Video: सबके लिए सबक! मेट्रो के अंदर इस बच्चे ने जो किया… आपका दिन बना देगा ये वायरल वीडियो

[ad_1]

Social Media Viral Video: चीन के गुआंगझू मेट्रो का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो हर किसी का दिल जीत रहा है. इस वीडियो में एक छोटा बच्चा अपनी गलती से गिरे कोल्ड ड्रिंक की बोतल को शर्मिंदा होने के बावजूद खुद साफ करता नजर आ रहा है, जो उसकी जिम्मेदारी और समझदारी को दर्शाता है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चे का यह छोटा लेकिन गहरा प्रभाव वाला कदम मौजूद यात्रियों और दर्शकों का ध्यान खींच रहा है.

बच्चे के काम को देख लोग मुस्कुराने लगे

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो में भीड़ के बीच एक बच्चा अनजाने में अपनी कोल्ड ड्रिंक की बोतल गिरा देता है, जिससे फर्श पर गंदगी फैल जाती है. शुरू में वह शर्मिंदा दिखाई देता है, लेकिन फिर हिम्मत जुटाकर अपने बैग से टिश्यू निकालता है और तुरंत सफाई शुरू कर देता है. उसकी यह पहल न सिर्फ मेट्रो की साफ-सफाई के प्रति जागरूकता दिखाती है, बल्कि उसकी कम उम्र में ही उसके अच्छे व्यवहार का प्रमाण है. वीडियो में देखा जा सकता है कि आस-पास के यात्री इस दृश्य को देखकर मुस्कुराते हैं और कुछ लोग इसे अपने फोन में रिकॉर्ड करते हैं.

लोगों ने बच्चे की खूब तारीफे की

इस वीडियो को अब तक हजारों व्यूज और लाइक्स मिल गए हैं. यूजर्स ने बच्चे की इस पहल की खूब सराहना की है और इसे नागरिक जिम्मेदारी का शानदार उदाहरण बताया है. कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि इतनी कम उम्र में इस तरह का व्यवहार देखकर वे प्रेरित हुए हैं. कुछ ने माता-पिता की परवरिश को भी श्रेय दिया, जिसने बच्चे को इस तरह का संस्कार दिया. वीडियो को लोग बहुत पंसद कर रहे हैं और बच्चे की भी बहुत तारीफे की जा रही है.


हरतालिका तीज के दिन पैरों पर लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, देखते ही हर कोई करेगा तारीफ

[ad_1]

त्योहारों का मौसम आते ही महिलाओं के श्रृंगार की चमक दिखने लगती है. हरतालिका तीज का त्योहार सुहागिनों के लिए बेहद खास होता है. इस दिन महिलाएं सजधज कर व्रत रखती हैं और भगवान शिवमाता पार्वती की पूजा करती हैं. तीज का श्रृंगार मेहंदी के बिना अधूरा माना जाता है. खासकर पैरों पर बनी मेहंदी न सिर्फ खूबसूरती बढ़ाती है, बल्कि शुभता और सौभाग्य का प्रतीक भी होती है.

अगर आप भी इस हरतालिका तीज पर पैरों को आकर्षक लुक देना चाहती हैं तो यहां दिए गए कुछ लेटेस्ट और खूबसूरत मेहंदी डिजाइनों को ट्राई कर सकती हैं.

हाफ लेग मेहंदी डिजाइन

हाफ लेग मेहंदी डिज़ाइन उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है जो ज्यादा भारी-भरकम पैटर्न पसंद नहीं करतीं, इसमें पैरों की एड़ी से लेकर आधे पैर तक डिजाइन बनाया जाता है. ज्यादातर इसमें बेल, पत्तियां और छोटे-छोटे गोलाकार पैटर्न शामिल होते हैं. ये डिजाइन पैरों को एलिगेंट और स्टाइलिश लुक देता है.


हरतालिका तीज के दिन पैरों पर लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, देखते ही हर कोई करेगा तारीफ

फुल लेग मेहंदी डिजाइन

अगर आप इस तीज पर ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो फुल लेग मेहंदी डिज़ाइन सबसे बेस्ट ऑप्शन है. इसमें मेहंदी का पैटर्न पैरों की उंगलियों से लेकर घुटनों तक फैलाया जाता है. इसमें मंडला आर्ट, जालीदार डिजाइन और फ्लोरल पैटर्न का ज्यादा इस्तेमाल होता है. शादी-ब्याह जैसे खास मौकों के लिए भी यह डिजाइन खूब पसंद किया जाता है.


हरतालिका तीज के दिन पैरों पर लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, देखते ही हर कोई करेगा तारीफ

सिंपल मेहंदी डिजाइन

कुछ महिलाएं ज्यादा जटिल पैटर्न बनाने की बजाय सिंपल मेहंदी डिज़ाइन पसंद करती हैं. इसमें छोटे-छोटे फूल, पत्तियां और बेल बनाकर पैरों को खूबसूरत लुक दिया जाता है. यह डिजाइन कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है और पैरों को सॉफ्ट और एलीगेंट लुक देता है.


हरतालिका तीज के दिन पैरों पर लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, देखते ही हर कोई करेगा तारीफ

फूल वाला डिजाइन

फ्लोरल पैटर्न मेहंदी डिजाइनों में हमेशा से ही सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं. हरतालिका तीज पर पैरों पर फूल वाले डिजाइन बेहद आकर्षक लगते हैं. इसमें कमल, गुलाब या बेलनुमा फूलों की आकृति बनाई जाती है, जो त्योहार की रौनक को और भी बढ़ा देती है. यह डिजाइन पारंपरिक लुक के साथ-साथ आधुनिकता का भी मिश्रण पेश करता है.


हरतालिका तीज के दिन पैरों पर लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, देखते ही हर कोई करेगा तारीफ

गोलाकार मेहंदी डिजाइन

गोलाकार या मंडला मेहंदी डिज़ाइन पैरों को सबसे अलग और यूनिक लुक देता है. इसमें पैर के बीच में एक बड़ा गोलाकार मंडला बनाकर उसके चारों ओर छोटे-छोटे पैटर्न भरे जाते हैं. यह डिजाइन बेहद आकर्षक होता है और देखने वालों की नजरें पैरों से हटती ही नहीं.


हरतालिका तीज के दिन पैरों पर लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, देखते ही हर कोई करेगा तारीफ

[ad_2]

Video: छोटी गलती, बड़ा खतरा! कार और स्कूटी में जबरदस्त टक्कर, उछल कर दूर जा गिरे युवक

[ad_1]

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह घटना हाइवे पर हुई, जहां एक कार चालक की लापरवाही ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया. कार चालक ने ओवरटेक करने से पहले ब्लाइंड स्पॉट को नहीं देखा और सीधे क्रॉस करने की कोशिश करने लगा. उसी समय सामने से दो स्कूटी सवार आ रहे थे, जो तेज रफ्तार में थे. अचानक हुई इस घटना से स्कूटी और कार आपस में टकरा गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार उछल कर दूर जा गिरे.

हादसे से मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास से गुजर रहे लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और घायल को अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कार चालक को भी हल्की चोटें लगीं. हालांकि गनीमत यह रही कि हादसा और बड़ा रूप नहीं ले पाया, वरना जानलेवा साबित हो सकता था.

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाइवे पर अक्सर ऐसे हादसे ब्लाइंड स्पॉट देखने की लापरवाही के कारण होते हैं. कार या भारी वाहन के चालक जब बिना देखे लेन बदलते हैं या ओवरटेक करते हैं, तो सामने से आने वाले वाहन चालक को संभलने का समय ही नहीं मिलता और टक्कर हो जाती है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और वाहनों को किनारे कर ट्रैफिक को सुचारू किया गया.

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ हादसा

इस पूरी घटना का वीडियो सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि हाइवे पर गाड़ी चलाते समय हमेशा ब्लाइंड स्पॉट की जांच करनी चाहिए और ओवरटेक करने से पहले सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि सामने से कोई वाहन तो नहीं आ रहा.

ये भी पढ़ें-

Video: घर में घुसकर बच्चे को जबड़े में दबाकर ले गया कुत्ता, ये वायरल वीडियो झकझोर देगा


20 अगस्त को है गूगल का बड़ा इवेंट! पिक्सल 10 सीरीज़ के साथ और क्या-क्या होगा लॉन्च, एक क्लिक मे

[ad_1]

Google Event 2025: गूगल का सबसे बड़ा वार्षिक हार्डवेयर इवेंट Made By Google अब बस आने ही वाला है. इस बार कंपनी न सिर्फ Google Pixel 10 सीरीज़ पेश करेगी, बल्कि Pixel Buds 2a और Pixel Watch 4 जैसे नए गैजेट्स भी लॉन्च होंगे. माना जा रहा है कि यह इवेंट खास इसलिए भी होगा क्योंकि गूगल पहली बार चार्जिंग टेक्नोलॉजी में बड़ा बदलाव करने जा रहा है.

Google Pixel 10 सीरीज़

गूगल की नई Pixel 10 लाइनअप में Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold शामिल होंगे. फोन में कंपनी का नया Google Tensor G5 प्रोसेसर (3nm प्रोसेस आधारित) दिया जा सकता है. लॉन्च के समय ये डिवाइस Android 16 OS पर चलेंगे. कैमरा सेटअप में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा. Pixel 10 Pro और Pro XL: 50MP प्राइमरी, 48MP अल्ट्रा-वाइड और 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस. Pixel 10 Pro Fold: 48MP मेन लेंस, 10.8MP टेलीफोटो और 10.5MP अल्ट्रा-वाइड. सभी मॉडल्स में FHD+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट होने की संभावना है.

Pixelsnap: गूगल का नया चार्जिंग टेक

सबसे बड़ा सरप्राइज़ होगा Pixelsnap चार्जिंग टेक्नोलॉजी. यह फीचर Apple के MagSafe जैसा होगा जिसमें चार्जर मैग्नेटिक तरीके से फोन से जुड़ जाएगा. यह अपग्रेड पिक्सल सीरीज़ के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है.

Google Pixel Watch 4

नई Pixel Watch 4 में इस बार कुछ अहम बदलाव हो सकते हैं. घड़ी का चार्जिंग पॉइंट पीछे की बजाय साइड में शिफ्ट किया जा सकता है. चार्जिंग स्पीड में 25% तक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. डिस्प्ले में 3000 निट्स ब्राइटनेस और 3D कर्व्ड डिज़ाइन मिलने की उम्मीद है. एक नया कलर ऑप्शन Moonstone भी शामिल हो सकता है.

Google Pixel Buds 2a

Pixel Buds 2a कंपनी का पहला A-सीरीज़ TWS होगा जिसमें Active Noise Cancellation (ANC) मिलेगा. ANC ऑन रहने पर ये ईयरबड्स 20 घंटे तक बैकअप देंगे. चार कलर ऑप्शन में आने की संभावना – Fog Light, Hazel, Strawberry और Iris.

भारत में लाइव कैसे देखें Made By Google इवेंट?

इवेंट 20 अगस्त को न्यूयॉर्क में 1:00 PM ET पर शुरू होगा. भारत में यह इवेंट रात 10:30 बजे देखा जा सकेगा. लाइवस्ट्रीम गूगल की ऑफिशियल वेबसाइट और YouTube चैनल पर उपलब्ध रहेगा.

यह भी पढ़ें:

छोटे जीव, बड़ा संकट! जेलिफ़िश ने ठप कर दिया फ्रांस का परमाणु पावर प्लांट, जानें कैसे



[ad_2]

‘रणनीतिक साझेदार बनकर रहना चाहता है भारत तो…’, अमेरिका ने दी टैरिफ वॉर के बीच बड़ी धमकी

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन लगातार भारत के खिलाफ सख्त बयानबाजी कर रहा है. हाल ही में व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने भारत को सीधे-सीधे चेतावनी दी कि अगर भारत अमेरिका का रणनीतिक साझेदार बनकर रहना चाहता है तो उसे उसी तरह का व्यवहार भी करना होगा. यह बयान ऐसे समय आया है, जब भारत रूस से तेल आयात जारी रखे हुए है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही चीन का दौरा करने वाले हैं.

नवारो के बयान ने दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को और हवा दी है. अमेरिका का आरोप है कि भारत की रूस से तेल खरीद मास्को को यूक्रेन युद्ध जारी रखने के लिए आर्थिक मदद पहुंचा रही है.

रूस से तेल खरीद पर अमेरिकी नाराजगी
फाइनेंशियल टाइम्स में लिखे लेख में पीटर नवारो ने भारत पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक क्लीयरिंग हाउस की तरह काम कर रहा है और रूस के प्रतिबंधित तेल को प्रोसेस कर महंगे निर्यात में बदलकर मॉस्को को डॉलर उपलब्ध कराता है.

अमेरिकी रणनीतिक हितों के खिलाफ
ट्रंप प्रशासन का मानना है कि भारत का यह कदम अमेरिकी रणनीतिक हितों के खिलाफ है. इसी वजह से डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 25% का अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है. इसके बाद भारत पर अमेरिकी कुल टैरिफ बढ़कर 50% तक पहुंच गया है, लेकिन इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ट्रंप की मुलाकात में यह खुलासा हुआ कि अमेरिका ने खुद रूस के साथ 20% अधिक व्यापार किया है. इस दोहरे रवैये को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय पहले ही कह चुका है कि भारत को अनुचित तरीके से निशाना बनाया जा रहा है.

चीन से रिश्तों पर अमेरिकी आपत्ति
सिर्फ रूस ही नहीं, अमेरिका को भारत-चीन नजदीकी से भी दिक्कत है. प्रधानमंत्री मोदी इस महीने के अंत में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करने वाले हैं. इसके अलावा चीनी विदेश मंत्री वांग यी भी सीमा विवाद पर बातचीत के लिए भारत दौरे पर हैं. नवारो का आरोप है कि अगर भारत रूस और चीन दोनों से रिश्ते मजबूत करता है तो अमेरिका के लिए भारत को आधुनिक हथियार सौंपना जोखिम भरा हो सकता है. इस बयान से साफ है कि ट्रंप प्रशासन भारत की सामरिक आज़ादी को पसंद नहीं कर रहा.

व्यापार समझौते पर संकट
अमेरिका और भारत के बीच चल रही ट्रेड डील की बातचीत भी इस विवाद की भेंट चढ़ गई है. अमेरिकी ट्रेड टीम, जो 25 से 29 अगस्त को भारत दौरे पर आने वाली थी. फिलहाल टीन ने अपना दौरा स्थगित कर दिया है. इससे यह संकेत मिल रहा है कि न केवल दोनों देशों के बीच तनाव गहराएगा बल्कि व्यापार समझौता भी खटाई में पड़ सकता है. भारत पर लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ 27 अगस्त से लागू हो रहे हैं और अब राहत मिलने की संभावना बेहद कम है.

ये भी पढ़ें: Vladimir Putin Plane: 6275 करोड़ रुपये का महलनुमा जहाज, हवा में उड़ता हुआ किला, जानें पुतिन का शाही प्लेन कितना खास

[ad_2]

अब इस्तेमाल किए हुए खाने के तेल से उड़ान भरेगा विमान, इंडियन ऑयल को मिली बड़ी इजाजत

[ad_1]

IOC To Start Aviation Fuel: आमतौर पर लोग खराब या इस्तेमाल किया हुआ खाने का तेल फेंक देते हैं. लेकिन अब इसी तेल का इस्तेमाल हवाई जहाज उड़ाने में होगा. देश की सबसे बड़ी रिफाइनिंग और ईंधन विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) को इसकी अनुमति मिल गई है. हरियाणा के पानीपत स्थित रिफाइनरी को सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) बनाने के लिए इंटरनेशनल सर्टिफिकेशन मिला है. इस तरह का सर्टिफिकेशन पाने वाली आईओसी भारत की पहली कंपनी बन गई है.

यह मान्यता ISCC CORSIA (ICAO) की ओर से दी गई है. आईओसी के चेयरमैन अरविंदर सिंह साहनी ने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि पानीपत रिफाइनरी से इस साल दिसंबर तक खाने के इस्तेमाल किए हुए तेल से विमान का ईंधन बनना शुरू हो जाएगा.

कितना ईंधन बनेगा?

इंडियन ऑयल का अनुमान है कि साल के अंत तक इस्तेमाल किए गए तेल से 35,000 टन प्रतिवर्ष विमान ईंधन बनाने की क्षमता विकसित हो जाएगी. इसके लिए बड़े होटल, रेस्तरां और हल्दीराम जैसे प्रमुख फूड चेन से खराब तेल इकट्ठा किया जाएगा. यह वही तेल होता है जिसे एक बार तलने-पकाने के बाद दोबारा उपयोग में नहीं लाया जाता.

आईओसी चेयरमैन का कहना है कि देश में इस्तेमाल किया हुआ तेल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. असली चुनौती इसे छोटे-छोटे शहरों और कस्बों से इकट्ठा करने की है. इसके लिए विशेष सिस्टम विकसित किया जा रहा है.

सस्टेनेबल फ्यूल क्या है?

सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) एक वैकल्पिक बायोफ्यूल है, जो पारंपरिक जेट फ्यूल की तुलना में काफी कम कार्बन उत्सर्जन करता है. इसका उत्पादन पेट्रोलियम स्रोतों की बजाय खाने का इस्तेमाल किया हुआ तेल, कृषि अवशेष और अन्य बायो-वेस्ट से किया जाता है. इसे अपनाने से विमानन उद्योग का कार्बन फुटप्रिंट कम करने में मदद मिलेगी.

पारंपरिक एविएशन टर्बाइन फ्यूल में पचास प्रतिशत तक सस्टेनेबल फ्यूल मिलाया जा सकता है. साल 2027 तक भारत सरकार ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स में बेचे जाने वाले विमानों के ईंधन में 1 प्रतिशत सस्टेनेबल फ्यूल का मिश्रण जरूरी कर दिया है, ताकि एविएशन सेक्टर को ज्यादा टिकाऊ और हरित बनाया जाए. साहनी का कहना है कि यूरोपी पहले ही सस्टेनेबल एयर फ्यूल को अनिवार्य कर चुका है. ऐसे में इंडियन ऑयल के सस्टेनेबल फ्यूल का यूरोपीय एयरलाइंस संभावित पहला खरीदार हो सकती है, जब वे इंडिया में उड़ान भरेगी.

ये भी पढ़ें: जीएसटी में रिफॉर्म्स के बाद ये स्टॉक्स आपको कर सकते हैं मालामाल, जानें क्या हैंब्रोकरेज फर्म्स की राय

[ad_2]

Video: अदभुत! एक साथ नज़र आए राष्ट्रीय पशु बाघ और राष्ट्रीय पक्षी मोर, चहल-कदमी करते दिखे

[ad_1]

Uttarakhand News: उत्तराखंड के प्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो न सिर्फ वन्यजीव प्रेमियों बल्कि हर उस व्यक्ति को मंत्रमुग्ध कर देगा, जो प्रकृति की खूबसूरती और इसके रहस्यों को समझना चाहता है. इस वीडियो में भारत के राष्ट्रीय पशु बाघ और राष्ट्रीय पशु बाघ और राष्ट्रीय पक्षी मोर एक ही फ्रेम में कैद हुए हैं, जो एक अनोखा और दुर्लभ नजारा पेश करता है. यह वीडियो 24 जुलाई 2025 का बताया जा रहा है, जब ढेला ग्रासलैंड में यह अद्भुत क्षण सैलानियों और फोटोग्राफरों के कैमरों में कैद हुआ.

देखें मंत्रमुग्ध कर देने वाला वीडियो 

वीडियो में देखा जा सकता है कि राष्ट्रीय पक्षी मोर शांति से ग्रासलैंड में टहल रहा है, जबकि उसके पीछे राष्ट्रीय पशु बाघ चहलकदमी करता हुआ नजर आ रहा है. सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि न तो मोर को बाघ से कोई डर लग रहा है और न ही बाघ में शिकार को लेकर कोई उत्सुकता दिखाई दे रही है. यह दृश्य प्रकृति के सुंतलन और वन्यजीवों के बीच के अद्भुत संबंध को दर्शाता है.

लोगों ने राकेश भट्ट की खूब तारीफे की

इस वीडियो को नेचर गाइड राकेश भट्ट ने अपने कैमरे में कैद किया है, जो कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला जोन में सैलानियों को गाइड करते हैं. राकेश भट्ट ने बताया कि यह क्षण उनके लिए भी बेहद खास था, क्योंकि उन्हें ऐसा दृश्य पहली बार देखने को मिला. उन्होंने कहा कि जब मैंने मोर और बाघ को एक साथ देखा तो मैंने तुरंत अपना कैमरा उठाया और इस पल को कैद कर लिया.

यह प्रकृति का एक ऐसा नजारा है, जो शायद ही कभी देखने को मिलता है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और वन्यजीव प्रेमी इसे खूब पसंद कर रहे हैं. कई लोगों ने राकेश भट्ट की तारीफ की है और कहा है कि उन्होंने प्रकृति के इस अनोखे पल को दुनिया के सामने लाकर एक अनमोल योगदान दिया है.


Kal Ka Rashifal: 19 अगस्त 2025 को इन राशियों की चमकेगी किस्मत! जानें करियर, धन और स्वास्थ्य का

[ad_1]

Kal Ka Rashifal: 19 अगस्त 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं –

मेष राशि (Aries)

  • करियर: आज कार्यक्षेत्र में तनाव रह सकता है, संयम रखें.
  • बिजनेस: व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा, निवेश सोच-समझकर करें.
  • धन: धन हानि से बचने के लिए सोच-समझकर खर्च करें.
  • शिक्षा: एकाग्रता की कमी रह सकती है, ध्यान केंद्रित करें.
  • लव/पारिवारिक: पारिवारिक विवाद से मन अशांत रहेगा, धैर्य रखें.
  • उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.
  • लकी कलर: लाल
  • लकी नंबर: 1

वृषभ राशि (Taurus)

  • करियर: करियर में सकारात्मक बदलाव आएंगे, नए अवसर मिलेंगे.
  • बिजनेस: व्यापार में नए साझेदार मिल सकते हैं.
  • धन: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लाभ मिलेगा.
  • शिक्षा: विद्यार्थी नई दिशा में सोच सकते हैं.
  • लव/पारिवारिक: परिवार में खुशी और शांति बनी रहेगी.
  • उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें.
  • लकी कलर: सफेद
  • लकी नंबर: 6

मिथुन राशि (Gemini)

  • करियर: दिन सकारात्मक रहेगा, मनचाहा कार्य मिलेगा.
  • बिजनेस: लाभ के योग हैं, नई पार्टनरशिप शुरू हो सकती है.
  • धन: आमदनी में बढ़ोतरी के संकेत हैं.
  • शिक्षा: कठिन विषयों में सफलता मिलेगी.
  • लव/पारिवारिक: धार्मिक यात्रा संभव है, मन प्रसन्न रहेगा.
  • उपाय: गरीबों को भोजन कराएं.
  • लकी कलर: हरा
  • लकी नंबर: 5

कर्क राशि (Cancer)

  • करियर: यात्रा के योग हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनाए रखें.
  • बिजनेस: पार्टनर से धोखा मिल सकता है, सतर्क रहें.
  • धन: आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा.
  • शिक्षा: अध्ययन में रुचि घट सकती है.
  • लव/पारिवारिक: मन अशांत रहेगा, विवाद से बचें.
  • उपाय: मंदिर में सफेद मिठाई चढ़ाएं.
  • लकी कलर: सफेद
  • लकी नंबर: 2

सिंह राशि (Leo)

  • करियर: नौकरी के प्रयास सफल होंगे, नई जिम्मेदारियाँ मिलेंगी.
  • बिजनेस: व्यापार में अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है.
  • धन: रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा.
  • शिक्षा: प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी.
  • लव/पारिवारिक: पारिवारिक सहयोग मिलेगा, रिश्तों में मिठास बढ़ेगी.
  • उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें.
  • लकी कलर: गोल्डन
  • लकी नंबर: 3

कन्या राशि (Virgo)

  • करियर: दिन सामान्य रहेगा, जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है.
  • बिजनेस: बड़ा निवेश न करें, सोच-समझकर निर्णय लें.
  • धन: आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है.
  • शिक्षा: एकाग्रता में गिरावट रहेगी, संयम रखें.
  • लव/पारिवारिक: विवाद से बचें, वाणी पर संयम रखें.
  • उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं.
  • लकी कलर: नीला
  • लकी नंबर: 4

तुला राशि (Libra)

  • करियर: कार्यक्षेत्र में बाधाएँ आ सकती हैं, धैर्य रखें.
  • बिजनेस: बनता काम बिगड़ सकता है, सतर्क रहें.
  • धन: आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है.
  • शिक्षा: ध्यान भटक सकता है, आत्मसंयम रखें.
  • लव/पारिवारिक: पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है.
  • उपाय: किसी कन्या को मिठाई खिलाएं.
  • लकी कलर: गुलाबी
  • लकी नंबर: 7

वृश्चिक राशि (Scorpio)

  • करियर: कार्यक्षेत्र में बदलाव न करें, स्थिरता बनाए रखें.
  • बिजनेस: व्यापार में घाटा संभव है, सावधान रहें.
  • धन: आर्थिक हानि के योग बन रहे हैं.
  • शिक्षा: प्रयासों के बावजूद मन कम लगेगा.
  • लव/पारिवारिक: विवाद की स्थिति से दूर रहें.
  • उपाय: किसी बुजुर्ग की सेवा करें.
  • लकी कलर: लाल
  • लकी नंबर: 9

धनु राशि (Sagittarius)

  • करियर: षड्यंत्र से सावधान रहें, कार्यक्षेत्र में दबाव रहेगा.
  • बिजनेस: नुकसान संभव है, सोच-समझकर निर्णय लें.
  • धन: आर्थिक हानि हो सकती है, बजट बनाकर चलें.
  • शिक्षा: विदेश शिक्षा के योग बन सकते हैं.
  • लव/पारिवारिक: संपत्ति विवाद का सामना हो सकता है.
  • उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.
  • लकी कलर: पीला
  • लकी नंबर: 8

मकर राशि (Capricorn)

  • करियर: बदलाव के योग हैं, लेकिन आज निर्णय न लें.
  • बिजनेस: बड़े जोखिम से बचें.
  • धन: धन हानि के योग हैं.
  • शिक्षा: पढ़ाई से मन भटक सकता है.
  • लव/पारिवारिक: विरोध की स्थिति बन सकती है.
  • उपाय: काली चीजों का दान करें.
  • लकी कलर: भूरा
  • लकी नंबर: 10

कुंभ राशि (Aquarius)

  • करियर: दिन सकारात्मक रहेगा, रुके कार्य पूरे होंगे.
  • बिजनेस: बड़ी सफलता मिल सकती है, नई साझेदारी संभव है.
  • धन: आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी.
  • शिक्षा: नई जानकारी प्राप्त होगी, आत्मविश्वास बढ़ेगा.
  • लव/पारिवारिक: मांगलिक कार्य के योग हैं.
  • उपाय: कुँवारी कन्या को उपहार दें.
  • लकी कलर: बैंगनी
  • लकी नंबर: 11

मीन राशि (Pisces)

  • करियर: कार्यक्षेत्र में हानि की संभावना है, सतर्क रहें.
  • बिजनेस: बड़ा ऑफर हाथ से निकल सकता है.
  • धन: वित्तीय स्थिति डगमगा सकती है.
  • शिक्षा: मानसिक तनाव के कारण पढ़ाई में रुकावटें आएंगी.
  • लव/पारिवारिक: मित्र से विवाद हो सकता है.
  • उपाय: मछलियों को आटा खिलाएं.
  • लकी कलर: सिल्वर
  • लकी नंबर: 12

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

इन शादीशुदा एक्ट्रेस ने फिल्मों में पार की सारी हदें, दिए खूब इंटीमेट सीन

[ad_1]

सिर्फ 40,000 रुपये मुआवजा... ट्रेनिंग में दिव्यांग हुए करीब 500 कैडेट्स के लिए SC ने केंद्र से पूछा- बताएं, इनके लिए आपके पास क्या स्कीम है?

सिर्फ 40,000 रुपये मुआवजा… ट्रेनिंग में दिव्यांग हुए करीब 500 कैडेट्स के लिए SC ने केंद्र से पूछा- बताएं, इनके लिए आपके पास क्या स्कीम है?

[ad_2]

पाकिस्तान के सिलेक्टर्स पर बरसे जावेद मियांदाद, बोले- ‘सब गंवार हैं.’

[ad_1]

Pakistan Team For Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान हो गया है, लेकिन इस टीम चयन ने क्रिकेट गलियारों में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. वजह है—टीम से बाहर किए गए पूर्व कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान. ये वही दोनों बल्लेबाज हैं जो पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टॉप-2 रन स्कोरर हैं. बावजूद इसके, सिलेक्टर्स ने उन्हें स्क्वॉड से बाहर कर दिया है.

मियांदाद का फूटा गुस्सा

चयनकर्ताओं के इस फैसले पर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने कड़ा रिएक्शन दिया है. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने सिलेक्टरों को आड़े हाथों लिया है. इस वीडियो में मियांदाद ने कहा, “सिलेक्टर्स को खुद नहीं पता है. उन्होंने कभी क्रिकेट खेली है? उन्होंने किस लेवल पे क्रिकेट खेली है. बाबर आजम को टीम से बाहर कर रहे हैं. उसको क्या पता? बाबर आजम इज अ ग्रेट प्लेयर. क्रिकेट में सबके साथ अप्स एंड डाउन्स होते हैं. ये एक रेडियो की तरह है, आपको स्टेशन कैच करना होता है. पिच पर जाते हैं तो गेंदबाज को देखकर सोचते हैं- हां, मैं ये कर सकता हूं.”

टीम की कमान सलमान अली आगा को

एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान की कमान सलमान अली आगा को सौंपी गई है. टीम में फखर जमां, साहिबजादा फरहान और सईम अयूब जैसे बल्लेबाज शामिल किए गए हैं. विकेटकीपर की जिम्मेदारी मोहम्मद हारिस संभालेंगे. तेज गेंदबाजी में शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और हसन अली की तिकड़ी मौजूद है.

भारत से 14 सितंबर को भिड़ंत

पाकिस्तान का एशिया कप अभियान 12 सितंबर को ओमान के खिलाफ शुरू होगा. इसके बाद 14 सितंबर को हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान की भारत से भिड़ंत होगी. पाकिस्तान ग्रुप ए में है, जिसमें भारत, ओमान और यूएई की टीमें भी शामिल हैं.

पाकिस्तान की एशिया कप 2025 टीम

सलमान अली आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, फहीम अशरफ, फखर जमां, हुसैन तलत, हसन नवाज, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, हसन अली, सुफियान मोकिम.

[ad_2]