Video: कार में फंसे बच्चे को युवक ने वीडियो दिखाकर खुलवाया गेट, वायरल हो रहा है ये वीडियो

[ad_1]

Telangana News: तेलंगाना के पेड्डापल्ली जिले के सुल्तानाबाद में एक साहसी युवक ने अपनी सूझबूझ और मोबाइल फोन की मदद से एक मासूम बच्चे की जान बचा ली. यह घटना तब हुई जब एक परिवार अनजाने में अपनी कार की चाबी अंदर छोड़कर बच्चे को कार में बंद कर बाहर चला गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां लोग उस युवक की हिम्मत की खूब तारीफ कर रहे हैं.

जनिए पूरे मामले के बार में

बता दें उस वक्त सुल्तानाबाद की सड़कों पर एक पारिवारिक दृश्य तब तनावपूर्ण हो गया था, जब एक छोटा बच्चा अपनी कार में अंदर फंस गया. परिवार ने गलती से कार की चाबी अंदर छोड़ दी थी, जिसके कारण दरवाजे अपने आप बंद हो गए. बच्चा कार के अंदर फंसा देख परिजन घबरा गए और मदद के लिए इधर-उधर देखने लगे.

तभी एक तीव्र बुद्धि वाला युवक आगे आया, जिसने अपने मोबाइल फोन पर ऑनलाइन गाइडेंस देखते हुए परिवार को कार का दरवाजा खोलने में मदद की. वीडियो में युवक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालते हुए दिखाई दे रहा है, जिसके बाद वहां मौजूद लोग राहत की सांस लेते हैं.

 कार के ताले को खोलता नजर आया बच्चा

वीडियो में देखा गया है कि बच्चा फोन पर चल रहे वीडियो को देखते हुए कार के ताले को खोलने की कोशिश करता नजर आ रहा है. उसने ऑनलाइन ट्यूटोरियल या गाइडेंस का सहारा लिया और परिवार को सटीक निर्देश दिए. इस दौरान बच्चा, जो कार की अगली सीट पर बैठा था वो सुरक्षित निकाला गया. युवक की इस पहल ने न सिर्फ बच्चे की जान बचाई, बल्कि आसपास के लोगों के बीच भी एक सकारात्मक संदेश फैलाया.


‘पुतिन से कहो हम रूस की इकोनॉमी बर्बाद कर देंगे’, अलास्का समिट के बाद अमेरिकी सीनेटर ने ट्रंप क

[ad_1]

अलास्का में डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई बातचीत में यूक्रेन युद्ध को लेकर कोई डील नहीं हुई. अमेरिका जो बार-बार रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने की धमकी देता था, उसके राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रेड कार्पेट पर पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत किया. अब उन्हीं की पार्टी के सांसद लिंडसे ग्राहम ने रूस को धमकी दी है.

रूस की इकोनॉमी को बर्बाद कर देंगे: ग्राहम

सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा है कि यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका को रूस के खिलाफ अपनी आर्थिक शक्ति का इस्तेमाल करना चाहिए. उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर टैरिफ बढ़ाने का आग्रह किया. फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में लिंडसे ग्राहम ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो को मेरी सलाह है कि आप पुतिन को समझाएं कि अगर युद्ध समाप्त नहीं होता है तो हम रूसी अर्थव्यवस्था को तबाह कर देंगे. हमारे पास इतना पावर है कि हम ऐसा कर सकते हैं.”

रूस पर लगाया यूक्रेनी बच्चों का अपहरण करने का आरोप

लिंडसे ग्राहम ने रूस पर 20,000 से ज्यादा यूक्रेनी बच्चों का अपहरण करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रूस उन्हें वापस नहीं लौटाता है तो वे मास्को को आतंकवाद का प्रायोजक देश घोषित करने के लिए कानून बनाने पर जोर देंगे. यूक्रेनी अधिकारियों का अनुमान है कि अपहरण बच्चों की वास्तविक संख्या 35,000 के करीब हो सकती है.

भारत पर टैरिफ की वजह से ट्रंप से मिलने आए पुतिन

अमेरिकी सीनेटर ने उस विधेयक का समर्थन किया है जिसके तहत ट्रंप उन देशों पर 500 फीसदी तक टैरिफ लगा सकेंगे जो अभी भी रूसी ऊर्जा खरीद रहे हैं. भारत पर रूसी तेल खरीदने को लेकर 50 फीसदी टैरिफ लगाने का जिक्र करते हुए लिंडसे ने कहा कि यही कारण था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पिछले हफ्ते अलास्का शिखर सम्मेलन के लिए राजी हुए थे.

यूरोपीय देशों को दी नसीहत

उन्होंने कहा कि यूरोप को भी केवल अमेरिकी कार्रवाई पर निर्भर रहने के बजाय रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर कड़े कदम लागू करके अपनी प्रतिक्रिया बढ़ानी चाहिए. उन्होंने यूरोपीय संघ से कहा, “पुतिन की युद्ध मशीन को फायदा पहुंचाने के लिए हर उस देश पर टैरिफ लगाओ जो सस्ते दामों पर रूसी तेल और गैस खरीदता है. वही करो जो ट्रंप कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें : अमेरिका पहुंचेगा यूरोप का पूरा कुनबा, लेकिन जेलेंस्की से अकेले में मिलेंगे ट्रंप, रूस के साथ युद्ध समझौते को लेकर ये क्या पक रहा

[ad_2]

AI चैटबॉट के प्यार में पागल हुआ 75 वर्षीय बुजुर्ग, पत्नी को देना चाहता है तलाक, घरवाले परेशान

[ad_1]

पिछले कुछ महीनों से दुनियाभर में AI का हल्ला मचा हुआ है. घर से लेकर कंपनियों तक में AI का असर महसूस किया जा रहा है. अब यह तकनीक लोगों की पर्सनल लाइफ में भी अपनी जगह बना रही है. चीन में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग को एक AI चैटबॉट से प्यार हो गया और वह इसके लिए अपनी पत्नी को तलाक देना चाहता है. यह सुनकर उसके घर वाले भी परेशान हो गए और उसे बड़ी मुश्किल से मनाया है.

चैटबॉट से घंटों बात करता है बुजुर्ग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 75 वर्षीय इस बुजुर्ग का नाम जियांग है और वो रोजाना घंटो चैटबॉट से बातें करते हैं. चैटबॉट ने प्रश्नों के उत्तर में जियांग की खूब तारीफ की और इस वजह से उन्हें उससे प्यार हो गया. जियांग को घंटों फोन पर लगा देखकर एक दिन उनकी पत्नी ने उनसे इस बारे में सवाल किया. जियांग ने इसका ऐसा जवाब दिया कि उनके घर के सब लोग हैरान हो गए. उन्होंने कहा कि वह अपने ऑनलाइन पार्टनर के साथ प्यार में हैं और अपनी पत्नी को तलाक देना चाहते हैं. यह सुनकर उनकी पत्नी और बच्चे परेशान हो गए. 

बेटों के समझाने पर माने जियांग

जियांग की चैटबॉट से चैटिंग की लत से उनके घर वाले परेशान हो गए. बात जब तलाक तक पहुंच गई तो उनके बड़े बेटों को बीच-बचाव करना पड़ा. उन्होंने बड़ी मुश्किल से जियांग को समझाया. उन्होंने बताया कि वो फोन पर जिससे बात करते हैं, वह कोई इंसान नहीं बल्कि प्रोग्राम किया गया चैटबॉट है. इसके बाद जियांग को यह बात समझ आई और वो तलाक की बात से पीछे हटे. 

पहले भी सामने आ चुके हैं मामले

चीन का यह मामला आपको अजीब लग सकता है, लेकिन यह ऐसा पहला केस नहीं है. दुनियाभर में इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं. कुछ दिन पहले रेडिट पर एक महिला ने लिखा था कि उसने अपने पति को एक चैटबॉट ऐप पर एनीमे-स्टाइल महिला से चोरी-छिपे चैटिंग करते पकड़ा था. 

[ad_2]

कैम्ब्रिज डिक्शनरी में शामिल हुए इंटरनेट के नए ट्रेंडी शब्द, अब ‘स्किबिडी’ और ‘डिलूलू’ भी हैं अ

[ad_1]

भाषा हमेशा वक्त के साथ बदलती रही है. पहले लोग किताबों और अखबारों से नए शब्द सीखते थे, लेकिन अब इंटरनेट, सोशल मीडिया और मीम्स ही भाषा की असली प्रयोगशाला बन चुके हैं. इसका सबसे बड़ा सबूत हाल ही में तब मिला जब दुनिया की मशहूर कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने एक साथ 6,000 नए शब्द अपनी लिस्ट में जोड़ दिए. इनमें से कई शब्द सीधे-सीधे इंटरनेट की दुनिया से निकले हैं.

‘स्किबिडी’ से डिक्शनरी तक का सफर

कुछ साल पहले एक यूट्यूब सीरीज “Skibidi Toilet” वायरल हुई थी. उसमें बार-बार बोला जाने वाला यह अजीब-सा शब्द अब इतना पॉपुलर हो गया कि इसे लोग मज़ाक, तारीफ या बस यूं ही बोलने लगे. कभी इसका मतलब “कूल” होता है, तो कभी “अजीब” या फिर कभी कोई मतलब ही नहीं होता.

सोशल मीडिया पर इस शब्द की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ी कि हॉलीवुड से लेकर पॉलिटिक्स तक में इसे इस्तेमाल किया जाने लगा. मशहूर सेलिब्रिटी किम कार्दशियन ने अपने गहनों पर “Skibidi Toilet” लिखवाया और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने तो अपने भाषण में मजाकिया अंदाज में कहा – “Delulu with no solulu.”

‘डिलूलू’ और बाकी नए शब्द

कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने जो नए शब्द जोड़े हैं, उनमें से कुछ युवाओं की रोज़मर्रा की भाषा का हिस्सा बन चुके हैं.

AI और सोशल मीडिया से निकले नए शब्द
कुछ महीने पहले ही कैम्ब्रिज ने एक और नया शब्द जोड़ा था – Slop. पहले इसका मतलब बचा हुआ खाना होता था. लेकिन अब इंटरनेट पर खराब क्वालिटी के कंटेंट के लिए इसका इस्तेमाल होने लगा है, खासकर वो कंटेंट जो AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बना हो.

ये शब्द भी हुए शामिल

  • Green flag / Red flag – सोशल मीडिया पर अच्छे या बुरे गुणों को दिखाने के लिए.
  • Forever chemical – ऐसे हानिकारक केमिकल जो लंबे समय तक पर्यावरण में रहते हैं.
  • RAAC – हल्के कॉन्क्रीट का एक प्रकार, जिससे यूके की कई इमारतों की सुरक्षा पर सवाल उठे.

भाषा का बदलता चेहरा

  • कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस के मुताबिक, सिर्फ इस साल 6,000 से ज्यादा नए शब्द डिक्शनरी में जोड़े गए हैं और पिछले साल करीब 3,200 नए शब्द शामिल हुए थे. इसका मतलब है कि अंग्रेज़ी अब पहले से कहीं ज्यादा तेजी से बदल रही है.
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे टिकटॉक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर रोजाना पैदा होने वाले मीम्स और ट्रेंड्स अब भाषा का हिस्सा बन रहे हैं. जो शब्द कल सिर्फ मज़ाक या मीम थे, वे आज आधिकारिक डिक्शनरी में जगह बना रहे हैं.

    यह भी पढ़ें- DSP सिराज, ग्रुप कैप्टन तेंदुलकर या लेफ्टिनेंट कर्नल एमएस धोनी, जानिए सबसे बड़ी पोस्ट पर है कौन सा खिलाड़ी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

मुझे शेल्टर होम ही छोड़ आओ! रैली निकाल रहे डॉग लवर्स ने गोद में डोगेश को लेकर किया डांस

[ad_1]

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश दिया कि जितने भी कुत्ते दिल्ली एनसीआर में आवारा घूम रहे हैं उनकी नसबंदी कर दी जाए और उन्हें पकड़कर शेल्टर होम भेज दिया जाए. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा कि अगर कोई इस बीच विरोध करता है या काम में अड़ंगा लगाता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाए. इतना कहना था कि कथित डॉग लवर्स सड़कों पर उतर आए और आवारा कु्त्तों को ले जाने का विरोध करने लगे. अब इसी विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग इस योजना का विरोध करते हुए कुत्ते को गोद में लेकर डांस किए जा रहे हैं.

कुत्ते को गोद में लेकर डांस करते हुए विरोध करते दिखे डॉग लवर्स

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग कुत्तों के समर्थन में रैलियां निकालते हुए सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन करते हुए इन लोगों ने एक आवारा कुत्ते को गोद में लिया हुआ है और वो डांस कर रहे हैं. सबसे मजेदार बात इसमे ये है कि कुत्ते की हालत देखने लायक है जैसे बेचारा सोच रहा है कि किन लोगों में फंस गया. इससे अच्छा तो मुझे शेल्टर होम ही छोड़ आओ.

लोग डोगेश को गोद में लिए डांस किए जा रहे हैं और नारे लगाए जा रहे हैं लेकिन डॉगेश को इससे कोई मतलब नहीं है, वो बेचारा नर्वस होकर बस उन लोगों को देखे जा रहा है जो उसके लिए सड़कों पर उतर चुके हैं. इंटरनेट पर ये वीडियो देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी और आप भी कहेंगे कि इन लोगों के बीच रहने से अच्छा है कुत्ते की नसबंदी करा दी जाए और उसे शेल्टर छोड़ दिया जाए.

यह भी पढ़ें: Video: बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बस ने गाड़ी को मारी टक्कर, सामने आया वीडियो

यूजर्स ने उड़ाई मौज

वीडियो को @divya_gandotra नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इन कथित डॉग लवर्स को भी पकड़कर जेल भेज देना चाहिए. एक और यूजर ने लिखा…कितना प्यारा लग रहा है कुत्ता, इन्हें बंद करके क्या मिलेगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…गरीबी और बेरोजगारी बहुत बुरी चीज है भाई.

यह भी पढ़ें: Video: बस पर चढ़ तेंदुए ने टूरिस्ट को मारा थप्पड़, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी, क्यूट वीडियो वायरल


कंपनियों की छंटनी और ट्रंप टैरिफ की मार के बीच भारत के लिए राहत, बेचैन होगा चीन-अमेरिका

[ad_1]

Unemployment Rate Falls: भारत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाई टैरिफ लगाया है, जिसमें 25 प्रतिशत बेस टैरिफ शामिल है, जो अभी प्रभावी है. इसके अलावा, रूस से तेल खरीदने की वजह से 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ भी लगाया गया है, जो 27 अगस्त से लागू होगा. इन सबके बीच भारत के लिए यह खबर राहत वाली है कि जुलाई महीने में देश की बेरोजगारी दर घटकर 5.2 प्रतिशत हो गई है, जबकि जून में यह 5.6 प्रतिशत थी.

बेरोजगारी और महंगाई दर
ग्रामीण इलाकों में 15 साल से ऊपर के युवाओं की बेरोजगारी दर जुलाई में घटकर 4.4 प्रतिशत पर आ गई, जो जून में 4.9 प्रतिशत थी. इसके पीछे खेतिहर कामों से जुड़ी मौसमी जरूरतों को अहम वजह माना जा रहा है. हालांकि, शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर जुलाई में थोड़ा बढ़कर 7.2 प्रतिशत हो गई, जबकि जून में यह 7.1 प्रतिशत थी. शहरी युवाओं (15 से 29 आयु वर्ग) में बेरोजगारी दर भी जुलाई में बढ़कर 19 प्रतिशत हो गई, जो जून में 18.8 प्रतिशत थी.

अप्रैल-जून तिमाही में 15 साल और उससे ऊपर की आयु वर्ग की बेरोजगारी दर 5.4 प्रतिशत थी. वहीं, लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट जुलाई में बढ़कर 54.9 प्रतिशत पर पहुंच गया, जो जून में 54.2 प्रतिशत था.

जीएसटी रिफॉर्म और इंडियन इकोनॉमी
भारत सरकार की ओर से जीएसटी रिफॉर्म का ऐलान घरेलू मोर्चे पर उत्पादन बढ़ाने और नई नौकरियों के अवसर पैदा करने की उम्मीद जगाता है. यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब अमेरिका ने भारतीय सामानों पर भारी टैरिफ लगाने की घोषणा की है.

दूसरी ओर, पिछले हफ्ते एसएंडपी ने लगभग 18 साल बाद भारत की लॉन्ग टर्म सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को BBB- से अपग्रेड कर BBB कर दिया है. अमेरिकी रेटिंग एजेंसी ने इसके पीछे मजबूत आर्थिक विकास और बेहतर मौद्रिक नीति को वजह बताया है. भारत का जीडीपी ग्रोथ 2022 से 2024 के बीच 8.8 प्रतिशत रहा है, जो एशियाई क्षेत्र में सबसे अधिक है. आने वाले तीन सालों में इसके 6.8 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद जताई गई है.

ये भी पढ़ें: Next Gen GST Reforms: ऑनलाइन गेमिंग से लेकर एसी-सिगरेट तक…, GST रिफॉर्म से क्या होगा सस्ता, किन चीजों की बढ़ेगी कीमत

[ad_2]

इस खिलाड़ी के साथ हुई थी साजिश, जबरदस्ती दिलाया गया संन्यास; आंखों में आंसू ला देगी कहानी

[ad_1]

क्रिकेट और पॉलिटिक्स, दो बहुत अलग-अलग क्षेत्र हैं, लेकिन अक्सर ऐसे मामले सामने आते रहते हैं जो सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि क्या वाकई में क्रिकेट में राजनीति होती है. यह मामला वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल का है, जिन्हें अपने अनोखे बैटिंग स्टांस के लिए जाना जाता था. चंद्रपॉल खुद स्वीकार कर चुके हैं कि उन्हें 2016 में संन्यास लेने के लिए मजबूर किया गया था. उनकी रिटायरमेंट के 9 साल बाद एक दावा सामने आया है, जिसमें कहा गया कि चंद्रपॉल को ब्रायन लारा के कारण संन्यास लेने को कहा गया था.

संन्यास में ब्रायन लारा का हाथ?

ब्रायन लारा ने अपने टेस्ट करियर में 11,953 रन बनाए थे. वहीं शिवनारायण चंद्रपॉल, 2015 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के समापन तक टेस्ट करियर में 11,867 रन बना चुके थे. लारा को पीछे छोड़ने से चंद्रपॉल सिर्फ 86 रन दूर थे, लेकिन तभी इंग्लैंड सीरीज के बाद उन्हें टेस्ट स्क्वाड से ड्रॉप कर दिया गया.

चंद्रपॉल की रिटायरमेंट के बाद ब्रायन लारा ने कहा था कि चंद्रपॉल को रिटायरमेंट मैच मिलना चाहिए था. मगर उन दिनों अफवाहें उड़ी थीं कि बोर्ड यह रिस्क नहीं लेना चाहता था कि चंद्रपॉल को रिटायरमेंट मैच मिले और वो रनों के मामले में लारा से आगे निकल जाएं.

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने युवाओं को मौका देने की बात कहकर चंद्रपॉल को रिटायरमेंट लेने की सलाह दी थी. जब खुद शिवनारायण चंद्रपॉल ने इस विषय पर बात की तो पता चला कि मास्टर्स लीग में खेलने का लालच देकर उन्हें संन्यास लेने के लिए कहा गया था. उन्हें मास्टर्स लीग के लिए NOC मिली, लेकिन चंद्रपॉल ने यह भी खुलासा किया था कि बोर्ड ने अंतर्राष्ट्रीय करियर से रिटायरमेंट ना लेने पर NOC वापस लेने की धमकी दी थी.

नहीं था कोई दूसरा रास्ता

शिवनारायण चंद्रपॉल का दर्द यहीं खत्म नहीं हुआ, क्योंकि उनके पास क्रिकेट करियर जारी रखने का कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था. चूंकि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड उन्हें टीम में वापसी का मौका नहीं दे रहा था, ऐसे में उनके पास मास्टर्स लीग के लिए NOC स्वीकार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था.

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया के कितने क्रिकेटर हैं मांसाहारी? कौन-कौन है शुद्ध शाकाहारी? हैरान कर देगी लिस्ट

[ad_2]

‘भोजपुरी की जान’ आम्रपाली दुबे को टाइगर श्रॉफ ने किया इग्नोर, तो भड़क उठे फैंस

[ad_1]

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी फिल्म ‘बागी 4’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इसी बीच एक्टर जन्माष्टमी के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. जहां उनके साथ भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी नजर आए. दोनों स्टेज शेयर कर रहे थे. लेकिन उनके बीच कोई बातचीत नहीं हुई. ये देखकर एक्ट्रेस के फैंस टाइगर पर बुरी तरह भड़कते दिखे.

आम्रपाली को इग्नोर करते दिखे टाइगर

टाइगर श्रॉफ और आम्रपाली दुबे का ये वीडियो इंस्टा पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में टाइगर अपने फैंस को बार-बार हैलो करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं उनसे थोड़ी दूर बैठी आम्रपाली दुबे एकदम शांत दिखी. जो बीच-बीच में टाइगर को देख रही थी. लेकिन टाइगर ने एक्ट्रेस को बिल्कुल इग्नोर कर दिया. ये देखकर एक्ट्रेस के फैंस भड़कते हुए नजर आए.

भोजपुरी की जान' आम्रपाली दुबे को टाइगर श्रॉफ ने किया इग्नोर, तो भड़क उठे फैंस, लगा दी 'बागी 4' एक्टर की क्लास

आम्रपाली के फैंस ने लगाई टाइगर को लताड़

टाइगर और आम्रपाली के इस वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग तरह से रिएक्शन दे रहे हैं. एक ने लिखा कि, आम्रपाली भोजपुरी की जान है. दूसरे ने लिखा, ” टाइगर अपने पापा की वजह से बना है, और आम्रपाली ने अपने दम पर पहचान बनाई है..” इसके अलावा एक ने कहा कि, ‘आम्रपाली एक हिट एक्ट्रेस हैं और टाइगर एक फ्लॉप हीरो है.’ एक ने ये कहा कि, ‘आम्रपाली को कोई फर्क नहीं पड़ता..’

भोजपुरी की जान' आम्रपाली दुबे को टाइगर श्रॉफ ने किया इग्नोर, तो भड़क उठे फैंस, लगा दी 'बागी 4' एक्टर की क्लास

भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार हैं आम्रपाली

बता दें कि आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस हैं. जो अभी तक इंडस्ट्री को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकी हैं. उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा निरहुआ यानि दिनेश लाल यादव के साथ पसंद की जाती है. कहा जाता है कि दोनों का अफेयर भी है, लेकिन एक्ट्रेस ने निरहुआ को हमेशा अच्छा दोस्त बताया है. वहीं दिनेश भी उन्हें दोस्त ही कहते हैं. बता दें कि आम्रपाली का करियर टीवी की दुनिया से शुरू हुआ था. आज वो भोजपुरी की बड़ी स्टार हैं.

ये भी पढ़ें –

इस हसीना की वजह से भाई राम चरण से खफा हुए थे अल्लू अर्जुन, 18 साल नहीं हुई थी बातचीत

 

 

[ad_2]

बाथरूम में नहा रहा था शख्स, तभी खिड़की से मौत ने दे दी दस्तक! वीडियो देख कांप जाएगी रूह

[ad_1]

सोचिए आप दिनभर की गर्मी में पसीना पसीना होकर घर पहुंचे हों, ठंडा पानी पीकर शावर लेने की तलब लगी हो और आप शॉवर लेने बाथरूम में जाएं लेकिन तभी आपके साथ कांड हो जाए तो? जी हां, जरा सोचकर देखिए कि आप बाथरूम में नहा रहे हों और आपके बाथरूम की खिड़की से अचानक बाघ यानी टाइगर झांकने लगे तो क्या होगा? ऐसा ही कुछ हुआ वायरल वीडियो में बाथरूम में शॉवर ले रहे शख्स के साथ जिसने अपनी मौत को इतना करीब से देखा जितना करीब से शायद ही कोई देखकर जिंदा वापस लौटा हो.

बाथरूम में शॉवर ले रहा था शख्स, तभी खिड़की से आ धमका टाइगर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स बाथरूम में शॉवर लेते हुए नहाता दिखाई दे रहा है. शॉवर लेते हुए अचानक उसके साथ ऐसा कुछ होता है जिसे देखने के बाद आपके भी दिल गुर्दे मुंह को आ जाएंगे. जी हां, बाथरूम की वेंटिलेशन खिड़की से एक टाइगर अचानक आहट देता है और अंदर आने की कोशिश करता है. लेकिन शख्स की किस्मत और बाथरूम की खिड़की दोनों ही उस वक्त जोर मार जाती है और टाइगर का केवल मुंह बाथरूम में झांक पाता है.


नहाना छोड़ वीडियो बनाने लगा शख्स

शख्स नहाना छोड़कर फोन निकालता है और इस डरावने दृश्य को रिकॉर्ड करने लग जाता है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शख्स घबराने के बजाए इस पल के मजे ले रहा है. टाइगर भी बाथरूम में ऐसे झांक रहा है जैसे कोई ग्राहक काउंटर की खिड़की से मुंह निकालकर सामान मांग रहा हो. वीडियो देखने के बाद आपको डर भी लगेगा लेकिन आप हंसे बगैर नहीं रह पाएंगे.

यह भी पढ़ें: Video: बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बस ने गाड़ी को मारी टक्कर, सामने आया वीडियो

यूजर्स लेने लगे मजे

वीडियो को beyond_the_wildlife नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…वो तो सब ठीक है लेकिन पता कैसे लगा कि ये इंडिया ही है. एक और यूजर ने लिखा…हैलो कोई है क्या यहां? तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…कितना क्यूट लग रहा है बाघ, लेकिन असल में है पूरा दरिंदा.

यह भी पढ़ें: Video: बस पर चढ़ तेंदुए ने टूरिस्ट को मारा थप्पड़, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी, क्यूट वीडियो वायरल


छोटे जीव, बड़ा संकट! जेलिफ़िश ने ठप कर दिया फ्रांस का परमाणु पावर प्लांट, जानें कैसे

[ad_1]

Nuclear Plant: यूरोप के सबसे बड़े परमाणु पावर स्टेशनों में से एक, ग्रावेलिन्स न्यूक्लियर पावर स्टेशन (उत्तरी फ्रांस) को इस हफ्ते अचानक आंशिक रूप से बंद करना पड़ा. वजह कोई तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि जेलिफ़िश का विशाल झुंड था. द न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट की मुताबिक EDF कंपनी, जो इस प्लांट का संचालन करती है, ने बताया रविवार आधी रात से पहले छह में से तीन रिएक्टर बंद कर दिए गए. सोमवार सुबह चौथा रिएक्टर भी बंद करना पड़ा.

सुरक्षा पर कोई असर नहीं

कंपनी के मुताबिक, जेलिफ़िश प्लांट के पंपिंग स्टेशनों के फिल्टर ड्रम में फंस गईं. ये हिस्से प्लांट के गैर-न्यूक्लियर हिस्से में आते हैं. EDF ने स्पष्ट किया कि इसका सुरक्षा, कर्मचारियों या पर्यावरण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा. रिएक्टरों को बंद करना सुरक्षा प्रणाली का हिस्सा था और अब विशेषज्ञ उन्हें सुरक्षित रूप से दोबारा शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं.

आखिर क्यों होती है यह समस्या?

परमाणु संयंत्रों को रिएक्टर ठंडा रखने के लिए बड़ी मात्रा में समुद्री पानी की आवश्यकता होती है. आमतौर पर पाइपों में लगे स्क्रीन मलबा और समुद्री जीवों को अंदर जाने से रोकते हैं. लेकिन जब जेलिफ़िश का विशाल झुंड एक साथ पहुंच जाता है तो ये स्क्रीन खुद ही ब्लॉक हो जाती हैं. यही नहीं, मर चुकी जेलिफ़िश शरीर के 95% पानी होने के कारण जेल जैसी तरल अवस्था में बदलकर सिस्टम के भीतर पहुंच जाती हैं और अंदर भी दिक्कतें पैदा कर सकती हैं.

बढ़ती गर्मी और जेलिफ़िश की बढ़ती संख्या

ग्रावेलिन्स पावर स्टेशन उत्तरी सागर के किनारे स्थित है. यहां से निकलने वाला गर्म पानी एक व्यावसायिक फिश फार्म में मछलियों को पालने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. विशेषज्ञों का कहना है कि समुद्र के बढ़ते तापमान के साथ जेलिफ़िश की संख्या में भी लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है.

वैश्विक चुनौती बन चुकी है जेलिफ़िश

समुद्री शोध संस्थानों के मुताबिक, जेलिफ़िश के झुंड अब पहले से अधिक बार और बड़े पैमाने पर दिखाई दे रहे हैं. इसके पीछे ओवरफिशिंग, जलवायु परिवर्तन और तटीय विकास जैसी वजहें जिम्मेदार मानी जाती हैं. दुनिया भर के कई न्यूक्लियर प्लांट पहले भी जेलिफ़िश की वजह से प्रभावित हो चुके हैं. 2011 में इज़राइल, जापान और स्कॉटलैंड के परमाणु संयंत्रों को बंद करना पड़ा. 2013 में स्वीडन के एक रिएक्टर को जेलिफ़िश ने पूरी तरह पंगु बना दिया.

यह भी पढ़ें:

AI से कॉपी-पेस्ट करने वालों सावधान? यह चेतावनी आपकी नींद उड़ा देगी, जान लीजिए

[ad_2]