस्य के साथ मंदिर में दर्शन भी जा सकते हैं। जीवनसाथी को लेकर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी.
  •  उपाय: गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं, सभी कामों में अच्छे परिणाम मिलेंगे.
  •  लकी कलर: पीला
  •  लकी नंबर: 1

वृषभ राशि (Taurus)

  •  करियर: आज दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी, धैर्य बनाकर रखें
  •  बिजनेस: व्यवसायिक गतिविधियां थोड़ी धीमी रहेंगी, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए संयम ही उचित रहेगा
  •  धन: घर की सुख-सुविधाओं से जुड़ा कोई सामान खरीदने का योग बन रहा है। खर्च सोच-समझकर करें
  •  शिक्षा: बच्चों की समस्याओं में आपका सहयोग उनके लिए उचित रहेगा। पढ़ाई में फोकस बना रहेगा
  •  लव/पारिवारिक: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताकर मानसिक शांति महसूस करेंगे
  •  उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं, सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी
  •  लकी कलर: सफेद
  •  लकी नंबर: 6

 मिथुन राशि (Gemini)

  •  करियर: नई नौकरी के योग बन रहे हैं. किसी उलझन का समाधान होगा जिससे मन हल्का रहेगा.
  •  बिजनेस: आर्थिक गतिविधियों पर ध्यान दें. खर्चों को सीमित रखें और अनावश्यक मामलों में हस्तक्षेप से बचें.
  •  धन: किसी दोस्त की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है. लेन-देन में सावधानी रखें.
  •  शिक्षा: पढ़ाई में मन लगेगा. छात्रों को पुराने डाउट्स क्लियर करने का अवसर मिलेगा.
  •  लव/पारिवारिक: रिश्तों में सुधार होगा. पड़ोसियों के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा.
  •  उपाय: किसी गरीब को हरी सब्जियों का दान करें.
  •  लकी कलर: हरा
  •  लकी नंबर: 5

 कर्क राशि (Cancer)

  •  करियर: दिनचर्या व्यवस्थित रखने से कार्य समय पर पूरे होंगे. काम पर ध्यान देना भविष्य में फायदेमंद रहेगा.
  •  बिजनेस: बिजनेसमैन किसी कंपनी के साथ साझेदारी कर सकते हैं. नई योजनाओं पर काम शुरू होगा.
  •  धन: वित्तीय मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें.
  •  शिक्षा: किसी कठिन विषय में रुचि बढ़ेगी. विद्यार्थी ध्यान से पढ़ाई करें.
  •  लव/पारिवारिक: रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने के लिए व्यवहार में नम्रता रखें.
  •  उपाय: किसी मंदिर में सफेद मिठाई चढ़ाएं.
  •  लकी कलर: सफेद
  •  लकी नंबर: 2

 सिंह राशि (Leo)

  •  करियर: वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. ऑफिस में प्रेजेंटेशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है.
  •  बिजनेस: नया कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है. राजनीतिक संबंध भी लाभ देंगे.
  •  धन: रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं.
  •  शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा. डाउट्स क्लियर करने का सही मौका मिलेगा.
  •  लव/पारिवारिक: पारिवारिक सदस्य की सफलता से खुशी का माहौल बनेगा.
  •  उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें.
  •  लकी कलर: गोल्डन
  •  लकी नंबर: 3

 कन्या राशि (Virgo)

  •  करियर: ऑफिस में काम का दबाव रहेगा. सहयोगियों से तालमेल बनाए रखें.
  •  बिजनेस: व्यावसायिक सफलता से माता-पिता प्रसन्न होंगे.
  •  धन: फिजूलखर्ची से बचें. अपनी जरूरतों को प्राथमिकता दें.
  •  शिक्षा: प्रोजेक्ट पूरा करने में भाई-बहन या टीचर की मदद लें.
  •  लव/पारिवारिक: संदेह से बचें. परिवार में सामंजस्य बनाए रखना जरूरी है.
  •  उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं.
  •  लकी कलर: नीला
  •  लकी नंबर: 4

 तुला राशि (Libra)

  •  करियर: दिन तरक्की देने वाला रहेगा. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी.
  •  बिजनेस:  अटका पैसा वापस मिलने की संभावना है.
  •  धन: सुख-सुविधा की वस्तुओं की खरीदारी में खर्च होगा.
  •  शिक्षा: बच्चों को आपकी सलाह से लाभ मिलेगा.
  •  लव/पारिवारिक: रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा.
  •  उपाय: किसी कन्या को मिठाई खिलाएं.
  •  लकी कलर: गुलाबी
  •  लकी नंबर: 7

 वृश्चिक राशि (Scorpio)

  •  करियर: काम समय पर पूरे होंगे. समाज में आपकी छवि सुधरेगी.
  •  बिजनेस: आज व्यवसाय में लाभ की स्थिति बन सकती है.
  •  धन: परिवार पर धन खर्च होगा.
  •  शिक्षा: शिक्षकों का दिन व्यस्त रहेगा.
  •  लव/पारिवारिक: आपसी रिश्ते मजबूत होंगे. मेहमानों का आना-जाना हो सकता है.
  •  उपाय: किसी बुजुर्ग की सेवा करें.
  •  लकी कलर: लाल
  •  लकी नंबर: 9

 धनु राशि (Sagittarius)

  •  करियर: जीवनसाथी के साथ बाहर जाने का मौका मिलेगा. किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन लाभ देगा.
  •  बिजनेस: कोई नई योजना शुरू हो सकती है.
  •  धन: रुकी हुई आर्थिक समस्या सुलझ सकती है.
  •  शिक्षा: विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा.
  •  लव/पारिवारिक: पारिवारिक रिश्ते मधुर रहेंगे.
  •  उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.
  •  लकी कलर: पीला
  •  लकी नंबर: 8

 मकर राशि (Capricorn)

  •  करियर: परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी. सकारात्मक सोच से काम सफल होंगे.
  •  बिजनेस: प्रॉपर्टी डीलिंग से लाभ मिल सकता है.
  •  धन: धन के मामलों में सजग रहें.
  •  शिक्षा: विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे.
  •  लव/पारिवारिक: परिवार का सहयोग मिलेगा. महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी.
  •  उपाय: काली चीजों का दान करें.
  •  लकी कलर: भूरा
  •  लकी नंबर: 10

 कुंभ राशि (Aquarius)

  •  करियर: अतिरिक्त जिम्मेदारियां पूरी होंगी. समाज में पहचान बढ़ेगी.
  •  बिजनेस: फैशन डिजाइनिंग से लाभ हो सकता है.
  •  धन: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी.
  •  शिक्षा: विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा.
  •  लव/पारिवारिक: पुराने दोस्त से बात होगी. लव लाइफ अच्छी रहेगी.
  •  उपाय: कुआंरी कन्या को उपहार दें.
  •  लकी कलर: बैंगनी
  •  लकी नंबर: 11

 मीन राशि (Pisces)

  •  करियर: कार्यक्षेत्र में तालमेल अच्छा रहेगा. मार्केटिंग में सफलता मिलेगी.
  •  बिजनेस: बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें.
  •  धन: धन से जुड़ा मामला सुलझ सकता है.
  •  शिक्षा: छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा.
  •  लव/पारिवारिक: लवमेट के लिए दिन शानदार रहेगा. जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा.
  •  उपाय: मछलियों को आटा खिलाएं.
  •  लकी कलर: सिल्वर
  •  लकी नंबर: 12

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

‘मुक्ति संग्राम की यादों को मिटाने की कोशिश’, जमात-ए-इस्लामी पर क्यों भड़की खालिदा जिया की पार्

[ad_1]

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने शुक्रवार (8 अगस्त, 2025) को कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी जमात-ए-इस्लामी पर देश की 1971 की मुक्ति संग्राम की यादों को जनता के मन से मिटाने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बीएनपी ने यह भी कहा कि जमात पीआर प्रणाली का उपयोग आगामी आम चुनावों में देरी करने के लिए कर रही है.

ढाका स्थित नेशनल प्रेस क्लब में आयोजित ‘जनता के उभार की वर्षगांठ: त्वरित न्याय, मौलिक सुधार और राष्ट्रीय संसदीय चुनाव’ विषयक एक चर्चा में बीएनपी की स्थायी समिति के सदस्य मेजर (सेवानिवृत्त) हाफिज उद्दीन अहमद ने कहा, “देश की जनता पीआर प्रणाली को समझती ही नहीं है. इसलिए आवश्यक है कि राष्ट्रीय चुनाव मौजूदा प्रणाली के तहत ही कराए जाएं.” उन्होंने यह भी कहा कि जमात द्वारा दिए जा रहे बयानों को सुनकर लोग हैरान हैं.

बीएनपी नेता हाफिजउद्दीन ने क्या कहा?
आगामी राष्ट्रीय चुनावों को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए हाफिजउद्दीन ने कहा, “इस पुलिस व्यवस्था के साथ शांतिपूर्ण चुनाव कराना मुश्किल है, जिसमें पिछले एक साल में कोई सुधार नहीं हुआ है.” पिछले सप्ताह भी उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा था कि एक राजनीतिक पार्टी, जिसने बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम का विरोध किया था, अब यह दावा करने की कोशिश कर रही है कि देश ने 1971 में गलती की थी.

उन्होंने तीखे लहजे में कहा, “दुनिया के किसी भी देश में गैर-निर्वाचित लोग संविधान नहीं बदलते, जिन्होंने 1972 में अपने खून से संविधान बनाया, वे आज उसे बदलने की बात कैसे सुन सकते हैं? यह पार्टी कहती है कि बांग्लादेश एक भटका हुआ देश था और 1971 में उसने गलती की थी.” हालांकि उन्होंने पार्टी का नाम नहीं लिया, लेकिन यह स्पष्ट रूप से जमात-ए-इस्लामी की ओर इशारा था.

‘जमात को 1971 में अपनी भूमिका के लिए माफी मांगनी चाहिए’
इस साल की शुरुआत में भी हाफिजउद्दीन ने जमात के रवैये पर निराशा जताई थी. उन्होंने कहा था कि जमात ने 1971 में की गई अपनी भूमिका के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की बजाय उसे सही ठहराने की कोशिश की. 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान जमात ने पाकिस्तान का समर्थन किया और उसके कई नेताओं पर युद्ध अपराधों में संलिप्त रहने के आरोप लगे थे.

पिछले साल सत्ता में आने के बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने एक राजपत्र के जरिए जमात और उसकी छात्र इकाई इस्लामी छात्र शिबिर पर से प्रतिबंध हटा दिया था. साथ ही, जून में बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात का पंजीकरण बहाल कर दिया, जिससे उसे आगामी आम चुनावों में भाग लेने का रास्ता मिल गया.

ये भी पढ़ें

हैदराबाद और तेलंगाना में होगी भारी बारिश, IMD का अलर्ट, जलजमाव से हुआ नुकसान

[ad_2]