7 साल बाद चीन पहुंचे पीएम मोदी का रेड कारपेट पर ग्रैंड वेलकम, SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

[ad_1]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार (30 अगस्त 2025) को चीन पहुंच चुके हैं. शिखर सम्मेलन से इतर वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे.

रेड कारपेट पर पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम

प्रधानमंत्री मोदी जापान की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद चीन के तियानजिन पहुंचे. चीन पहुंचे ही उनका रेड कारपेट पर भव्य स्वागत किया गया. प्रधानमंत्री एक सितंबर तक चीन में रहेंगे. यहां चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पीएम मोदी के बीच दोनों देशों के संबंधों को और सामान्य बनाने पर बात होगी.

पुतिन और जिनपिंग से अलग-अलग वार्ता करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी की चीन यात्रा ट्रंप की व्यापार नीति के कारण पैदा हुई आर्थिक उथल-पुथल के बीच हो रही है. भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद दुनिया की राजनीति में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है. एससीओ बैठक में शामिल होने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी चीन आएंगे. पीएम यहां दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष से अलग-अलग द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.

पीएम मोदी के चीन दौरे को लेकर बीजिंग में उत्साह का माहौल है. इस ऐतिहासिक दौरे को लेकर न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि स्थानीय चीनी नागरिकों और कारोबारियों में भी बड़ी उम्मीदें हैं. इस दौरे को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

20 से ज्यादा देशों के नेता SCO बैठक में पहुंचेंगे

चीन में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक एससीओ समिट की बैठक होने वाली है. इसमें 20 से ज्यादा देशों के नेता शामिल होंगे. पीएम मोदी और शी जिनपिंग पिछली बार अक्तूबर 2024 में रूस के कजान में ब्रिक्स समिट के दौरान मिले थे. इस दौरान दोनों के बीच द्विपक्षीय बातचीत भी हुई थी.

प्रधानमंत्री ने जापान और चीन के दौरे पर रवाना होने से पहले गुरुवार (28 अगस्त 2025) को विश्वास जताया कि यह यात्रा राष्ट्रीय हितों और प्राथमिकताओं को आगे ले जाएंगी. पीएम मोदी ने रवाना होने से पहले वक्तव्य में कहा, “मुझे विश्वास है कि जापान और चीन की मेरी यात्राएं हमारे राष्ट्रीय हितों और प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएंगी. यह यात्रा क्षेत्रीय और वैश्विक शांति, सुरक्षा और सतत विकास को आगे बढ़ाने में सार्थक सहयोग के निर्माण में योगदान देगी.”

ये भी पढ़ें : ट्रंप के टैरिफ ने बदल दी दुनिया की डिप्लोमेसी… रूस, चीन और भारत के बाद अब इन 3 देशों की बनेगी तिकड़ी?

[ad_2]

Adani Power के हाथ लगा 10500 करोड़ का जैकपॉट, सोमवार को शेयरों में दिख सकती है हलचल

[ad_1]

Adani Power Mega Order: अडानी पावर लिमिटेड ने शनिवार को बताया कि उसे एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (MPPMCL) से एक बड़ा ऑर्डर मिला है. इसके तहत कंपनी को मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में बिजली की सप्लाई के लिए 800 मेगावाट के नए अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट का विकास करना है.

देश में प्राइवेट सेक्टर के इस सबसे बड़े थर्मल पावर जनरेटर का कहना है कि इस प्रोजेक्ट से मध्य प्रदेश को बढ़ते औद्योगीकरण और शहरीकरण के कारण लगातार बढ़ती बिजली की मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी. कंपनी को इस प्लांट को बनाने और इससे जुड़ें इंफ्रास्ट्रक्चर को तैयार करने में 10,500 करोड़ रुपये का निवेश करना होगा. 

देश में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग 

अडानी पावर के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर एसबी ख्यालिया ने इस पर कहा, ”तेज आर्थिक विकास के चलते देश में बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है, खासकर बेस लोड बिजली की, इसलिए देश की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाना है और इसके लिए निवेश जरूरी है. अडानी पावर अपनी कैपेसिटी बढ़ाकर और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी को अपनाकर भारत के ऊर्जा भविष्य को स्थायी रूप से सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है.”

उन्होंने आगे कहा, ”अनूपपुर पावर प्लांट घरों और व्यवसायों के लिए विश्वसनीय, किफायती और प्रतिस्पर्धी मूल्य वाली बिजली सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. इससे भारत और मध्य प्रदेश की एनर्जी सिक्योरिटी मजबूत होगी और राज्य में निरंतर प्रगति को बढ़ावा देगा.”

इस प्रोजेक्ट को हासिल करने के लिए अडानी पावर ने सबसे कम- 5.838 रुपये प्रति किलोवाट घंटे की दर से बिजली मुहैया कराने की बोली लगाई. कॉन्ट्रैक्ट के तहत, कंपनी राज्य में एक नई 800 मेगावाट की अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर यूनिट से बिजली की आपूर्ति करेगी. इस प्लांट का ऑपरेशन अगले 54 महीनों में चालू हो जाएगा. 

अडानी पावर के शेयर 

इस ऑर्डर के मिलने के साथ सोमवार को अडानी पावर के शेयर फोकस में रहेंगे. शुक्रवार, 29 अगस्त को कंपनी ने जैसे ही बिहार में 2,400 मेगावाट के थर्मल पावर प्रोजेक्ट के मिलने का ऐलान किया, वैसे ही इसके शेयरों में तेज उछाल आया. यह अपने इंट्राडे लो लेवल से लगभग 3 परसेंट उछलकर 600.75 रुपये के इंट्राडे हाई लेवल पर पहुंच गया. अब मध्य प्रदेश में इस नए ऑर्डर के मिलने का असर सोमवार को कंपनी के शेयरों में दिख सकता है. 

ये भी पढ़ें: 

रूस से तेल खरीदते रहेंगे हम… ट्रंप के टैरिफ के बीच आया ONGC का बड़ा बयान

[ad_2]

Video: आ गया स्वाद! बाढ़ में पुल पार कर रहे थे बाइकर्स, फिसल कर नदी में गिरे, वीडियो वायरल

[ad_1]

Odisha News: ओडिशा के कोरापुट जिले से एक भयावह हादसे का वीडियो सामने आया है, जहां पानी से भरे पुल को पार करते समय मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग तेज बाढ़ के पानी में बह गए. इस घटना का वीडियो भी सोशल मडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि इतने भीषण सैलाब के बीच मोटरसाइकिल निकालना कितना भारी पड़ गया.

तीनों बाइक सवार बाढ़ के पानी में बहने लगे

बता दें कि ये खतरनाक घटना बोरीगुम्मा ब्लॉक के अंतर्गत मालदा-कैलारी पुल पर हुई है, जहां लगातार बारिश के बाद पानी करीब पांच फीट तक बढ़ गया था. वीडियो में साफ देखा गया है कि तीन बाइक सवार लोग जलमग्न पुल को पार करने की कोशिश कर रहे हैं और अचानक भारी सैलाब की चपेट में आ जाते हैं.

बाइक चलाने वाले युवक का बैलेंस बिगड़ता है और वह पलट जाती है, जिसके बाद तीनों पानी में बहने लगते हैं. आसपास पर मौजूद लोग उन्हें बचाने की कोशिश करते हैं और तुरंत उन्हें पानी से बाहर निकालते हैं और तीनों की जान बाल-बाल बच जाती है. 

लोगों ने बाइक सवारों की लापरवाही पर उठाए सवाल

वीडियो में साफ देखा गया है कि इतनी भारी मात्रा में पानी होने के बाद भी युवक पुल पार करने की कोशिश करता है. अगर मौके पर मौजूद लोग उनकी मदद न करते तो उनकी जान भी जा सकती थी, लेकिन हादसे में उनकी बाइक बाढ़ में बह गई. बताया जा रहा है कि तीनों को मामूली चोटें आई है.

इस हादसे के दौरान वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया, जो अब वायरल हो रहा है. लोगों ने वीडियो को देखने के बाद बाइक सवारों की लापरवाही पर सवाल उठाए तो वहीं कुछ लोगों ने स्थानीय लोगों की तुरंत कार्रवाई करने की तारीफ की. 

YouTube का नया फीचर! अब क्रिएटर्स की कमाई होगी दोगुनी, जानें कैसे करना है इस्तेमाल

[ad_1]

YouTube ने पहली बार नवंबर 2024 में गिफ्टिंग सिस्टम की घोषणा की थी और अब 2025 में इसे और ज्यादा क्रिएटर्स तक पहुंचाया जा रहा है. इस फीचर के तहत दर्शक लाइव स्ट्रीम के दौरान गिफ्ट भेज सकते हैं जो Rubies में कन्वर्ट होते हैं.

हर 100 Rubies पर क्रिएटर को 1 डॉलर की कमाई होती है. खास बात यह है कि गिफ्ट्स तभी रिडीम किए जा सकते हैं जब क्रिएटर वर्टिकल फॉर्मेट में लाइव स्ट्रीम कर रहा हो. इस फीचर को YouTube Studio के Earn टैब से ऑन किया जा सकता है.

गिफ्ट गोल्स फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब क्रिएटर्स अपने लाइव स्ट्रीम के दौरान टारगेट सेट कर सकते हैं और फैंस के गिफ्ट्स से उसे पूरा कर सकते हैं. इतना ही नहीं, वे अपने दर्शकों को यह भी बता सकते हैं कि गोल पूरा होने पर वे किस तरह सेलिब्रेट करेंगे. पहले यह विकल्प सिर्फ सुपर चैट्स के लिए था लेकिन अब गिफ्ट्स के लिए भी उपलब्ध हो गया है. हालांकि, जो क्रिएटर्स इस फीचर को ऑन करेंगे उन्हें सुपर स्टिकर्स का एक्सेस नहीं मिलेगा.

वहीं, दर्शकों के लिए गिफ्टिंग का तरीका भी आसान है. वे Jewels नामक बंडल खरीद सकते हैं जिनकी कीमत $0.99 से $49.99 तक होती है. एक बार बंडल लेने के बाद इसे लाइव स्ट्रीम के दौरान कई बार गिफ्ट भेजने में इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके साथ दर्शकों को एनिमेटेड गिफ्ट्स का सेट भी मिलता है, हालांकि इसमें कोई कस्टमाइजेशन ऑप्शन नहीं है.

YouTube इस फीचर को और भी आकर्षक बनाने के लिए योग्य क्रिएटर्स को पहले तीन महीनों में गिफ्ट से हुई कमाई पर $1,000 तक का 50% बोनस भी दे रहा है. यह साफ है कि YouTube का नया Gift Goals फीचर सिर्फ कमाई बढ़ाने का साधन ही नहीं है बल्कि क्रिएटर्स और दर्शकों के बीच बेहतर एंगेजमेंट बनाने का भी तरीका है. TikTok की तरह अब YouTube भी लाइव गिफ्टिंग को लेकर क्रिएटर्स के लिए एक नया आयाम खोलने जा रहा है जो आने वाले समय में कंटेंट इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव ला सकता है.

Published at : 30 Aug 2025 02:53 PM (IST)

Preferred Sources

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

[ad_2]

टैरो कार्ड से जानें कैसे रहेगा आपका 31 अगस्त का दिन, पढ़ें 12 राशि टैरो राशिफल

[ad_1]

मेष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशिवालों के व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव है इस कारण लोग आपसे जल्द ही प्रभावित हो जाते हैं, परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा. आज आपकी लोगों के साथ जान पहचान बढ़ेगी.

वृषभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य से संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है.

वृषभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य से संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है.

मिथुन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशिवालों को आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. आज आपको अपने करीबी दोस्तों से धोखा भी मिल सकता है. साथ ही धन संग्रह और बचत के लिए आज का समय अनुकूल नहीं है.

कर्क टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशिवालों को आज अपने दोस्तों से सावधान रहने की जरूरत है. क्योंकि, इस समय आपके दोस्त भी दुश्मन में बदल सकता है, मानसिक द्वंद्व के कारण आपकी निर्णय क्षमता प्रभावित होगी.

सिंह टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशिवालों के लिए समय व्यापारियों और उद्यमियों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा, व्यावसायिक विकास के लिए खर्च किया गया धन भविष्य में अच्छे परिणाम देगा

सिंह टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशिवालों के लिए समय व्यापारियों और उद्यमियों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा, व्यावसायिक विकास के लिए खर्च किया गया धन भविष्य में अच्छे परिणाम देगा

कन्या टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशिवालों के लिए आज नई योजनाओं का शुभारंभ होगा, यह समय पैसे और वित्त संबंधी मामलों में अच्छा रहेगा, इस अवधि के दौरान आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं.

तुला टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि वाले इस अवधि के दौरान आप भागीदारी और सहयोग के कार्य अच्छी तरह से करेंगे, नौकरी में किए गए कार्य फलीभूत होंगे.

तुला टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि वाले इस अवधि के दौरान आप भागीदारी और सहयोग के कार्य अच्छी तरह से करेंगे, नौकरी में किए गए कार्य फलीभूत होंगे.

वृश्चिक टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशिवालों को आज अपनी सेहत का अधिक ख्याल रखने की जरूरत है. आपको ठंडी हवा या सर्दी के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है. संक्रमण से बचाव के लिए समय पर दवा का सेवन करें, पिता से मनमुटाव हो सकता है.

धनु टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशिवाले यदि आज मेहनत करें तो आपके लिए तरक्की की नई राहें खुल सकती हैं. आज आपका कुछ धन स्वास्थ्य और दवा पर खर्च हो सकता है, सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा.

मकर टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को फिलहाल, विदेश या किसी दूर स्थान पर रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है, आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा, धार्मिक आस्था बढ़ेगी.

मकर टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को फिलहाल, विदेश या किसी दूर स्थान पर रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है, आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा, धार्मिक आस्था बढ़ेगी.

कुंभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशिवालों के लिए आज का दिन पैसों के मामले में थोड़ा उतार चढ़ाव वाला रहेगा. आज का दिन धन के मामले में अप्रत्याशित रूप लिए साबित हो सकता है, आपके रास्ते में कुछ व्यवधान आएंगे, लेकिन आप उनसे पार पा लेंगे.

मीन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के विद्यार्थियों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. अपनी बुद्धिमानी से स्थिति सुदृढ़ बना सकेंगे. संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी.

Published at : 30 Aug 2025 02:30 PM (IST)

Preferred Sources

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

[ad_2]

मोसाद चीफ या रॉ प्रमुख किसकी कितनी है सैलरी? यहां कर लें चेक; आंकड़े जान हैरान रह जाएंगे आप

[ad_1]

दुनिया की दो बड़ी खुफिया एजेंसियों रॉ (RAW) और मोसाद (Mossad) के प्रमुखों की सैलरी हमेशा से ही लोगों की जानकारी का विषय रही है. हाल ही में RAW के नए प्रमुख और मोसाद के चीफ की सैलरी के आंकड़े सामने आए हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

RAW प्रमुख की सैलरी

सरकार ने हाल ही में RAW के नए प्रमुख के रूप में पराग जैन की नियुक्ति की पुष्टि की है. वे पहले RAW में स्पेशल सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे. अब उन्हें भारत की खुफिया एजेंसी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. RAW के प्रमुख की सैलरी केंद्र सरकार की कैबिनेट सेक्रेटरी ग्रेड के अनुसार तय होती है. इसे Pay Level 18 (Apex Scale) कहा जाता है. इस स्केल में अधिकारी की बेसिक सैलरी करीब 2.5 लाख रुपये प्रतिमाह होती है.

इसके अलावा उन्हें महंगाई भत्ता (DA), आवास भत्ता (HRA), ट्रैवल अलाउंस, मेडिकल फैसिलिटी जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं. इन सभी भत्तों को मिलाकर उनकी कुल सैलरी 3.5 लाख से 4 लाख रुपये प्रतिमाह तक पहुंच सकती है. RAW प्रमुख के पद की जिम्मेदारी बहुत भारी होती है. देश की सुरक्षा, विदेशी खुफिया जानकारी और आतंकवाद रोधी मामलों की निगरानी सीधे उनके जिम्मे होती है. इस कारण उनकी सैलरी को Apex Scale के अनुसार तय किया गया है.

मोसाद चीफ की सैलरी

इसी बीच, मोसाद के चीफ की सैलरी के आंकड़े भी सामने आए हैं. ईरानी हैकर्स ने मोसाद के प्रमुख की सैलरी के दस्तावेज सार्वजनिक किए, जिसमें बताया गया है कि मोसाद चीफ सालाना 8,70,000 शेकेल लेते हैं. यह राशि डॉलर में करीब 2,50,000 डॉलर के बराबर है. मोसाद और RAW दोनों ही खुफिया एजेंसियां हैं, लेकिन उनकी सैलरी और भत्तों में अंतर है. जबकि भारत में RAW चीफ को महंगाई भत्ते और अन्य सुविधाएं मिलती हैं, मोसाद चीफ को सालाना राशि शेकेल में तय होती है.

सैलरी के अलावा जिम्मेदारियां

RAW और मोसाद के प्रमुखों की जिम्मेदारी सिर्फ सैलरी तक ही नहीं है. इनकी भूमिका में देश की सुरक्षा, खुफिया जानकारी जुटाना, विदेशी एजेंसियों के साथ तालमेल और आतंकवाद विरोधी मिशनों का संचालन शामिल है.

यह भी पढ़ें :  बिग बॉस 19 में सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा कंटेस्टेंट कौन? यहां से की है स्टडी कंप्लीट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

सनी लियोनी की 10 खूबसूरत तस्वीरें: कातिल अदाओं से घायल कर देती हैं फैंस के दिल

[ad_1]

इस लुक में सनी ने सिल्वर और व्हाइट कॉम्बिनेशन का हैवी एम्ब्रॉइडरी आउटफिट पहना है, जिसमें शिमरी ब्लाउज़ और लॉन्ग जैकेट हैं. स्लीक हेयरस्टाइल और मिनिमल ज्वेलरी के साथ उनका यह लुक एकदम अलग वाइब दे रहा है.

ये लुक काफी स्टाइलिश लग रही हैं. इस लुक में सनी ने ऑलिव ग्रीन कट-आउट ड्रेस पहनी है, जिसे कर्ली हेयर और न्यूड मेकअप के साथ कैरी किया है.

ये लुक काफी स्टाइलिश लग रही हैं. इस लुक में सनी ने ऑलिव ग्रीन कट-आउट ड्रेस पहनी है, जिसे कर्ली हेयर और न्यूड मेकअप के साथ कैरी किया है.

इस ऑउटफिट में सनी बेहद एलीगेंट और क्लासी लग रही हैं. उन्होंने ब्लैक बॉडी-फिटेड गाउन पहना है, जिसे हाई पोनीटेल और मिनिमल ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया गया है. उनका पोज और एक्सप्रेशन इस लुक को और भी एजी बना रहा है.

इस लुक में सनी ने सैटिन फैब्रिक का ऑफ-शोल्डर गाउन पहना है, जिसमें बड़ा बो डिटेल है. हेयर एक्सेसरी और मिनिमल ज्वेलरी के साथ उनका यह लुक एकदम प्रिंसेस वाइब दे रहा है.

इस लुक में सनी ने सैटिन फैब्रिक का ऑफ-शोल्डर गाउन पहना है, जिसमें बड़ा बो डिटेल है. हेयर एक्सेसरी और मिनिमल ज्वेलरी के साथ उनका यह लुक एकदम प्रिंसेस वाइब दे रहा है.

इस तस्वीर में सनी ने ब्लैक थाई-हाई स्लिट गाउन पहना है, जिसे स्टेटमेंट ज्वेलरी और स्लीक हेयरस्टाइल के साथ स्टाइल किया  है. उनका कॉन्फिडेंट अंदाज़ इस लुक को और भी ग्लैमरस बना रहा है.

इस तस्वीर में सनी ने ब्लैक थाई-हाई स्लिट गाउन पहना है, जिसे स्टेटमेंट ज्वेलरी और स्लीक हेयरस्टाइल के साथ स्टाइल किया है. उनका कॉन्फिडेंट अंदाज़ इस लुक को और भी ग्लैमरस बना रहा है.

इस ऑउटफिट में सनी बेहद ग्रेसफुल दिख रही हैं. उन्होंने ऑफ-शोल्डर पेस्टल पिंक थाई-हाई स्लिट गाउन पहना है, जिसे सिल्वर हील्स और कर्ली हेयरस्टाइल के साथ स्टाइल किया है. उनका यह लुक चार्म से भरा हुआ है.

इस ऑउटफिट में सनी बेहद ग्रेसफुल दिख रही हैं. उन्होंने ऑफ-शोल्डर पेस्टल पिंक थाई-हाई स्लिट गाउन पहना है, जिसे सिल्वर हील्स और कर्ली हेयरस्टाइल के साथ स्टाइल किया है. उनका यह लुक चार्म से भरा हुआ है.

इस लुक में सनी लियोनी ने हैवी एम्ब्रॉइडरी वाला सिल्वर लहंगा पहना है, जिसे स्टेटमेंट ज्वेलरी और ओपन हेयर के साथ स्टाइल किया है. उनका यह लुक एकदम ट्रेडिशनल वाइब दे रहा है.

इस लुक में सनी लियोनी ने हैवी एम्ब्रॉइडरी वाला सिल्वर लहंगा पहना है, जिसे स्टेटमेंट ज्वेलरी और ओपन हेयर के साथ स्टाइल किया है. उनका यह लुक एकदम ट्रेडिशनल वाइब दे रहा है.

इस ग्लैमरस और एलीगेंट लुक में सनी ने ब्लैक फुल स्लीव क्रॉप टॉप को गोल्डन शिमरी लहंगे के साथ पेयर किया है. उनके लुक को कम्प्लीट कर रहा है स्टेटमेंट नेकलेस, बड़े ईयररिंग्स और एक स्टाइलिश गोल्डन बैग. सिंपल स्ट्रेट हेयर और न्यूड मेकअप उनके पूरे लुक को पूरा कर रहा है.

इस लुक में सनी ने ऑर्गेन्ज़ा का कलरफुल लहंगा पहना है, जिसमे बड़े- बड़े फ्लॉरल डिज़ाइन बने है. इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने स्टेटमेंट नेकलेस और चंकी ब्रेसलेट, इयरिंग और रिंग पहनी है. इस लुक को उन्होंने कर्ली हेयरस्टाइल के साथ स्टाइल किया है.

इस लुक में सनी ने व्हाइट और गोल्डन रंग का हैवी एम्ब्रॉइडरी वाला डीप नेक लहंगा पहना है. इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बड़े इयरिंग कैरी किया है. इस लुक को उन्होंने मेस्सी बन हेयरस्टाइल बनाया है.

इस लुक में सनी ने व्हाइट और गोल्डन रंग का हैवी एम्ब्रॉइडरी वाला डीप नेक लहंगा पहना है. इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बड़े इयरिंग कैरी किया है. इस लुक को उन्होंने मेस्सी बन हेयरस्टाइल बनाया है.

Published at : 30 Aug 2025 02:06 PM (IST)

Preferred Sources

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]

‘पागल आवारा कुत्तों से…’, हसीन जहां का पोस्ट वायरल, जानिए क्या है पूरा मामला

[ad_1]

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. इस बार हसीन जहां ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर शमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं और इशारों-इशारों में यह भी कहा है कि उन्हें डराने की कोशिश की गई थी.

“पागल आवारा कुत्तों से डरना होता…”

हाल ही में हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर एक लिखा पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “पागल आवारा कुत्तों से डरना होता मुझे, तो 2018 में ही डर जाती. जितना चाहे जोर लगा ले मुझे डराने की, झुकाने की, बर्बाद करने की. मैं अल्लाह के करम से और मजबूत और मजबूत बनते जाऊंगी इंशाल्लाह.” 

हसीन का यह बयान सीधा-सीधा 2018 की उस एफआईआर से जुड़ा माना जा रहा है जो उन्होंने जादवपुर पुलिस स्टेशन में शमी और उनके परिवार को लकेर दर्ज कराई थी. उस वक्त उन्होंने क्रिकेटर पर घरेलू हिंसा और मैच फिक्सिंग जैसे संगीन आरोप लगाए थे.

शमी का जवाब, “अतीत में नहीं जीता”

हसीन जहां का यह पोस्ट मोहम्मद शमी के हालिया इंटरव्यू के तुरंत बाद सामने आया है. इस इंटरव्यू में शमी ने अपने निजी जीवन पर खुलकर बात की और कहा कि वह अतीत को पीछे छोड़ चुके हैं. उनसे जब सवाल पूछा गया की क्या उन्हें अपने बीते वक्त को लेकर कोई पछतावा है? तो इस बात पर शमी ने कहा, “वह सब रहने दीजिए… मुझे कभी भी वक्त को लेकर किसी तरह का पछतावा नहीं होता है. जो एक बार चला गया वह चला गया. मैं किसी को कुछ नहीं कहना चाहता हूं, खुद को भी नहीं. मैं फिलहाल क्रिकेट पर ही ध्यान लगाना चाहता हूं. मुझे इन विवादों की जरूरत नहीं है.”

रिश्तों में दरार और आरोपों की लंबी लिस्ट

शमी और हसीन जहां ने साल 2014 में शादी की थी. हालांकि, 2018 में दोनों अलग हो गए और तब से ही उनके रिश्तों में विवाद जारी है. हसीन जहां ने बार-बार शमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. हाल ही में उन्होंने उन्हें ‘महिलाओं का शौकीन’ तक कहा था और आरोप लगाया था कि शमी अपनी बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाने के बजाय गर्लफ्रेंड्स पर पैसा खर्च करते हैं.

[ad_2]

आसिम मुनीर को भगवा शॉल किसने और क्यों पहनाई? वायरल हुआ पाकिस्तान के फील्ड मार्शल का वीडियो

[ad_1]

पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने शुक्रवार (29 अगस्त 2025) को दरबार साहिब करतारपुर का दौरा किया. यह क्षेत्र इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में है. मुनीर ने यहां पाकिस्तानी सिख समुदाय के लोगों से मुलाकात की. इस दौरान आसिम मुनीर का स्वागत भगवा शॉल से किया गया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.

मुनीर ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया

पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मुनीर ने बाढ़ की स्थिति और राहत बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सियालकोट सेक्टर, शकरगढ़, नरोवाल और करतारपुर सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. आसिम मुनीर ने कहा कि भीषण बाढ़ से प्रभावित दरबार साहिब करतारपुर सहित सभी सिख धार्मिक स्थलों का मूल स्वरूप बहाल किया जाएगा.

भगवा पटका ओढ़े नजर आए मुनीर 

आसिम मुनीर का पाकिस्तानी सिखों के साथ मिलने का वीडियो भी सामने आया है. इसमें सिख समुदाय के कुछ लोग मुनीर को भगवा पटका पहनाते नजर आ रहे हैं. पाकिस्तान ने नवंबर 2019 में करतारपुर कॉरिडोर खोला था. बाढ़ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग साढ़े 4 किलोमीटर दूर नारोवाल में स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब को भी अपनी चपेट में ले लिया है. यह गुरुद्वारा लगभग पूरी तरह से बाढ़ के पानी में डूबा हुआ है.

भीषण बाढ़ की चपेट में है पाकिस्तान का पंजाब प्रांत

पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत पंजाब लगभग एक हफ्ते से भीषण बाढ़ की चपेट में है. पिछले 24 घंटों में वहां कम से कम 22 लोगों की मौत हो चुकी है और सिखों के पवित्र स्थल करतारपुर सहित पूरे प्रांत में कम से कम 1,700 गांव जलमग्न हो गए हैं. बयान के अनुसार, मुनीर को मौजूदा स्थिति और बारिश के अगले दौर के मद्देनजर की गई तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई.

बयान में कहा गया है कि मुनीर ने क्षेत्र के प्रभावित सिख समुदाय से बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि बाढ़ से प्रभावित दरबार साहिब करतारपुर सहित सभी धार्मिक स्थलों को प्राथमिकता के आधार पर उनके मूल स्वरूप में बहाल किया जाएगा. (इनपुट एजेंसी के साथ)

ये भी पढ़ें : ट्रंप के टैरिफ ने बदल दी दुनिया की डिप्लोमेसी… रूस, चीन और भारत के बाद अब इन 3 देशों की बनेगी तिकड़ी?

[ad_2]

चौंकाने वाली खबर! Google का अलर्ट, 2.5 अरब Gmail यूज़र्स खतरे में, अभी करें ये काम नहीं तो होगा

[ad_1]

Google Warning to Gmail Users: गूगल ने दुनियाभर के 2.5 अरब Gmail उपयोगकर्ताओं को साइबर हमलों से जुड़ी एक गंभीर चेतावनी जारी की है. कंपनी ने यूज़र्स से तुरंत पासवर्ड अपडेट करने और टू-स्टेप वेरिफिकेशन (2SV) ऑन करने की अपील की है. हाल ही में हैकिंग के मामलों में तेज़ी आई है जिसके चलते गूगल ने सुरक्षा उपायों को मज़बूत करने पर जोर दिया है.

ShinyHunters ग्रुप के साइबर हमले

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ShinyHunters नामक हैकिंग ग्रुप जो Pokémon फ्रेंचाइज़ से प्रेरित है, साल 2020 से सक्रिय है. यह ग्रुप AT&T, Microsoft, Santander और Ticketmaster जैसी बड़ी कंपनियों पर हुए डेटा ब्रीच से जुड़ा हुआ है. इन हैकर्स का सबसे आम तरीका है फिशिंग ईमेल्स भेजना जिनके जरिए वे यूज़र्स को नकली लॉगिन पेज पर ले जाकर पासवर्ड या 2SV कोड जैसी संवेदनशील जानकारी चुरा लेते हैं.

डेटा लीक का बढ़ता खतरा

हालांकि इस घटना में लीक हुए डेटा का बड़ा हिस्सा पहले से पब्लिक में मौजूद था लेकिन गूगल ने चेतावनी दी है कि ऐसे हमले भविष्य में और खतरनाक हो सकते हैं. गूगल ने जून में अपने ब्लॉग पर लिखा था कि ShinyHunters अब अपने “डेटा लीक साइट (DLS)” लॉन्च करने की तैयारी में है जिससे एक्सटॉर्शन (ब्लैकमेलिंग) के मामले और बढ़ सकते हैं.

गूगल की यूज़र्स को सलाह

8 अगस्त को गूगल ने संभावित प्रभावित यूज़र्स को ईमेल भेजकर अकाउंट सिक्योरिटी मज़बूत करने की सलाह दी. गूगल का कहना है कि टू-स्टेप वेरिफिकेशन (2SV) ऑन करने से अकाउंट सुरक्षा कई गुना बढ़ जाती है. इसमें पासवर्ड डालने के बाद एक और स्टेप पर कोड डालना पड़ता है जो आपके रजिस्टर्ड डिवाइस पर आता है. इस तरह, अगर पासवर्ड हैक भी हो जाए, तो हैकर अकाउंट में घुस नहीं पाएंगे.

क्यों ज़रूरी है 2SV

Mirror US और Action Fraud ने भी 2SV के महत्व पर जोर दिया है. उनका कहना है कि ईमेल अकाउंट को सुरक्षित रखने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका यही है. Stop Think Fraud वेबसाइट का कहना है 2SV से आपके अकाउंट में एक अतिरिक्त सुरक्षा परत जुड़ जाती है. इसे ऑन करने में सिर्फ कुछ मिनट लगते हैं लेकिन यह लंबे समय तक फ्रॉड से बचाव करता है. इसे आप अकाउंट की सिक्योरिटी सेटिंग्स में जाकर ऑन कर सकते हैं. यह फीचर सिर्फ Gmail ही नहीं, बल्कि बैंकिंग, सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन सेवाओं में भी उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें:

Online या Offline! कहां से फोन खरीदने में है समझदारी, जानें किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

[ad_2]