भारत को टैरिफ की धमकी और अमेरिका ने बढ़ाया 20 फीसदी कारोबार… पुतिन को लेकर इतने कंफ्यूज क्यों

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जहां भारत जैसे देशों पर रूस से तेल और हथियार खरीदने के लिए सख्ती दिखा रहे हैं, वहीं खुद अमेरिका और रूस के बीच व्यापार 20% बढ़ गया है. इसका खुलासा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 15 अगस्त को अलास्का में हुए शिखर सम्मेलन में किया. पुतिन के इस बयान के बाद भारत में ट्रंप प्रशासन के दोहरे रवैये को लेकर नाराजगी जताई जा रही है.

पुतिन का बड़ा खुलासा
पुतिन ने कहा, “संयोग से, जब अमेरिका में नया प्रशासन सत्ता में आया, तो द्विपक्षीय व्यापार बढ़ने लगा. यह अभी भी बहुत प्रतीकात्मक है, फिर भी हमारी ग्रोथ रेट 20% है.” उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका और रूस के बीच निवेश, डिजिटल, उच्च तकनीक और अंतरिक्ष अन्वेषण में अपार संभावनाएं मौजूद हैं. यह बढ़ोतरी जनवरी 2025 में ट्रंप के व्हाइट हाउस में लौटने के बाद से दर्ज की गई है.

भारत पर अमेरिका का कड़ा रुख
इसी बीच, अमेरिका ने भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है, जिससे कुल शुल्क 50% हो जाएगा. यह दंडात्मक शुल्क 27 अगस्त से लागू होगा. अमेरिका का कहना है कि भारत द्वारा रूस से तेल और हथियार खरीदना चिंता का विषय है. हालांकि, भारत ने साफ कर दिया है कि उसका आयात पूरी तरह बाजार कारकों और ऊर्जा सुरक्षा पर आधारित है.

भारत की नाराजगी और विदेश मंत्रालय का बयान
भारत के विदेश मंत्रालय ने इस कदम की निंदा की और इसे अनुचित करार दिया. मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका ने हाल के दिनों में सिर्फ भारत के तेल आयात को निशाना बनाया है, जबकि चीन और यूरोपीय संघ (EU) जैसे देश बिना किसी सज़ा के बड़े पैमाने पर रूसी तेल आयात कर रहे हैं.
भारत का कहना है कि उसका मकसद 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

प्रियंका चतुर्वेदी का हमला
शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर ट्रंप प्रशासन पर हमला करते हुए लिखा, “पुतिन के अनुसार, अमेरिका-रूस द्विपक्षीय गैस व्यापार में 20% की वृद्धि हुई है. रूस के निर्यात में चीन की हिस्सेदारी 32% और EU की 62% है. 2024 में EU का LNG आयात 17.8 मिलियन टन तक पहुंच गया. अब अंदाजा लगाइए कि हाई टैरिफ का बोझ किस पर पड़ेगा? यह व्यापार नहीं, चुनिंदा धौंस है.”

अलास्का समिट और यूक्रेन मुद्दा
अलास्का में हुए शिखर सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई. इसमें यूक्रेन युद्ध को सुलझाने के प्रयास भी शामिल थे. हालांकि युद्धविराम पर कोई सहमति नहीं बन सकी. ट्रंप ने कहा कि बातचीत अच्छी रही और कई मुद्दों पर सहमति बनी, लेकिन कुछ बड़े मुद्दे अनसुलझे रह गए.



[ad_2]

SBI में चल रही 5 हजार से ज्यादा पोस्ट पर भर्ती, ये कैंडिडेट्स फौरन कर लें अप्लाई

[ad_1]

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने युवाओं के लिए सुनहरा मौका दिया है. बैंक ने जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सर्विस एंड सपोर्ट) के 5,583 पदों पर भर्ती निकाली है. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अगस्त से शुरू हो चुकी है और 26 अगस्त की रात 12 बजे तक चलेगी. यानी उम्मीदवारों के पास लगभग तीन हफ्तों का समय है.

इन पदों के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना अनिवार्य है. इसके साथ ही न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम 28 साल तय की गई है. यानी अगर आपकी उम्र 20 से 28 साल के बीच है और आपने स्नातक पूरा कर लिया है तो आप इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं.

कितनी मिलेगी सैलरी?

SBI जूनियर एसोसिएट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन मिलेगा. शुरुआती बेसिक सैलरी 26,730 रुपये प्रति माह तय की गई है. इसमें 24,050 रुपये का बेसिक पे और ग्रेजुएट उम्मीदवारों को मिलने वाले दो अतिरिक्त इन्क्रीमेंट शामिल हैं. अगर भत्तों और सुविधाओं को जोड़ दिया जाए तो मुंबई जैसे मेट्रो शहरों में कुल शुरुआती सैलरी करीब 46,000 रुपये तक पहुंच जाएगी. इसमें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), मेडिकल और यात्रा भत्ता (LTC) जैसी सुविधाएँ भी दी जाती हैं. हालांकि, पोस्टिंग वाले शहर के अनुसार सैलरी में थोड़ा अंतर हो सकता है.

कितनी है आवेदन फीस?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए फीस 750 रुपये रखी गई है. जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है.

यह भी पढ़ें- डुप्लीकेट मार्कशीट और डॉक्यूमेंट के चक्कर में न हो जाएं फर्जीवाड़े का शिकार, CBSE ने स्टूडेंट्स को दी चेतावनी

कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं और Career सेक्शन में “Current Openings” पर क्लिक करें.
  2. अब Recruitment of Junior Associates 2025 के लिंक पर जाकर “Apply Now” पर क्लिक करें.
  3. यहां “Click here for New Registration” पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरकर रजिस्ट्रेशन करें.
  4. इसके बाद अपनी शैक्षणिक जानकारी, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  5. अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें.

किन राज्यों के लिए निकली भर्ती?

SBI ने यह भर्तियां देशभर के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए निकाली हैं. इसमें उत्तर प्रदेश और नई दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा पद निकाले गए हैं. इसके अलावा गुजरात, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, केरल, असम, जम्मू-कश्मीर और कई पूर्वोत्तर राज्यों में भी नौकरियां निकली हैं.

यह भी पढ़ें- सैम मानेकशॉ, ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान और मेजर सोमनाथ शर्मा की कहानियां पढ़ेंगे स्टूडेंट्स, NCERT के सिलेबस में बड़ा बदलाव

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Sena Review: देश से प्यार है तो जरूर देखें ये वेब सीरीज, इंडियन सोल्जर की कहानी आपको हिलाकर रख देगी

[ad_1]

<p>हाल ही में 13 August को Zee5 पर देशभक्ति के topic पर एक series release हुई है Series का नाम है ‘Sena: Guardians of the Nation’. Series में total 5 episodes है कहानी एक लड़के की है जो अपनी नौकरी छोड़ कर देशभक्ति के लिए Army join करता है Web Series में आपको Vikram Singh Chauhan, Yashpal Sharma और Shirley Setia देखने को मिलेंगे आपको बता दें Shirley Setia एक Singer भी है Series को Direct किया है Abhinav Anand ने और Produce किया है Arunabh Kumar, Anandeshwar Dwivedi, Vijay Koshy, Vijay Pednekar, Mohit Rajyaguru, और Shivani Sinha ने मिलकर. Series देशभक्ति, Thrill और Suspense से भरी हुई है और अगर आप भी ऐसी Cinema के शौकीन है तो इसे बिल्कुल भी miss ना करें.</p>

[ad_2]

यहां कौड़ियों के भाव में मिल रहा iPhone 14! खरीदने पर होगी इतने हजार रुपये की बचत, जानिए कैसे मिलेगा ऑफर का लाभ

[ad_1]

यहां कौड़ियों के भाव में मिल रहा iPhone 14! खरीदने पर होगी इतने हजार रुपये की बचत, जानिए कैसे मिलेगा ऑफर का लाभ

[ad_2]

 Video: घर में घुसकर बच्चे को जबड़े में दबाकर ले गया कुत्ता, ये वायरल वीडियो झकझोर देगा

[ad_1]

Stray Dog Attacks Child: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी का दिल दहल जाता है. इस वीडियो में एक छोटा बच्चा घर के बाहर खेल रहा होता है और तभी अचानक एक आवारा कुत्ता वहां आ जाता है. कुत्ते ने अचानक बच्चे पर हमला कर दिया और उसे अपने मुंह से पकड़ लिया. इसके बाद कुत्ता बच्चे को उठाकर भागने लगता है.

बच्चे को बचाने के लिए दौड़ा युवक

वीडियो में देखा जा सकता है कि पास ही एक युवक खड़ा था, जिसने जैसे ही यह खौफनाक नजारा देखा, वह बच्चे को बचाने के लिए दौड़ पड़ा. युवक पूरी ताकत से कुत्ते के पीछे भागा ताकि बच्चे को छुड़ा सके. हालांकि कुत्ता बच्चे को पकड़कर दूर तक खींच ले जाने की कोशिश करता है. यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है.

वीडियो देखने के बाद इलाके में डर का माहोल

फिलहाल यह वीडियो किस इलाके का है, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन वीडियो देखने वालों में डर और गुस्सा दोनों देखने को मिल रहा है. लोग सोशल मीडिया पर इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

कई लोग लिख रहे हैं कि सड़कों पर घूमने वाले आवारा कुत्तों की वजह से आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं. वहीं कुछ लोग बच्चे को बचाने वाले युवक की हिम्मत की तारीफ भी कर रहे हैं, जिसने बिना देर किए दौड़ लगाई और बच्चे की जान बचाने की कोशिश की.

ये भी पढ़ें-

Video: देखते रह गए मुख्यमंत्री, पुलिसवाले ने फहरा दिया झंडा, उमर अब्दुल्ला का वीडियो वायरल

दूध-टूथपेस्ट से लेकर मोबाइल और साबुन तक…GST रिफॉर्म से क्या-क्या होगा सस्ता? देखें पूरी लिस्ट

[ad_1]

Nex Gen GST Reforms: सरकार जीएसटी व्यवस्था को सरल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है. इसका ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से अपने भाषण में किया. पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी ढांचे में बड़े बदलाव किए जाएंगे ताकि टैक्स सिस्टम आम लोगों और कारोबारियों के लिए आसान हो सके.

फिलहाल देश में जीएसटी की चार दरें लागू हैं— 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सरकार इनमें से 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत वाले स्लैब को खत्म करने की तैयारी कर रही है. इसके लिए राज्यों के वित्त मंत्रियों के ग्रुप को योजना का खाका सौंपा जा चुका है और सितंबर में होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है. उससे पहले ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स इस प्रस्ताव पर अध्ययन करेगा.

क्या बदल जाएगा?

वर्तमान में अत्यावश्यक वस्तुओं पर कोई जीएसटी नहीं लगता है. रोजमर्रा के सामान जैसे साबुन, टूथपेस्ट आदि पर 5% जीएसटी, सामान्य वस्तुओं पर 12%, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और सेवाओं पर 18% तथा लग्जरी व हानिकारक वस्तुओं पर 28% जीएसटी वसूला जाता है.

नए प्रस्ताव के मुताबिक:

12% स्लैब को खत्म कर उसके अंतर्गत आने वाली वस्तुओं को 5% जीएसटी में लाया जाएगा.

28% स्लैब को खत्म कर उसकी अधिकांश वस्तुओं को 18% के दायरे में लाया जाएगा.

क्या होगा सस्ता?

5% जीएसटी में आने के बाद सस्ती होने वाली वस्तुएँ:
हेयर ऑयल, टूथपेस्ट, साबुन, टूथ पाउडर, प्रोसेस्ड फूड, फ्रोजन सब्जियाँ, कंडेंस्ड मिल्क, स्नैक्स, कंप्यूटर, मोबाइल, गीजर, प्रेशर कूकर, वैक्यूम क्लीनर, पानी का फिल्टर, इस्त्री, साइकिल, बर्तन, बारबेक्यू, ज्योमेट्री बॉक्स, ग्लोब, नक्शे, कृषि मशीनरी, एचआईवी डायग्नोस्टिक किट, ज़्यादातर वैक्सीन और आयुर्वेदिक दवाएँ.

18% में लाकर सस्ती होने वाली वस्तुएँ (पहले 28% में):
एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, टीवी, मोटरसाइकिल सीट, कार, बीमा, प्लास्टिक उत्पाद, रेज़र, प्रिंटर, एल्युमिनियम फॉयल, चीनी सिरप, प्रोटीन कॉन्सेंट्रेट और टैम्पर्ड ग्लास.

ये भी पढ़ें: हफ्तेभर में 1800 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना, जानें आज आपने शहर का ताजा भाव

[ad_2]

चादर हटी दुर्घटना घटी! काली चादर हटते ही रेंगने लगीं हजारों छिपकलियां, वीडियो देख कांप जाएंगे आ

[ad_1]

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल हो जाता है जिसे देखकर लोग या तो हंसते रह जाते हैं या फिर डर के मारे उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं. लेकिन इस बार जो नजारा सामने आया है वो इतना डरावना है कि मजबूत से मजबूत दिल वाला इंसान भी सिहर उठे. वीडियो में एक लड़की दीवार पर टंगी काली चादर के पास खड़ी नजर आती है. अब तक सब कुछ सामान्य लगता है लेकिन जैसे ही लड़की उस चादर को हटाती है तो उसके पीछे से ऐसा राज खुलता है जिसे देखकर हर किसी की चीख निकल जाए. वहां हजारों की संख्या में छिपकलियां छिपी होती हैं. जी हां वही छिपकली जिसे देखकर लोग घर में झाड़ू या चप्पल लेकर दौड़ पड़ते हैं.

चादर हटते ही आया छिपकलियों का सैलाब

आम इंसान होता तो इतने सारे रेंगते हुए जीव देखकर कांप जाता. लेकिन हैरानी की बात ये है कि वीडियो में दिख रही लड़की के चेहरे पर जरा भी डर नहीं है. जैसे ही चादर हटती है हजारों छिपकलियां दीवार से रेंगती हुई बाहर निकल आती हैं. वो लड़की बड़े आराम से वहां खड़ी रहती है और इतना ही नहीं उसके कपड़ों पर भी कई छिपकलियां चढ़ जाती हैं. आम लोगों की तो हालत खराब हो जाए लेकिन लड़की बेखौफ होकर खड़ी रहती है. लोगों के लिए ये नजारा भले ही डरावना हो लेकिन फार्म पर काम करने वालों के लिए ये आम दिनचर्या का हिस्सा है. लड़की जिस सहजता से हजारों छिपकलियों के बीच खड़ी रहती है वो इस बात का सबूत है कि उसने इस माहौल में खुद को ढाल लिया है.

छिपकली की होती है फार्मिंग

दरअसल ये वीडियो किसी हॉरर फिल्म का सीन नहीं बल्कि एक छिपकली फार्म का नजारा है. दुनिया के अलग-अलग देशों में छिपकली पालन यानी लिजर्ड फार्मिंग होती है. यहां छिपकलियों को पाला जाता है ताकि इनसे मिलने वाले उत्पाद दवाओं और रिसर्च में इस्तेमाल हो सकें. कई जगहों पर छिपकली की खाल का भी प्रयोग होता है. यही वजह है कि इस फार्म में इतनी बड़ी संख्या में छिपकलियां पाली जाती हैं. वीडियो को लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: लेस्बियन और गे के लिए इस्तेमाल होने वाली इमोजी हो रही वायरल…देखिए कहीं आपने तो नहीं भेज दी

हैरान रह गए यूजर्स

वीडियो को @Babaxwale नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई ये कैसा शौक है भाई. एक और यूजर ने लिखा…छिपकली कौन पालता है, हे भगवान क्या क्या हो रहा है दुनिया में. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…लगता है ये लोग इसे खाते होंगे इसलिए पाल रखी है.

यह भी पढ़ें: ‘गाड़ी रोक दो भैया’ पुलिस से बचने के लिए भागते ड्राइवर ने खतरे में डाल दी परिवार की जान, देखें वीडियो


‘हमें निर्णायक फैसला लेने में करेगी मदद’, डोनाल्ड ट्रंप से मीटिंग पर रूस में क्या बोले पुतिन?

[ad_1]

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्रेमलिन में सीनियर अधिकारियों के साथ मीटिंग में बताया कि अलास्का में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात बेहद ही समयोचित और उपयोगी रही. पुतिन ने कहा कि रूस को अपनी स्थिति विस्तार से रखने का अवसर मिला. उन्होंने यह भी दोहराया कि रूस का लक्ष्य शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष का समाधान करना है. पुतिन ने अमेरिकी प्रशासन के रुख का सम्मान करते हुए कहा कि अमेरिका भी चाहता है कि युद्ध शीघ्र समाप्त हो.

यह बैठक फरवरी 2022 के आक्रमण के बाद अमेरिका-रूस की पहली उच्च स्तरीय शिखर बैठक थी. बैठक लगभग तीन घंटे तक चली. हालांकि बातचीत बिना किसी युद्धविराम के समाप्त हो गई. बैठक के बाद ट्रंप ने कहा कि वह एक तेज और पूर्ण शांति समझौता चाहते हैं. ट्रंप ने यूक्रेन से आग्रह किया कि वह यह स्वीकार करे कि रूस एक बड़ी शक्ति है और वे (यूक्रेन) नहीं.

जेलेंस्की पर सीजफायर का दबाव बढ़ा

अलास्का बैठक के तुरंत बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की वॉशिंगटन की यात्रा पर जा रहे हैं. यह यात्रा फरवरी के बाद उनकी पहली अमेरिकी यात्रा होगी. जेलेंस्की पर अब अमेरिका का दबाव है कि वह संघर्ष को शीघ्र समाप्त करने के लिए समाधान पर सहमत हों. सूत्रों के अनुसार ट्रंप ने जेलेंस्की से कहा कि पुतिन ने प्रस्ताव दिया है कि अगर यूक्रेन डोनेट्स्क और लुगांस्क छोड़ देता है तो रूस अन्य क्षेत्रों में लड़ाई रोक देगा, लेकिन जेलेंस्की ने इस प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा कि यूक्रेन का कोई भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त क्षेत्र छोड़ा नहीं जा सकता.

रूस के साथ जंग पर क्या कहता है यूक्रेन?

2022 से अब तक रूस के खिलाफ जारी युद्ध में युक्रेन के लाखों लोगों की मौत हो चुकी. लाखों लोग मारे गए हैं. करोड़ों लोग विस्थापित हुए हैं. यूक्रेन का बड़ा हिस्सा बुरी तरह नष्ट हो चुका है. जेलेंस्की ने पहले भी कहा था कि वह पुतिन से सीधी मुलाकात के लिए तैयार हैं, लेकिन शर्त यह है कि यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से कोई समझौता नहीं होगा.

ये भी पढें: ‘सही फैसले के करीब पहुंचे’, ट्रंप संग बातचीत पर पुतिन बोले- यूक्रेन संकट की असली जड़…

[ad_2]

जसप्रीत बुमराह ने तोड़ी चुप्पी, एशिया कप में खेलेंगे या नहीं? BCCI से कह दी ये बात

[ad_1]

क्रिकेट एशिया कप 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान जल्द हो सकता है, संभावना जताई जा रही है कि 19 अगस्त को बीसीसीआई स्क्वॉड की घोषणा कर सकती है. जसप्रीत बुमराह को लेकर काफी समय से सवाल था कि क्या वह खेलेंगे या नहीं? वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते सिर्फ 3 ही टेस्ट खेले थे. अब खुद बुमराह ने बीसीसीआई को अपनी उपलब्धता के बारे में बता दिया है.

एशिया कप का आयोजन 9 सितंबर से यूएई में होगा, भारत का पहला मैच 10 को है. बीसीसीआई ने अभी स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है. खबर है कि अजीत अगरकर की अगुवाई में सिलेक्टर्स 19 अगस्त को बैठक करेंगे. इससे पहले जसप्रीत बुमराह ने बीसीसीआई को सूचित कर दिया है कि वह टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध हैं.

जसप्रीत बुमराह ने बीसीसीआई को क्या बताया?

भारतीय टीम और फैंस के लिए अच्छी खबर है कि बुमराह एशिया कप में खेलते हुए नजर आएंगे क्योंकि उन्होंने अपनी टूर्नामेंट में खेलने की इच्छा से बीसीसीआई को अवगत करा दिया है.

इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्र के हवाले से बताया कि, जसप्रीत बुमराह ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि वह एशिया कप चयन के लिए उपलब्ध हैं. चयन समिति अगले हफ्ते मीटिंग करेगी और इसमें इस पर चर्चा होगी.

सूर्यकुमार यादव ने पास किया फिटनेस टेस्ट

एक अच्छी खबर ये भी है कि टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है, यानी उनकी वापसी भी तय हैं. कुछ समय पहले उनकी सर्जरी हुई थी. देखना दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई टीम में किन खिलाड़ियों को चुनती है. माना जा रहा है कि शुभमन गिल को भी टीम में शामिल किया जा सकता है. 

एशिया कप में भारत ग्रुप ए में शामिल है. पहला मैच यूएई के साथ होने के बाद भारत का अगला मैच पाकिस्तान के साथ है. ग्रुप का आखिरी मैच ओमान के साथ है, इसके बाद सुपर 4 में भी 3 मैच खेले जाएंगे. भारत का शेड्यूल इस प्रकार है.

  • 10 सितंबर: बनाम यूएई (दुबई)
  • 14 सितंबर: बनाम पाकिस्तान (दुबई)
  • 19 सितंबर: बनाम ओमान (अबू धाबी)

जसप्रीत बुमराह टी20 अंतर्राष्ट्रीय में प्रदर्शन

31 वर्षीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए 70 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं, इसमें उनके नाम 89 विकेट हैं. उनका इकॉनमी 6.27 का रहा है, वह इस फॉर्मेट में एक मैच में अधिकतम 3 विकेट ले पाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अफगानिस्तान के साथ 2024 टी20 वर्ल्ड कप में आया था, जब उन्होंने 7 रन देकर 3 विकेट लिए थे. इस संस्करण में भारत ने खिताब जीता था.

[ad_2]

अब 20 हजार से भी कम कीमत में मिल जाएंगे Waterproof Smartphone! ये वाला है बेहद स्टाइलिश

[ad_1]

हाल ही में लॉन्च हुआ Oppo K13 इस सेगमेंट का एक दमदार विकल्प है. इसकी कीमत 17,999 रुपये रखी गई है और इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. फोन में 6.67-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और यह Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर पर चलता है. इसके साथ 8GB रैम का सपोर्ट इसे और भी पावरफुल बनाता है.

हाल ही में लॉन्च हुआ Oppo K13 इस सेगमेंट का एक दमदार विकल्प है. इसकी कीमत 17,999 रुपये रखी गई है और इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. फोन में 6.67-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और यह Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर पर चलता है. इसके साथ 8GB रैम का सपोर्ट इसे और भी पावरफुल बनाता है.

वहीं, Moto G86 Power 16,999 रुपये में उपलब्ध है. इसमें 6720mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देती है. इसका 6.7-इंच का FHD+ p-OLED डिस्प्ले प्रीमियम अनुभव कराता है. फोन MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट और 8GB रैम के साथ आता है, जो इसे भरोसेमंद विकल्प बनाता है.

वहीं, Moto G86 Power 16,999 रुपये में उपलब्ध है. इसमें 6720mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देती है. इसका 6.7-इंच का FHD+ p-OLED डिस्प्ले प्रीमियम अनुभव कराता है. फोन MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट और 8GB रैम के साथ आता है, जो इसे भरोसेमंद विकल्प बनाता है.

Realme P3 की कीमत 16,499 रुपये है. इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोन 6.67-इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले और Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर से लैस है. इसमें भी 8GB तक रैम का विकल्प मिलता है जिससे यह बैटरी और परफॉर्मेंस दोनों में मजबूत साबित होता है.

Realme P3 की कीमत 16,499 रुपये है. इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोन 6.67-इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले और Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर से लैस है. इसमें भी 8GB तक रैम का विकल्प मिलता है जिससे यह बैटरी और परफॉर्मेंस दोनों में मजबूत साबित होता है.

इसी तरह, 19,499 रुपये की कीमत वाला iQOO Z10R भी हाल ही में पेश किया गया है. इसमें 5700mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है. 6.77-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले इसके लुक्स को और आकर्षक बनाता है. फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर और 8GB रैम दिया गया है, जो इसे परफॉर्मेंस के मामले में शानदार बनाता है.

इसी तरह, 19,499 रुपये की कीमत वाला iQOO Z10R भी हाल ही में पेश किया गया है. इसमें 5700mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है. 6.77-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले इसके लुक्स को और आकर्षक बनाता है. फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर और 8GB रैम दिया गया है, जो इसे परफॉर्मेंस के मामले में शानदार बनाता है.

इसके अलावा, Xiaomi Redmi Note 14 5G भी इस लिस्ट में शामिल है. 16,999 रुपये की कीमत वाले इस फोन में 5110mAh की बैटरी मिलती है जो फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. इसमें 6.67-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और इसे MediaTek Dimensity 7020 प्रोसेसर पावर देता है. इस डिवाइस में 6GB रैम मौजूद है जो इसे रोज़मर्रा के इस्तेमाल और मल्टीटास्किंग के लिए उपयुक्त बनाता है.

इसके अलावा, Xiaomi Redmi Note 14 5G भी इस लिस्ट में शामिल है. 16,999 रुपये की कीमत वाले इस फोन में 5110mAh की बैटरी मिलती है जो फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. इसमें 6.67-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और इसे MediaTek Dimensity 7020 प्रोसेसर पावर देता है. इस डिवाइस में 6GB रैम मौजूद है जो इसे रोज़मर्रा के इस्तेमाल और मल्टीटास्किंग के लिए उपयुक्त बनाता है.

Published at : 17 Aug 2025 09:25 AM (IST)

Preferred Sources

मोबाइल फोटो गैलरी

[ad_2]