Reliance Jio के IPO ने बढ़ाई हलचल, जानें कितना होगा इसका साइज? एक्सपर्ट्स ने लगाया अनुमान

[ad_1]

Reliance Jio IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने 48वीं एजीएम की बैठक के दौरान बताया कि टेलीकॉम सेक्टर की उनकी कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) साल 2026 की पहली छमाही में अपना आईपीओ लॉन्च कर सकती है, जिसकी लंबे समय से इंतजार की जा रही है. मुकेश अंबानी ने अपने शेयरहोल्डर्स को बताया कि उनकी टेलीकॉम और डिजिटल कंपनी रिलायंस जियो का आईपीओ अगले साल की छमाही में आ सकता है. 

आईपीओ की साइज को लेकर बढ़ा उत्साह 

रिलायंस जियो के आईपीओ की घोषणा होने के बाद से निवेशकों में इसकी साइज को लेकर उत्साह बढ़ गया है. सभी यह जानने की कोशिश में लगे हुए हैं कि आईपीओ का साइज कितना होगा? एक्सपर्ट्स का मानना है कि रिलायंस जियो का आईपीओ भारतीय शेयर बाजार के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होने वाला है, जो हुंडई मोटर इंडिया के आईपीओ से भी बड़ा होगा. 

इतना होने का लगाया जा रहा अनुमान 

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, SBI सिक्योरिटीज के फंडामेंटल रिसर्च हेड सनी अग्रवाल का मानना ​​है कि रिलायंस जियो का वैल्यूएशन लगभग 113-120 अरब डॉलर (10-10.50 लाख करोड़ रुपये) के बीच हो सकता है. ऐसे में अगर इसका 5 परसेंट हिस्सा भी बेचा जाता है, तो रिलायंस जियो के आईपीओ का साइज 50,000-52,500 करोड़ रुपये तक हो सकता है. इसी के साथ यह भारतीय शेयर बाजार के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा. 

निवेशकों को तगड़े मुनाफे की उम्मीद 

उन्होंने आगे कहा कि कंपनी ने भारत में पहले ही 500 मिलियन (50 करोड़) ग्राहकों का आंकड़ा पार कर लिया है. 2020 में गूगल और फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा इसमें लगभग 20 अरब डॉलर का मोटा निवेश किया था. फिलहाल, इसका वैल्यूएशन 58 अरब डॉलर है, लेकिन अगले छह सालों में इसमें लगभग दो गुना इजाफा होने की संभावना है. ऐसे में इसका फायदा कंपनी के निवेशकों को भी मिलेगा.

अरिहंत कैपिटल मार्केट्स के जॉइंट एमडी अर्पित जैन का भी यही कहना है कि रिलायंस जियो आईपीओ के जरिए लगभग 52,000 करोड़ रुपये जुटा सकती है. आपको बता दें कि भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ हुंडई मोटर इंडिया का रहा है. कंपनी ने इस आईपीओ के जरिए 27850 करोड़ रुपये जुटाए थे. हुंडई मोटर इंडिया के बाद एलआईसी ऑफ इंडिया (21,000 करोड़ रुपये), पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशन (18,300 करोड़ रुपये) और कोल इंडिया (15,200 करोड़ रुपये) के आईपीओ का स्थान आता है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 

LIC India Dividend: LIC ने भरी सरकारी खजाने की तिजोरी, दिया 7324 करोड़ रुपये का डिविडेंड

[ad_2]

Video: बस वाले की लापरवाही, बिना देखे लिया यू-टर्न, बाइक में मारी जोरदार टक्कर, वीडियो वायरल

[ad_1]

Road Accident: सोशल मीडिया पर आए दिन सड़क हादसों के वीडियो वायरल होते रहते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जो सोचने पर मजबूर कर देता है. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि एक बस ड्राइवर सड़क पर यू-टर्न लेने की कोशिश कर रहा था. तभी अचानक तेज रफ्तार में एक बाइक सवार आ गया और बस से जोरदार टकरा गया. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार कुछ दूर जाकर सड़क पर गिर पड़ा. वहां मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर उसे उठाया और सकी हालत देखने  के लिए बस ड्राइवर व कंडक्टर भी बाहर निकल आए.

घटना के बाद बस ड्राइवर और बाइक सवार पर उठे सवाल

यह वीडियो एक बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ. अब सवाल यही है कि क्या बस चालक कुछ सेकंड इंतजार कर सकता था? अगर वह धैर्य रखकर रुक जाता तो शायद बाइक आराम से निकल जाती और यह हादसा टल सकता था. लेकिन दूसरी ओर यह भी सोचना जरूरी है कि क्या बाइक सवार रुककर बस को यू-टर्न लेने देता? अक्सर देखा जाता है कि बाइक चालक तेजी से निकलने की कोशिश करते हैं और बड़े वाहनों को रास्ता देने से बचते हैं.

लापरवाही से हुआ हादसा

असल में सड़क पर हादसों का बड़ा कारण यही है कि हर कोई पहले निकलना चाहता है. न बस ड्राइवर धैर्य रखता है और न ही कई बार बाइक सवार सावधानी बरतते हैं. नतीजा यह होता है कि छोटी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन जाती है.

कुछ सेकंड रुकने से किसी का बड़ा नुकसान नहीं होता, बल्कि यह जिंदगी बचा सकता है. इसलिए चाहे बस चालक हो या बाइक सवार दोनों को ही धैर्य और सावधानी से गाड़ी चलानी चाहिए.


मासिक दुर्गाष्टमी अगस्त 2025: जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जीवन की मुश्किलों से मुक्ति पाने

[ad_1]

Masik Durga Ashtami August 2025: हिंदू धर्म में दुर्गाष्टमी का महत्व बेहद खास माना जाता है. यह त्यौहार हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन भक्त मां दुर्गा की आराधना करते हैं और लंबा व्रत रखते हैं.

अगस्त 2025 की मासिक दुर्गाष्टमी 31 अगस्त को है. इसे करने से जीवन की कठिनाइयों और नकारात्मक शक्तियों से सुरक्षा मिलती है. आइए जानते हैं मासिक दुर्गाष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और इसका महत्व.

दुर्गाष्टमी का शुभ मुहूर्त
इस बार अष्टमी तिथि 30 अगस्त 2025 की रात 10:46 बजे से शुरू होकर 1 सितंबर 2025 को सुबह 12:57 बजे तक रहेगी. यह समय पूजा और व्रत के लिए सबसे शुभ माना जाता है.

दुर्गाष्टमी का महत्व
दुर्गाष्टमी का त्योहार अच्छाई पर बुराई की जीत का प्रतीक है. प्राचीन कथा के अनुसार, राक्षस महिषासुर ने इंसानों और देवताओं को परेशान करना शुरू कर दिया था. उसने भगवान ब्रह्मा से अमरत्व का वरदान मांगा, लेकिन उसे केवल ऐसा वरदान मिला कि कोई भी मानव, देवता या पशु उसे नहीं मार सकता.

महिषासुर की बढ़ती शक्ति को देखकर, देवताओं ने मां दुर्गा का निर्माण किया. दस हाथों वाली और सिंह पर सवार मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया और संसार में शांति स्थापित की. इसलिए दुर्गाष्टमी को शक्ति और विजय का प्रतीक माना जाता है.

मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा विधि और व्रत

  • सुबह जल्दी उठकर अपने पूजा स्थल और घर को स्वच्छ करें.
  • दुर्गा सप्तशती का पाठ या चंडी पाठ करना शुभ माना जाता है.
  • व्रत रखने वाले भक्त मंत्र और स्तोत्र का उच्चारण करें.
  • माता को फल, पान के पत्ते, मिठाई और घर का बना खाना अर्पित करें.

मान्यता है कि दुर्गाष्टमी का व्रत करने से सुख-शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि मिलती है. यह दिन न केवल भक्ति का, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और आशीर्वाद पाने का भी अवसर है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

VIDEO: जापान में बुलेट ट्रेन की सवारी पर निकले PM मोदी और शिगेरु इशिबा

[ad_1]

PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ टोक्यो से सेंडाई तक बुलेट ट्रेन से सफर किया. दोनों नेताओं ने अपनी यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं. जापान के प्रधानमंत्री ने X पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री मोदी के साथ  सेंडाई की ओर. कल रात से जारी यह यात्रा अब ट्रेन के अंदर भी साथ है.” 

 पीएम मोदी ने भी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि वे  सेंडाई पहुंच गए हैं. जापान के सेंडाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्थानीय लोगों ने ‘मोदी सैन वेलकम’ के नारों के साथ स्वागत किया.

भारतीय लोको पायलटों से मुलाकात और ALFA-X ट्रेन का अवलोकन

 सेंडाई पहुंचने के बाद दोनों नेताओं ने ईस्ट जापान रेलवे कंपनी (JR East) में प्रशिक्षण ले रहे भारतीय लोको पायलटों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने नई ALFA-X ट्रेन का निरीक्षण किया और कंपनी के चेयरमैन से बुलेट ट्रेन परियोजना पर जानकारी ली.

 

सेमीकंडक्टर प्लांट और कोच मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का दौरा

पीएम मोदी ने मियागी प्रीफेक्चर के ओहिरा गांव में बन रहे सेमीकंडक्टर वेफर फैब्रिकेशन प्लांट का भी दौरा किया. यह संयंत्र ताइवान की PSMC, SBI होल्डिंग्स और जापानी साझेदारों के संयुक्त उपक्रम जापान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (JSMC) द्वारा तैयार किया जा रहा है. यह जापान की चिप निर्माण क्षमता को पुनर्जीवित करने की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक है.

आर्थिक सुरक्षा और टेक्नोलॉजी साझेदारी पर जोर

भारत और जापान इन दिनों आर्थिक सुरक्षा के क्षेत्र में नज़दीकी से काम कर रहे हैं, जिसमें सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्रिटिकल मिनरल्स और क्लीन एनर्जी शामिल हैं. पीएम मोदी का यह दौरा इसी सहयोग को मज़बूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

भारत-जापान संयुक्त विज़न और चंद्रयान-5 समझौता

इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान दोनों देशों ने “इंडिया-जापान जॉइंट विज़न फॉर द नेक्स्ट डिकेड: आठ दिशाएं” नामक साझा दृष्टि दस्तावेज़ को अपनाया. सुरक्षा सहयोग पर संयुक्त घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर किए गए. इसके अलावा, चंद्रयान-5 मिशन के लिए दोनों देशों की स्पेस एजेंसियों के बीच ध्रुवीय क्षेत्र की संयुक्त खोज हेतु समझौता भी हुआ.

जापान से चीन रवाना होंगे पीएम मोदी

शनिवार सुबह टोक्यो में पीएम मोदी ने जापान के 16 प्रीफेक्चर्स के गवर्नर्स के साथ चर्चा की. इसके बाद, पीएम मोदी आज ही शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) शिखर सम्मेलन में शामिल होने चीन रवाना होंगे.



[ad_2]

ईशा देओल से कितने रईस हैं एक्स पति भरत तख्तानी? दोनों की नेटवर्थ में है जमीन आसमान का अंतर

[ad_1]

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी ने 11 साल की शादी के बाद  पिछले साल ऑफिशियली अलग होने की अनाउंमेंट कर हर किसी को हैरान कर दिया था. ये जोड़ी दो बेटियों, राध्या और मिराया, के पेरेंट्स हैं. वहीं अब ईशा के एक्स पति ने एक मिस्ट्री गर्ल संग रोमांटिक तस्वीर शेयर कर कंफर्म किया कर दिया है कि उनकी लाइफ में प्यार की फिर से एंट्री हो चुकी है. इन सबके बीच बता दें चलिए जानते हैं ईशा और उनके एक्स पति भरत में से कौन ज्यादा अमीर है?

कितनी है ईशा देओल के एक्स पति भरत तख्तानी की नेटवर्थ?
मुंबई के एक जानें-मानें सिंधी परिवार से ताल्लुक रखने वाले बिजनेसमैन भरत तख्तानी ने 29 जून, 2012 को मुंबई के इस्कॉन मंदिर में एक सादे समारोह में ईशा देओल के साथ शादी की थी. हालांकि अब ये जोड़ी अलग हो चुकी है. बता दें कि भरत तख्तानी 1950 में स्थापित ज़ार ज्वेल्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं और कथित तौर पर आर.जी. बैंगल्स प्राइवेट लिमिटेड को भी मैनेज करते हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ईशा देओल के एक्स पति, भरत तख्तानी, लग्ज़री ज्वेलरी ब्रांड, ज़ार ज्वेल्स के भी डायरेक्टर हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ 165 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है.

ईशा देओल से कितने रईस हैं एक्स पति भरत तख्तानी? दोनों की नेटवर्थ में है जमीन आसमान का अंतर

कितनी है ईशा देओल की नेटवर्थ
दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बड़ी बेटी ईशा देओल ने 2002 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. उनकी फिल्म धूम और नो एंट्री सफल रही थी लेकिन फिर भी ईशा का करियर परवान नहीं चढ़ पाया. फिर  उन्होंने भरत तख्तानी संग शादी के बाद एक ब्रेक  लिया लेकिन शॉर्ट फिल्म केकवॉक के साथ और 2012 में रोडीज़ एक्स 2 में एक गैंग लीडर बनकर उन्होंने कमबैक किया, हालांकि सटीक रूप से जानकारी नहीं है. लेकिन मीडिया  रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशा देओल की कुल नेटवर्थ 50 से 100 करोड़ रुपये के बीच है. यानी वे कुल संपत्ति के मामले में अपने एक्स पति भरत तख्तानी से पीछे हैं.

ये भी पढ़ें:-ईशा देओल के Ex पति भरत की लाइफ में फिर हुई प्यार की एंट्री, मिस्ट्री गर्ल संग शेयर की रोमाटिक तस्वीरें, लिख दी दिल की बात

[ad_2]

Video: ‘भगा और तेज’, हाइवे पर दो बाइक्स की जबरदस्त टक्कर, वीडियो देख सहम जाएंगे आप!

[ad_1]

Collision Between Two Bikes: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क सुरक्षा से जुड़ा बड़ा सबक छिपा हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक चालक, कार से कहता है – भगा और तेज ऐसा लग रहा था मानो दोनों हाईवे पर रेस लगा रहे हों. दोनों ही तेज रफ्तार में वाहन चला रहे थे. तभी अचानक एक बाइक चालक सड़क पार कर रहा था. इस जोरदार टक्कर में दोनों बाइकें बुरी तरह गिर गईं. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

गनीमत रही कि हादसा गंभीर नहीं हुआ, लेकिन स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कितना खतरनाक हो सकता था. यह पूरी घटना एक बाइक चालक के हेलमेट पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वीडियो देखने के बाद लोग सड़क पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और मजाक-मस्ती में और तेज कहने के खतरों पर चर्चा कर रहे हैं.

हाईवे पर गाड़ी चलाते समय हमेशा सतर्क रहना चाहिए. अचानक सामने कुत्ते, मवेशी, बैटरी ऑटो रिक्शा या बाइक आ सकते हैं. ऐसे में तेज रफ्तार बड़ा खतरा साबित हो सकती है. अगर स्पीड कम हो तो वाहन को रोकना आसान होता है, लेकिन ज्यादा स्पीड पर अचानक आने वाली रुकावट को संभालना मुश्किल हो जाता है.

हाईवे पर संयम से चलाने चाहिए वाहन

यह हादसा हमें यही संदेश देता है कि सड़क पर रेस लगाने या दूसरों पर दबाव डालकर तेज चलाने की गलती नहीं करनी चाहिए. परिवार, दोस्त या यात्री भी ड्राइवर से कभी भगा और तेज कहकर उसकी जान और दूसरों की जान खतरे में न डालें. हाईवे पर संयम और जिम्मेदारी से वाहन चलाना ही असली समझदारी है.


VIDEO: नीतीश राणा ने जड़ दिए 15 छक्के, सिर्फ इतने गेंदों पर बनाया शतक, मारपीट हो गई

[ad_1]

 DPL 2025: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में वेस्ट दिल्ली लायंस के कप्तान नीतीश राणा का बल्ला जमकर गरजा. उन्होंने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के खिलाफ महज 42 गेंदों में शतक ठोक दिया और अपनी टीम को क्वालिफायर-2 में पहुंचा दिया. इस दौरान उन्होंने गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 15 छक्कों व 8 चौकों की मदद से नाबाद 134 रन (55 गेंद) बनाए.

राणा की तूफानी पारी के बीच मैदान पर गर्मी का दूसरा नजारा भी देखने को मिला. उनका साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज स्पिनर दिग्वेश राठी से झगड़ा हो गया, जो धीरे-धीरे मारपीट की नौबत तक पहुंच गया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.


पहले बल्लेबाजी में साउथ दिल्ली का दम

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी. टीम की शुरुआत अच्छी रही. ओपनर अंकुर कौशिक (16 रन) और अनमोल शर्मा ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़ दिए.

अंकुर के आउट होने के बाद कुंवर बिधूड़ी 6 रन बनाकर जल्दी ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद अनमोल शर्मा ने 39 गेंदों पर 55 रन (7 चौके, 2 छक्के) की शानदार पारी खेली.

फिर कप्तान तेजस्वी दहिया (60 रन, 33 गेंद, 2 चौके, 6 छक्के) और सुमित माथुर (नाबाद 48 रन, 26 गेंद, 5 चौके, 2 छक्के) ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. इनकी बल्लेबाजी की बदौलत साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने 20 ओवर में 201/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया.

गेंदबाजी में वेस्ट दिल्ली की ओर से ऋतिक शौकिन ने 2 विकेट, जबकि शुभम दुबे, शिवांक वशिष्ठ और अनिरुद्ध चौधरी ने एक-एक विकेट लिया.

राणा ने बनाया मैच एकतरफा

202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट दिल्ली लायंस ने शुरुआत से ही आक्रामक बैटिंग की. कप्तान नीतीश राणा का बल्ला जैसे आग उगल रहा था. उन्होंने हर गेंदबाज की जमकर खबर ली और सिर्फ 42 गेंदों में अपना शतक पूरा किया.

राणा ने पारी के अंत तक नाबाद 134 रन (55 गेंद, 8 चौके, 15 छक्के) ठोक दिए. उनके अलावा विकेटकीपर क्रिस यादव ने 31 रन (22 गेंद, 1 चौका, 3 छक्के) और मयंक गोसाईं ने नाबाद 15 रन बनाए.

वेस्ट दिल्ली की टीम ने यह मैच 17 गेंद शेष रहते 7 विकेट से अपने नाम कर लिया.

जब मैदान पर मारपीट पर उतर गए राणा और राठी

मैच का सबसे विवादित पल वेस्ट दिल्ली की पारी के दौरान आया. नीतीश राणा लगातार छक्के बरसा रहे थे और दिग्वेश राठी के एक ओवर में उन्होंने तीन छक्के भी जड़ दिए. इससे राठी बौखला गए.

अगली गेंद डालते वक्त राणा क्रीज से पीछे हटे और दोनों में बहस शुरू हो गई. कुछ देर तक मैदान पर तू-तू, मैं-मैं चलती रही. राणा ने तो गुस्से में बल्ला तक उठा लिया. मामला बिगड़ने ही वाला था कि अंपायर और खिलाड़ियों ने बीचबचाव कर स्थिति को संभाला.

गेंदबाजी में राठी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और बहुत ही मंहगे साबित हुए. उन्होंने सिर्फ 2 ओवर में 39 रन लुटा दिए और फिर उन्हें दुबारा गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला.



[ad_2]

BSNL के नए प्लान ने उड़ा दिए Jio के होश! महज 5 रुपये में मिल रहे 25 OTT बिलकुल फ्री, जानें बेनि

[ad_1]

BSNL New Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने अपने BiTV सर्विस के लिए नया प्रीमियम प्लान लॉन्च किया है जो पारंपरिक DTH सेट-टॉप बॉक्स को बेअसर कर सकता है. अभी तक BSNL अपने मोबाइल यूज़र्स को फ्री BiTV सर्विस देता था लेकिन नए प्रीमियम पैक में और भी बड़े फायदे शामिल किए गए हैं. इसमें यूज़र्स को 450+ लाइव टीवी चैनल्स और 25 पॉपुलर OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है.

BSNL BiTV प्रीमियम प्लान के फायदे

कंपनी ने इस प्लान की जानकारी अपने X (पहले Twitter) हैंडल पर शेयर की. नया BiTV प्रीमियम पैक मात्र 151 रुपये प्रति माह (यानी करीब 5 रुपये प्रतिदिन) में उपलब्ध है. इसमें शामिल हैं 450 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स, 25 प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस. इनमें SonyLIV, Zee5, ShemarooMe, SunNXT, Fancode और ETV Win जैसे बड़े नाम शामिल हैं. BSNL ने इसे ऑल-इन-वन एंटरटेनमेंट पैक बताया है.

सस्ते पैक भी हुए लॉन्च

प्रीमियम पैक के साथ ही BSNL ने दो किफायती पैक भी पेश किए हैं:

28 रुपये का 30 दिन वाला पैक: इसमें 7 OTT ऐप्स और 9 कॉम्प्लिमेंट्री OTT ऐप्स मिलते हैं.

29 रुपये का पैक: इसमें भी लगभग वही बेनिफिट्स हैं लेकिन OTT ऐप्स की लिस्ट थोड़ी अलग है. ये पैक खासकर रीजनल कंटेंट पसंद करने वाले यूज़र्स के लिए बनाए गए हैं.

क्यों खास है ये प्लान?

BSNL का यह नया कदम सीधा DTH मार्केट को चुनौती देता है. जहां DTH कनेक्शन में अलग-अलग चैनल पैक्स चुनने पड़ते हैं, वहीं इस प्लान में यूज़र्स को एक ही सब्सक्रिप्शन में टीवी और OTT दोनों का मज़ा मिल रहा है. इस तरह, BSNL का यह प्रीमियम प्लान इंटरनेट टीवी और ओटीटी दर्शकों के लिए एक सस्ता और ऑल-इन-वन सॉल्यूशन बन सकता है.

Jio का 299 रुपये वाला प्लान

Jio का 299 रुपये वाला प्लान इस तुलना में सबसे वैल्यू-फॉर-मनी माना जा सकता है. इसमें 28 दिनों के लिए रोजाना 1.5GB True 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन मिलते हैं. साथ ही इसमें तीन महीने का JioCinema Mobile सब्सक्रिप्शन भी शामिल है जिसकी कीमत अकेले 149 रुपये होती है.

इस प्लान में आपको JioTV और Jio AICloud (50GB स्टोरेज) का एक्सेस भी मुफ्त मिलता है. डेटा खत्म होने के बाद स्पीड 64kbps हो जाती है. हालांकि, यह ध्यान देना जरूरी है कि OTT एक्सेस बनाए रखने के लिए प्लान की समाप्ति के 48 घंटों के भीतर रिचार्ज करना होगा.

यह भी पढ़ें:

Online या Offline! कहां से फोन खरीदने में है समझदारी, जानें किन बातों का रखना चाहिए ध्यान



[ad_2]

बिग बॉस 19 में सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा कंटेस्टेंट कौन? यहां से की है स्टडी कंप्लीट

[ad_1]

म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम अमाल मलिक भी इस सीजन का हिस्सा हैं. अमाल ने जमनाबाई नारसी स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने ऊषा प्रविण गांधी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से ग्रेजुएशन किया. इतना ही नहीं, अमाल ने लंदन के ट्रिनिटी लाबन स्कूल से मास्टर्स भी किया है. उनकी पढ़ाई और म्यूजिक करियर दोनों ही उन्हें बाकी कंटेस्टेंट्स से अलग पहचान देते हैं.

म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम अमाल मलिक भी इस सीजन का हिस्सा हैं. अमाल ने जमनाबाई नारसी स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने ऊषा प्रविण गांधी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से ग्रेजुएशन किया. इतना ही नहीं, अमाल ने लंदन के ट्रिनिटी लाबन स्कूल से मास्टर्स भी किया है. उनकी पढ़ाई और म्यूजिक करियर दोनों ही उन्हें बाकी कंटेस्टेंट्स से अलग पहचान देते हैं.

फिल्म और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान दिया. उन्होंने लॉ की पढ़ाई की और 2020 में एलएलएम (L.L.M) भी पूरा किया. उनकी यह उपलब्धि उन्हें इस शो में सबसे पढ़े-लिखे कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शुमार करती है.

फिल्म और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान दिया. उन्होंने लॉ की पढ़ाई की और 2020 में एलएलएम (L.L.M) भी पूरा किया. उनकी यह उपलब्धि उन्हें इस शो में सबसे पढ़े-लिखे कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शुमार करती है.

टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना न सिर्फ एक्टिंग में बल्कि पढ़ाई में भी कमाल हैं. कानपुर से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने मुंबई से एमबीए किया. गौरव ने अपने करियर की शुरुआत आईटी फर्म में मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर की थी, लेकिन बाद में उन्होंने एक्टिंग को चुना और आज टीवी जगत का जाना-पहचाना नाम बन गए.

टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना न सिर्फ एक्टिंग में बल्कि पढ़ाई में भी कमाल हैं. कानपुर से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने मुंबई से एमबीए किया. गौरव ने अपने करियर की शुरुआत आईटी फर्म में मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर की थी, लेकिन बाद में उन्होंने एक्टिंग को चुना और आज टीवी जगत का जाना-पहचाना नाम बन गए.

मॉडल और एक्टर बसीर अली ने अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद के सेंट मैरी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग और रियलिटी शोज में कदम रखा और अब बिग बॉस 19 का हिस्सा बन चुके हैं.

मॉडल और एक्टर बसीर अली ने अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद के सेंट मैरी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग और रियलिटी शोज में कदम रखा और अब बिग बॉस 19 का हिस्सा बन चुके हैं.

यूट्यूब पर अपने मजेदार वीडियोज के लिए मशहूर मृदुल तिवारी भी पढ़ाई में आगे रहे हैं. उन्होंने मेरठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के बाद उन्होंने डिजिटल दुनिया में कदम रखा और अपने फनी कंटेंट से लाखों लोगों का दिल जीता.

यूट्यूब पर अपने मजेदार वीडियोज के लिए मशहूर मृदुल तिवारी भी पढ़ाई में आगे रहे हैं. उन्होंने मेरठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के बाद उन्होंने डिजिटल दुनिया में कदम रखा और अपने फनी कंटेंट से लाखों लोगों का दिल जीता.

सोशल मीडिया की दुनिया के चर्चित नाम और कोरियोग्राफर आवेज दरबार भी पढ़ाई में पीछे नहीं रहे. उन्होंने मुंबई के एलटीएम कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया और डांस के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई और अब बिग बॉस में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं.

सोशल मीडिया की दुनिया के चर्चित नाम और कोरियोग्राफर आवेज दरबार भी पढ़ाई में पीछे नहीं रहे. उन्होंने मुंबई के एलटीएम कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया और डांस के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई और अब बिग बॉस में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं.

नगमा मिराजकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के रूप में लोकप्रिय हैं. उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की और फिर एमबीए किया. उनकी पढ़ाई और सोशल मीडिया पर उनकी पहचान दोनों ही उन्हें खास बनाती हैं.

नगमा मिराजकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के रूप में लोकप्रिय हैं. उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की और फिर एमबीए किया. उनकी पढ़ाई और सोशल मीडिया पर उनकी पहचान दोनों ही उन्हें खास बनाती हैं.

Published at : 30 Aug 2025 08:38 AM (IST)

Preferred Sources

शिक्षा फोटो गैलरी

[ad_2]

September 2025 Grah Gochar: सितंबर में 4 ग्रहों की बदलेगी चाल, इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

[ad_1]

September 2025 Grah Gochar: ब्रह्मांड में उपस्थित सभी ग्रह अपनी निश्चित समयावधि में राशि और नक्षत्र बदलते हैं. ग्रहों की चाल मे बदलाव होने से शुभ-अशुभ योग भी बनते हैं. सितंबर महीने की शुरुआत होने वाली है और यह महीना ग्रह-नक्षत्र की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है.

ज्योतिष की माने तो सितंबर के महीने में सूर्य, शुक्र, बुध और मंगल जैसे बड़े ग्रह अपनी राशि में बदलाव करेंगे. इन ग्रहों के राशि बदलने या गोचर का शुभ-अशुभ प्रभाव भी राशियों पर पड़ेगा. आइये जानते हैं सितंबर में महीने की किस तारीख को किस ग्रह की बदलेगी चाल और राशियों पर कैसा होगा असर.




सितंबर में इन ग्रहों का होगा गोचर (September 2025 Grah Gochar List)







13 सितंबर 2025 तुला राशि में मंगल का गोचर
15 सितंबर 2025 सिंह राशि में शुक्र और कन्या राशि में बुध का गोचर
17 सितंबर 2025 कन्या राशि में सूर्य गोचर
राशियों पर शुभ प्रभाव वृषभ, कर्क, सिंह और धनु

ग्रह-गोचर का राशियों पर शुभ प्रभाव

वृषभ राशि (Taurus)- सितंबर का महीना वृष रशि के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. ग्रहों के गोचर और इससे बनने वाले शुभ योगों से आपके जीवन में नई उम्मीदों का द्वार खुलेगा और सभी अधूरे काम पूरे हो जाएंगे. करियर-कारोबार की दृष्टि से भी माह आपके पक्ष में रहने वाला है. पारिवारिक और आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी.

कर्क राशि (Cancer)- ग्रह-गोचर का कर्क राशि वाले जातकों पर भी सकरात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा और सितंबर के महीने में आर्थिक समस्याएं कम होंगी. इस माह किए गए लेन-देन का भी लाभ होगा. परीक्षार्थियों को भी निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी. पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा.

सिंह राशि (Leo)- सितंबर का महीना सिंह राशि वालों के लिए फलदायी रहेगा. सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं, जिससे आपको शुभ परिणाम मिलेंगे. मानिसक प्रसन्नता रहेगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी.

धनु राशि (Sagittarius)- धनु राशि वालों के लिए भी सितंबर में होने वाले ग्रहों की चाल में बदलाव का अनुकूल फल मिलेगा. मानसिक तनाव मे कमी आएगी. व्यापारियों को व्यापार में मुनाफा होगा. साथ ही इस माह स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Pitru Paksha 2025: गर्भवती महिलाएं पितृपक्ष में क्या न करें, शिशु पर पड़ सकता है असर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]