लेने के देने पड़ जाएंगे! स्मार्टफोन को लेकर इन अफवाहों पर कभी न करें भरोसा, फायदे में रहेंगे

[ad_1]

स्मार्टफोन और दूसरे गैजेट को लेकर सोशल मीडिया और आम जीवन में भी कई तरह की अफवाहें चलती रहती हैं. कई लोग यह मानते हैं कि एयरप्लेन मोड में फोन जल्दी चार्ज होता है तो कुछ मानते हैं कि फोन की खराब बैटरी को फ्रीजर में रखने से यह ठीक हो जाती है. आप में से भी बहुत लोगों ने ऐसी अफवाहें सुनी होंगी या इन्हें आजमाकर देखा होगा. आज हम आपको ऐसी ही कुछ अफवाहें और उनके पीछे का सच बताने जा रहे हैं.

एयरप्लेन मोड में बैटरी जल्दी चार्ज होती है?

यह सच नहीं है. हालांकि, एयरप्लेन मोड में फोन सिग्नल सर्च करना बंद कर देता है, लेकिन इससे बैटरी की चार्जिंग स्पीड पर खास असर नहीं पड़ता. फोन को फास्ट और सुरक्षित रूप से चार्ज करने के लिए कंपेटिबल चार्जर और केबल का होना जरूरी है. हां, फोन को बंद कर देने इसमें चल रहे बैकग्राउंड प्रोसेस बंद हो जाते हैं और यह थोड़ा जल्दी चार्ज हो सकता है.

बैकग्राउंड ऐप्स बंद करने से बैटरी की बचत होती है?

यह पूरी तरह गलत है बल्कि इसका उल्टा होता है. असल में अगर आप फोन में बैकग्राउंड ऐप्स को क्लोज नहीं करेंगे तो बैटरी ज्यादा चलेगी. बार-बार ऐप्स बंद कर उन्हें रिओपन करने से ज्यादा बैटरी की खपत होती है. ऐप को बंद कर खोलने से यह RAM में रिलोड होती है, यह ज्यादा बैटरी की खपत करती है.

चावल में रखने से भीगे डिवाइस ठीक हो जाते हैं?

बहुत लोग ऐसा मानते हैं कि भीगे हुए स्मार्टफोन या दूसरे डिवाइसेस को चावल में रख देने से उनकी नमी दूर हो जाएगी. असल में चावल मजबूत ड्राइंग एजेंट नहीं है. ये धीरे-धीरे केवल सतह की नमी सोखते हैं, लेकिन इनसे ऐसे पार्टिकल रिलीज होते हैं, जो चार्जिंग या दूसरे पोर्ट्स को खराब कर सकते हैं.

खराब बैटरी फ्रीजर में ठीक हो जाती है?

अगर बैटरी स्लो चार्ज या ओवरहीट होने लगती है तो कुछ लोग इसे फ्रीजर में रख देते हैं. उनका मानना है कि ऐसा करने से बैटरी ठीक हो सकता है. यह पूरी तरह अफवाह है. आजकल अधिकतर फोन लिथियम-आयन बैटरी के साथ आते हैं और इन बैटरियों को एकदम ठंडे या अधिक गर्म टेंपरेचर के लिए डिजाइन नहीं किया जाता. फ्रीजर में रखने से इनकी केमिकल रिएक्शन धीमी हो जाती है, जिससे बैटरी की लाइफ कम होती है.

ये भी पढ़ें-

Vivo करेगी धमाका! 200MP कैमरा के साथ इस फोन में देगी धांसू फीचर्स, जानें कब होगा लॉन्च

[ad_2]

Video: गेट पर धमक पड़े दो दरिंदे, वीडियो देखकर ही निकल जाएगा दम! चाहे शर्त लगा लो

[ad_1]

Alligators in Florida: फ्लोरिडा से सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो रात के समय का है, जब एक घर के बाहर अचानक दो मगरमच्छ आ पहुंचे. इन दोनों मगरमच्छों की हरकतें इतनी अजीब थीं कि घर के अंदर मौजूद शख्स ने तुरंत दरवाजे पर बने छोटे छेद से मोबाइल निकालकर पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली.

दीवार पर चढ़ने लगा मगरमच्छ

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों मगरमच्छ घर के बाहर घूम रहे हैं. इस दौरान एक मगरमच्छ दीवार पर चढ़ने की कोशिश करता है. कुछ देर तक वह अपने पूरे जोर से ऊपर चढ़ने की कोशिश करता है, लेकिन आखिरकार वह दीवार से फिसलकर नीचे गिर जाता है. यह नजारा देखने में मजाकिया तो लगता है, लेकिन उतना ही डराने वाला भी है.

घर के अंदर मौजूद शख्स ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया. लोग इस वीडियो को देखकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. किसी ने लिखा कि “फ्लोरिडा में रहना मतलब हर रात नया रोमांच”, तो किसी ने मजाक में कहा कि “यह मगरमच्छ शायद घर में रहने की कोशिश कर रहा था.”

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

फ्लोरिडा में मगरमच्छ और घड़ियालों की संख्या काफी ज्यादा है. यहां अक्सर घरों के आसपास, तालाबों और सड़कों पर इनका दिखना आम बात है. हालांकि, देर रात इस तरह दो बड़े मगरमच्छों का घर के पास आ जाना लोगों के लिए डर का कारण बन सकता है. यह मजेदार और डरावना वीडियो लोगों के बीच खूब शेयर हो रहा है और देखते ही देखते लाखों व्यूज बटोर चुका है.


क्या है नेशनल स्पोर्ट्स डे 2025 की थीम, जानिए इसका इतिहास, महत्त्व और अन्य जानकारी

[ad_1]

हर साल 29 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है. ये हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य पर मनाया जाता है. कहा जाता है कि जब मैदान पर मेजर ध्यानचंद खेलने उतरते थे तो विरोधियों के पसीने छूट जाते थे, मानों उनके हाथों में कोई जादू था कि उनसे गेंद छीनना और उन्हें गोल से रोकना नामुमकिन सा होता था. उनके खेल को देखकर न सिर्फ भारतीय बल्कि पूरी दुनिया हैरान रह जाती थी.

मेजर ध्यानचंद के बारे में

मेजर ध्यानचंद जी का जन्म 29 अगस्त, 1905 को इलाहाबाद में हुआ था, जिसका नाम अब प्रयागराज हो चुका है. उनकी मृत्यु 3 दिसंबर 1979 को नई दिल्ली में हुई थी. उन्हें दुनियाभर में लोग The Wizard और The Magician के नाम से भी जानते थे, जिसका मतलब है जादूगर. 1926 से 1949 तक अपने पूरे करियर में ध्यानचंद जी ने 400 गोल दागे. वह 1928, 1932 और 1936 में भारत के लिए ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाली टीम का हिस्सा थे.

क्यों मनाया जाता है खेल दिवस?

भारत में खेल दिवस 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है. इसका उद्देश्य लोगों में खेलों के प्रति रूचि बढ़ाना और ध्यानचंद की विरासत का सम्मान करना है. कहा जाता है कि हॉकी में मेजर ध्यानचंद जैसा कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं हो सका.

कब हुई थी खेल दिवस की शुरुआत?

पहली बार भारत में 29 अगस्त, 2012 को खेल दिवस के रूप में मनाया गया था. तब से प्रत्येक वर्ष इस दिन ही खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है. 2019 में इसी दिन भारत सरकार ने फिट इंडिया अभियान की शुरुआत की गई थी. इस बार इसी दिन से भारत के बिहार (राजगीर) में हॉकी एशिया कप 2025 टूर्नामेंट की शुरुआत भी हो रही है.

क्या है नेशनल स्पोर्ट्स डे 2025 की थीम?

इस वर्ष नेशनल स्पोर्ट्स डे की थीम ‘एक घंटा, खेल के मैदान में’ है. जो समाज को इसके माध्यम से एकजुट करने का संदेश देती है. खेल के मैदान पर कोई एक जैसा है, इसी संदेश के साथ फिट इंडिया मिशन जन आंदोलन चलाया जाएगा. 

[ad_2]

जिस पूर्व आरबीआई गवर्नर के समय हुई नोटबंदी, अब आईएमएफ ने उर्जित पटेल को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

[ad_1]

Former RBI Governor Urjit Patel Appointed IMF Executive Director: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर डॉ. उर्जित पटेल को तीन साल के लिए इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (आईएमएफ) का एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. केन्या में जन्मे भारतीय अर्थशास्त्री उर्जित पटेल की यह वापसी आईएमएफ में करीब तीन दशक बाद हो रही है. वे पहले भी पांच साल तक आईएमएफ से जुड़े रहे थे. शुरुआत वाशिंगटन डीसी में हुई और फिर 1992 में वे नई दिल्ली में डिप्टी रेसिडेंट रिप्रजेंटेटिव बने.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

डॉ. पटेल की शैक्षणिक पृष्ठभूमि बेहद मजबूत रही है. उन्होंने येल यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री ली, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से एम.फिल किया और यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से बीएससी की पढ़ाई की. सरकार की तरफ से उनकी नियुक्ति ऐसे समय में की गई है जब मौजूदा एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (इंडिया) कृष्णमूर्ति वी. सुब्रमण्यम का कार्यकाल अप्रत्याशित तौर पर छह महीने पहले ही खत्म कर दिया गया.

आरबीआई गवर्नर के रूप में कार्यकाल

डॉ. पटेल 2014 में आरबीआई के 24वें गवर्नर बने थे और रघुराम राजन की जगह ली थी. वे पहले ऐसे आरबीआई गवर्नर भी रहे जिन्होंने अपने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर दिसंबर 2018 में इस्तीफा दिया. उस समय आरबीआई और केंद्र सरकार के बीच मतभेद सार्वजनिक तौर पर सामने आए थे. इससे पहले वे आरबीआई में डिप्टी गवर्नर के रूप में मौद्रिक नीति, आर्थिक शोध, डिपॉजिट इंश्योरेंस और सांख्यिकी प्रबंधन जैसे विभागों को संभाल चुके थे.

रणनीतिक महत्व: पाकिस्तान का मुद्दा

उर्जित पटेल की नियुक्ति ऐसे वक्त पर हुई है जब भारत ने आईएमएफ बेलआउट प्रोग्राम के तहत पाकिस्तान को दी जा रही वित्तीय मदद की कड़ी आलोचना की है. भारत ने चिंता जताई है कि इस फंड का इस्तेमाल इस्लामाबाद की तरफ से सीमा पार आतंकवाद और युद्ध जैसे गतिविधियों में किया जा सकता है. ऐसे में पटेल की मौजूदगी आईएमएफ में भारत के हितों को और मजबूती से रखने के लिहाज से अहम मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें: ट्रंप टैरिफ टेंशन के बावजूद बाजार की मजबूत शुरुआत, 130 अंक ऊपर चढ़ा सेंसेक्स, 24550 के करीब निफ्टी

[ad_2]

MPESB पैरामेडिकल भर्ती 2025: आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 30 अगस्त तक कर सकते हैं अप्लाई

[ad_1]

अब उम्मीदवार 30 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वहीं, फॉर्म में सुधार करने की आखिरी तारीख 2 सितंबर 2025 तय की गई है. पहले आवेदन की डेडलाइन 11 अगस्त थी, लेकिन अब उम्मीदवारों को और समय मिल गया है.

अब उम्मीदवार 30 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वहीं, फॉर्म में सुधार करने की आखिरी तारीख 2 सितंबर 2025 तय की गई है. पहले आवेदन की डेडलाइन 11 अगस्त थी, लेकिन अब उम्मीदवारों को और समय मिल गया है.

उम्मीदवार एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान में कई तरह के पैरामेडिकल पदों पर भर्तियां निकली हैं, जिनमें फिजियोथेरेपिस्ट, काउंसलर, फार्मासिस्ट, नेत्र सहायक और ओटी टेक्नीशियन शामिल हैं. अभियान के तहत 700 पदों पर भर्ती होगी.

उम्मीदवार एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान में कई तरह के पैरामेडिकल पदों पर भर्तियां निकली हैं, जिनमें फिजियोथेरेपिस्ट, काउंसलर, फार्मासिस्ट, नेत्र सहायक और ओटी टेक्नीशियन शामिल हैं. अभियान के तहत 700 पदों पर भर्ती होगी.

फार्मेसी में डिप्लोमा या डिग्री (फार्मासिस्ट के लिए), ओटी टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा (ओटी टेक्नीशियन के लिए), फिजियोथेरेपी में डिग्री या डिप्लोमा (फिजियोथेरेपिस्ट के लिए), ऑप्टोमेट्री या नेत्र विज्ञान से संबंधित डिग्री (नेत्र सहायक के लिए).

फार्मेसी में डिप्लोमा या डिग्री (फार्मासिस्ट के लिए), ओटी टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा (ओटी टेक्नीशियन के लिए), फिजियोथेरेपी में डिग्री या डिप्लोमा (फिजियोथेरेपिस्ट के लिए), ऑप्टोमेट्री या नेत्र विज्ञान से संबंधित डिग्री (नेत्र सहायक के लिए).

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल है. जबकि अधिकतम उम्र 40 साल तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को मध्यप्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी. एससी और एसटी वर्ग को 5 साल तक की छूट मिलेगी. ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल तक की छूट. दिव्यांगजन को 10 साल तक की छूट दी जाएगी.

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल है. जबकि अधिकतम उम्र 40 साल तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को मध्यप्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी. एससी और एसटी वर्ग को 5 साल तक की छूट मिलेगी. ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल तक की छूट. दिव्यांगजन को 10 साल तक की छूट दी जाएगी.

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस 500 रुपये है. एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग और मध्यप्रदेश के मूल निवासी उम्मीदवारों के लिए फीस 250 रुपए तय की गई है. आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा किया जाएगा.

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस 500 रुपये है. एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग और मध्यप्रदेश के मूल निवासी उम्मीदवारों के लिए फीस 250 रुपए तय की गई है. आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा किया जाएगा.

शुरुआती सैलरी 36,200 रुपये प्रति माह से शुरू होकर 1,14,800 रुपये तक जा सकती है. इसके अलावा, भत्ते और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी.

शुरुआती सैलरी 36,200 रुपये प्रति माह से शुरू होकर 1,14,800 रुपये तक जा सकती है. इसके अलावा, भत्ते और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी.

सबसे पहले एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं. होमपेज पर पैरामेडिकल संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 का लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें. नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड बनाएं.

सबसे पहले एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं. होमपेज पर पैरामेडिकल संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 का लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें. नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड बनाएं.

Published at : 29 Aug 2025 08:16 AM (IST)

Preferred Sources

नौकरी फोटो गैलरी

[ad_2]

बुर्ज खलीफा पहुंच गया राजू कलाकार, खूबसूरत हसीना के साथ वायरल हो रहा वीडियो

[ad_1]

 

सोशल मीडिया पर अपने टैलेंट से पहचान बनाने वाले राजू कलाकार एक बार फिर चर्चा में है. कभी दो पत्थरों को बजाकर गाना गाने वाले राजू अब दुबई के मशहूर बुर्ज खलीफा के सामने दिखाई दे दिए हैं. इस बार उनका नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक खूबसूरत हसीना के साथ गाना गाते नजर आ रहे हैं.

सड़कों से बुर्ज खलीफा तक का सफर

राजस्थान के रहने वाले और सूरत में बस चुके राजू कलाकार का असली नाम राजू भट्ट है. उन्होंने दिल पर चलाई छुरिया गाकर रातों-रात इंटरनेट पर धूम मचा दी थी. यही गाना उन्हें स्टार बना गया. उनकी आवाज इतनी पॉपुलर हुई कि सोनू निगम ने भी उनके साथ इस गाने को दोबारा गया, जिसे टी सीरीज ने रिलीज किया.

वीडियो पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन

बुर्ज खलीफा के सामने शूट किए गए इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. वीडियो को देखकर यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि दो पत्थरों से शुरू हुआ सफर अब दुबई की सड़कों तक, यह है असली सोशल मीडिया का जादू. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा की बेलेंसिया की शर्ट, बुर्ज खलीफा का बैकग्राउंड और साथ में खूबसूरत हसीना अब तो भाई बिग बॉस में ही नजर आएगा. वहीं किसी ने मजे लेते हुए लिखा मैं तो सपने में ही अमेरिका घूम आया लेकिन राजू तो सच में दुबई पहुंच गया.

पापुलैरिटी बरकरार या रानू मंडल जैसा सफर

लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया ने राजू कलाकार की जिंदगी बदल दी है. अब हर कोई उनके गाने पर रील बना रहा है. हालांकि कुछ लोग सवाल भी उठा रहे हैं कि क्या उनकी पापुलैरिटी लंबी चलेगी या फिर रानु मंडल की तरह सिर्फ कुछ समय की चमक है.

ये भी पढ़ें-Video: तू खाने पर फोकस कर भाई! मालिकों ने चेक की कुत्तों की लॉयल्टी, वीडियो देख आएगी हंसी


इन 5 मामलों में iPhone 17 Air से बेहतर होंगे Pro Models, यह फीचर तो यूजर्स की मौज कर देगा

[ad_1]

Apple इस बार अपनी लाइनअप में अल्ट्रा-स्लिम iPhone 17 Air को लॉन्च करने वाली है. 9 सितंबर को होने वाले इवेंट में कंपनी आईफोन 17, आईफोन 17 एयर, आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स को लॉन्च करेगी. कीमत के हिसाब से इन मॉडल्स में अलग-अलग फीचर्स मिलने वाले हैं. आज हम आपको उन 5 फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें 17 प्रो मॉडल्स 17 एयर के मुकाबले बेहतर होने जा रहे हैं.

बैटरी

बैटरी के मामले में 17 प्रो मॉडल्स बाजी मारेंगे और इसमें कोई हैरानी भी नहीं होनी चाहिए. 17 एयर की थिकनेस कम रखने के लिए कंपनी ने बैटरी का साइज छोटा रखा है. वहीं दूसरी ओर 17 प्रो मैक्स में बड़ी बैटरी देने के लिए इसकी मोटाई को बढ़ाया गया है. 

कैमरा सेटअप

कैमरा के मामले में प्रो मॉडल्स हमेशा आगे रहे हैं और इस बार भी ऐसा ही होने जा रहा है. आईफोन 17 प्रो और 17 प्रो मैक्स के रियर मे 48MP के प्राइमरी कैमरा के साथ टेलीफोटो और अल्ट्रा वाइड लेंस दिया जा सकता है, वहीं आईफोन 17 एयर में सिर्फ 48MP का मेन कैमरा मिलेगा. फ्रंट में तीनों ही मॉडल 24MP लेंस के साथ लॉन्च हो सकते हैं.

एंटी-रिफ्लेक्टिव डिस्प्ले

पिछले कुछ समय से ऐप्पल अपने प्रोडक्ट्स में एंटी-रिफ्लेक्टिव डिस्प्ले दे रही है. यह रिफ्लेक्शन को कम कर देता है. अब कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि आईफोन 17 सीरीज के प्रो मॉडल में ऐप्पल एंटी-रिफ्लेक्टिव टेक्नोलॉजी दे सकती है, लेकिन एयर मॉडल में यह फीचर नहीं आएगा.

चिपसेट

एयर और प्रो मॉडल्स में एक और अंतर चिपसेट का होगा. ये तीनों ही मॉडल 12GB रैम के साथ लॉन्च हो सकते हैं, लेकिन एयर मॉडल में प्रो मॉडल वाली A19 Pro चिप नहीं मिलेगी. चिपसेट के मामले में भी प्रो मॉडल्स बेहतर होंगे.

रिवर्स वायरलेस चार्जिंग

हालिया कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ऐप्पल ने 17 प्रो मॉडल्स के लिए रिवर्र वायरलेस चार्जिंग को टेस्ट किया है. ऐसे में यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि प्रो मॉडल्स इस फीचर के साथ आएंगे. इस फीचर की मदद से यूजर अपने अपने दूसरे ऐप्पल डिवाइसेस को इनके बैक पर रखकर चार्ज कर सकेंगे. 17 एयर में यह फीचर नहीं मिलेगा..

ये भी पढ़ें-

WhatsApp पर ही बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस और मैरिज सर्टिफिकेट, कहीं जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे होगा सारा काम

[ad_2]

गर्भवती महिलाएं पितृपक्ष में क्या न करें, शिशु पर पड़ सकता है असर

[ad_1]

आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से अमावस्या तिथि तक पितृ पक्ष या श्राद्ध पक्ष चलते हैं. यह समय पूर्वजों को याद करने और उन्हें श्रद्धांलजि अर्पित करने का होता है. ऐसी मान्यता है कि पितृ पक्ष के समय मृत पूर्वज अपने परिवार वालों से मिलने धरती पर आते हैं और सर्व पितृ अमावस्या पर वापस लौट जाते हैं.

आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से अमावस्या तिथि तक पितृ पक्ष या श्राद्ध पक्ष चलते हैं. यह समय पूर्वजों को याद करने और उन्हें श्रद्धांलजि अर्पित करने का होता है. ऐसी मान्यता है कि पितृ पक्ष के समय मृत पूर्वज अपने परिवार वालों से मिलने धरती पर आते हैं और सर्व पितृ अमावस्या पर वापस लौट जाते हैं.

पितृ पक्ष के समय पितरों की आत्मा की शांति और उनकी आशीर्वाद पाने के लिए पिंडदान, श्राद्ध और तर्पण आदि किया जाता है. इस समय खान-पान को लेकर कई नियमों का पालन करना होता है, कोई मांगलिक काम नहीं होते और कई चीजें वर्जित होती हैं.

पितृ पक्ष के समय पितरों की आत्मा की शांति और उनकी आशीर्वाद पाने के लिए पिंडदान, श्राद्ध और तर्पण आदि किया जाता है. इस समय खान-पान को लेकर कई नियमों का पालन करना होता है, कोई मांगलिक काम नहीं होते और कई चीजें वर्जित होती हैं.

इसी के साथ पितृ पक्ष के समय खासकर गर्भवती स्त्रियों का सावधानी बरतनी चाहिए. यदि गर्भवती महिलाएं इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगी, तो इसका प्रतिकूल प्रभाव गर्भ में पल रहे शिशु पर भी पड़ सकता है. इसलिए जान लें कि पितृ पक्ष के 15 दिनों में प्रेग्नेंट महिला क्या नहीं करें.

इसी के साथ पितृ पक्ष के समय खासकर गर्भवती स्त्रियों का सावधानी बरतनी चाहिए. यदि गर्भवती महिलाएं इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगी, तो इसका प्रतिकूल प्रभाव गर्भ में पल रहे शिशु पर भी पड़ सकता है. इसलिए जान लें कि पितृ पक्ष के 15 दिनों में प्रेग्नेंट महिला क्या नहीं करें.

पितृ पक्ष के समय गर्भवती महिला को तामसिक भोजन (मांसाहार, लहसुन-प्याज और अधिक तला भुना) का सेवन नहीं करना चाहिए. इस दौरान सात्विक भोजन ही ग्रहण करें. इससे मन और शरीर दोनों शांति रहेंगे, जोकि बच्चे के लिए भी अच्छा है.

पितृ पक्ष के समय गर्भवती महिला को तामसिक भोजन (मांसाहार, लहसुन-प्याज और अधिक तला भुना) का सेवन नहीं करना चाहिए. इस दौरान सात्विक भोजन ही ग्रहण करें. इससे मन और शरीर दोनों शांति रहेंगे, जोकि बच्चे के लिए भी अच्छा है.

पितृ पक्ष के श्राद्ध में पितरों के लिए जो भी भोजन बनाया जाए, उसे गर्भवती महिला को छूने से भी बचना चाहिए और ना ही खाना चाहिए. गर्भावस्था के समय पिंड दान वाले स्थानों पर भी नहीं जाना चाहिए.

पितृ पक्ष के श्राद्ध में पितरों के लिए जो भी भोजन बनाया जाए, उसे गर्भवती महिला को छूने से भी बचना चाहिए और ना ही खाना चाहिए. गर्भावस्था के समय पिंड दान वाले स्थानों पर भी नहीं जाना चाहिए.

इस साल 2025 में पितृ पक्ष के पहले और अंतिम दिन ग्रहण भी लगेगा. ऐसे में गर्भवती महिलाओं को बहुत संभलकर रहने की जरूरत है. ग्रहण के समय घर से बाहर निकलें, पेट पर गेरु लगाएं और नुकीली चीजों के प्रयोग से बचें. बता दें कि पितृ पक्ष के पहले दिन पूर्ण चंद्र ग्रहण और अंतिम दिन यानी सर्व पितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लगेगा.

इस साल 2025 में पितृ पक्ष के पहले और अंतिम दिन ग्रहण भी लगेगा. ऐसे में गर्भवती महिलाओं को बहुत संभलकर रहने की जरूरत है. ग्रहण के समय घर से बाहर निकलें, पेट पर गेरु लगाएं और नुकीली चीजों के प्रयोग से बचें. बता दें कि पितृ पक्ष के पहले दिन पूर्ण चंद्र ग्रहण और अंतिम दिन यानी सर्व पितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लगेगा.

Published at : 29 Aug 2025 09:38 AM (IST)

Preferred Sources

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

[ad_2]

अमेरिका का राष्ट्रपति बनना चाहते हैं जेडी वेंस! इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप को लेकर कही ये जरूरी

[ad_1]

अमेरिकी मीडिया को दिए इंटरव्यू में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वेंस ने यह भी कहा की उन्हें पूरा विश्वास है कि ट्रंप अच्छी स्थिति में हैं, वे अपना शेष कार्यकाल पूरा करेंगे और अमेरिकी लोगों के लिए काम करते रहेंगे. उन्होंने अपने अनुभवों को साझा किया और कहा कि उपराष्ट्रपति पद पर रहते हुए उन्हें ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग का अमूल्य अवसर मिला है. उनके मुताबिक पिछले 200 दिनों में उन्होंने नेतृत्व, नीति-निर्माण और राष्ट्रपति पद से जुड़े कामों का गहन अनुभव हासिल किया है.

78 साल के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उम्र और स्वास्थ्य को लेकर सवाल लगातार उठते रहे हैं.  डेमोक्रेट्स और यहां तक कि रिपब्लिकन पार्टी के अंदर भी, विशेषकर निक्की हेली जैसे नेताओं ने ट्रंप की उम्र को मुद्दा बनाया. हाल ही में व्हाइट हाउस ने जानकारी दी थी कि ट्रंप को क्रोनिक वेनस इनसफीशिएंसी नामक एक सामान्य रोग है. उनके पैरों में आई सूजन की वजह से यह मुद्दा चर्चा में आया. व्हाइट हाउस के चिकित्सक सीन बारबेला ने इसे सामान्य बताया और कहा कि यह किसी गंभीर स्वास्थ्य का संकेत नहीं है. इस पर वेंस ने राष्ट्रपति के स्वास्थ्य को लेकर सकारात्मक बात की. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का स्वास्थ्य बहुत अच्छा है. उनमें गजब की एनर्जी है. वह रात में आख़िरी कॉल करने वाले और सुबह सबसे पहले कॉल उठाने वाले व्यक्ति हैं.”

हत्या के प्रयास और व्हाइट हाउस की प्रतिक्रिया
राष्ट्रपति ट्रंप को अपने पिछले चुनाव अभियान के दौरान दो बार मारने की कोशिश की गई थी. जुलाई 2024 में पेंसिल्वेनिया की एक रैली में एक हमलावर ने ट्रंप को गोली मारी, जिससे उनके कान पर लगी. इस घटना के बावजूद उन्होंने रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में शिरकत की और अपने कान पर पट्टी बांधकर पार्टी का नामांकन स्वीकार किया. सितंबर 2024 में भी एक और घटना सामने आई, जब फ्लोरिडा में उनके गोल्फ कोर्स पर एक व्यक्ति राइफल लेकर घुसने की कोशिश कर रहा था. सीक्रेट सर्विस ने समय रहते उसे पकड़ लिया और एक बड़ा हादसा टल गया. इन घटनाओं ने यह साफ़ कर दिया कि राष्ट्रपति पद केवल राजनीतिक ही नहीं बल्कि सुरक्षा के लिहाज़ से भी चुनौतीपूर्ण है. वेंस ने कहा, “हां, भयानक त्रासदियां होती हैं, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि राष्ट्रपति अच्छी स्थिति में हैं और अमेरिकी लोगों के लिए महान काम करेंगे.”

वेंस नेतृत्व की नई भूमिका की ओर
जेडी वेंस ने कहा कि भगवान न करे, अगर कोई गंभीर स्थिति आती है तो उन्हें पिछले 200 दिनों का अनुभव काम आएगा. यह बयान उनके आत्मविश्वास और राष्ट्रपति पद की ज़िम्मेदारी उठाने की तत्परता को उजागर करता है.

ये भी पढ़ें: PM Modi Japan Visit: जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे PM मोदी, भारतीय समुदाय के लोगों से की मुलाकात, हुआ भव्य स्वागत

[ad_2]

गोविंदा ने गणपति बप्पा को दी विदाई, अनन्या पांडे ने ईको-फ्रेंडली अंदाज में किया विसर्जन

[ad_1]

बॉलीवुड से लेकर टीवी तक कई सेलेब्स गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आए हैं. कोई बप्पा को पूरे 11 दिन तक अपने घर में विराजमान करता है तो कुछ 5 या उससे कम दिन में ही बप्पा का विसर्जन कर देते हैं. बॉलीवुड और टीवी के कई सेलेब्स ने गुरुवार को बप्पा का विसर्जन कर दिया है. हर सेलेब्स का तरीका काफी हटकर था. अनन्या पांडे ने इस साल अपने घर में ही विसर्जन किया तो वहीं टीवी के राम-सीता गुरमीत-देबिना ने ढोल बजाकर बप्पा को अलविदा कहा.

गोविंदा ने किया बप्पा का विसर्जन

गोविंदा भी अपने परिवार के साथ बप्पा को घर लेकर आए थे. उन्होंने बप्पा का विसर्जन कर दिया है. गोविंदा और सुनीता का बेटा यशवर्धन बप्पा को घर से कार में लेकर गए. गोविंदा के बप्पा की विदाई का वीडियो वायरल हो रहा है.


अनन्या ने किया इको-फ्रेंडली अंदाज में

अनन्या पांडे गणपति का विसर्जन करने के लिए कहीं बाहर नहीं गईं बल्कि उन्होंने घर में ही विसर्जन किया. उन्होंने बप्पा को अलविदा कहने की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वो विसर्जन करती नजर आ रही हैं.



देबिना-गुरमीत ने किया जमकर डांस

देबिना और गुरमीत दोनों बप्पा को लेकर मुंबई के घाट पर गए थे. जहां उन्होंने ढोल पर खूब डांस किया. उनकी दोनों प्यारी बेटियां भी खूब डांस करती हुई नजर आईं.

अंबानी परिवार ने किया विसर्जन


अंबानी परिवार भी गणपति को बहुत ही धूमधाम से अपने घर लेकर आया था. गुरुवार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने भी बप्पा का विसर्जन किया. अंबानी परिवार के गणपति के दर्शन के लिए कई बड़े सेलेब्स उनके घर पहुंचे थे.


भारती सिंह, युविका चौधरी, दीपिका सिंह जैसे कई टीवी सेलेब्स ने भी गणपति बप्पा का विसर्जन किया. हर कोई बप्पा की भक्ति में लीन नजर आया. अगले साल फिर बप्पा को घर लाने की खुशी में उनका विसर्जन किया.



ये भी पढ़ें: Vash Level 2 Box Office Day 2: ‘कुली’-‘वॉर 2’ हुई फेल, इस हॉरर थ्रिलर फिल्म से थर्राया बॉक्स ऑफिस, दूसरे दिन का कलेक्शन भी शानदार



[ad_2]