भारत ने किया ऐसा कमाल, देखती रह गई दुनिया… ट्रंप के ‘डेड इकोनॉमी’ वाले बयान की इन आंकड़ों ने

[ad_1]

ट्रंप के टैरिफ की बीच भारत की जीडीपी ग्रोथ ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया. वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी रही, जिसमें सर्विस सेक्टर में 9.3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. भारत के इस प्रदर्शन ने डोनाल्ड ट्रंप के डेड इकोनॉमी वाले बयान की हवा निकाल दी.

यह अनुमान लगाया गया था कि चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी ग्रोथ अधिकतम 6.7 फीसदी रहेगी. पिछले साल पहले तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.5 फीसदी रही थी. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के मुताबिक जीडीपी ग्रोथ में सर्विस सेक्टर की हिस्सेदारी 55 फीसदी से अधिक है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल खरदीने को लेकर भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया जो 27 अगस्त ने लागू हो गया. इससे पहले ट्रंप ने भारत को डेड इकोनॉमी कहा था. ट्रंप ने कहा था, मुझे इस बात की परवाह नहीं है कि भारत रूस के साथ क्या-क्या करता है, लेकिन वे दोनों मिलकर अपनी डेड इकोनॉमी को और नीचे गिरा सकते हैं, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.अब यह साफ हो गया है कि ट्रंप की यह टिप्पणी केवल राजनीतिक बयान रह गई है, जबकि भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया को अपनी ताकत दिखा रही है.

कृषि क्षेत्र ने 2025-26 की पहली तिमाही में 3.7 फीसदी की मजबूत वृद्धि दर के साथ वापसी की, जबकि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कृषि उत्पादन में अनियमित मानसून के कारण गिरावट आई थी और यह 1.5 फीसदी थी. मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में 7.7 फीसदी और निर्माण क्षेत्र में 7.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई. कृषि क्षेत्र के मजबूत प्रदर्शन के अलावा, हाईवे, रेलवे, बंदरगाह और हवाई अड्डों जैसी बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में सरकार की ओर से किए गए भारी निवेश ने विकास दर को बढ़ावा देने में मदद की है.

आने वाले महीनों में निर्माण और व्यापार में निरंतर वृद्धि के साथ सर्विस सेक्टर में भी तेजी बनी रहने की उम्मीद है. आईएमएफ ने अनुमान लगाया है कि भारत एकमात्र ऐसी अर्थव्यवस्था होगी, जिसकी 2025-26 में 6 फीसदी से अधिक की वृद्धि दर दर्ज होने की उम्मीद है, क्योंकि अमेरिकी टैरिफ संकट से विश्व व्यापार में संकट छाने से ग्लोबल इकोनॉमी ग्रोथ स्लो होने की आशंका है.

ट्रंप प्रशासन ने भारत से आने वाले आयात पर टैरिफ को 25 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया. टैरिफ के संकेत मिलने के साथ ही भारत नए बाजार की तलाश में जुट गया और कई देशों के साथ डील कर चुका है. पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच रविवार (31 अगस्त 2025) को तियानजिन में बैठक करेंगे. इस बैठक में नए सिरे से ट्रेड डील पर बात बनने संभावना है.

[ad_2]

2026 की पहली पहली छमाही में जियो IPO, 500 मिलियन पार सब्सक्राइबर्स बेस

[ad_1]

मुकेश अंबानी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव के बीच सहयोग ही साझा समृद्धि का रास्ता है. “आज एक देश की समृद्धि, दूसरे देशों की समृद्धि से गहराई से जुड़ी हुई है.” अंबानी ने बताया कि जियो अब एआई को नया विकास इंजन बनाने जा रहा है और खुदरा से लेकर टेलीकॉम तक हर बिज़नेस में इसका इस्तेमाल किया जाएगा. इसके लिए रिलायंस ने नई इकाई ‘रिलायंस इंटेलिजेंस’ लॉन्च की है, जिसका लक्ष्य है – “एआई को हर व्यक्ति और हर जगह तक पहुँचाना.”

[ad_2]

ICAI ने जारी किया सीए फाउंडेशन परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

[ad_1]

भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान (ICAI) ने सितंबर 2025 सत्र की सीए फाउंडेशन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. अब वे सभी उम्मीदवार, जिन्होंने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.

परीक्षा की तारीखें तय

इस बार सीए फाउंडेशन परीक्षा 16, 18, 20 और 22 सितंबर को आयोजित की जाएगी. परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड ही सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा.

एडमिट कार्ड में क्या मिलेगा?

डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार को अपना नाम, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का नाम और पता देखने को मिलेगा. इसके साथ ही परीक्षा दिवस से जुड़े जरूरी दिशानिर्देश भी कार्ड पर दर्ज होंगे. उम्मीदवारों को चाहिए कि वे सभी विवरण ध्यान से जांच लें. अगर एडमिट कार्ड पर किसी भी तरह की गलती या ग़लत जानकारी दर्ज हो, तो तुरंत ICAI हेल्पडेस्क से संपर्क करें.

यह भी पढ़ें   :  MPESB पैरामेडिकल भर्ती 2025: आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 30 अगस्त तक कर सकते हैं अप्लाई

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

  • सबसे पहले आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाएं.
  • अब उम्मीदवार “Login” टैब पर क्लिक करें.
  • अपनी लॉगिन डिटेल्स (आईडी और पासवर्ड) दर्ज करें.
  • आपके सामने डैशबोर्ड खुलेगा.
  • यहां “CA Foundation September 2025 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
  • अब इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

परीक्षा से पहले जरूरी बातें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

राज कपूर की ‘मेरा नाम जोकर’ का गाना ‘जीना यहां मरना यहां’ कैसे लिखा गया, जानें दर्द भरी कहानी

[ad_1]

शैलेंद्र हिंदी सिनेमा के स्वर्ण युग के सबसे प्रसिद्ध गीतकारों में से एक थे. उनका जन्म 30 अगस्त 1923 को रावलपिंडी (अब पाकिस्तान में) हुआ था. साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले शैलेंद्र ने अपनी गहरी सोच, सरल मगर असरदार शब्दों और भावनाओं से भरे गीतों के जरिए फिल्मी दुनिया में अमिट छाप छोड़ी.

उन्होंने राज कपूर के साथ मिलकर कई यादगार गीत दिए, जिनमें “आवारा हूं,” “मेरा जूता है जापानी,” और “दिल का हाल सुने दिलवाला” जैसे सदाबहार गाने शामिल हैं. शैलेंद्र के गीत आम आदमी की संवेदनाओं से जुड़ते थे, यही वजह है कि उनके लिखे शब्द हर तबके के लोगों के दिलों को छू जाते थे.

रोमांस से सामाजिक मुद्दों तक, हर तरह के गाने लिखे शैलेंद्र ने

फिल्म इंडस्ट्री में शैलेंद्र को एक ऐसे गीतकार के रूप में जाना जाता है जिन्होंने कविता को गीतों के रूप में ढाला और जिंदगी की सच्चाइयों को बेहद सहजता से शब्दों में पिरोया. उन्होंने न सिर्फ रोमांटिक और जोशीले गीत लिखे, बल्कि सामाजिक मुद्दों को भी अपने शब्दों के जरिए पर्दे पर उतारा. उनका पूरा नाम शंकरदास केसरीलाल शैलेंद्र था.

आज हम उनके एक सदाबहार गाने “जीना यहां मरना यहां” की बात करेंगे. इसे उन्होंने राज कपूर के लिए लिखा था. इस गाने से जुड़ा एक मजेदार किस्सा है. इसमें जो दर्द है, वो असल में शैलेंद्र ने अपने जीवन में झेला था.

भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित गीतों में से एक, “जीना यहां मरना यहां,” 1970 की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ से है. एक फिल्म की असफलता के बाद शैलेंद्र ने इसे लिखा था. इसका जिक्र गीतों का जादूगर: शैलेंद्र किताब में है. इसे ब्रज भूषण तिवारी ने लिखा है.

राज कपूर की 'मेरा नाम जोकर' का गाना 'जीना यहां मरना यहां' कैसे लिखा गया, जानें दर्द भरी कहानी

ऐसे लिखा गया था ‘जीना यहां मरना यहां’

दरअसल, 1966 में शैलेंद्र ने अपनी पहली और आखिरी फिल्म ‘तीसरी कसम’ का निर्माण किया था. उन्हें इस फिल्म से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन यह बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई. फिल्म ने भले ही राष्ट्रीय पुरस्कार जीता, पर इसकी व्यावसायिक विफलता ने शैलेंद्र को आर्थिक और भावनात्मक रूप से तोड़ दिया. वे भारी कर्ज में डूब गए और गहरे सदमे में थे.

इसी मुश्किल समय में उनके करीबी दोस्त राज कपूर ने उनसे अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ के लिए एक गीत लिखने का अनुरोध किया. राज कपूर, जो शैलेंद्र के काव्यात्मक मन को अच्छी तरह समझते थे, एक ऐसा गीत चाहते थे जो फिल्म की आत्मा बने.

जब शैलेंद्र राज कपूर से मिलने आए, तो वे बहुत थके हुए और परेशान लग रहे थे. राज कपूर ने उन्हें बिठाया और गाने की थीम समझाई. गाने को एक जोकर के जीवन के बारे में होना था, जिसे अपने अंदर के दर्द और दुख के बावजूद दर्शकों के लिए हमेशा मुस्कुराते रहना पड़ता है. यह गीत जीवन, मृत्यु और एक कलाकार के अस्तित्व के सच्चे अर्थ का सार होने वाला था.

शैलेंद्र ने खामोशी से सब कुछ सुना. राज कपूर ने देखा कि वे आज कुछ अधिक शांत थे. राज कपूर ने उन्हें गाने की शुरुआती लाइन दी: “जीना यहां मरना यहां.” शैलेंद्र, जो अभी भी गहरी सोच में डूबे थे, इस लाइन को लेते हैं और एक ही प्रवाह में पूरा गाना लिख डालते हैं.

जब उन्होंने कागज राज कपूर को थमाया, तो राज कपूर चकित रह गए. ये सिर्फ शब्द नहीं थे, बल्कि एक टूटे हुए इंसान की आत्मा की गहरी अभिव्यक्ति थी. “कल खेल में हम हों न हों, गर्दिश में तारे रहेंगे सदा. भूलोगे तुम, भूलेंगे वो, पर हम तुम्हारे रहेंगे सदा. होंगे यहीं अपने निशां.”

‘जोकर’ के लिए लिखी गई इन पंक्तियों में शैलेंद्र ने अपने वास्तविक संघर्षों को भी बयां कर दिया था. उन्होंने इसे अपने ही दर्द और निराशा की भावनात्मक अभिव्यक्ति के रूप में लिखा था. उन्होंने ‘तीसरी कसम’ की असफलता और अपनी वित्तीय परेशानियों से मिली पीड़ा को इस सुंदर कविता में उड़ेल दिया था.

[ad_2]

मीन टैरो साप्ताहिक राशिफल (31 अगस्त–6 सितंबर 2025): नौकरी में नया ऑफर संभव, जीवनसाथी से हो सकता

[ad_1]

Pisces Weekly Tarot Horoscope August 31 – September 6, 2025: इस सप्ताह टैरो कार्ड “Knight of Pentacles” और “Five of Wands” संकेत दे रहे हैं कि मीन राशि के नौकरीपेशा जातकों को New Job Opportunity मिल सकती है. हालांकि, कार्ड्स सलाह देते हैं कि Decisions सोच-समझकर और Patience के साथ लें. इस सप्ताह स्वभाव में कुछ Impulsiveness & Irritation देखने को मिल सकती है.

हेल्थ राशिफल: “The Moon” कार्ड बताता है कि मानसिक तनाव और Mood Swings स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं. पर्याप्त Sleep, Balanced Diet और हल्की-फुल्की Exercise अपनाएँ. Meditation और Deep Breathing से मानसिक शांति मिलेगी.

बिज़नेस राशिफल: “Seven of Pentacles” और “Four of Pentacles” दर्शाते हैं कि Business या Career में Financial Caution जरूरी है. Foolish Spending और Unplanned Decisions से बचें. Long-Term Planning और Strategic Thinking से लाभ मिलेगा.

परिवार और लव रिलेशन: “Two of Swords” और “Five of Cups” संकेत देते हैं कि Family और Relationship में Conflict & Misunderstanding हो सकता है. Partner या Business Partner के साथ Communication पर ध्यान दें. समझदारी और Calm Approach से Harmony बनाए रखें.

जॉब राशिफल: “Eight of Pentacles” दर्शाता है कि Career में Hard Work और Consistency से Recognition मिलेगी. New Job Offer मिलने की संभावना है, लेकिन Decision लेने में Patience & Evaluation जरूरी है.

युवा राशिफल: “Page of Swords” इंगित करता है कि Students और Youths को इस सप्ताह Focus & Alertness बनाए रखना होगा. Competitive Exams और Studies में धैर्य और मेहनत से सफलता मिलेगी.

साप्ताहिक उपाय: बुधवार को हनुमानजी को लाल फूल और सिंदूर अर्पित करें. “ॐ हनुमते नमः” का जाप करें. इससे Positive Energy & Decision-Making Power बढ़ेगी.

शुभ रंग: Red
शुभ अंक: 5

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

अश्लील वेबसाइट पर डालीं जॉर्जिया मेलोनी की तस्वीरें, भड़कीं इटली की पीएम ने खाई ये कसम

[ad_1]

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने शुक्रवार (29 अगस्त, 2025) को एक पोर्न वेबसाइट पर उनकी और कई अन्य महिलाओं की छेड़छाड़ की तस्वीरों को पोस्ट करने की कड़ी निंदा की है. उन्होंने आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें इससे घृणा हो गई है और उन्होंने ऐसे करने वालों को सख्त सजा देने की कसम खाई है.

दरअसल, फिका (Phica) नाम के एक प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की बहन अरियाना मेलोनी, विपक्ष की नेता एली श्लेन, इन्फ्लुएंसर चियारा फ्रेराग्नी और यूरोपियन यूनियन की सांसद एलेक्जेंडरा मोरेट्टी की तस्वीरें भी मिली हैं. इस बेवसाइट के करीब 7 लाख सब्सक्राइबर थे, लेकिन जब यह विवाद बढ़ गया और यूजर्स पर प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा तो बेवसाइट के मैनेजरों ने गुरुवार (28 अगस्त, 2025) को प्लेटफॉर्म बंद कर दिया.

महिलाओं की शिकायत के बाद भी बिना रोक-टोक के चल रही थी वेबसाइट

इस वेबसाइट का नाम इतालवी भाषा में एक अश्लील स्लैंग पर आधारित है, जिसकी काफी महिलाओं ने शिकायत की, लेकिन बावजूद इसके यह वेबसाइट लंबे समय से बिना रोक-टोक के चल रही थी.

वेबसाइट पर पोस्ट की गई तस्वीरों को महिलाओं की अनुमति के बिना छेड़छाड़ कर उन्हें बदला गया, उनके शरीर के हिस्सों पर जूम करके दिखाया गया और महिलाओं के आपत्तिजनक स्थिति में यौन क्रिया करते हुए दिखाया गया. इसके अलावा, महिलाओं की तस्वीरों के साथ काफी अश्लील टिप्पणियां भी जोड़ी गईं. वेबसाइट पर हाई-प्रोफाइल महिलाओं की छेड़छाड़ की गई तस्वीरों को वीआईपी सेक्शन में रखा गया था.

जो भी हुआ, मुझे उससे नफरत हो रही है- मेलोनी

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अखबार कोर्रियर डेला सेरा (Corriere Della Sera) से कहा, ‘जो कुछ भी हुआ है, उससे मुझे बहुत ज्यादा नफरत हो रही है. मैं उन सभी महिलाओं के प्रति समर्थन जताना चाहती हूं, जिनका अपमान और शोषण किया गया है.’

उन्होंने कहा, ‘यह बेहद निराशाजनक है कि आज 2025 में भी ऐसे लोग मौजूद हैं, जो गुमनामी और एक कीबोर्ड के पीछे छिपें हैं, जिन्हें लगता है कि किसी महिला की इज्जत और गरिमा को कुचलना और उन्हें सेक्सिस्ट और अश्लील बातें कहकर उनका अपमान कर सामान्य बात है.’

यह भी पढ़ेंः ट्रंप के टैरिफ से भारत की अर्थव्यवस्था को लगेगा 60 अरब डॉलर का झटका, एक्सपर्ट ने किया बड़ा खुलासा

[ad_2]

हसीन जहां के बिगड़े बोल, मोहम्मद शमी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल; कहा- पागल आवारा…

[ad_1]

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से अलग रह रहीं उनकी पत्नी हसीन जहां ने एक सोशल मीडिया पोस्ट से सनसनी मचा दी है. उन्होंने हाल ही में दावा किया था कि उन्हें सालों पहले डराने की कोशिश की गई थी, लेकिन उन्होंने दबाव के आगे कभी घुटने नहीं टेके. अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भी उन्होंने साल 2018 का जिक्र किया है, जब उन्होंने मोहम्मद शमी और उनके परिवार पर आरोप लगाए थे. हसीन जहां ने अपने पोस्ट में अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया है.

हसीन जहां ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “पागल आवारा कुत्तों से डरना होता मुझे तो 2018 में ही डर जाती. जितना चाहे जोर लगा ले मुझे डराने की, बर्बाद करने की. अल्लाह के करम से और मजबूत बनती जाऊंगी.”

हसीन जहां का यह सोशल मीडिया पोस्ट मोहम्मद शमी के उस इंटरव्यू के बाद आया है, जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ पर बात की थी और कहा कि वो बीते समय पर कोई बात नहीं करना चाहते. शमी ने कहा, “वो सब छोड़िए. मुझे बीती हुई बातों का कोई पछतावा नहीं है. जो हो चुका, उसे जाने दीजिए. मैं अपने आपको या किसी और को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहता. मैं सिर्फ अपने करियर पर फोकस करना चाहता हूं. मुझे विवादों में नहीं पड़ना है.”


 मोहम्मद शमी और हसीन जहां ने साल 2014 में शादी रचाई थी, लेकिन चार साल बाद ही वो अलग रहने लगे. हसीन जहां ने भारतीय तेज गेंदबाज पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. यहां तक कि उन्होंने शमी पर दूसरी महिलाओं के साथ संबंध बनाने और मैच फिक्सिंग के भी आरोप लगाए थे.

शमी के करियर की बात करें तो उन्होंने इसी साल फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी की थी, लेकिन वनडे और टेस्ट टीम में उन्हें वापसी का अब भी इंतजार है.

यह भी पढ़ें:

W,W,W,W…, भारतीय गेंदबाज ने डेब्यू में हैट्रिक लेकर बनाया अविश्वसनीय रिकॉर्ड, रच डाला इतिहास



[ad_2]

Hindi Panchang Today: 30 अगस्त को संतान सप्तमी पर बन रहे शुभ योग, जानें आज का पंचांग

[ad_1]

Hindi Panchang 30 अगस्त 2025: 30 अगस्त 2025 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन संतान सप्तमी, ललिता सप्तमी है. संतान प्राप्ति के लिए इस दिन शिव पार्वती की पूजा का विधान है. वहीं नवविवाहित जोड़ों के लिए ललिता सप्तमी का व्रत करना बेहद फलदायी माना जाता है. मान्यता है जो दंपत्ति इस दिन श्रद्धापूर्वक देवी ललिता की पूजा करते हैं, उनका वैवाहिक जीवन सुख, समृद्धि और प्रेम से परिपूर्ण होता है.

आइए जानते हैं ये दिन किन राशियों के लिए शुभ-अशुभ है, इस दिन का शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय भी जानें.

30 अगस्त का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 30 August 2025)












तिथि

सप्तमी (29 अगस्त 2025, रात 8.21 – 30 अगस्त 2025, रात 10.46)

वार शनिवार
नक्षत्र विशाखा
योग इंद्र, त्रिपुष्कर योग
सूर्योदय सुबह 5.57
सूर्यास्त
सुबह 6.48
चंद्रोदय
दोपहर 12.14
चंद्रोस्त
रात 10.38
चंद्र राशि
तुला

चौघड़िया मुहूर्त







सुबह का चौघड़िया
शुभ सुबह 7.34 – सुबह 9.10
शाम का चौघड़िया
लाभ शाम 6.45 – रात 8.09

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)








राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) सुबह 9.10 – सुबह 10.46
यमगण्ड काल दोपहर 1.57 – दोपहर 3.33
आडल योग
सुबह 5.58 – दोपहर 2.37
गुलिक काल
सुबह 5.58 – सुबह 7.34
भद्रा काल
रात 10.46 – सुबह 5.59, 31 अगस्त

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 30 August 2025)












सूर्य सिंह
चंद्रमा तुला
मंगल सिंह
बुध कर्क
गुरु मिथुन
शुक्र कर्क
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

किन राशियों को लाभ





कन्या राशि पूरा दिन पॉजिटिविटी बनी रहेगी, निर्णय लेने में आसानी होगी. चुनौतियों को पार कर पाएंगे.
वृश्चिक राशि पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है. 

कौन सी राशियों संभलकर रहे





कुंभ राशि नए अ‌वसर मिलेंगे, इसे गवाएं नहीं. खर्च का संतुलन बनाए रखे नहीं तो दिक्कत हो सकती है.
मीन राशि धन खर्च सोच समझकर करें, मानसिक तनाव बढ़ेगा.

FAQs: 30 अगस्त 2025

  1. Q.कौन सा उपाय करें ?
    संतान सप्तमी की पूजा में अपने बच्चे की सुरक्षा की प्रतिज्ञा के रूप में एक पवित्र धागा यानी कलावा लेकर उसे शिव को बांधें. पूजा पूरी होने के बाद यह धागा अपने बच्चे की कलाई पर बांध दें. ऐसा करने से संतान के जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं.
  2. Q. कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं ?
    इस दिन इंद्र और त्रिपुष्कर योग बन रहा है.

Pradosh Vrat 2025: सितंबर में 2 शुक्र प्रदोष व्रत का संयोग, नोट करें डेट, ऐसे पाएं आर्थिक समस्या से मुक्ति

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

RIL AGM: मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, नई AI कंपनी लॉन्च, अगले साल आएगा जियो आईपीओ

[ad_1]

Reliance AGM 2025: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने 48वीं एजीएम की बैठक के दौरान कई बड़े ऐलान किए हैं. इनमें अगले साल की पहली छमाही के दौरान जियो आईपीओ लिस्ट होने के साथ ही नई एआई कंपनी भी लॉन्च करने की घोषणा की है. यह कंपनी रिलायंस इंटेलिजेंस नाम से लॉन्च हुई है और रिलायंस इंडस्ट्रीज के पूर्ण स्वामित्व वाली है. इसका मकसद देश को एआई के क्षेत्र में आगे लाना है.

इस दौरान मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने भी नई साझेदारी का ऐलान करते हुए कहा कि रिलायंस और मेटा मिलकर भारतीय बिजने के लिए विशेष एआई सॉल्यूशंस बनाएंगे. उन्होंने कहा कि मेट के ओपन सोर्स LLaMA मॉडल्स के साथ रिलायंस के विशाल नेटवर्क और पहुंचा का इस्तेमाल किया जाएगा. 

AI बनेगा रिलायंस का ग्रोथ इंजन

दूसरी तरफ मुकेश अंबानी ने एआई को एआई को रिलायंस का अगला ग्रोथ इजंन बताते हुए कहा कि कंपनी एआई पावर्ड ह्यूमनॉइड रोबोटिक्स में इन्वेस्ट कर रहा है, इसका इस्तेमाल सप्लाई चेन, फैक्ट्रियों और हेल्थकेयर में किया जाएगा.

अंबानी ने बताया कि जियो अब एआई को नया विकास इंजन बनाने जा रहा है और खुदरा से लेकर टेलीकॉम तक हर बिज़नेस में इसका इस्तेमाल किया जाएगा. इसके लिए रिलायंस ने नई इकाई ‘रिलायंस इंटेलिजेंस’ लॉन्च की है, जिसका लक्ष्य है – “एआई को हर व्यक्ति और हर जगह तक पहुँचाना.”

गूगल और मेटा जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी

कंपनी ने एआई इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए गूगल और मेटा जैसी वैश्विक दिग्गज कंपनियों के साथ साझेदारी की है. अंबानी ने कहा कि रिलायंस का उद्देश्य एआई को केवल तकनीकी शक्ति न मानकर, आम लोगों का जीवन बेहतर बनाने और भारत को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने का है.

ये भी पढ़ें: RIL AGM 2025: रिलायंस की 48वीं आम बैठक में जियो IPO से लेकर एआई तक… मुकेश अंबानी ने किए बड़े ऐलान

[ad_2]

एक के बाद एक, सितंबर में iPhone 17 सीरीज मॉडल के अलावा लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन्स, देखें लिस्ट

[ad_1]

Upcoming Smartphones to Launch in September 2025: जुलाई और अगस्त की तरह सितंबर में भी एक के बाद एक नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं. इस महीने ऐप्पल जहां अपनी आईफोन 17 लाइनअप को लॉन्च करेगी, वहीं सैमसंग और ओप्पो जैसी कंपनियां भी नए मॉडल बाजार में उतारने को तैयार हैं. 9 सितंबर को लॉन्च होने वाली आईफोन 17 सीरीज पर दुनियाभर के टेक जगत की निगाहें टिकी हुई हैं. आइए जानते हैं कि सितंबर में मार्केट में कौन-कौन से नए मोबाइल फोन दस्तक देने की तैयारी में है.

Motorola Razr 60 Brilliant Collection

कुछ दिन पहले ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ यह फोन 1 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा. इस स्पेशल एडिशन में वेगन लैदर बैक और हिंज पर क्रिस्टल देखने को मिलेंगे. यह सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव के साथ आएगा और इसके सारे फीचर Razr 60 वाले होंगे. इसमें 6.9 इंच का इनर और 3.6 इंच का आउटर डिस्प्ले होगा.

Samsung Galaxy S25 FE

सैमसंग ने 4 सितंबर को अपने अनपैक्ड इवेंट का ऐलान किया है. इसमें Galaxy S25 FE को उतारा जा सकता है. इस फोन में 6.7 इंच का Full-HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है. इसे Exynos 2400 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा और यह 50MP मेन कैमरे के साथ आएगा.

iPhone 17 Series

9 सितंबर को ऐप्पल अपनी आईफोन 17 सीरीज को लॉन्च करेगी. इसमें आईफोन 17, आईफोन 17 एयर, आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स शामिल होंगे. इस बार प्रो मॉडल को नया डिजाइन दिया गया है और अल्ट्रा-स्लिम एयर मॉडल से प्लस मॉडल को रिप्लेस कर रही है.

OPPO F31 Series

सितंबर के दूसरे सप्ताह में OPPO अपनी F31 सीरीज को लॉन्च करेगी. इस सीरीज में  OPPO F31 5G, OPPO F31 Pro 5G और OPPO F31 Pro+ 5G शामिल होंगे. ये सभी मॉडल 7,000 mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च होंगे और 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे. 

Lava Agni 4

इस फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे भी सितंबर में उतारा जा सकता है. यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 8350 प्रोसेसर और रियर में डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा. इसमें 7,000 की शक्तिशाली बैटरी मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-

iPhone 17 Air vs Samsung Galaxy S25 Edge: पतले फोन की दौड़ में कौन-सा निकलेगा आगे, किस पर पैसा लगाने से मिलेगी वैल्यू फॉर मनी?

[ad_2]