Video: तेज रफ्तार थार ने खड़ी कार में मारी जोरदार टक्कर, दीवार भी ढह गई, वीडियो वायरल

[ad_1]

Car Accident: सोशल मीडिया पर एक तेज रफ्तार और लापरवाही भरी ड्राइविंग का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिंद्रा थार तेज स्पीड में मोड़ पर आते ही नियंत्रण खो बैठती है. मोड़ पर गाड़ी की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि चालक ने संतुलन खो दिया और सीधा सड़क किनारे खड़ी मारुति बलेनो कार से टकरा गया.

बलेनो कार के साथ गिरी दीवार

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बलेनो कार को भी भारी नुकसान हुआ और टक्कर के बाद दीवार का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया. गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ, वरना इतना तेज टकराव गंभीर हादसे का कारण बन सकता था.


हैरानी की बात यह है कि दीवार तोड़ने और इतनी बड़ी टक्कर मारने के बाद भी थार चालक वहां रुका नहीं, बल्कि मौके से भाग निकला. गाड़ी की रफ्तार हादसे के समय बहुत ज्यादा थी और मोड़ पर धीमा करने की कोशिश भी नहीं की गई.

पुलिस ने मामले की शुरू की जांच

स्थानीय लोगों ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी और सीसीटीवी फुटेज भी साझा किया, जिसमें हादसे के पूरे दृश्य साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है.

यह घटना साबित करती है कि तेज रफ्तार और लापरवाही सिर्फ गाड़ी चलाने वाले के लिए ही नहीं, बल्कि सड़क पर मौजूद बाकी लोगों और संपत्ति के लिए भी खतरनाक होती है. खासकर मोड़ों पर गाड़ी को हमेशा धीमा करना चाहिए, क्योंकि वहां नियंत्रण खोने की संभावना सबसे ज्यादा होती है.

ये भी पढ़ें-

Video: तेज बहाव में डूबने लगी बैलगाड़ी, सांसें अटकीं और फिर हुआ चमत्कार! वीडियो वायरल


​पैसा नहीं है तो विदेश से करनी है पीएचडी तो न हों परेशान, पढ़ने के लिए 20 लाख रुपये तक दे देगी

[ad_1]

हायर स्टडी का सपना देखने वाले और खासकर विदेश से पीएचडी करने की इच्छा रखने वाले अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए एक बड़ी जरूरी खबर है. भारत सरकार का सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय ऐसे होनहार छात्रों को 20 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता देगा. इसका मकसद है आर्थिक तंगी के कारण रुकते सपनों को नई उड़ान देना.

कौन ले सकता है लाभ?

उम्मीदवार ने कम से कम 60% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया हो. अधिकतम उम्र सीमा 35 वर्ष है. परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए. आवेदक अनुसूचित जाति या जनजाति वर्ग से होना चाहिए. अगर आप इन शर्तों पर खरे उतरते हैं, तो आपके लिए विदेश में पढ़ाई का रास्ता खुल सकता है.

क्या मिलेगा इस योजना में?

इस योजना के तहत सरकार हर साल 125 छात्रों को यह वित्तीय मदद देती है. यह रकम आपके चुने हुए कोर्स और संस्थान के स्तर के आधार पर तय की जाती है.

यह भी पढ़ें- नीट काउंसिलिंग के लिए MCC ने फिर बढ़ाई डेट, अब इन दिन जारी होगा राउंड-1 की सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट

कैसे मिलेगा फायदा?
आवेदन करने के बाद आपका चयन आपके शैक्षणिक रिकॉर्ड, संस्थान की रैंकिंग और कोर्स के चयन पर निर्भर करेगा. अगर आप योग्य पाए जाते हैं, तो मंत्रालय आपको सीधे यह वित्तीय सहायता देगा.

समय सीमा भी है जरूरी
विदेश में पीएचडी पूरी करने के लिए आपको अधिकतम 4 साल का समय मिलेगा. यानी सरकार की मदद के साथ आपको तय समय में अपना कोर्स खत्म करना होगा.

कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार nosmsje.gov.in पर जाकर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं. वेबसाइट पर आपको विस्तृत जानकारी, गाइडलाइन और आवेदन फॉर्म मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें- सैम मानेकशॉ, ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान और मेजर सोमनाथ शर्मा की कहानियां पढ़ेंगे स्टूडेंट्स, NCERT के सिलेबस में बड़ा बदलाव

उदाहरण के तौर पर समझें

मान लीजिए, दिल्ली का एक छात्र अनुसूचित जाति वर्ग से है, उसने पोस्ट ग्रेजुएशन में 65% अंक हासिल किए हैं, उम्र 30 साल है और परिवार की सालाना आय 6 लाख रुपये है. अगर उसे ऑक्सफोर्ड या हार्वर्ड जैसे किसी बड़े विश्वविद्यालय में पीएचडी का ऑफर मिलता है, तो वह इस योजना के तहत 20 लाख रुपये तक की वित्तीय मदद ले सकता है. इसमें उसका ट्यूशन फीस, वीजा, हवाई टिकट और रहने का खर्च भी शामिल होगा.

यह भी पढ़ें- संभल हिंसा से सुर्खियों में आए CO अनुज चौधरी को बड़ा तोहफा, बने ASP; अब मिलेगी इतनी सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

एक झटके में 1400 रुपये कम हो गई सोने की कीमत, आखिर ट्रंप ने ऐसा क्या कह दिया?

[ad_1]

Gold Price Today: सोने की कीमतों में बीते लगातार एक हफ्ते से ताबड़तोड़ तेजी देखी जा रही थी. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रुथ सोशल मीडिया पर एक ऐलान मात्र से मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत अचानक से 1400 रुपये से ज्यादा कम हो गई. दरअसल, ट्रंप ने सोने को टैरिफ से दूर रखने का ऐलान किया है.  

ट्रंप ने क्या कहा? 

ट्रंप ने सोमवार को अपने ट्रुथ सोशल पर कहा कि वह गोल्ड बार को टैरिफ से छूट दे रहे हैं. सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा विभाग के उस फैसले के कुछ ही दिन बाद ट्रंप ने इसकी घोषणा की, जिसमें कहा गया था कि गोल्ड बुलियन रेसिप्रोकल टैरिफ के अधीन है. ट्रंप ने जैसे ही सोमवार को कहा कि सोने पर टैरिफ नहीं लगेगा, सोने के वायदा भावों में भारी गिरावट देखी गई.

इससे पहले स्विट्जरलैंड और दूसरे ट्रेडिंग व रिफाइनिंग हब से भेजे गए सोने के वायदा भाव में तेजी आई थी क्योंकि इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा विभाग की तरफ से 1 किलो और 100 औंस सोने की छड़ों को कस्टम कोड के तहत लाया जाएगा. यानी कि इन पर टैरिफ लगेगा.

वहीं, जैसे ही सोमवार को ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा, “सोने पर टैरिफ नहीं लगेगा!” न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर अगस्त डिलीवरी वाले सोने के वायदा भाव में 2 परसेंट से अधिक की गिरावट आई. 

अमेरिका ने हाल ही में स्विट्जरलैंड से आयात होने वाले सामानों पर 39 परसेंट टैरिफ लगाया है. अब स्विट्जरलैंड के पास सोने का बड़ा भंडार है. यहां से तमाम देशों में सोने का निर्यात किया जाता है. भारत भी बड़े पैमाने पर यहीं से गोल्ड लेता है. ऐसे में अगर सोने पर से टैरिफ हटाया जाएगा, तो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव में गिरावट आएगी. इससे भारत में भी कीमतों में कमी आएगी. 

ट्रंप के फैसले से कीमतें हुईं कम  

बता दें कि अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा विभाग (CBP) ने स्विट्जरलैंड से आयात होने वाले सोने को एक विशेष कस्टम कोड (HS कोड) के तहत वर्गीकृत किया था. इसके तहत, 1 किलो और 100 औंस की सोने की छड़ों पर 39 परसेंट टैरिफ लगाया जाना था. इधर, अमेरिकी वायदा बाजारों में डिलीवरी के लिए सोने की इन्हीं छड़ों का इस्तेमाल आमतौर पर होता है. इसके चलते गुरुवार और शुक्रवार को सोने के वायदा भाव में तेजी आई थी, लेकिन अब ट्रंप के नए फैसले से कीमतें कम हो गई हैं.  

MCX पर क्या है सोने का भाव? 

ट्रंप की नई घोषणा के साथ सोमवार को MCX Gold Price में 1409 रुपये या 1.38 परसेंट की गिरावट आई. जहां पहले  999 शुद्धता वाले सोने की कीमत में 1,01,199 रुपये तक उछाल आया था. वहीं, सोमवार को कीमत कम होने के साथ यह प्रति 10 ग्राम 1,00,389 रुपये रह गया. मंगलवार को भी वायदा कारोबार के दौरान सोना गिरावट के साथ खुला. अब तक MCX पर सोने का ऑल टाइम हाई लेवल 1,02,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है. यानी कि इसके मुकाबले सोना 1861 रुपये सस्ता हुआ है. 

[ad_2]

सिद्धांत चतुर्वेदी-तृप्ति डिमरी की ‘धड़क 2’ का काम हुआ तमाम, किया इतना कलेक्शन

[ad_1]

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ सिनेमाघरों में 1 अगस्त को रिलीज हुई थी. फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं और ये बुरी तरह से फ्लॉप हो गई है. फिल्म का अब सिनेमाघरों से सफाया होने वाला है. ‘धड़क 2’ से फैंस को जितनी उम्मीदें थीं उस पर ये उतनी खरी उतर नहीं पाई. साथ ही सैयारा जैसी रोमांटिक फिल्म के तगड़े कॉम्पिटिशन की वजह से भी ‘धड़क 2’ परफॉर्म नहीं कर पाई.

‘धड़क 2’ का अब अपने लाइफटाइम कलेक्शन की तरफ पहुंच रही है. फिल्म का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी सामने आ गया है. ये फिल्म अपना बजट भी पूरा नहीं कर पाई है. फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों का ही खास रिएक्शन नहीं मिला है.


वर्ल्डवाइड मार्केट में किया इतना कलेक्शन
सिद्धांत और तृप्ति की फिल्म ‘धड़क 2’ करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के तले बनी और बड़ी फ्लॉप साबित हुई है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धांत और तृप्ति की फिल्म इंडिया में 25 करोड़ ग्रॉस तक फिनिश हो जाएगी. वहीं फिल्म के ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो ये बस 4 करोड़ तक का ही कलेक्शन कर पाएगी. जिसके बाद फिल्म का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन 29 करोड़ होने वाला है. बता दें ‘धड़क 2’ करीब 50 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है.

सन ऑफ सरदार 2 से हुआ नुकसान

1 अगस्त को ‘धड़क 2’ के साथ अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 भी रिलीज हुई थी. सन ऑफ सरदार 2 भी फ्लॉप हुई है लेकिन इस फिल्म के रिलीज होने की वजह से ‘धड़क 2’ को ज्यादा स्क्रीन्स नहीं मिल पाईं जिसका असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ देखने को मिल रहा है.

धड़क 2 ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की 2018 में आई फिल्म धड़क का सीक्वल है. उसमें भी लव स्टोरी दिखाई गई थी. जिसके आखिरी में ईशान खट्टर की मौत हो जाती है.

ये भी पढ़ें: 50 साल पहले रिलीज हुई फिल्म शोले ने रचा था इतिहास, बॉक्स ऑफिस पर कमा डाले ‘3000 करोड़’



[ad_2]

बाल बता देते हैं बॉडी में इन दिक्कतों का पता, परेशानी बढ़ने से पहले जान लें सच

[ad_1]

क्या आप जानते हैं कि आपके बाल सिर्फ सुंदरता का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि यह आपकी सेहत का आईना भी होते हैं? बालों में आने वाले बदलाव अक्सर शरीर के अंदर चल रही गड़बड़ियों का संकेत होते हैं. रिसर्च के अनुसार, बालों का झड़ना, पतले होना या उनका रंग बदलना कई हेल्थ प्रॉब्लम्स का शुरुआती संकेत हो सकता है. आइए जानते हैं कौन-सी समस्याएं बालों से जुड़ी होती हैं और उनसे बचाव कैसे करें.

बालों का झड़ना: पोषण की कमी या हार्मोनल असंतुलन का संकेत

अगर आपके बाल ज्यादा झड़ रहे हैं, तो यह आयरन, जिंक या प्रोटीन की कमी का परिणाम हो सकता है. महिलाओं में यह समस्या अक्सर थायरॉयड असंतुलन, पीसीओडी और हार्मोनल बदलाव के कारण भी होती है. रिसर्च बताती है कि हर दिन 50-100 बाल झड़ना सामान्य है, लेकिन अगर यह संख्या बढ़ रही है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

क्या करें?

  • डाइट में हरी सब्जियां, अंडे, दालें और नट्स शामिल करें.
  • जरूरत होने पर डॉक्टर की सलाह से आयरन और बायोटिन सप्लीमेंट लें.

समय से पहले सफेद बाल: विटामिन B12 या तनाव की वजह

आजकल युवाओं में भी समय से पहले सफेद बाल होना आम हो गया है. रिसर्च के अनुसार, विटामिन B12 की कमी और लंबे समय तक तनाव लेने से मेलानिन का स्तर कम हो जाता है, जिससे बाल सफेद होने लगते हैं.

क्या करें?

  • डाइट में दूध, दही, पनीर, मछली और अंडे शामिल करें.
  • योग और मेडिटेशन से तनाव कम करें.

पतले और बेजान बाल: थायरॉयड या हार्मोनल प्रॉब्लम का संकेत

अगर आपके बाल पहले से पतले हो गए हैं या उनकी चमक खत्म हो रही है, तो यह थायरॉयड गड़बड़ी का संकेत हो सकता है. खासकर हाइपोथायरॉयडिज्म में बालों की ग्रोथ धीमी हो जाती है.

क्या करें?

  • ब्लड टेस्ट कराकर थायरॉयड लेवल चेक कराएं.
  • डाइट में आयोडीन और प्रोटीन वाली चीजें जैसे दही, अंडा और फल शामिल करें.

डैंड्रफ और खुजली: स्कैल्प हेल्थ और फंगल इंफेक्शन से जुड़ी समस्या

बालों में ज्यादा डैंड्रफ या खुजली होना फंगल इंफेक्शन या ड्राई स्किन का संकेत हो सकता है. अगर डैंड्रफ लंबे समय तक बनी रहे, तो यह सोरायसिस या डर्मेटाइटिस जैसी बीमारी का संकेत हो सकता है.

क्या करें?

  • एंटी-डैंड्रफ शैम्पू का इस्तेमाल करें.
  • अगर समस्या बनी रहे, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें.

बचाव कैसे करें?

  • संतुलित आहार लें और ज्यादा प्रोसेस्ड फूड से बचें.
  • हेयर केयर रूटीन में ज्यादा केमिकल्स से बचें.
  • तनाव कम करने के लिए योग और मेडिटेशन करें.
  • समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराते रहें.

डॉ. आरेश सिंह, मेडिकल ऑफिसर, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, आजमगढ़ कहते हैं कि बालों में होने वाले बदलावों को हल्के में न लें. यह कई बार बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम का शुरुआती संकेत हो सकता है. समय पर जांच, सही डाइट और डॉक्टर की सलाह से इन दिक्कतों को रोका जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: बारिश के मौसम में शरीर से आने लगती है बदबू, इन घरेलू उपायों से पा सकते हैं छुटकारा

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

निंबुड़ा निंबुड़ा पर कर्मचारी ने किया ऐसा डांस, ऑफिस में मची हंसी की बौछार- यूजर्स बोले, भाई थम

[ad_1]

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है. मामला है एक कॉर्पोरेट ऑफिस का, जहां एक कर्मचारी ‘निंबुड़ा निंबुड़ा’ गाने पर ऐसा डांस कर रहा है कि देखने वाले दंग रह गए. और तो और, उसकी हर एक चाल, ठुमका और ताल लड़की जैसी फीलिंग दे रहा था. यूं कहें कि मानो उसके अंदर किसी लड़की की आत्मा घुस आई हो. वीडियो में यह कर्मचारी इतनी बिंदास, इतनी ग्रेसफुल, और इतनी जानदार स्टाइल में थिरक रहा था कि वहां बैठे बाकी ऑफिस वाले तो जैसे बुरी तरह फ्लॉप नजर आए. वीडियो देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

निंबुड़ा निंबुड़ा पर ऑफिस कर्मचारी ने किया जोरदार डांस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑफिस का एक कर्मचारी इस तरह से जोर जोर से ठुमके लगा रहा है जैसे उसमें किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस की आत्मा आ गई हो. हर कोई उसके डांस मूव्स को देखकर मुस्कुरा रहा था, तो कुछ लोगों के चेहरे से लग रहा था कि वो खुद भी शामिल होकर डांस कर चाह रहे हैं. लेकिन कुछ भी हो इस कर्मचारी का जलवा ऐसा था कि उसे देख कर लग रहा था जैसे कोई बिगड़ैल ‘डांसिंग क्वीन’ खुल गई हो ऑफिस के बीचोंबीच.

‘निंबुड़ा निंबुड़ा’ गाना वैसे ही एक रोमांटिक, झूमता हुआ गाना है. इसमें डांस के लिए जो स्टेप्स होते हैं, उनमें खासतौर पर जो चालाकी और ग्लैमर होता है, उसे देख कर ऐसा लगता है कि ये डांस किसी लड़की का ही हुनर है. लेकिन जब इस भाई ने वही स्टाइल में झूमना शुरू किया तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई.

यह भी पढ़ें: इनोसेंट दादी… आंख टेस्ट कराने गई दादी की मासूमियत से परेशान हुए डॉक्टर; वीडियो देख आपको भी आएगी हंसी

यूजर्स लेने लगे मजे, कह दी ऐसी बात

वीडियो को @WokePandemic नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई ऐसा बंदा हर ऑफिस और कॉर्पोरेट में मिलता है. एक और यूजर ने लिखा…ले ऑफ से बचने के लिए ऐसे काम करने पड़ते हैं भाई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये कौनसी कंपनी है भाई, हमें भी जॉब चाहिए यहां पर.

यह भी पढ़ें: अरे यहां तो थम जा! जलती चिता के साथ रील बनाने लगी पापा की परी, यूजर्स ने लगा दी क्लास- वीडियो वायरल


कबूतरों को दाना डालने के अद्भुत लाभ! जानिए इसके फायदे और धार्मिक महत्व के बारे में

[ad_1]

Benefits of feeding pigeons: लोग अकसर अपने घरों की छत पर, बालकनी, बगीचे पर या फिर पार्क में कबूतरों और चिड़ियों को दाना डालते हैं. कई लोग तो चौराहों पर भी कबूतरों को दाना डालते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार कबूतरों को शांति, प्रेम, और एकता का प्रतीक माना जाता है.

धार्मिक मान्यता के हिसाब से इन्हें दाना डालने से घर में सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है. मगर क्या आप जानते हैं कि लोग क्यों डालते हैं कबूतरों को दाना और क्या है इसके पिछे की धार्मिक मान्यताएं? आइए जानते हैं कि कबूतरों को दाना खिलाने से क्या होता है?

कबूतर को दाना देना शुभ
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कबूतरों को दाना खिलाना शुभ माना गया है. मान्यताओं के हिसाब से इन्हें दाना डालने से घर की नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक चीजों का संचार होता है. इसलिए कई लोग रोजाना कबूतरों को दाना खिलाते हैं.

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, सुबह-सुबह सूर्योदय के समय दाना खिलाना अत्यंत शुभ माना गया है. खासकर ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. ज्योतिष शास्त्रों के हिसाब से शनिवार को यह उपाय करने से शनि दोष से छुटकारा मिलता है और जीवन में खुशहाली आती है.

राहु और बुध का मेल हो तो दाना डालने से बचें
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिनकी कुंडली में राहु और बुध का मेल होता है, उन्हें अपने घर की छत पर कबूतरों को दाना नहीं डालने चाहिए क्योंकि इससे राहु का बुरा प्रभाव पड़ता है.

धार्मिक मान्यता के अनुसार, कबूतरों को शांति का प्रतीक माना जाता है और इन्हें दाना खिलाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है.

वहीं कहा जाता है कि यह उपाय करने से वैवाहिक जीवन सुखी रहता है और जीवन में आ रही परेशानियों से भी आराम मिलता है.

शास्त्रों में बताया गया है कि पक्षियों को दाना और पानी अर्पित करना पुण्य का काम है.          

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

चीन ये क्या कर रहा? ‘प्रेग्नेंट रोबोट’ एक साल में होंगे तैयार, इंसानों को देंगे जन्म!

[ad_1]

विज्ञान और तकनीक की दुनिया में चीन ने एक और चौंकाने वाला कदम उठाया है. चीन की एक टेक्नोलॉजी कंपनी ‘काइवा टेक्नोलॉजी’ (Kiwa Technology) ऐसे रोबोट्स विकसित कर रही है, जो अपने पेट से इंसान के बच्चे को जन्म दे सकेंगे. यह तकनीक आने वाले एक साल में बाजार में उपलब्ध हो सकती है.

इंसानों की तरह प्रेग्नेंसी का अनुभव कर सकेंगे रोबोट

चीनी वेबसाइट ECNS.cn की एक रिपोर्ट के मुताबिक, काइवा टेक्नोलॉजी दुनिया का पहला ऐसा रोबोट बना रही है, जो गर्भवती हो सकता है. इसमें एक इन्क्यूबेशन पॉड और खास तरह का रोबोटिक पेट होगा, जो महिला के गर्भ जैसा काम करेगा.

इसमें गर्भधारण से लेकर प्रसव तक की पूरी प्रक्रिया कृत्रिम तरीके से दोहराई जाएगी. खास बात यह है कि यह तकनीक पारंपरिक IVF या सरोगेसी से बिल्कुल अलग है.

कीमत और उपलब्धता

कंपनी के अनुसार, इस प्रेग्नेंट रोबोट की कीमत लगभग 1 लाख युआन (लगभग 13,900 अमेरिकी डॉलर या 12 लाख भारतीय रुपये) होगी. इसे अगले 12 महीनों के भीतर लॉन्च किए जाने की संभावना है.

किसके लिए है यह तकनीक?

कंपनी के CEO झांग किफेंग के अनुसार, यह तकनीक खासतौर पर उन महिलाओं या दंपतियों के लिए बनाई जा रही है जो संतान तो चाहते हैं, लेकिन गर्भवती होने की प्रक्रिया से गुजरना नहीं चाहते. झांग ने 2014 में सिंगापुर की नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से पीएचडी की है और 2015 में गुआंगझौ में काइवा टेक्नोलॉजी की स्थापना की थी.

सोशल मीडिया पर मचा तहलका

इस खबर ने चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर जबरदस्त हलचल मचा दी है. खबर के सामने आते ही 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज दर्ज किए गए. कई लोग इसे तकनीक का चमत्कार मान रहे हैं और उन लोगों के लिए वरदान बता रहे हैं जो बच्चा नहीं पैदा कर सकते.

हालांकि, कुछ लोगों ने इस तकनीक पर सवाल भी खड़े किए हैं. आलोचकों का कहना है कि रोबोट से जन्म लेने वाले बच्चे के साथ मातृत्व का भाव नहीं जुड़ पाएगा. साथ ही, इस प्रक्रिया से पैदा होने वाले बच्चों के स्वास्थ्य और मानसिक विकास को लेकर भी चिंताएं जताई जा रही हैं.

भविष्य में क्या?

बेशक यह तकनीक अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन यह आने वाले वर्षों में मानव प्रजनन प्रणाली को लेकर बहस छेड़ सकती है. क्या इंसानों की तरह बच्चे को जन्म देने वाले रोबोट वाकई सुरक्षित होंगे? क्या यह नैतिक रूप से स्वीकार्य होगा?

इन सभी सवालों के जवाब फिलहाल भविष्य के गर्त में छिपे हैं, लेकिन एक बात तय है – विज्ञान की रफ्तार अब कल्पना से भी आगे निकल चुकी है. 

[ad_2]

दिल्ली मेट्रो में लड़की को हाथ लगाने पर जमकर चले लात घूंसे! यूजर्स बोले मजा आ गया- वीडियो वायरल

[ad_1]

दिल्ली के मेट्रो स्टेशन पर से वीडियो वायरल हो रहा है, उसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. एक तरफ जहां लड़कियों की सुरक्षा को लेकर अक्सर सवाल उठते हैं, वहीं दूसरी तरफ इस वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि किस तरह एक हिम्मत वाला लड़का उस बदमाश को उसकी औकात दिखाता है जो लड़की के बाल पकड़कर पीटने की कोशिश कर रहा था. इस वीडियो में दोहरी मजेदार बात ये है कि गुस्से में मारे गए मुक्कों की आवाज सुनकर तो लगता है जैसे कोई मेट्रो स्टेशन नहीं, बल्कि बॉक्सर का रिंग हो. अब तो ये लड़का सोशल मीडिया का असली सुपरहीरो बन चुका है जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.

दिल्ली मेट्रो में लड़की को लेकर चले लात घूंसे

दिल्ली मेट्रो के एक व्यस्त स्टेशन पर बीते दिनों ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ इंटरनेट यूजर्स को भी चौंका दिया. एक लड़की के साथ एक शख्स जबरदस्ती करने लगा, उसने लड़की के बाल पकड़कर उसे परेशान करना शुरू किया. तभी लड़की के बगल में मौजूद युवक ने जब ये हाल देखा तो गुस्से का पारा ऐसे चढ़ा कि उसने बदमाश को ऐसे धूल चटा दी कि मानों पूरा मेट्रो स्टेशन तालियों से गूंज उठा.


पहले मारे मुक्के फिर मारी लात

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पहले तो ये शख्स बदमाश के मुंह पर सीधे दो जबरदस्त मुक्के बरसाता है, जो सीधे दिल तक जाते हैं. इसके बाद चमाट मारते हुए बदमाश की कमर पर लात भी ठोक देता है. इतनी जोरदार लात कि बदमाश का संतुलन ही बिगड़ जाता है और वो जमीन पर गिरने लगता है. वीडियो देखकर तो ऐसा लगता है जैसे दिन में तारे याद आ गए हों.

यह भी पढ़ें: इनोसेंट दादी… आंख टेस्ट कराने गई दादी की मासूमियत से परेशान हुए डॉक्टर; वीडियो देख आपको भी आएगी हंसी

यूजर्स लेने लगे मजे

वीडियो को delhi.connection नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…वाह, क्या शानदार इलाज किया है. एक और यूजर ने लिखा…ये दिल्ली मेट्रो है, यहां सफर के साथ साथ लाइव मनोरंजन भी चलता है वो भी एक दम फ्री. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…लड़की के लिए सामने वाले से दुश्मनी कर बैठा.

यह भी पढ़ें: अरे यहां तो थम जा! जलती चिता के साथ रील बनाने लगी पापा की परी, यूजर्स ने लगा दी क्लास- वीडियो वायरल


‘भारत के टैरिफ से रूस को करारा झटका’, ट्रंप ने पुतिन पर कसा तंज, अलास्का मीटिंग से पहले चेतावनी

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मीटिंग होने वाली है. वे दोनों अलास्का में बातचीत करेंगे. इससे पहले पहले ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भारत पर रूस से तेल खरीदने की वजह से लगाए गए टैरिफ से मॉस्को की अर्थव्यवस्था को करारा झटका लगेगा. उन्होंने भारत को रूस का दूसरा सबसे बड़ा तेल खरीदार बताया.

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुतिन पर तंज कसते हुए कहा, जब अमेरिकी राष्ट्रपति रूस के सबसे बड़े या दूसरे सबसे बड़े तेल खरीदार से ये कहता है कि आपने रूस से तेल खरीदा तो 50 प्रतिशत टैरिफ लगेगा, यह निश्चित तौर पर उसके लिए एक बड़ा झटका है.अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी दावा किया कि इससे रूस की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होगी. 

अलास्का में ट्रंप और पुतिन की होनी है मुलाकात

न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन और ट्रंप के बीच अगले हफ्ते मीटिंग होने वाली है. ट्रंप ने इस मीटिंग को लेकर कहा, मैं देखना चाहता हूं कि उनके (पुतिन) के मन में क्या चल रहा है. मुझे शुरुआत दो मिनट में ही पता चल जाएगा कि कोई समझौता हो सकता है या फिर नहीं. शायद फिर मैं शुभकामना कहकर चला जाऊंगा.

ट्रंप ने भारत पर क्यों लगाया 50 प्रतिशत टैरिफ

अमेरिका ने भारत पर पहले 25 प्रतिशत ही टैरिफ लगाया था, लेकिन इसके बाद इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया. डोनाल्ड ट्रंप भारत को लेकर नाराज चल रहे हैं. उन्हें भारत के रूस से तेल खरीदने को लेकर दिक्कत है. ट्रंप ने रूस पर आरोप लगाया था कि वह युद्ध को बढ़ावा दे रहा है. भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील होने वाली है, लेकिन इस पर भी सहमति नहीं बन पायी है. ट्रंप चाहते हैं कि भारत डेयरी और कृषि क्षेत्र में समझौता करे, लेकिन भारत इसके लिए तैयार नहीं है.

[ad_2]