धूप में ज्यादा वक्त बिताने से माइकल क्लार्क को हुआ स्किन कैंसर, जानें यह बीमारी कितनी खतरनाक?

[ad_1]

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान माइकल क्लार्क एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दरअसल, उन्होंने स्किन कैंसर की वजह से हाल ही में अपनी नाक की एक और सर्जरी कराई. बता दें कि माइकल क्लार्क को धूप में घंटों क्रिकेट खेलने की वजह से यह समस्या हुई. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या धूप में ज्यादा वक्त बिताने से स्किन कैंसर हो जाता है और यह बीमारी कितनी खतरनाक है? आइए इसके लक्षण, टेस्ट और बचाव के तरीकों के बारे में जानते हैं.

माइकल क्लार्क ने किया यह पोस्ट

माइकल क्लार्क ने 29 अगस्त (शुक्रवार) को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया. उन्होंने बताया कि स्किन कैंसर की वजह से उन्होंने नाक की छठी सर्जरी कराई है. उन्होंने लिखा कि ऑस्ट्रेलिया में स्किन कैंसर के मामले बेहद कॉमन हैं. आज मैंने अपनी नाक की एक और गांठ निकलवाई. सबको याद दिला रहा हूं कि अपनी स्किन की जांच कराते रहो. गौरतलब है कि साल 2006 में माइकल क्लार्क को पहली बार इस बीमारी का पता चला था. क्रिकेट के मैदान पर घंटों धूप में खेलने की वजह से उन्हें यह समस्या हुई. अब 44 साल की उम्र में क्लार्क एक बार फिर इस बीमारी से लड़ रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया में ज्यादा क्यों होता है स्किन कैंसर?

माइकल क्लार्क जैसे क्रिकेटरों को मैच के दौरान घंटों सूरज की तेज रोशनी में रहना पड़ता है. डॉक्टरों के मुताबिक, इसी वजह से क्लार्क को स्किन कैंसर हुआ. 2019 के दौरान उनके माथे से तीन गांठें निकाली गईं, जो नॉन-मेलानोमा स्किन कैंसर थीं. अब नाक पर सर्जरी हुई है. क्लार्क कहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया में सूरज की किरणें बहुत तेज हैं, इसलिए वहां स्किन कैंसर के केस सबसे ज्यादा हैं. 

क्यों होता है स्किन कैंसर?

स्किन कैंसर त्वचा की कोशिकाओं में असामान्य बढ़ोतरी की वजह से होता है. इसका सबसे बड़ा कारण सूरज की अल्ट्रावायलेट (यूवी) किरणें हैं. जब हम ज्यादा देर धूप में रहते हैं तो ये किरणें स्किन के डीएनए को नुकसान पहुंचाती हैं. इससे कोशिकाएं कंट्रोल से बाहर होकर कैंसर बन जाती हैं. क्लार्क की तरह जो क्रिकेट खेलते हुए धूप में रहते थे, ऐसे लोगों को खतरा ज्यादा होता है. अन्य कारणों में गोरी स्किन, परिवार में कैंसर की हिस्ट्री, कमजोर इम्युनिटी सिस्टम और केमिकल्स का संपर्क आदि भी शामिल हैं. टैनिंग बेड या आर्टिफिशियल यूवी लाइट्स भी कैंसर की वजह हो सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया में ओजोन लेयर पतली है, जिसके कारण यूवी किरणों का खतरा ज्यादा होता है. यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया में स्किन कैंसर के केस काफी ज्यादा हैं.

कितनी तरह का होता है स्किन कैंसर?

स्किन कैंसर के तीन तरह का होता है. इनमें बेसल सेल कार्सिनोमा सबसे कॉमन है, जो धीरे-धीरे बढ़ता है. दूसरे नंबर पर स्क्वॉमस सेल कार्सिनोमा आता है, जो स्किन की ऊपरी लेयर में होता है. वहीं, तीसरा मेलानोमा कैंसर होता है, जो सबसे खतरनाक होता है और तेजी से फैलता है. क्लार्क को ज्यादातर नॉन-मेलानोमा टाइप का कैंसर हुआ है, जो कम खतरनाक है, लेकिन बार-बार रिपीट हो सकता है.

स्किन कैंसर के लक्षण

स्किन कैंसर के लक्षण शुरुआत में छोटे लगते हैं, लेकिन इग्नोर करने से बड़ा खतरा बन जाते हैं. अगर स्किन पर नई गांठ या स्पॉट बढ़ रहा है तो ध्यान देने की जरूरत है. इसके अलावा पुराने तिल के रंग, आकार या शेप में बदलाव, घाव ठीक नहीं होना, खुजली वाली जगह से खून निकलना भी स्किन कैंसर के लक्षण हैं. अगर ऐसे संकेत दिखें तो डॉक्टर से मिलें, क्योंकि जल्दी पता चलने से 95 पर्सेंट केस ठीक हो जाते हैं.

इन टेस्ट से लगता है स्किन कैंसर का पता

स्किन कैंसर का पता लगाने का सबसे सही तरीका रेगुलर चेकअप है. इसमें विजुअल एग्जाम, डर्मोस्कोपी, बायोप्सी आदि करके बीमारी का पता लगाया जाता है. अगर आप धूप में ज्यादा वक्त बिताते हैं तो साल में एक बार स्किन चेकअप जरूर कराना चाहिए.

कैसे कर सकते हैं बचाव?

अगर स्किन कैंसर से बचना चाहते हैं तो धूप में कम निकलना चाहिए. अगर धूप में जाना जरूरी है तो सनस्क्रीन इस्तेमाल करनी चाहिए. साथ ही, पूरी आस्तीन के कपड़े, हैड और चश्मा पहनना चाहिए. टैनिंग होने के कारण स्किन कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है.

ये भी पढ़ें: किडनी डैमेज हो गई तो सुबह उठते ही दिखते हैं ये 5 लक्षण, 99 पर्सेंट लोग कर देते हैं इग्नोर

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

भारोत्तोलक अजय बाबू और बेदब्रत ने रिकॉर्ड वजन उठाकर जीता गोल्ड मेडल

[ad_1]

अनुभवी भारोत्तोलक अजय बाबू वल्लूरी और युवा भारोत्तोलक बेदब्रत भराली ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते.

राष्ट्रीय खेलों के चैंपियन अजय ने सीनियर पुरुष 79 किग्रा वर्ग में कुल 335 किग्रा भार उठाया जिसमें स्नैच में 152 किग्रा का चैंपियनशिप रिकॉर्ड और क्लीन एंड जर्क में 183 किग्रा का वजन शामिल है.

अजय ने 148 किग्रा के अपने पहले प्रयास में फाउल के बाद दूसरे प्रयास में भी इतना ही भार उठाया और फिर उसे 152 किग्रा तक बढ़ा दिया. इस तरह उन्होंने नाइजीरिया के एडिडियोंग जोसेफ उमोआफिया द्वारा बनाए गए 147 किग्रा के स्नैच रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

उन्होंने क्लीन एंड जर्क में 176 किग्रा से 180 किग्रा तक लगातार प्रगति की. फिर 183 किग्रा से रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुल 335 किग्रा भार उठाया. अजय ने पिछले साल के चरण में भी 81 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था.

भारत ने महिला वर्ग में भी एक पदक जीता. 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता हरजिंदर कौर ने 69 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता. उन्होंने स्नैच में 95 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 123 किग्रा वजन उठाकर कुल 222 किग्रा भार उठाया.

जूनियर पुरुष वर्ग के 79 किग्रा भार वर्ग में बेदब्रत ने स्नैच, क्लीन एंड जर्क और कुल भार वर्ग में रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए 326 किग्रा भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता.

उन्होंने स्नैच में लगातार सुधार करते हुए 138 किग्रा से 142 किग्रा और अंततः 145 किग्रा वजन उठाया जिससे 139 किग्रा के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया. क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 173 किग्रा, 177 किग्रा और फिर 181 किग्रा वजन उठाया और 169 किग्रा के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

बेदब्रत ने कुल 326 किग्रा से चैंपियनशिप के 307 किग्रा के रिकॉर्ड को भी बेहतर किया. भारत को युवा महिलाओं की 77 किग्रा स्पर्धा में ग्रिश्मा थोराट से रजत पदक भी मिला. उन्होंने स्नैच में 79 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 99 किग्रा वजन उठाकर कुल 178 किग्रा वजन उठाया.

इस स्पर्धा में समोआ की सीन स्टोवर्स का दबदबा रहा जिन्होंने 102 किग्रा स्नैच के साथ अपना ही मीट रिकॉर्ड तोड़ दिया और कुल 229 किग्रा वजन उठाया.

[ad_2]

धड़ाम हो गए सैमसंग के 50MP कैमरा वाले इस प्रीमियम स्मार्टफोन के दाम, 25,000 से ज्यादा की छूट

[ad_1]

Samsung Galaxy S24 Price Cut: नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे ग्राहकों के लिए शानदार मौका है. दरअसल, Samsung Galaxy S24 पर इस समय भारी डिस्काउंट मिल रहा है. यह फ्लिपकार्ट पर 33 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है और इस पर दूसरे ऑफर का भी फायदा उठाया जा सकता है. सैमसंग का यह प्रीमियम स्मार्टफोन कई शानदार फीचर्स से लैस है. आइए जानते हैं कि इस फोन पर फिलहाल क्या ऑफर चल रहा है और आप कितनी कीमत में इसे अपना बना सकते हैं.

Samsung Galaxy S24 के फीचर

यह सैमसंग का पहला AI पावर्ड स्मार्टफोन है. इसमें 6.2 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इसे 8GB रैम के साथ Exynos 2400 चिपसेट से पेयर किया गया है. वाटर और डस्ट रजिस्टेंस के लिए इसे IP68 रेटिंग मिली हुई है. सैमसंग ने इसे 4,000mAh की बैटरी से लैस किया है, जो 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कैमरा की बात करें तो इसके रियर में 50MP का मेन सेंसर, 10MP टेलीफोटो कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए यह 12MP कैमरा के साथ आता है.

कितने रुपये में उपलब्ध है Samsung Galaxy S24?

74,999 रुपये की कीमत वाला यह फोन फ्लिपकार्ट पर महज 49,999 रुपये में लिस्टेड है और इस पर 5 प्रतिशत कैश बैक भी ऑफर किया जा रहा है. साथ ही कंपनी एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है, जिसमें आप अपना पुराना फोन देकर नया Samsung Galaxy S24 खरीद सकते हैं. ऑफर की वैलिडिटी को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है. इसलिए फोन खरीदने से पहले ऑफर और बाकी चीजें ध्यान से देख लें.

OnePlus 13 से होता है मुकाबला

Samsung Galaxy S24 का मार्केट में OnePlus 13 से कड़ा मुकाबला होता है. वनप्लस के इस प्रीमियम स्मार्टफोन में 12 GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है. 6.82 इंच डिस्प्ले वाले इस फोन के रियर में 50MP + 50MP + 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप आता है. फ्रंट में इसके 32MP लेंस दिया गया है. कंपनी ने इसे 6000mAh की बैटरी से लैस किया है. अभी इसकी कीमत 65,499 रुपये है.

ये भी पढ़ें-

iPhone 17 Air vs Samsung Galaxy S25 Edge: पतले फोन की दौड़ में कौन-सा निकलेगा आगे, किस पर पैसा लगाने से मिलेगी वैल्यू फॉर मनी?

[ad_2]

ट्रंप को भारत ने किया इग्नोर! टैरिफ के सामने सीना तानकर हुआ खड़ा, अब रूस से और ज्यादा खरीदेगा

[ad_1]

भारत और अमेरिका के बीच तनाव की स्थिति है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया है, लेकिन भारत, अमेरिका के आगे झुकने वाला नहीं है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत अब रूस से और ज्यादा तेल खरीदने की तैयारी में है. ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने की वजह से ही कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया था. 

अमेर‍िकी टैर‍िफ को दरक‍िनार कर भारत सितंबर महीने में रूस से क्रूड ऑयल का आयात बढ़ाने जा रहा है. र‍िलायंस इंडस्‍ट्रीज और नायरा एनर्जी की तरफ से स‍ितंबर महीने में क्रूड ऑयल का आयात मौजूदा महीनों के मुकाबले बढ़ाने का प्‍लान क‍िया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज और नायरा एनर्जी अगस्त की तुलना में रूसी तेल की खरीद 10-20% बढ़ा सकती हैं. इसका मतलब यह हुआ क‍ि रोजाना डेढ़ से तीन लाख बैरल एक्‍स्‍ट्रा तेल आयात क‍िया जा सकता है.

रूसी तेल से दिक्कत, पर खुद रूस से ट्रेड कर रहा अमेरिका

भारत रूसी तेल आपूर्ति का सबसे बड़ा खरीदार बन गया है. अमेरिकी अधिकारियों ने भारत पर रूसी तेल पर छूट से मुनाफा कमाने का आरोप लगाया है, जबकि भारतीय अधिकारियों ने पश्चिमी देशों पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है. ट्रंप को इस बात से दिक्कत है कि भारत, रूस से क्यों तेल खरीदता है, लेकिन अमेरिका अभी भी रूस से अरबों डॉलर का ट्रेड करता है.

 

[ad_2]

अडानी ग्रुप ने मारी बाजी, पोर्टफोलियो का EBITDA पहली बार 90000 करोड़ के पार

[ad_1]

Adani Portfolio EBITDA : देश की सबसे बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी अडानी ग्रुप ने अपने वित्तीय प्रदर्शन में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. अडानी ग्रुप का पोर्टफोलिया पहली बार EBITDA पहली बार 90,572 करोड़ रुपये के पार चला गया है. यह पिछले साल के मुकाबले 10 परसेंट ज्यादा है. कंपनी ने गुरुवार, 28 अगस्त को इसकी जानकारी दी. इसका श्रेय मुख्य रूप से कंपनी के कोर इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस के मजबूत परफॉर्मेंस को जाता है. 

अडानी ग्रुप का मजबूत पोर्टफोलियो

अडानी ग्रुप के कोर इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस में यूटिलिटी और ट्रांसपोर्ट शामिल हैं. कारोबारी साल 2026 की पहली तिमाही में इनका EBITDA में 87 परसेंट योगदान रहा. इस सेगमेंट में अडानी एंटरप्राइजेज के तहत आने वाले इनक्यूबेटिंग इन्फ्रा का बिजनेस भी शामिल है. कंपनी ने कहा कि एयरपोर्ट, सोलर व विंड एनर्जी मैन्युफैक्चरिंग और सड़क जैसी उसकी इनक्यूबेटिंग इन्फ्रा एसेट्स ने पहली बार 10,000 करोड़ के EBITDA को पार कर लिया है. इस गजब के परफॉर्मेंस के चलते अडानी ग्रुप के प्रति निवेशकों और बाजार का सेंटिमेंट पॉजिटिव बना हुआ है. 

अडानी ग्रुप का मजबूत क्रेडिट प्रोफाइल 

मजबूत EBITDA ग्रोथ के साथ ही कंपनी का पोर्टफोलियो-लेवल लेवरेज वैश्विक स्तर पर सबसे कम बना हुआ है, महज 2.6 गुना नेट डेब्ट टू EBITDA.इसके अलावा, अडानी ग्रुप के पास 53,843 करोड़ रुपये की कैश लिक्विडिटी भी है, जो कम से कम अगले 21 महीने तक के डेब्ट सर्विसिंग के लिए काफी है. 

इसी के साथ अडानी ग्रुप की क्रेडिट प्रोफाइल में सुधार हुआ है, जो जून के महीने में 87 परसेंट रन-रेट EBITDA उन एसेट्स से आया है जिनकी डोमेस्टिक रेटिंग ‘AA-‘ और उससे ऊपर है. इतना ही नहीं, इसका ऑपरेशन से कैश (Fund Flow from Operations) फ्लो रिकॉर्ड भी 66,527 करोड़ रुपये के पार चला गया है. अडानी ग्रुप का टोटल एसेट बेस 6.1 लाख करोड़ रुपये है, जिसमें महज एक साल में 1.26 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.

इनक्यूबेटेड बिजनेस का तेजी से विकास 

अडानी एंटरप्राइजेज के इनक्यूबेटेड बिजनेस तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. आठ अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स में से सात लगभग 70 परसेंट से ज्यादा पूरे हो चुके हैं. अडानी ग्रीन एनर्जी की ऑपरेश्नल कैपेसिटी पिछले साल के मुकाबले 45 परसेंट बढ़कर 15,816 मेगावाट हो गई है. इसमें सोलर, विंड पावर प्लांट और हाइब्रिड पावर प्लांट का जुड़ना भी शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: 

तबाह हो जाएंगे कई सेक्टर, खतरे में लाखों नौकरियां! ट्रंप के टैरिफ को लेकर CTI ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

[ad_2]

तीसरे गुरुवार बुरी तरह लुढ़की ‘वॉर 2’, क्या ‘टाइगर 3’ का कर पाएगी शिकार, जानें- कलेक्शन

[ad_1]

ऋतिक रोशन और अयान मुखर्जी की जोड़ी ‘वॉर 2’ से वो कमाल नहीं कर पाई जिसकी उम्मीद की जा रही थी. ये फिल्म 14 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. ओपनिंग वीकेंड तक तो ये ट्रैक पर रही लेकिन वीकडेज में एंट्री करते ही ये वो मंदी का शिकार हुई कि फिर इसकी कमाई में तेजी नहीं आई. चलिए यहां जानते हैं ‘वॉर 2’ ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?

वॉर 2ने 15वे दिन कितनी की कमाई?
‘वॉर 2’ की रिलीज से पहले फैंस इस एक्शन पैक्ड फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड थे. लोगों को दो सुपरस्टार ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की जोड़ी को पर्दे पर देखना का बेसब्री से इंतजार था. हालांकि सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इसकी कमजोर कहानी इसे ले डूबी. इसी के साथ ओपनिंग वीकेंड के बाद ही दर्शकों ने इस फिल्म से किनारा कर लिया और इसी के साथ इसकी कमाई का भी बेड़ागर्क हो गया.  हालांकि जैसे तैसे इस फिल्म ने दो हफ्ते सिनेमाघरों में काटे हैं और अब ये तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. लेकिन 400 करोड़ की लागत में बनी ये फिल्म रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना बजट तो छोड़ो 250 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है.

इन सबके बीच फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले हफ्ते में 204.25 करोड़ कमाने वाली ‘वॉर 2’ ने दूसरे हफ्ते में 9वें दिन 4 करोड़, 10वें दिन 6.85 करोड़, 11वें दिन 7.25 करोड़, 12वें दिन 2.15 करोड़, 13वें दिन 2.75 करोड़ और 14वें दिन 2.5 करोड़ का कलेक्शन किया.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘वॉर 2’ ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को 1.50 करोड़ का कारोबार किया है.
  • इसी के साथ ‘वॉर 2’ की 15 दिनों की कुल कमाई अब 231.25 करोड़ रुपये हो गई है.

वॉर 2 वर्सेस वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स
अभी तक, ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर की यह बड़ी फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर केवल एक था टाइगर को ही पछाड़ पाई है, जो 2012 में केवल हिंदी पट्टी में ही चली थी. टाइगर 3 को पछाड़कर चौथा स्थान हासिल करने के लिए वॉर 2 को अभी 55 करोड़ की कमाई करने की और ज़रूरत है. वहीं इस फिल्म की कमाई में जैसी गिरावट आ रही है उसे देखते हुए इसके लिए ये आंकड़ा छूना नामुमकिन है.  

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर वाईआरएफ फ्रैंचाइज़ी की कुल कमाई (नेट कलेक्शन कोईमोई के आंकड़े)

  • पठान (2023): 543.22 करोड़
  • टाइगर ज़िंदा है (2017): 339.16 करोड़
  • वॉर (2019): 319 करोड़
  • टाइगर 3 (2023): 286 करोड़
  • वॉर 2 (2025): 239.56 करोड़
  • एक था टाइगर (2012): 198 करोड़

ये भी पढ़ें:-Metro In Dino OTT Release Date: ‘मेट्रो इन दिनों’ की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म

[ad_2]

अब बिना अपार आईडी नहीं दे पाएंगे 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा, CBSE ने जारी की नई गाइडलाइन

[ad_1]

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2025-26 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला किया है. अब परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों के पास अपार आईडी (APAAR ID) होना अनिवार्य कर दिया गया है. यानी जिन छात्रों के पास यह डिजिटल आईडी नहीं होगी, वे बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे.

यह निर्देश सीबीएसई की ओर से स्कूलों को भेजी गई उन गाइडलाइंस में शामिल है, जिनका पालन कर लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (LOC) जमा करना अनिवार्य है. दरअसल, हर साल स्कूलों को बोर्ड परीक्षा के आयोजन से पहले अपने छात्रों का डेटा सीबीएसई को भेजना होता है. इसी आधार पर एडमिट कार्ड बनते हैं और परीक्षा प्रक्रिया तय होती है.

कब और कैसे जमा होगी LOC?

बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे 29 अगस्त से 30 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से LOC जमा करें. वहीं, 3 से 11 अक्टूबर 2025 तक देरी से जमा करने वालों को विलंब शुल्क के साथ यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी. बोर्ड ने साफ कहा है कि LOC और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि एक ही होगी, यानी फॉर्म और फीस दोनों समय पर जमा करना जरूरी है.

केवल वही छात्र 2026 की बोर्ड परीक्षा में बैठ पाएंगे जिनका नाम LOC में शामिल होगा. इसलिए स्कूलों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि वे छात्रों का नाम, जन्मतिथि, लिंग, श्रेणी और अभिभावक का नाम सावधानी से जांचकर ही बोर्ड को भेजें.

अपार आईडी क्यों जरूरी की गई?

  • सीबीएसई ने इस बार LOC को अपार आईडी (APAAR ID) से जोड़ने का निर्णय लिया है. अपार आईडी भारत सरकार द्वारा शुरू की गई 12 अंकों की डिजिटल पहचान है, जिसमें छात्रों का पूरा शैक्षणिक रिकॉर्ड डिजिटल रूप से दर्ज होता है.
  • इसके तहत छात्रों की मार्कशीट, डिग्री, सर्टिफिकेट, छात्रवृत्ति, पुरस्कार और अन्य शैक्षणिक उपलब्धियां सुरक्षित रहती हैं. यानी अपार आईडी से छात्र कहीं भी पढ़ाई करें, उनका शैक्षणिक इतिहास एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा.
  • सीबीएसई का मानना है कि यह कदम न केवल पहचान की पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा बल्कि भविष्य में परीक्षा और परिणाम से जुड़ी गड़बड़ी को भी रोकेगा.

    यह भी पढ़ें : देशभर में हर तीसरा छात्र ले रहा प्राइवेट कोचिंग, शहरी इलाकों में खर्च ज्यादा: शिक्षा सर्वे

किन जानकारियों की होगी जरूरत?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Numerology Prediction 29 अगस्त 2025: अंक ज्योतिष से जानें आज का भाग्य! मूलांक 1 से 9 तक, क्या ह

[ad_1]

Daily Numerology Prediction: ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष का विशेष महत्व होता है. जिस तरह ज्योतिष विद्या की मदद से हम व्यक्ति के भविष्य की जानकारी देते हैं, ठीक उसी तरह हम अंकशास्त्र की मदद से भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी प्राप्त करते हैं. अंक शास्त्र को अंग्रेजी में न्यूरोलॉजी कहते हैं. अंक ज्योतिष में नव ग्रहों के आधार पर गणना की जाती है. आज हम जानेंगे शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 का दैनिक अंक राशिफल.

मूलांक 1
आज का दिन आपका आत्मविश्वास और नेतृत्व से भरा रहने वाला है. कार्यक्षेत्र पर किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आप महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. सावधानी के साथ निवेश करें. सेहत सामान्य रहने वाली है. 

मूलांक 2 
आज के दिन आपके रिश्ते मजबूत होने के साथ बेहतर भी होंगे. पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा. नौकरी में सहयोगियों से तालमेल बिठाने की जरूरत है. धन लाभ के योग बन रहे हैं. 

मूलांक 3 
आज के दिन करियर से जुड़ी योजनाओं पर अमल कर सकते हैं. किसी भी काम की नई शुरुआत करने के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. सेहत का विशेष ध्यान दें. 

मूलांक 4
करियर और व्यापार में नए फैसले लेने के लिए किसी भी तरह की जल्दबाजी न दिखाएं. प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है.

मूलांक 5 
आज का दिन आपका ऊर्जा से भरा रहने वाला है. धन लाभ और व्यापार के योग बन रहे हैं. दोस्तों के साथ लंबे समय के बाद मुलाकात हो सकती है. प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेगी. 

मूलांक 6 
आज का दिन प्रेम और रोमांस में बीत सकता है. अविवाहित जातकों के लिए आज रिशता आ सकता है. नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं. 

मूलांक 7 
आज के दिन कार्यस्थल पर नए मौके मिल सकते हैं. प्रेम जीवन में पार्टनर की ओर से शादी का प्रस्ताव रखा जा सकता है. पैसों की लेन-देन में सावधानी बरतें. सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरुरत है. 

मूलांक 8 
आज का दिन मेहनत और संघर्ष से भरा रहने वाला है. छात्रों को शाम के वक्त अच्छी खबर मिल सकती है. वित्तीय मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है. 

मूलांक 9 
आज के दिन साहस और हिम्मत से काम लेने की जरूरत है. करियर में आपका प्रभाव बढ़ सकता है. किसी भी तरह से पार्टनर को नाराज करने से बचें. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.  

[ad_2]

क्या है नुसुक उमराह? सऊदी अरब का भारतीय मुसलमानों को बड़ा गिफ्ट, बिना एजेंट सीधे एप से मिलेगा व

[ad_1]

दुनियाभर के मुसलमानों के लिए उमराह सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण धार्मिक तीर्थस्थल माना जाता है. हाल ही में सऊदी अरब के हज मंत्रालय ने उमराह की यात्रा को आसान बनाने के लिए जरूरी कदम के रूप में एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म पेश किया है. सऊदी अरब के इस कदम को उमराह करने वाले लोगों के लिए उपहार माना जा रहा है.

यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों को आसानी से वीजा आवेदन के साथ-साथ अन्य सेवाओं की बुकिंग की सुविधा देगा. इसकी खास बात ये है कि ये साइट सभी सुविधाओं को एक ही जगह उपलब्ध कराएगा. हर मुसलमान अपने पूरे जीवन में एक बार उमराह करने की इच्छा रखता है. उमराह में कई दिन लगते हैं, उमराह कुछ घंटों से लेकर एक दिन में पूरा किया जा सकता है.

उमराह के लिए जाने वाले यात्री करें आवेदन

सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय ने ‘नुसुक उमराह सेवा’ शुरू की है, जिसकी मदद से उमराह के लिए जाने वाले यात्री वीजा आवेदन कर सकते हैं और ऑनलाइन उन्हें सारी सुविधा मिल जाएगी. umrah.nusuk.sa पर जाकर आधिकारिक पेज से कोई भी अपना आवेदन कर सकता है.

नुसुक उमराह सेवा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, नुसुक उमराह प्लेटफॉर्म सऊदी अरब के बाहर धार्मिक तीर्थयात्रा की योजना बना रहे मुसलमानों के लिए एक नया डिजिटल विकल्प प्रदान करता है. यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है. यह ऐप ई-वीजा, होटल बुकिंग, परिवहन, सांस्कृतिक भ्रमण और सहायता सेवाएं उपलब्ध कराता है. 

कैसे करें आवेदन ?

1. खाता बनाएं: नुसुक उमराह सेवा वेबसाइट पर जाएं या Nusuk ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें. इसके बाद अपनी जानकारी दर्ज करके रजिस्टर करें.

2. व्यक्तिगत विवरण भरें: आईडी या पासपोर्ट नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल, राष्ट्रीयता और जन्मतिथि दर्ज करें.

3. सत्यापित करें: आपके फोन या ईमेल पर भेजा गया सिक्योरिटी कोड दर्ज करके अकाउंट वेरिफाई करें.

4. उमरा सेवा चुनें: मेन्यू में से ‘Umrah Service’ का चयन करें और फिर अपनी पसंद की तारीख और समय चुनें.

5. लोगों को जोड़ें: यदि परिवार या दोस्तों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो उनके डिटेल्स भरें. 

6. समीक्षा और पुष्टि करें: सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें. शर्तों और नियमों से सहमत हों.

7. ऑनलाइन भुगतान करें: प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सुरक्षित विकल्पों से भुगतान करें. भुगतान पूरा होते ही आपका ई-वीजा कुछ ही मिनटों में जारी हो जाएगा.

ये भी पढ़ें:- ‘राहुल और तेजस्वी की यात्रा ने पार की सारी हदें’, पीएम मोदी की मां के खिलाफ बयानों पर भड़की बीजेपी

[ad_2]

2025 एशिया कप के लिए इन 7 देशों ने किया अपनी टीम का एलान, एक क्लिक में जानें A टू Z डिटेल्स

[ad_1]

2025 एशिया कप का बिगुल बज चुका है. एशियाई क्रिकेट का यह महाकुंभ 9 सितंबर से 28 सितंबर के बीच यूएई के आबू धाबी में आयोजित होगा. इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. इसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ओमान, यूएई और हांगकांग की टीमें शामिल हैं. इन आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. अब तक सात देशों ने टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है. यहां देखें सभी के स्क्वॉड. 

2025 एशिया कप के लिए श्रीलंका की टीम- चरित असालंका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसांका, कुसल परेरा, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, नुवानिदु फर्नांडो, डुनिथ वेल्लालागे, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्षणा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा और बिनुरा फर्नांडो. 

2025 एशिया कप के लिए यूएई की टीम- अभी टीम का एलान होना बाकी (30 अगस्त है लास्ट डेट)

2025 एशिया कप के लिए भारतीय टीम- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती. 

2025 एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम- सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी और सुफियान मोकिम.

2025 एशिया कप के लिए अफगानिस्तान की टीम- राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनात, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, शरफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, नवीन-उल-हक और फजलहक फारूकी.

2025 एशिया कप के लिए बांग्लादेश की टीम- लिटन दास (कप्तान), तंज़ीद हसन, परवेज़ हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदयोय, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन, क़ाज़ी नुरुल हसन सोहन, शक महेदी हसन, रिशद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम और सैफुद्दीन.

2025 एशिया कप के लिए हांगकांग की टीम- यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात, जीशान अली, नियाजाकत खान मोहम्मद, नसरुल्ला राणा, मार्टिन कोएत्जी, अंशुमान रथ, कल्हण मार्क चल्लू, आयुष आशीष शुक्ला, मोहम्मद ऐजाज खान, अतीक उल रहमान इकबाल, किंचित शाह, आदिल महमूद, हारून मोहम्मद अरशद, अली हसन, शाहिद वासिफ, गजनफर मोहम्मद, मोहम्मद वहीद, अनस खान और एहसान खान.

2025 एशिया कप के लिए ओमान की टीम- जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला, सुफियान यूसुफ, आशीष ओडेदरा, आमिर कलीम, मोहम्मद नदीम, सुफियान महमूद, आर्यन बिष्ट, करण सोनावले, जिक्रिया इस्लाम, हसनैन शाह, फैसल शाह, मुहम्मद इमरान, नदीम खान, शकील अहमद और समय श्रीवास्तव.

एशिया कप 2025 का पूरा शेड्यूल 

लीग स्टेज के मुकाबले

9 सितंबर: अफ़ग़ानिस्तान बनाम हांगकांग – शाम 7.30 बजे – अबू धाबी
10 सितंबर: भारत बनाम यूएई – शाम 7.30 बजे – दुबई
11 सितंबर: बांग्लादेश बनाम हांगकांग – शाम 7.30 बजे – अबू धाबी
12 सितंबर: पाकिस्तान बनाम ओमान – शाम 7.30 बजे – दुबई
13 सितंबर: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका – शाम 7.30 बजे – अबू धाबी
14 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान – शाम 7.30 बजे – दुबई
15 सितंबर: यूएई बनाम ओमान – शाम 5.30 बजे – अबू धाबी
15 सितंबर: श्रीलंका बनाम हांगकांग – शाम 7.30 बजे – दुबई
16 सितंबर: बांग्लादेश बनाम अफ़ग़ानिस्तान – शाम 7.30 बजे – अबू धाबी
17 सितंबर: पाकिस्तान बनाम यूएई – शाम 7.30 बजे – दुबई
18 सितंबर: श्रीलंका बनाम अफ़ग़ानिस्तान – शाम 7.30 बजे – अबू धाबी
19 सितंबर: भारत बनाम ओमान – शाम 7.30 बजे – अबू धाबी

सुपर-4 राउंड के मुकाबले

20 सितंबर: B1 बनाम B2 – शाम 7.30 बजे – दुबई
21 सितंबर: A1 बनाम A2 – शाम 7.30 बजे – दुबई
23 सितंबर: A2 बनाम B1 – शाम 7.30 बजे – अबू धाबी
24 सितंबर: A1 बनाम B2 – शाम 7.30 बजे – दुबई
25 सितंबर: A2 बनाम B2 – शाम 7.30 बजे – दुबई
26 सितंबर: A1 बनाम B1 – शाम 7.30 बजे – दुबई
फाइनल: 28 सितंबर – शाम 7.30 बजे – दुबई

[ad_2]