इस फोन में मिलेगी 15,000mAh की ‘जंबो’ बैटरी, सिंगल चार्ज में कई दिन तक चलेगी

[ad_1]

चीनी कंपनी Realme एक ऐसे फोन पर काम कर रही है, जिसके बारे में शायद ऐप्पल और सैमसंग ने सोचा भी नहीं होगा. हाल ही में Realme ने एक कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन की झलक दिखाई है, जिसमें 15,000mAh की बैटरी होगी. यह अभी मार्केट में मौजूद फोन की बैटरी कैपेसिटी से 2-3 गुना ज्यादा है. कंपनी ने चीन में हुए एक फैन फेस्टिवल में इस फोन को पेश किया था. दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह बैटरी 5 दिन तक चलेगी. 

एक बार चार्ज होने पर 50 घंटे का वीडियो प्लेबैक

रियलमी की इस बैटरी में 100 प्रतिशत सिलिकॉन एनोड डिजाइन है. इसकी एनर्जी डेन्सिटी 1200 Wh/L है, जिस कारण यह लंबे समय तक चलने में सक्षम है. कंपनी ने दावा किया है कि फुल चार्ज होने पर यह बैटरी 50 घंटे का वीडियो प्लेबैक, 18 घंटे की वीडियो रिकॉर्डिंग और 30 घंटे की गेमिंग को सपोर्ट करेगी. इस बैटरी की खास बात यह भी है कि इतनी कैपेसिटी होने के बावजूद इसकी मोटाई सिर्फ 6.48mm है. इस बैटरी के साथ आने वाले कॉन्सेप्ट फोन की मोटाई भी 8.89mm है. इस फोन को पावरबैंक के तौर पर यूज किया जा सकता है और यह रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस फोन की बैटरी 320W की सुपरसोनिक चार्जिंग के साथ आएगी, जिससे यह महज 2 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाएगी.

क्या हैं फोन के बाकी फीचर्स?

रियलमी ने इस कॉन्सेप्ट फोन के बाकी फीचर्स का ऐलान नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें MediaTek Dimensity 7300 है, जिसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है. इसमें 6.7 इंच का डिस्प्ले है. याद दिला दें कि यह अभी एक कॉन्सेप्ट फोन है और इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि इसे मार्केट में लॉन्च किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें-

9 सितंबर को लॉन्च होगी iPhone 17 Series, पहले ही सामने आ गई कीमत और कलर ऑप्शन की जानकारी

[ad_2]

Video: कौन हिंदू-कौन मुस्लिम? इंटरनेट पर छाया गणपति उत्सव का सबसे प्यारा वीडियो, देखें

[ad_1]

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुंबई, जिसे अक्सर सपनों का शहर कहा जाता है, एक बार फिर अपनी अनूठी सांस्कृतिक और भाईचारे की मिसाल पेश की है. गणेश चतुर्थी के दौरान शहर की सड़कों पर गूंजते गणपति बप्पा मोरया के नारों के बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो मुबंई की खूबसूरती और भावना को दर्शाता है. इस वीडियो में मुस्लिम समुदाय के लोग गणपति बप्पा के आगमन में भाग लेते हुए नजर आ रहे हैं, जो न सिर्फ त्योहार की रौनक बढ़ा रहा है, बल्कि देशभर में सकारात्मक संदेश भी दे रहा है.

वायरल वीडियो में क्या है?

ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.वीडियो में एक बड़ी भीड़ को देखा जा सकता है, जो गणपति बप्पा के जुलूस में शामिल है. वीडियो में देखा गया कि कई मुस्लिम युवक, जो सफेद टोपी और पारंपरिक कपड़ों में है. जोश के साथ ढोल बजाते हुए नाचते हुए गणेश उत्सव का मजा लूट रहे हैं.

सभी लोग उत्साह से भरपूर हैं और गणपति बप्पा के स्वागत में जुटे हैं. ये बप्पा के आगमन का सबसे अच्छा हिस्सा और मुंबई की खूबसूरती को दर्शाता है. यहां पर धर्म से ऊपर उठकर त्योहार मनाया जा रहा है.

लोगों ने वीडियो को जमकर शेयर किया

मुंबई का ये वीडियो बहुत वायरल हो रहा है, लाखों लोग इसे पसंद कर रहे हैं.लोग इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो को भारत की सच्ची तस्वीर बताया. एक यूजर ने लिखा कि ये वही भारत है, जिसे हमें दिखाना चाहिए. धर्म से ऊपर उठकर त्योहार मनाने की भावना ही हमें एक सूत्र में बांधती है.

वहीं कई यूजर ने लिखा कि यह सब पैसे के लिए है. ढोल और डीजे बजाने वाले लोग किसी भी त्योहार में हिस्सा लेते हैं,चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम, लेकिन कुछ लोगों ने इस तरह की बात को नकारते हुए कहा कि त्योहारों में भागीदारी का मकसद चाहे जो भी हो, लकिन यह एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है.


एशिया कप में खलेगी कोहली-रोहित की कमी, ये हैं Top-5 रन स्कोरर, लिस्ट में पाकिस्तान के रिजवान भी

[ad_1]

क्रिकेट एशिया कप 2025 का आयोजन यूएई में 9 सितंबर से खेला जाएगा, जो एशिया कप का 17वां संस्करण है. 1984 में एशिया कप की शुरुआत हुई थी और पहली बार 2016 में इसे टी20 फॉर्मेट में खेला गया. तीसरी बार है जब एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है. इसमें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं, जिनकी कमी इस बार खलेगी. रोहित शर्मा और पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान भी इस लिस्ट में शामिल हैं.

एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, इससे पहले 2016 और 2022 में ये टी20 फॉर्मेट में खेला गया था. इस फॉर्मेट में एशिया कप के कुल 24 मैच खेले जा चुके हैं. 2016 में 11 और 2022 में 13 मैच हुए थे. इन दोनों संस्करणों को मिलाकर देखें तो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं. रोहित लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. दोनों ही टी20 फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं. पाकिस्तान के टॉप रन स्कोरर इस बार एशिया कप के स्क्वाड में शामिल नहीं किए गए हैं.

एशिया कप टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

1. विराट कोहली (429): पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20 से संन्यास ले लिया था, वह टेस्ट से भी रिटायरमेंट ले चुके हैं और अब सिर्फ ओडीआई फॉर्मेट में खेलते हैं. उन्होंने दोनों सीजन में कुल 10 मैच खेले हैं, जिसमें खेली 9 पारियों में 429 रन बनाए हैं. उनका सबसे बेस्ट स्कोर नाबाद 122 रन का है, जो उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया था. ये कोहली का टी20 अंतर्राष्ट्रीय में एकमात्र शतक है.

2. मोहम्मद रिजवान (281): दूसरे नंबर पर मौजूद मोहम्मद रिजवान विराट कोहली से काफी पीछे हैं. रिजवान ने 6 मैचों में 281 रन बनाए हैं, इसमें 3 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रिजवान इस बार एशिया कप स्क्वाड में शामिल नहीं किए गए हैं.

3. रोहित शर्मा (271): टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. वह अब सिर्फ ओडीआई फॉर्मेट में खेलते हैं. उन्होंने एशिया कप में 9 मैच खेले हैं, इसमें उन्होंने 141.14 की स्ट्राइक रेट से 271 रन बनाए हैं. इसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं.

बाबर हयात छोड़ सकते हैं रोहित और रिजवान को पीछे

4. बाबर हयात (235): एशिया कप 2025 में हांगकांग के उपकप्तान बाबर हयात लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं, वह रोहित शर्मा को पीछे छोड़ने से सिर्फ 37 और दूसरे नंबर पर पहुंचने से 47 रन दूर हैं. हालांकि उनके लिए विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर-1 पर आना नामुमकिन सा है. वह कोहली से 194 रन पीछे हैं. बाबर ने 5 पारियों में 235 रन बनाए हैं.

5. इब्राहिम जादरान (196): अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान एशिया कप टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवे नंबर पर हैं. उन्होंने 5 पारियों में 196 रन बनाए हैं. वह एशिया कप 2025 में भी अफगानिस्तान स्क्वाड का हिस्सा हैं.

[ad_2]

कन्या राशि वालों के लिए चौंका देने वाले पांच साल! क्या शुरू होने वाला है सबसे बड़ा इम्तिहान?

[ad_1]

Kanya Rashi Prediction 2025-2030: कन्या राशि (Virgo) के जातक हमेशा से व्यावहारिक, अनुशासित और तर्कपूर्ण जीवन के लिए पहचाने जाते हैं. बुध इस राशि का स्वामी है और इसी कारण ज्ञान, विश्लेषण क्षमता और मेहनत इनके जीवन का आधार होती है. लेकिन वैदिक ज्योतिष कहता है कि हर राशि को समय-समय पर ग्रहों की परीक्षा से गुजरना पड़ता है.

बृहज्जातक में कहा गया है कि ग्रहाः शुभाशुभाः सर्वे जीवितं चालयन्ति. अर्थात ग्रह चाहे शुभ हों या अशुभ, वे जीवन की दिशा अवश्य बदलते हैं.

2023–2024 में शनि और राहु-केतु ने कड़ी परीक्षा ली. कन्या के लिए देखा जाए 2023 से 2030 तक का समय विशेष रहा है, तीन साल बीत चुके हैं, अब पांच साल शेष हैं. देखा जाए तो 17 जनवरी 2023 को शनि कुंभ राशि में आए थे.

जिसके कारण कन्या राशि वालों के लिए ये समय कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य की कठिनाइयों वाला रहा. राहु ने भाग्य भाव को उलझाया और केतु ने रिश्तों में खटास पैदा की. जिस कारण करियर में प्रमोशन टले और कई बार काम अधूरे रहे.

बृहत्संहिता में वराहमिहिर लिखते हैं- शनि: कर्मसु बाधकः. यानि शनि कर्म में बाधा डालता है. इस अवधि ने कन्या जातकों को धैर्य और संयम की असली परीक्षा देनी पड़ी थी.

2025–26: गुरु और शनि का संयोग क्या करने जा रहा है?
29 मार्च 2025 को शनि मीन राशि में आए. जिस कारण इस समयकाल में नौकरी में तरक्की या नया अवसर. शिक्षा में अचानक सफलता का योग बना, लेकिन परिवार में विवाद और मानसिक बेचैनी की स्थिति भी देखने को मिलेगी.

शनि: शत्रु हितं न कुर्यात् अपि स्नेहेन पीडयेत्. यानी शनि मित्र को भी परखता है. यानी जहां गुरु आपका उत्थान करेंगे, वहीं शनि आपकी मानसिकता को कठोर परीक्षा में डालेंगे.

2027–28: राहु-केतु का उलटफेर
पंचांग अनुसार 2027 में राहु कर्क और केतु मकर राशि में प्रवेश करेंगे. वहीं गुरु मिथुन और कर्क राशि में गोचर करेंगे. जो कुछ मामलों में शुभ तो कुछ में दिक्कत दे सकते हैं.

प्रभाव
विदेश यात्रा और उच्च शिक्षा का योग.
व्यवसाय में साझेदारी से लाभ.
लेकिन रिश्तों में गहरी दरार और भावनात्मक संकट.

राहु केतु को लेकर शास्त्र में क्या लिखा है?
राहुकेत्वोः प्रबलत्वे जनाः भ्रान्तिं प्राप्नुवन्ति. यानी जब राहु-केतु प्रभावी होते हैं तो लोग भ्रम और अस्थिरता में पड़ जाते हैं. इस समय कन्या राशि वालों को सबसे ज़्यादा सतर्क रहना होगा, क्योंकि जो अवसर दिखेंगे, उनमें छुपे जोखिम भी होंगे.

2029–30: गुरु का कन्या राशि में आगमन
पंचांग अनुसार 2029 में गुरु सिंह में और 2030 में कन्या राशि में प्रवेश करेंगे. गुरु का कन्या राशि में गोचर आत्मचिंतन और कर्मफल का समय होता है.

प्रभाव: शिक्षा और शोध में गहरी सफलता मिलेगी. वहीं आध्यात्मिकता की ओर झुकाव देखने को मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य और मानसिक शांति को लेकर चुनौतियां भी बन रही हैं.

ज्योतिष ग्रंथ क्या कहते हैं?
गुरौ कन्यां गते नित्यं अध्ययनं तु विशेषतः यानी गुरु कन्या राशि में हों तो अध्ययन और शोध विशेष रूप से बढ़ता है. यह समय आपको ज्ञान देगा, लेकिन साथ ही थकान और आत्मसंघर्ष भी.

कन्या राशि वालों पर छुपे हुए प्रभाव
2025–26: धन और करियर का उन्नति काल, पर परिवारिक कलह और मानसिक बेचैनी.
2027–28: विदेश यात्रा और अवसर, पर रिश्तों का टूटना.
2029–30: ज्ञान और आध्यात्मिकता में उन्नति, लेकिन स्वास्थ्य संकट.

उपाय (Remedies)
बुध ग्रह शांति: हर बुधवार दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और हरे वस्त्र धारण करें.
शनि ढैय्या: शनिवार को पीपल के नीचे दीपक जलाएं और शनि मंत्र का जाप करें.
राहु-केतु: मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें.
गुरु की कृपा: गुरुवार को पीली वस्तुएं दान करें, विशेषकर चना और हल्दी.

ये उपाय केवल शास्त्रसम्मत नहीं, बल्कि जीवन को स्थिरता और आत्मबल देने वाले भी हैं.

2023 से 2030 तक कन्या राशि वालों के लिए एक महत्वपूर्ण कालखंड
2023–24 में धैर्य और संयम सीखा.
2025–26 में सफलता के साथ रिश्तों की परीक्षा.
2027–28 में विदेश और नए अवसरों के बीच भरोसे की दरार.
2029–30 में ज्ञान की रोशनी, लेकिन शरीर-मन की थकान.

ग्रह संकेत देते हैं, लेकिन अंतिम राह आपके कर्म और धैर्य से ही तय होगी. इसलिए कर्म के प्रति ईमानदार रहें.

बृहज्जातक का यह श्लोक सही तस्वीर पेश करता है!
फलानि ग्रहचारेण तानि कर्मफलानि च. अर्थात- ग्रह केवल कर्म का आईना हैं, असली शक्ति आपके प्रयासों में है.

2023–24 में शनि कुंभ राशि और राहु-केतु के प्रभाव ने कन्या राशि वालों के कामकाज और रिश्तों में बाधाएं डालीं. यह समय अधिक मेहनत लेकिन कम फल का रहा, जिससे धैर्य और संयम की सीख मिली.

वहीं 2025–26 में गुरु मेष और वृष राशि से करियर और शिक्षा में अवसर देंगे, लेकिन शनि की ढैय्या शुरू होने के कारण मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह बढ़ सकते हैं. यह अवधि वरदान और परीक्षा दोनों को साथ लेकर आती है.

इसके बाद 2027–28 में राहु-केतु का बड़ा उलटफेर होगा, जो विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा और नए अवसरों के द्वार खोलेगा, लेकिन भरोसेमंद रिश्तों में दरार की आशंका भी देगा.

2029–30 का समय गुरु के कन्या राशि में प्रवेश से ज्ञान, अध्ययन और आध्यात्मिकता में प्रगति लाएगा, हालांकि स्वास्थ्य और मानसिक ऊर्जा को लेकर चुनौतियां सामने आएंगी. कुल मिलाकर इन पांच वर्षों का हर चरण अवसरों और संकटों का अनोखा संगम साबित होगा.

FAQs
Q1. क्या 2025–26 में कन्या राशि वालों को नौकरी में बड़ा लाभ मिलेगा?
हां, गुरु की कृपा से नौकरी और करियर में उन्नति होगी, लेकिन शनि ढैय्या मानसिक तनाव बढ़ाएगी.
Q2. 2027–28 में राहु-केतु का प्रभाव क्या रहेगा?
विदेश यात्रा और पढ़ाई में सफलता मिलेगी, मगर रिश्तों और भरोसे में संकट आ सकता है.
Q3. 2029–30 में गुरु कन्या राशि में क्या देंगे?
ज्ञान और शोध में गहरी प्रगति, पर स्वास्थ्य और मानसिक ऊर्जा पर बोझ.
Q4. इन वर्षों की सबसे बड़ी चेतावनी क्या है?
जो अवसर वरदान दिखेंगे, वही चुनौती भी छुपाए होंगे. सावधानी और धैर्य ही बचाव है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

नोटबंदी लागू करने वाले RBI गवर्नर उर्जित पटेल बने IMF के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, कितनी पढ़ाई-लि

[ad_1]

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर और नोटबंदी जैसे ऐतिहासिक फैसले में अहम भूमिका निभाने वाले उर्जित पटेल को अब एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. सरकार ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया है. यह पद पिछले कई महीनों से खाली पड़ा था.

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने नोटिफिकेशन जारी कर इसकी पुष्टि की. इसमें कहा गया कि डॉ. उर्जित पटेल को तीन साल की अवधि के लिए IMF में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया गया है. हालांकि अगर जरूरत पड़ी तो यह कार्यकाल आदेश के अनुसार कम या ज्यादा भी हो सकता है.

पूर्व RBI गवर्नर से IMF तक का सफर

उर्जित पटेल भारतीय रिजर्व बैंक के 24वें गवर्नर रहे. उन्होंने 4 सितंबर 2016 को पदभार संभाला था और दिसंबर 2018 तक इस पद पर बने रहे. उनके कार्यकाल के दौरान ही देश में नोटबंदी का बड़ा कदम उठाया गया, जिसने भारतीय अर्थव्यवस्था और आम लोगों के जीवन पर गहरा असर डाला. उस समय उर्जित पटेल की कार्यशैली और उनकी चुप्पी को लेकर कई बार चर्चा हुई, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने फैसलों पर संयमित रुख बनाए रखा.

पढ़ाई-लिखाई में भी हमेशा अव्वल

उर्जित पटेल की एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से इकोनॉमिक्स में स्नातक की पढ़ाई की. इसके बाद 1986 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से एम.फिल. की डिग्री हासिल की. फिर उन्होंने अमेरिका की प्रतिष्ठित येल यूनिवर्सिटी से 1990 में पीएचडी (Economics में Doctorate) पूरी की.

इतना ही नहीं साल 2009 से वे वाशिंगटन स्थित ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूशन में नॉन-रेजिडेंट सीनियर फेलो के रूप में भी जुड़े हुए हैं. उनकी पढ़ाई और रिसर्च के कारण ही उन्हें दुनिया की कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थाओं में काम करने का मौका मिला.

यह भी पढ़ें :  DU में ग्रेजुएट प्रोग्राम की हजारों सीटें अब भी खाली, स्पॉट राउंड से शुरू हुई नई प्रक्रिया

क्यों खास है IMF में यह जिम्मेदारी

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) दुनिया की सबसे अहम वित्तीय संस्थाओं में से एक है, जिसका काम सदस्य देशों की आर्थिक नीतियों पर सलाह देना और जरूरत पड़ने पर उन्हें वित्तीय मदद उपलब्ध कराना है. IMF में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर का पद बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस पद पर बैठा व्यक्ति न केवल भारत बल्कि कई अन्य देशों के हितों का प्रतिनिधित्व करता है.
उर्जित पटेल इस पद के जरिए वैश्विक आर्थिक मंच पर भारत की आवाज और भी मजबूत करेंगे.

किनके बाद मिली ये जिम्मेदारी

यह पद कृष्णमूर्ति सुब्रमणियन के जाने के बाद से खाली पड़ा था. सुब्रमणियन इससे पहले भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार रह चुके थे. उन्हें तीन साल का कार्यकाल मिला था, लेकिन उनकी नियुक्ति को सरकार ने छह महीने पहले ही खत्म कर दिया.

यह भी पढ़ें   :  MPESB पैरामेडिकल भर्ती 2025: आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 30 अगस्त तक कर सकते हैं अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

पिछले 6 महीने में टैबलेट बाजार में बड़ी गिरावट, 32% गिरी बिक्री, लेकिन इस कंपनी ने मारी बाजी

[ad_1]

Indian Tablet Market: देश में टैबलेट पीसी की बिक्री में साल 2025 की पहली छमाही में 32.3 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई है. इस दौरान देश में सिर्फ 21.5 लाख टैबलेट ही बिके. बाजार शोध फर्म आईडीसी की रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई. रिपोर्ट के अनुसार, इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह सरकार द्वारा चलाए जा रही कुछ योजनाओं में कटौती है, जिनके तहत पहले बड़ी मात्रा में टैबलेट खरीदे जाते थे.

क्यों गिर रहा टैबलेट बाजार

इसमें कहा गया है कि भले ही बाजार में गिरावट आई हो, लेकिन सैमसंग ने अब भी सबसे ज्यादा बिक्री की और 41.3 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ पहले नंबर पर रहा. उसके बाद लेनोवो 12.3 प्रतिशत और एप्पल 11.8 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे.

आईडीसी की रिपोर्ट में बताया गया कि 2025 की पहली छमाही में भारत में कुल 21.5 लाख टैबलेट बेचे गए. इनमें डिटैचेबल (कीबोर्ड से अलग होने वाले) और स्लेट (साधारण टैबलेट) दोनों तरह के टैबलेट शामिल थे. इस दौरान डिटैचेबल टैबलेट की बिक्री में 18.9 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई, लेकिन साधारण स्लेट टैबलेट की बिक्री में 44.4 प्रतिशत की गिरावट गई, जिससे कुल बाजार नीचे आ गया.

सैमसंग ने मारी बाजी

रिपोर्ट के मुताबिक, यह गिरावट इसलिए आई क्योंकि सरकारी योजनाओं के तहत खरीदे जाने वाले टैबलेट की मांग बहुत कम हो गई. इन योजनाओं के जरिए आमतौर पर स्कूलों और दफ्तरों के लिए बड़ी संख्या में टैबलेट खरीदे जाते थे.

रिपोर्ट में कहा गया कि सैमसंग ने वाणिज्यिक (सरकारी और दफ्तरों के इस्तेमाल के लिए) और घरेलू दोनों बाजारों में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया. इसमें कहा गया कि कंपनी की सफलता में सरकारी स्कूलों की योजनाएं और ऑनलाइन मंच पर आक्रामक बिक्री अभियान मददगार रहे. दूसरी तिमाही में सैमसंग की कुल बाजार हिस्सेदारी 40.8 प्रतिशत रही.

ये भी पढ़ें: रिलायंस AGM 2025: रिटेल और जियो IPO पर बाजार की पैनी नजर, 44 लाख निवेशकों को इंतजार

[ad_2]

मास्साब सनी देओल के फैन हैं… IAS की तैयारी के लिए स्टूडेंट को ऐसे किया मोटिवेट, यूजर्स पूछने

[ad_1]

IAS बनना काफी मुश्किल काम होता है और उससे भी मुश्किल होता है IAS कोचिंग करते वक्त खुद को लगातार मोटिवेट रखना. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें IAS कोचिंग के एक शिक्षक अपने छात्र को बेहद जोशीले अंदाज में प्रेरित करते दिख रहे हैं. शिक्षक का तरीका पढ़ाई तक सीमित नहीं है. वह उसको दिमागी तौर पर मजबूत कर रहे हैं.

और आत्मविश्वास बढ़ाने पर भी जोर दे रहे हैं. इस वीडियो में छात्र को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के लिए तैयार किया जा रहा है और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए अनोखे अंदाज का इस्तेमाल किया गया है. कुछ लोगों को टीचर में बॉर्डर फिल्म के सनी देओल की झलक दिखाई दे रही है. सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो. 

मास्साब तो सनी देओल के फैन निकले

छात्र डिमोटिवेट हो जाते हैं. तो ऐसे में टीचर्स का काम होता है. उन्हें मोटिवेशन देना उन्हें अपने लक्ष्य की तरफ दोबारा से बढ़ाने के लिए प्रेरित करना. और कोई IAS जैसे बड़े पद के लिए अगर कोई तैयारी कर रहा हो तो ऐसे में मोटिवेशन का स्तर भी बढ़ाना पड़ जाता है. सोशल मीडिया पर इन दोनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक टीचर अपने छात्र को मोटिवेट करते नजर आ रहे हैं. लेकिन मास्टर जी का अंदाज सनी देओल जैसा है. भले ही आप IAS की तैयारी करने की नहीं सोच रहे हों.

यह भी पढ़ें: यमराज का भैंसा आ ही रहा होगा… बिजी सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट करता दिखा युवक, यूजर्स बोले- इस बेवकूफी के लिए 2 शब्द

लेकिन वीडियो देखने के बाद आप इतने मोटिवेट हो जाएंगे की तुरंत फॉर्म भर देंगे. वीडियो में टीचर छात्रा से कहते हुए सुनाई देते हैं ‘ टीचर गया था इस की तैयारी कर रहा है तो अभी छोड़ देगा तुझे गर्मी लगती है सर्दी लगती है इसका मतलब तुझे मंजिल दिखाई नहीं देती है. जिसके दिल ओ दिमाग में IAS का जुनून सवार होता है उसे न तो सर्दी लगती है न गर्मी.’ गूगल मीडिया पर वीडियो भाभी तेजी से वायरल हो रहा है. 

 

यह भी पढ़ें: Video: कौन हिंदू-कौन मुस्लिम? इंटरनेट पर छाया गणपति उत्सव का सबसे प्यारा वीडियो, देखें

लोग बोले पढ़ाई के लिए मोटिवेट कर रहे हो या जंग के लिए

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @raavan_india नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 1.11 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस पर बहुत से लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं एक यूजरनेम कमेंट करते हुए लिखा है ‘गुरुजी पढ़ाई के लिए उत्साह वर्धन कर रहे हैं या जंग लड़ने के लिए.’ एक और यूजर ने लिखा है ‘ सनी देओल है यह तो.’ एक और यूजर ने लिखा है ‘अब तो क्लियर हो के ही रहेगा.’

यह भी पढ़ें: Video: लड़ते-लड़ते दुकान में जा घुसे सांड, एक हो गया बेहोश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना


2025 में इन 5 बॉलीवुड स्टार्स ने प्रॉपर्टी बेचकर कमाए करोड़ों, किया 100 करोड़ का मुनाफा

[ad_1]

बॉलीवुड सेलेब्स फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ कई काम भी करते हैं. वो कई ब्रांड एंडोर्स करते हैं और कई बिजनेस में भी इंवेस्ट करते हैं. जिससे उन्हें मोटा मुनाफा होता है. सेलेब्स की इन सभी चीजों से मोटी कमाई होती है जिसके बाद वो कई चीजों में इंवेस्ट करते हैं. सेलेब्स सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी में इनवेस्ट करना पसंद करते हैं. अपनी प्रॉपर्टी को बेचकर हर साल सेलेब्स मोटा मुनाफा कमाते हैं. बॉलीवुड में 5 ऐसे स्टार्स हैं जिन्हें 2025 में प्रॉपर्टी बेचकर करोड़ों कमा लिए हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

अमिताभ बच्चन ने कमाए करोड़ों

अमिताभ बच्चन फिल्मों और रियलिटी शोज से मोटी फीस लेते हैं. मगर इस साल उन्होंने सबसे ज्यादा कमाई प्रॉपर्टी बेचकर की है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने अपना ओशिवारा में बना डुपलेक्स बेचा था. उन्होंने इसे 2021 में 31 करोड़ में खरीदा था और अब 2025 में इसे 83 करोड़ में बेचा है. इस डुप्लेक्स से बिग बी को 168 परसेंट का मुनाफा हुआ.

जितेंद्र ने 855 करोड़ में बेची जमीन

जितेंद्र हमेशा से अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहे हैं लेकिन साल 2025 में वो अपनी अंधेरी वाली जमीन को लेकर सुर्खियों में रहे. सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक जितेंद्र ने अपनी 2.39 एकड़ जमीन 855 करोड़ में बेची है. इस प्रॉपर्टी से जितेंद्र को करोड़ों का फायदा हुआ है.

अक्षय कुमार ने बेचीं 6 प्रॉपर्टीज

अक्षय कुमार फिल्मों में काम करने के साथ प्रॉपर्टी में सबसे ज्यादा इनवेस्ट करते हैं. वो हर साल कोई न कोई प्रॉपर्टी जरुर खरीदते हैं. 2025 में अक्षय कुमार ने अपनी 6 प्रॉपर्टीज बेची हैं. जिससे उन्हें करोड़ों का फायदा हुआ है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय ने इस साल अब तक अपनी 6 प्रॉपर्टी बेच दी है. जिसमें अपार्टमेंट्स और ऑफिस स्पेस भी शामिल हैं. इससे उन्हें 100 करोड़ से ज्यादा का फायदा हुआ है.

प्रियंका चोपड़ा ने कमाए करोड़ों

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा के ओबेरॉय स्काई गार्डन में 4 अपार्टमेंट थे. उन्होंने ये चारों फ्लैट 16.17 करोड़ में बेचे हैं. प्रियंका को इन अपार्टमेंट्स से मोटा फायदा हुआ है.

सोनाक्षी सिन्हा को हुआ 61 परसेंट का फायदा

सोनाक्षी सिन्हा ने भी 2025 में अपना बांद्रा वाला अपार्टमेंट बेचा है. सोनाक्षी शादी से पहले इसी अपार्टमेंट में रहती थीं. अब उन्होंने इसे बेच दिया है. द प्रॉपर्टी स्टोर नाम ने सोनाक्षी के अपार्टमेंट बेचने की जानकारी दी थी. उन्होंने इसे 22.50 करोड़ में बेचा है. सोनाक्षी ने इसे 2020 में 14 करोड़ में खरीदा था.

ये भी पढ़ें: कौन हैं Janhvi Kapoor के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया? बेशुमार दौलत के हैं मालिक, नेटवर्थ में कई बॉलीवुड एक्टर्स को देते हैं मात

[ad_2]

बुलेट ट्रेन से सेमीकंडक्टर तक, जापान से PM मोदी लाएंगे भारत के लिए बड़े तोहफे, एजेंडे में क्वाड

[ad_1]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जापान दौरा कई मायनों में खास होने वाला है. वे जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ मीटिंग करेंगे. पीएम मोदी इस दौरान बुलेट ट्रेन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सेमीकंडक्टर्स जैसी नई तकनीकों में सहयोग को आगे बढ़ाने के मसले पर भी चर्चा कर सकते हैं. इसके साथ-साथ क्वाड (क्वाड्रिलेटरल सिक्योरिटी डायलॉग) भी एजेंडे का हिस्सा होगा.

पीएम मोदी शुक्रवार (29 अगस्त) को टोक्यो पहुंचे. वे प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ शिखर वार्ता करेंगे. विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान के टोक्यो पहुंच गए हैं. प्रधानमंत्री भारत-जापान साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ शाम को व्यापक चर्चा करेंगे.” 

बुलेट ट्रेन के साथ-साथ और किस पर होगी बात

भारत में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की काफी चर्चा रही है. इस हाई-स्पीड ट्रेन का प्रोजेक्ट भी शुरू हो चुका है. पीएम मोदी जापान की इसमें कैसे भूमिका बन सकती है, इसको लेकर बात करेंगे. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर और ऊर्जा क्षेत्र को लेकर भी बात हो सकती है.

जापान यात्रा को लेकर क्या बोले प्रधानमंत्री

पीएम मोदी ने कहा कि इस यात्रा के दौरान दोनों देश विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के अगले चरण को आकार देने पर ध्यान देंगे. इसके तहत आर्थिक और निवेश संबंधों के दायरे को और बढ़ाने, AI और सेमीकंडक्टर्स जैसी उभरती तकनीकों में सहयोग आगे बढ़ाने पर जोर रहेगा. साथ ही दोनों देशों के सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों को मजबूत करने का भी अवसर मिलेगा.

जापान के बाद चीन दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

जापान से मोदी 31 अगस्त से दो दिवसीय यात्रा पर चीन के शहर तियानजिन जाएंगे. रविवार को प्रधानमंत्री चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ वार्ता करेंगे, जिसमें पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद के बाद द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के लिए आगे के कदमों पर ध्यान केंद्रित करने की संभावना है.

[ad_2]

Video: लड़ते-लड़ते दुकान में जा घुसे सांड, एक हो गया बेहोश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

[ad_1]

Uttar Pradesh News:  उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में आवारा गोवंश का आतंक दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है. कान्हा की नगरी, जो अपनी आध्यात्मिकता और शांति के लिए जानी जाती है, वहां आवारा सांड़ों और गायों की वजह से स्थानीय लोग और श्रद्धालु खौफ में जी रहे हैं. हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इस समस्या की गंभीरता को और उजागर कर दिया है.

एक वायरल वीडियो में दो सांडों की लड़ाई ने न सिर्फ सड़क पर हड़कंप मचा दिया, बल्कि एक दुकान में घुसकर वहां तोड़फोड़ भी की. इस दौरान एक पुलिस कर्मी बाल-बाल बचा, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.


पुलिसकर्मी की जान बाल-बाल बची

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में मथुरा-वृंदावन की एक व्यस्त सड़क का दृश्य दिखाई देता है. वीडियो में दो सांड आपस में भयंकर तरीके से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं. अपनी ताकत और सींगों से एक-दूसरे पर हमला करते हुए ये सांड सड़क पर इधर-उधर भाग रहे हैं. इसी दौरान वे पास ही स्थित एक दुकान की ओर बढ़ते हैं.

दुकान के बाहर बैठा पुलिसकर्मी इन सांड़ों को अपनी तरफ आता देख तुरंत हट जाता है. इसके बाद सांड लड़ते हुए दुकान के अंदर जा घुसते हैं, जिससे वहां रखा सामान तितर-बितर हो जाता है. वीडियो में  साफ देखा जा सकता है कि अगर पुलिसकर्मी समय रहते नहीं हटता तो यह घटना एक बड़े हादसे में बदल सकती थी.

आवारा गोवंश का आतंक गंभीर समस्या बना

इसके बाद वीडियो में देखा गया कि पुलिसकर्मी सांड को डंडे की मदद से डराकर भगाता है. यह कोई पहली घटना नहीं है. ऐसी कई घटना आए-दिन मथुरा से आती रहती है. मथुरा -वृंदावन में आवारा गोवंश का आतंक अब एक गंभीर समस्या बन चुका है. वायरल वीडियो ने एक बार फिर इस मुद्दे को सुर्खियों में ला दिया है. लोगों ने प्रशासन पर सवाल भी खड़े किए है और अपील की है कि इस समस्या से जल्द से जल्द राहत दिलाई जाएं.