Stocks to Watch Today: आज फोकस में रहने वाले हैं ये धाकड़ शेयर, निवेशक बनाए रखें नजर

[ad_1]

Stocks to Watch Today: आज शेयर बाजार में फिर से एक नए कारोबारी हफ्ते की शुरुआत हो रही है. इस दौरान निवेशकों की नजरें वैश्विक बाजारों और घरेलू मार्केट में आने वाले हर छोटे-बड़े बदलाव पर टिकी हैं. बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को क्लोजिंग बेल तक निफ्टी 50 200 अंक से ज्यादा टूटकर 24,400 के नीचे आ गया था. सेंसेक्स भी 765 अंक फिसलकर 80,000 के लेवल के नीचे बंद हुआ. आज हम आपको इस खबर के जरिए 10 ऐसे स्टॉक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो फोकस में रहने वाले हैं.

टाटा मोटर्स 

देश की सबसे बड़ी ऑटोमोटिव कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स ने कारोबारी साल 2025-26 की जून तिमाही में 3,924 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया, जो एक साल पहले कमाए गए 5,643 करोड़ रुपये से 30 परसेंट कम है. कंपनी का रेवेन्यू भी पिछले साल के 1.07 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले घटकर 1.04 लाख करोड़ रुपये रहा. EBITDA भी 36 परसेंट कम होकर 9,700 करोड़ रुपये रह गया. इसकी वजह कुछ सेगमेंट में हुई कम बिक्री और ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस में आई गिरावट है. 

भारती एयरटेल 

टेलीकॉम सेक्टर की बड़ी कंपनी भारती एयरटेल के शेयर तिमाही नतीजे के लिए नहीं, बल्कि अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए सुर्खियों में है. कंपनी की प्रोमोटर यूनिट इंडियन कॉन्टिनेंट इन्वेस्टमेंट ने एयरटेल में अपनी लगभग 1 परसेंट हिस्सेदारी एक ब्लॉक डील के जरिए बेचकर 11,200 करोड़ रुपये जुटाए. इस बिक्री ने घरेलू और विदेशी संस्थागत निवेशकों दोनों को अपनी ओर आकर्षित किया. इस ब्लॉक डील में Bharti Airtel के 6.85 करोड़ शेयरों का कारोबार हुआ. इसमें फ्लोर प्राइस 1,862 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था. 

सीमेंस इंडिया

इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी सेक्टर की बड़ी कंपनी सीमेंस इंडिया के नेट प्रॉफिट में कारोबारी साल 2025 की तीसरी तिमाही में गिरावट दर्ज की गई. इस दौरान कंपनी ने 3 परसेंट की कमी के साथ 423 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया. हालांकि, ऑपरेश्नल रेवेन्यू 15.5 परसेंट बढ़कर 4,347 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. कंपनी का ऑर्डर बुक भी मजबूत है. 13 परसेंट की बढ़ोतरी के साथ नए ऑडर्स 5,680 करोड़ रुपये तक पहुंच गए है. 

पुरवणकारा

बेंगलुरु बेस्ड रियल एस्टेट डेवलपर Puravankara को कारोबारी साल 2025 की पहली तिमाही में 68.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 14.4 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था. कंपनी का रेवेन्यू भी 20 परसेंट से ज्यादा गिरकर 524.4 करोड़ रुपये रह गया. 

पावर मेक प्रोजेक्ट्स

इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनी Power Mech Projects का प्रदर्शन वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में शानदार रहा. 30 परसेंट की उछाल के साथ कंपनी का मुनाफा 80.5 करोड़ रुपये और 28 परसेंट की बढ़त के साथ रेवेन्यू 1,293 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. EBITDA भी 49 परसेंट बढ़कर 170.4 करोड़ रुपये हो गया, जिससे मार्जिन 11.3 परसेंट से बढ़कर 13.2 परसेंट  हो गया. 

वोल्टास

Voltas को पहली तिमाही में मानसून के जल्दी आने और बेमौसम बारिश से नुकसान पहुंचा क्योंकि इससे एयर कंडीश्नर और दूसरे कूलिंग प्रोडक्ट्स की मांग में कमी आई. नतीजतन, कंपनी का नेट प्रॉफिट 58 परसेंट घटकर 140.6 करोड़ रुपये रह गया और रेवेन्यू भी एक साल पहले के 4,903.9 करोड़ रुपये से 20 परसेंट कम होकर 3,912 करोड़ रुपये रह गया. 

मणप्पुरम फाइनेंस

वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में Manappuram Finance का नेट प्रॉफिट पिछले साल के 555 करोड़ रुपये से 75 परसेंट घटकर 138 करोड़ रुपये रह गया. कंपनी के गोल्ड लोन बिजनेस का रेवेन्यू 10 परसेंट बढ़कर 1,904 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. कंपनी का कर-पूर्व-लाभ (PBT) 538.8 करोड़ रहा. हालांकि, इसके माइक्रोफाइनेंस सेगमेंट को भारी नुकसान पहुंचा. रेवेन्यू 53 परसेंट से ज्यादा कम होकर 361 करोड़ रुपये रह गया. कंपनी ने 14 अगस्त को रिकॉर्ड डेट के साथ प्रति शेयर 0.50 रुपये के फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान किया है. 

शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया

सरकारी स्वामित्व वाली भारतीय नौवहन निगम का वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट पिछले साल के 298.3 करोड़ रुपये से 22.8 परसेंट बढ़कर 366.3 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. हालांकि, रेवेन्यू 13.1 परसेंट कम होकर 1,316 करोड़ रुपये रह गया. ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 3.8 परसेंट घटकर 489.6 करोड़ रुपये रह गया, लेकिन मार्जिन में सुधार आया है, जो 33.6 परसेंट से बढ़कर 37.2 परसेंट हो गया है. 

 

ये भी पढ़ें: 

अगले हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल, क्या कारोबार पकड़ेगी रफ्तार? तय करेंगे ये 5 फैक्टर

[ad_2]

गणेश चतुर्थी 26 या 27 अगस्त कब ? गौरी पुत्र गजानन की स्थापना के लिए मिलेगा सिर्फ 2 घंटे का समय

[ad_1]

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी, भारत के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है. गौरी पुत्र गजानन भाद्रपद माह में 10 दिन के लिए पृथ्वी पर वास करते हैं और इन दिनों में भक्तों के समस्त कष्टों को दूर करते हैं.

भगवान गणेश को नई शुरुआत के देवता, विघ्नों के हर्ता और विद्या के संरक्षक माना जाता है, दस दिवसीय गणेश उत्सव का त्योहार लोगों के लिए खुशियां, उत्साह और उमंग लेकर आता है.

गणेश उत्सव भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होकर चतुर्दशी तक चलती है. इस साल गणेश चतुर्थी पर बप्पा 26 या 27 अगस्त 2025 में कब विराजित होंगे.

गणेश चतुर्थी 26 या 27 अगस्त कब ?

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 26 अगस्त 2025 को दोपहर 1.54 पर शुरू होगी और अगले दिन 27 अगस्त 2025 को दोपहर 3.44 तक रहेगी.

ऐसे में गणेश उत्सव सूर्योदय से शुरू होता है. गणेश चतुर्थी 27 अगस्त 2025 मनेगी. इस दिन शुभ मुहूर्त में बप्पा घर-घर में विराजित होंगे.

गणेश उत्सव के 10 दिन क्या होता है

गणेश उत्सव के पहले दिन धूमधाम से लोग घर और पंडालों में भगवान गणेश की मिट्टी की प्रतिमा स्थापित कर भक्ति, व्रत, मंत्र-जप और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से उन्हें प्रसन्न करते हैं. 10 दिन तक बप्पा की सुबह-शाम पूजा होती है. अनंत चतुर्दशी पर बप्पा को प्रेमपूर्वक विदाई दी जाती है. जिनके घर में गणेश प्रतिमा विद्यमान होती है, उनके लिए यह समय भगवान की सेवा करना खास अवसर है.

गणेश चतुर्थी 2025 मुहूर्त

भगवान गणेश का जन्म मध्याह्न काल के दौरान हुआ था इसीलिए मध्याह्न के समय को गणेश पूजा के लिये ज्यादा उपयुक्त माना जाता है.

  • गणेश चतुर्थी बुधवार, अगस्त 27, 2025 को
  • मध्याह्न गणेश पूजा मुहूर्त – 11:05 ए एम से 01:40 पी एम
  • अवधि – 02 घण्टे 34 मिनट्स
  • गणेश विसर्जन शनिवार, सितम्बर 6, 2025 को
  • एक दिन पूर्व, वर्जित चन्द्रदर्शन का समय – 01:54 पी एम से 08:29 पी एम, अगस्त 26
  • अवधि – 06 घण्टे 34 मिनट्स
  • वर्जित चन्द्रदर्शन का समय – 09:28 ए एम से 08:57 पी एम
  • अवधि – 11 घण्टे 29 मिनट्स

Janmashtami 2025: शनि-राहु कर रहे हैं परेशान, तो जन्माष्टमी के दिन करें ये काम, मिटेंगे कष्ट

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

रूस के हमले में 5 नागरिकों की मौत, जवाब में यूक्रेन ने तबाह की तेल रिफाइनरी

[ad_1]

रूस ने रविवार (10 अगस्त, 2025) को यूक्रेन पर हमला कर दिया, जिसमें 5 लोग मारे गए, इसकी जवाबी कार्रवाई में कीव ने रूस के सारातोव क्षेत्र में एक तेल रिफाइनरी पर हमला किया. यूक्रेन की पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा, ‘रूसी गोलीबारी के दौरान जापोरीज्जिया क्षेत्र में 3 लोग मारे गए, जबकि एक घायल हुआ. वहीं पूर्वी क्षेत्र में विवादित डोनेट्स्क क्षेत्र में 2 नागरिकों की जान गई है.

उन्होंने आगे बताया कि काला सागर क्षेत्र के तटीय इलाके ओडेसा में 3 नागरिकों की बारूदी सुरंग पर गिरने से मौत हो गई. यह क्षेत्र रूसी नौसेना के संभावित हमले को रोकने के लिए बनाया गया था. यूक्रेनी सेना ने दावा किया कि उसके ड्रोन हमले से रूस के पश्चिमी सारातोव क्षेत्र में एक बड़ी तेल रिफाइनरी तबाह हो गई, जो लगभग 1,000 किलोमीटर (600 मील) दूर है.

औद्योगिक रिफाइनरी क्षतिग्रस्त

सारातोव के गवर्नर रोमन बुसारगिन ने यूकेन के इस हमले पर टिप्पणी देते हुए कहा, ‘एक औद्योगिक रिफाइनरी क्षतिग्रस्त हो गया और ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में एक और महिला की मौत हो गई, जो यूक्रेन के नजदीक होने के कारण अक्सर गोलीबारी का शिकार होता है.

यूक्रेनी सेना ने दावा किया है कि उसने रूसी सेना के कब्जे वाले सूमी क्षेत्र के बेजसालिवका गांव को वापस ले लिया है, जो यूक्रेन के लिए बड़ी सफलता है. रूसी आक्रमण का केंद्र पूर्वी यूक्रेन है, जहां उसने हाल के महीनों में अपने कम सुसज्जित विरोधियों के खिलाफ अपनी बढ़त बढ़ाई है.

अमेरिका और रूस युद्धविराम के लिए करेंगे बात

वहीं अमेरिका और रूस संघर्ष को सुलझाने के लिए एक शिखर सम्मेलन आयोजित करने पर सहमत हुए हैं, जिसमें अभी तक यूक्रेन शामिल नहीं है. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रम्प इस शुक्रवार को अमेरिका के अलास्का में मिलकर इस विवाद को सुलझाने पर बात करेंगे.

ये भी पढ़ें:- उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन ने कर ली बड़ी तैयारी, मल्लिकार्जुन खरगे ने किया खुलासा

[ad_2]

बिहार में नेत्र सहायकों की 220 पदों पर भर्ती, 14 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

[ad_1]

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति ने एक बड़ा फैसला लिया है. समिति की ओर से नेत्र सहायक के कुल 220 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. अगर आप भी स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है.

इस भर्ती में अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षण तय किया गया है. सामान्य वर्ग के लिए 87 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 22 पद, अनुसूचित जाति के लिए 35 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 3 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 40 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 26 पद और महिला पिछड़ा वर्ग के लिए 7 पद आरक्षित किए गए हैं. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 14 अगस्त 2025 से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 अगस्त 2025 शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी और लिंक राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा.

यह भी पढ़ें- UPSC में पास होकर भी फाइनल लिस्ट से बाहर हुए उम्मीदवारों को मिलेगा नया मौका, इस योजना से खुलेगा रास्ता

जरूरी योग्यता

नेत्र सहायक के पद के लिए उम्मीदवार के पास आवश्यक शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी है. आवेदक ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बायोलॉजी और गणित विषय के साथ 12वीं कक्षा पास की हो. इसके अलावा, ऑप्टोमेट्री में दो साल का डिप्लोमा होना अनिवार्य है. साथ ही अन्य पात्रताओं को भी पूरा करना जरूरी होगा.

उम्र सीमा

आयु सीमा की बात करें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए. सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष, ओबीसी, सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष तय की गई है.

यह भी पढ़ें- सैम मानेकशॉ, ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान और मेजर सोमनाथ शर्मा की कहानियां पढ़ेंगे स्टूडेंट्स, NCERT के सिलेबस में बड़ा बदलाव

आवेदन शुल्क कितना?

एप्लीकेशन फीस सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये है. बिहार राज्य के स्थायी निवासी जो अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति से हैं, उनके लिए यह फीस 125 रुपये तय की गई है. इसी तरह आरक्षित और अनारक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों तथा दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए भी शुल्क 125 रुपये ही रखा गया है. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा.

ऐसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी. इस परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं. सवाल सामान्य जागरूकता, रीजनिंग, संख्यात्मक योग्यता और तकनीकी योग्यता से जुड़े होंगे. परीक्षा में गलत उत्तर देने पर कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा, जिससे उम्मीदवार बिना डर के सभी प्रश्न हल कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: हर महीने कितना कमाते हैं अनिरुद्धाचार्य, जानें कहां से होती है कमाई और कहां करते हैं खर्च?

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

क्रिकेट के कभी न टूट पाने वाले 5 रिकॉर्ड! इन कीर्तिमान को देख आपके भी उड़ जाएंगे होश

[ad_1]

क्रिकेट की दुनिया में हर साल नए-नए रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं, लेकिन कुछ ऐसे कीर्तिमान हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि इन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन है. इसमें सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों का रिकॉर्ड है. सर डॉन ब्रैडमैन का टेस्ट क्रिकेट में अविश्वसनीय औसत. आज हम आपको ऐसे 5 रिकॉर्ड्स के बारे में बता रहे हैं, जिसे तोड़ पाना लगभग असंभव है.

क्रिकेट के वो 5 रिकॉर्ड, जिसे तोड़ना है लगभग नामुमकिन

  • क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के 100 शतक

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 100 शतक जड़े हैं. यह एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे तोड़ना लगभग हर क्रिकेटर का सपना होगा. लेकिन इसे तोड़ पाना लगभग नामुमकिन है.

  • सर डॉन ब्रैडमैन का 99.94 का बैटिंग औसत

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो आज के समय किसी भी बल्लेबाज के लिए पा पाना असंभव सा लगता है. ब्रैडमैन ने 52 टेस्ट मैच में 6996 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 99.94 का रहा है.

  • रोहित शर्मा का वनडे मैच में 264 रनों का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा के नाम एक ही वनडे मैच में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड है. रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ साल 2014 में 264 रन बना दिए थे. रोहित का ये रिकॉर्ड भी किसी के लिए तोड़ना आसान नहीं रहेगा.

  • जिम लेकर के एक टेस्ट में 19 विकेट

इंग्लैंड के ऑफ स्पिन गेंदबाज ने आज से 69 साल पहले 1956 में एक टेस्ट में 19 विकेट झटक दिए थे. ये रिकॉर्ड आज तक नहीं टूट पाया है. यह एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे तोड़ना लगभग असंभव है.

  • मुथैया मुरलीधरन के इंटरनेशनल क्रिकेट में 1347 विकेट

श्रीलंका के महान गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 1347 विकेट झटके हैं. जिसमें से 800 विकेट उन्होंने टेस्ट में, वनडे में 534 और टी20 में 13 विकेट झटके थे. मुरलीधरन का ये रिकॉर्ड तोड़ना भी असंभव सा लगता है.

यह भी पढ़ें- बाबर आजम फिर फ्लॉप, अब एशिया कप के लिए टी20 टीम में वापसी मुश्किल; फैंस ने किया ट्रोल

[ad_2]

Horoscope Today: 11 अगस्त का दिन है किसके लिए होने जा रहा है विशेष, जानें आज का राशिफल

[ad_1]

मेष राशि:
चन्द्रमा का प्रभाव: 11वें घर में होने से बड़े भाई-बहन से रिश्ते सुधर सकते हैं.

करियर: अपने काम में स्थिरता लाने के लिए ठोस कदम उठाएंगे. अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो उच्च पद की प्राप्ति संभव है.

स्वास्थ्य: गले में थोड़ी परेशानी हो सकती है, विशेषकर गले की खराश से बचने के लिए ध्यान रखें.

उपाय: योग और ध्यान से मानसिक शांति बनाए रखें.

वृषभ राशि:
चन्द्रमा का प्रभाव: 10वें घर में होने से आप कार्य में जुटे रहेंगे.

करियर: बिज़नेस में पैसा निवेश करने से बचें, हालांकि आपको फाइनेंशियल सुधार की संभावना है. वर्कप्लेस पर आपकी मेहनत की सराहना होगी.

स्वास्थ्य: सेहत बेहतर रहेगी, स्वादिष्ट भोजन से दिन और भी खुशहाल रहेगा.

उपाय: समय का सही उपयोग करें, खासकर पारिवारिक यात्रा के दौरान.

मिथुन राशि:
चन्द्रमा का प्रभाव: 9वें घर में होने से आपको शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी.

करियर: नए-नए तरीकों से कस्टमर्स को आकर्षित करेंगे, जो भविष्य में बिज़नेस में मददगार साबित होगा. कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन से सीनियर से सराहना मिलेगी.

स्वास्थ्य: कुछ पेट की समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए उचित आहार पर ध्यान रखें.

उपाय: आत्मविश्वास बनाए रखें, विशेष रूप से खेल और कला में.

कर्क राशि:
चन्द्रमा का प्रभाव: 8वें घर में होने से ननिहाल से रिश्तों में उलझन हो सकती है.

करियर: बिज़नेस में समस्याएं आ सकती हैं, ध्यान से निर्णय लें. कार्यस्थल पर ग्रहण दोष के कारण आपको कुछ जांच से गुजरना पड़ सकता है.

स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और सिरदर्द हो सकता है, इसलिए आराम की आवश्यकता है.

उपाय: आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताएं, इससे मानसिक शांति मिलेगी.

सिंह राशि:
चन्द्रमा का प्रभाव: 7वें घर में होने से पार्टनरशिप और व्यवसाय में लाभ होगा.

करियर: नया प्रशिक्षण प्राप्त करें, जिससे आपके वित्तीय लाभ की संभावना बढ़ेगी. ऑफिस में नए रिश्ते बनेंगे, लेकिन ध्यान रखें की चुप रहकर काम करें.

स्वास्थ्य: शरीर में दर्द हो सकता है, लेकिन मानसिक स्थिति स्थिर रहेगी.

उपाय: रिश्तों में संयम रखें और पर्सनल लाइफ को प्राथमिकता दें.

कन्या राशि:
चन्द्रमा का प्रभाव: 6वें घर में होने से आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है.

करियर: बिज़नेस में खुद के पूंजी का उपयोग करें और कस्टमर्स की मांग के अनुसार स्टॉक को तैयार रखें.

स्वास्थ्य: सेहत बेहतर रहेगी, लेकिन अपच जैसी समस्या हो सकती है.

उपाय: परिवार में सामंजस्य बनाए रखें, खासकर घर के मामलों में हस्तक्षेप से बचें.

तुला राशि:
चन्द्रमा का प्रभाव: 5वें घर में होने से स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई में सुधार होगा.

करियर: अनुभव से व्यवसाय में नए अवसर खुलेंगे. आपके मैनेजमेंट कौशल को देखकर सहकर्मी प्रभावित होंगे.

स्वास्थ्य: पेट में अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए सही आहार का सेवन करें.

उपाय: मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग करें.

वृश्चिक राशि:
चन्द्रमा का प्रभाव: 4th घर में होने से परिवार में तनाव हो सकता है.

करियर: घर और कार्यस्थल पर बदलाव आएंगे, लेकिन आपको कोर्ट कचहरी के मामलों से बचने की कोशिश करनी चाहिए.

स्वास्थ्य: सेहत का ध्यान रखें, खासकर मुंह के छाले हो सकते हैं.

उपाय: परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश करें, समस्याओं को साझा करने से हल मिलेगा.

धनु राशि:
चन्द्रमा का प्रभाव: 3rd घर में होने से साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

करियर: कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन होगा, जिससे नई अवसर मिलेंगे. आपकी मेहनत से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे.

स्वास्थ्य: अच्छी सेहत बनी रहेगी, ध्यान और योग से मानसिक शांति प्राप्त करें.

उपाय: समय पर निर्णय लें और खुद को अच्छे कामों में व्यस्त रखें.

मकर राशि:
चन्द्रमा का प्रभाव: 2nd घर में होने से पैसे की लेन-देन में सावधानी रखें.

करियर: कार्यस्थल पर प्रॉब्लम्स हल होंगी, लेकिन व्यवसाय यात्रा को स्थगित रखें.

स्वास्थ्य: कंधों और सर्वाइकल दर्द की संभावना है, ध्यान रखें.

उपाय: बिजनेस में सावधानी बरतें, और परिवार के साथ समय बिताएं.

कुंभ राशि:
चन्द्रमा का प्रभाव: आपकी राशि में चन्द्रमा होने से बौद्धिक विकास होगा.

करियर: व्यापार में आ रही बाधाएं दूर होंगी, कार्यस्थल पर आपकी मेहनत से सीनियर प्रभावित होंगे.

स्वास्थ्य: अच्छी सेहत के साथ मानसिक शांति मिलेगी.

उपाय: ओवर कॉन्फिडेंस से बचें, खासकर लव रिलेशन में.

मीन राशि:
चन्द्रमा का प्रभाव: 12वें घर में होने से कानूनी दांवपेच से निपटने के लिए सलाह लें.

करियर: बिजनेस में योजनाओं को साझा करने से बचें, अन्यथा स्वार्थी लोग इसका गलत फायदा उठा सकते हैं.

स्वास्थ्य: सेहत में सुधार होगा, लेकिन अभ्यास और पौष्टिक आहार पर ध्यान दें.

उपाय: पारिवारिक समस्याओं को साझा करने में संकोच न करें, समाधान निकलेगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

केरल के बाद अब जापान में ब्रिटिश एफ-35 लड़ाकू विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, रूस और चीन के मीडिया न

[ad_1]

ब्रिटेन के F-35B स्टील्थ फाइटर जेट को रविवार को दक्षिण-पश्चिम जापान के कागोशिमा एयरपोर्ट पर खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. जून में केरल में इसी फाइटर जेट की आपातकालीन लैंडिग की गई थी. वहां एक महीने से अधिक समय तक खड़ा रहा था. अब ताजा घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11:30 बजे हुई. रनवे लगभग 20 मिनट के लिए बंद रहा और कई कमर्शियल उड़ानें देर से चलीं. इस दौरान किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान हादसा
यह खराबी तब हुई जब ब्रिटिश सेना जापान की मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स और अमेरिकी सेना के साथ 4 अगस्त से शुरू हुए संयुक्त अभ्यास में भाग ले रही थी. यह अभ्यास मंगलवार तक चलेगा. इस अभ्यास के लिए ब्रिटेन ने पश्चिमी प्रशांत में एक एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप भेजा है.

HMS प्रिंस ऑफ वेल्स से ऑपरेशन
जापानी प्रसारक NHK के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह जेट रॉयल नेवी के एयरक्राफ्ट कैरियर HMS प्रिंस ऑफ वेल्स से ऑपरेट कर रहा था. यह कैरियर अप्रैल से इंडो-पैसिफिक तैनाती पर है और भूमध्यसागर, मध्य पूर्व, दक्षिण-पूर्व एशिया, जापान और ऑस्ट्रेलिया के कई बंदरगाहों पर रुक चुका है.

दो महीने में दूसरा मामला
यह पिछले दो महीनों में दूसरा ऐसा मामला है. 14 जून को भी HMS प्रिंस ऑफ वेल्स से उड़ान भरने वाले एक अन्य ब्रिटिश F-35B को हाइड्रॉलिक खराबी के कारण केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी.

चीनी और रूसी मीडिया का तंज
ताजा घटना पर चीन और रूस के सरकारी मीडिया ने तंज कसा है. रूस के Sputnik India अकाउंट ने एक्स पर पोस्ट किया, “ब्रिटिश F-35 ने फिर की इमरजेंसी लैंडिंग… कुछ हफ्ते पहले एक F-35 भारत में फंसा था, अब दूसरा जापान के कागोशिमा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के लिए मजबूर हुआ. इमरजेंसी लैंडिंग को ऐसे इकट्ठा कर रहे हैं जैसे स्मारिका.”

चीन ने बताई जटिल तकनीकी और रखरखाव की चुनौतियां
चीन के सरकारी ग्लोबल टाइम्स ने दावा किया कि ये खराबियां F-35B के “बेहद जटिल सिस्टम और कठिन रखरखाव” को उजागर करती हैं, जिनसे यूके के नौसैनिक “दूर समुद्री मिशनों में निपटने में मुश्किल महसूस कर सकते हैं.” बीजिंग संचालित अखबार ने चीनी विशेषज्ञ वांग यानान के हवाले से कहा कि F-35B, F-35 परिवार का सबसे तकनीकी रूप से जटिल एडिशन है और “लंबे समय तक घर से दूर कैरियर ऑपरेशन के दौरान गंभीर रखरखाव चुनौतियां” पेश करता है.

F-35B पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान
F-35B पांचवीं पीढ़ी का एकमात्र लड़ाकू विमान है, जिसमें शॉर्ट टेकऑफ और वर्टिकल लैंडिंग (STOVL) की क्षमता है. यह छोटे डेक, सीमित स्थान वाले ठिकानों और जहाजों से संचालन में बेहद सक्षम है. ब्रिटिश सेना में इसे ‘लाइटनिंग’ कहा जाता है और यह खास तौर पर शॉर्ट-फील्ड बेस और नौसैनिक जहाजों से उड़ान भरने व उतरने के लिए डिजाइन किया गया है.

[ad_2]

शेयर बाजार की गिरावट के बावजूद IPO में Mutual Funds का जबरदस्त निवेश | Market Update | Paisa Live

[ad_1]

शेयर मार्केट की गिरावट के बावजूद IPO लिस्टिंग का दौर जारी है। म्युचुअल फंड हाउसेस ने जून क्वार्टर में नए लिस्ट हुए स्मॉल कैप IPOs में 5,294 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया है। प्रमुख निवेश Ather Energy (1,351 करोड़), HDB Financial Services (1,331 करोड़), Schloss Bangalore (679 करोड़), Aegis Vopak Terminals (495 करोड़) और Belrise Industries (398 करोड़) में हुआ। हालांकि, केवल 41% स्कीम अपने कैटेगरी बेंचमार्क से बेहतर रिटर्न दे पा रही हैं, जिससे फंड मैनेजर्स को सतर्क निवेश करना जरूरी हो गया है।                                                                                                              

[ad_2]

संभल हिंसा से सुर्खियों में आए CO अनुज चौधरी को बड़ा तोहफा, बने ASP; अब मिलेगी इतनी सैलरी

[ad_1]

संभल हिंसा के दौरान अपनी बहादुरी और त्वरित फैसलों से सुर्खियों में आए चंदौसी के सर्किल ऑफिसर (CO) अनुज कुमार चौधरी एक बार फिर चर्चा में हैं. लेकिन इस बार वजह है उनकी तरक्की. उन्हें प्रमोशन देकर ASP (Assistant Superintendent of Police) बना दिया गया है. आदेश जारी होते ही उनकी वर्दी पर अशोक स्तंभ लगाया गया, जो इस पद की शान और जिम्मेदारी दोनों का प्रतीक है. प्रमोशन के साथ उनकी सैलरी और सुविधाओं में भी बड़ा इजाफा हुआ है.

भारत में ASP का पद IPS अधिकारियों के लिए प्रवेश स्तर का पद होता है. 7वें वेतन आयोग के अनुसार इस पद पर बेसिक सैलरी 56,100 रुपये प्रति माह से शुरू होती है. इसके अलावा, महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता, मेडिकल कवर और बच्चों की शिक्षा भत्ता जैसी कई सुविधाएं भी मिलती हैं. इन सभी को मिलाकर ASP की मासिक सैलरी करीब 1.10 लाख से 1.50 लाख के बीच पहुंच जाती है, जो पोस्टिंग के शहर और अनुभव के आधार पर थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकती है.

यह भी पढ़ें- नीट काउंसिलिंग के लिए MCC ने फिर बढ़ाई डेट, अब इन दिन जारी होगा राउंड-1 की सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट

ये मिलती हैं सुविधाएं 

ASP बनने के बाद सिर्फ सैलरी ही नहीं बढ़ती, बल्कि सरकारी सुविधाओं का दायरा भी बढ़ जाता है. उन्हें शहर में अच्छे लोकेशन पर सरकारी आवास मिलता है, ड्यूटी के लिए ड्राइवर सहित गाड़ी दी जाती है, और उनके साथ-साथ परिवार को भी सुरक्षा उपलब्ध कराई जाती है. स्वास्थ्य सुविधाओं के तहत सरकारी और पैनल अस्पतालों में मुफ्त या रियायती इलाज मिलता है. इसके अलावा, साल में कई तरह की छुट्टियां भी दी जाती हैं, ताकि अधिकारी मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रह सकें.

यह भी पढ़ें- सैम मानेकशॉ, ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान और मेजर सोमनाथ शर्मा की कहानियां पढ़ेंगे स्टूडेंट्स, NCERT के सिलेबस में बड़ा बदलाव

कितनी होगी सैलरी?

CO के रूप में अनुज चौधरी की सैलरी 7वें वेतन आयोग के तहत 56,100 से 1,77,500 के पे-बैंड में थी. लेकिन ASP बनने पर अलाउंसेस में बढ़ोतरी और ग्रेड में उन्नति का फायदा मिलेगा. माना जा रहा है कि उनकी मासिक सैलरी में लगभग 15,000 से 25,000 तक का इजाफा होगा. यह बढ़ोतरी उन्हें वित्तीय रूप से मजबूत बनाएगी और उनकी जीवनशैली में भी सकारात्मक बदलाव लाएगी. ASP का पद भारतीय पुलिस सेवा में ऊंचे पदों तक पहुंचने का पहला पायदान होता है. यहां से आगे बढ़ते हुए अधिकारी SP, DIG, IG और DGP जैसे उच्च पदों पर भी पहुंच सकते हैं.

यह भी पढ़ें- UPSC में पास होकर भी फाइनल लिस्ट से बाहर हुए उम्मीदवारों को मिलेगा नया मौका, इस योजना से खुलेगा रास्ता

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]