Video: सड़क पर गिरे भारतीय झंडे को लात मारते नज़र आए युवक, वीडियो वायरल

[ad_1]

Assam News: असम के गुवाहाटी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में गुस्सा फैला दिया है. यहां खनकार गांव के पास तीन नाबालिग लड़कों ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में देखा गया कि ये तीनों लड़के तिरंगे को जमीन पर गिराकर उस पर पैर मार रहे हैं और लात से उसे ठोकर मारते हुए मजाक बना रहे हैं. इस तरह के कृत्य को देखकर हर कोई हैरान रह गया और लोगों ने इसकी कड़ी निंदा की.

तीनों लड़कों को हिरासत में लिया

यह वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुआ, स्थानीय लोगों और देशभक्त नागरिकों में आक्रोश फैल गया. कई लोगों ने तुरंत पुलिस से शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. सूचना मिलते ही गुवाहाटी पुलिस सक्रिय हुई और देर रात ही तीनों लड़कों को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने बताया कि ये सभी स्थानीय निवासी हैं और शुरुआती पूछताछ में उन्होंने अपनी गलती स्वीकार भी कर ली है.

राष्ट्रीय ध्वज देश की शान का प्रतीक

राष्ट्रीय ध्वज देश की आन-बान और शान का प्रतीक है. ऐसे में उसका अपमान करना गंभीर अपराध माना जाता है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून के तहत इस मामले में कठोर धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी. साथ ही, इन लड़कों से पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने ऐसा कृत्य जानबूझकर किया या फिर किसी उकसावे में आकर.

कई सामाजिक संगठनों ने भी इस मामले पर कड़ा रुख अपनाने की मांग की है ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न जुटा सके. फिलहाल, पुलिस ने तिरंगे का अपमान करने वाले इन तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा. यह घटना सभी के लिए सबक है कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना हर भारतीय का कर्तव्य है और उसके अपमान पर कानून सख्त सजा देता है.

ये भी पढ़ें-

Video: गजब होई गवा रे! क्रेन से मंत्री जी की फॉर्च्यूनर उठा ले गई यूपी पुलिस, वीडियो वायरल


लववेंचर, Sakshi और Justin ,दोस्ती और विश्वासघात, जंगली रोमांच, ने फोन और अधिक (फीचर: Maggiऔर Devansh)

[ad_1]

सोचो… अगर तुम और तुम्हारे दोस्त बिना फोन के जंगल जैसी wild trip पर निकल जाओ तो क्या होगा? यही कहानी है Sakshi, Justin, Maggie और  Devansh की, जो Full on fun mood में adventure पर जाते हैं।

हाल ही में हमारी बात Loventure show से वापस एक couple से हुई जिनका नाम   Sakshi, और Justin उन्होंने Loventure शो के बारे में खुलकर बात  किया  उन्होंने बताया की कैसे वहां पर Entry करते ही उनका फोन ले लिया गया और साथ ही कहा की अब आपकी journey start होती है और वहां जाकर हमको बहुत सारी  चीजें देखने को मिला जो हमने पहले कभी  experience नहीं किया था,उन्होंने बताया की कैसे वहां लोगो के पास कपड़े नहीं होते थे हम वहां पर एक दूसरे के कपड़े change करके पहन लेते थे,वही Justin ने बताया की उन्होंने कभी पोहा नहीं खाया और वो  वहां पर पोहा भी खाये साथ ही उन्होंने बताया की कैसे कुछ creaters से उनका Quarrel हुआ वही उन्होंने अपने games के बारे में भी बतया किस कौन से game में किसको ज्यादा डर लगा overall उनका experience It was great about that show

[ad_2]

आर्यन खान या सुहाना खान, शाहरुख खान की किस औलाद के पास है ज्यादा दौलत? जानें नेटवर्थ

[ad_1]

सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं. उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का फर्स्ट टीजर सामने आ गया है. वहीं शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान पहले ही ‘द आर्चीज’ से एक्टिंग डेब्यू कर चुकी हैं.

शाहरुख खान ने दोनों बच्चे इंडस्ट्री में नए होकर भी बेशुमार दौलत के मालिक हैं. उन्होंने बिजनेस और एक्टिंग से तगड़ी कमाई की है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान के बेटे या बेटी में कौन ज्यादा अमीर है?

आर्यन खान की नेटवर्थ

  • आर्यन खान बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड में एंट्री लेने जा रहे हैं.  
  • फिल्म इंडस्टी में आने से पहले उन्होंने बिजनेस करके खूब पैसा कमाया है. 
  • आर्यन ने रियल स्टेट में भी पैसा लगाया है. उन्होंने दिल्ली के पंचशील पार्क की प्रोटीम 37 करोड़ की इनवेस्टमेंट की है.

आर्यन खान या सुहाना खान, शाहरुख खान की किस औलाद के पास है ज्यादा दौलत? जानें नेटवर्थ

  • आर्यन अपनी वोदका कंपनी D’YAVOL भी रन करते हैं जिससे उनको अच्छी इनकम होती है.
  • D’YAVOL नाम से ये आर्यन का क्लोथिंग ब्रांड भी है जिस वो मोटी कमाई करते है.
  • लाइफस्टाइल एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक आर्यन खान की टोटल नेटवर्थ 80 करोड़ रुपए है.

सुहाना खान की नेटवर्थ

  • सुहाना खान ने 2023 की फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड डेब्यू किया है. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी.
  • सुहाना खान ने अभी तक सिर्फ एक ही फिल्म की है और इसके बावजूद करोड़ों की  मालकिन हैं.
  • भाई आर्यन खान की तरह सुहाना खान ने भी रियल स्टेट में इनवेस्टमेंट की हुई है. उनके पास अलीबाग में 12.91 
    करोड़ का एक फार्म हाउस है.

आर्यन खान या सुहाना खान, शाहरुख खान की किस औलाद के पास है ज्यादा दौलत? जानें नेटवर्थ

  • एक्ट्रेस कई ब्रांड्स का चेहरा है जिनमें लक्स भी शामिल है. इनसे भी सुहाना मोटी कमाई करती हैं.
  • मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक सुहाना खान की टोटल नेटवर्थ 20 करोड़ रुपए है.

इन आंकड़ों से साफ है कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सुहाना खान से ज्यादा अमीर हैं. आर्यन के पास सुहाना से 4 गुना ज्यादा दौलत है.

[ad_2]

WhatsApp का नया फीचर! अब कॉल होगी शेड्यूल, जानिए मिनटों में सेट करने का सबसे आसान तरीका

[ad_1]

Whatsapp Call Schedule: व्हाट्सएप यूज़र्स के लिए खुशखबरी है. मेटा के स्वामित्व वाला यह पॉपुलर मैसेजिंग ऐप अब कॉलिंग फीचर में एक बड़ा अपडेट लेकर आया है. अब आप पहले से ही कॉल शेड्यूल कर सकते हैं. चाहे फैमिली ग्रुप चैट हो या ऑफिस मीटिंग, आप समय तय कर लोगों को आमंत्रित कर सकते हैं और कॉल शुरू होने से पहले सबको नोटिफिकेशन भी मिलेगा.

कॉलिंग फीचर में नए बदलाव

व्हाट्सएप ने इस अपडेट के साथ कई इन-काल सुधार भी किए हैं ताकि बातचीत और बेहतर और इंटरैक्टिव हो सके.

Scheduled Calls: अब आप पहले से ही ग्रुप कॉल प्लान कर सकते हैं और लोगों को आमंत्रित कर सकते हैं. सभी प्रतिभागियों को कॉल शुरू होने से पहले रिमाइंडर मिलेगा.

In-Call Interaction Tools: मीटिंग के दौरान बोलने की बारी बताने या इमोजी से रिएक्ट करने का विकल्प मिलेगा, बिना किसी को बाधित किए.

Calls Tab Management: कॉल टैब में अब आने वाली कॉल्स, प्रतिभागियों की लिस्ट और कॉल लिंक देखने की सुविधा होगी. कॉल क्रिएटर को अलर्ट भी मिलेगा जब कोई लिंक से कॉल जॉइन करेगा.

पूरी तरह सुरक्षित कॉलिंग

व्हाट्सएप ने साफ किया है कि सभी कॉल्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेंगी. यह अपडेट ग्लोबली रोलआउट हो रहा है और आने वाले दिनों में सभी यूज़र्स तक पहुंच जाएगा.

व्हाट्सएप कॉल शेड्यूल करने का तरीका

अगर आप जानना चाहते हैं कि यह नया फीचर कैसे काम करता है, तो यहां है आसान स्टेप-बाय-स्टेप गाइड:

  • व्हाट्सएप खोलें और Calls टैब पर जाएं.
  • ऊपर दिए गए कॉल आइकन पर टैप करें.
  • जिस कॉन्टैक्ट या ग्रुप को कॉल करनी है उसे चुनें.
  • तुरंत कॉल करने के बजाय Schedule Call विकल्प चुनें.
  • अब तारीख और समय सेट करें, तय करें कि यह वीडियो कॉल होगी या ऑडियो कॉल.
  • अंत में ग्रीन बटन दबाकर कन्फर्म करें.

आपकी शेड्यूल की गई कॉल Upcoming Calls लिस्ट में दिखेगी और कॉल शुरू होने से पहले सभी को नोटिफिकेशन भेजा जाएगा. यह नया फीचर खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए फायदेमंद है जो अक्सर ग्रुप मीटिंग्स या फैमिली वीडियो कॉल्स प्लान करते हैं.

यह भी पढ़ें:

Google का नया फीचर! अब आपको मिलेंगी जबरदस्त फ्लाइट डील्स, बचेंगे हजारों रुपये, जानें कैसे

[ad_2]

Video: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, कुचल कर निकल गया, देखें वीडियो

[ad_1]

Karnataka News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां शनिवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस दर्दनाक घटना का पूरा वीडियो पास के लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है.

कैसे हुआ हादसा

युवक अपनी बाइक से सामान्य रफ्तार में सड़क पार कर रहा था. तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक उसे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक कुछ दूर तक सड़क पर घिसटता चला गया और वहीं उसकी मौत हो गई. हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए.


घटना के तुरंत बाद आसपास अफरातफरी मच गई. लोग घायल युवक को बचाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद स्थानीय लोग गुस्से में आ गए और सड़क पर जाम लगा दिया. कुछ लोगों का कहना था कि उस जगह पर ट्रक अक्सर तेज रफ्तार से गुजरते हैं और पुलिस इस पर कोई ध्यान नहीं देती.

पुलिस की शुरू की कार्रवाई

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया. चालक मौके से फरार हो गया था, जिसकी तलाश की जा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- Video: गजब होई गवा रे! क्रेन से मंत्री जी की फॉर्च्यूनर उठा ले गई यूपी पुलिस, वीडियो वायरल


मार्को रुबियो ने दी रूस को वॉर्निंग और यूक्रेन को नसीहत, ट्रंप-जेलेंस्की की मुलाकात से पहले बोल

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच होने वाली बैठक से पहले यूएस के विदेश मंत्री मार्कों रूबियो का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने दो टूक कहा कि शांति समझौते पर पहुंचने के लिए यूक्रेन और रूस दोनों को एक-दूसरे को रियायतें देनी होंगी. इस दौरान उन्होंने एक बार फिर पुतिन को अतिरिक्त प्रतिबंध की चेतावनी दी.

मार्को रुबियो का बयान ऐसे समय में आया है जब कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध को समाप्त करने के लिए डोनबास का पूर्वी क्षेत्र मॉस्को को सौंपने की शर्त रखी है. वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की शांति के लिए कोई भी क्षेत्र छोड़ने से साफ तौर मना कर दिया है.

नहीं हुई शांति तो मरते रहेंगे लोग- मार्को रुबियो

अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन और रूस को समझौते तक पहुंचने में मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करता रहेगा. उन्होंने यह भी कहा कि वाशिंगटन के लिए तीन साल से अधिक समय से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए कोई स्पेशल प्लान बनाना संभव नहीं हो सकता है. मार्को रुबियो ने फेस द नेशन शो को दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर रूस-यूक्रेन के बीच शांति नहीं हो पाई और यह युद्ध की तरह ही चलता रहा तो हजारों लोग मरते रहेंगे.

मार्को रुबियो ने रूस को फिर दी चेतावनी

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने यह भी चेतावनी दी कि यदि शांति समझौता नहीं हुआ तो रूस को अतिरिक्त प्रतिबंध जैसे परिणाम भुगतने पड़ेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार (18 अगस्त 2025) को व्हाइट हाउस में जेलेंस्की के साथ बैठक करेंगे, जिसमें यूरोपीय देशों के नेता भी मौजूद रहेंगे. इस बैठक में रूस-यूक्रेन शांति समझौता पर चर्चा होने वाली है.

ट्रंप और पुतिन के बीच अलास्का में शुक्रवार (15 अगस्त 2025) को बैठक हुई, लेकिन सीजफायर को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ. हालांकि दोनों नेताओं ने ये जरूर कहा कि बातचीत अच्छी रही जो शांति समझौते के लिहाज से काफी सकारात्मक थी. अलास्का शिखर वार्ता के बाद ट्रंप ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि हम जिस समझौते पर पहुंचे हैं, वह हमें समाधान खोजने के और करीब लाने में मदद करेगा और यूक्रेन में शांति का मार्ग प्रशस्त करेगा.”

ये भी पढ़ें : रूस के आगे ‘सरेंडर’ नहीं करेंगे जेलेंस्की, कर ली ट्रंप को झटका देने की तैयारी, साथ आए बड़े यूरोपीय देश

[ad_2]

एयरफोर्स में किस पद पर हैं सचिन तेंदुलकर और कितनी मिलती है सैलरी, क्या 8वें वेतन आयोग से..

[ad_1]

भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को सिर्फ क्रिकेट मैदान पर ही नहीं, बल्कि देश की सेवा और सम्मान के लिए भी अलग पहचान मिली है. देश ने उन्हें न केवल खेल के क्षेत्र में बल्कि वंदनीय योगदान के लिए हमेशा सराहा है और यह सम्मान उन्हें भारतीय वायुसेना (IAF) में मिला है. सचिन तेंदुलकर को एयरफोर्स ने Honorary Group Captain का पद दिया है. यह पद वायुसेना में कर्नल के बराबर होता है और इसे पाने का मतलब सिर्फ रैंक या टाइटल नहीं बल्कि देश के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी को दर्शाता है.

2010 में मिला था सम्मान

2010 में यह सम्मान सचिन को उनके क्रिकेट करियर और देशभक्ति के लिए प्रदान किया गया. यह किसी प्रशिक्षण या पायलट के तौर पर नियुक्ति नहीं है, बल्कि यह एक Honorary पद है. यानि, सचिन तेंदुलकर को असली एयरफोर्स के कामकाज में शामिल नहीं किया गया और न ही उन्हें इस पद के लिए नियमित सैलरी या भत्ते मिलते हैं. वे इस पद के माध्यम से वायुसेना के ब्रांड एम्बेसडर की तरह देश और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहते हैं.

कितनी मिलती है सचिन को सैलरी, क्या 8वें वेतन से होगा फायदा?

हालांकि अक्सर लोग पूछते हैं कि इस पद पर होने के बाद सचिन को सैलरी कितनी मिलती है और क्या उन्हें 8वें वेतन आयोग से फायदा होगा. इसका साफ जवाब है कि किसी भी तरह की सरकारी तनख्वाह या भत्ता उन्हें नहीं मिलता है. 8वें वेतन आयोग के लाभ केवल असली commissioned अधिकारियों के लिए होते हैं, जो नियमित रूप से वायुसेना में कार्यरत होते हैं. चूंकि सचिन का पद honorary है, वेतन आयोग उनके लिए लागू नहीं होता.

सचिन ने देश के लिए दिया है काफी योगदान

सचिन तेंदुलकर का यह सम्मान केवल प्रतीकात्मक है, लेकिन इसका महत्व बहुत बड़ा है. यह दिखाता है कि देश ने उनके योगदान को कितना सराहा है. एक तरफ क्रिकेट के मैदान में उनके शतक, रिकॉर्ड और कड़ी मेहनत ने देश का नाम रोशन किया, वहीं दूसरी तरफ यह honorary पद उन्हें देशभक्ति और नागरिक सम्मान का प्रतीक बनाता है. वायुसेना में Honorary Group Captain का रैंक पायलटों और अधिकारियों के लिए भी एक प्रेरणा का स्रोत है. सचिन जैसे नामचीन और विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी को यह रैंक मिलने से यह संदेश जाता है कि देशभक्ति सिर्फ सैन्य सेवा में ही नहीं बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वालों को भी सम्मान मिलता है.

यह भी पढ़ें: ​कितने साल की नौकरी के बाद मिलेगा DSP मोहम्मद सिराज को प्रमोशन, जान लीजिए सर्विस रूल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

खतरा है! भारत के लिए मुसीबत बन सकते हैं पाकिस्तान के 5 खिलाड़ी, पहली बार होंगे भारत के सामने

[ad_1]

एशिया कप का शेड्यूल जारी हो चुका है, पाकिस्तान का स्क्वाड (Pakistan Squad Players List Asia Cup) भी सामने आ चुका है. अब इंतजार है तो सिर्फ भारतीय स्क्वाड और 14 सितंबर का, क्योंकि उसी दिन एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान (India vs Pakistan Asia Cup) मैच खेला जाएगा. अभी टीम इंडिया का एलान नहीं हुआ है, लेकिन PCB ने पाक टीम में 5 ऐसे युवा खिलाड़ियों को जगह दी है, जो पहली बार भारत के खिलाफ खेल सकते हैं और साथ ही बड़ा खतरा भी साबित हो सकते हैं.

ये 5 खिलाड़ी पहली बार भारत के खिलाफ खेलेंगे

-इनमें सबसे पहला नाम चाइनामैन स्पिनर सुफियान मुकीम का है, जो अब तक 13 मैचों में 21 विकेट चटका चुके हैं. अबू धाबी और दुबई की पिच स्पिनरों के लिए मददगार रहती हैं, मुकीम कंडीशंस का पूरा फायदा उठा पाए तो वो केवल भारत ही नहीं बल्कि एशिया कप में अन्य सभी टीमों के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं.

-बाएं हाथ के पाकिस्तानी तेज गेंदबाज अक्सर भारतीय बल्लेबाजों के लिए बुरा सपना साबित हुए हैं. मोहम्मद आमिर कहें, वसीम अकरम का नाम लें या फिर शाहीन अफरीदी ने 2021 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कमर तोड़कर रख दी थी. अब इस लिस्ट में सलमान मिर्जा जुड़ने जा रहे हैं, जिनके पास ना सिर्फ पेस बल्कि गजब का वेरिएशन भी है. ग्लोबल सुपर लीग के एक मैच में उन्होंने डेथ ओवरों में एक ओवर मेडन कर अपनी प्रतिभा से दुनिया को चौंकाया था.

-हसन नवाज मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं, इसी साल पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया है. बड़े-बड़े शॉट लगाने में माहिर हैं, इसी का नतीजा है कि उन्होंने अब तक 14 टी20 मैचों के करियर में 19 चौके और 27 छक्के लगाए हैं. उनका टी20 में स्ट्राइक रेट 175 से ज्यादा है. भारतीय गेंदबाजों को उनकी हिटिंग पावर से निजात पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है. वो 2025 में पाकिस्तान के लिए अब तक सबसे ज्यादा रन (339) बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं.

-साहिबजादा फरहान ने 2024 में पाकिस्तान की टी20 टीम में वापसी की थी और तभी से उन्हें बतौर ओपनर मौके मिल रहे हैं. साल 2025 में अब तक 6 टी20 पारियों में उन्होंने तीन अर्धशतक समेत 229 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 145 का है और वो एशिया कप में पाक टीम को तेज शुरुआत दिलाने का काम कर सकते हैं.

-लिस्ट में आखिरी और सबसे महत्वपूर्ण नाम, कप्तान सलमान आगा का है. उनकी कप्तानी में अब तक पाकिस्तान ने चार में से 2 टी20 सीरीज जीती हैं. सलमान अभी तक 2025 में 14 टी20 मैचों में 330 रन बना चुके हैं. उन्हें अपने 130 के स्ट्राइक रेट को बेहतर करने की जरूरत है, लेकिन उनका लगभग 37 का औसत एशिया कप में पाकिस्तान के लिए काफी अहम पहलू साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

साहिबजादा फरहान और सैम अयूब करेंगे ओपनिंग? देखें 2025 एशिया कप में कैसी होगी पाकिस्तान की प्लेइंग-11

[ad_2]

तिरंगे को लात मारते हुए वीडियो हो रहा वायरल! असम में दिया गया शर्मनाक घटना को अंजाम- वीडियो

[ad_1]

देश की शान तिरंगा सिर्फ एक कपड़े का टुकड़ा नहीं बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं और बलिदानों का प्रतीक है. यही वह झंडा है जिसके नीचे लाखों शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति दी. यही वह तिरंगा है जो हर भारतीय के दिल में जोश भर देता है. जब यह हवा में लहराता है तो हर किसी की आंखों में गर्व और सम्मान झलकता है. लेकिन सोचिए, अगर इसी तिरंगे को कोई जमीन पर पटक दे, उसे लात मारे और पैरों तले रौंद दे तो दिल पर क्या बीतेगी. गुस्से की ज्वाला किसी की भी आंखों से निकल पड़ेगी. यही मंजर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिला है जिसने पूरे देशवासियों के दिल को चोट पहुंचाई है. वीडियो में कुछ लड़के खुलेआम भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते नजर आ रहे हैं और ये दृश्य इतना शर्मनाक है कि देखकर हर किसी का खून खौल उठता है.

तिरंगे को मारी गई लात, वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ लड़के तिरंगे झंडे को जमीन पर पटक देते हैं. इसके बाद वे उसे लात मारते हैं और पैरों तले रौंदते हैं. जिस झंडे को देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है, उसी झंडे को इन युवकों ने खिलौना समझकर बेइज्जत कर दिया. इस वीडियो को किसी ने घर की बालकनी से छुपकर शूट किया है और सोशल मीडिया पर डाल दिया. वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि यह घटना असम के गुवाहाटी के खनकार गांव की है. हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है लेकिन वायरल वीडियो ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया है.

गिरफ्तारी की हो रही मांग

लोग सोशल मीडिया पर लगातार इन युवकों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि तिरंगे का अपमान बर्दाश्त से बाहर है और ऐसा करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह सिर्फ तिरंगे का अपमान नहीं बल्कि पूरे देश की गरिमा को ठेस पहुंचाने जैसा है. वीडियो को लेकर लोग गुस्से में हैं और लगातार प्रशासन से कार्रवाई की अपील कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: लेस्बियन और गे के लिए इस्तेमाल होने वाली इमोजी हो रही वायरल…देखिए कहीं आपने तो नहीं भेज दी

यूजर्स का खौल उठा खून

वीडियो को @VigilntHindutva नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इन्हें पकड़कर पब्लिक को सौंप दो. एक और यूजर ने लिखा…ऐसे लोग रहते भारत में हैं और गाते कहीं और का. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इन लोगों को गिरफ्तार करके कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: ‘गाड़ी रोक दो भैया’ पुलिस से बचने के लिए भागते ड्राइवर ने खतरे में डाल दी परिवार की जान, देखें वीडियो


शरीर में तेजी से बढ़ेगा Vitamin B12, बस इस तरीके से खा लीजिए मूंग दाल

[ad_1]

अक्सर लोग इसकी कमी पूरी करने के लिए सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन आपकी किचन में ही एक ऐसा खजाना मौजूद है, जो इस विटामिन की कमी को दूर करने में मददगार है, वह है मूंग दाल.

अक्सर लोग इसकी कमी पूरी करने के लिए सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन आपकी किचन में ही एक ऐसा खजाना मौजूद है, जो इस विटामिन की कमी को दूर करने में मददगार है, वह है मूंग दाल.

मूंग दाल सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. इसमें प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स के साथ-साथ विटामिन बी12 भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यही वजह है कि इसे 'शाकाहारियों का पावर फूड' कहा जाता है.

मूंग दाल सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. इसमें प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स के साथ-साथ विटामिन बी12 भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यही वजह है कि इसे ‘शाकाहारियों का पावर फूड’ कहा जाता है.

Vitamin B12 हमारे DNA बनाने और कोशिकाओं को एनर्जी देने में अहम भूमिका निभाता है. इसकी कमी से थकान, कमजोरी, एनीमिया और न्यूरोलॉजिकल समस्याएं भी हो सकती हैं. ऐसे में मूंग दाल आपके लिए नेचुरल और आसान उपाय बन सकती है.

Vitamin B12 हमारे DNA बनाने और कोशिकाओं को एनर्जी देने में अहम भूमिका निभाता है. इसकी कमी से थकान, कमजोरी, एनीमिया और न्यूरोलॉजिकल समस्याएं भी हो सकती हैं. ऐसे में मूंग दाल आपके लिए नेचुरल और आसान उपाय बन सकती है.

अगर आप रोजाना सही तरीके से मूंग दाल का सेवन करेंगे तो न सिर्फ Vitamin B12 की कमी दूर होगी, बल्कि शरीर में खून की कमी, इम्यूनिटी की कमजोरी और कमजोरी जैसी समस्याएं भी कम होंगी.

अगर आप रोजाना सही तरीके से मूंग दाल का सेवन करेंगे तो न सिर्फ Vitamin B12 की कमी दूर होगी, बल्कि शरीर में खून की कमी, इम्यूनिटी की कमजोरी और कमजोरी जैसी समस्याएं भी कम होंगी.

इसको यूज करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि रात में सोने से पहले एक कप मूंग दाल को अच्छे से धोकर पानी में भिगो दें. सुबह उसका पानी पी लें और भीगी हुई दाल में प्याज, नींबू, टमाटर डालकर सलाद की तरह खा लें. यह तरीका आपके शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ विटामिन और मिनरल्स का खजाना देगा.

इसको यूज करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि रात में सोने से पहले एक कप मूंग दाल को अच्छे से धोकर पानी में भिगो दें. सुबह उसका पानी पी लें और भीगी हुई दाल में प्याज, नींबू, टमाटर डालकर सलाद की तरह खा लें. यह तरीका आपके शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ विटामिन और मिनरल्स का खजाना देगा.

इसके अलावा, मूंग दाल की खिचड़ी, सूप या स्प्राउट्स के रूप में भी इसे डाइट में शामिल किया जा सकता है. यह हल्की, पचने में आसान और पोषण से भरपूर होती है.

इसके अलावा, मूंग दाल की खिचड़ी, सूप या स्प्राउट्स के रूप में भी इसे डाइट में शामिल किया जा सकता है. यह हल्की, पचने में आसान और पोषण से भरपूर होती है.

अगर आप बिना सप्लीमेंट के, सिर्फ नैचुरल तरीके से Vitamin B12 की कमी पूरी करना चाहते हैं, तो मूंग दाल को अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करें. कुछ ही हफ्तों में फर्क खुद महसूस करेंगे.

अगर आप बिना सप्लीमेंट के, सिर्फ नैचुरल तरीके से Vitamin B12 की कमी पूरी करना चाहते हैं, तो मूंग दाल को अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करें. कुछ ही हफ्तों में फर्क खुद महसूस करेंगे.

Published at : 17 Aug 2025 04:38 PM (IST)

Preferred Sources

हेल्थ फोटो गैलरी

[ad_2]