वांग यी को भारत भेजने के पीछे क्या है जिनपिंग का मकसद, चीनी विदेश मंत्रालाय ने बताया

[ad_1]

चीन ने सोमवार (18 अगस्त, 2025) को विदेश मंत्री वांग यी की भारत यात्रा पर कहा कि उनका यहां भेजने का मकसद दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमति और पिछले दौर की सीमा वार्ता के दौरान लिए गए फैसलों को क्रियान्वित करने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करना है.

वांग यी सोमवार को भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आए हैं. वह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के साथ सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधियों की 24वें दौर की वार्ता में भाग लेंगे.

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर में अजीत डोभाल चीन गए थे, जहां उन्होंने वांग के साथ 23वें दौर की वार्ता की थी. इससे कुछ हफ्ते पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अक्टूबर में रूस के कजान में हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर बैठक की थी. इस बैठक में दोनों पक्षों के बीच विभिन्न वार्ता तंत्र को बहाल करने का निर्णय लिया गया था.

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि वांग यी की यात्रा के जरिए चीन भारत के साथ मिलकर काम करने की उम्मीद करता है, ताकि नेताओं के बीच बनी महत्वपूर्ण आम सहमति को अमली जामा पहनाया जा सके. इसके तहत उच्च स्तरीय आदान-प्रदान को कायम रखना, राजनीतिक विश्वास को बढ़ाना, व्यावहारिक सहयोग को बढ़ावा, मतभेदों को उचित तरीके से निपटाया जाना और चीन-भारत संबंधों के स्थिर विकास को बढ़ावा दिया जाना है.

माओ निंग ने एक प्रेस कांफ्रेंस में वांग यी की यात्रा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत-चीन सीमा मुद्दों पर विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता दोनों देशों के बीच सीमा वार्ता के लिए एक उच्च स्तरीय माध्यम है. उन्होंने कहा कि बीजिंग में 23वें दौर की वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने परिसीमन, वार्ता, सीमा प्रबंधन तंत्र, सीमा पार आदान-प्रदान और सहयोग पर कई आम सहमतियां हासिल कीं.

उन्होंने कहा कि साल साल शुरुआत से ही दोनों पक्षों ने राजनयिक माध्यमों से संवाद बनाए रखा है और उन परिणामों के कार्यान्वयन को सक्रियता से आगे बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि आगामी वार्ता के लिए चीन मौजूदा आम सहमति के आधार पर और सकारात्मक और रचनात्मक रुख के साथ संबंधित मुद्दों पर भारत के साथ गहन संवाद जारी रखने और सीमावर्ती क्षेत्रों में निरंतर शांति बनाए रखने के लिए तैयार है.

सीमा वार्ता में हुई प्रगति और चीन द्वारा समझौते की संभावनाओं को किस प्रकार देखा जाता है, इस प्रश्न पर माओ ने कहा कि विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता सीमा मुद्दे पर दोनों पक्षों के लिए एक रचनात्मक और सकारात्मक तंत्र है. उन्होंने कहा कि 23वें दौर की वार्ता में कई महत्वपूर्ण सहमतियां बनीं और दोनों पक्ष इन सहमतियों को लागू कर रहे हैं.

[ad_2]

अफ्रीकी शख्स ने खास अंदाज में भजन गाकर भारतीयों को दी जन्माष्टमी की बधाई- यूजर्स बोले, सनातन मे

[ad_1]

कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार हाल ही में करोड़ो भारतीयों ने पूरी श्रद्धा और मजे के साथ मनाया है. हर तरफ श्री कृष्ण की झांकियां और रास लीला देख लोगों ने खूब आनंद लिया. लेकिन अब कृष्ण जन्माष्टमी का खुमार और इसकी चाहत भारत से बाहर निकल अफ्रीका तक पहुंच गई. जी हां, हाल ही में एक अफ्रीकी शख्स ने भारतीयों को बड़े ही खास अंदाज में भजन गाते हुए जन्माष्टमी की बधाई दी है जो कि इंटरनेट की गलियों में चर्चा का विषय बन गई है. हर कोई इस अफ्रीकी शख्स के अंदाज की तारीफ कर रहा है. आप भी वीडियो देख मुस्कुरा देंगे.

विदेशी युवक ने दी कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स जो कि अफ्रीका से वीडियो बनाते हुए भजन गा रहा है और भारतीयों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दे रहा है. वीडियो में यह अफ्रीकी शख्स यशोमती मैया वाले भजन में थोड़ा बदलाव करते हुए कहता है…”यशोमती मैया से बोले अफ्रीका वाला, कृष्णा भी काले और मैं भी काला” जिसके बाद वो सभी भारतीयों को ग्रीट करते हुए जन्माष्टमी की बधाई देता दिखाई दे रहा है. जिसके बाद तो मानों इंटरनेट पर हर कोई इस शख्स की तारीफ करता दिखाई दे रहा है. शख्स के चेहरे पर जन्माष्टमी की खुशी साफ छलक रही है और वो दिल से लोगों को बधाई दे रहा है.


इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा वीडियो

ये पहली बार नहीं है जब किसी भारतीय त्यौहार को इस तरह से विदेशियों ने ग्रीट किया हो. इससे पहले भी कई लोग जन्माष्टमी और दशहरे की बधाई देते दिखे हैं. इतना ही नहीं, हर साल हजारों विदेशी भारत के अलग अलग सांस्कृतिक महोत्सव का हिस्सा बनते हैं. फिलहाल इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और लोग इसे लेकर अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Video: बस पर चढ़ तेंदुए ने टूरिस्ट को मारा थप्पड़, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी, क्यूट वीडियो वायरल

यूजर्स बोले, आधार कार्ड बनवाओ

वीडियो को onu_special_africa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई पिछले जन्म में पक्का सनातनी रहा होगा. एक और यूजर ने लिखा….भाई का आधार कार्ड बनवाओ. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…आपको भी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं.

यह भी पढ़ें: Video: बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बस ने गाड़ी को मारी टक्कर, सामने आया वीडियो


रेलवे क्रॉसिंग पर बंद थी फाटक! भाई ने पहलवावनी दिखा कंधे पर उठाई बाइक और काट दिया गदर

[ad_1]

कुछ लोगों को अपनी ताकत का प्रदर्शन करने का शौक इतना होता है कि ना तो वो जगह देखते हैं, ना मौका देखते हैं और ना ही समय. बस जहां लगा कि दिखानी चाहिए शुरू हो जाते हैं. अब बताइए भला क्या रेलवे क्रॉसिंग भी कोई स्टंग दिखाने या ताकत आजमाने की जगह है? वो भी ऐसे वक्त जब क्रॉसिंग पर गेट लगे हों और ट्रेन आने वाली हो. जी हां, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स जो शरीर से तो हट्टा गट्टा है लेकिन बुद्धि से एक दम पस्त. उसकी एक हरकत ने रेलवे क्रॉसिंग पर खड़े कई सारे वाहन चालकों की जान हलक में ला दी जिसके बाद लोग उसे देखते रह गए.

बाइक को कंधे पर उठाकर शख्स ने पार की रेलने क्रॉसिंग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रेलवे क्रॉसिंग पर कई सारी गाड़ियां खड़ी हैं. फाटक बंद है और लोग ट्रेन के गुजरने का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन तभी एक सनकी दिमाग का शख्स जिसे इतना भी सब्र नहीं था कि ट्रेन के गुजरने के बाद फाटक खुलने ही वाली है और फिर वहां से निकलना ही है, वो अपनी बाइक को कंधे पर उठाता है और रेलवे क्रॉसिंग को पार करके दूसरी ओर चला जाता है. इस दौरान लोग उसे देखते रह जाते हैं. शख्स के सिर पर बेसब्री का भूत इस कदर सवार है कि वो आजू बाजू देखे बगैर ही बाइक को कंधे पर लिए रेलवे ट्रेक को पार करता दिखाई दे रहा है.

वीडियो के लिए यहां क्लिक करें

जान को खतरे में डालना अब कोई नई बात नहीं

सोशल मीडिया पर ऐसे कई नमूने आपको देखने को मिल जाएंगे जो जोश में आकर इस तरह के कदम उठा तो लेते हैं, लेकिन फिर उसका खामियाजा उन्हें अपनी जान देकर भरना पड़ता है. वीडियो में शख्स की लापरवाही बेहद खतरनाक है, अगर इस हालत में ट्रेक पार करते हुए तेज स्पीड में ट्रेन आ जाती तो ना तो भागने का वक्त था और ना ही बाइक को वहां से हटाने का, जिससे कई सारे लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी. वीडियो वायरल है और लोग शख्स पर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Video: बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बस ने गाड़ी को मारी टक्कर, सामने आया वीडियो

यूजर्स ने की गिरफ्तारी की मांग

वीडियो को Dadan Vishwakarma नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक कई लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हुई या नहीं. एक और यूजर ने लिखा…शरीर से मजबूत है लेकिन बुद्धि कुपोषण का शिकार हो चुकी है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई ट्रेन आ जाती तो भागने का वक्त भी नहीं मिलता.

यह भी पढ़ें: Video: बस पर चढ़ तेंदुए ने टूरिस्ट को मारा थप्पड़, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी, क्यूट वीडियो वायरल

GST 2.0 के ऐलान से जोश में बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में जबरदस्त उछाल, कल कैसी रहेगी मार्केट चाल?

[ad_1]

Stock Market Today: वस्तु एवं सेवा कर में सुधार का शेयर बाजार पर सोमवार को जबरदस्त असर दिखा. सोमवार 18 अगस्त 2025 को एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 676.09 अंक यानी 0.84 प्रतिशत उछलकर 81,273 पर जाकर बंद हुआ. वहीं एनएसई पर निफ्टी-50 भी 245.65 अंक यानी 1.02 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 24,876.95 पर कारोबार करते हुए बंद हुआ. जियोजीत इन्वेस्टमेंट के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर का कहना है कि जीएसटी में प्रस्तावित सुधार से घरेलू बाजार में सेंटिमेंट को जबरदस्त बढ़ावा मिला है.

मारुति को सबसे ज्यादा फायदा

उन्होंने कहा कि हाल में यूएस और रूस के राष्ट्रपतियों के बीच बैठक ने भूराजनीतिक तनाव को बिना कम किए ही निवेशकों के मन में पॉजिटिव मैसेज देने का काम किया है. साथ ही, टैक्स रिफॉर्म से सबसे ज्यादा फायदा ऑटोमोबाइल सेक्टर को दिख रहा है, जिसने बाजार में शानदार परफॉर्म किया है.

रेलिगेयर ब्रोकिंग के सीनियर वाइस प्रसिडेंट अजित मिश्रा का कहना है कि सोमवार को बाजार में जबरदस्त मजबूती देखी गई. यह पॉजिटिव सेंटिमेंट कच्चे तेल की कीमतों में आई कमी, जीएसटी रिफॉर्म प्रस्ताव के साथ ही सोवरन रेटिंग अपग्रेड यानी इन सभी फैक्टर ने निवेशकों का भरोसा लौटाने का काम किया है.

सेंसेक्स की कंपनियों में मारुति का शेयर सबसे अधिक 8.94 प्रतिशत के लाभ में रहा. बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ट्रेंट के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए. हालांकि, आईटीसी, इटर्नल, टेक महिंद्रा और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में गिरावट का रुख रहा.

वाहन खंड के शेयरों में भारी वृद्धि दर्ज की गई और यह 4.26 प्रतिशत तक उछल गया. हुंडै मोटर इंडिया का शेयर 8.45 प्रतिशत चढ़ा. केंद्र ने जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाने पर गठित मंत्रिसमूह के समक्ष पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत की दो-स्तरीय जीएसटी संरचना के साथ कुछ चुनिंदा वस्तुओं पर 40 प्रतिशत की विशेष दर का भी प्रस्ताव रखा है.

समचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस प्रस्ताव पर मंत्रिसमूह की 20 और 21 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली दो दिवसीय बैठक में चर्चा की जाएगी.

एशियाई बाजार में भी तेजी

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट सकारात्मक दायरे में बंद हुए, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुए. यूरोपीय बाजार दोपहर के सत्र में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे. शुक्रवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.62 प्रतिशत बढ़कर 66.25 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को 1,926.76 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की थी. सेंसेक्स गुरुवार को 57.75 अंक बढ़कर 80,597.66 अंक पर और निफ्टी 11.95 अंक बढ़कर 24,631.30 पर बंद हुआ था. शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहे थे.

ये भी पढ़ें: अब इस्तेमाल किए हुए खाने के तेल से उड़ान भरेगा विमान, इंडियन ऑयल को मिली बड़ी इजाजत

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

[ad_2]

ठप हो गया Airtel का नेटवर्क! देशभर में यूजर्स को हो रही परेशानी

[ad_1]

Airtel Outage: सोमवार को भारत के कई हिस्सों में एयरटेल यूजर्स को अचानक नेटवर्क बाधा का सामना करना पड़ा. बड़ी संख्या में ग्राहकों ने मोबाइल डेटा और वॉइस कॉल सर्विसेज के काम न करने की शिकायत दर्ज की. आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector के अनुसार, शाम 4:04 बजे तक ही 2,300 से अधिक रिपोर्ट्स एयरटेल की सेवाओं में व्यवधान को लेकर सामने आईं. यह समस्या न केवल मोबाइल डेटा बल्कि वॉइस कॉल और SMS सेवाओं को भी प्रभावित कर रही थी.

कंपनी का बयान

एयरटेल ने बयान जारी करते हुए कहा – “हम वर्तमान में नेटवर्क आउटेज की समस्या का सामना कर रहे हैं. हमारी टीम इस पर तेजी से काम कर रही है ताकि सेवाओं को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके. इसके कारण हुई असुविधा के लिए हम ईमानदारी से क्षमा चाहते हैं.”

यूजर्स की नाराज़गी

कई ग्राहकों ने सोशल मीडिया पर नाराज़गी जताई. उन्होंने बताया कि न केवल कॉल्स और SMS लंबे समय तक प्रभावित रहे, बल्कि 4G नेटवर्क पर डेटा कटने की भी समस्या आई जबकि उन्होंने 5G प्लान लिया हुआ है. इस वजह से लोगों ने एयरटेल की नेटवर्क क्वालिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर सवाल उठाए. इसके अलावा यूजर्स को एयरटेल की सेवाओं का लाभ उठाने में भी काफी दिक्कते आ रही हैं. हालांकि, कंपनी ने जल्द ही इसे ठीक करने की बात कही है लेकिन ऐसी समस्याओं से यूजर्स को काफी परेशानी होती है जिससे कई बार लोगों को नुकसान भी होता है.

भरोसेमंद सेवाओं की मांग

लगातार आ रही ऐसी तकनीकी दिक्कतों ने ग्राहकों को निराश किया है. ज्यादातर यूजर्स का कहना है कि वे अब और बेहतर और स्थिर नेटवर्क कनेक्टिविटी की उम्मीद करते हैं ताकि इस तरह की दिक्कतें भविष्य में न हों. कंपनी नेटवर्क सुधारने की ओर ध्यान नहीं दे रही है जिससे यूजर्स काफी परेशान रहते हैं. कंपनी को चाहिए कि वह ऐसी दिक्कतों यूजर्स को न झेलनी पड़ें.

यह भी पढ़ें:

छोटे जीव, बड़ा संकट! जेलिफ़िश ने ठप कर दिया फ्रांस का परमाणु पावर प्लांट, जानें कैसे

[ad_2]

मदरसा बोर्ड को खत्म कर रहा यह राज्य, जानें इसमें पढ़ने वाले बच्चों का क्या होगा?

[ad_1]

उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है. राज्य मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान विधेयक, 2025 को मंजूरी दे दी है. इस नए विधेयक के लागू होने के बाद राज्य में मदरसा बोर्ड खत्म हो जाएगा और उसके तहत चल रहे नियम भी निरस्त कर दिए जाएंगे.

क्या है नया प्रस्ताव?

नए कानून का उद्देश्य सिर्फ मुस्लिम समुदाय तक सीमित मदरसा शिक्षा को अन्य अल्पसंख्यक समुदायों जैसे सिख, जैन, ईसाई, बौद्ध और पारसी तक भी विस्तार देना है. यानी अब राज्य में केवल मुसलमानों को ही नहीं बल्कि सभी मान्यता प्राप्त अल्पसंख्यक समुदायों को शैक्षणिक संस्थान चलाने की अनुमति होगी.

सरकार का मानना है कि इससे शिक्षा का दायरा बढ़ेगा और अल्पसंख्यक समुदायों को समान अवसर मिलेंगे. हालांकि, मुस्लिम समुदाय के बीच इस प्रस्ताव को लेकर चिंता जताई जा रही है. उनका कहना है कि यह संविधान के अनुच्छेद 26 और 30 के तहत उनके अधिकारों का हनन कर सकता है. ये अनुच्छेद धार्मिक संस्थान चलाने और शिक्षा संस्थान स्थापित करने का अधिकार देते हैं.

कब होगा लागू?

अगर विधानसभा में यह विधेयक पास हो जाता है तो 1 जुलाई 2026 से नया कानून लागू हो जाएगा. इसके साथ ही उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम, 2016 और उत्तराखंड गैर-सरकारी अरबी और फ़ारसी मदरसा मान्यता नियम, 2019 भी खत्म हो जाएंगे. दिलचस्प बात यह है कि नए कानून के बाद मदरसों में गुरुमुखी और पाली जैसी भाषाओं की पढ़ाई की भी अनुमति होगी.

अभी कैसे काम करता है मदरसा बोर्ड?

वर्तमान में मदरसा बोर्ड को पाठ्यक्रम तैयार करने, परीक्षाएं आयोजित करने और मदरसों का निरीक्षण करने का अधिकार है. बोर्ड की मान्यता समिति में कुल 13 सदस्य होते हैं, जिनमें डिप्टी रजिस्ट्रार, एक हेडमास्टर रैंक का सदस्य और अन्य शैक्षणिक सदस्य शामिल रहते हैं. यही समिति तय करती है कि कौन सा मदरसा मान्यता प्राप्त करेगा और कौन सा नहीं. फिलहाल राज्यभर में 452 मान्यता प्राप्त मदरसे चल रहे हैं.

नए कानून के बाद क्या होगा?

नए बिल के लागू होने के बाद मदरसों की मान्यता को लेकर सख्त नियम बनाए जाएंगे. कोई भी अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान तभी मान्यता पाएगा जब वह सोसाइटी एक्ट, ट्रस्ट एक्ट या कंपनी एक्ट के तहत पंजीकृत होगा. संस्थान की जमीन, बैंक खाते और संपत्तियां भी संस्थान के नाम पर होनी जरूरी होंगी. अगर किसी संस्थान में वित्तीय गड़बड़ी, पारदर्शिता की कमी या धार्मिक-सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने वाली गतिविधियां होती हैं, तो उसकी मान्यता वापस ली जा सकेगी.

छात्रों पर असर

वर्तमान में मदरसों से जुड़े हजारों छात्र धार्मिक और सामान्य शिक्षा दोनों प्राप्त कर रहे हैं. नया कानून लागू होने के बाद इन छात्रों के लिए पढ़ाई का दायरा बढ़ सकता है क्योंकि उन्हें अब केवल अरबी-फारसी तक सीमित नहीं रहना पड़ेगा, बल्कि वे अन्य भाषाएं भी सीख सकेंगे.

यह भी पढ़ें: ​कितने साल की नौकरी के बाद मिलेगा DSP मोहम्मद सिराज को प्रमोशन, जान लीजिए सर्विस रूल

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

पाकिस्तानी ‘कोहली’ की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, बताया भारत-पाकिस्तान मैच में किसकी होगी जीत

[ad_1]

पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद, जिन्हें पाकिस्तान का विराट कोहली भी कहा जाता था. पाकिस्तानी फैंस कहते हैं कि अहमद की शक्ल कोहली से मिलती जुलती है. अक्सर उनकी तुलना भारतीय स्टार से की जाती थी. अब उन्होंने एशिया कप 2025 के विजेता को लेकर भविष्यवाणी की है. साथ ही अहमद ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर भी भविष्यवाणी की है. बता दें कि एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 14 सितंबर को खेला जाएगा.

भारत-पाकिस्तान मैच पर अहमद शहजाद ने क्या कहा?

अहमद ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कहा, “मुझे लगता है कि कागज पर भारतीय टीम बहुत मजबूत दिखाई देती है. हाल के समय में उनका फॉर्म भी शानदार रहा है. इसमें कोई शक नहीं कि पाकिस्तान की टीम इस समय अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है. ऐसे में देखा जाए तो भारत पाकिस्तान से काफी बेहतर स्थिति में है. लेकिन जब बात भारत और पाकिस्तान के मुकाबले की आती है, तो हालात बदल जाते हैं. इन मैचों में दबाव बहुत ज्यादा होता है और उस दबाव में दोनों टीमें बराबर नजर आती हैं.”

अहमद ने बताया एशिया कप 2025 का खिताब कौन जीतेगा

अहमद ने कहा, मेरे हिसाब से 50-50 रहेगा. जब भी दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो जीतने का मौका दोनों के पास बराबर होगा. मैं पाकिस्तान टीम को आल द बेस्ट कहना चाहूंगा. उम्मीद है कि इस बार पाकिस्तान सिर्फ भारत को ही नहीं हराए बल्कि एशिया कप का खिताब भी अपने नाम करे. मैं चाहता हूं कि पाकिस्तान यह टूर्नामेंट जीतकर अपने फैन्स को खुशियां वापस दे, क्योंकि इस समय पाकिस्तानी फैन्स काफी निराश हैं और उनकी सबसे बड़ी चाहत है कि पाकिस्तान यह खिताब जीते.”

9 सितंबर को होगी एशिया कप 2025 की शुरुआत

एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर को होगी. वहीं भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगी. जबकि पाकिस्तान 12 सितंबर को ओमान के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी. वहीं भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 सितंबर को होगा. एशिया कप 2025 का फाइनल 28 सितंबर को होगा.

यह भी पढ़ें-

एशिया कप के लिए टीम इंडिया के इन 8 नाम पर लग चुकी है मुहर! 7 पर फंसा पेंच; देखें किसकी-किसकी जगह पक्की

[ad_2]

Video: ऑस्ट्रेलिया में बड़ा हादसा, गोल्फ कोर्स पर गिरा विमान, सामने आया क्रैश का डरावना वीडियो

[ad_1]

Australia Plane Crash: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में एक बड़ा हादसा उस समय हुआ जब एक हल्का विमान अचानक तकनीकी खराबी का शिकार हो गया और उसे मजबूरन एक गोल्फ कोर्स में उतारना पड़ा. यह घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक विमान में दो लोग सवार थेपायलट और एक यात्री. गनीमत रही कि दोनों की जान बच गई और समय रहते उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

गोल्फ कोर्स में विमान की कराई लैंडिंग

विमान हवा में उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही असामान्य तरीके से झटके खाने लगा. पायलट ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए आपातकालीन लैंडिंग का फैसला किया. चूंकि आसपास घनी आबादी वाला इलाका था, ऐसे में पायलट ने बड़ा जोखिम उठाते हुए खुले मैदान की तलाश की और पास ही मौजूद गोल्फ कोर्स को सुरक्षित जगह मानकर विमान को उतार दिया. हालांकि लैंडिंग के दौरान विमान को नुकसान पहुंचा और उसका आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन दोनों लोग गंभीर हादसे से बच गए.

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. आपातकालीन सेवाओं ने पायलट और यात्री को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार दिया. दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

हादसे की जांच की गई शुरू

गोल्फ कोर्स पर मौजूद लोग इस घटना को देखकर हैरान रह गए. उनका कहना था कि यह नजारा किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं था. विमान को गोल्फ मैदान में उतरते देख सभी खिलाड़ी भागकर सुरक्षित जगह पर चले गए. वहीं, हादसे की जांच शुरू कर दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि विमान में तकनीकी खराबी आई थी या कोई अन्य वजह रही, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा.

ये भी पढ़ें-

Video: सड़क पर महिलाओं और बच्चों पर गाय का खतरनाक हमला, पैरों तले रौंदा, वीडियो वायरल



[ad_2]

‘दिन की शूटिंग रात में करनी पड़ती है…’, ‘सिकंदर’ में सलमान खान संग काम करने पर बोले डायरेक्टर

[ad_1]

सुपरस्टार सलमान खान आखिरी बार फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आए थे. फिल्म को एआर मुरुगदास ने डायरेक्ट किया है. हाल ही में डायरेक्टर ने सलमान खान के साथ ‘सिकंदर’ में काम करने को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है. मुरुगदास ने बताया कि स्टार्स के साथ काम करना का चुनौतियों से भरा रहता है. कभी-कभी दिन की सीन भी रात में शूट करने पड़ते हैं.

वलाइपेचु वॉयस के साथ एक हालिया इंटरव्यू में बात करते हुए एआर मुरुगदास ने कहा- ‘किसी स्टार के साथ शूटिंग करना आसान नहीं होता. दिन के सीन भी हमें रात में शूट करने पड़ते हैं क्योंकि वोह रात 8 बजे तक ही सेट पर आते हैं. हम लोग सुबह से ही शूटिंग करने के आदी हैं, लेकिन वहां काम ऐसे नहीं होता.’

‘उनके साथ रात के 2 बजे शूटिंग करनी…’
‘सिकंदर’ डायरेक्टर ने आगे बताया कि जब तक सलमान खान दिन की शूटिंग के लिए तैयार होकर सेट पर पहुंचते थे, तब तक दूसरे कलाकार थक चुके होते थे. मुरुगदास ने कहा- ‘अगर किसी सीन में चार बच्चे होते, तो हमें उनके साथ रात के 2 बजे शूटिंग करनी पड़ती, भले ही वो स्कूल से लौटने का सीन ही क्यों न हो. वो उस समय तक थक जाते थे और आमतौर पर सो जाते थे.’

‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 200 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर महज 110.1 करोड़ रुपए कमाए थे. वहीं वर्ल्डवाइड भी ‘सिकंदर’ ने सिर्फ 184.6 करोड़ रुपए कमाए थे.

सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान के पास इस समय कई फिल्में पाइपलाइन में हैं. इन दिनों वो अपूर्व लखिया की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में बिजी हैं. इसके अलावा उनके पास ‘किक 2’, संजय दत्त के साथ एक फिल्म जिसका टाइटल ‘गंगा राम’ बताया जा रहा है, जैसे फिल्में हैं.

[ad_2]