सई मांजरेकर ने शेयर की गणेशोत्सव से जुड़ी मीठी याद, बताया- मंजीरे के लिए भाइयों से होती थी जंग

[ad_1]

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम है. बॉलीवुड इंडस्ट्री के फैंस की नजर उन सितारों पर होती है जो अपने घर बप्पा को बड़े मान के साथ लाते हैं. किस्से और कहानियां भी खूब मन से सुने और कहे जाते हैं. बप्पा को लेकर एक्ट्रेस सई मांजरेकर ने भी ऐसा ही दिलचस्प किस्सा सुनाया. सई ने सलमान खान की दबंग-3 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वो मशहूर फिल्म निर्देशक और अभिनेता महेश मांजरेकर की बेटी हैं.

सई ने शेयर की बचपन की यादें

आईएएनएस को उन्होंने बचपन की प्यारी सी कहानी बताई. कहा, “गणेशोत्सव से जुड़ी बहुत सारी यादें हैं. हमारे घर में ‘मंजीरे’ थे, मराठी में इसे ‘जंजे’ कहते हैं. इसे आरती के दौरान बजाया जाता है. हम 8-9 भाई-बहन थे, लेकिन मंजीरे सिर्फ 5 थे, इसलिए हम हमेशा उनके लिए लड़ते थे. और जिन तीन को यह नहीं मिलता था, उन्हें ताली बजानी पड़ती थी. इसलिए हम खूब लड़ते थे.”

सई मांजरेकर ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि मैं साल में सबसे अधिक गणेश चतुर्थी के 10 दिनों के लिए उत्साहित रहती हूं, क्योंकि मेरा पूरा परिवार आता है. घर में हमेशा लोग होते हैं. हम हंसते हैं, खेलते हैं, और स्वादिष्ट भोजन बनाते हैं. आरती के समय, हम खूब मस्ती करते हैं. इसलिए मुझे लगता है कि बचपन से लेकर अब तक गणेश चतुर्थी की सारी यादें मुझे बहुत पसंद हैं.”


पापा महेश मांजरेकर को मानती हैं प्रेरणा

सई मांजरेकर ने इससे पहले एक पोस्ट में कहा था कि उनके पिता हमेशा से उनकी प्रेरणा रहे हैं, लेकिन कभी भी उनका शॉर्टकट नहीं रहे. मतलब कभी उन्होंने अपने पिता के नाम का फायदा नहीं उठाया.

पहली बार जब सई ने एक्टिंग करने का फैसला किया तब उनके पिता ने एक्ट्रेस को सपोर्ट किया था. साथ ही कहा था कि इसके लिए सई को खुद ही मेहनत करनी होगी और किसी फिल्म के लिए उनकी सिफारिश नहीं करेंगे.

एक्ट्रेस हाल ही में तेलुगु एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘अर्जुन सन ऑफ वैजयंती’ में नजर आई थीं. प्रदीप चिलुकुरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नंदमुरी कल्याण राम, विजय शांति, सोहेल खान और श्रीकांत जैसे सितारे भी हैं. अभी एक्ट्रेस ने अपनी नई फिल्म की घोषणा नहीं की है.



[ad_2]

Aaj ka Tula Rashifal 1 September 2025: तुला राशि पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें, छात्रों को नए

[ad_1]

Libra Horoscope 1 September 2025: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए संतुलन बनाए रखने का संदेश देता है. चन्द्रमा के द्वितीय भाव में होने से पैसों की लेन-देन में समस्या आ सकती है, इसलिए किसी को उधार देने या लेने में सावधानी बरतें. पारिवारिक जीवन में धार्मिक यात्रा की संभावना है, जिससे मानसिक शांति और सकारात्मकता प्राप्त होगी.

स्वास्थ्य राशिफल: सूर्य-शनि के षडाष्टक संबंध के कारण अपच या गैस की समस्या परेशान कर सकती है. हल्का भोजन करें और समय पर पानी पीते रहें.

बिजनेस राशिफल: पारिवारिक सहयोग से पैतृक बिजनेस में प्रगति होगी. बिजनेस में सोचे हुए कार्य पूरे होंगे और यात्राएँ लाभकारी रहेंगी. पार्टनरशिप बिजनेस में भागीदार से अच्छे संबंध बनाए रखें, तभी बेहतर मुनाफा कमा पाएंगे.

परिवार और प्रेम राशिफल: लाइफ पार्टनर और परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग है. दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी. परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियाँ भी पूरी होंगी.

नौकरी राशिफल: ऑफिस में आप जिस काम को करेंगे उसमें सफलता मिलेगी. नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य के करियर में सहायक होंगे. जो लोग नौकरी के कारण घर से दूर हैं, वे परिवार से मिलने का प्लान बना सकते हैं.

युवा राशिफल: युवा वर्ग का आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा. नए लोगों से मुलाकात होगी और नए दोस्त भी बन सकते हैं.

स्टूडेंट्स और आर्टिस्ट: सूर्य-बुध-केतु की दृष्टि से छात्रों और कलाकारों के लिए अवसर बढ़ेंगे. मेहनत और लगन से सफलता मिलेगी.

शुभ अंक – 6
शुभ रंग – नीला
उपाय – देवी लक्ष्मी को खीर अर्पित करें और “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जाप करें.

FAQs
प्रश्न 1: क्या आज पार्टनरशिप बिजनेस में लाभ मिलेगा?
उत्तर: हाँ, लाभ मिलेगा लेकिन साझेदार से अच्छे संबंध बनाए रखना जरूरी होगा.

प्रश्न 2: छात्रों और कलाकारों के लिए दिन कैसा रहेगा?
उत्तर: छात्रों और कलाकारों को नए अवसर मिलेंगे, उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और सफलता की संभावना प्रबल रहेगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

PM मोदी और जिनपिंग ने सीमा मुद्दे पर समाधान, व्यापार संबंधों में विस्तार के लिए जताई प्रतिबद्धत

[ad_1]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रविवार (31 अगस्त, 2025) को भारत-चीन सीमा मुद्दे के निष्पक्ष, उचित और पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान की दिशा में काम करने पर सहमति जताई. उन्होंने वैश्विक व्यापार को स्थिर करने में दोनों अर्थव्यवस्थाओं की भूमिका को स्वीकार करते हुए व्यापार और निवेश संबंधों को विस्तार देने का संकल्प भी लिया.

उत्तरी चीन के तियानजिन शहर में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के वार्षिक शिखर सम्मेलन से इतर पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच यह बातचीत अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन की टैरिफ संबंधी नीति से वैश्विक अर्थव्यवस्था में पैदा हुई उथल-पुथल की पृष्ठभूमि में हुई. दोनों नेताओं ने अपनी व्यापक बातचीत में मुख्य रूप से व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया.

मोदी ने सीमावर्ती इलाकों में शांति और सौहार्द के महत्व पर दिया जोर

बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-चीन संबंधों के लगातार विकास के लिए सीमावर्ती इलाकों में शांति और सौहार्द के महत्व को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि नई दिल्ली आपसी विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर बीजिंग के साथ अपने संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.

भारत की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ावा देने और व्यापार घाटे में कमी लाने की प्रतिबद्धता जताई. उन्होंने आतंकवाद और बहुपक्षीय मंचों पर निष्पक्ष व्यापार जैसे द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों और चुनौतियों पर साझा आधार का विस्तार करने की सहमति व्यक्त की.

भारत-चीन का सहयोग 2.8 अरब लोगों की हितों से जुड़ा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने टेलीविजन पर प्रसारित अपने वक्तव्य में कहा, ‘हमारा सहयोग दोनों देशों के 2.8 अरब लोगों के हितों से जुड़ा है. इससे समस्त मानवता के कल्याण का मार्ग भी प्रशस्त होगा.’ वहीं, विदेश मंत्रालय (MEA) ने अपने बयान में कहा कि मोदी और शी जिनपिंग ने विश्व व्यापार को स्थिर करने में दोनों अर्थव्यवस्थाओं की भूमिका को स्वीकार किया और द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ावा देने और व्यापार घाटे में कमी लाने के लिए राजनीतिक और रणनीतिक रूप से आगे बढ़ने की आवश्यकता को रेखांकित किया.

MEA ने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और चीन दोनों ही सामरिक स्वायत्तता चाहते हैं और उनके संबंधों को किसी तीसरे देश के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए. दोनों नेताओं ने आतंकवाद और बहुपक्षीय मंचों पर निष्पक्ष व्यापार जैसे द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों और चुनौतियों पर साझा आधार को विस्तार देने को आवश्यक बताया.’

जिनपिंग के साथ बैठक के बाद क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में शी जिनपिंग के साथ अपनी बातचीत को फलदायी करार दिया. उन्होंने लिखा, ‘हमने रूस के कजान में अपनी पिछली बैठक के बाद भारत-चीन संबंधों को मिली सकारात्मक गति की समीक्षा की. हमने माना कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और सौहार्द बनाए रखना अहम है. हमने आपसी सम्मान, हितों और संवेदनशीलता पर आधारित सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.’

भारत और चीन ने जून 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़पों के बाद दोनों देशों के रिश्तों में बढ़ी तल्खी को दूर करने के लिए हाल के महीने में कई कदम उठाए हैं. मोदी दो देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में शनिवार (30 अगस्त, 2025) की शाम जापान से चीन के तियानजिन पहुंचे थे. यह सात साल से ज्यादा समय के बाद मोदी की चीन की पहली यात्रा है.

कजान में मुलाकात के बाद भारत-चीन सीमा पर कायम है शांति- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘पिछले साल अक्टूबर में कजान में उनकी और शी जिनपिंग की मुलाकात के बाद भारत-चीन सीमा पर शांति और स्थिरता का माहौल कायम है.’ वहीं, विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘दोनों नेताओं ने अक्टूबर में कजान में हुई अपनी पिछली बैठक के बाद द्विपक्षीय संबंधों को मिली सकारात्मक गति और उसमें हो रही निरंतर प्रगति का स्वागत किया. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देश विकास साझेदार हैं, न कि प्रतिद्वंद्वी और उनके मतभेद विवादों में नहीं बदलने चाहिए.’

मंत्रालय ने कहा, ‘भारत, चीन और उनके 2.8 अरब लोगों के बीच आपसी सम्मान, हित और संवेदनशीलता पर आधारित स्थिर संबंध और सहयोग दोनों देशों की वृद्धि और विकास के साथ-साथ 21वीं सदी के रुझानों के अनुरूप बहुध्रुवीय दुनिया और बहुध्रुवीय एशिया के लिए आवश्यक हैं.’ उसने कहा कि दोनों नेताओं ने पिछले साल (पूर्वी लद्दाख के विवादित बिंदुओं से) सैनिकों की सफल वापसी और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और सौहार्द की बहाली पर संतोष व्यक्त किया.

मोदी और जिनपिंग ने द्विपक्षीय संबंधों के प्रति प्रतिबद्धता जताई- MEA

मंत्रालय ने कहा, ‘मोदी और शी जिनपिंग ने अपने समग्र द्विपक्षीय संबंधों के राजनीतिक परिप्रेक्ष्य और दोनों देशों के लोगों के दीर्घकालिक हितों को ध्यान में रखते हुए सीमा मुद्दे के निष्पक्ष, उचित और पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान के प्रति प्रतिबद्धता जताई.’ उसने कहा, ‘दोनों नेताओं ने इस महीने की शुरुआत में दो विशेष प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों का जिक्र किया और उनके प्रयासों को आगे भी समर्थन देने पर सहमति व्यक्त की.’

मंत्रालय के मुताबिक, मोदी और शी जिनपिंग ने कैलाश मानसरोवर यात्रा और पर्यटक वीजा की बहाली के आधार पर सीधी उड़ानों और वीजा सुविधा के माध्यम से लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने की आवश्यकता भी रेखांकित की.

उसने कहा, ‘आर्थिक और व्यापारिक संबंधों के सिलसिले में दोनों नेताओं ने विश्व व्यापार को स्थिर करने में अपनी-अपनी अर्थव्यवस्था की अहम भूमिका को स्वीकार किया. उन्होंने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों का विस्तार करने और व्यापार घाटे में कमी लाने के लिए राजनीतिक और रणनीतिक रूप से आगे बढ़ने की आवश्यकता पर जोर दिया.’

पीएम मोदी SCO की सफल अध्यक्षता के लिए जिनपिंग को दी बधाई

मोदी ने चीन की ओर से शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की सफलतापूर्वक अध्यक्षता किए जाने के लिए शी जिनपिंग को बधाई भी दी. उन्होंने चीनी राष्ट्रपति को 2026 में भारत में प्रस्तावित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित भी किया. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने निमंत्रण के लिए मोदी को धन्यवाद दिया और भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के लिए चीन के समर्थन की पेशकश की.

मंत्रालय ने कहा, ‘मोदी ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य कै क्वी के साथ भी बैठक की. प्रधानमंत्री ने क्वी के साथ बैठक में द्विपक्षीय संबंधों को लेकर अपना रुख साझा किया और दोनों नेताओं (मोदी और शी) के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए उनका समर्थन मांगा. बैठक में क्वी ने द्विपक्षीय आदान-प्रदान बढ़ाने और दोनों नेताओं के बीच बनी सहमति के अनुरूप संबंधों को और बेहतर बनाने की चीनी पक्ष की इच्छा दोहराई.’

यह भी पढ़ेंः ‘भारत को स्कूल का बच्चा समझना ट्रंप की जाहिल…’, नई दिल्ली पर टैरिफ लगाने पर इस शख्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति को सुना डाला

[ad_2]

लालू यादव से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव, कहा- ‘अबकी बार बीजेपी बिहार से…’

[ad_1]

बिहार में हो रहे वोटर अधिकार यात्रा में समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल हुए. इसके बाद वे लालू यादव से मिलने पटना पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि अब की बार बीजेपी बिहार से बाहर.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,”मैं तेजस्वी यादव को बधाई देता हूं, बिहार के लोग अपना भविष्य बनाने के लिए मतदान करेंगे. तेजस्वी ने बिहार में नौकरी दी, तेजस्वी बिहार के लोगों को नौकरी देंगे. उन्होंने बीजेपी को लेकर कहा कि इस बार बिहार से बीजेपी का पलायन होगा, बीजेपी चुनाव आयोग के पीछे बैठ के चुनाव लड़ना चाहते है, लेकिन इधर देखने मिल रहा है की चुनाव आयोग जुगाड़ आयोग हो गया है.

‘तेजस्वी यादव से कौन होगा बेहतर चेहरा’

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यूपी में वर्दी पहनाकर प्रशासन के लोगों से वोट डलवा लिया. यूपी में जनता ने जागरूक होकर मतदान किया. उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग सरकार और अधिकारी की तिगड़ी है, बिहार में तेजस्वी यादव से बेहतर चेहरा कौन होगा, मैं तेजस्वी यादव का हमेशा साथ दूंगा.

अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरते हुए कहा, ”SIR करके ये वोट की चोरी और डकैती करना चाहते थे. आप कल को सब अधिकार छीन लेंगे, PDA परिवार के लोगों को सड़क पर ले आएंगे ये भारतीय जनता पार्टी के लोग’

‘सरकार का पिछलग्गू है चुनाव आयोग

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी विश्व गुरु बनने जा रही थी, अमेरिका से कितना संबंध था, लेकिन जब से अमेरिका ने टैरिफ लगाया है तब से बीजेपी के मुंह पर टैरिफ़ लग चुका है. बीजेपी का काम करने का तरीका है की इन्हें डाइवर्ट कर दो. उन्होंने चुनाव आयोग को लेकर कहा कि सरकार का पिछलग्गू है.



[ad_2]

थप्पड़कांड वीडियो जारी होने पर आगबबूला हुई थीं श्रीसंत की वाइफ, ललित मोदी ने दी सफाई

[ad_1]

इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने हाल ही में हरभजन सिंह का एस श्रीसंत को थप्पड़ मारने का वीडियो (Harbhajan Singh Slap Sreesanth Video) जारी कर दिया था. इस वीडियो पर खूब बवाल मचा, वहीं श्रीसंत की वाइफ भुवनेश्वरी (S Sreesanth Wife) ने ललित मोदी और माइकल क्लार्क की जमकर आलोचना की थी. माइकल क्लार्क इसलिए, क्योंकि ललित मोदी ने उन्हीं के पॉडकास्ट पर वीडियो जारी किया था. अब ललित मोदी ने भुवनेश्वरी के रिएक्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

ललित मोदी ने दी प्रतिक्रिया

एस श्रीसंत की वाइफ, भुवनेश्वरी के गुस्सा करने पर ललित मोदी ने न्यूज एजेंसी IANS से बात करते हुए कहा, “मैं नहीं जानता कि वो इतना गुस्सा क्यों कर रही हैं. मुझसे एक सवाल किया गया, मैंने सिर्फ सच्चाई दिखाई. मैं इस बारे में कुछ नहीं कर सकता. मुझे सच बोलने के लिए ही पहचाना जाता है. वहां श्रीसंत के साथ गलत हुआ, मैंने ठीक वैसा ही कहा. इससे पहले मुझसे किसी ने यह सवाल नहीं किया था, इसलिए जब माइकल क्लार्क ने यह बात छेड़ी, तो मैंने उसपर प्रतिक्रिया दी.”

ललित मोदी ने बताया कि मैच ब्रॉडकास्ट करने वाले कैमरा बंद हो चुके थे, लेकिन हरभजन सिंह द्वारा श्रीसंत को थप्पड़ लगाने का वीडियो सिक्योरिटी कैमरा ने रिकॉर्ड किया था. जारी होते ही यह वीडियो वायरल हो गया था, जिसमें हरभजन ने श्रीसंत को तब थप्पड़ लगाया जब दोनों टीमों के खिलाड़ी हैंडशेक कर रहे थे.

श्रीसंत की वाइफ ने क्या कहा?

एस श्रीसंत की वाइफ ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए ललित मोदी के लिए कहा, “ललित मोदी और माइकल क्लार्क आपको शर्म आनी चाहिए. आप लोगों में इंसानियत नहीं बची, आप सिर्फ व्यूज पाने और सुर्खियों में आने के लिए 2008 की बात को अब घसीट रहे हैं. श्रीसंत और हरभजन, दोनों इस बात को भुला चुके हैं, दोनों के बच्चे अब बड़े हो रहे हैं जो स्कूल भी जाते हैं, फिर भी आप पुराने जख्मों को ताजा करने का काम कर रहे हैं. यह बहुत अमानवीय और हृदयहीन काम है.”

यह भी पढ़ें:

SL vs ZIM: एशिया कप से पहले श्रीलंका की धमाकेदार जीत, ओपनर पथुम निसांका का शतक; सीरीज की अपने नाम

[ad_2]

Hindi Panchang Today: 1 सितंबर का दैनिक पंचांग, बन रहे शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त

[ad_1]

Hindi Panchang 1 सितंबर 2025: 1 सितंबर 2025 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और सोमवार है. शिव साधना में आज भोलेनाथ को काले तिल अर्पित करें, मान्यता है इससे शनि दोष दूर होता है.

आइए जानते हैं ये दिन किन राशियों के लिए शुभ-अशुभ है, इस दिन का शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय भी जानें.

1 सितंबर का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 1 September 2025)












तिथि

नवमी (1 सितंबर 2025, सुबह 12.57 – 2 सितंबर 2025, सुबह 2.43)

वार सोमवार
नक्षत्र ज्येष्ठा
योग विष्कंभ
सूर्योदय सुबह 5.57
सूर्यास्त
सुबह 6.48
चंद्रोदय
दोपहर 2.07
चंद्रोस्त
सुबह 12.11, 2 सितंबर
चंद्र राशि
वृश्चिक

चौघड़िया मुहूर्त









सुबह का चौघड़िया
चर सुबह 5.59 – सुबह 7.34
लाभ सुबह 7.34 – सुबह 9.10
अमृत सुबह 9.10 – सुबह 10.46
शाम का चौघड़िया
शाम शाम 6.44 – रात 08.08

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)







राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) शाम 5.08 – शाम 6.44
यमगण्ड काल सुबह 10.45 – दोपहर 12.21
आडल योग
रात 7.55 – सुबह 6.00, 2 सितंबर
गुलिक काल
दोपहर 1.56 – दोपहर 3.32

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 1 September 2025)












सूर्य सिंह
चंद्रमा वृश्चिक
मंगल सिंह
बुध कर्क
गुरु मिथुन
शुक्र कर्क
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

किन राशियों को लाभ




वृषभ राशि आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों की चालों को समझना होगा. वाहन चलाने में सावधानी रखें

कौन सी राशियों संभलकर रहे




सिंह राशि आपको अपनी किसी भी बात को लेकर बेवजह क्रोध करने से बचना होगा, नहीं तो परिवार के सदस्य  नाराज हो सकते हैं.

FAQs: 1 सितंबर 2025

  1. Q.कौन सा उपाय करें ?
    सोमवार का दिन शिव जी को समर्पित है, ऐसे में भोलेनाथ को आज गौरी शंकर रुद्राक्ष अर्पित करें मान्यता है इससे वैवाहिक जीवन में सुख समृद्धि आती है.
  2. Q. कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं ?
    इस दिन विष्कंभ और रवि योग बन रहा है.

Parivartini Ekadashi 2025: मेष से मीन राशि तक परिवर्तिनी एकादशी पर राशि अनुसार करें उपाय, लक्ष्मी जी होंगी मेहरबान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं ऐश्वर्या, आराध्या भी थीं साथ, भक्ति में लीन नजर आईं मां-बेटी

[ad_1]

हिंदी सिनेमा की पॉपुलर अदाकारा ऐश्वर्या राय को हर साल मुंबई के जीएसबी पंडाल में गणेश भगवान का आशीर्वाद लेते देखा गया है. हर साल की तरह इस साल भी अदाकारा अपनी बेटी आराध्या संग गणपति बप्पा की कृपा पाने पंडाल में पहुंचीं. अब इसकी तस्वीरें और विडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने बेटी संग पंडाल पहुंचीं ऐश्वर्या राय
रविवार को ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ मुंबई के गौड़ सारस्वत ब्राह्मण गणेशोत्सव यानी जीएसबी पंडाल में गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचीं. बेहद सादगी भरे अंदाज में हंसते हुए और हाथ जोड़कर एक्ट्रेस ने वहां मौजूद सभी लोगों का अभिवादन किया. जहां हसीना को वाइट एंब्रॉयडरी सूट में बहुत ही एलिगेंट लुक में देखा गया तो वहीं उनकी बेटी आराध्या बच्चन ने भी अपने ट्रेडीशनल लुक से लाइमलाइट अपने नाम की.

एक्ट्रेस ने खुले बालों और छोटी सी बिंदी लगा कर अपने लुक को कंप्लीट किया था. वायरल वीडियो में ऐश्वर्या राय को देख कर आप उनकी खूबसूरती का अंदाजा लगा सकते हैं. जीएसबी मंडल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से ये वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो रहा है और फैंस एक्ट्रेस की तारीफ में पुल बांध रहे हैं. मां-बेटी की आस्था और सादगी भरा अंदाज़ सभी का ध्यान खींच रहा है.


ऐश्वर्या राय का वर्कफ्रंट
अदाकारा को आखिरी बार फिल्मी पर्दे पर तमिल फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन: II’ में देखा गया था. लेकिन हिंदी फिल्मों में आखिरी बार वो 2018 में ‘फन्ने खान’ में नजर आई थीं. अपने करियर में कई हिट्स देने के बाद आजकल फिल्मी पर्दे पर उनकी मौजूदगी कम ही होती है. भले फिल्मी पर्दे पर उन्हें कम ही देखा जाता है लेकिन ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिये वो फैंस से जुड़ी रहती हैं. सोशल मीडिया और कई विज्ञापनों में वो अपना जलवा बिखेरती रहती हैं.



[ad_2]

भारत-चीन के संबंध को बेहतर बनाने के लिए जिनपिंग ने दिए 4 सुझाव, जानें PM मोदी ने दिया क्या रिएक

[ad_1]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात सालों से ज्यादा समय के बाद पहली बार चीन की दो दिवसीय यात्रा पर तियानजिन पहुंचे. तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (31 अगस्त, 2025) को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की.

चीन की राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की. इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ कूटनीति समेत कई वैश्विक मुद्दों और चुनौतियों पर बातचीत हुई. हालांकि, पीएम मोदी और जिनपिंग की बैठक में द्विपक्षीय संबंध मुख्य रूप से चर्चा का विषय रहा. दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ समर्थन, सीमा विवाद पर पारस्परिक स्वीकार्य समाधान, व्यापार, निवेश और आपसी भरोसे को बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की.

भारत-चीन के संबंधों को मजबूत करने के लिए जिनपिंग ने दिए चार सुझाव

इस दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और बेहतर और मजबूत बनाने को लेकर चार सुझाव दिए. भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) के बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जो 4 सुझाव दिए, उनमें,

  • रणनीतिक संचार और आपसी भरोसे को मजबूत करना
  • दोनों देशों के बीच आदान-प्रदान और सहयोग का विस्तार करना, पारस्परिक लाभ और सफल नतीजे हासिल करना
  • एक-दूसरे की चिंताओं में समर्थन देना
  • सामान्य हितों की रक्षा के लिए बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करना शामिल है

शी जिनपिंग के सुझावों पर पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बैठक के दौरान भारत-चीन के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए जो चार सुझाव दिए, उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी. पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जिनपिंग के सुझावों का समर्थन की बात कही.

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों के निरंतर और सुचारू रूप से विकास के लिए दोनों देशों के बीच सीमावर्ती इलाकों में शांति स्थापित करने और स्थिरता की जरूरत पर जोर दिया.

यह भी पढ़ेंः आतंकवाद से लेकर सीमा पर शांति तक… इन मुद्दों पर भारत-चीन के बीच बनी सहमति, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

[ad_2]

शेयर बाजार के लिए कैसा रहेगा आने वाला हफ्ता? इन चीजों पर रहेगी निवेशकों की नजर

[ad_1]

Share Market: भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता कुछ खास नहीं रहा. हालांकि, आने वाला हफ्ता भारतीय शेयर बाजार के लिए खास हो सकता है. इस दौरान निवेशक जीएसटी काउंसिल की मीटिंग, अमेरिकी टैरिफ, ऑटो सेल्स के आंकड़ों और जीएसटी कलेक्शन के आंकड़ों पर नजर रखेंगे. 

फोकस में रहेंगी ये सारी चीजें 

जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक 3-4 सितंबर को होने वाली है. इसके साथ ही ऑटो सेल्स के भी आंकड़े सोमवार से आने शुरू हो जाएंगे, जिससे देश की इकोनॉमी की सेहत का पता लगेगा. आमतौर पर वाहनों की ज्यादा बिक्री को मजबूत आर्थिक प्रदर्शन के संकेत के तौर पर माना जाता है.

सोमवार को शुक्रवार को जारी पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़ों पर भी शेयर बाजार का रिस्पॉन्स देखने को मिल सकता है. कारोबारी साल 2026 की पहली तिमाही में भारत का जीडीपी ग्रोथ रेट उम्मीद से कहीं ज्यादा 7.8 परसेंट रही. 

पिछले हफ्ते शेयर बाजार का बुरा हाल 

पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुए. निफ्टी 443.25 अंक या 1.78 परसेंट गिरकर 24,426.85 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 1,497.20 अंक या 1.84 परसेंट लुढ़ककर 79,809.65 पर बंद हुआ. इस दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी भारी गिरावट देखी गई. निफ्टी मिडकैप 100 1,902.35 अंक या 3.30 परसेंट गिरकर 55,727.40 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 692.50 अंक या 3.86 परसेंट फिसलकर 17,227 पर बंद हुआ. 

कई कंपनियों का घटा मार्केट कैप 

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें, तो पीएसयू बैंक -3.46 परसेंट,  फाइनेंशियल सर्विसेज -2.85 परसेंट, रियल्टी -4.28 परसेंट, एनर्जी -2.52 परसेंट, मेटल -2.35 परसेंट और पीएसई -2.84 परसेंट की गिरावट के साथ बंद हुए. पीएसयू इंडेक्स ने एकमात्र बढ़त हासिल की, जो 0.73 परसेंट चढ़कर बंद हुआ.

बीते एक हफ्ते में सेंसेक्स में 1826 अंकों और निफ्टी में 540 अंकों की गिरावट आई है. इसके चलते रिलायंस इंडस्ट्रीज सहित शेयर बाजार में लिस्टेड 10 सबसे वैल्यूऐबल कंपनियों में से 8 कंपनियों के मार्केट कैप को नुकसान पहुंचा है. इनमें से RIL को 70,707.17 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है. 

ये भी पढ़ें: 

मुकेश अंबानी की कंपनी RIL सहित इन 8 कंपनियों को तगड़ा झटका, एक हफ्ते में डूबे 2,24,630.45 करोड़ रुपये

[ad_2]

Aaj ka love rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा रह

[ad_1]

Love Rashifal 1 September 2025: सोमवार, 1 सितंबर 2025 ग्रहों के गोचर पर आधारित है. ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति हमारे मन, मस्तिष्क और स्वभाव को प्रभावित करता है. कुंडली का पंचम भाव प्रेम संबंधों की जानकारी देता है.

यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए सितंबर का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.

Aaj ka love rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज के दिन पार्टनर की ओर से प्यार और सहयोग मिलेगा. रिलेशनशिप में नई शुरुआत रिश्तों को मजबूत करेगी. अविवाहित लोगों को किसी खास व्यक्ति से प्रेम का प्रस्ताव मिल सकता है.

Aaj ka love rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज के दिन रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा. पार्टनर आपकी परेशानियों को समझेगा. रिश्तों में पुरानी गलतफहमियों को बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें. 

Aaj ka love rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज के दिन रिश्तों में पार्टनर से थोड़ी अनबन देखने को मिल सकती है. बातचीत में स्थिति को संभालने की कोशिश करें. सिंगल लोगों को क्रश के साथ डिनर डेट पर जाने का मौका मिल सकता है. 

Aaj ka love rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज के दिन प्यार में रोमांस और अपनापन महसूस हो सकता है. पार्टनर की ओर से गिफ्ट या सरप्राइज मिल सकता है. अविवाहित लोगों का रिश्ता बेहतर हो सकता है.

Aaj ka love rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंह राशि वालों को रिश्तों में वफादारी और भरोसा मजबूत करने की जरूरत है. पार्टनर का सहयोग मिलेगा. डेटिंग लाइफ के लिए आज का दिन अच्छा जाने वाला है. 

Aaj ka love rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज के दिन प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर बहस की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. 

Aaj ka love rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज के दिन पार्टनर के साथ प्यार के लम्हें बिताने का मौका मिलेगा. पार्टनर आपकी भावनाओं से खुश होकर प्रेम में डूब सकते हैं. सिंगल लोगों की क्रश से मुलाकात हो सकती है. 

Aaj ka love rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)
आज के दिन रिश्तों में जुनून औह गहराई बढ़ेगी. पार्टनर के साथ मजाक-मस्ती करने से माहौल हल्का रहेगा. पार्टनर के साथ ईमानदारी से बातचीत करने पर प्रेम में मधुरता आएगी. 

Aaj ka love rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
लव लाइफ में आज के दिन खुशियों का वातावरण रहेगा. पार्टनर के साथ लंबी दूरी की यात्रा तय कर सकते हैं. शादीशुदा जीवन में संतान पक्ष की तरफ से अच्छी खबर मिल सकती है. 

Aaj ka love rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज के दिन रिश्तों में जिम्मेदारी बढ़ेगी. पार्टनर की ओर से आर्थिक और भविष्या से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं. 

Aaj ka love rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
लव लाइफ में आज के दिन उत्साह बना रहेगा. पुराने साथी के साथ मुलाकात होगी. नए रिश्तों में मधुरता आएगी.

Aaj ka love rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
मीन राशि के लिए आज का दिन पार्टनर की भावनाओं की क्रद करने वाला है. रोमांटिक डेट की योजना बना सकते हैं.  सिंगल लोगों को परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]