Numerology Prediction 30 August 2025: मूलांक 1 से 9 वालों के लिए शनिवार का दिन कैसा रहने वाला ह

[ad_1]

Daily Numerology Prediction: ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष का विशेष महत्व होता है. जिस तरह ज्योतिष विद्या की मदद से हम व्यक्ति के भविष्य की जानकारी देते हैं, ठीक उसी तरह हम अंकशास्त्र की मदद से भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी प्राप्त करते हैं.

अंक शास्त्र को अंग्रेजी में न्यूरोलॉजी कहते हैं. अंक ज्योतिष में नव ग्रहों के आधार पर गणना की जाती है. आज हम जानेंगे शनिवार, 30 अगस्त 2025 का दैनिक अंक राशिफल.

मूलांक 1 
मूलांक 1 वालों के लिए शनिवार का दिन सफलता से भरा रहने वाला है. कामकाज में मनचाहा परिणाम प्राप्त हो सकता है. लव लाइफ में आज के दिन खुशियां मिलेंगी. सेहत का ध्यान रखें. 

मूलांक 2 
मूलांक 2 वालों के लिए रिश्तों में तालमेल बनाए रखने की जरूरत है. जीवनसाथ की साथ भविष्य की योजना बना सकते हैं. जीवन में धैर्य बनाए रखने की जरूरत है.

मूलांक 3 
मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन अच्छा जाने वाला है. धन लाभ के योग बन रहे हैं. छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी. सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है.

मूलांक 4 
मूलांक 4 वालों के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रहने वाला है. पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहस की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. 

मूलांक 5 
आज के दिन नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं. आज आपकी यात्राएं काफी लाभकारी साबित हो सकती है. लव रिलेशनशिप काफी ज्यादा मजबूत होगा. 

मूलांक 6 
मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन रोमांटिक भरा रहने वाला है. प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ेगी. आर्थिक मामलों में लाभ की स्थिति बनती दिखाई दे रही है. 

मूलांक 7 
मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन मानसिक और शारीरिक शांति से भरा रहने वाला है. रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखने की जरूरत है. 

मूलांक 8 
मूलांक 8 वालों के आज का दिन मेहनत और संघर्ष से भरा रहने वाला है. धैर्य और संयम से काम में सफलता मिलेगी.जीवनसाथी के साथ आज का दिन आरमदायक रहने वाला है.

मूलांक 9
मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है. प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.  

[ad_2]

2025 में कौन किसके प्यार में, किसका रिश्ता खतरे में? बॉलीवुड स्टार्स का रिलेशनशिप स्टेटस जानें

[ad_1]

बॉलीवुड के गलियारों में आए दिन किसी न किसी सेलिब्रिटी की डेटिंग और डाइवोर्स की खबरें आते रहती हैं. हाल ही में गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की अफवाहों ने तूल पकड़ा था जिससे फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा. इस स्टोरी में जानिए क्या है 2025 में बॉलीवुड स्टार्स के रिलेशनशिप स्टेटस.

बॉलीवुड के इन सितारों का चल रहा है डेटिंग पीरियड

1. तारा सुतारिया – वीर पहाड़िया
बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शामिल तारा सुतारिया की डेटिंग की अफवाहों ने तब रफ्तार पकड़ी जब एक फैशन शो के दौरान एक्ट्रेस ने रैंप वॉक करते हुए वीर पहाड़िया को फ्लाइंग किस दिया था.

इसके बाद स्काई फोर्स एक्टर के साथ तारा सुतारिया को कई बात एयरपोर्ट में भी स्पॉट किया गया जिसके बाद फैंस ये कयास लगाने लगे कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. फैंस के कन्फ्यूजन को दूर करते हुए एक्ट्रेस ने खुद रणबीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में अपने रिलेशनशिप की खबरों की कन्फर्म किया.

बॉलीवुड में कौन किसे डेट कर रहा? किसका हो रहा है तलाक? जानें 2025 में स्टार्स का रिलेशनशिप स्टेटस

2. कृति सेनन – कबीर बहिया 
कृति सेनन और कबीर बहिया की डेटिंग की खबरें पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर चल रही हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच इंग्लैंड के लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट मैच के पांचवें दिन कई बॉलीवुड सेलेब्स भी मैच देखने पहुंचे थे. इस दौरान कृति सेनन और उनके रयूमर्ड बॉयफ्रेंड को भी स्पॉट किया गया था.

बिजनेसमैन कबीर बहिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी कृति के साथ फोटो शेयर की थी जिसके बाद दोनों की डेटिंग की खबरों को हवा मिल गई. हालांकि दोनों ने ही कई इंटरव्यूज में अपने आप को सिंगल बताया है. अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई भी ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं दी है.

बॉलीवुड में कौन किसे डेट कर रहा? किसका हो रहा है तलाक? जानें 2025 में स्टार्स का रिलेशनशिप स्टेटस

3. तृप्ति डिमरी – सैम मर्चेंट
तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट की डेटिंग की खबरें भी पिछले काफी टाइम से ऑडियंस को कंफ्यूज कर रही हैं. दोनों ने अभी तक इस रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा है लेकिन कई बार दोनों को साथ स्पॉट किया गया है जिससे उनकी डेटिंग की खबरों को हवा मिलती है.

रिपोर्ट्स ये दावा करते हैं कि धड़क 2 की स्क्रीनिंग न लिए भी दोनों को साथ देखा गया था. हाल ही में सोशल मीडिया पर इंस्टेंट बॉलीवुड का एक वीडियो वायरल हुआ जहां सैम मर्चेंट तृप्ति डिमरी को अपनी लग्जरियस गाड़ी में एयरपोर्ट ड्रॉप करने पहुंचे थे. हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं दिया है.

बॉलीवुड में कौन किसे डेट कर रहा? किसका हो रहा है तलाक? जानें 2025 में स्टार्स का रिलेशनशिप स्टेटस

4. जाह्नवी कपूर-शिखर पहाड़िया
परम सुंदरी स्टारर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने कॉफी विद करण में शिखर पहाड़िया संग अपने रिलेशनशिप का कंफर्मेशन दिया था. अक्सर ही दोनों को कई इवेंट्स में साथ स्पॉट किया जाता है और फैंस इस एडोरेबल जोड़ी पर खूब प्यार लुटाते हैं. एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड महज 13 साल की उम्र से ही बिजनेस वर्ल्ड से जुड़े हैं और बेशुमार दौलत के मालिक भी हैं.

बॉलीवुड में कौन किसे डेट कर रहा? किसका हो रहा है तलाक? जानें 2025 में स्टार्स का रिलेशनशिप स्टेटस

5. सुहाना खान– अगस्त्य नंदा
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और बॉलिवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को अक्सर ही पैप्स साथ स्पॉट करते हैं. इन दोनों की रिलेशनशिप को लेकर भी कयास लगाए जाते हैं लेकिन कभी भी दोनों ने इस पर खुलकर बात नहीं की है. नवभारत टाइम्स के मुताबिक दोनों के बीच नजदीकियां ‘द आर्चीज’ के सेट से बढ़ने लगी.

बॉलीवुड में कौन किसे डेट कर रहा? किसका हो रहा है तलाक? जानें 2025 में स्टार्स का रिलेशनशिप स्टेटस

इन सेलिब्रिटीज का रिश्ता है खतरे में

1. हंसिका मोटवानी-सुहैल कथूरिया
हंसिका मोटवानी और बिजनेसमैन सुहैल कथूरिया ने 2022 में सात फेरे लिए थे. लेकिन कुछ समय पहले से ये खबरें आने लगी कि दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है और अब दोनों इस रिश्ते से अलग होना चाहते हैं.

गणेश चतुर्थी के मौके पर भी एक्ट्रेस को अकेले ही तैयार हो कर पूजा करते देखा गया जिसके बाद ये चर्चाएं तेज हो गई कि दोनों अब अलग होने वाले हैं. लेकिन अब तक न तो हंसिका ने और न ही सुहैल ने अपने रिश्ते को लेकर कोई बात की है.

बॉलीवुड में कौन किसे डेट कर रहा? किसका हो रहा है तलाक? जानें 2025 में स्टार्स का रिलेशनशिप स्टेटस

2. गोविंदा-सुनीता आहूजा
गोविंदा और सुनीता आहूजा की तलाक की खबरों ने भी फैंस को काफी परेशान कर दिया था. लेकिन इसके बाद गणेश चतुर्थी के मौके पर दोनों को साथ में मिठाई बांटते देख फैंस ने राहत की सांस ली है.

इसके पहले भी इस कपल के अलग होने की खबरों ने तुल पकड़ा था जिसके जवाब में सुनीता आहूजा ने बयान दिया था कि कोई उन्हें अलग नहीं कर सकता. कुछ दिनों पहले भी गोविंदा के मैनेजर ने पीटीआई से खास बातचीत में इन अफवाहों को खारिज कर दिया था.

बॉलीवुड में कौन किसे डेट कर रहा? किसका हो रहा है तलाक? जानें 2025 में स्टार्स का रिलेशनशिप स्टेटस

3. ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन
बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन. पिछले काफी टाइम से दोनों की तलाक की खबरों ने ऑडियंस को परेशान कर दिया था. फैमिली फंक्शन और बाकी इवेंट्स में भी कई बार दोनों को अलग ही देखा गया जिससे फैंस ने ये कयास लगाया कि अब दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है. लेकिन बाद में ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में इन सभी अफवाहों पर ताला लगा दिया और कहा कि सभी बातें झूठी हैं.

बॉलीवुड में कौन किसे डेट कर रहा? किसका हो रहा है तलाक? जानें 2025 में स्टार्स का रिलेशनशिप स्टेटस

4. ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट
पिछले काफी समय से पॉपुलर कपल ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट का रिश्ता सवालों के कठघरे में है. लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए ट्रोलर्स और फेक न्यूज फैलाने वालों पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने अपनी स्टोरी के जरिए इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया.

बॉलीवुड में कौन किसे डेट कर रहा? किसका हो रहा है तलाक? जानें 2025 में स्टार्स का रिलेशनशिप स्टेटस

[ad_2]

एशिया कप इतिहास में सबसे बड़ी पार्टनरशिप की लिस्ट, टॉप-10 में पांच तो सिर्फ भारतीयों के नाम

[ad_1]

क्रिकेट मैच में पार्टनरशिप किसी भी टीम की जीत की सबसे बड़ी कुंजी मानी जाती है. जब दो बल्लेबाज क्रीज पर टिककर रन बनाते हैं, तो न केवल स्कोरबोर्ड तेजी से आगे बढ़ता है बल्कि विपक्षी टीम पर दबाव भी बढ़ जाता है. अच्छी साझेदारी मुश्किल हालात में टीम को संभाल सकती है और बड़े मैचों में जीत की नींव रखती है. एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में भी कई ऐसी साझेदारियां हुई, जिसने टीम को जीत दिला दी. आइए जानते हैं एशिया कप की टॉप-10 सबसे बड़ी साझेदारियों के बारे में.

एशिया कप की 10 सबसे बड़ी साझेदारियां

  • विराट कोहली और केएल राहुल – 233 रन

एशिया कप के इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड विराट कोहली और केएल राहुल के नाम है. राहुल और कोहली ने साल 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे विकेट के लिए नाबाद 233 रन जोड़ दिए.

  • नासिर जमशेद और मोहम्मद हफीज – 224 रन

पाकिस्तान के नासिर जमशेद और मोहम्मद हफीज इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. नासिर और हफीज ने साल 2012 में भारत के खिलाफ पहले विकेट के लिए 224 रन जोड़े थे.

  • यूनिस खान और शोएब मलिक – 223 रन

पाकिस्तान के यूनिस खान और शोएब मलिक इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. यूनिस और शोएब ने साल 2004 में हांगकांग के खिलाफ तीसरे विकेट के लिए 223 रन जोड़े थे.

  • इफ्तिखार अहमद और बाबर आजम – 214 रन

पाकिस्तान के बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद और बाबर आजम का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. बाबर और इफ्तिखार ने साल 2023 में नेपाल के खिलाफ 5वें विकेट के लिए 214 रन जोड़े थे.

  • अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली – 213

भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली पांचवें स्थान पर हैं. रहाणे और कोहली ने साल 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे विकेट के लिए 213 रन जोड़े थे.

  • रोहित शर्मा और शिखर धवन – 210

भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं. रोहित और धवन ने साल 2018 में पहले विकेट के लिए 210 रन जोड़े थे.

  • मोइन-उल-अतीक और इजाज अहमद – 205 रन

पाकिस्तान के बल्लेबाज मोइन-अली-अतीक और इजाज अहमद ने बांग्लादेश के खिलाफ साल 1988 में 205 रन जोड़े थे. वो लिस्ट में सातवें स्थान पर हैं.

  • विराट कोहली और गौतम गंभीर – 205 रन

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और गौतम गंभीर इस लिस्ट में 8वें स्थान पर हैं. कोहली और गंभीर ने श्रीलंका के खिलाफ साल 2012 में दूसरे विकेट के लिए 205 रन जोड़े थे.

  • कुमार संगाकारा और सनथ जयसूर्या – 201 रन

श्रीलंका के बल्लेबाज कुमार संगाकारा और सनथ जयसूर्या इस लिस्ट में 9वें स्थान पर हैं. संगाकारा और जयसूर्या ने बांग्लादेश के खिलाफ साल 2008 में 201 रन जोड़े थे.

  • वीरेंद्र सहवाग और सुरेश रैना – 198

भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना और वीरेंद्र सहवाग ने साल 2008 में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 198 रन जोड़ दिए थे. वो इस लिस्ट में 10वें स्थान पर हैं.

यह भी पढ़ें- दो वर्ल्ड कप खेल चुका क्रिकेटर बना डकैत, अदालत ने सुनाई बहुत बड़ी सजा; जानें पूरा मामला

[ad_2]