Tarot Card Predictions: साप्ताहिक राशिफल 10-16 अगस्त 2025, जानें अपनी राशि के लिए क्या है खास?

[ad_1]

Tarot Card Predictions 10-16 August 2025: 10 अगस्त रविवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है, सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह कैसे रहेगा. यहां जानें अपने राशि के अनुसार अपना साप्ताहिक टैरो कार्ड राशिफल.

मेष टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों को नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी. लव लाइफ के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही लाभकारी रहने वाला है. इस सप्ताह आपको लव लाइफ में सफलता मिलेगी. यह सप्ताह आपके लिए मनोरंजन से भरा रहने वाला है. आप काफी मौज मस्ती करते देखे जाएंगे. साथ ही आज आप गतिविधियों में व्यस्त रहने वाले हैं. काम करने के लिए समय संतोषजनक है.

वृषभ टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों को इस सप्ताह कार्य व्यवहार अच्छा रहने से उन्नति के अवसर मिलने वाले हैं. प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. साहित्य संगीत में दिलचस्पी लेने वालों को इस सप्ताह फायदा मिलेगा. आप कोई नई संपत्ति, जैसा घर आदि खरीद सकते हैं. साथ ही आप पारिवारिक मामलों में भी नई शुरुआत कर सकते हैं. . हालांकि, इस सप्ताह आपके सभी रुके हुए कार्यों को पूर्ण होने में थोड़ा वक्त लग सकता है.

मिथुन टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों के लिए आने वाला सप्ताह अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा है. आपको इस दौरान अपने दायरे को थोड़ा सीमित रखने की जरूरत है. अपने दायरे को अधिक फैलाव न करें. अगर आप सहयोगियों और मित्रों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने की कोशिश करें. यह सप्ताह आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है. स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं.

कर्क टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों को इस सप्ताह खर्च की अधिकता के कारण मन थोड़ा उदास हो सकता है. इस सप्ताह आपका व्यवहार अधिक आक्रामक रहने वाला है. वैवाहिक जीवन कुछ खट्टा, कुछ मीठा रहने वाला है. विद्यार्थी वर्ग को बेहद मेहनत करने की जरूरत है. गुरुवार को रिश्ते, अवसर और विरोध एक साथ आपके जीवन में प्रवेश कर सकते हैं. इसलिए थोड़ा संभलकर रहें.

सिंह टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को इस सप्ताह अपनी मर्यादा का ख्याल रखना होगा. अपनी मर्यादा का उल्लंघन न करें. आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को अपने सहयोगियों के साथ तालमेल आगि बनाने की आवश्यकता है. वरना आपके काम रहेंगे. रविवार को अंतरंग क्षेत्र में निराशा हाथ लगेगी और सोमवार को आप अपने अनुभव से जानकारी हासिल करेंगे.

कन्या टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों को इस सप्ताह अपना ध्यान काम और स्वास्थ्य दोनों तरफ लगाकर रखना होगा. परिवारजनों के सहयोग से जीवन में खुशियां आएंगी. आपको आर्थिक मामलों में बहुत संभलकर रहना होगा. आपको धन के अपव्यय से बचने की जरूरत है. जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें. उसे कभी भी यह एहसास न दिलाएं कि आप उसके बारे में नहीं सोचते हैं.

तुला टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों का इस सप्ताह प्रभाव करिश्मा और सर्जनात्मक प्रवृत्तियां शिखर पर होंगी. शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी. प्रेम संबंध पहले से मजबूत होंगे. व्यापार में लाभ और उन्नति के अवसर भी आपको प्राप्त होंगे. आप जीत के पथ पर अग्रसर होंगे.

वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह काफी अनुकूल रहने वाला है. आप जो भी कार्य साझेदारी में कार्य करेंगे वह आपको अनुकूल परिणाम दिलाएंगे. नौकरीपेशा लोगों के जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. वर्तमान में आप जो कर रहे हैं और जिन लोगों से संपर्क बना रहे हैं. वह आपको आगे चलकर बहुत लाभ दिलाने वाले हैं. इस सप्ताह अपने जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहें. आपके पार्टनर को आपकी बहुत जरूरत पड़ने वाली है.

धनु टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को इस सप्ताह किसी भी तरह की यात्रा पर जाने से पहले अपने घर की सुरक्षा के अच्छे से इंतजाम करके जाना होगा. परिवार में किसी से विवाद हो सकता है. इस राशि के जो लोग किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं उन्हें अपने प्यार का इजहार करने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. हो सकता है जिन भावनाओं को आप प्यार समझ रहे हैं वह सिर्फ आकर्षण हों. इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आप अपनी आर्थिक स्थिति से संतुष्ट रहेंगे.

मकर टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को इस सप्ताह अपना ध्यान व्यवहारिक और प्रतिष्ठित लक्ष्यों पर रखने की जरूरत है. आपको सलाह है कि इस दौरान अति भावुक होने से बचें. सप्ताह का मध्य रोमांटिक और प्यार भरा बीतने वाला है. रविवार का दिन इस सप्ताह आप काफी व्यस्त रहेंगे. आपको पारिवारिक, सुरक्षा और चिंताओं में व्यतीत होगा.

कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह सौम्य और ज्ञान भरा रहने वाला है. व्यापार में नई कामयाबी और तरक्की मिलेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे. पुरानी चीजों और आदतों को छोड़ें. उच्च अधिकारी आपकी योग्यता या प्रतिभा का परीक्षण कर सकते हैं.

मीन टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों के लिए आने वाला सप्ताह खुशियों की नई सौगात लेकर आने वाला है. इस सप्ताह आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा. आप यदि किसी चीज की नई खरीदारी करना चाहते हैं तो उसके लिए समय बहुत ही अनुकूल है. नए लाभकारी संबंध भी इस सप्ताह बनेंगे. आरामदायक तरीके से आप काम करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

आपदा आई अवसर लाई! सोनीपत में बाढ़ को लोगों ने बना लिया कमाई का जरिया- वीडियो हो रहा वायरल

[ad_1]

कहते हैं मुसीबत में इंसान ही इंसान का साथ देता है, लेकिन हरियाणा के सोनीपत में कुछ लोग साबित कर रहे हैं कि मुसीबत में भी कैश कमाना कोई बुरी बात नहीं. यहां बाढ़ का पानी भले घुटनों से ऊपर पहुंच गया हो, लेकिन कुछ युवकों का दिमाग नोट गिनने में और हाथ नाव खींचने में व्यस्त है. हालात ऐसे हैं कि सड़कें नदी बन चुकी हैं, वाहन नाव की तरह तैरने से इंकार कर चुके हैं और लोग मदद के लिए पुकार रहे हैं. मगर मदद यहां मुफ्त नहीं, बल्कि 500 से 1000 रुपये के टिकट पर मिल रही है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे देखने के बाद आपको भी हैरानी होगी.

सोनीपत में आपदा के साथ आया अवसर, बाढ़ से पैसे कमाने लगे लोग

वीडियो में देखा जा सकता है कि बाढ़ के पानी में कई गाड़ियां फंसी पड़ी हैं. ड्राइवर परेशान होकर मदद की तलाश में हैं. तभी कुछ युवक आते हैं, लेकिन रस्सी या धक्का लगाने से पहले रेट कार्ड सुना देते हैं “भैया 500 में निकाल देंगे, SUV है तो 1000 लगेंगे”. पानी में खड़े होकर ये युवक गाड़ियों को धक्का देकर बाहर निकालते हैं और बदले में पैसे वसूलते हैं. इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही लोग दो खेमों में बंट गए हैं. कुछ ने इसे मजबूरी का फायदा उठाने वाला काम बताया तो कुछ ने कहा कि मेहनत का पैसा है, इसमें गलत क्या है. वीडियो में कुछ युवक हैं जो बाढ़ के पानी में लगातार अपना डेरा जमाए हुए हैं और फंसी हुई गाड़ियों को धक्का देकर बाहर निकाल रहे हैं जिसकी एवज में पैसों की मांग की जा रही है. लोगों ने आपदा को अवसर बना लिया है.

यह भी पढ़ें: अरे यहां तो थम जा! जलती चिता के साथ रील बनाने लगी पापा की परी, यूजर्स ने लगा दी क्लास- वीडियो वायरल

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई इसे कहते हैं आपदा में अवसर तलाश करना. एक और यूजर ने लिखा…ये काम तो लोग इंसानियत और मोहब्बत में कर देते हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इससे बड़ी बेशर्मी और क्या होगी कि लोग अब मदद करने का भी पैसा मांग रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इनोसेंट दादी… आंख टेस्ट कराने गई दादी की मासूमियत से परेशान हुए डॉक्टर; वीडियो देख आपको भी आएगी हंसी


बिहार में प्रिंसिपल और एसोसिएट प्रोफेसर के 590 पदों पर भर्ती, 18 अगस्त से करें आवेदन

[ad_1]

बिहार लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रिंसिपल और एसोसिएट प्रोफेसर के 590 पदों पर भर्ती निकाली है तो जो भी इच्छुक उम्मीदवार हैं वह ऑनलाइन आवेदन 18 अगस्त से 12 सितंबर 2025 तक तक कर सकते हैं. नोटिफिकेशन के अनुसार पीएचडी और शिक्षण/अनुसंधान अनुभव जरूरी है. आप आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर अप्लाई कर सकते हैं.

इस भर्ती के तहत राज्य में प्रिंसिपल और एसोसिएट प्रोफेसर के कुल 564 पदों पर भर्ती होगी. इनमें 539 पद एसोसिएट प्रोफेसर के लिए और 25 पद प्रिंसिपल के लिए रिजर्व्ड हैं. आइए जानते हैं इन पदों के लिए कौन आवेदन कर सकता है.

जरूरी शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पीएचडी होनी चाहिए और न्यूनतम 8 वर्ष का शिक्षण या अनुसंधान अनुभव आवश्यक है साथ ही, विषय विशेषज्ञ, शोध कार्य और शैक्षणिक उपलब्धियों को चयन प्रक्रिया में विशेष महत्व दिया जाएगा. प्रिंसिपल पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में पीएचडी और कम से कम 15 वर्ष का अनुभव होना चाहिए, जो शिक्षण, अनुसंधान या उद्योग में हो सकता है। यह अनुभव संस्थान के शैक्षणिक, प्रशासनिक और विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में सहायक होगा.

यह भी पढ़ें- सैम मानेकशॉ, ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान और मेजर सोमनाथ शर्मा की कहानियां पढ़ेंगे स्टूडेंट्स, NCERT के सिलेबस में बड़ा बदलाव

आयु सीमा
आवेदक की न्यूनतम आयु 31 वर्ष होनी चाहिए अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार 65 वर्ष निर्धारित है आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी आयु की गणना विज्ञापन में निर्दिष्ट तिथि के अनुसार होगी.

आवेदन प्रक्रिया

  • स्टेप 1: उम्मीदवार को BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा.
  • स्टेप 2: उम्मीदवार अब “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: फिर उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें.
  • स्टेप 4: इसके बाद उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  • स्टेप 5: अब कैंडिडेट्स आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें.
  • स्टेप 6: इसके बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें.
  • स्टेप 7: अंत में उम्मीदवार फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट अपने पास रखें.

जरूरी डेट्स

अप्लाई करने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस भर्ती के लिए तय समय सीमा के अनुसार आवेदन कर लें. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2025 से शुरू हो जाएगी और 12 सितंबर 2025 तक चलेगी. इसके बाद उन्हें आवेदन करने का मौका नहीं मिलेगा. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें- नीट काउंसिलिंग के लिए MCC ने फिर बढ़ाई डेट, अब इन दिन जारी होगा राउंड-1 की सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

चुपचाप शिकार बना लेता है ब्लड क्लॉट, ये 7 लक्षण इग्नोर नहीं किए तो बच जाएगी जान

[ad_1]

रक्त के थक्के या बल्ड क्लॉट्स हमेशा साफ-साफ दिखाई नहीं देते कई बार वे शरीर में धीरे-धीरे बनते रहते हैं और जब तक कोई बड़ी समस्या न हो जाए, तब तक उनका पता नहीं चलता. कुछ लक्षण जैसे पैरों में सूजन या सीने में दर्द तो जाने-पहचाने हैं, लेकिन कुछ ऐसे लक्षण भी हैं जिन पर हम अक्सर ध्यान नहीं देते. इन लक्षणों को हम थकान या मांसपेशियों में ऐंठन जैसी सामान्य समस्या मानकर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन इन लक्षणों को जल्दी पहचानना बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं ब्लड क्लॉट के बारे में….

ब्लड क्लॉट क्या है और क्यों होता है?

ब्लड क्लॉट या रक्त का थक्का खून की एक ऐसी गांठ होती है, जो तरल खून को जेल जैसी अवस्था में बदल देती है. चोट लगने पर यह बहुत जरूरी होता है, क्योंकि यह खून को बहने से रोकता है. लेकिन अगर यह थक्का शरीर की नसों के अंदर बन जाए, तो यह बहुत खतरनाक हो सकता है. सामान्य स्थिति में हमारा खून पूरे शरीर में तरल रूप में बहता है. जब हमें कोई चोट लगती है या कट जाता है, तो हमारा शरीर ब्लड क्लॉट बनाता है, ताकि खून का बहना बंद हो जाए. जब यही थक्का शरीर की नसों के अंदर बनने लगता है, तो यह खून के प्रवाह को रोक सकता है, जिसे थ्रोम्बोसिस भी कहते हैं. इस तरह के थक्के हार्ट अटैक या स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकते हैं. 

ये 7 लक्षण हो सकते हैं रक्त के थक्के का संकेत

  • अचानक या बिना किसी कारण के खांसी: अगर आपको अचानक सूखी खांसी होने लगे तो यह फेफड़ों में रक्त के थक्के या पल्मोनरी एम्बोलिज्म का संकेत हो सकता है. यह खांसी अक्सर सिरप या दवा से ठीक नहीं होती. कुछ मामलों में, खांसी के साथ खून के छोटे-छोटे निशान भी आ सकते हैं.
  • एक पैर या हाथ का ठंडा होना: अगर आपके किसी अंग में खून का थक्का बन गया है, तो उस जगह पर खून का प्रवाह कम हो सकता है। ऐसे में एक हाथ या पैर दूसरे हाथ या पैर की तुलना में ज्यादा ठंडा महसूस हो सकता है. इसके साथ हल्की झुनझुनी या सुन्नता भी हो सकती है.
  • एक आंख में अचानक धुंधलापन: अगर आंख को खून पहुंचाने वाली धमनियों में थक्का जम जाए, तो एक आंख में अचानक से धुंधलापन या दिखाई देना बंद हो सकता है. यह सिर्फ़ कुछ मिनटों के लिए भी हो सकता है, लेकिन यह एक छोटे स्ट्रोक का संकेत हो सकता है.
  • सांस लेते समय तेज दर्द या कंधे में तकलीफ: फेफड़ों में रक्त का थक्का होने पर गहरी सांस लेते समय एक तेज दर्द हो सकता है. यह दर्द कभी-कभी कंधे या पीठ के ऊपरी हिस्से तक फैल सकता है, जिससे लोग इसे मांसपेशियों का दर्द समझ लेते हैं.
  • एक पैर पर लाल, खुजली वाली त्वचा, बिना दाने के: किसी गहरी नस में खून का थक्का जमने पर उसके ऊपर की त्वचा में सूजन, लालिमा, खुजली और गर्माहट महसूस हो सकती है, जबकि कोई दाना या रैश दिखाई नहीं देता. यह लक्षण अक्सर सिर्फ एक पैर में होता है.
  • अचानक जबड़े में दर्द या दबाव: कुछ मामलों में दिल से जुड़ी समस्याओं का संकेत जबड़े में दर्द या दबाव के रूप में हो सकता है. सीने में दर्द एक आम लक्षण है, लेकिन खासकर महिलाओं में इसके संकेत बहुत ही हल्के हो सकते हैं, जैसे जबड़े या गर्दन में जकड़न.
  • घुटने के पीछे या कमर में सूजन: रक्त के थक्के घुटने के पीछे या पेल्विक क्षेत्र में भी छिपे हो सकते हैं. अगर इन जगहों पर, खासकर एक तरफ सूजन दिखाई दे और इसके साथ हल्का दर्द भी हो, तो यह डीप वेन थ्रोम्बोसिस का एक संकेत हो सकता है.

ये भी पढ़ें: 10 दिनों तक रोज पिएं अजवाइन का पानी, पेट साफ रहेगा और चर्बी भी पिघल जाएगी

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

क्या आप भी अपना स्मार्टफोन कहीं भी रख देते हैं तो हो जाइए सावधान नहीं तो हो सकते हैं ये बड़े नुकसान!

[ad_1]

क्या आप भी अपना स्मार्टफोन कहीं भी रख देते हैं तो हो जाइए सावधान नहीं तो हो सकते हैं ये बड़े नुकसान!

[ad_2]

भाई तू थोड़ा सा सनकी है क्या? गैस जलाकर गर्म तवे पर बैठ गया शख्स…यूजर्स बोले देश चुनौतियों से

[ad_1]

कभी-कभी लगता है सोशल मीडिया ने इंसान को इंसान नहीं बल्कि व्यूज का गुलाम बना दिया है. पहले लोग चूल्हे-चौके में सिर्फ रोटियां सेंकते थे, अब लोग खुद को सेंक कर फॉलोअर्स बढ़ाने निकल पड़े हैं. जी हां, नया वायरल वीडियो देख कर तो यही लगेगा कि इंटरनेट की पब्लिक के लिए लोग अब किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. हद क्या, अब तो तवे पर बैठने को भी तैयार हैं. और वो भी जलते हुए बर्नर पर. ये कोई मुहावरा नहीं बल्कि हकीकत है, जिसने इंटरनेट पर आग ही नहीं लगाई बल्कि लोगों के दिलों में सवाल भी जला दिए हैं कि “भाई, लाइक के चक्कर में ये कैसा बलिदान?”

गैस पर जलते चूल्हे पर बैठ गया शख्स

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी किचन में मौजूद है. गैस के बर्नर पर तवा रखा है जो काला हो चुका है और तपकर लाल होने को है. शख्स तवे को ठंडा करने की बजाय खुद उस पर बैठ जाता है और बैकग्राउंड में कोई इमोशनल गाना बज रहा है. कैमरा ऑन है, लाइट्स सेट हैं और शख्स के चेहरे पर दर्द की जगह सिर्फ पोज है. लगता है उसे जलन से ज्यादा चिंता अपने रील के व्यूज और लाइक की है. इसे देखकर तो यही लगता है या तो भाई को दर्द नहीं होता या फिर भाई एक नंबर का दिल जला जो कि अब दिल के साथ साथ अपने शरीर के दूसरे अंगों को भी जलाकर प्यार में बलिदान देना चाहता है.

आग की तरह वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर ये वीडियो इतना तेजी से फैल रहा है जैसे किसी ने खुद इंटरनेट को गैस फ्लेम पर रख दिया हो. जहां एक तरफ लोग इस पर हंस रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कई लोग इस तरह के ट्रेंड्स को लेकर चिंतित भी हैं. आखिर कब तक लोग लाइक्स और व्यूज के लिए अपनी जान और जिस्म से खिलवाड़ करते रहेंगे. इंटरनेट पर चर्चा भले थम जाए, लेकिन ये वीडियो सोशल मीडिया के तवे पर लंबे समय तक गर्म रहने वाला है.

यह भी पढ़ें: अरे यहां तो थम जा! जलती चिता के साथ रील बनाने लगी पापा की परी, यूजर्स ने लगा दी क्लास- वीडियो वायरल

यूजर्स लेने लगे मजे

वीडियो को @HindutvWarrior नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई उठ जा वरना पिघल जाएगा. एक और यूजर ने लिखा…देश चुनौतियों से नहीं इन जैसे सनकी लोगों से परेशान है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई को अब नर्क की आग भी नहीं जला सकती.

यह भी पढ़ें: इनोसेंट दादी… आंख टेस्ट कराने गई दादी की मासूमियत से परेशान हुए डॉक्टर; वीडियो देख आपको भी आएगी हंसी


‘सैयारा’ ने दी साल की सबसे बड़ी फिल्म ‘छावा’ को 2 बार मात, बन गई नंबर 1 प्रॉफिटेबल फिल्म!

[ad_1]

‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक इतने रिकॉर्ड बना दिए हैं कि उन्हें तोड़ना आने वाली फिल्मों के लिए बड़ी मुश्किल की तरह होने वाला है. फिल्म को रिलीज हुए आज 24 दिन हो चुके हैं और इस साल की दूसरी सबसे बड़ी कमाई वाली फिल्म बनने के साथ-साथ इसने साल की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म ‘छावा’ को भी प्रॉफिट पर्सेंटेज के हिसाब से पीछे छोड़ दिया है.

भले ही ‘छावा’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म हो, लेकिन सबसे ज्यादा प्रॉफिट पर्सेंटेज ‘सैयारा’ का है. चलिए जान लेते हैं कि फिल्म ने बजट का कितने प्रतिशत ज्यादा कलेक्शन किया है.

‘सैयारा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने 22 दिन में 317.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं 23वें दिन सैक्निल्क के मुताबिक, अहान पांडे की फिल्म ने 3.35 करोड़ रुपये कमाए.

24वें दिन यानी आज फिल्म की कमाई 3:25 बजे तक 2.24 करोड़ रुपये हो चुकी है. टोटल कलेक्शन की बात करें तो ये बढ़कर 322.84 करोड़ रुपये हो चुका है. ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. अभी इनमें बदलाव हो सकता है.

‘सैयारा’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ने वर्ल्डवाइड 22 दिनों में 517.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. ये आंकड़े भी सैक्निल्क के मुताबिक हैं. अब जानते हैं कि फिल्म ने विक्की कौशल की फिल्म को कैसे मात दे दी है.

‘सैयारा’ ने दो बार ‘छावा’ को मात दी

1- ‘छावा’ ने सैक्निल्क के मुताबिक इंडिया में 601.54 करोड़ रुपये कमाए, जबकि फिल्म का बजट 130 करोड़ था. यानी घरेलू कलेक्शन में फिल्म ने बजट का 462.72 प्रतिशत का मुनाफा कमाया.

  • अब ‘सैयारा’ की बात करें तो 60 करोड़ के बजट में इस फिल्म ने अभी तक बजट का करीब 541 प्रतिशत निकाल लिया है.

2- वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो विक्की कौशल की फिल्म ने दुनियाभर में 807.88 करोड़ यानी बजट का करीब 621 प्रतिशत निकाला था.

  • वहीं ‘सैयारा’ ने वर्ल्डवाइड अभी तक बजट का 875 प्रतिशत निकालकर ‘छावा’ को मात दे दी है.


मोहित सूरी के निर्देशन और अहान पांडे-अनीत पड्डा की एक्टिंग से सजी इस फिल्म के पास अभी भी 4 और दिन का समय है. 14 अगस्त को ‘कूली’ और ‘वॉर 2’ आने से पहले फिल्म अभी और भी कुछ करोड़ बटोर सकती है.



[ad_2]

Asia Cup तक फिट नहीं हुए सूर्यकुमार यादव तो किसे मिलेगी कप्तानी? ये 3 खिलाड़ी ठोकेंगे दावेदारी

[ad_1]

क्रिकेट एशिया कप 2025 का आयोजन 9 से 28 सितंबर के बीच यूएई में होगा. भारत का पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ है. इसके बाद 14 तारीख को भारत बनाम पाकिस्तान मैच होगा, ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच भारत 19 को ओमान के खिलाफ खेलेगी. टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की कुछ समय पहले सर्जरी हुई थी, वह अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं. लेकिन अगर वह टूर्नामेंट तक पूरी तरह फिट नहीं हुए तो भारतीय टीम की कमान कौन संभालेगा?

सूर्यकुमार यादव का जर्मनी में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी हुई थी, जिसके बाद वह फिटनेस पाने के लिए मेहनत कर रहे हैं. अभी वह बेंगलुरु में रिहैब कर रहे हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि सूर्या एशिया कप से पहले फिटनेस हासिल कर लेंगे, लेकिन अभी तक आधिकारिक इस पर कुछ नहीं कहा गया है. अगर वह एशिया कप तक फिट नहीं हुए तो उनकी जगह कप्तानी करने के लिए ये 3 खिलाड़ी मजबूत दावेदार हैं.


सूर्यकुमार यादव की जगह कौन हो सकता है एशिया कप में भारत का कप्तान?

शुभमन गिल: इंग्लैंड दौरे पर पहली बार टेस्ट की कमान संभालते हुए शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया, सभी की वाहवाही लूटी. उन्होंने बल्ले से भी कई रिकॉर्ड बनाए, इसके बाद माना जा रहा है कि वह एशिया कप स्क्वॉड में शामिल होंगे. सूर्या जब कप्तान बने थे तब गिल को उपकप्तान बनाया गया था, ऐसे में अगर सूर्या नहीं खेले तो एशिया कप में भारत की कप्तानी शुभमन गिल संभाल सकते हैं.

बतौर कप्तान शुभमन गिल का T20 करियर

  • कुल मैच: 5
  • भारत ने जीते:
  • भारत ने हारे: 1

हार्दिक पांड्या: ऑलराउंडर प्लेयर हार्दिक भारत के लिए बल्ले और गेंद, दोनों से महत्वपूर्ण रोल निभाते हैं. उन्होंने गुजरात टाइटंस को अपनी कप्तानी में टीम के पहले ही सीजन में चैंपियन बनाया था और दूसरे संस्करण में फाइनल तक पहुंचाया. अभी वह मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं, इस टीम को उन्होंने इस सीजन क्वालीफायर 2 तक पहुंचाया.

बतौर कप्तान हार्दिक पांड्या का T20I करियर

  • कुल मैच: 16 
  • भारत ने जीते: 10 
  • भारत ने हारे: 5
  • टाई: 1

अक्षर पटेल: ऑलराउंडर अक्षर भी इस रेस में शामिल हैं, उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ घरेलु टी20 सीरीज में उपकप्तान चुना गया था. वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर चुके हैं. वह बल्ले और गेंद से तो शानदार प्रदर्शन करते ही हैं, वह फील्डिंग में भी काफी प्रभावित करते हैं. उन्होंने अभी तक भारतीय टीम की कप्तानी नहीं की है.



[ad_2]

गाय ने तीन दिन में दिया 343 लीटर दूध! यहां बना अनोखा रिकॉर्ड जिसे देख यूजर्स बोले- चिमटी काटो

[ad_1]

ब्राजील की गिरोलैंडो गाय अपनी दूध देने की क्षमता के लिए दुनिया भर में मशहूर है. यह नस्ल होल्स्टीन और गिर गायों के मिश्रण से बनी है, जो इसे खास बनाती है. सामान्य तौर पर, एक गिरोलैंडो गाय लगभग 305 दिनों के स्तनपान काल में करीब 3,600 लीटर दूध देती है. लेकिन कुछ गायें तो ऐसी भी होती हैं जो प्रतिदिन 100 लीटर से ज्यादा दूध दे सकती हैं, जो कि एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. ब्राजील में पशुपालक इस नस्ल पर बहुत गर्व करते हैं और अक्सर डेयरी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर यह साबित करने की कोशिश करते हैं कि उनकी गाय सबसे ज्यादा दूध देती है.

तीन दिन में 343 लीटर दूध देकर गाय ने बनाया रिकॉर्ड

हाल ही में दक्षिणी मिनस गेरैस के डेल्फिम मोरेरा में हुई एक प्रतियोगिता में एक गिरोलैंडो गाय ने तीन दिनों में 343 लीटर दूध देकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है. हालांकि गाय और उसके मालिक का नाम मीडिया में छुपाया गया है, लेकिन यह घटना दूध उत्पादन के क्षेत्र में एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. यह गाय केवल एक दिन में 120 लीटर दूध देने की क्षमता रखती है, जो विश्व के गिनीज़ रिकॉर्ड के बेहद करीब है.

इससे पहले भी बनाया था रिकॉर्ड

ब्राजील के मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक 3 अगस्त 2019 को एक और गिरोलैंडो गाय, जिसका नाम मारिलिया एफआईवी टेट्रो डी नायलो है, ने एक दिन में 127.6 लीटर दूध देकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था. इस वजह से गिरोलैंडो नस्ल को वर्तमान में दुनिया की सबसे ज्यादा दूध देने वाली गाय की नस्ल माना जाता है. यह नस्ल न सिर्फ़ दूध की मात्रा में बल्कि दूध की गुणवत्ता में भी बहुत बेहतर मानी जाती है.

यह भी पढ़ें: इनोसेंट दादी… आंख टेस्ट कराने गई दादी की मासूमियत से परेशान हुए डॉक्टर; वीडियो देख आपको भी आएगी हंसी

यूजर्स रह गए हैरान

सोशल मीडिया जैसे ही ये मामला वायरल हुआ वैसे ही लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा…भाई क्या खिलाते थे गाय को. एक और यूजर ने लिखा…भाई गाय ये या कोई जादुगर, इतना दूध देना तो नामुमकिन लगता है कोई चिमटी काटो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….इस गाय को भारत ले आओ, लोग इसका मंदिर बनवाकर इसकी पूजा करने लग जाएंगे और इसकी कीमत तक लगा देंगे.

यह भी पढ़ें: अरे यहां तो थम जा! जलती चिता के साथ रील बनाने लगी पापा की परी, यूजर्स ने लगा दी क्लास- वीडियो वायरल

अगले हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल, क्या कारोबार पकड़ेगी रफ्तार? तय करेंगे ये 5 फैक्टर

[ad_1]

Share Market: भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी बीते लगातार छह हफ्तों से नकारात्मक प्रदर्शन कर रहे हैं. अब सभी की नजर आने वाले हफ्ते में शेयर बाजार में होने वाले कारोबार पर टिकी हुई है. शुक्रवार, 8 अगस्त को पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन दोनों प्रमुख सूचकांकों में लगभग 1 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई थी. बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी क्रमश: 1.3 परसेंट और लगभग 2 परसेंट की गिरावट देखी गई थी. 

बीते दिनों शेयर बाजार में आई गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का लगाया गया टैरिफ है. ट्रंप ने अमेरिका में भारतीय सामानों के आयात पर 50 परसेंट टैरिफ लगाया है. इतना ही नहीं, ट्रंप का भारत के प्रति लगातार आक्रामक होता रूख सबसे बड़ी चिंता की बात है. इसका असर आने वाले हफ्ते के दौरान शेयर बाजार पर देखने को मिलेगा. इसके अलावा, महंगाई को लेकर आंकड़े और शेयरों की बिकवाली भी बाजार की दिशा तय करने में मददगार साबित होंगी. 

आइए उन 5 अहम फैक्टर्स की बात करते हैं, जिनका असर अगले हफ्ते शेयर बाजार पर दिख सकता है. 

टैरिफ पर अब आगे क्या?

ट्रंप ने भारतीय सामानों के आयात पर 50 परसेंट का भारी-भरकम टैरिफ लगाया है. साथ ही कहा है कि भारत के साथ अमेरिका की व्यापार वार्ता तब तक स्थगित रहेगी जब तक कि मौजूदा टैरिफ विवाद का समाधान नहीं हो जाता. ट्रंप का यही अप्रत्याशित और आक्रामक रुख भारतीय शेयर बाजार के लिए गंभीर चिंता का विषय है. कुछ विशेषज्ञों का अनुमान है कि मौजूदा टैरिफ भारत के मौजूदा जीडीपी ग्रोथ को 1 परसेंट तक कम कर देगा. भारत पर टैरिफ बांग्लादेश, वियतनाम और चीन जैसे दूसरे एशियाई देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा है. उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच जल्दी बातचीत शुरू होगी और भारत के लिए सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे और आखिरकार टैरिफ 15-25 परसेंट तक पहुंच जाएगा. इस पर निवेशकों की कड़ी नजर रहेगी. 

भारत और अमेरिका में महंगाई के आंकड़े

आने वाले सप्ताह में भारत और अमेरिका के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े पर निवेशकों की पैनी नजर रहेगी. भारत और अमेरिका मंगलवार, 12 अगस्त को अपने जुलाई CPI मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी करेंगे. भारत के जुलाई WPI मुद्रास्फीति के आंकड़े गुरुवार को जारी होंगे. उम्मीद जताई जा रही है जुलाई में भारत में महंगाई पिछले महीने के 2.10 परसेंट से घटकर 1.8 परसेंट रह जाएगी. वहीं, अमेरिकी CPI जून के 2.7 परसेंट के मुकाबले जुलाई में 2.8 परसेंट रह सकता है. 

वित्त वर्ष 2026 में भारत में महंगाई सामान्य बने रहने की उम्मीद है.  अगस्त की MPC की बैठक के बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2026 के लिए CPI मुद्रास्फीति के अपने पूर्वानुमान को पहले के 3.7 परसेंट से घटाकर 3.1 परसेंट कर दिया है. हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी कहीं अमेरिका में महंगाई न बढ़ा दे. इससे ग्रोथ की रफ्तार कम होगी, जिससे दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में मंदी की स्थिति पैदा हो सकती है. महंगाई बढ़ेगी, तो अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावनाएं और कम हो जाएंगी, जो भारत जैसे उभरते बाजारों के लिए ठीक नहीं रहेगा. 

ट्रंप और पुतिन की मुलाकात

अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार, 15 अगस्त को अलास्का में मिलेंगे. इसकी दुनियाभर में चर्चा हो रही है. हो सकता है कि इससे यूक्रेन में रूसी हमलों का सिलसिला थम जाए. क्रेमलिन के सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा कि बैठक के दौरान दोनों यूक्रेन के मुद्दे पर शांतिपूर्ण समाधान के विकल्पों पर चर्चा करेंगे. 

एफपीआई का कैसा रहेगा रूख? 

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) जुलाई से लगातार भारतीय शेयरों की बिकवाली कर रहे हैं. जुलाई के महीने में एफपीआई ने कैश सेगमेंट में 47,666.68 करोड़ के भारतीय शेयर बेचे, जबकि अगस्त में अब तक उन्होंने 14,018.87 करोड़ के भारतीय शेयर बेचे हैं. हालांकि, शुक्रवार, 8 अगस्त को कैश सेगमेंट में 1,932.81 करोड़ के भारतीय शेयर खरीदे भी गए. आने वाले समय में एफपीआई का रूख क्या रहता है इस पर भी बाजार की चाल काफी हद तक निर्भर करेगी. 

पहली तिमाही के कमजोर नतीजे 

इस हफ्ते भी कुछ बड़ी कंपनियों के जून तिमाही के नतीजे आने वाले हैं, जिस पर निवेशकों का फोकस रहेगा. बीएसई के अनुसार, आने वाले हफ्ते में 2,000 से ज्यादा कंपनियां अपनी जून तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी. इनमें बजाज कंज्यूमर केयर, अशोक लीलैंड, ओएनजीसी, आईओसी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, बीपीसीएल और हिंदुस्तान कॉपर जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

 

ये भी पढ़ें: 

शुरू होने वाला है कमाई का हफ्ता, खुलेंगे 4 कंपनियों के आईपीओ; चेक करें GMP

[ad_2]