चीन ने पाकिस्तान को सौंपी हंगोर पनडुब्बी, हिंद महासागर में बढ़ी PAK आर्मी की ताकत; भारत की बढ़े

[ad_1]

पाकिस्तान ने चीन के साथ जिन आठ हंगोर श्रेणी की पनडुब्बियों की डील की थी, उनमें से चीन ने तीसरी पनडुब्बी PAK को सौंप दी है. बीजिंग का यह कदम इस्लामाबाद की नौसैनिक ताकत को अपग्रेड कर भारत के निकट हिंद महासागर में पाकिस्तान की बढ़ती उपस्थिति को समर्थन देने के प्रयासों का एक अहम हिस्सा है.

चीन के सरकारी समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने शनिवार (16 अगस्त, 2025) को बताया कि हंगोर-श्रेणी की तीसरी पनडुब्बी का जलावतरण समारोह गुरुवार को चीन के वुहान में आयोजित किया गया. चीन द्वारा पाकिस्तान के लिए बनाई जा रही 8 पनडुब्बियों में से दूसरी पनडुब्बी इस साल मार्च में सौंपी गई थी.

यह उन चार आधुनिक नौसैनिक लड़ाकू पोत के अतिरिक्त हैं, जिन्हें चीन ने पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान को दिया है. यह आपूर्ति अरब सागर में चीनी नौसेना के निरंतर विस्तार के बीच पाकिस्तान की नौसैनिक ताकत को बढ़ाने के उनके प्रयासों का हिस्सा है, जहां वो बलूचिस्तान में ग्वादर बंदरगाह का विकास करने के साथ-साथ हिंद महासागर में भी विकास कर रहा है.

पाकिस्तान के रक्षा विभाग ने क्या कहा?

पाकिस्तान रक्षा विभाग के एक बयान के हवाले से बताया गया कि तीसरी पनडुब्बी के जलावतरण के अवसर पर पाकिस्तान के उप नौसेना प्रमुख प्रोजेक्ट-2 वाइस एडमिरल अब्दुल समद ने कहा कि हंगोर श्रेणी की पनडुब्बी के अत्याधुनिक हथियार और अपग्रेड सेंसर क्षेत्रीय शक्ति संतुलन को बनाए रखने और समुद्री स्थिरता सुनिश्चित करने में सहायक होंगे.

पाकिस्तान को और क्या-क्या दे चुका है चीन?

स्टॉकहोम अंतरराष्ट्रीय शांति अनुसंधान संस्थान (सिपरी) की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने पाकिस्तान को 81 प्रतिशत से अधिक सैन्य हार्डवेयर की आपूर्ति की है. चीन ने 2022 में पाकिस्तानी वायुसेना को मल्टीपर्पज जे-10सीई लड़ाकू विमानों की पहली खेप सौंपी थी, जो दोनों देशों द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित जेएफ-17 लड़ाकू विमानों के अतिरिक्त है. पाकिस्तान ने भारत के साथ हालिया संघर्ष में इन लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया था.

हंगोर श्रेणी की पनडुब्बी की खासियत

चीनी सैन्य मामलों के विशेषज्ञ झांग जुनशे ने ‘ग्लोबल टाइम्स’ को बताया कि हंगोर श्रेणी की पनडुब्बी की विशेषता इसकी पानी के नीचे मजबूत लड़ाकू क्षमता है, जिनमें व्यापक सेंसर प्रणाली, उत्कृष्ट ‘स्टील्थ’ विशेषताएं, उच्च गतिशीलता, एक बार ईंधन भरने के बाद लंबे समय तक जल के नीचे रहने की क्षमता और भीषण मारक क्षमता शामिल है.

ये भी पढ़ें  

‘सिद्धारमैया बड़बड़ा रहे कि गांधी की हत्या…’, कर्नाटक सीएम के बयान पर भाजपा का पलटवार

[ad_2]

डॉग लवर्स ये नजारा देख आ जाएगी शर्म! बच्ची को नोच नोच के किया अधमरा- आवारा कुत्तों ने की हैवानि

[ad_1]

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई डर से कांप उठे. यह वीडियो किसी हॉरर फिल्म का सीन लग रहा है, लेकिन यह असली है. एक शांत और सामान्य सा घर अचानक खौफनाक दृश्य का गवाह बन जाता है जब तीन से चार आवारा कुत्ते घुस आते हैं और एक छोटी बच्ची पर हमला कर देते हैं. कुत्तों की आंखों में हिंसा और डरावनी भूख साफ दिखाई देती है, उनके पंजों और दांतों की तेजी देखकर कोई भी ठंडा-पसीना महसूस कर सकता है. बच्ची की चीखें, उसकी मदद की पुकार. यह सब देखकर आपका कलेजा कांप उठेगा.

बच्ची को अधमरा करने तक काटते रहे कुत्ते

वीडियो में कुत्ते बच्ची को नोचते और काटते हैं, उसकी छोटी-छोटी कोशिशें अपनी जान बचाने की, पूरी तरह से नाकाम होती दिखती हैं. बच्ची धीरे-धीरे अधमरी होने लगती है और हर सेकंड ऐसा लगता है जैसे समय रुक गया हो और कोई उसे बचाने नहीं आएगा. हर किसी के दिल में डर और घबराहट बढ़ती जा रही है और वीडियो देखने वाला हर इंसान सोचता है कि यह बच्ची कब तक जीवित रहेगी.

मां ने पहुंचकर बचाई जान

तभी अचानक, जैसे किसी फिल्मी हीरो की तरह, एक शख्स दौड़ता हुआ आता है. वह घर दीवार से कूदकर आंगन में उतरता है और आवारा कुत्तों पर हमला करता है. उसकी हिम्मत और तेज निर्णय ने बच्ची को उनके पंजों से छुड़ा दिया. कुछ ही सेकंड बाद बच्ची की मां भी वहां पहुंच जाती है और मिलकर कुत्तों को भगाती है. पूरा मंजर इतना भयावह और डरावना है कि इसे देखकर कोई भी अपने बच्चे को तुरंत गोद में उठा लेना चाहे.

यह भी पढ़ें: लेस्बियन और गे के लिए इस्तेमाल होने वाली इमोजी हो रही वायरल…देखिए कहीं आपने तो नहीं भेज दी

भड़क उठे यूजर्स

वीडियो को @KarishmaAziz_ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…डॉग लवर्स को ये वीडियो भेजना चाहिए. एक और यूजर ने लिखा…दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले कुत्तों के वफादारों देखो और शर्म करो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….इंसानी बस्ती से हर जानवर को दूर रखा जाए.

यह भी पढ़ें: ‘गाड़ी रोक दो भैया’ पुलिस से बचने के लिए भागते ड्राइवर ने खतरे में डाल दी परिवार की जान, देखें वीडियो


अटैक के बाद पहली बार बच्चों संग एकसाथ स्पॉट हुए सैफ-करीना, एयरपोर्ट पर दिखा स्टाइलिश लुक

[ad_1]

करीना कपूर और सैफ अली खान को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. जहां दोनों काफी वक्त बाद बच्चों के साथ दिखे.

करीना कपूर और सैफ अली खान को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. जहां दोनों काफी वक्त बाद बच्चों के साथ दिखे.

दरअसल सैफ अली पर हुए हमले के बाद के बाद बेबो ने अपने बच्चों की तस्वीरें लेने से मीडिया को मना कर दिया था.

दरअसल सैफ अली पर हुए हमले के बाद के बाद बेबो ने अपने बच्चों की तस्वीरें लेने से मीडिया को मना कर दिया था.

लेकिन अब एक्ट्रेस ने काफी वक्त बाद तैमूर और जेह का फेस दिखाया. एयरपोर्ट पर बेबो ने पैपराजी को तस्वीरें क्लिक करने मना नहीं किया.

लेकिन अब एक्ट्रेस ने काफी वक्त बाद तैमूर और जेह का फेस दिखाया. एयरपोर्ट पर बेबो ने पैपराजी को तस्वीरें क्लिक करने मना नहीं किया.

एयरपोर्ट पर सैफ अली खान ब्लू शर्ट में दिखे, वहीं दोनों बच्चे तैमूर और जेह क्यूट अवतार में नजर आए.

एयरपोर्ट पर सैफ अली खान ब्लू शर्ट में दिखे, वहीं दोनों बच्चे तैमूर और जेह क्यूट अवतार में नजर आए.

इनके अलावा करीना कपूर का एयरपोर्ट पर स्टाइलिश लुक देखने को मिला. उन्होंने व्हाइट टीशर्ट, ब्लू जींस और ब्लैक ब्लेजर पहना था.

इनके अलावा करीना कपूर का एयरपोर्ट पर स्टाइलिश लुक देखने को मिला. उन्होंने व्हाइट टीशर्ट, ब्लू जींस और ब्लैक ब्लेजर पहना था.

करीना ने अपना एयरपोर्ट लुक, लाइट मेकअप, बालों में बन और आंखों पर चश्मा लगाकर पूरा किया.

करीना ने अपना एयरपोर्ट लुक, लाइट मेकअप, बालों में बन और आंखों पर चश्मा लगाकर पूरा किया.

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ को आखिरी बार ‘देवरा पार्ट वन’ में और करीना फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया था.

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ को आखिरी बार ‘देवरा पार्ट वन’ में और करीना फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया था.

Published at : 17 Aug 2025 02:39 PM (IST)

Preferred Sources

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]

डिजिटल ट्रांजैक्शन से गंदे नोटों पर लगाम, चार महीने में इतने अरब करेंसी हुई चलन से बाहर

[ad_1]

Digital Transactions: देश में डिजिटल क्रांति और यूपीआई लेन-देन में आई तेज़ी ने न केवल नकद लेन-देन को कम किया है, बल्कि गंदे और क्षतिग्रस्त नोटों की संख्या पर भी लगाम लगाई है. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की ताज़ा रिपोर्ट बताती है कि पिछले एक साल में ऐसे नोटों की संख्या में करीब 41 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.

नोटों की बर्बादी पर लगी ब्रेक

पहले अक्सर देखा जाता था कि लोग नोटों पर अनावश्यक चीजें लिख देते थे, उन्हें मोड़कर रखते थे या सही तरीके से इस्तेमाल नहीं करते थे. इन वजहों से नोट जल्दी खराब हो जाते थे. लेकिन अब डिजिटल भुगतान की ओर बढ़ते रुझान, लोगों की जागरूकता और केंद्रीय बैंक की सख़्ती ने इस समस्या को काफी हद तक कम कर दिया है.

चार महीने में कितने नोट चलन से बाहर

आरबीआई हर साल क्षतिग्रस्त नोटों को बाजार से बाहर करता है. अप्रैल से जुलाई 2024 के बीच कुल 8.43 अरब नोट वापस लिए गए थे, जबकि इसी अवधि में 2025 में यह संख्या घटकर 5.96 अरब रह गई. यदि अलग-अलग मूल्य वर्ग की बात करें तो साल 2024 में अप्रैल से जुलाई के बीच 500 रुपये के 3.10 अरब, 200 रुपये के 85.63 करोड़, 100 रुपये के 2.27 अरब और 50 रुपये के 70 करोड़ नोट चलन से बाहर किए गए थे.

इसी अवधि के दौरान 2025 में 500 रुपये के 1.81 अरब, 200 रुपये के 56.27 करोड़, 100 रुपये के 1.07 अरब और 50 रुपये के 65 करोड़ रुपये चलन से बार किए गए. इन आँकड़ों से साफ है कि डिजिटल लेन-देन के चलते नकद का इस्तेमाल घट रहा है. इससे न केवल गंदे और पुराने नोटों की संख्या कम हुई है, बल्कि अर्थव्यवस्था में नकदी पर निर्भरता भी लगातार घट रही है. आने वाले समय में यह रुझान और तेज़ हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Next Gen GST Reforms: ‘तुरुप का पत्ता’ साबित हो सकता है जीएसटी रिफॉर्म्स, 2024 तक सिंगल टैक्स का खुलेगा रास्ता

[ad_2]

Whatsapp स्क्रीन रखिए सेफ नहीं तो उड़ जाएंगे खाते से पैसे! ऐसे हो रही साइबर ठगी, जानें कैसे बचे

[ad_1]

Whatsapp Screen Mirroring Fraud: हाल ही में OneCard ने अपने ग्राहकों को एक खतरनाक ऑनलाइन घोटाले के बारे में चेतावनी दी है जिसे WhatsApp Screen Mirroring Fraud कहा जाता है. इस धोखाधड़ी में ठग लोगों को स्क्रीन शेयरिंग चालू करने के लिए फंसाते हैं और फिर उनकी निजी जानकारी जैसे OTP, बैंक डिटेल्स, पासवर्ड और मैसेज चुरा लेते हैं. इसके बाद पीड़ित व्यक्ति आर्थिक नुकसान, बैंक अकाउंट पर कंट्रोल खोने और यहां तक कि पहचान चोरी (Identity Theft) का शिकार हो सकता है.

यह फ्रॉड कैसे काम करता है?

  • ठग खुद को बैंक या किसी वित्तीय कंपनी का कर्मचारी बताकर कॉल करते हैं और अकाउंट में समस्या होने का बहाना बनाते हैं.
  • धोखेबाज यूज़र को स्क्रीन शेयरिंग शुरू करने के लिए कहते हैं और फिर व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए स्क्रीन एक्सेस ले लेते हैं.
  • जब यूज़र बैंकिंग ऐप, UPI या पासवर्ड डालता है तो ठग रियल-टाइम में सबकुछ देख लेते हैं और लेन-देन कर लेते हैं.
  • कई बार ठग मोबाइल में कीबोर्ड लॉगर इंस्टॉल कर देते हैं जिससे वे हर टाइप किए गए शब्द, पासवर्ड और OTP तक पहुंच जाते हैं.

चुराई गई जानकारी का इस्तेमाल

ठग इन डेटा का इस्तेमाल करके अनधिकृत लेन-देन करते हैं, बैंक अकाउंट हैक कर लेते हैं, सोशल मीडिया और UPI अकाउंट तक एक्सेस पाते हैं, पीड़ित की पहचान का दुरुपयोग करते हैं.

क्या बैंकिंग ऐप्स सुरक्षित हैं?

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, भारत के अधिकांश बड़े बैंकिंग ऐप्स में स्क्रीन कैप्चर ब्लॉक, सिक्योर सेशन और टाइमआउट जैसे फीचर्स मौजूद हैं. लेकिन अगर ग्राहक अनजाने में स्क्रीन शेयरिंग की अनुमति दे देते हैं तो कुछ ऐप्स की सुरक्षा को ठग आसानी से बायपास कर लेते हैं.

खुद को कैसे सुरक्षित रखें?

क्या करें (Dos):

  • कॉल करने वाले की पहचान हमेशा आधिकारिक नंबर से सत्यापित करें.
  • केवल भरोसेमंद लोगों के साथ ही स्क्रीन शेयरिंग करें.
  • मोबाइल में unknown sources से ऐप इंस्टॉल करने का विकल्प बंद रखें.
  • संदिग्ध नंबर तुरंत ब्लॉक करें और शिकायत cybercrime.gov.in या 1930 पर करें.
  • सभी फाइनेंशियल और मैसेजिंग ऐप्स में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू करें.

क्या न करें (Don’ts):

  • अनजान या संदिग्ध कॉल का जवाब न दें.
  • स्क्रीन शेयरिंग के दौरान कभी भी UPI, बैंकिंग या वॉलेट ऐप्स का इस्तेमाल न करें.
  • दबाव डालने वाले कॉलर्स की बातों पर भरोसा न करें.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp का नया फीचर! अब कॉल होगी शेड्यूल, जानिए मिनटों में सेट करने का सबसे आसान तरीका

[ad_2]

Video: जब ट्रक और ऑल्टो की हुई आमने-सामने की टक्कर, फिर क्या हुआ… हादसे का वीडियो वायरल

[ad_1]

Road Accident: सड़क दुर्घटनाओं की लापरवाही और गलत पार्किंग के खतरों को उजागर करती है. मामला एक ऑल्टो कार और ट्रक की टक्कर का है. शुरुआत में लोगों को लगा कि ट्रक चालक की गलती है, क्योंकि ट्रक अचानक सामने से आया और ऑल्टो से जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसा इतना अचानक हुआ कि देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

कार गलत तरीके से खड़ी होने की वजह से हुआ हादसा

लेकिन जब पूरे मामले की गहराई से जांच की गई और लोगों के बयान सामने आए, तो असली वजह पता चली. दरअसल, सड़क पर एक नेक्सॉन कार गलत तरीके से खड़ी कर दी गई थी. नेक्सॉन कार सड़क के किनारे इस तरह से पार्क थी कि ट्रक चालक के पास निकलने की जगह नहीं बची. मजबूरी में ट्रक को सामने की ओर मोड़ना पड़ा और वह दूसरी लेन में चला गया. इसी दौरान सामने से आ रही ऑल्टो कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस हादसे के बाद सबसे बड़ी चर्चा यही है कि अक्सर लोग जल्दबाजी या लापरवाही में वाहन गलत जगह खड़ा कर देते हैं. इससे न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ती है बल्कि बड़ी दुर्घटनाओं की आशंका भी बन जाती है. हादसे की एक वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें साफ दिख रहा है कि ट्रक अपनी लेन से निकलने में असमर्थ था क्योंकि नेक्सॉन ने रास्ता रोका हुआ था.

गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई गंभीर जानहानि नहीं हुई, लेकिन ऑल्टो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ड्राइवर को चोटें आईं. स्थानीय लोग मौके पर मदद के लिए पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया.

ये भी पढ़ें-

Video: गजब होई गवा रे! क्रेन से मंत्री जी की फॉर्च्यूनर उठा ले गई यूपी पुलिस, वीडियो वायरल


10 सेकंड के 16 लाख.. एशिया कप में IND-PAK मैच से ब्रॉडकास्टर की होगी चांदी! तय किए विज्ञापन रेट

[ad_1]

एशिया कप का आयोजन 9 सितंबर से शुरू होगा, भारतीय क्रिकेट टीम 10 सितंबर से यूएई के खिलाफ मैच के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. इसके बाद 14 सितंबर को भारत बनाम पाकिस्तान मैच होगा, जिस पर पूरी दुनिया की नजर रहती है. दोनों टीमें द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलती हैं, इसलिए जब भी आईसीसी टूर्नामेंट या एसीसी टूर्नामेंट में ये आमने सामने होती है तो उत्सुकता और ज्यादा बढ़ जाती है. हालांकि इस बार स्थिति थोड़ी अलग है, लेकिन बावजूद इसके विज्ञापनों को लेकर इस मैच की डिमांड सबसे अधिक बताई जा रही है.

ब्रॉडकास्टर भी इस मौके को भुनाना चाहते हैं. एशिया कप 2025 के मीडिया राइट्स सोनी पिक्चर नेटवर्क इंडिया के पास है, टीवी पर लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रॉडकास्टर ने विज्ञापनों की दरें जारी कर दी है, भारत के मैचों के लिए दरें अधिक हैं और सबसे ज्यादा डिमांड भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर है.

एशिया कप में भारत के मैचों के विज्ञापन रेट सबसे अधिक

एशिया कप में भारत के अभी 3 मैच तय हैं, लेकिन पूरी संभावना है कि भारत सुपर 4 में प्रवेश करेगा. ऐसे में मैचों की संख्या 6 हो जाएगी और अगर फाइनल में पहुंची तो भारत के कुल 7 मैच हो जाएंगे. अगर पाकिस्तान भी सुपर 4 में पहुंची तो भारत बनाम पाकिस्तान दूसरा मैच भी तय हो जाएगा, अगर फाइनल में दोनों टीमें भिड़ीं तो कुल इनके बीच कुल 3 मैच हो जाएंगे.

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट में इकनोमिक टाइम्स के हवाले से बताया गया कि सोनी नेटवर्क ने भारत के मैचों टीवी विज्ञापनों की दरें सबसे ज्यादा तय की है. ये प्रति 10 सेकंड के 14 से 16 लाख रुपये हैं. यानी कंपनियों अगर अपने विज्ञापनों को भारत बनाम पाकिस्तान मैच में दिखाना चाहती है तो उसके लिए मोटी रकम चुकानी होगी. टीवी विज्ञापनों में 18 करोड़ रुपये प्रजेंटिंग स्पॉन्सरशिप के लिए और 13 करोड़ रुपये एसोसिएट स्पॉन्सरशिप के लिए देने होंगे.

लाइव स्ट्रीमिंग ऐप के लिए डिजिटल डील

को-प्रेजेंटिंग एंड हाइलाइट्स पार्टनर के लिए प्रति कंपनी के लिए 30 करोड़ रुपये, को-पावर्ड बाय पैकेज के लिए 18 करोड़ तय किए गए हैं. डिजिटल्स विज्ञापनों का 30 प्रतिशत भारत के मैचों एक लिए रिजर्व रखा गया है. क्रिकेट एशिया कप का आयोजन 9 सितंबर से 28 सितंबर के बीच यूएई में होगा. 8 टीमों के बीच कुल 19 मैच खेले जाएंगे, ये टी20 फॉर्मेट में होगा. 8 टीमों को 4-4 के 2 ग्रुप में बांटा गया है.

  • ग्रुप ए: इंडिया, पाकिस्तान, ओमान, यूएई
  • ग्रुप बी: अफगानिस्तान, बांग्लादेश, हांगकांग, श्रीलंका.

[ad_2]

कल का राशिफल: 18 अगस्त 2025 मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, किसके लिए खुशियां, किसे रहना होग

[ad_1]

Kal Ka Rashifal: 18 अगस्त 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रखना होगा सावधान, आइए जानते हैं –

मेष राशि – उत्साह और उपलब्धियां

  • करियर: काम समय पर पूरे होंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा.
  • धन: नए अवसर मिलेंगे, फिजूल खर्च से बचें.
  • स्वास्थ्य: दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी.
  • पारिवारिक: दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा, किसी मित्र से मतभेद संभव.

वृषभ राशि – तनाव के बीच पारिवारिक समय

  • करियर: कार्यस्थल पर ध्यान दें, पिता की सलाह फायदेमंद.
  • धन: प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में प्रगति.
  • स्वास्थ्य: मानसिक तनाव रह सकता है.
  • पारिवारिक: घर में मेहमान का आगमन, पुरानी यादें ताज़ा होंगी.

मिथुन राशि – लाभ और मान-सम्मान

  • करियर: नए संपर्क बनेंगे, काम में तरक्की.
  • धन: अप्रत्याशित लाभ, पर खर्च बढ़ सकते हैं.
  • स्वास्थ्य: थकान हो सकती है, संतुलन रखें.
  • पारिवारिक: ससुराल पक्ष से मुलाकात और सम्मान मिलेगा.

कर्क राशि – सोच-समझकर बोलें

  • करियर: मेहनत ज्यादा करनी होगी, विरोधी सक्रिय.
  • धन: आर्थिक स्थिति सामान्य.
  • स्वास्थ्य: तनाव रह सकता है.
  • पारिवारिक: सोच-समझकर बोलें, माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा.

सिंह राशि – मेहनत रंग लाएगी

  • करियर: समाज और काम में सफलता.
  • धन: खर्च बढ़ सकते हैं, आय का संतुलन रखें.
  • स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी.
  • पारिवारिक: घर में मेहमान का आगमन, परिजनों की याद आएगी.

कन्या राशि – सफलता और मेलजोल

  • करियर: मेहनत का पूरा फल मिलेगा, जिम्मेदारियां निभाएंगे.
  • धन: आर्थिक स्थिति मजबूत.
  • स्वास्थ्य: थकान और काम का दबाव रहेगा.
  • पारिवारिक: परिवार में मतभेद खत्म होंगे, बच्चों से खुशी.

तुला राशि – योजनाओं को गति

  • करियर: तकनीकी और लंबे प्रोजेक्ट में सफलता.
  • धन: नए अवसर मिलेंगे.
  • स्वास्थ्य: योग और ध्यान से लाभ.
  • पारिवारिक: परिजन से सावधानी बरतें, दांपत्य जीवन अच्छा.

वृश्चिक राशि – उधार से बचें

  • करियर: बिजनेस डील अटक सकती है.
  • धन: उधार से बचें.
  • स्वास्थ्य: धैर्य रखें, तनाव न लें.
  • पारिवारिक: ससुराल पक्ष से विवाद हो सकता है.

धनु राशि – शुभ समाचार और नए मौके

  • करियर: रुके हुए काम पूरे होंगे.
  • धन: आय बढ़ेगी, संपत्ति खरीदने के योग.
  • स्वास्थ्य: मन प्रसन्न रहेगा.
  • पारिवारिक: संतान की नौकरी का योग, दूसरों के मामलों में न बोलें.

मकर राशि – आर्थिक मजबूती और सफलता

  • करियर: काम में नए अवसर मिलेंगे.
  • धन: इनकम बढ़ेगी, प्रॉपर्टी से लाभ.
  • स्वास्थ्य: मानसिक शांति और ऊर्जा रहेगी.
  • पारिवारिक: माता-पिता का सहयोग मिलेगा, धार्मिक यात्रा संभव.

कुंभ राशि – सेहत और रिश्तों में उतार-चढ़ाव

  • करियर: मेहनत का फल मिलेगा, सतर्क रहें.
  • धन: बड़ी खरीदारी से पहले जांच करें.
  • स्वास्थ्य: उतार-चढ़ाव रहेगा.
  • पारिवारिक: जीवनसाथी से खटपट और पुराने मित्र से मुलाकात.

मीन राशि – बिजनेस में प्रगति

  • करियर: बिजनेस ट्रिप सफल होगी.
  • धन: रुका हुआ धन मिलेगा, सरकारी लाभ संभव.
  • स्वास्थ्य: उत्साह बना रहेगा.
  • पारिवारिक: भाई-बहनों का सहयोग, परिवार में शादी की बात पक्की.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

डाइट में शामिल कर लें ये चीजें, गलती से भी ब्लड प्रेशर नहीं होगा हाई और किडनी रहेगी फिट!

[ad_1]

क्या आप हाई ब्लड प्रेशर और किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं? तो आपकी थाली में रखा एक सेब या कटोरी हरी सब्जी, दवाओं से ज्यादा असर दिखा सकता है. जी हां, नई रिसर्च में सामने आया है कि सिर्फ रोजाना की डाइट में फल और सब्जियां शामिल करने से न सिर्फ किडनी की सेहत बेहतर होती है, बल्कि ब्लड प्रेशर कम होता है और हार्ट अटैक का खतरा भी घटता है.

5 साल तक चला अध्ययन

अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास, ऑस्टिन में हुई इस स्टडी में 153 हाई BP और मैक्रोएल्ब्यूमिन्यूरिया के मरीजों को तीन ग्रुप में बांटा गया.

  • पहला ग्रुप – रोज़ाना के खाने के साथ 2–4 कप बेस बनाने वाले फल और सब्जियां (acid-reducing) शामिल की गईं.
  • दूसरा ग्रुप – रोज़ाना दो बार सोडियम बाइकार्बोनेट (बेकिंग सोडा) की 4–5 गोलियां (650 mg) दी गईं.
  • तीसरा ग्रुप – केवल सामान्य मेडिकल केयर दी गई.

मैक्रोएल्ब्यूमिन्यूरिया क्यों खतरनाक है?

यह स्थिति क्रॉनिक किडनी डिज़ीज़ का संकेत है. इसमें समय के साथ किडनी फेल होने का खतरा बढ़ जाता है. साथ ही हार्ट अटैक और स्ट्रोक का रिस्क भी कई गुना बढ़ जाता है.

रिसर्च के नतीजे

अध्ययन में पाया गया कि फल और सब्जियां तथा सोडियम बाइकार्बोनेट दोनों से ही किडनी की सेहत में सुधार हुआ. लेकिन, ब्लड प्रेशर कम करने और हार्ट डिजीज का खतरा घटाने में सिर्फ फल और सब्जियां ही असरदार रहीं. बेकिंग सोडा से ये दो फायदे नहीं मिले.

दवाई की खुराक भी घटी

एक और बड़ा फायदा यह रहा कि फल और सब्जियां खाने से BP और हार्ट डिजीज के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की मात्रा कम करनी पड़ी. यानी मरीज को दवा के कम डोज में भी अच्छे नतीजे मिले.

विशेषज्ञ की राय

स्टडी में शामिल डॉ. मनींदर काहलों के मुताबिक, “मरीज को किडनी हेल्थ के फायदे तो बेकिंग सोडा और फल-सब्जियां दोनों से मिल सकते हैं, लेकिन BP कंट्रोल और हार्ट डिजीज से बचाव सिर्फ फल-सब्जियों से संभव है. इसलिए हाई BP के मरीजों के लिए इन्हें फाउंडेशनल ट्रीटमेंट मानना चाहिए.”

क्या करें मरीज?

रोजाना 2–4 कप हरी पत्तेदार सब्जियां, खीरा, टमाटर, गाजर, पपीता, सेब, संतरा आदि डाइट में शामिल करें.

  • जंक फूड, ज्यादा नमक और प्रोसेस्ड फूड से बचें.
  • नियमित व्यायाम और पर्याप्त पानी पिएं.

अगर आप हाई BP और किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं, तो आपकी प्लेट में फल और सब्जियां किसी भी दवा जितनी ही जरूरी हैं. यह न सिर्फ किडनी को बचाएंगी, बल्कि दिल को भी स्वस्थ रखेंगी और दवा पर निर्भरता कम करेंगी.

इसे भी पढ़ें- बच्चों के लिए रोजाना मेडिटेशन क्यों जरूरी, इससे कैसे बदल सकती है उनकी जिंदगी?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

सास को चप्पलों से पीट रही थी बहू! लट्ठ लेकर आया देवर और बीच सड़कर कर दी भाभी की धुलाई- वीडियो

[ad_1]

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और दंग भी. अक्सर टीवी सीरियल्स में आपने सास-बहू की लड़ाई देखी होगी लेकिन इस बार असली जिंदगी में सास-बहू और देवर का हाईवोल्टेज ड्रामा बीच सड़क पर देखने को मिला है. जी हां. उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का बताया जा रहा यह वीडियो किसी फिल्म के सीन से कम नहीं है. इसमें एक बहू अपनी बूढ़ी सास को बीच रोड पर चप्पलों से पीटती नजर आ रही है और तभी एंट्री होती है देवर की जो गुस्से में लाल होकर हाथ में लट्ठनुमा पाइप लेकर अपनी भाभी पर टूट पड़ता है. कुछ ही सेकंड में सड़क अखाड़ा बन जाती है और तमाशा देखने वाले लोग मोबाइल निकालकर इस पूरे वाकये को शूट करने लगते हैं.

चप्पलों से अपनी सास को कूट रही थी भाभी, देवर ने पकड़ी कर बना दी रेल

वीडियो में साफ दिखता है कि बूढ़ी सास जमीन पर बैठी हुई है और उसकी बहू बार-बार चप्पल से उसे मार रही है. आसपास खड़े लोग यह सब मूकदर्शक बनकर देखते रहते हैं लेकिन कोई भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता. तभी अचानक गुस्से में देवर आता है और अपनी भाभी पर पाइप बरसाना शुरू कर देता है. देखते ही देखते पूरा मामला सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल जाता है. लोग हक्का-बक्का रह जाते हैं कि ये मामला आखिर हुआ कैसे.

हरदोई जिले का बताया जा रहा वीडियो

बताया जा रहा है कि यह वीडियो हरदोई जिले का है और इसे किसी राहगीर ने अपने मोबाइल से शूट किया है. जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर आया यह तेजी से वायरल हो गया. फेसबुक. ट्विटर. इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर इस क्लिप को लोग लगातार शेयर कर रहे हैं. हर जगह लोग एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर एक बहू ने अपनी सास को चप्पल से मारने की हिम्मत क्यों की और फिर देवर ने सड़क पर ही अपनी भाभी को पाइप से पीटने की नौबत क्यों आने दी.

यह भी पढ़ें: लेस्बियन और गे के लिए इस्तेमाल होने वाली इमोजी हो रही वायरल…देखिए कहीं आपने तो नहीं भेज दी

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ऐसे झगड़े हमेशा उत्तर प्रदेश में ही क्यों होते हैं? एक और यूजर ने लिखा…वजह तो नहीं मालूम, लेकिन इस तरह से सास को नहीं मारना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…मां पिटाई कौन बेटा बर्दाश्त करेगा?

यह भी पढ़ें: ‘गाड़ी रोक दो भैया’ पुलिस से बचने के लिए भागते ड्राइवर ने खतरे में डाल दी परिवार की जान, देखें वीडियो