Adani Group ने रचा इतिहास – ₹90,572 Cr EBITDA का धमाका!| Paisa Live

[ad_1]

भारत की सबसे बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी, Adani Group ने एक नया इतिहास रचते हुए ₹90,572 करोड़ का EBITDA पार कर लिया है — जो पिछले साल की तुलना में 10% की जबरदस्त वृद्धि है। इस उपलब्धि का बड़ा श्रेय इसके मुख्य इंफ्रास्ट्रक्चर सेगमेंट्स – यूटिलिटी और ट्रांसपोर्ट को जाता है, जिनका कुल EBITDA में 87% योगदान रहा। साथ ही, एयरपोर्ट्स, सोलर और विंड एनर्जी मैन्युफैक्चरिंग तथा रोड प्रोजेक्ट्स जैसे इनक्यूबेटिंग एसेट्स ने पहली बार ₹10,000 करोड़ से ज्यादा का EBITDA दर्ज किया है। ग्रुप की वित्तीय स्थिति भी उतनी ही मजबूत है – Net Debt to EBITDA ratio सिर्फ 2.6x है और कंपनी के पास ₹53,843 करोड़ की liquidity है, जिससे अगले 21 महीनों तक कर्ज भुगतान पूरी तरह सुरक्षित है। Adani Green की क्षमता 45% बढ़कर 15,816 MW हो गई है। कुल मिलाकर, ग्रुप का एसेट बेस अब ₹6.1 लाख करोड़ हो चुका है, जो इसे एक वैश्विक इंफ्रास्ट्रक्चर दिग्गज बनाता है।

[ad_2]

YouTube से कमा सकते हैं लाखों रुपये! इन आसान तरीकों से होती है मोटी कमाई, जानें पैसा कमाने के टिप्स

[ad_1]

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि यूट्यूब पर कमाई का रास्ता केवल वीडियो अपलोड करने से नहीं खुलता. इसके लिए आपको क्रिएटिव आइडिया, सही कंटेंट और लगातार मेहनत की जरूरत होती है. अगर आप सिर्फ कॉपी-पेस्ट कंटेंट डालेंगे तो लंबे समय तक सफलता नहीं मिलेगी. इसलिए अपनी रुचि और टैलेंट के हिसाब से एक खास निच (Niche) चुनें, जैसे टेक्नोलॉजी, एजुकेशन, कुकिंग, गेमिंग, व्लॉगिंग या फिर कॉमेडी. जिस विषय में आपका इंटरेस्ट है उसी पर लगातार वीडियो बनाएं.

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि यूट्यूब पर कमाई का रास्ता केवल वीडियो अपलोड करने से नहीं खुलता. इसके लिए आपको क्रिएटिव आइडिया, सही कंटेंट और लगातार मेहनत की जरूरत होती है. अगर आप सिर्फ कॉपी-पेस्ट कंटेंट डालेंगे तो लंबे समय तक सफलता नहीं मिलेगी. इसलिए अपनी रुचि और टैलेंट के हिसाब से एक खास निच (Niche) चुनें, जैसे टेक्नोलॉजी, एजुकेशन, कुकिंग, गेमिंग, व्लॉगिंग या फिर कॉमेडी. जिस विषय में आपका इंटरेस्ट है उसी पर लगातार वीडियो बनाएं.

यूट्यूब से पैसे कमाने के लिए पहला कदम है चैनल को मोनेटाइज कराना. इसके लिए आपके चैनल पर कम से कम 1000 सब्सक्राइबर्स और 4000 वॉच ऑवर्स होने चाहिए. जब आप यह क्राइटेरिया पूरा कर लेते हैं, तब यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम में शामिल होकर अपने वीडियो पर दिखाए जाने वाले विज्ञापनों से कमाई शुरू कर सकते हैं. जितने ज्यादा व्यूज़ और ऑडियंस एंगेजमेंट होगा उतनी ही ज्यादा आपकी इनकम बढ़ेगी.

यूट्यूब से पैसे कमाने के लिए पहला कदम है चैनल को मोनेटाइज कराना. इसके लिए आपके चैनल पर कम से कम 1000 सब्सक्राइबर्स और 4000 वॉच ऑवर्स होने चाहिए. जब आप यह क्राइटेरिया पूरा कर लेते हैं, तब यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम में शामिल होकर अपने वीडियो पर दिखाए जाने वाले विज्ञापनों से कमाई शुरू कर सकते हैं. जितने ज्यादा व्यूज़ और ऑडियंस एंगेजमेंट होगा उतनी ही ज्यादा आपकी इनकम बढ़ेगी.

इसके अलावा यूट्यूब पर कमाई के कई और तरीके भी मौजूद हैं. एक बड़ा तरीका है स्पॉन्सर्ड वीडियो और ब्रांड प्रमोशन. जैसे-जैसे आपके चैनल की लोकप्रियता बढ़ती है, वैसे-वैसे कंपनियां आपसे जुड़ना चाहती हैं ताकि आप उनके प्रोडक्ट या सर्विस को प्रमोट करें. इसके बदले में वे आपको अच्छी-खासी फीस देती हैं.

इसके अलावा यूट्यूब पर कमाई के कई और तरीके भी मौजूद हैं. एक बड़ा तरीका है स्पॉन्सर्ड वीडियो और ब्रांड प्रमोशन. जैसे-जैसे आपके चैनल की लोकप्रियता बढ़ती है, वैसे-वैसे कंपनियां आपसे जुड़ना चाहती हैं ताकि आप उनके प्रोडक्ट या सर्विस को प्रमोट करें. इसके बदले में वे आपको अच्छी-खासी फीस देती हैं.

यूट्यूब पर एफिलिएट मार्केटिंग भी कमाई का शानदार जरिया है. इसमें आप अपने वीडियो के डिस्क्रिप्शन में किसी प्रोडक्ट का लिंक शेयर करते हैं. जब लोग उस लिंक से खरीदारी करते हैं तो आपको कमीशन मिलता है. यह तरीका खासकर टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और फैशन से जुड़े चैनलों के लिए बेहद फायदेमंद होता है.

यूट्यूब पर एफिलिएट मार्केटिंग भी कमाई का शानदार जरिया है. इसमें आप अपने वीडियो के डिस्क्रिप्शन में किसी प्रोडक्ट का लिंक शेयर करते हैं. जब लोग उस लिंक से खरीदारी करते हैं तो आपको कमीशन मिलता है. यह तरीका खासकर टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और फैशन से जुड़े चैनलों के लिए बेहद फायदेमंद होता है.

अगर आपका चैनल तेजी से ग्रो कर रहा है तो आप सुपर चैट और मेंबरशिप जैसे फीचर्स से भी पैसा कमा सकते हैं. लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान दर्शक आपको सुपर चैट भेजकर सपोर्ट करते हैं. वहीं चैनल मेंबरशिप से नियमित इनकम का सोर्स बन जाता है.

अगर आपका चैनल तेजी से ग्रो कर रहा है तो आप सुपर चैट और मेंबरशिप जैसे फीचर्स से भी पैसा कमा सकते हैं. लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान दर्शक आपको सुपर चैट भेजकर सपोर्ट करते हैं. वहीं चैनल मेंबरशिप से नियमित इनकम का सोर्स बन जाता है.

लेकिन इन सभी तरीकों से कमाई करने के लिए सबसे जरूरी है लगातार क्वालिटी कंटेंट देना. आपके वीडियो जितने दिलचस्प और उपयोगी होंगे, दर्शक उतना ही आपके चैनल से जुड़े रहेंगे. थंबनेल और टाइटल भी आकर्षक बनाने चाहिए ताकि लोग क्लिक करके वीडियो देखें. साथ ही, यूट्यूब एल्गोरिद्म के लिए रेगुलर अपलोड करना और सही टैग्स व डिस्क्रिप्शन डालना भी बेहद जरूरी है.

लेकिन इन सभी तरीकों से कमाई करने के लिए सबसे जरूरी है लगातार क्वालिटी कंटेंट देना. आपके वीडियो जितने दिलचस्प और उपयोगी होंगे, दर्शक उतना ही आपके चैनल से जुड़े रहेंगे. थंबनेल और टाइटल भी आकर्षक बनाने चाहिए ताकि लोग क्लिक करके वीडियो देखें. साथ ही, यूट्यूब एल्गोरिद्म के लिए रेगुलर अपलोड करना और सही टैग्स व डिस्क्रिप्शन डालना भी बेहद जरूरी है.

Published at : 30 Aug 2025 10:16 AM (IST)

Preferred Sources

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

[ad_2]

अब मैं जी कर क्या करूं? खेत में भरा पानी तो आत्महत्या की जिद करने लगा किसान! वायरल हो रहा वीडिय

[ad_1]

कहते हैं किसान धरती का अन्नदाता होता है. वही किसान जिसकी मेहनत से हमारे थाल भरते हैं. लेकिन जब उसी की मेहनत पर पानी फिर जाए तो सोचिए उसकी हालत कैसी होगी. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी की भी आंखें नम हो जाएं. महाराष्ट्र के लातूर जिले से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक किसान भारी बारिश से तबाह हुई अपनी फसल देखकर पूरी तरह टूट जाता है. खेत में लबालब पानी भर जाता है और महीनों की मेहनत एक झटके में मिट्टी हो जाती है.

बारिश से बर्बाद हुई फसल तो आत्महत्या की जिद करने लगा किसान

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसान इतना निराश और बेसहारा हो गया कि उसने उसी खेत के पानी में छलांग लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की. किसान जोर-जोर से रोते हुए खुद की किस्मत को कोसता है और कहता है कि अब जीकर भी क्या करूंगा. लेकिन तभी एक शख्स वहां दौड़कर आता है और किसान को पकड़कर पानी से बाहर खींच लेता है. वरना शायद ये हादसा एक बड़ी त्रासदी में बदल सकता था.

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही लोगों का गुस्सा और दुख दोनों फूट पड़ा. कोई कह रहा है कि किसान दिन-रात मेहनत करता है और जब उसकी मेहनत यूं बरसात में बर्बाद हो जाती है तो वो टूट जाता है. वहीं कुछ लोग सरकार और प्रशासन से सवाल कर रहे हैं कि आखिर किसान को कब तक यूं बेसहारा रहना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: यमराज का भैंसा आ ही रहा होगा… बिजी सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट करता दिखा युवक, यूजर्स बोले- इस बेवकूफी के लिए 2 शब्द

यूजर्स ने दी हौसला रखने की सलाह

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…आत्महत्या से कोई रास्ता नहीं निकलेगा. बेहतर है कि सरकार से मदद मांगी जाए. एक और यूजर ने लिखा…हर राज्य में यही हाल है, हौसला नहीं हारना है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…क्या मिलेगा मर कर? हिम्मत रखिए.

यह भी पढ़ें: Video: लड़ते-लड़ते दुकान में जा घुसे सांड, एक हो गया बेहोश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना


इजरायल ने यमन के सना में की एयरस्ट्राइक, हमले में हूती प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी की मौत

[ad_1]

यमन की राजधानी सना में इजरायल के हवाई हमले में हूती प्रशासन के प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी की मौत हो गई है. यमन के हूती विद्रोहियों ने शनिवार (30 अगस्त, 2025) को पीएम अहमद अल-रहावी के हमले में मारे जाने की पुष्टि कर दी है.

ईरान के समर्थन वाले हूती विद्रोहियों के समूह ने शनिवार (30 अगस्त, 2025) को एक आधिकारिक बयान जारी किया. बयान में विद्रोही समूह ने कहा कि गुरुवार (28 अगस्त, 2025) को हुई इजरायली हमले में अल-रहावी की मौत हो गई. अल-रहावी के साथ-साथ इजरायली हमले में कई अन्य मंत्री भी मारे गए.

इजरायल के सेना की ओर से यमन-बेस्ड हूती विद्रोहियों के खिलाफ यह हमला उस वक्त हुए जब अधिकारी पिछले साल हुए सरकारी काम की समीक्षा करने के लिए एक वर्कशॉप में शामिल हुए थे.

गाजा के समर्थन में इजरायल पर लगातार हमले कर रहा हूती विद्रोही समूह

वहीं, इजरायल की सेना ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि IDF ने यमन की राजधानी सना के इलाके में हूती आतंकवादी शासन के एक सैन्य ठिकाने पर सटीक हमले को अंजाम दिया. हूती विद्रोही लंबे समय से गाजा में जारी युद्ध के दौरान हमास के समर्थक के तौर पर खड़े रहे हैं. हमास का पक्ष लेते हुए हूती विद्रोहियों ने पिछले कई महीनों में इजरायल की ओर कई मिसाइल और ड्रोन दागे. हूती विद्रोहियों ने खुलेआम यह कहा है कि इजरायल पर उनके हमले फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए हैं. हालांकि, हूती विद्रोहियों के अधिकांश मिसाइलों और ड्रोन्स को हमला करने से पहले ही इजरायल के डिफेंस सिस्टम ने बीच हवा में ही नष्ट कर दिया. लेकिन इसके बावजूद हूती विद्रोही समूह ने लगातार इजरायल को निशाना बनाकर अपने हमले को जारी रखा.

इजरायली सेना ने सना में कई इलाकों को बनाया निशाना

हूती समर्थन वाले स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस हफ्ते की शुरुआत में भी इजरायल ने यमन के सना के कई इलाकों को निशाना बनाकर हवाई हमले को अंजाम दिया था. उन हमलों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे.

यह भी पढ़ेंः SCO समिट में क्या होगा PM मोदी का एजेंडा? जिनपिंग-पुतिन के साथ ट्रंप को लेकर बना सकते हैं प्लान

[ad_2]

एक मक्खी ने जिता दिए 17 करोड़ रुपये! गोल्फ के मैदान में छोटी सी जान बनी बाजीगर- वीडियो देख नहीं

[ad_1]

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे-ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. लेकिन इस बार जो नजारा सामने आया उसने लोगों को हैरान कर दिया. गोल्फ के मैदान में करोड़ों का खेल चल रहा था, खिलाड़ी ने आखिरी शॉट खेला और फिर किस्मत ने ऐसा पलटा मारा कि हर कोई दंग रह गया.जी हां , यहां 17 करोड़ की बाजी कोई खिलाड़ी नहीं बल्कि एक मक्खी जीत ले गई. वीडियो देखने के बाद आपकी हैरानी यकीन में बदल जाएगी.

एक मक्खी ने जिताए 17 करोड़ रुपये

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स गोल्फ खेलता दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि उस गेम का विनिंग प्राइज करीब 17 करोड़ रुपये था. वीडियो में दिखता है कि जब खिलाड़ी फाइनल शॉट खेलता है तो उसकी बॉल दूर जाती है और सीधे होल के पास जाकर रुक जाती है. नजारा देखकर वहां मौजूद सभी लोग दंग रह जाते हैं क्योंकि बॉल का आधा हिस्सा होल में लटका होता है और आधा बाहर जमीन पर रहता है. सबकी निगाहें उस बॉल पर टिक जाती हैं कि अब ये अंदर गिरेगी या नहीं. तभी अचानक चमत्कार होता है और एक मक्खी उड़ते-उड़ते आती है और उस बॉल पर आकर बैठ जाती है.

कैमरा जूम करने पर सामने आई सच्चाई

मक्खी जैसे ही बॉल पर आकर बैठती है वैसे ही बॉल तुरंत होल में जाकर गिर जाती है. जब बाद में कैमरे को जूम करके देखा जाता है तो ये कारनामा साफ दिखाई देता है जिसमें मक्खी बॉल को होल के अंदर धकेलती दिखाई देती है. वीडियो देखकर लोगों का माथा सन्न है और लोग कह रहे हैं कि वो कोई मक्खी नहीं बल्कि ऊपर वाले का भेजा हुआ फरिश्ता था. किस्मत जब मेहरबान होती है तो बंदा अपने आप पहलवान हो जाता है.

यह भी पढ़ें: Video: लड़ते-लड़ते दुकान में जा घुसे सांड, एक हो गया बेहोश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

यूजर्स रह गए हैरान

वीडियो को Dony Paul नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई किस्मत वाला है. एक और यूजर ने लिखा…खिलाड़ियों का साथ तो ऊपर वाला भी देता है बस जीतने का जज्बा होना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….वो कोई मक्खी नहीं बल्कि ऊपर वाले का भेजा हुआ फरिश्ता था.

यह भी पढ़ें: यमराज का भैंसा आ ही रहा होगा… बिजी सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट करता दिखा युवक, यूजर्स बोले- इस बेवकूफी के लिए 2 शब्द

श्रीसंत को थप्पड़ मारने पर हरभजन सिंह के खिलाफ क्या हुआ था एक्शन? जानें BCCI ने क्या दी थी सजा

[ad_1]

18 साल बीत गए थे, हरभजन सिंह का एस श्रीसंत को थप्पड़ मारने का वीडियो एक रहस्य बना हुआ था. 2008 में हुई उस घटना का वीडियो साल 2025 में IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने जारी कर दिया. जैसे ही यह वीडियो सामने आया, क्रिकेट जगत में तहलका मच गया. थप्पड़ लगने के बाद एस श्रीसंत के रोने की तस्वीरें सालों तक इंटरनेट पर वायरल होती रहीं. अब जब सब सामने आ चुका है, यहां आप जान लीजिए कि हरभजन सिंह को 18 साल पहले BCCI ने कितनी कड़ी सजा सुनाई थी.

हरभजन सिंह को क्या सजा मिली?

IPL 2008 में हरभजन सिंह, मुंबई इंडियंस और एस श्रीसंत किंग XI पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए खेला करते थे. थप्पड़ की घटना के बाद पंजाब की टीम ने मैच रेफरी से शिकायत की थी. उस मुकाबले के मैच रेफरी फारुख इंजीनियर थे, जिन्होंने जांच में हरभजन को IPL आचार संहिता के तहत लेवल 4.2 का दोषी पाया था.

हरभजन सिंह को सजा के तौर पर आईपीएल 2008 के बाकी मैचों से प्रतिबंधित कर दिया गया था. एक और सजा यह थी कि उन्हें 2008 सीजन के लिए कोई सैलरी नहीं दी गई. नतीजन हरभजन IPL 2008 में सिर्फ तीन मैच खेल पाए. हालांकि बाद में हरभजन ने अपनी गलती स्वीकार की और श्रीसंत से माफी भी मांग चुके हैं.

BCCI ने भी सुनाई थी कड़ी सजा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी इस मामले पर बहुत सख्त रवैया अपनाया था. बीसीसीआई की अनुशासन समिति ने हरभजन सिंह को नियम 3.2.1 के तहत दोषी पाया. उनपर पांच वनडे मैचों का बैन लगाया गया. साथ ही उन्हें वॉर्निंग भी मिली कि वो भविष्य में ऐसी हरकत करते हैं तो उनपर आजीवन बैन लगाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

एशिया कप से पहले कहां घूम रहे हैं विराट कोहली? सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने इस शहर में किया स्पॉट



[ad_2]

इंडियन हो या वेस्टर्न हर लुक में तारा सुतारिया गिराती हैं बिजलियां, देखें ग्लैमरस फोटोज

[ad_1]

तारा सुतारिया टीवी इंडस्ट्री से एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद अपने मेहनत और टैलेंट से उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई है. फिल्मी पर्दे के साथ–साथ वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं

तारा सुतारिया टीवी इंडस्ट्री से एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद अपने मेहनत और टैलेंट से उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई है. फिल्मी पर्दे के साथ–साथ वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं

अपने हर एक लुक से अदाकारा फैंस को दीवाना बना लेती हैं. चाहे देसी हो या मॉडर्न उनका हर एक लुक बिल्कुल टॉप नॉच रहता है. सोशल मीडिया पर हर बार ही वो अपने ग्लैमरस लुक्स से फैंस को अपना मुरीद बना लेती हैं.

अपने हर एक लुक से अदाकारा फैंस को दीवाना बना लेती हैं. चाहे देसी हो या मॉडर्न उनका हर एक लुक बिल्कुल टॉप नॉच रहता है. सोशल मीडिया पर हर बार ही वो अपने ग्लैमरस लुक्स से फैंस को अपना मुरीद बना लेती हैं.

इस वायरल तस्वीर में एक्ट्रेस ने बहुत ही ग्रेसफुली साड़ी कैरी किया है. इस लुक में तारा सुतारिया बला की खूबसूरत लग रही हैं. पर्ल चोकर और लाइट ईयररिंग्स के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया है. इस तस्वीर पर फैंस ने भरभर के लाइक्स और कॉमेंट्स किए हैं.

इस वायरल तस्वीर में एक्ट्रेस ने बहुत ही ग्रेसफुली साड़ी कैरी किया है. इस लुक में तारा सुतारिया बला की खूबसूरत लग रही हैं. पर्ल चोकर और लाइट ईयररिंग्स के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया है. इस तस्वीर पर फैंस ने भरभर के लाइक्स और कॉमेंट्स किए हैं.

तारा सुतारिया ने बतौर सिंगर और टेलीविजन एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत की थी. 2010 में उन्हें डिज्नी चैनल के शो 'बिग बडा बूम' में देखा गया था. इसके अलावा वो 'बेस्ट ऑफ लक निक्की' और 'ओय जस्सी' जैसे शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं.

तारा सुतारिया ने बतौर सिंगर और टेलीविजन एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत की थी. 2010 में उन्हें डिज्नी चैनल के शो ‘बिग बडा बूम’ में देखा गया था. इसके अलावा वो ‘बेस्ट ऑफ लक निक्की’ और ‘ओय जस्सी’ जैसे शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं.

इसके बाद उन्होंने 2019 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के जरिए बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा. इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यूटेंट के फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया था. इसके बाद उन्होंने लगातार कई हिट फिल्मों में काम किया जिसमें 'मरजावां', 'हीरोपंती 2', 'एक विलेन रिटर्न्स' जैसी फिल्म्स शामिल हैं.

इसके बाद उन्होंने 2019 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के जरिए बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा. इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यूटेंट के फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया था. इसके बाद उन्होंने लगातार कई हिट फिल्मों में काम किया जिसमें ‘मरजावां’, ‘हीरोपंती 2’, ‘एक विलेन रिटर्न्स’ जैसी फिल्म्स शामिल हैं.

आजकल वो प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने गणेश चतुर्थी के मौके पर कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें एक फोटो में उन्हें बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के संग रोमांटिक पोज देते हुए देखा गया. इस वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है और फैंस इस प्यारी सी जोड़ी पर प्यार बरसाते नहीं थक रहे हैं.

आजकल वो प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने गणेश चतुर्थी के मौके पर कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें एक फोटो में उन्हें बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के संग रोमांटिक पोज देते हुए देखा गया. इस वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है और फैंस इस प्यारी सी जोड़ी पर प्यार बरसाते नहीं थक रहे हैं.

इसके बाद उनकी फिल्म 'अपूर्वा' 2023 में रिलीज हुई जहां उन्होंने दमदार परफॉर्मेंस का प्रदर्शन किया. फिल्म को ऑडियंस ने बहुत सराहा और तारा सुतारिया के एक्टिंग की बहुत तारीफ हुई थी. हाल ही में एपी ढिल्लों संग एक म्यूजिक वीडियो में देखा गया.

इसके बाद उनकी फिल्म ‘अपूर्वा’ 2023 में रिलीज हुई जहां उन्होंने दमदार परफॉर्मेंस का प्रदर्शन किया. फिल्म को ऑडियंस ने बहुत सराहा और तारा सुतारिया के एक्टिंग की बहुत तारीफ हुई थी. हाल ही में एपी ढिल्लों संग एक म्यूजिक वीडियो में देखा गया.

Published at : 30 Aug 2025 08:05 PM (IST)

Preferred Sources

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]

दिमाग घुटनों में है क्या? शेर को गाय भैंस की तरह नहलाता दिखा शख्स- वीडियो देख दहल जाएगा दिल

[ad_1]

सोशल मीडिया पर अक्सर अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं लेकिन इस बार जो मंजर सामने आया है उसे देखकर किसी की भी धड़कनें तेज हो जाएंगी, क्योंकि वीडियो में एक शख्स उस दरिंदे को नहला रहा है जिसे देखकर आम इंसान पास जाने से भी डर जाता है. जी हां, आजकल लोगों ने रील बनाने के लिए ऐसे ऐसे रास्ते निकाल लिए हैं जो सीधे परलोक जाते हैं. लेकिन रील और लाइक्स की सनक ऐसी है कि यमराज को भी ठेंगा दिखा जाते हैं. वीडियो देखने के बाद आपकी भी धड़कने तेज हो जाएंगी.

शेर को गाय भैंस की तरह नहलाता दिखा शख्स

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स खुलेआम जंगल के राजा शेर को पानी से नहलाता हुआ नजर आ रहा है. शख्स हाथ में पाइप लेकर ऐसे पानी डाल रहा है जैसे कोई अपनी पालतू भैंस या गाय को नहलाता है. वीडियो में और भी हैरत की बात ये है कि शेर भी बेहद आराम से लोहे की खाट पर लेटा हुआ है और चुपचाप शॉवर का मजा ले रहा है. उसके चेहरे पर कोई गुस्सा नहीं बल्कि नहाने का सुकून साफ दिख रहा है. वहीं शख्स भी बेखौफ होकर उसे पानी से भिगोता जा रहा है मानो उसे मौत का कोई खौफ ही न हो.

पूरा मंजर देख दहल गया लोगों का दिल

ये नजारा जितना खतरनाक है उतना ही हैरान कर देने वाला भी है. आम तौर पर शेर इंसान पर पलभर में हावी हो सकता है लेकिन इस वीडियो में पूरा मंजर इसके उलट नजर आता है. सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कोई कह रहा है कि ये शख्स जंगल का असली शेर है तो कोई इसे मौत से खेलने वाला पागलपन बता रहा है.शेर एक खूंखार मांसाहारी जानवर है जिसका दिमाग अगर घूम जाए तो वो ना तो मालिक को देखता है और ना ही दुश्मन को.

यह भी पढ़ें: यमराज का भैंसा आ ही रहा होगा… बिजी सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट करता दिखा युवक, यूजर्स बोले- इस बेवकूफी के लिए 2 शब्द

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को Sohail Shoukat नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…शेर जंगली होते हैं, इन पर बिल्कुल भरोसा नहीं किया जा सकता. एक और यूजर ने लिखा…भाई तुझे मौत से डर नहीं लगता क्या? रील के चक्कर में अपना दिमाग बेच खाया है क्या. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…पाकिस्तान के लोग ही ऐसी हरकत कर सकते हैं. कुछ ने शख्स से सवाल किया कि उसका दिमाग घुटनों में है क्या?

यह भी पढ़ें: Video: लड़ते-लड़ते दुकान में जा घुसे सांड, एक हो गया बेहोश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

फोन में मालवेयर घुस आया तो बैंक खाता हो सकता है खाली, ये संकेत दिखें तो हो जाएं सावधान

[ad_1]

अगर आप इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं तो आपने मालवेयर के बारे में सुना होगा. हैकर्स मालवेयर का इस्तेमाल आपकी जरूरी जानकारी जुटाने से लेकर आपका बैंक अकाउंट खाली करने तक कर सकते हैं. आजकल ऐसी टेक्नोलॉजी आ गई है कि फोन में मालवेयर होता है और यूजर्स को इसका पता भी नहीं चल पाता. आज हम आपको कुछ ऐसे संकेत बताने जा रहे हैं, जो फोन में मालवेयर होने पर नजर आते हैं.

लगातार पॉप-अप एड आना

अगर आपके फोन में मालवेयर है तो आपको लगातार पॉप-अप एड दिखाई देंगी. दरअसल, इन्हें क्लिक के हिसाब से पैसे कमाने के लिए डिजाइन किया जाता है. 2023 में गूगल प्ले स्टोर पर 60,000 ऐसी ऐप्स थीं, जिनमें एडवेयर लोडेड था. ये यूजर एक्सपीरियंस को तो खराब करती है, साथ ही फोन की स्पीड को भी स्लो कर देती है.

बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होना

अगर आपके फोन की बैटरी सामान्य से अधिक तेजी से डिस्चार्ज होने लगी है तो आपके फोन में मालवेयर हो सकता है. यह बैकग्राउंड टास्क कंप्लीट करने के लिए बैटरी का यूज करता है. कई मालवेयर सीक्रेट तरीके से वीडियो प्ले करते हैं. इस कारण भी बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो सकती है.

फोन की स्पीड स्लो होना

कई बार मालवेयर फोन के इंटरनल कंपोनेंट्स को ओवरटेक कर लेता है, जिस कारण फोन की स्पीड स्लो हो जाती है. इस वजह से आपको फोन पर आसान-सा काम करने में भी वक्त लग सकता है. कई बार मालवेयर के कारण ऐप्स क्रैश भी हो सकती हैं.

फोन का ओवरहीट होना

सामान्य स्थिति में फोन ओवरहीट नहीं होता, लेकिन कई बार मालवेयर इंटरनल CPU पर ज्यादा लोड डालते हैं, इसलिए फोन गर्म होने लगता है. Loapi नाम का एक मालवेयर फोन को ओवरहीट कर सकता है. इसलिए अगर बिना कुछ किए भी फोन गर्म हो रहा है तो इसे कुछ देर के लिए बंद कर दें.

मालवेयर कैसे हटाएं?

फोन से मालवेयर हटाने के कुछ आसान तरीके हैं. पहला तरीका सेफ मोड को इनेबल करना है. एंड्रॉयड फोन पर सेफ मोड इनेबल होने से यह थर्ड पार्टी ऐप्स को डिसेबल कर सकता है. इसके अलावा एंटी-वायरस की मदद से फोन को स्कैन कर भी मालवेयर का पता लगाया जा सकता है. अगर इनमें से कोई भी तरीका काम न करें तो आप फोन को फैक्ट्री रिसेट कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि फैक्ट्री रिसेट करने से पहले अपने डेटा का बैकअप ले लें.

ये भी पढ़ें-

इतना सस्ता कभी नहीं हुआ Google Pixel 9 Pro XL, 30,000 रुपये की छूट के साथ खरीदने का मौका, जल्दी उठाएं फायदा

[ad_2]

Leo Horoscope September 2025: सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा सितंबर, जानें करियर, प्यार और स्वास्थ

[ad_1]

Leo Monthly Horoscope September 2025: साल का नौवां महीना, सितम्बर 2025 सिंह राशि के लिए बिज़नेस, करियर और स्टूडेंट्स के लिए शुभ रहेगा. सोच-समझकर कदम बढ़ाएँ. स्वास्थ्य, रोमांस और परिवार में सुख मिलेगा.

बिज़नेस एंड वेल्थ

  • 12 सितम्बर तक मंगल-शनि दृष्टि संबंध, बिज़नेस में शक्ति और अनुकूलता लाएगा.
  • एकादश भाव में गुरु की नौवीं दृष्टि, महत्वपूर्ण डिसीजन आपकी प्रोफेशनल लाइफ प्रभावित करेंगे.
  • 15 सितम्बर तक सूर्य राशि में, उभयचरी योग नए ऑर्डर दिला सकता है.
  • 1, 9, 10, 17, 18, 27, 28: कॉन्ट्रेक्ट फाइनल करने से पहले रिसर्च जरूरी.
  • 20–28 सितम्बर: बुध हस्त नक्षत्र में, विकल्पों का सही चुनाव आवश्यक.
  • 15 सितम्बर से बुध द्वितीय भाव में उच्च, आर्थिक चिंता दूर होगी, बकाया पैसा लौट सकता है.
  • 13 सितम्बर से मंगल तृतीय भाव में, गुरु से नवम-पंचम राजयोग, भाग्य समर्थन.
  • पार्टनरशिप बिज़नेस में पिछले अनुभव से प्रॉफिट संभव.

जॉब एंड प्रोफेशन

  • 2, 3, 9, 10, 15, 16, 21, 22, 26: कार्यक्षेत्र में प्रवेश, महत्वाकांक्षा दिखाई देगी.
  • 13 सितम्बर तक शुक्र द्वादश भाव में, ऊर्जा और मेहनत के लिए हरी झंडी.
  • 13–27 सितम्बर: सूर्य उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, सीनियर्स को इम्प्रेस करें, प्रमोशन संभावना.
  • अष्टम भाव में शनि की दृष्टि, टारगेट बेस्ड कार्य में फायदा.
  • 15 सितम्बर तक सूर्य-केतु ग्रहण दोष, शांत और आकर्षक दृष्टिकोण अपनाएँ.
  • 22–23 सितम्बर: चंद्रमा द्वितीय भाव, दुर्धरा योग, गोल्डन फ्यूचर.
  • 13 सितम्बर से मंगल तृतीय भाव में, सावधानी से कार्य करें, महत्वपूर्ण मंथ.
  • कॉन्फिडेंस बढ़ेगा, कार्य फुल्ली सेटिस्फाई.

फैमिली, लव और रिलेशनशिप

  • 13 सितम्बर तक गुरु-शुक्र 2–12 संबंध, संतान स्वास्थ्य और व्यवहार पर ध्यान.
  • एकादश भाव गुरु की नौवीं दृष्टि, फेस्टिवल सिजन में कलात्मक गतिविधियाँ.
  • 14 सितम्बर तक बुध-केतु जड़त्व दोष, घरेलू मामलों पर ध्यान.
  • 14–25 सितम्बर: शुक्र मघा नक्षत्र, प्रियजनों के साथ रात्रिभोज.
  • 15 सितम्बर से बुध द्वितीय भाव उच्च, भू-निर्माण सामग्री या घर खरीद में गुड न्यूज.
  • 14 सितम्बर से शुक्र शनि षड़ाष्टक दोष, वाणी पर नियंत्रण.
  • 5, 9, 11, 21, 24–26, 28: पारिवारिक मामले तुरंत संभालें.
  • मैरिड लाइफ सुखद, रोमांटिक जीवन आनंददायक.

स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स

  • 1–12 सितम्बर: मंगल की चौथी दृष्टि, प्रतिभा पहचानी जाएगी.
  • 15 सितम्बर तक सूर्य-केतु ग्रहण, मतभेदों से सावधान.
  • एकादश भाव गुरु की सातवीं दृष्टि, स्पोर्ट्स पर्सन के लिए रोमांचक अवसर.
  • 13–20 सितम्बर: बुध-सूर्य उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, मेहनत का फल मिलेगा.
  • करियर उज्ज्वल, नेतृत्व कौशल निखरेगा.

हेल्थ एंड ट्रैवल

  • 14 सितम्बर से शुक्र राशि में प्रवेश, फ्रेंड्स के साथ ट्रैवल संभव.
  • 12 सितम्बर तक मंगल-शनि दृष्टि, पेरेंट्स स्वास्थ्य पर ध्यान.
  • 16 सितम्बर से सूर्य-बुध बुधादित्य योग, स्वास्थ्य में सुधार.
  • 13 सितम्बर से मंगल तृतीय भाव में, संतान स्वास्थ्य पर ध्यान.
  • संतुलित आहार और व्यायाम आवश्यक.

मासिक उपाय (Masik Upaye)

  • 06 सितम्बर (अनन्त चतुर्थदशी) – केले के वृक्ष के नीचे पांच प्रकार की मिठाई, शुद्ध घी का दीपक, अगरबत्ती अर्पित करें. मंत्र: “ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय”.
  • 07 सितम्बर (श्राद्धपक्ष प्रारम्भ) – गरीबों को सूखा अनाज और पीले वस्त्र दान करें. तुलसी में जल चढ़ाएं. सैंधा नमक पूर्व दिशा में रखें.
  • 22 सितम्बर (नवरात्रि घट स्थापना) – गुलाबी वस्त्र पहनकर मां जया स्वरूप की आराधना करें. मंत्र: “सर्वमङ्गलमङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके. शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते..”

FAQs
Q1. बिज़नेस में निवेश के लिए शुभ दिन कौन हैं?
 1, 9, 10, 17, 18, 27, 28 सितम्बर.

Q2. नौकरी और प्रोफेशन में सफलता पाने के लिए कौन से दिन अच्छे हैं?
 2, 3, 9, 10, 15, 16, 21, 22, 26 सितम्बर.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]