जान जाए लेकिन क्रिकेट ना जाए! हाथ में प्लास्टर और सिर पर पट्टी- बल्ला लेकर मैदान में पहुंच गया

[ad_1]

जरा सोचिए एक लड़का जिसका एक हाथ प्लास्टर में बंधा हो सिर पर चोट लगी हो और मोटी पट्टी बंधी हो.. आम इंसान तो ऐसी हालत में बिस्तर पकड़ लेता, लेकिन ये लड़का सीधा मैदान में आ धमका. और आते ही बल्ला उठाकर खेलने की जिद ठान ली. अब सोचिए, ऐसा नजारा देख बाकी लड़के हैरान होंगे या नहीं? यही कारण है कि इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. वीडियो में टूटा फूटा शरीर लेकर क्रिकेट खेलने पहुंचे लड़के को देखकर आप भी यही कहेंगे कि क्रिकेट लवर हो तो ऐसा वरना ना हो.

हाथ टूटा सिर फूटा फिर क्रिकेट खेलने मैदान पर आ गया लड़का

वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक लड़का चोटिल हालत में मैदान में आता है. उसके हाथ में प्लास्टर है, सिर पर पट्टी बंधी हुई है. लेकिन क्रिकेट का जुनून ऐसा कि सीधा बैट उठाकर बल्लेबाजी करने की जिद करने लगता है. बाकी लोग उसे रोकते हैं, समझाते हैं कि “भाई तू घायल है, खेलने की हालत में नहीं.” फिर भी वो मानने को तैयार नहीं होता. जब साथियों ने उसकी हालत देखकर उससे बल्ला ले लिया तो लड़का थोड़ा निराश हो गया. लेकिन क्रिकेट लवर ठहरा, हार मानना तो आता ही नहीं.<


तुरंत जिद पकड़ ली कि अगर बैटिंग नहीं करने देंगे तो वो विकेटकीपिंग करेगा. और जैसे ही मौका मिला, वो विकेट के पीछे जाकर खड़ा हो गया.वीडियो ने एक बार फिर दिखा दिया है कि क्रिकेट हमारे देश में सिर्फ खेल नहीं बल्कि जुनून है. चोट लगी हो, दर्द हो, फिर भी बैट-बॉल हाथ से छूटते नहीं. यही वजह है कि इस लड़के को लोग ‘सच्चा क्रिकेट लवर’ कह रहे हैं.

यह भी पढ़ें: डोगेश भाइयों की जीत हुई… आवारा कुत्तों पर सुप्रीम डिसीजन से झूम गया इंटरनेट, शेयर हो रहे मजेदार मीम्स 

यूजर्स को ऋषभ पंत और क्रिस वॉक्स की आ गई याद

वीडियो को studentgyaan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….अरे भाई को कोई बैटिंग दे दो वरना स्टंप उखाड़कर ले जाएगा. एक और यूजर ने लिखा…रियल क्रिकेट लवर. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई लगता है ऋषभ पंत से मिलकर आया है.

यह भी पढ़ें: Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो


iPhone 17 Air vs Samsung Galaxy S25 Edge: पतले फोन की दौड़ में कौन-सा निकलेगा आगे?

[ad_1]

iPhone 17 Air vs Samsung Galaxy S25 Edge: ऐप्पल 9 सितंबर को नई आईफोन 17 सीरीज लॉन्च करने जा रही है. इस सीरीज में अल्ट्रा-स्लिम आईफोन 17 एयर को भी लॉन्च किया जाएगा. इस फोन का सीधा मुकाबला सैमसंग के Galaxy S25 Edge से होगा. सैमसंग अपना यह फोन लॉन्च कर चुकी है और आईफोन 17 एयर का इंतजार किया जा रहा है. आइए इस फोन के लॉन्च होने से पहले जानते हैं कि पतले फोन की रेस में इनमें से कौन-सा मॉडल एक-दूसरे पर भारी पड़ेगा. 

डिजाइन और साइज

डिस्प्ले के मामले में Galaxy S25 Edge और iPhone 17 Air समान होंगे और इनमें 6.7 इंच की स्क्रीन मिलेगी. S25 Edge का वजन 163 ग्राम है और 17 एयर में भी इतना ही वजन होने की उम्मीद है. थिकनेस की बात करें तो गैलेक्सी मॉडल की मोटाई 5.8mm है, जबकि ऐसे कयास हैं कि आईफोन 17 एयर 5.5mm मोटा होगा. 

परफॉर्मेंस

S25 Edge सैमसंग की फ्लैगशिप सीरीज में लॉन्च हुआ था और इसमें दमदार Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है. 17 एयर की बात करें तो इसमें ऐप्पल का लेटेस्ट A19 चिपसेट मिलने की उम्मीद है. रैम के मामले में गैलेक्सी आगे निकल जाएगा. इस फोन में 12GB रैम दी गई है, जबकि आईफोन 17 एयर के 8GB रैम के साथ आने की जानकारी है.

कैमरा

कैमरा के मामले में साफतौर पर गैलेक्सी S25 Edge बाजी मार रहा है. इसमें 200MP के प्राइमरी लेंस और 12MP के अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसके फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा है. दूसरी तरफ आईफोन 17 एयर 48MP सिंगल रियर कैमरा के साथ लॉन्च होगा. सेल्फी के लिए इसमें 24MP लेंस मिलेगा.

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में इन दोनों ही अल्ट्रा-स्लिम फोन में कॉम्प्रोमाइज किया गया है. S25 Edge में 3,900 mAh की बैटरी दी गई है. यह 45W चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करती है. 17 एयर में इससे भी छोटी बैटरी मिलने की संभावना है. कई लीक्स में बताया गया है कि आईफोन 17 एयर 2,800 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च होगा. इसके 25W चार्जिंग के साथ आने के कयास लगाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

जरा-सी भी गड़बड़ हुई तो खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट, इस नए तरीके से पासवर्ड चुरा रहे हैकर्स, सावधान रहें

[ad_2]

पूरे मर्द समाज ने एक साथ मांगी माफी! साड़ी पहन लड़के ने गांव के चौक पर बनाई रील, यूजर्स ने पीटा

[ad_1]

सोचिए.. किसी गांव का चौराहा. लोग अपने-अपने काम में लगे हैं. तभी अचानक वहां एक लड़का आ धमकता है. लड़के ने काले रंग की साड़ी पहन रखी है, ब्लाउज भी पहन रखा है और आंखों में फिल्मी अंदाज भरकर मोबाइल कैमरे के सामने डायलॉग मारने लगता है  “ठहरो राजा, अगर तुम्हारा प्यार पाने का यही तरीका है… अगर वासना ही तुम्हारे प्यार की कसौटी है तो लो कर लो इस शरीर के साथ खिलवाड़…” अब आप समझ सकते हैं कि ऐसा डायलॉग अगर किसी फिल्मी हीरोइन की जगह गांव का छोरा बोले, वो भी चौक पर खड़े होकर, तो नजारा कैसा होगा. यही कारण है कि इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है.

लड़के ने साड़ी और ब्रा पहन बीच चौराहे पर बनाई रील

वायरल वीडियो किसी गांव का बताया जा रहा है. वीडियो में साफ नजर आता है कि लड़का अकेले खड़ा होकर साड़ी और ब्लाउज में रील बना रहा है. उसका अंदाज बिल्कुल फिल्मी हीरोइनों जैसा है. कैमरे के सामने वो बड़े ही दर्द और इमोशन से डायलॉग बोलता है, मानो असल जिंदगी में हीरो बन गया हो. लड़के के चारों तरफ धीरे-धीरे गांव के लोग इकट्ठा होने लगते हैं. कोई हंस रहा है, कोई हैरान है और कुछ लोग तो बस तमाशा देखने में जुटे हैं. लड़का पहले तो साड़ी पहने डायलॉग मारता है, लेकिन जैसे ही वासना की बात आती है वैसे ही लड़का अपना पल्लू हटा लेता है जिसे देखने के बाद आस पास के लोग हैरान रह जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो

यूजर्स ने मांगी माफी

वीडियो को @AnathNagrik नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…आज पूरा मर्द समाज शर्मिंदा है, इसकी ओर से हम माफी मांगते हैं. एक और यूजर ने लिखा…इस वीडियो को बनाने के लिए पूरे गांव वालों ने सपोर्ट किया है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अरे भाई किस किस्म के हो? शर्म आती है या नहीं.

यह भी पढ़ें: डोगेश भाइयों की जीत हुई… आवारा कुत्तों पर सुप्रीम डिसीजन से झूम गया इंटरनेट, शेयर हो रहे मजेदार मीम्स 


‘ये मोदी वॉर…’ अमेरिका ने भारत का अब किस बात से जोड़ा कनेक्शन, ट्रंप के एडवाइजर को फिर लगी…

[ad_1]

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध महीनों बीत जाने के बाद भी नहीं रुक पाया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस मामले में दखल दिया है, लेकिन फिलहाल शांति का रास्ता नहीं दिख रहा है. अब अमेरिका ने यूक्रेन युद्ध को भारत से जोड़ दिया है. ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो ने कहा है कि यूक्रेन में शांति का रास्ता दिल्ली से होकर गुजरता है.

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक नवारो ने कहा, मेरा मतलब मोदी के युद्ध से है, क्यों कि शांति का रास्ता कुछ हद तक नई दिल्ली से होकर गुजरता है.नवारो ने भारत पर युद्ध को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा, ”भारत, रूस से तेल खरीदता है और रूस उससे मिलने वाले पैसो को युद्ध में खर्च करता है.”

हमें सामान बेचकर पैसा कमा रहा भारत – नवारो

ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया है. भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगा है, जो कि बुधवार (27 अगस्त) से लागू हो गया है. नवारो ने भारत को लेकर कहा, ”वह हमें सामान बेचकर जो पैसा कमाता है, उससे रूस से तेल खरीदता है और फिर उसे रिफाइन करके खूब पैसा कमाता है.”

अपडेट जारी है…

[ad_2]

बस 13 साल और… 2038 तक भारत बनेगा दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी! EY की रिपोर्ट में खुलासा

[ad_1]

Indian Economy: वैश्विक अनिश्चितताओं और अमेरिकी टैरिफ के चलते मची उथल-पुथल के बीच भारत के लिए एक ‘गुड न्यूज’ आई है. EY की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत साल 2038 तक क्रय शक्ति समता (पीपीपी) के मामले में 34.2 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के अनुमानित सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के साथ दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है. बता दें कि EY की रिपोर्ट अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के लगाए गए अनुमानों पर आधारित है. 

यह है भारत की सबसे बड़ी ताकत 

रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा किया है कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी जनसंख्या है. भारत की औसत आयु 2025 में महज 28.8 वर्ष है. बचत दर के भी मामले में भारत पूरी दुनिया में दूसरे नंबर पर है. सरकार का ऋण-जीडीपी अनुपात 2024 के 81.3 परसेंट से घटकर 2030 तक 75.8 परसेंट तक होने का अनुमान है, जबकि इसके समकक्ष देशों में ऋण का स्तर बढ़ रहा है.

यह अनुपात यह दिखाता है कि किसी देश के पास उसके सालाना उत्पादन के मुकाबले में कितना कर्ज है और इस कर्ज को चुकाने की उसकी कितनी क्षमता है. इससे किसी देश की आर्थिक स्थिति का पता चलता है. आईएमएफ की एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि भारत की अर्थव्यवस्था 2030 तक 20.7 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकती है. 

चीन, अमेरिका और जापान का क्या है हाल?

रिपोर्ट के मुताबिक, 2030 तक चीन पीपीपी मोड पर अपनी अनुमानित 42.2 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की इकोनॉमी के साथ सबसे आगे बना रहेगा. हालांकि, चीन के सामने भी दो चुनौतियां हैं- उसकी बढ़ती आबादी और बढ़ते कर्ज का दबाव.

अमेरिका इस मामले में मजबूत जरूर बना हुआ है, लेकिन उसे भी अपनी जीडीपी के मुकाबले 120 परसेंट अधिक कर्ज और धीमी विकास दर का सामना करना पड़ रहा है. जर्मनी और जापान की स्थिति भले ही बेहतर हैं, लेकिन यहां मध्यम आयु वर्ग के लोगों की संख्या अधिक है और वैश्विक व्यापार पर इनकी निर्भरता काफी ज्यादा है.

इसके विपरीत, भारत में युवाओं की जनसंख्या सबसे ज्यादा है,  घरेलू मांग बढ़ रही है और जीडीपी-ऋण के बीच बैलेंस बना हुआ है, जो इसके लॉन्ग टर्म ग्रोथ के लिए सबसे जरूरी है. 

टैरिफ का कितना होगा असर? 

अमेरिका का भारत पर लगाया गया 50 परसेंट टैरिफ कल से लागू हो चुका है. इसमें 25 परसेंट का बेसलाइन टैरिफ और 25 परसेंट रूस से कच्चे तेल की खरीद को लेकर लगाई गई पेनाल्टी है. इसे लेकर EY ने कहा, अमेरिकी टैरिफ लगभग 0.9 परसेंट तक भारत की जीडीपी पर असर डाल सकता है. हालांकि, मजबूत घरेलू मांग, ट्रेडिंग पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने और निर्यात के कई और रास्ते निकालकर जीडीपी पर इसके असर को केवल 0.1 पर समेटा जा सकता है. 

 

ये भी पढ़ें:

इधर भारत पर लागू हुआ 50 प्रतिशत ट्रंप टैरिफ, उधर सरकार ने ले लिया ये बड़ा फैसला

[ad_2]

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का डीपीएल डेब्यू, पहले ही मैच में कर दी शानदार बल्लेबाजी

[ad_1]

DPL 2025: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2025) में क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा आकर्षण रहा वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग का डेब्यू मैच. आर्यवीर का जन्म 2007 में हुआ था और उन्हें पहली बार किसी प्रतिस्पर्धी टी20 मैच में खेलने का मौका मिला. आर्यवीर ने डीपीएल के इस मैच में अपने पिता की तरह आक्रामक अंदाज से बल्लेबाजी करके सबका ध्यान खींच लिया है.

सेंट्रल दिल्ली किंग्स से किया डेब्यू 

आर्यवीर सहवाग को सेंट्रल दिल्ली किंग्स की ओर से खेलने का मौका मिला है. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ पारी की शुरुआत की. उनकी टीम ने यह मुकाबला 62 रन से जीतकर अंकतालिका में टॉप स्थान हासिल कर लिया है.

इस भारतीय गेंदबाज को जड़े दो चौके

आर्यवीर का सामना नई गेंद से भारतीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी से हुआ. यहां उन्होंने लगातार दो चौके जड़कर अपनी आक्रामक मंशा साफ कर दी. नवदीप की गेंदबाजी में पहला चौका इनफील्ड के ऊपर से शानदार शॉट के रूप में आया, जबकि दूसरा शॉट सैनी के खिलाफ आगे बढ़कर ऑफ साइड में खेला गया. इस तरह से आर्यवीर ने कुल 16 गेंदों पर 22 रन बना दिए, जिसमें 4 शानदार चौके शामिल थे.

यश ढुल की जगह मिली ओपनिंग

इस मैच में आर्यवीर को यश ढुल की जगह ओपनिंग करने का मौका मिला था. दरअसल, यश ढुल दलीप ट्रॉफी में उत्तरी दिल्ली जोन का हिस्सा बनने के लिए लीग से बाहर हो गए थे, और आर्यवीर ने इस अवसर का पूरा फायदा उठाया.

पहले भी दिखा चुके हैं धमाका

आर्यवीर सहवाग का नाम पहले ही सुर्खियों में आ चुका है. दिल्ली अंडर-19 टीम के लिए कूच बिहार ट्रॉफी में उन्होंने लगातार दो शानदार पारियां खेली थी. मेघालय के खिलाफ उन्होंने नाबाद 200 रन बनाए थे, जिसमें 34 चौके शामिल थे. इसके अगले ही दिन उन्होंने 297 रनों की पारी खेलकर सबको चौंका दिया था. हालांकि वह अपने तिहरे शतक से चूक गए थे, लेकिन अपने खेल से उन्होंने अपनी काबिलियत साबित कर दी थी.

भविष्य के लिए बड़ा संकेत

अपने डेब्यू मैच में आक्रामक शॉट्स और आत्मविश्वास से भरी बल्लेबाजी ने यह साबित कर दिया कि आर्यवीर सहवाग के अंदर वह क्रिकेटिंग डीएनए मौजूद है, जिसने उनके पिता को भारत का विस्फोटक बल्लेबाज बनाया था. क्रिकेट फैंस भी अब उन्हें और आक्रामक तरीके से खेलता देखने को बेताब हैं.

[ad_2]

हेमा मालिनी के घर विराजे गणपति बप्पा, बेटी संग ट्रेडिशनल ऑउटफिट में बटोर रही हैं तारीफें

[ad_1]

हेमा मालिनी के घर विराजे गणपति बप्पा, बेटी संग ट्रेडिशनल ऑउटफिट में बटोर रही हैं तारीफें

[ad_2]

बड़ा संस्कारी सांप है! फोन में चल रहा था अश्लील गाना, सांप ने जीभ से कर दिया बंद- वीडियो वायरल

[ad_1]

जरा सोचिए.. जंगल के बीचों-बीच एक मोबाइल रखा हो. उसमें तेज आवाज में भोजपुरी गाना चल रहा हो. अचानक वहां से गुजरता है एक सांप उसे देखने रुक जाए तो? सबको लगता है कि अब ये फोन से लपेटेगा या फिर भाग जाएगा. लेकिन नहीं सांप वहीं रुककर भोजपुरी गाने का वीडियो देखने लगता है. लेकिन जब उसे गाने की अश्लीलता पसंद नहीं आई तो उसने जो किया उसे देखकर आपका माथा हिल जाएगा. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे और आपके मुंह से एक ही जुमला निकलेगा…वाह कितना संस्कारी सांप है.

गाना पसंद नहीं आया तो सांप ने फोन को जीभ से कर दिया बंद

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि जंगल के बीच एक फोन रखा है. फोन पर भोजपुरी गाना बज रहा है. तभी वहां एक सांप आ जाता है. पहले तो वह फोन के बिल्कुल पास आकर रुकता है और स्क्रीन की तरफ देखता है. मानो गाने का मजा ले रहा हो. लेकिन कुछ ही सेकंड बाद जैसे ही उसे गाना पसंद नहीं आता, वह अपनी पूंछ से फोन का नेविगेशन बटन दबा देता है. इसके साथ ही ऐप बैक हो जाता है और गाना बंद हो जाता है. सांप ने पहले तो स्क्रीन पर नजरें गड़ा दीं, मानो गाना ध्यान से सुन रहा हो. और जब गाना पसंद नहीं आया तो उसने बड़ी सफाई से फोन के नेविगेशन बटन पर क्लिक कर ऐप ही बंद कर दिया. अब सोशल मीडिया पर लोग इसे ‘संस्कारी सांप’ का खिताब दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: डोगेश भाइयों की जीत हुई… आवारा कुत्तों पर सुप्रीम डिसीजन से झूम गया इंटरनेट, शेयर हो रहे मजेदार मीम्स 

यूजर्स बोले, बड़ा ही संस्कारी सांप है

वीडियो को @NazneenAkhtar23 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई उसे नागिन सीरियल देखना होगा इसलिए बंद कर दिया, एक और यूजर ने लिखा…ये तो बड़ा संस्कारी सांप है भाई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अरे भाई गजब, सांप को भोजपुरी गाना पसंद नहीं आया.

यह भी पढ़ें: Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो