आने वाला है बड़ा संकट, इस तारीख को 137 साल पीछे चला जाएगा समय, ग्लोबल क्रैश का खतरा!

[ad_1]

साल 2038 में एक बड़ा तकनीकी संकट पूरी दुनिया को हिला सकता है. यह कोई साइंस फिक्शन फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि एक वास्तविक तकनीकी खतरा है, जिसे “Year 2038 Problem” कहा जा रहा है. 19 जनवरी, 2038 को सुबह 3:14:07 बजे एक ऐसा वक्त आएगा जब कई कंप्यूटर सिस्टम्स का समय 137 साल पीछे चला जाएगा, यानी तारीख अपने आप 13 दिसंबर, 1901 हो जाएगी.

क्यों होगा ऐसा?

इस खतरे की जड़ में है 32-बिट कंप्यूटर सिस्टम, जो समय को यूनिक्स टाइम फॉर्मेट में स्टोर करते हैं. यूनिक्स टाइम 1 जनवरी, 1970 से अब तक के सेकंड्स को गिनता है. ये पुराने सिस्टम समय को 32-bit signed integer के रूप में स्टोर करते हैं, जिसकी अधिकतम सीमा होती है: 2,147,483,647 सेकंड. यह सीमा 19 जनवरी, 2038 को सुबह 3:14:07 बजे पूरी हो जाएगी. इसके बाद समय खुद-ब-खुद रीसेट होकर साल 1901 पर पहुंच जाएगा.

क्या होगा इसका असर?

शुरुआत में यह सिर्फ एक तारीख की गड़बड़ी लगेगी, लेकिन इसका असर बहुत खतरनाक हो सकता है:

डेटा करप्शन: गलत तारीख के कारण कई सॉफ्टवेयर डेटा को गलत तरीके से रिकॉर्ड कर सकते हैं.

सिस्टम क्रैश: तारीख गड़बड़ होने पर ऑपरेटिंग सिस्टम और एप्लिकेशन काम करना बंद कर सकते हैं.

आर्थिक नुकसान: बैंकिंग सिस्टम्स और फाइनेंशियल डेटा गलत हो सकते हैं, जिससे अरबों का नुकसान हो सकता है.

जान का खतरा: अस्पतालों की मशीनें, हवाई जहाज का सॉफ्टवेयर, बिजली ग्रिड जैसे क्रिटिकल सिस्टम अगर 32-बिट पर हैं, तो ये गड़बड़ी जानलेवा साबित हो सकती है.

अब तक क्यों नहीं हुई इस समस्या की तैयारी?

इस समस्या का पता 2006 में ही लग गया था, लेकिन अब तक कई सिस्टम्स अपग्रेड नहीं हुए. इसके पीछे कई कारण हैं:

  1. महंगा अपग्रेड: पुराने सिस्टम को 64-बिट पर लाना बहुत महंगा है, खासकर विकासशील और गरीब देशों के लिए.

  2. सिस्टम बंद करने का खतरा: कई सिस्टम्स को अपग्रेड के लिए बंद करना पड़ता है, जो कई बार संभव नहीं होता -जैसे कि अस्पताल, एटीएम नेटवर्क या एयर ट्रैफिक कंट्रोल.

  3. पुराने उपकरण: कुछ पुराने हार्डवेयर को अपग्रेड करना तकनीकी रूप से भी मुश्किल है।

समाधान क्या है?

इस खतरनाक संकट से बचने के लिए एक ही रास्ता है:

32-बिट से 64-बिट सिस्टम में अपग्रेड करना.

64-बिट सिस्टम टाइम को 292 अरब साल तक संभाल सकते हैं, यानी इस तरह की दिक्कत दोबारा नहीं आएगी.

हालांकि, इसके लिए- वर्ल्डवाइड कोऑपरेशन जरूरी है. सरकारों और इंडस्ट्री को मिलकर काम करना होगा. जिन सिस्टम्स को तुरंत अपग्रेड नहीं किया जा सकता, उनके लिए स्पेशल सोल्यूशन तैयार करना होगा.

[ad_2]

कल फोकस में रहेंगे इस एनर्जी कंपनी के शेयर, 324 करोड़ के पार पहुंचा प्रॉफिट; रेवेन्यू भी उछला

[ad_1]

Suzlon Energy Q1 Results: विंड एनर्जी कंपनी सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) ने 12 अगस्त को जून तिमाही के नतीजे का ऐलान किया. इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट 7.3 परसेंट बढ़कर 324.3 करोड़ रुपये हो गया. बीएसई को दी गई जानकारी के मुताबिक, रिन्यूऐबल एनर्जी सॉल्यूशंस प्रदान करने वाली का इस कंपनी ने एक साल पहले की समान तिमाही में 302.3 करोड़ रुपये मुनाफा कमाया था. 

कंपनी का रेवेन्यू 3000 करोड़ के पार

कंपनी ने बताया कि कारोबारी साल 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का ऑपरेश्नल रेवेन्यू 55 परसेंट बढ़कर 3,132 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. जबकि एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 2,021 करोड़ रुपये रहा. कुल मिलाकर पिछले साल की जून तिमाही के 2,044.35 करोड़ रुपये से बढ़कर कंपनी की आय इस साल की पहली तिमाही में 3,165.19 करोड़ रुपये तक पहुंच गई.

कंपनी ने बताया कि उसे इस तिमाही में 1 गीगावाट के ऑर्डर मिले, जिससे उसका कुल ऑर्डर बुक 5.7 गीगावाट का हो गया. पिछली 10 तिमाहियों में कंपनी के ऑर्डर बुक में लगातार इजाफा हो रहा है. साल की पहली तिमाही में भी कंपनी ने 444 मेगावाट की अपनी अब तक की सबसे अधिक डिलीवरी हासिल की है. 

EBITDA में भी आया सुधार

कंपनी के EBITDA में भी उछाल आया है, जो 62.4 परसेंट बढ़कर 598.2 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल की समान तिमाही में 368.3 करोड़ रुपये था. जबकि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में EBITDA मार्जिन 19.1 परसेंट दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 18.2 परसेंट था. 

कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन 

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, सुजलॉन ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट गिरीश तांती ने कहा, ”C&I और PSU कस्टमरों की बढ़ती डिमांड, साथ ही ऑर्डर रिपीट होने का बेस मजबूत होना, सुजलॉन के टेक्नोलॉजिकली आगे रहने और ऑर्डर पूरा करने के प्रति भरोसे को दर्शाता है.”

इधर, UBS एक्सिस सिक्योरिटीज, जेएम फाइनेंशियल और MOFSL ने हाल ही में इस शेयर को ‘खरीदें’ रेटिंग दी है. यूबीएस ने सुजलॉन एनर्जी के लिए 78 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है. जबकि एक्सिस सिक्योरिटीज को उम्मीद है कि अगले 3-6 महीनों में कंपनी का शेयर 72 रुपये के लेवल को छू लेगा.

जेएम फाइनेंशियल ने भी इसके लिए 81 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है. जबकि MOFSL ने इसके लिए 82 रुपये टारगेट प्राइस तय किया है. सोमवार को बीएसई पर इसके शेयर 2.11 परसेंट की बढ़त के साथ 64.68 रुपये के हाई लेवल पर पहुंच गया. 

 

 

ये भी पढ़ें: 

Hindustan Aeronautics Limited ने किया Q1 नतीजे का ऐलान, 4 परसेंट तक गिरा कंपनी का मुनाफा

[ad_2]

कयामत नजदीक है! भैंस के ऊपर चढ़ गईं भाभी, करने लगी डांस; माथा पीटने लगे यूजर्स- वीडियो वायरल

[ad_1]

सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने ऐसी आग लगा दी है कि न तो भाभी खुद संभाल पा रही हैं और न ही भैंस और न ही उनका बेचारा पति. जब भाभी गुलाबी साड़ी में सजी-धजी, अपने डांस के जलवे दिखाते हुए सीधे भैंस के ऊपर खड़ी हो जाती हैं, तो समझो सीन शुरू हो गया. ठुमकों का ऐसा ऐसा तूफान कि भैंस की हालत ऐसी हो गई जैसे कयामत आ गई हो और पति तो बस खड़ा है, सोच रहा होगा “ये नीचे कब उतरेगी? वरना भैंस से लड़ाई होने वाली है.” लाइक और व्यूज के लिए लोग अब इस तरह के कदम उठाने लगे हैं कि यूजर्स भी अपना माथा पीट रहे हैं.

भैंस पर चढ़कर डांस करने लगी भाभी जी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें भाभी बिना किसी झिझक के मस्त-मस्त ठुमके लगाती हुई भैंस के ऊपर जमकर नाच रही हैं. भैंस की तो बात ही अलग है, उसका चेहरा देखकर लगता है कि वो सोच रही हो “मेरा तो भंडाफोड़ हो गया!” वहीं पति, जो नीचे खड़ा है, बस सहम-सा कर एकटक देखता रह गया, शायद मन ही मन दुआ कर रहा हो कि जल्दी से ये डांस खत्म हो जाए. इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने लोगों को हंसी के फव्वारे छोड़ने पर मजबूर कर दिया है. हर कोई भाभी के डांस और भैंस के एक्शन पर ऐसे कमेंट कर रहा है जैसे कोई बॉलीवुड कॉमेडी देख रहा हो.

भाभी के डांस का अलग है लेवल, झन्ना गया लोगों का भेजा

जंगल में शेर हो या शहर की गलियों में भीड़, लेकिन जब बात आए भाभी के डांस की, तो पूरा मामला अलग ही लेवल का हो जाता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक ऐसा वीडियो जिसने लोगों के चेहरों पर हंसी की बरसात कर दी है और जो देखते ही देखते इंटरनेट का तड़का बन गया. वीडियो देखकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं जो कि अब वीडियो से भी ज्यादा वायरल हैं.

यह भी पढ़ें: इनोसेंट दादी… आंख टेस्ट कराने गई दादी की मासूमियत से परेशान हुए डॉक्टर; वीडियो देख आपको भी आएगी हंसी

यूजर्स देने लगे रिएक्शन

वीडियो को @ChapraZila नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…जब तक देश में रील कल्चर है लोग पागल बनते रहेंगे. एक और यूजर ने लिखा….अरे बहन थम जा यार. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…एक बार अगर भैंस पगला गई तो सारा काम खराब हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: अरे यहां तो थम जा! जलती चिता के साथ रील बनाने लगी पापा की परी, यूजर्स ने लगा दी क्लास- वीडियो वायरल


जया बच्चन ने शख्स को दिया धक्का तो भड़कीं कंगना रनौत, कहा- ‘बिगड़ी हुई औरत’

[ad_1]

एक्ट्रेस और नेता जया बच्चन का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे फैन को धक्का देती नजर आई थीं. अब इस वायरल वीडियो पर एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने रिएक्ट किया है. वो जय बच्चन के रवैये पर भड़कती दिखाई दी हैं. कंगना ने दिग्गज एक्ट्रेस को ‘बिगड़ी हुई महिला’ करार दिया है और कहा है कि लोग उन्हें सिर्फ इसीलिए बर्दाश्त करते हैं क्योंकि वो अमिताभ बच्चन की बीवी हैं.

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जया बच्चन की शख्स को धक्का देते हुए फोटो शेयर की है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘बेहद बिगड़ैल और प्रीविलेज महिला है. लोग उसके नखरे और बेतुकेपन को सिर्फ इसलिए बर्दाश्त करते हैं क्योंकि वो अमिताभ बच्चन जी की बीवी हैं. ये समाजवादी टोपी मुर्गे की कंघी जैसी दिखती है, जबकि वो भी मुर्गे की जैसी दिखती हैं. कितनी बेइज्जती और शर्मनाक बात है.’

जया बच्चन ने शख्स को दिया धक्का तो भड़कीं कंगना रनौत, कहा- 'अमिताभ बच्चन की बीवी है, इसीलिए लोग नखरे झेलते हैं

सेल्फी ले रहे शख्स को जया ने दिया था धक्का
बता दें कि समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन का दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब से एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वो एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है तभी जया उसे डांटती हैं और धक्का देकर खुद से दूर कर देती हैं. इसके बाद जया बच्चन ने उस शख्स को गुस्से से देखते हुए कहती हैं- ‘क्या कर रहे हो तुम? ये क्या है?’



जया बच्चन को ट्रोल कर रहे नेटिजन्स
जया बच्चन के इस वायरल वीडियो पर नेटिजन्स भी रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘ये फेम और पब्लिसिटी के लायक नहीं हैं.’ दूसरे शख्स ने कमेंट किया- ‘बर्दाश्त से बाहर, इन्हें पब्लिकली व्यवहार करने के लिए कुछ तमीज सीखने की जरूरत है. शर्मनाक हरकत.’

जया बच्चन ने शख्स को दिया धक्का तो भड़कीं कंगना रनौत, कहा- 'अमिताभ बच्चन की बीवी है, इसीलिए लोग नखरे झेलते हैं
जया बच्चन ने शख्स को दिया धक्का तो भड़कीं कंगना रनौत, कहा- 'अमिताभ बच्चन की बीवी है, इसीलिए लोग नखरे झेलते हैं

इसके अलावा एक यूजर ने लिखा- ‘अगर वो पब्लिक लाइफ में रहना चाहती हैं, तो लोग इस तरह से तस्वीरें खिंचवाने आएंगे. लेकिन उनका व्यवहार बहुत असभ्य और अस्वीकार्य है.’



[ad_2]

बॉयफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ी गई पापा की परी! बाप ने मार मारकर बनाया भूत- वीडियो वायरल

[ad_1]

होशियारी दिखाना किसी को भी भारी पड़ सकता है और वो भी तब जब बाप आपको कुछ असामाजिक काम करते हुए रंगे हाथों पकड़ ले. फिर उसके बाद जो होता है वो लोगों को मनोरंजन भी देता है और अंदर से हिलाकर भी रख देता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो ठीक वैसा ही मंजर दिखाता है, जहां एक पिता और बेटी के बीच की लड़ाई ने दर्द की हदें पार कर दीं. लड़की को पिता बुरी तरह से कूटता हुआ दिखाई दे रहा है. वजह? रंगे हाथों बॉयफ्रेंड के साथ पकड़े जाना. वीडियो देखने के बाद आपको बाप के गुस्से पर तो हैरानी होगी ही लेकिन बेटी का पलटवार देखकर आप अपने बाल नोच लेंगे.

बॉयफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़े जाने पर बाप ने की पिटाई!

वीडियो में एक कमरे के अंदर बेटी और पिता के बीच जबरदस्त बहस हो रही है. पिता गुस्से में अपनी बेटी को चप्पलों से पीट रहे हैं, बेटी बेड पर गिरते हुए भी हार नहीं मान रही, उल्टा अपने पिता को लात भी मार रही है. वजह साफ है पिता ने अपनी बेटी को रंगे हाथों उसके बॉयफ्रेंड के साथ घूमते हुए पकड़ लिया था. गुस्से में उन्होंने अपने आप पर काबू नहीं रखा और बेटी को चप्पलों से कूटना शुरू कर दिया. बाप लगातार बेटी के मुंह पर पैरों पर पेट पर चप्पलें बरसा रहा है. गुस्सा इतना तेज है कि बाप कच्चे बनियान में ही शुरू हो गया.

लड़की को नहीं आया जरा भी अफसोस

लेकिन जो सबसे चौंकाने वाला है, वह ये कि बेटी को इस सख्त सजा का जरा भी अफसोस नहीं है. वीडियो में वह लगातार बहस करती नजर आ रही है, अपने पिता के खिलाफ आवाज उठाते हुए, कभी चप्पल से लड़ाई में टिकती है तो कभी गुस्से में जवाब देती है. पास ही में लड़की की मां भी बैठी है जो ये सारा तमाशा चुपचाप देख रही है. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है और लोग इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इनोसेंट दादी… आंख टेस्ट कराने गई दादी की मासूमियत से परेशान हुए डॉक्टर; वीडियो देख आपको भी आएगी हंसी

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई वो बालिग है, उसे हक है अपना पार्टनर चुनने का. एक और यूजर ने लिखा…पापा की परी की आज शामत आ गई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…कितनी बेशर्म लड़की है अपने बाप को लात मार रही है.

यह भी पढ़ें: अरे यहां तो थम जा! जलती चिता के साथ रील बनाने लगी पापा की परी, यूजर्स ने लगा दी क्लास- वीडियो वायरल


US में बैठकर भारत को धमकाया, BLA पर बैन और मेहमान नवाजी… ट्रंप ने आसिम मुनीर को दिए 5 गिफ्ट

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के बाद भारत के साथ उनके रिश्ते इतने तल्ख हो जाएंगे इसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की थी. पहले भारत पर 50 फीसदी टैरिफ का ऐलान और फिर पाकिस्तानी फील्‍ड मार्शल असीम मुनीर की ओर से यूएस से भारत को परमाणु हमले की धमकी इस बात की गवाही देती है कि भारत-अमेरिका के बीच हालात उम्मीद से ज्यादा खराब हैं. आसिम मुनीर की यात्रा के दौरान ट्रंप ने पाकिस्तान के हक में कई बड़े फैसले लिए हैं.

यूएस ने BLA को आतंकी संगठन घोषित किया

अमेरिका ने सोमवार (12 अगस्त 2025) को बलूचिस्‍तान ल‍िबरेशन आर्मी (BLA) को विदेशी आतंकी संगठन घोषित कर दिया है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि बीएलए ने 2019 से कई हमलों की जिम्मेदारी ली है, जिसमें मजीड ब्रिगेड की ओर से किया गया हमला भी शामिल है. बलूच साल 1947 से ही आजादी की लड़ाई लड़ रहे हैं.

ट्रंप ने भारत की पीठ में छुरा घोंपा

एक तरफ पाकिस्तान सेना चीन के साथ मिलकर बलूच‍िस्‍तान के प्राकृतिक संसाधनों पर कब्‍जा कर रही है. दूसरी तरफ अमेरिका की ओर से BLA को आतंकी संगठन घोषित करना उनके लिए झटका है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप वैसे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना दोस्त बताते हैं, लेकिन भारत के दुश्मन पाकिस्तान की लगातार मदद कर उन्होंने भारत की पीठ में छुरा घोंप दिया है.

ट्रंप ने मनीर को दिए ये पांच गिफ्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष आसिम मुनीर को पहला गिफ्ट व्हाइट हाउस बुलाकर उसकी मेहमान नवाजी करके दिया. ऐसा पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार हुआ है. यहां दोनों देशों के बीच भारत-ईरान के मुद्दे पर बातचीत हुई. मुनीर को दूसरी गिफ्ट उसे अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के कार्यक्रम में बुलाकर दिया गया. अमेरिका की यही सैन्‍य कमान पूरे खाड़ी देशों में सैन्‍य अभियान को देखती है.

ट्रंप ने मुनीर को चौथा गिफ्ट भारत को खुले तौर पर परमाणु धमकी देने की आजादी के तौर पर दिया. उसके बाद बीएलए को विदेशी आतंकी संगठन घोषित कर यूएस ने मुनीर को चौथा गिफ्ट दिया. पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के समर्थक को लगता था कि ट्रंप उनकी रिहाई को लेकर आसिम मुनीर पर दवाब डालेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मुनीर को पांचवां गिफ्ट देते हुए ट्रंप ने इमरान खान को जेल में बंद क‍िए जाने पर चुप्पी साधी रखी.

आसिम मुनीर ने अमेरिका की धरती से भारत को परमाणु युद्ध की धमकी दी. उन्होंने कहा, “हम परमाणु संपन्न देश हैं. इस्लामाबाद को भारत से अस्तित्व का खतरा महसूस हुआ तो वह आधी दुनिया को अपने साथ ले डूबेगा.” 

मुनीर की धमकी पर भारत का जवाब

भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोमवार को आसिम मुनीर के बयान पर कहा, “परमाणु हथियारों की धमकी देना पाकिस्तान की पुरानी आदत रही है. इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयान अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान के परमाणु कमांड और नियंत्रण की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने के लिए मजबूर करते हैं. यह खेदजनक है कि ये टिप्पणियां एक मित्र देश (अमेरिका) की धरती से की गई.”

ये भी पढ़ें : इधर मुनीर और बिलावल दे रहे परमाणु हमले की धमकी, उधर पानी के लिए हाथ फैलाए खड़ा PAK, बोला- ‘प्लीज जितना जल्दी…’

[ad_2]

कल से फिर शुरू हो रही Independence Day Sale 2025! इन गैजेट्स पर मिलेगी जबरदस्त छूट, ऐसे मिलेगा

[ad_1]

Flipkart Independence Day Sale 2025: देश की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने आधिकारिक तौर पर अपनी इंडिपेंडेंस डे सेल 2025 की घोषणा कर दी है जो 13 अगस्त से शुरू होकर 17 अगस्त तक चलेगी. यह पांच दिनों का मेगा शॉपिंग इवेंट होगा जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, होम अप्लायंसेज़ और कई अन्य कैटेगरी पर बड़े डिस्काउंट मिलेंगे. खास बात यह है कि कंपनी बैंक ऑफ़र और एक्सचेंज बोनस भी दे रही है जिससे खरीदारों को बचत के कई मौके मिलेंगे. दिलचस्प बात यह है कि वेबसाइट पर इसे Independence Day Sale कहा गया है, जबकि बैनर पर Flipkart Freedom Sale 2025 लिखा है जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह हाल ही में खत्म हुई सेल का एक्सटेंशन हो सकता है.

क्या है इस सेल की खासियत?

फ्लिपकार्ट इंडिपेंडेंस डे सेल 2025 को साल की सबसे बड़ी मिड-ईयर सेल में से एक माना जा रहा है. इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, फैशन, होम एसेंशियल्स और किचन अप्लायंसेज़ पर भारी छूट दी जाएगी. सैमसंग, मोटोरोला, वीवो, आसुस, एचपी और टीसीएल जैसे ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स कम कीमत में उपलब्ध होंगे. इसके साथ ही कपड़े, फर्नीचर, सनग्लासेस, ज्वेलरी और अन्य लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स पर भी ऑफ़र रहेंगे.

बचत के तरीके

बैंक ऑफ़र: केनरा बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा.

कैशबैक और एक्सचेंज बोनस: इन्हें बैंक ऑफ़र के साथ मिलाकर अतिरिक्त बचत की जा सकती है.

बंडल डील्स: Flipkart Plus Super Coins का इस्तेमाल करके चुने गए प्रोडक्ट्स पर 10% तक अतिरिक्त छूट मिलेगी.

अर्ली एक्सेस: फ्लिपकार्ट प्लस और वीआईपी मेंबर्स को पहले से डील्स का फायदा मिलेगा. ये सेल 13 अगस्त 2025 से शुरू होकर 17 अगस्त 2025 तक रहेगी. यह पांच दिवसीय सेल इंडिपेंडेंस डे वीकेंड के साथ होगी जिससे त्योहार के मौकों की खरीदारी का मज़ा दोगुना हो जाएगा.

किन ऑफ़र्स पर नज़र रखें?

इलेक्ट्रॉनिक्स: सैमसंग, मोटोरोला, वीवो, आसुस, एचपी और टीसीएल पर स्पेशल डिस्काउंट.

फैशन और लाइफस्टाइल: पारंपरिक, कैज़ुअल और फॉर्मल वियर पर कीमतों में कटौती.

होम और किचन: फर्नीचर, किचन एसेंशियल्स और डेकोर आइटम्स पर ऑफ़र.

एक्सेसरीज़: घड़ियों, सनग्लासेस और ज्वेलरी पर आकर्षक डील्स.

यह भी पढ़ें:

Samsung Galaxy Z Fold 7 Vs Vivo X Fold 5: फोल्डेबल फोन में कौन है सबसे तगड़ा, कंपैरिजन से समझें किसे खरीदना होगा बेस्ट

[ad_2]

एशिया कप की टीम में नहीं होंगे रिंकू सिंह और यशस्वी जायसवाल? शुभमन गिल होंगे उपकप्तान?

[ad_1]

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय स्क्वाड किन खिलाड़ियों के नाम पर मुहर लगेगी, इस पर लगातार सस्पेंस बना हुआ है. शुभमन गिल को टी20 टीम का उपकप्तान बनाए जाने की अटकलें हैं, ऐसा हुआ तो मौजूदा उपकप्तान अक्षर पटेल का क्या होगा? ऐसे कई सवाल फिलहाल चयनकर्ताओं के मन में भी आ रहे होंगे. इस बीच अच्छी खबर यह है कि जसप्रीत बुमराह का एशिया कप में खेलना लगभग तय लग रहा है, लेकिन रिंकू सिंह और यशस्वी जायसवाल को झटका लग सकता है.

कई सारे भारतीय क्रिकेटरों को एशिया कप से पहले BCCI के सेंटर ऑफ एक्सेलेंस में फिटनेस परीक्षण करवाना है. फिटनेस और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही तय किया जाएगा कि स्क्वाड में किन प्लेयर्स को जगह मिलेगी. फिलहाल सूर्यकुमार यादव की फिटनेस रिपोर्ट भी अभी तक सामने नहीं आई है. हालांकि उन्होंने NCA में बल्लेबाजी का अभ्यास शुरू कर दिया है.

पहले 5 खिलाड़ी पक्के, लेकिन रिंकू-जायसवाल बाहर!

अजीत अगरकर की लीडरशिप में चयन समिति 19 या 20 अगस्त को एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वाड की घोषणा कर सकती है. अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज हैं, संजू सैमसन के लिए पिछला सीजन काफी अच्छा गुजरा है. उनके साथ तिलक वर्मा, कप्तान सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या, यानी इन 5 खिलाड़ियों की जगह स्क्वाड में लगभग पक्की है. चयन समिति शायद ही ऊपरी क्रम बैटिंग में कोई बदलाव करना चाहेगी.

टॉप ऑर्डर की मजबूती को देखते हुए टी20 टीम में यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन शायद ही जगह बना पाएं. बतौर विकेटकीपर संजू सैमसन पहली चॉइस हो सकते हैं, वहीं बैकअप विकेटकीपर के लिए ध्रुव जुरेल और जीतेश शर्मा के बीच टक्कर हो सकती है. नितीश कुमार रेड्डी चोटिल हैं, और एशिया कप तक उनके फिट होने की उम्मीद कम है. दूसरी ओर इंग्लैंड के खिलाफ इस साल दमदार पारियां खेलने वाले शिवम दुबे को बतौर ऑलराउंडर जगह मिल सकती है. एक अधिक ऑलराउंडर होने के चलते रिंकू सिंह को भी अपनी जगह से हाथ धोना पड़ सकता है.

जसप्रीत बुमराह की जगह पक्की!

तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की जगह पक्की लग रही है, दूसरी ओर भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज अर्शदीप भी खेलेंगे. मुख्य स्पिनर की भूमिका वरुण चक्रवर्ती निभा सकते हैं, जो टी20 टीम में वापसी के बाद 12 मैचों में 31 विकेट चटका चुके हैं. कुलदीप यादव को मौका मिलेगा या नहीं, यह भी देखने योग्य बात होगी, वहीं ऑलराउंड डिपार्टमेंट का भाग अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर के कंधों पर आ सकता है. असली लड़ाई तीसरा पेसर बनने के लिए होगी, जिसके लिए हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा में से किसी एक को चुना जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स से अलग होने पर तोड़ी चुप्पी, CSK से मांगा सीधा जवाब; जानें क्या बोले

[ad_2]