‘भारत पर परमाणु बम गिराओ’, अमेरिकी स्कूल के हमलावर की बंदूक पर लिखी चौंकाने वाली बात

[ad_1]

अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में कैथोलिक स्कूल में बुधवार (27 अगस्त 2027) को आतंकी हमला हुआ. शुरुआती जांच के बाद FBI ने गोलीबारी को आतंकी वारदात से जोड़ते हुए कहा है कि हमले के पीछे घरेलू आतंकवाद और धार्मिक नफरत है. 

मिनियापोलिस में स्कूल में बुधवार (27 अगस्त 2027) को गोलीबारी से हड़कंप मच गया था. प्रार्थना के दौरान चर्च की खिड़कियों से अंदर बैठे बच्चों पर गोलियां बरसाईं गई थी. हमले में 2 बच्चों की मौत हुई जबकि 17 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. बाद में हमलावर ने खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी.

क्या है Nuke India का मतलब?
शूटर की बंदूकों पर न्यूक इंडिया और माशा अल्लाह लिखा था. शूटर की बंदूक की मैगजीन पर ट्रंप को लेकर भी शब्द लिखे गए थे. इसमें लिखा था कि ‘डोनाल्ड ट्रंप को मार डालो इसके साथ ही इजरायल का पतन होना चाहिए जैसे मैसेज भी लिखे थे. Nuke India का अर्थ है इंडिया पर न्यूक्लियर अटैक करो. माना जा रहा है कि किसी कट्टरपंथी इस्लामिक विचारधारा से प्रभावित था शूटर.

हमले से पहले पोस्ट किया वीडियो
हमले से पहले वेस्टमैन ने अपने नाम से यूट्यूब चैनल पर वीडियो डाले थे. वीडियो में उसने राइफल, शॉटगन और पिस्टल जैसे हथियारों का जखीरा दिखाया. उसने कहा कि यह छोटा हथियार मेरे लिए है, अगर जरूरत पड़ी तो इस्तेमाल किया जाएगा. वहीं हथियारों पर लिखे नारे उसकी कट्टर मानसिकता को उजागर करते हैं. वीडियो में उसने दो जर्नल का जिक्र किया, जिसमें एक 60 पन्नों का और दूसरा 150 पन्नों का था, जो पूरी तरह सिरिलिक भाषा में लिखा था. अधिकारियों का मानना है कि यह जर्नल उसकी हिंसक विचारधारा और नफरत का सबूत है.

ट्रांसजेंडर पहचान और राजनीतिक एंगल
रॉबिन वेस्टमैन एक ट्रांसजेंडर था. हाल ही में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रांसजेंडर अधिकारों पर प्रतिबंधात्मक फैसले लिए थे. माना जा रहा है कि इन नीतियों ने वेस्टमैन के अंदर और गुस्सा भरा. हथियारों पर ट्रंप को मारने की धमकी उसके राजनीतिक विरोध को भी दिखाती है.

ये भी पढ़ें:  पुतिन से नाराजगी और रूस पर प्रतिबंधों के बीच अमेरिका का बड़ा फैसला, क्यों दे दी हीरे वाली डील को मंजूरी? जानें



[ad_2]

मेरी तो रूह कांप गई… हजारों मगरमच्छों के बीच पानी में तैरता मिला बच्चा, देखें वीडियो

[ad_1]

सोचिए अगर आपके सामने अचानक कोई मगरमच्छ आ जाए तो क्या होगा? दिल की धड़कन तेज हो जाएगी, पैर कांपने लगेंगे और दिमाग सुन्न पड़ जाएगा. मगरमच्छ वैसे तो पानी में चुपचाप रहते हैं, लेकिन जब हमला करते हैं तो अपने शिकार को जिंदा ही चबा जाते हैं. ऐसे में अगर कोई इंसान, खासकर एक छोटा बच्चा, अपनी मर्जी से मगरमच्छों से भरे पानी में उतर जाए, तो क्या आप उस पर यकीन कर पाएंगे?

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की रूह तक कांप गई है. इस वीडियो में एक छोटा बच्चा मगरमच्छों से भरे एक पूल में न सिर्फ उतरता है, बल्कि आराम से उनके साथ तैरता भी नजर आता है. यह वीडियो X पर शेयर किया गया है. इसे अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं. वीडियो को देखकर लोग हैरानी में हैं कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है. 

क्या है वीडियो में?

वीडियो की शुरुआत एक पूल से होती है, जिसमें दर्जनों नहीं बल्कि हजारों छोटे मगरमच्छ नजर आ रहे हैं. ये मगरमच्छ देखने में छोटे जरूर हैं, लेकिन उनके तीखे दांत और शिकार करने का खतरा है. इस वीडियो में कुछ ही मिनट बाद एक छोटा बच्चा अपनी टी-शर्ट उतारकर बिना किसी डर के सीधे उसी पूल में कूद जाता है. चारों तरफ मगरमच्छ ही मगरमच्छ और बच्चा निडर होकर उनके बीच तैर रहा है. 

वीडियो में बच्चा न सिर्फ मगरमच्छों के साथ तैरता दिख रहा है, बल्कि कई मगरमच्छ तो उसकी पीठ पर चढ़े भी नजर आते हैं. बच्चा बिल्कुल मस्ती के मूड में दिख रहा है, जैसे यह उसके लिए कोई आम बात हो. ये नजारा देखकर कई लोग परेशान हो गए. किसी ने इसे जानलेवा बताया तो किसी ने पालतू मगरमच्छों का अंदेशा जताया. बहुतों ने कहा कि यह कोई ट्रेनिंग सेंटर या रिहर्सल हो सकता है, जहां मगरमच्छों को इंसानों के साथ रहने की ट्रेनिंग दी जाती है. 

यूजर्स दे रहे हैं चौंकाने वाले रिएक्शन

वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. किसी ने लिखा, मेरी तो रूह कांप गई ये देखकर तो किसी ने कहा, भाई ये बच्चा है या मगरमच्छों का बॉस? कई यूजर्स इसे पेरेंट्स की गैर-जिम्मेदारी मान रहे हैं. वीडियो देख चुके यूजर्स इस तरह के अजीबोगरीब रिएक्शन दे रहे हैं.  ऐसे में अब सवाल उठता है कि क्या वाकई बच्चा सेफ था, क्या ये मगरमच्छ पालतू थे या फिर यह एक सोची-समझी स्क्रिप्ट थी. हालांकि इस बात की पुष्टि तो नहीं हुई है, लेकिन इतना जरूर है कि इस वीडियो लोगों को डराने और सोचने पर मजबूर करने के लिए आगे कर दिया है. 

यह भी पढ़ें : Video: आपके पास क्या बहाना है? अकेले स्कूटी पर लद्दाख पहुंच गईं आंटी जी, लोग बोले- आयरन लेडी 


इस 1 विटामिन की कमी से पैरों में होने लगता है दर्द, चलने फिरने में होने लगती है परेशानी

[ad_1]

Leg Pain due to Vitamin Deficiency: हम अक्सर पैरों के दर्द को थकान, लंबा काम करने या उम्र बढ़ने की निशानी मान लेते हैं. लेकिन अगर यह दर्द बार-बार होने लगे, चलने-फिरने में दिक्कत महसूस हो और पैरों में भारीपन या कमजोरी बनी रहे, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि पैरों में लगातार दर्द का एक बड़ा कारण शरीर में विटामिन D की कमी हो सकती है. यह विटामिन हमारी हड्डियों और मांसपेशियों के लिए उतना ही जरूरी है जितना पौधों के लिए सूरज की रोशनी.

डॉ. बिमल छाजेड़ का कहना है कि, विटामिन D को अक्सरसनशाइन विटामिन” कहा जाता है, क्योंकि यह धूप से सबसे आसानी से मिलता है. इसका काम है शरीर में कैल्शियम को बनाएं रखना, जिससे हड्डियां मज़बूत बनी रहे. जब शरीर में विटामिन D की कमी होती है तो हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, मांसपेशियों में खिंचाव आता है और धीरे-धीरे पैरों में दर्द शुरू हो जाता है.

ये भी पढ़े- नाखून में नजर आ रहे हर रंग का अलग मतलब, जानें किस बीमारी का पता बताता है कौन-सा रंग?

पैरों में दर्द और विटामिन D की कमी

  • कमजोरी और भारीपन पैरों में हमेशा थकान और सुस्ती बनी रहती है
  • चलने में परेशानी लंबे समय तक चलने या सीढ़ियाँ चढ़ने में दर्द और तकलीफ़ होती है
  • मांसपेशियों में जकड़न पैरों की मांसपेशियाँ अकड़ जाती हैं और हल्की चोट पर भी ज़्यादा दर्द होता है
  • हड्डियों का दर्द घुटनों और टखनों में दर्द रहना विटामिन D की कमी का आम लक्षण है

किन वजहों से होती है विटामिन D की कमी?

  • धूप की कमी घर के अंदर ज़्यादा समय बिताना
  • खाने की गलत आदतें दूध, दही, अंडे और मछली जैसे आहार का सेवन न करना
  • बढ़ती उम्र उम्र के साथ शरीर का अवशोषण क्षमता कम हो जाती है
  • लाइफस्टाइल फैक्टर धूम्रपान, शराब और असंतुलित दिनचर्या

विटामिन D की कमी को कैसे पूरा करें?

  • सुबह की धूप लें रोज़ाना कम से कम 20 मिनट धूप में समय बिताएं
  • खानपान में बदलाव करें दूध, पनीर, अंडा, मछली और मशरूम को डाइट में शामिल करें
  • सप्लीमेंट्स लें डॉक्टर की सलाह से विटामिन D सप्लीमेंट्स या दवाइयाँ ले सकते हैं
  • एक्सरसाइज करें पैदल चलना, योग और हल्की कसरत से शरीर में विटामिन का असर बेहतर होता है

इसे भी पढ़ें: हल्की या भारी… किस तरह की एक्सरसाइज महिलाओं के लिए होती है बेस्ट? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.  

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

और ये पत्थर घिस कर सितारा बन गया… दुबई पहुंच गया अपना राजू कलाकार, चमचमाती कार में वीडियो वाय

[ad_1]

सोशल मीडिया पर अपने हुनर से पहचान बनाने वाले राजू कलाकार एक बार फिर चर्चा में हैं. दो पत्थरों को घिसकर अनोखी धुनें निकालने वाले और सोनू निगम का गाना दिल पे चली छुरियां गाकर मशहूर हुए इस शख्स का नया वीडियो वायरल हो रहा है. इस बार राजू कलाकार किसी गली या चौराहे पर नहीं.

बल्कि दुबई की चमचमाती लक्ज़री कार में नजर आ रहे हैं. जहां वह काले कलर का सूट-बूट पहनकर किसी मशहूर सिंगर की तरह गाना गा रहे हैं. जो राजू कभी सड़कों पर गाना गाता था. आज उसे ऐसे देख हर कोई हैरान है. सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो.

दुबई में लग्जरी कार में नजर आया राजू कलाकार

सोशल मीडिया बड़ी अजीब चीज है. कब किसको अर्श से उठाकर फर्श पर गिरा दे. तो कब किस फर्श से उठाकर अर्श पर बिठा दें. यह कोई भी नहीं जानता और पिछले कुछ समय से ऐसे कई वाकये सामने आ चुके हैं. जहां सोशल मीडिया ने लोगों को स्टार बना दिया है. जिसकी ताजा मिसाल है राजू कलाकार. सोनू निगम के मशहूर गाने ‘दिल पे चलाई छुरियां’ को टूटी टाइल्स के पत्थर के साथ राजू कलाकार ने गाया.

यह भी पढ़ें: जान जाए लेकिन क्रिकेट ना जाए! हाथ में प्लास्टर और सिर पर पट्टी- बल्ला लेकर मैदान में पहुंच गया शख्स- वीडियो वायरल

फिर राजू कलाकार की किस्मत ऐसी चमकी कि यह गाना उन्होंने सोनू निगम के साथ दोबारा गाया जिसे टी-सीरीज ने बाकयदा रिलीज भी किया. हाल ही में राजू कलाकार का एक वीडियो आया है. जो कि दुबई का है जिसमें राजू कलाकार एक लग्जरी कार के अंदर बैठा हुआ छोटे पत्थरों का इस्तेमाल करते हुए गाना गाता हुआ नजर आ रहा है. 

 

यह भी पढ़ें: इंटरनेट की दुनिया का सबसे बेहतरीन वीडियो! दयालुता का ये रूप देख भर आएंगी आंखें- यूजर्स हुए भावुक

लोग कर रहे हैं तरह-तरह की कमेंट

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @WaleAyodhy70737 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. जिससे अब तक 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस पर बहुत से लोगों के तरह-तरह की कमेंट भी आ रहे हैं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘डिग्री वालों का हाल वही है जैसे महफ़िल में कोई गाना गा रहा हो और पीछे से अचानक कोई ‘DJ वाले बाबू’ बजा दे.’ एक और यूजर ने कमेंट किया है ‘भाई दुख कभी खत्म नहीं होगा। आप भी रील की दुनिया में कदम रखो.’ एक अन्य यूजर ने लिखा है ‘हम कारपोरेट की चक्की में पिसते रहे, और एक ई पत्थर घिस कर सितारा बन गया…’

यह भी पढ़ें: Video: बिना पीछे देखे मोड़ दिया टेंपो ट्रैवलर, फिसलकर नीचे घुसा स्कूटी वाला, हादसे का वीडियो वायरल


युवक की सुसाइड के बाद मुश्किल में ChatGPT वाली कंपनी, अब चैटबॉट में करेगी ये बदलाव

[ad_1]

अमेरिका में एक युवक की आत्महत्या के बाद विवाद में आई OpenAI ने अपने AI चैटबॉट ChatGPT में बदलाव की बात कही है. कंपनी का कहना है कि वह ChatGPT में पैरेंटल कंट्रोल्स और नए सुरक्षा उपाय शामिल करेगी. OpenAI ने कहा कि लोग ChatGPT के जरिए न सिर्फ कोडिंग, सर्च और राइटिंग कर रहे हैं बल्कि इसके साथ गहन निजी बातचीत भी कर रहे हैं. इसलिए इससे कई जोखिम पैदा हो रहे हैं और इनका समाधान करना जरूरी है. 

OpenAI पर हुआ था मुकदमा

अमेरिका में मैथ्यू और मारिया रेने ने OpenAI के खिलाफ मुकदमा दायर किया था. इन्होंने ChatGPT को अपने 16 वर्षीय बेटे एडम की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है. इनका आरोप है कि एडम ने आत्महत्या से पहले कई महीनों तक ChatGPT के साथ चैटिंग की थी. इस चैटबॉट ने एडम के विचारों को वैलिडेट किया और उसे खुद को नुकसान पहुंचाने के तरीके भी बताए. सिर्फ इतना ही नहीं, चैटबॉट ने उसके लिए एक सुसाइड नोट भी लिखा. एडम के घर वालों का कहना है कि OpenAI ने बिना पर्याप्त सुरक्षा उपायों के GPT-4o को लॉन्च किया था. उन्होंने कंपनी से मुआवजे के साथ-साथ ChatGPT यूजर्स की उम्र वेरिफाई करने और चैटबॉट पर अत्याधिक निर्भरता को लेकर यूजर्स को चेतावनी देने जैसे उपायों की मांग की है.

कंपनी ने क्या कहा?

OpenAI के प्रवक्ता ने एडम की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि ChatGPT में सुरक्षा उपाय किए गए हैं, जो ऐसे मामलों में लोगों को सुसाइड प्रिवेंशन हॉटलाइन पर रिडायरेक्ट कर देते हैं. हालांकि, कई बार लंबी बातचीत में ये ठीक से काम नहीं कर पाते. इस कमी को पूरा करने की कोशिश की जा रही है. अब यूजर्स को इमरजेंसी सर्विसेस तक पहुंचने के लिए वन-क्लिक एक्सेस मिलेगी और परेशानी से जूझ रहे लोगों को ChatGPT के जरिए ही लाइसेंस प्राप्त थैरेपिस्ट से कनेक्ट किया जाएगा. 18 साल से कम यूजर्स के लिए पैरेंटल कंट्रोल लागू किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

iPhone 17 Air vs Samsung Galaxy S25 Edge: पतले फोन की दौड़ में कौन-सा निकलेगा आगे, किस पर पैसा लगाने से मिलेगी वैल्यू फॉर मनी?

[ad_2]

W,W,W आर्यवीर सहवाग की विस्फोटक पारी के बाद एक और खिलाड़ी ने ली हैट्रिक,आधी टीम को भेजा पवेलियन

[ad_1]

DPL 2025: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2025 के 39वें मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 62 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की. मैच में दो सितारे चमके, एक ओर पूर्व दिग्गज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अपने डेब्यू में आक्रामक बल्लेबाजी दिखाई, वहीं दूसरी ओर उन्हीं की टीम के तेज गेंदबाज मनी ग्रेवाल ने घातक गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक के साथ पांच विकेट झटके और आधी टीम को अकेले ही पवेलियन भेज दिया.

आर्यवीर सहवाग का डेब्यू

2007 में जन्मे आर्यवीर सहवाग को आखिरकार DPL में सेंट्रल दिल्ली किंग्स की ओर से डेब्यू का मौका मिला. उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज शानदार शुरुआत की और केवल 16 गेंदों पर 22 रन बनाकर टीम को एक मजबूत शुरूआत दी. इस पारी में उनके 4 चौके शामिल रहे. हालांकि उनकी पारी लंबी नहीं चली, लेकिन मैदान पर उन्होंने अपने पिता वीरेंद्र सहवाग जैसी आक्रामकत बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया.

मनी ग्रेवाल का कहर

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईस्ट दिल्ली राइडर्स की टीम शुरू से ही दबाव में नजर आई. तीसरे ओवर में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के गेंदबाज मनी ग्रेवाल ने ताबड़तोड़ प्रदर्शन करते हुए पहले हार्दिक शर्मा को कैच कराया, फिर लगातार दो गेंदों पर शिवम त्रिपाठी और अनुज रावत को बोल्ड कर हैट्रिक पूरी की.

उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट चटकाए. उनके अलावा गविंश खुराना ने 2 विकेट हासिल किए.

ईस्ट दिल्ली की पारी लड़खड़ाई

155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ईस्ट दिल्ली की टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा. पूरी टीम केवल 93 रन बनाकर ढेर हो गई. टीम के लिए अखिल चौधरी ने सबसे ज्यादा 22 गेंदों पर 26 रन बनाए. रौनक वाघेला ने 19 और अर्पित राणा ने 17 रन का योगदान दिया. ईस्ट दिल्ली के बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए और जल्दी आउट हो गए.

सेंट्रल दिल्ली किंग्स की पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 155 रन बनाए थे. उनकी ओर से युगल सैनी ने 32 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे. जसवीर सेहरावत ने भी 35 गेंदो में नाबाद 37 रन बनाए, जिनमें 1 चौका और 2 छक्के शामिल थे. वहीं आर्यवीर सहवाग ने भी 22 रन की आकर्षक पारी खेलकर अहम योगदान दिया.

ईस्ट दिल्ली की ओर से रौनक वाघेला सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2 विकेट हासिल किए.

सातवीं जीत दर्ज

इस जीत के साथ सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने सीजन की अपनी सातवीं जीत दर्ज कर अंक तालिका में मजबूत पकड़ बना ली है. इस मैच में आर्यवीर का डेब्यू और मनी ग्रेवाल की हैट्रिक काफी चर्चा में रही.

[ad_2]

ट्रंप टेंशन से बुरी तरह टूटा बाजार, 650 अंक गिरा सेंसक्स, चंद मिनट में 4.14 लाख करोड़ स्वाहा

[ad_1]

Share Market Today: अमेरिका के भारत पर लगाए गए 50 परसेंट के भारी-भरकम टैरिफ का असर आज शेयर बाजार पर दिखने लगा है. गुरुवार, 28 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई. बीएसई सेंसेक्स 481 अंक या 0.60 परसेंट गिरकर 80,305 पर खुला, जबकि निफ्टी 127 अंक या 0.51 परसेंट लुढ़ककर 24,585 पर आ गया, जो 24,600 के लेवल के नीचे चला गया है.

निवेशकों को हुआ तगड़ा नुकसान 

सेशन के दौरान बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 1 परसेंट से अधिक की गिरावट दर्ज की गई. इस भारी बिकवाली के चलते निवेशकों को 4.14 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. साथ ही बीएसई-लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले सत्र के 449 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले घटकर लगभग 445 लाख करोड़ रुपये रह गया है. अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारत पर लगाया गया टैरिफ दूसरे एशियाई देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा है, जो रूस से कच्चे तेल की खरीद को लेकर पेनाल्टी के तौर पर लगाया गया है. 

फोकस में रहेंगे ये सेक्टर्स  

आज कारोबार के दौरान एक्सपोर्ट से जुड़े सेक्टर- टेक्सटाइल, ऑटो पार्ट्स, जेम्स व ज्वेलरी, इंजीनियरिंग गुड्स, सीफूड और कार्पेट फोकस में रहेंगे. निवेशकों की इस बात पर पैनी नजर रहेगी कि टैरिफ का इन पर कितना गहरा असर पड़ रहा है. 

वैश्विक शेयर बाजारों का हाल 

इसके विपरीत, ज्यादातर एशियाई बेंचमार्क इंडेक्स में बढ़त देखी गई, जिनमें देर रात अमेरिकी शेयर बाजार में आए उछाल के बाद सुधार आया. जापान का निक्केई 0.3 परसेंट बढ़ा, जबकि दक्षिण कोरिया के बेंचमार्क इंडेक्स ने 0.3 परसेंट की बढ़त हासिल की, जिससे MSCI एशिया पैसिफिक इंडेक्स में बढ़त दर्ज की गई. इस बीच, इस बीच, चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया की बिक्री उम्मीदों से कम रहने के बाद एशियाई कारोबार में अमेरिकी वायदा में गिरावट आई, जिससे कई सालों की मजबूत गति के बाद एआई-संचालित ग्रोथ में मंदी का संकेत मिला. 

बुधवार को एसएंडपी 500 में 0.24 परसेंट का उछाल आया, जबकि नैस्डैक ने 0.21 परसेंट की बढ़त हासिल की. दोनों ही पॉजिटिव रूख के साथ बंद हुए. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

अपनी टेक्सटाइल इंडस्ट्री को कमजोर नहीं पड़ने देगा भारत, अमेरिकी टैरिफ के बीच अब फोकस में ये 40 देश

[ad_2]

इंटरनेट की दुनिया का सबसे बेहतरीन वीडियो! दयालुता का ये रूप देख भर आएंगी आंखें- यूजर्स भावुक

[ad_1]

सोशल मीडिया पर आपने कई सारे एक से बढ़कर एक वीडियो देखे होंगे. किसी को देखकर हंसी छूटती होगी तो किसी को देखकर गुस्सा आता होगा. कई वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर मन करता होगा कि दीवार पर सिर दे मारें. लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखकर आपकी आंखों में आंसू और चेहरे पर मुस्कान दोनों एक साथ आ जाएंगे. इस वीडियो में दया और प्रेम का जो मिलन हुआ है वो किसी भी मिलन से बढ़कर है.

रेस्टोरेंट में महिला का झूठा खाना खाने बैठा गरीब बच्चा

दरअसल, वायरल हो रहा वीडियो एक रेस्टोरेंट का है. जहां एक महिला अपनी टेबल पर बैठी खाना खा रही होती है और पीछे एक गरीब बच्चा उसे पीछे से इस उम्मीद में देख रहा होता है कि काश ये महिला अपनी प्लेट में कुछ खाना छोड़ जाए. होता भी यही है, महिला खाना खाकर जैसे ही उठती है और वहां से निकलती है वो भूखा और गरीब बच्चा उसके झूठे खाने को खाने के लिए बड़ी उम्मीद से आगे बढ़ता है लेकिन तभी वहां वेटर आता है और उसे खाना खाने से रोक देता है. इतना ही नहीं, वो वेटर उस बच्चे के आगे से महिला का छोड़ा हुआ खाना भी हटा लेता है.

वेटर ने दिया सरप्राइज, खुशी से झूम उठा मासूम

इसके बाद बच्चा भूख से तो मायूस था ही अब किस्मत से भी मायूस हो जाता है और वहां से वापस लौटने लगता है, लेकिन जैसे ही वो लौटने लगता है वैसे ही वही वेटर जिसने उसके आगे से खाना हटाया था एक दम फ्रेश खाना उस बच्चे के लिए लेकर आता है और उसे परोस देता है. जिसके बाद तो मानों बच्चे के चेहरे पर खुशी का ठिकाना नहीं रहता. वो वेटर की तरफ उम्मीद से देखता है तो वेटर उसे मुस्कुरा कर इशारा करता है कि हां ये आप ही के लिए है.

यह भी पढ़ें: डोगेश भाइयों की जीत हुई… आवारा कुत्तों पर सुप्रीम डिसीजन से झूम गया इंटरनेट, शेयर हो रहे मजेदार मीम्स 

यूजर्स कर रहे तारीफ

वीडियो को @SaddamUnfiltere नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इंसान के अंदर अगर कोई चीज है तो वो है इंसानियत, इसके बगैर कुछ नहीं है. एक और यूजर ने लिखा…भाई को इसका अज्र जरूर मिलेगा, क्या काम किया है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इंटरनेट का सबसे बेहतरीन वीडियो, मजा आ गया.

यह भी पढ़ें: Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो


आ गया ‘परम सुंदरी’ का फर्स्ट रिव्यू, सिद्धार्थ-जाह्नवी की जोड़ी ने मचाया धमाल

[ad_1]

 

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और जाह्नवी कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘परम सुंदरी’ इस शुक्रवार यानी 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है. इससे पहले, बुधवार रात मुंबई में फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट की गई, जिसमें कई सेलेब्स समेत सोशल मीडिया हस्ती सिमोन खंबाटा भी शामिल हुई थीं. वहीं अब सिमोन ने ‘परम सुंदरी’ का फर्स्ट रिव्यू शेयर किया है. जानते हैं ये फिल्म कैसी है?  

परम सुंदरी’ का फर्स्ट रिव्यू आउट
स्क्रीनिंग के बाद, सिमोन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर फिल्म का फर्स्ट रिव्यू शेयर किया. उन्होंने तुषार जलोटा निर्देशित फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, “केमिस्ट्री 15/10! और मुझे कहना होगा, जाह्नवी कपूर इससे बेहतर पहले कभी नहीं दिखीं. तुषार जलोटा आपने सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर के साथ एक मैजिकल, मज़ेदार और खूबसूरत ऑन-स्क्रीन जोड़ी बनाई है। इसे ज़रूर देखें दोस्तों!!!”

सिमोन ने आगे परम सुंदरी को “बेस्ट” रोमांटिक कॉमेडी बताया और कहा, “परम सुंदरी में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे पसंद न किया जाए. ये एक बेहद फील-गुड और बेहद एंटरटेनिंग फिल्म है.”

Param Sundari First Review Out: आ गया 'परम सुंदरी' का फर्स्ट रिव्यू, सिद्धार्थ-जाह्नवी की जोड़ी ने मचाया धमाल

परम सुंदरी का क्या है प्लॉट?
तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित, परम सुंदरी एक नॉर्थ इंडियन लड़के और एक साउथ इंडियन लड़की की कहानी है सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और जाह्नवी कपूर ने फिल्म में लीड रोल प्ले किया है. इस फिल्म को मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है. परम सुंदरी को सेंसर बोर्ड से पहले ही U/A 13+ सर्टिफिकेट मिल चुका है.

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में हाल ही में दावा किया गया था कि बोर्ड ने निर्माताओं से सबटाइटल्स में कुछ शब्दों को म्यूट करने और कुछ शब्दों को बदलने के लिए कहा था. बास्टर्ड शब्द की जगह इडियट शब्द रख दिया गया, जबकि चर्च और ब्लडी को म्यूट करके सबटाइटल्स से हटा दिया गया. यहाँ तक कि फादर शब्द को भी म्यूट करने को कहा गया. इन एडिट्स के साथ, फिल्म बिना किसी विज़ुअल कट के पास हो गई है.

पहले ये फिल्म जुलाई में रिलीज़ होने वाली थी लेकिन फिर सन ऑफ़ सरदार 2 से क्लैश के चलते इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई थई. परम सुंदरी अब 29 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है.

ये भी पढ़ें:-सलमान से रकुल और जैकलीन तक, बप्पा की भक्ति में लीन हुए सितारे, धूमधाम से मनाया गणेश चतुर्थी का त्योहार, देखें तस्वीरें

[ad_2]

इस छोटे से देश की महिला PM ने ट्रंप की दी वॉर्निंग -‘दखलअंदाजी नहीं करेंगे बर्दाश्त’

[ad_1]

डेनिश प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने कहा है कि डेनमार्क के आंतरिक मामलों और ग्रीनलैंड में किसी भी तरह का दखलअंदाजी वो बर्दाश्त नहीं करेंगी. उन्होंने यह बात उन रिपोर्टों के बाद कही है, जिनमें कहा गया है कि व्हाइट हाउस से जुड़े अमेरिकी नागरिक ग्रीनलैंड में गुप्त गतिविधियों में शामिल हैं. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बुधवार (27 अगस्त 2025) डेनिश प्रसारक DR के हवाले से बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़े करीब तीन अमेरिकी नागरिक ग्रीनलैंड में गुप्त गतिविधियां चला रहे हैं, जिसमें निजी नेटवर्क स्थापित करना और आर्कटिक द्वीप पर अमेरिकी नियंत्रण के प्रति उनके रुख के आधार पर स्थानीय हस्तियों की सूची तैयार करना शामिल है.

फ्रेडरिक्सन ने मीडिया से कहा, “ग्रीनलैंड के मामले में हमारी स्पष्ट असहमति है. डेनमार्क साम्राज्य के आंतरिक मामलों और ग्रीनलैंडिक लोकतंत्र में कोई भी हस्तक्षेप अस्वीकार्य है.” उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इस मामले को बहुत गंभीरता से लेती है. प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वाशिंगटन ने आरोपों का स्पष्ट रूप से खंडन नहीं किया है. उन्होंने कहा, “अमेरिकियों ने आज जो रिपोर्ट पेश की है, उसे स्पष्ट रूप से खारिज नहीं किया है. यह निश्चित रूप से गंभीर है.”

ग्रीनलैंड की विदेश मंत्री विवियन मोट्जफेल्ड की बैठक
फ्रेडरिक्सन ने कहा कि उन्होंने ग्रीनलैंड की विदेश मंत्री विवियन मोट्जफेल्ड की उपस्थिति में एक बैठक में अमेरिकी सीनेटरों के समक्ष यह मुद्दा उठाया था. उन्होंने कहा, “हमने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह अस्वीकार्य है और हम यह संदेश सीधे संयुक्त राज्य अमेरिका में अपने सहयोगियों को देंगे.” डेनमार्क के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन ने बुधवार को अमेरिकी राजदूत को इन रिपोर्टों के संबंध में बातचीत के लिए तलब किया था. इस साल की शुरुआत में पदभार ग्रहण करने के बाद से ट्रंप ने बार-बार ग्रीनलैंड पर नियंत्रण पाने में रुचि व्यक्त की है. ट्रंप ने इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए “सैन्य या आर्थिक दबाव” के इस्तेमाल से इनकार नहीं किया है.

ग्रीनलैंड का इतिहास
डेनमार्क की सुरक्षा और खुफिया सेवा ने मीडिया को बताया कि ग्रीनलैंड, कोपेनहेगन और ग्रीनलैंड की राजधानी नुउक के बीच तनाव पैदा करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे प्रभाव अभियानों का निशाना बनते जा रहे हैं. ग्रीनलैंड, जो एक पूर्व डेनिश उपनिवेश था, 1953 में डेनमार्क साम्राज्य का अभिन्न अंग बन गया. 1979 में इसे स्वशासन प्रदान किया गया, जिससे इसकी स्वायत्तता का विस्तार हुआ, हालांकि डेनमार्क के पास विदेश मामलों और रक्षा पर अधिकार बरकरार है.

ये भी पढ़ें: ‘ये मोदी वॉर…’ अमेरिका ने भारत का अब किस बात से जोड़ा कनेक्शन, ट्रंप के एडवाइजर को फिर लगी मिर्ची

[ad_2]