Kapil Sharma’s Cafe Attacked Again Over Friendship With Salman Khan, Bishnoi Gang Issues Big Warning

[ad_1]





[ad_2]

‘मैंने ही रुकवाई थी इंडिया-PAK के बीच जंग’, भारत पर टैरिफ बम फोड़ने के बाद ट्रंप ने फिर किया दा

[ad_1]

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन तक चले सैन्य संघर्ष के बाद स्थिति को संभाल लिया था, जो एक परमाणु युद्ध में बदल सकता था. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में शुक्रवार (08 अगस्त, 2025) को यह भी दावा किया कि इस संघर्ष के दौरान पांच या छह विमान मार गिराए गए थे.

ट्रंप ने इस दौरान यह क्लीयर नहीं किया कि जो विमान तबाह हुए, वो भारत के थे या फिर पाकिस्तान के या फिर वह दोनों देशों के नुकसान की बात कर रहे थे. भारत यह कहता रहा है कि दोनों देशों (भारत-पाकिस्तान) ने अपनी सैन्य कार्रवाई आपसी बातचीत के जरिए रोकी थी और इसमें अमेरिका की कोई मध्यस्थता नहीं थी.

अजरबैजान-आर्मेनिया के नेताओं की मौजूदगी में दिया बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह बयान अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव और आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान की मौजूदगी में दिया. ये तीनों नेता एक त्रिपक्षीय हस्ताक्षर समारोह में शामिल हुए, जहां अमेरिका की मध्यस्थता में एक शांति समझौते पर दस्तखत किए गए.

ट्रंप ने कहा, ‘राष्ट्रपति के तौर पर मेरी सबसे बड़ी आकांक्षा दुनिया में शांति और स्थिरता लाना है. आज का यह समझौता भारत और पाकिस्तान के साथ हमारी सफलता के बाद हुआ है.’

भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता था परमाणु युद्ध: ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, ‘वे एक-दूसरे के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ रहे थे, हालात काफी गंभीर हो गए थे, लेकिन जैसा कि आप जानते हैं, एक बड़ा टकराव-शायद परमाणु युद्ध हो सकता था, लेकिन ठीक पहले दोनों महान नेता एकसाथ आए और हालात को संभाला.’

ट्रंप ने फिर दोहराया कि उन्होंने ट्रेड डील के जरिए ही भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष को सुलझाया. उन्होंने कहा, ‘मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच मामला सुलझाया. मुझे लगता है कि इसका बड़ा कारण व्यापार था, बाकी किसी वजह से नहीं.’ उन्होंने इस कार्यक्रम में अपने बयान के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष का दो बार उल्लेख किया.

[ad_2]

SSC CGL 2025 परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द; इस वजह से लिया गया फैसला

[ad_1]

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2025 की तारीख को फिलहाल आगे बढ़ा दिया है. पहले यह परीक्षा तय शेड्यूल के अनुसार होनी थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है. आयोग ने बताया कि यह फैसला परीक्षा प्लेटफॉर्म की तकनीकी समीक्षा और सुधार के लिए लिया गया है, ताकि उम्मीदवारों को बेहतर और सुरक्षित परीक्षा अनुभव मिल सके.

SSC के अनुसार, CGL 2025 की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी. आयोग का कहना है कि वे तकनीकी टीम के साथ मिलकर परीक्षा सिस्टम की जांच कर रहे हैं, ताकि किसी भी तकनीकी खराबी या गड़बड़ी से बचा जा सके. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें.

इस बार CGL परीक्षा का आयोजन नए और अपडेटेड ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होना था. परीक्षा में पारदर्शिता और तेजी लाने के लिए कई नई तकनीकें जोड़ी गई थीं. लेकिन तकनीकी टीम ने टेस्ट रन के दौरान कुछ मुद्दे पाए, जिसके कारण परीक्षा को फिलहाल रोकना पड़ा. आयोग ने कहा है कि वे चाहते हैं कि परीक्षा के समय उम्मीदवारों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसलिए पहले तकनीकी खामियों को दूर करना जरूरी है.

कहां होती है भर्ती?

SSC CGL परीक्षा देश के लाखों युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है. इसके जरिए विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर भर्ती की जाती है. हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं. इसलिए परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू और निष्पक्ष बनाए रखना आयोग की प्राथमिकता है.

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन उम्मीदवारों ने आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है. उनके आवेदन पहले की तरह मान्य रहेंगे. नई परीक्षा तारीख और एडमिट कार्ड की जानकारी उम्मीदवारों को समय से दी जाएगी. साथ ही, जिन उम्मीदवारों ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा कर लिया है, उन्हें कोई अतिरिक्त प्रक्रिया नहीं करनी होगी. 

जरूरी बातें 

SSC ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे किसी भी अफवाह या गैर-आधिकारिक जानकारी पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक नोटिस पर ही ध्यान दें. कई बार सोशल मीडिया पर गलत खबरें फैल जाती हैं, जिससे उम्मीदवार भ्रमित हो सकते हैं.

उम्मीदवारों के लिए एक और राहत की बात यह है कि नई तारीख घोषित होने के बाद उन्हें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा. इसके अलावा अगर परीक्षा शेड्यूल में कोई और बदलाव होता है, तो आयोग इसकी जानकारी तुरंत आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन के माध्यम से देगा.

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

NZ ने पारी और 359 रनों से जीता टेस्ट, जानें अब कितनी बदली WTC प्वाइंट्स टेबल; भारत का क्या हाल

[ad_1]

न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को दूसरे टेस्ट में हराकर अपनी अब तक की सबसे बड़ी टेस्ट जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड ने पारी और 359 रनों से जिंबाब्वे को मात दी. इस जीत के साथ उन्होंने 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली. हालांकि, यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र का हिस्सा नहीं थी, इसलिए न्यूजीलैंड को इस जीत से कोई अंक नहीं मिला. वहीं भारत ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में हराकर सीरीज बराबरी पर खत्म की और WTC प्वाइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर पहुंच गया.

न्यूजीलैंड बनाम जिंबाब्वे दूसरे टेस्ट मैच का पूरा हाल

दूसरे टेस्ट में जिंबाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. पहली पारी में जिंबाब्वे सिर्फ 125 रन पर ऑलआउट हो गई. न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी ने पांच विकेट हॉल लिया. इसके बाद न्यूजीलैंड बल्लेबाजी करने आई. न्यूजीलैंड की तरफ से तीन खिलाड़ियों ने शानदार शतक लगाया. डेवोन कॉन्वे ने 153, हेनरी निकल्स ने 150 और रचिन रविंद्र ने 165 रनों की नाबाद पारी खेली. जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने 601 रनों के स्कोर पर पारी घोषित कर दी.

जिंबाब्वे दूसरी पारी में सिर्फ 117 रनों पर ही सिमट गई. न्यूजीलैंड की ओर से जैकरी फाउलकस ने 5 विकेट लिए. जिसकी बदौलत ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड ने पारी और 359 रनों से मैच जीतकर सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया. डेवोन कॉन्वे को प्लेयर ऑफ द मैच और मैट हेनरी को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.

क्या है WTC प्वाइंट्स टेबल का हाल?

न्यूजीलैंड की जीत से प्वाइंट्स टेबल पर कोई फर्क नहीं पड़ा. क्योंकि यह सीरीज WTC साइकल का हिस्सा नहीं है. वहीं भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 2-2 से बराबर कर दी. वो अब तीसरे स्थान पर आ गए हैं. ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों में तीन जीत के साथ पहले स्थान पर है. वहीं श्रीलंका दो में से एक जीत के साथ दूसरे नंबर पर है.

इंग्लैंड प्वाइंट्स टेबल पर 5 मैचों में दो जीत के साथ चौथे स्थान पर है. वहीं बांग्लादेश दो मैचों में एक ड्रॉ के साथ 5वें स्थान पर है. वेस्टइंडीज तीन मैचों में तीन हार के साथ छठे पायदान पर है. न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका ने अब तक कोई भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का मैच नहीं खेला है. इसलिए वो 7वें, 8वें और 9वें स्थान पर हैं.

यह भी पढ़ें-

फिर इंग्लैंड जाएगी टीम इंडिया, खेले जाएंगे 5 टी20 और 3 वनडे; नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख

 

[ad_2]

देश के सरकारी बैंकों ने कर दिया कमाल, महज 3 महीने में कमा डाले 44218 करोड़ रुपये

[ad_1]

PSU Banks Earning: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की अगुवाई में देश के सरकारी बैंकों ने कारोबारी साल 2025-26 की पहली तिमाही में 44,218 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड मुनाफा कमाया है. जबकि एक साल पहले की जून तिमाही में सभी 12 सरकारी बैंकों ने मिलकर 39,974 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था. यानी कि कुल मिलाकर प्रॉफिट में 4,244 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. 

स्टेट बैंक को हुआ सबसे ज्यादा मुनाफा

लिस्ट में सबसे टॉप पर एसबीआई रहा. बैंक ने अप्रैल-जून तिमाही में 19,160 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया. यह वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के मुकाबले 12 परसेंट ज्यादा है. यानी कि साइज और प्रॉफिट दोनों ही मामले में देश का सबसे बड़ा ऋणदाता का अभी भी सार्वजनिक बैंकिंग बाजार पर कंट्रोल है. इंडियन ओवरसीज बैंक ने दूसरा स्थान हासिल किया. 76 परसेंट की बढ़त के साथ इसका नेट प्रॉफिट 1,111 करोड़ रुपये रहा. वहीं, 48 परसेंट बढ़कर पंजाब एंड सिंध बैंक का प्रॉफिट 269 करोड़ रुपये रहा. 

इन बैंकों ने भी कमाया प्रॉफिट

इंडियन बैंक का नेट प्रॉफिट 23.7 परसेंट बढ़कर 2,973 करोड़ रुपये रहा. वहीं, 23.2 परसेंट की उछाल के साथ बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 1,593 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का प्रॉफिट 32.8 परसेंट बढ़कर 1,169 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. 

मुनाफे की दौड़ में पिछड़ गया पीएनबी

अकेला पंजाब नेशनल बैंक इकलौता ऐसा सरकारी बैंक है, जिसकी परफॉर्मेंस में जून तिमाही में गिरावट आई है. वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में पीएनबी का शुद्ध लाभ पिछले साल की इसी अवधि के 3,252 करोड़ रुपये से 48 परसेंट घटकर 1,675 करोड़ रुपये रह गया. हालांकि, अलग-अलग सेक्टर में सभी बैंकों का प्रदर्शन भिन्न रहा, लेकिन पहली तिमाही के नतीजे सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाताओं के लचीलेपन और सुधार की गति को दर्शाते हैं. 

बैंक कैसे कमाते हैं पैसा? 

बैंक लोन पर ब्याज, सरकारी प्रतिभूतियों, बॉन्ड और शेयरों में निवेश, अंतरबैंक लोन, डिजिटल बैंकिंग, ट्रेजरी ऑपरेशन, सेवा शुल्क और फीस इन तमाम तरीकों से पैसे कमाते हैं. 

 

ये भी पढ़ें: 

Tata Motors Q1 Results: टाटा मोटर्स को तगड़ा झटका, पहली तिमाही में कंपनी को हुआ 62.2 परसेंट का घाटा

[ad_2]

Aaj Ka Rashifal 10 August 2025: मेष, तुला, वृश्चिक सहित सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

[ad_1]

मेष राशि (Aries)

  • चंद्रमा 11वें हाउस में होने से आपके लाभ के अवसर बढ़ेंगे. आपकी मेहनत का परिणाम जल्द ही मिलेगा.
  • इस रविवार, छात्रों के लिए अच्छा समय रहेगा, लेकिन मानसिक स्पष्टता जरूरी है. अपनी पढ़ाई को लेकर एक अच्छा प्लान बनाएं.
  • व्यापार में पुराने तरीकों को बदलने के लिए ठोस कदम उठाना होगा, ताकि आने वाले समय में फायदा हो.
  • यदि आपने व्यापार के लिए ऋण आवेदन किया है, तो स्वीकृति की सूचना मिल सकती है.
  • कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय से बचें. यदि किसी काम को अधूरा छोड़ दिया तो वह आपके लिए समस्या बन सकता है.
  • स्वास्थ्य में पेट दर्द की समस्या रह सकती है, इसलिए ध्यान रखें.
  • प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, थोड़ा धैर्य रखें.

वृषभ राशि (Taurus)

  • चंद्रमा 10वें हाउस में होने से करियर संबंधी दबाव बढ़ सकता है. आपकी मेहनत को सकारात्मक परिणाम में बदलने के लिए आपको थोड़ा और प्रयास करना होगा.
  • नौकरी में कुछ परियोजनाओं को लेकर तनाव बढ़ सकता है, लेकिन आपके पास इस स्थिति से निपटने की क्षमता है.
  • नया कार्य शुरू किया है, तो वरिष्ठ से मार्गदर्शन लें, ताकि गलतियां न हों.
  • स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है.
  • संडे पर समय परिवार और दोस्तों के साथ बिताने से मानसिक शांति मिलेगी.
  • अपने मानसिक तनाव को कम करने के लिए दोस्तों और परिवार के साथ समय व्यतीत करें.

मिथुन राशि (Gemini)

  • चंद्रमा 9वें हाउस में होने से आपकी सोशल लाइफ बेहतर रहेगी. नए दोस्त बन सकते हैं और समाज में आपकी पहचान बनेगी.
  • बिजनेस में धन की प्राप्ति होगी, अचानक से कोई धन लाभ हो सकता है. यह आपके लिए अच्छा समय है.
  • प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में सफलता मिलेगी. ध्यान और समर्पण से आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे.
  • स्वास्थ्य में सुधार होगा, मानसिक शांति भी बनी रहेगी.
  • चिंता और तनाव से दूर रहेंगे.

कर्क राशि (Cancer)

  • चंद्रमा 8वें हाउस में होने से किसी पुराने मामले में रुकावट आ सकती है. यह समय थोड़ा कठिन हो सकता है, लेकिन आपको धैर्य रखना होगा.
  • व्यापार में कोई नुकसान हो सकता है, इसलिए कुछ समय तक नए निवेश से बचें.
  • काम में सुस्ती का असर आपके कार्यस्थल पर दिखेगा, ध्यान रखें कि जल्दबाजी में निर्णय से बचें.
  • घर में बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. इसके लिए ध्यान और देखभाल जरूरी है.
  • स्वास्थ्य में पेट संबंधी समस्या बढ़ सकती है, नियमित रूप से हल्का आहार लें.

सिंह राशि (Leo)

  • चंद्रमा 7वें हाउस में होने से रिश्तों में मजबूती आएगी. आपका परिवार आपके साथ खड़ा रहेगा.
  • बिजनेस में पुराने प्रयासों का फायदा होगा, लेकिन कुछ समय में आपको नए बदलावों की आवश्यकता हो सकती है.
  • स्वास्थ्य का ध्यान रखें, लापरवाही से बचें. मानसिक स्थिति भी संतुलित रहेगी.
  • इस समय आपको जीवनसाथी से प्यार और समर्थन मिलेगा, जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा.

कन्या राशि (Virgo)

  • चंद्रमा 6वें हाउस में होने से पुराने स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिलेगा.
  • बिजनेस में अच्छे निर्णय लेने की संभावना है. आप जो भी निर्णय लेंगे, वह आपके फायदेमंद होंगे.
  • स्वास्थ्य में थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन ज्यादा गंभीर नहीं. नियमित व्यायाम और खानपान पर ध्यान दें.
  • किसी पुराने मित्र से परेशानी हो सकती है, जिससे तनाव हो सकता है, लेकिन स्थिति को समय रहते संभाल लें.

तुला राशि (Libra)

  • चंद्रमा 5वें हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा. आपके लिए यह समय शुभ है.
  • स्वास्थ्य में थोड़ा तनाव रहेगा, लेकिन मानसिक स्थिति सकारात्मक रहेगी.
  • बिजनेस में अच्छा रिवॉर्ड मिलेगा, आपको थोड़ी मेहनत करनी होगी.
  • प्रेम संबंधों में सामंजस्य बना रहेगा, एक-दूसरे को समय देना जरूरी है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

  • चंद्रमा चौथे हाउस में होने से परिवार में कुछ समस्याएं बढ़ सकती हैं.
  • व्यापार में अतिरिक्त खर्च हो सकता है, इसलिए बजट पर ध्यान रखें.
  • स्वास्थ्य में तनाव और मानसिक परेशानी रहेगी. खुद को शांत रखें और अधिक काम करने से बचें.
  • पुराने मित्रों से झगड़ा हो सकता है, लेकिन समझदारी से काम लें.

धनु राशि (Sagittarius)

  • चंद्रमा तीसरे हाउस में होने से दोस्तों और रिश्तेदारों से मदद मिलेगी.
  • स्वास्थ्य में हल्की समस्या हो सकती है, लेकिन ज्यादा चिंता की बात नहीं.
  • व्यापार में कुछ बदलाव हो सकते हैं, जो आपके लिए सकारात्मक साबित होंगे.
  • स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा ध्यान रखें, खासकर अपने खाने पर नियंत्रण रखें.

मकर राशि (Capricorn)

  • चंद्रमा दूसरे हाउस में होने से पुण्य कार्यों पर ध्यान दें, इसके साथ ही अपने वित्तीय मामलों पर ध्यान केंद्रित करें.
  • स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मानसिक शांति बनाए रखें.
  • व्यापार में आपको कुछ महत्वपूर्ण आदेश मिल सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद होंगे.
  • काम में सजग रहें और फालतू गतिविधियों से बचें.

कुंभ राशि (Aquarius)

  • चंद्रमा आपकी राशि में होने से मन अशांत रहेगा, लेकिन फिर भी आपको सही दिशा में काम करने की आवश्यकता होगी.
  • स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें, चोट-चपेट का खतरा हो सकता है.
  • व्यापार में जो भी योजना बनाई थी, वह अब सफल होती नजर आएगी.
  • स्वास्थ्य के मामले में खुद को चोटों से बचाने के लिए कुछ सावधानियाँ बरतें.

मीन राशि (Pisces)

  • चंद्रमा 12वें हाउस में होने से खर्च बढ़ेंगे, सतर्क रहें.
  • स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखें, छोटी-मोटी समस्या हो सकती है.
  • व्यापार में सावधानी से कदम बढ़ाएं, नई योजनाओं को लागू करने से पहले अच्छे से विचार करें.
  • स्वास्थ्य के लिए योग और ध्यान मददगार हो सकते हैं.

आज का पंचांग 10 अगस्त 2025- आज दोपहर 12:11 तक प्रतिपदा तिथि फिर द्वितीया तिथि रहेगी. आज दोपहर 01:53 तक धनिष्ठा नक्षत्र फिर शतभिषा नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, शोभन योग का साथ मिलेगा. चंद्रमा सुबह 02:11 के बाद कुंभ राशि में रहेंगे वहीं चंद्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा.
शुभ समय:-

  • लाभ-अमृत का चौघड़िया: सुबह 10:15 से 12:15 बजे तक
  • शुभ का चौघड़िया: दोपहर 02:00 से 03:00 बजे तक
  • राहुकाल: दोपहर 04:30 से 06:00 बजे तक

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

‘वॉर 2’ से कटेंगे होंगे कियारा आडवाणी के बिकिनी सीन! CBFC ने ऋतिक रोशन की फिल्म पर लगाए ये 6 कट

[ad_1]

ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर 2’ की रिलीज में अब एक हफ्ते से भी कम समय रह गया है. इससे पहले फिल्म को सेंसर बोर्ड से करारा झटका लगा है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म को यूए सर्टिफिकेट दिया है लेकिन इसके साथ ही कई सीन हटाने और कई जगह पर डायलॉग म्यूट करने की सलाह दी है. CBFC ने ‘वॉर 2’ में कुल 6 कट्स लगाते हुए फिल्म की लंबाई लगभग 7 मिनट तक कम कर दी है.

‘वॉर 2’ में हुए ये 6 बदलाव

  • बॉलीवुड हंगामा की मानें तो सेंसर बोर्ड ने ‘वॉर 2’ में ऑडियो और विज़ुअल में अहम बदलाव किए जाने का सुझाव दिया है.
  • मेकर्स को फिल्म में कुछ रेफ्रेंस को म्यूट करने के लिए कहा है.
  • फिल्म में एक ‘अश्लील’ डायलॉग को रिप्लेस किया गया.
  • ‘वॉर 2’ के एक सीन में दो सेकंड का ‘अश्लील’ एक्सप्रेशन को हटाने की भी सलाह दी गई है.
  • रिपोर्ट की मानें तो ‘वॉर 2’ के गाने ‘आवां जावां’ में कियारा आडवाणी के बिकिनी सीन भी कम किए जा सकते हैं.
  • दरअसल सीबीएफसी ने फिल्म में इंटीमेट सीन्स को 50% तक कम करने का सुझाव दिया है जो कि करीब 9 सेकंड का है.

कितना है ‘वॉर 2’ का रनटाइम?

  • सेंसर बोर्ड के सुझाए गए बदलावों के बाद ‘वॉर 2’ को 6 अगस्त को U/A 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया गया है.
  • तमाम बदलावों के बाद ‘वॉर 2’ का रनटाइम अब 171.44 मिनट, यानी 2 घंटे, 51 मिनट और 44 सेकंड रह गया है.
  • पहले फिल्म 2 घंटे, 59 मिनट और 49 सेकंड लंबी थी.

‘वॉर 2’ की रिलीज डेट
स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘वॉर 2’ को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ साउथ स्टार जूनियर एनटीआर नजर आएंगे. ‘वॉर 2’ में विलेन अवतार निभाकर जूनियर एनटीआर बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं. फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

‘कुली’ से टकराएगी ‘वॉर 2’
बॉक्स ऑफिस पर ‘वॉर 2’ का सामना रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ से होगा. लोकेश कनगराज के डायरेक्शन वाली इस फिल्म में आमिर खान और श्रुति हासन जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.

[ad_2]

पुतिन से मीटिंग करने जा रहे ट्रंप को जेलेंस्की ने दी वॉर्निंग, कहा- ‘यूक्रेन के बिना नहीं होगा

[ad_1]

रूस-यूक्रेन में शांति स्थापित करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अलास्का में होने वाले सम्मेलन के पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक कड़ी चेतावनी दी है. जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका और रूस के बीच ऐसा कोई भी शांति समझौता पूरी तरह से अवैध और अप्रभावी होगा, जिसमें यूक्रेन शामिल न हो.

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार (9 अगस्त, 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर एक बयान जारी किया. जेलेंस्की ने कहा, “ऐसा समाधान, जिसमें यूक्रेन शामिल न हो और जो शांति के खिलाफ हो, वह सिर्फ एक मरा हुआ समाधान कहा जाएगा, जो कभी काम नहीं करेगा.”

उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा, “यूक्रेन की संवैधानिक अखंडता का सम्मान होना चाहिए और यूक्रेन के नागरिक अपनी जमीन को कब्जा करने वालों को नहीं देंगे.”

यूक्रेन शांति के लिए फैसला लेने को तैयार- जेलेंस्की

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, “यूक्रेन ऐसे वास्तविक फैसलों के लिए तैयार है, जो शांति ला सकते हैं. लेकिन ऐसा कोई भी फैसला जो हमारे खिलाफ हो, हमारी गैर-मौजूदगी में हो और जो शांति के खिलाफ हो, वैसे फैसलों से कुछ हासिल नहीं होगा. वे सिर्फ मरे हुए फैसले होंगे, बिल्कुल अव्यावहारिक होंगे और हम सभी को एक वास्तविक शांति की जरूरत है. वो शांति जिसका सभी लोग सम्मान करें.”

पुतिन को हमारे लोगों पर भरोसा नहीं- जेलेंस्की

जेलेंस्की ने आगे कहा, “राष्ट्रपति पुतिन ने हमारे लोगों पर विश्वास नहीं किया और यही कारण है कि उन्होंने यूक्रेन पर कब्जा करने का एक निराशाजनक फैसला लिया. यूक्रेन के नागरिकों को नजरअंदाज करना ही उनकी सबसे बड़ी गलती थी.”

उन्होंने कहा, “बेशक, हम रूस को उसके किए गए अपराधों के लिए कोई पुरस्कार तो देंगे नहीं. यूक्रेन की जनता पूर्ण और वास्तविक शांति की हकदार है. लेकिन अन्य सभी पार्टनरों को भी यह समझना होगा कि एक गरिमापूर्ण और इज्जतदार शांति क्या होती है.”

यह भी पढ़ेंः अमेरिका-रूस की बैठक का भारत ने किया समर्थन, यूक्रेन युद्ध खत्म होने की जताई उम्मीद

[ad_2]

रक्षाबंधन के मौके पर देश में कम हुई सोने की कीमत, एक झटके में इतना गिर गया भाव

[ad_1]

Gold Prices Today: भारत में आज रक्षाबंधन के मौके पर सोने की कीमतों में गिरावट आई है. देश में 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 100 ग्राम 2700 रुपये कम हुआ है. लगभग छह दिनों तक लगातार तेजी के बाद सोने की कीमतों में यह गिरावट आई है. हाल ही में अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सोना 1,03,310 रुपये के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया था. 

सोने की कीमत में आई इस कमी से खरीदारों को राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. इसी के साथ सोने की लगातार बढ़ती कीमतों से चिंतित निवेशकों को भी कुछ राहत मिलेगी. पिछले हफ्ते, अमेरिकी टैरिफ के लागू होने की वजह से देश में सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल आया था. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सुरक्षित निवेश के रूप में खरीदारी बढ़ने और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने व सोने के वायदा भाव में उछाल के चलते कीमतें बढ़ी थीं. 

देश में आज कितनी है सोने की कीमत

शनिवार, 9 अगस्त को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 270 रुपये प्रति 10 ग्राम घटकर 1,03,040 रुपये हो गई. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 250 रुपये कम होकर 94,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम पर 210 रुपये घटकर 77,280 रुपये हो गई है. इसी क्रम में 24 कैरेट के 100 ग्राम सोने की कीमत अब 10,30,400 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 100 ग्राम अब 9,44,500 रुपये हो गई है. 

इन बड़े शहरों में सोने का लेटेस्ट प्राइस 

  • चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम  1,03,040 रुपये है. वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 94,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 
  • बेंगलुरु में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 94,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव 1,03,040 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 
  • हैदराबाद में भी आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम के हिसाब से 1,03,040 रुपये है. यहां 22 कैरेट सोना आज 22 कैरेट का सोना 94,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बिक रहा है. 
  • मुंबई में आज 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमत क्रमश: 1,03,040 रुपये और 94,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 

चांदी की कितनी है कीमत? 

देश में चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया. शनिवार, 9 अगस्त को भारत में 1 किलो चांदी की कीमत 117,000 रुपये है.  जबकि 100 ग्राम चांदी की रिटेल कीमत 11,700 रुपये है. 

 

ये भी पढ़ें: 

देश के सरकारी बैंकों ने कर दिया कमाल, महज 3 महीने में कमा डाले 44218 करोड़ रुपये

[ad_2]