SBI क्लर्क की कितनी है सैलरी, 8वें वेतन आयोग के बाद यह कितनी बढ़ जाएगी?

[ad_1]

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया क्लर्क की बेसिक सैलरी 17,900 रुपये प्रति माह है. इसमें महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), ट्रांसपोर्ट अलाउंस और अन्य सुविधाएं जुड़कर कुल ग्रॉस सैलरी लगभग 46,000 रुपये तक पहुंचती है. कटौतियों के बाद इन-हैंड सैलरी करीब 42,327 रुपये होती है.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया क्लर्क की बेसिक सैलरी 17,900 रुपये प्रति माह है. इसमें महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), ट्रांसपोर्ट अलाउंस और अन्य सुविधाएं जुड़कर कुल ग्रॉस सैलरी लगभग 46,000 रुपये तक पहुंचती है. कटौतियों के बाद इन-हैंड सैलरी करीब 42,327 रुपये होती है.

एसबीआई क्लर्क को सिर्फ बेसिक सैलरी ही नहीं, बल्कि कई अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलती हैं. इनमें महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और मेडिकल सुविधा शामिल है. इन भत्तों के कारण क्लर्क की कुल आय और भी बढ़ जाती है.

एसबीआई क्लर्क को सिर्फ बेसिक सैलरी ही नहीं, बल्कि कई अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलती हैं. इनमें महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और मेडिकल सुविधा शामिल है. इन भत्तों के कारण क्लर्क की कुल आय और भी बढ़ जाती है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक 8वें वेतन आयोग में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू हो सकता है. इसका सीधा मतलब यह है कि कर्मचारियों की बेसिक सैलरी करीब ढाई गुना तक बढ़ जाएगी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक 8वें वेतन आयोग में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू हो सकता है. इसका सीधा मतलब यह है कि कर्मचारियों की बेसिक सैलरी करीब ढाई गुना तक बढ़ जाएगी.

अगर यही फैक्टर एसबीआई क्लर्क की मौजूदा बेसिक सैलरी 17,900 रुपये पर लगाया जाए, तो नई बेसिक लगभग 46,000 रुपये तक पहुंच सकती है.

अगर यही फैक्टर एसबीआई क्लर्क की मौजूदा बेसिक सैलरी 17,900 रुपये पर लगाया जाए, तो नई बेसिक लगभग 46,000 रुपये तक पहुंच सकती है.

जब बेसिक इतनी बढ़ेगी, तो महंगाई भत्ता, एचआरए और अन्य भत्ते भी बढ़ेंगे. इस हिसाब से एसबीआई क्लर्क की कुल सैलरी करीब 90,000 रुपये से 1 लाख रुपये प्रति माह तक हो सकती है.

जब बेसिक इतनी बढ़ेगी, तो महंगाई भत्ता, एचआरए और अन्य भत्ते भी बढ़ेंगे. इस हिसाब से एसबीआई क्लर्क की कुल सैलरी करीब 90,000 रुपये से 1 लाख रुपये प्रति माह तक हो सकती है.

एसबीआई क्लर्क की नौकरी सिर्फ सैलरी के कारण नहीं, बल्कि स्थिरता और प्रमोशन के अवसरों के कारण भी युवाओं के बीच आकर्षक मानी जाती है. इसमें सरकारी नौकरी की सुरक्षा, समय पर प्रमोशन, पेंशन और अन्य सुविधाएं शामिल हैं. साथ ही काम के घंटे भी प्राइवेट सेक्टर की तुलना में संतुलित रहते हैं.

एसबीआई क्लर्क की नौकरी सिर्फ सैलरी के कारण नहीं, बल्कि स्थिरता और प्रमोशन के अवसरों के कारण भी युवाओं के बीच आकर्षक मानी जाती है. इसमें सरकारी नौकरी की सुरक्षा, समय पर प्रमोशन, पेंशन और अन्य सुविधाएं शामिल हैं. साथ ही काम के घंटे भी प्राइवेट सेक्टर की तुलना में संतुलित रहते हैं.

Published at : 28 Aug 2025 06:33 PM (IST)

Preferred Sources

शिक्षा फोटो गैलरी

[ad_2]

अब ‘टीचर’ बना Google Translate, चलते-फिरते सीख सकेंगे अपनी पसंद की लैंग्वेज, आ गया नया AI अवतार

[ad_1]

अगर आपको भाषाएं सीखने का शौक है तो Google आपकी मदद के लिए नया फीचर ले आई है. कंपनी ने अपनी Google Translate ऐप में नए फीचर जोड़े हैं. अब यह ऐप AI की मदद से यूजर्स को नई भाषाएं सीखा सकती है. इसकी मदद से यूजर एक से अधिक भाषाओं पर अपनी पकड़ बना सकता है. यह फीचर आने के बाद अब यह ऐप लैग्वेंज लर्निंग कोर्स प्रोवाइड करने वाली डुओलिंगो जैसी ऐप्स के सीधे मुकाबले में आ गई है.

AI करेगी मैजिक

Google Translate की एक और खास बात यह है कि यह ऐप पूरी तरह AI पर निर्भर है और यूजर की जरूरत के हिसाब से कोर्स तैयार करेगी. कोई भी भाषा सीखने से पहले यूजर को ऐप में प्रैक्टिस बटन मिलेगा. प्रैक्टिस के बाद यूजर को उसकी स्किल लेवल के हिसाब से बेसिक, इंटरमीडिएट और एडवांस्ड जैसे ऑप्शन मिलेंगे. यानी अगर किसी यूजर को कोई भाषा ठीक-ठाक आती है तो उसे बिल्कुल बेसिक से शुरुआत करने की जरूरत नहीं होगी. इसके अलावा यह ऐप भाषा सीखने के पीछे की मंशा भी पूछेगी. इसके बाद यूजर को वहां दिए गए ऑप्शन्स में से एक ऑप्शन सेलेक्ट करना है. इस जानकारी को यूज कर ऐप यूजर के हिसाब से नया प्रोग्राम तैयार कर देगी.

कब आएगा यह फीचर

Google Translate यूजर को जल्द ही यह फीचर मिलने वाला है. कंपनी ने एंड्रॉयड और iOS पर बीटा यूजर्स के लिए यह फीचर रोल आउट करना शुरू कर दिया है. अभी इस पर इंग्लिश बोलने वाले यूजर्स को स्पैनिश और फ्रेंच भाषा सीखने का ऑप्शन मिल रहा है, वहीं फ्रेंच, स्पेनिश और पुर्तगाली बोलने वाले यूजर इस पर इंग्लिश सीखने की प्रैक्टिस कर सकते हैं.

70 से अधिक भाषाओं में आया लाइव ट्रांसलेशन

गूगल ने अपनी इस ऐप में लाइव ट्रांसलेशन नाम से एक और नया फीचर जोड़ा है. यह दो अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले यूजर्स को AI के जरिए बातचीत करने में सहायता करेगा. अब यह फीचर अरबी, फ्रेंच, हिंदी, कोरियाई, स्पेनिश और तमिल समेत 70 से अधिक भाषाओं को सपोर्ट करता है

ये भी पढ़ें-

छोटे क्रिएटर्स की हो जाएगी बल्ले-बल्ले! YouTube ने लॉन्च किया यह कमाल का फीचर, ऐसे करेगा काम

[ad_2]

वनडे इंटरनेशनल में बिना शतक लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, लिस्ट में पाकिस्तान

[ad_1]

Most Runs In ODI Without Hundred: क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी के लिए रन बनाना जरूरी होता है. खिलाड़ी का शतक पूरा हो या न हो, टीम का जीतना भी जरूरी है. वहीं कुछ ऐसे खिलाड़ी भी होते हैं जो शतक बनाने से चूक जाते हैं. वनडे क्रिकेट के ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने अब तक इस फॉर्मेट में एक भी शतक नहीं लगाया है और उनके रन काफी ज्यादा हैं. ODI में बिना कोई सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 7 खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा पाकिस्तान के खिलाड़ी हैं. वहीं इस लिस्ट में भारत के भी एक ऑलराउंडर का नाम शामिल है.

1- मिस्बाह-उल-हक (Misbah-ul-Haq)

पाकिस्तानी खिलाड़ी मिस्बाह-उल-हक का नाम इस लिस्ट में टॉप पर है. मिस्बाह ने वनडे में 162 मैचों में 43.40 की स्ट्राइक रेट से 5,122 रन बनाए हैं. वहीं इस खिलाड़ी का ODI में बेस्ट स्कोर नाबाद 96 रन है.

2- वसीम अकरम (Wasim Akram)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वसीम अकरम का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. वसीम अकरम ने 356 मैचों में 3,717 रन बनाए हैं. ये खिलाड़ी वो हैं जो टीम को पीछे से मजबूती देते हैं. इस खिलाड़ी का वनडे में बेस्ट स्कोर 86 रन है.

3- मोईन खान (Moin Khan)

वनडे में बिना शतक लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर भी पाकिस्तानी क्रिकेटर का नाम है. मोईन खान ने ODI में 219 मैचों में 3,266 रन बनाए हैं. वनडे में इस पाकिस्तानी खिलाड़ी का बेस्ट स्कोर नाबाद 72 रन है.

4- हेल्थ स्ट्रीक (Health Streak)

हेल्थ स्ट्रीक एक दमदार फास्ट-मीडियम बॉलर थे. जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी का सितंबर 2023 में निधन हो गया. इस खिलाड़ी ने जिम्बाब्वे के लिए 189 मैचों में 2,943 रन बनाए हैं, जिसमें हाईएस्ट स्कोर नाबाद 79 रन हैं.

5- रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja)

भारतीय टीम के ऑलराउंडर प्लेयर रवींद्र जडेजा अभी भी क्रिकेट खेल रहे हैं. जडेजा ने ODI में 204 मैचों में 32.62 की औसत से 2,806 रन बना लिए हैं. जडेजा अगर वनडे में 138 रन बना लेते हैं, तब वे इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आ जाएंगे. भारत के इस ऑलराउंडर का वनडे क्रिकेट में बेस्ट स्कोर 87 रन है. जडेजा ODI में 51 बार नाबाद लौटे हैं.

6- एंड्रयू जोन्स (Andrew Jones)

न्यूजीलैंड के एंड्रयू जोन्स का नाम भी इस लिस्ट में हैं. जोन्स ने 87 मैचों में 35.69 की औसत से 2,784 रन बनाए हैं. ODI में न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी का बेस्ट स्कोर 93 रन है.

7- गाय व्हिटॉल (Guy Whittall)

जिम्बाब्वे के खिलाड़ी गाय व्हिटॉल ने भी वनडे क्रिकेट में कोई शतक नहीं लगाया है. शतक लगाए बिना इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में गाय व्हिटॉल का नाम सातवें नंबर पर है. इस खिलाड़ी ने 147 मैचों में 22.54 की औसत से 2,705 रन बनाए हैं. इस खिलाड़ी का ODI में बेस्ट स्कोर 83 रन है.

यह भी पढ़ें

एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड किसके नाम? टॉप-10 में सिर्फ एक भारतीय

[ad_2]

हाई टैरिफ की मार के बीच भारत के लिए आयी ये राहत भरी खबर, राष्ट्रपति ट्रंप भी जानकर होंगे हैरान

[ad_1]

India’s Index of Industrial Production: अमेरिकी टैरिफ की मार झेल रही भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए यह खबर राहत देने वाली है. जुलाई महीने में देश के औद्योगिक उत्पादन में 3.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. यह पिछले चार महीनों में सबसे अधिक वृद्धि है. इस उछाल की मुख्य वजह विनिर्माण क्षेत्र का बेहतर प्रदर्शन रहा.

गुरुवार को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की तरफ से जारी आधिकारिक आंकड़ों में बताया गया कि औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) जुलाई में 3.5 प्रतिशत बढ़ा. यह इस साल मार्च में दर्ज की गई 3.9 प्रतिशत की वृद्धि के बाद सबसे ऊंचा स्तर है. हालांकि जुलाई 2024 में औद्योगिक उत्पादन 5 प्रतिशत की दर से बढ़ा था, यानी सालाना आधार पर इस बार की वृद्धि कुछ धीमी रही है.

इस बीच, जून 2025 के लिए औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर को एनएसओ ने 1.5 प्रतिशत पर ही स्थिर रखा है. यह आंकड़ा पिछले महीने जारी अस्थायी अनुमान के समान ही है.

क्यों बढ़ी रफ्तार?

जुलाई 2025 में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर 5.4 प्रतिशत रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 4.7 प्रतिशत थी. हालांकि, खनन क्षेत्र में 7.2 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई. एक साल पहले इसी अवधि में इसमें 3.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी. बिजली उत्पादन में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली. जुलाई 2024 में जहां बिजली उत्पादन 7.9 प्रतिशत बढ़ा था, वहीं जुलाई 2025 में यह केवल 0.6 प्रतिशत ही रहा.

वित्त वर्ष की तस्वीर

वित्त वर्ष 2025-26 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में देश के कुल औद्योगिक उत्पादन में केवल 2.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई. जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 5.4 प्रतिशत थी. इससे साफ है कि चालू वित्त वर्ष की शुरुआत में औद्योगिक गतिविधियों की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही है.

गौरतलब है कि यह औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि वाली खबर ऐसे वक्त पर आई है, जब एक दिन पहले यानी 27 अगस्त से भारत के ऊपर 50 प्रतिशत यूएस टैरिफ प्रभावी हो चुका है. हालांकि, इससे निपटने के लिए सरकार की तरफ से कई प्रयास किए जा रहे हैं. लेकिन, ऐसा कहा जा रहा है कि इस हाई टैरिफ की वजह से श्रम प्रधान रोजगार वाले क्षेत्र जैसे कपड़े, चमड़े, फुटवियर, रत्न व आभूषण से संबंधित कारोबार प्रभावित हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ट्रंप टैरिफ से निपटने के लिए क्या है सरकार का प्लान, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया

[ad_2]

29 अगस्त 2025, हलछठ का पंचांग, पूजा मुहूर्त, उपाय, मुहूर्त, किन राशियों को होगा लाभ जानें

[ad_1]

Hindi Panchang 29 अगस्त 2025: 29 अगस्त 2025 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन हल षष्ठी, जिसे हरछठ या ललही छठ भी कहते हैं. भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि बलराम जयंती के रूप में भी मनाया जाता है, जिसमें महिलाएं अपनी संतानों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं.

आइए जानते हैं ये दिन किन राशियों के लिए शुभ-अशुभ है, इस दिन का शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय भी जानें.

29 अगस्त का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 29 August 2025)












तिथि

षष्ठी (28 अगस्त 2025, शाम 5.56 – 29 अगस्त 2025, रात 8.21)

वार शुक्रवार
नक्षत्र स्वाती
योग ब्रह्म, रवि योग
सूर्योदय सुबह 5.57
सूर्यास्त
सुबह 6.48
चंद्रोदय
सुबह 11.18
चंद्रोस्त
रात 10.00
चंद्र राशि
तुला

चौघड़िया मुहूर्त









सुबह का चौघड़िया
चर सुबह 5.58 – सुबह 7.34
लाभ सुबह 7.34 – सुबह 9.10
अमृत सुबह 9.10 – सुबह 10.46
शाम का चौघड़िया
लाभ रात 9.34 – रात 10.38

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)








राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) सुबह 10.46 – दोपहर 12.22
यमगण्ड काल दोपहर 3.34 – शाम 5.10
विडाल योग
सुबह 5.58 – सुबह 11.38
आडल योग
सुबह 11.38 – सुबह 5.58, 30 अगस्त
गुलिक काल
सुबह 7.34 – सुबह 9.10

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 29 August 2025)












सूर्य सिंह
चंद्रमा तुला
मंगल सिंह
बुध कर्क
गुरु मिथुन
शुक्र कर्क
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

किन राशियों को लाभ




धनु राशि किसी परिवार के सदस्य से यदि मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा.

कौन सी राशियों संभलकर रहे





मेष राशि नौकरी में आप जल्दबाजी में कोई काम ना करें और आपको किसी बात को लेकर थोड़ा समझदारी दिखानी होगी.
सिंह राशि बॉस से सोच समझकर बात करें, नहीं तो रिश्तों में खराबी आ सकती है.

FAQs: 29 अगस्त 2025

  1. Q.कौन सा उपाय करें ?
    इस दिन मिट्टी के कुल्हड़ में महुआ आदि अन्य चीजों को रख लें, फिर छठी माता की विधिवत पूजा और कथा करें और फिर भैंस से बनी चीजों का ही सेवन करें. मान्यता है इस विधि से हरछठ की पूजा करने पर संतान को सुख, समृद्धि और सफलता का आशीर्वाद मिलता है..
  2. Q. कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं ?
    इस दिन ब्रह्म और रवि योग बन रहा है.

September Vrat Tyohar 2025: सितंबर के व्रत-त्योहार, नवरात्रि, पितृ पक्ष, ग्रहण कब है, जानें पूरी लिस्ट

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

रूस की ईयू से जुड़ी बिल्डिंग पर बमबारी, भड़के यूक्रेन ने रूसी जंगी जहाज पर किया ड्रोन हमला

[ad_1]

पुतिन और ट्रंप की मुलाकात के बाद पहली बार रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़ा हमला किया है. रूस ने किंझल और इस्कंदर जैसी हाइपरसोनिक मिसाइल से कीव स्थित यूरोपीय यूनियन (ईयू) की बिल्डिंग, ईयू से जुड़े एक बैंक और ब्रिटिश काउंसिल की इमारत को निशाना बनाया है. यूक्रेन का आरोप है कि गुरुवार (28 अगस्त, 2025) को भोर सुबह किए गए इन हमलों में 15 लोगों की मौत हुई है और 38 लोग घायल हुए हैं.

यूक्रेन का आरोप है कि रूस ने कीव में 20 अलग-अलग लोकेशन पर एक साथ हाइपरसोनिक मिसाइल और ड्रोन से हमले किए. एक हमला अजरबैजान के दूतावास के बेहद करीब किया गया. बदले में यूक्रेन ने रूस के एक जंगी जहाज पर ड्रोन अटैक किया है. ये हमला क्रीमिया के करीब अजोव सागर में एक मिसाइल कोर्विट (छोटे जहाज) पर किया गया.

मिसाइल स्ट्राइक से पूरी बिल्डिंग मलबे में तब्दील

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार के दिन कीव में एक के बाद एक कई मिसाइल अटैक हुए. इन हमलों की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें मिसाइल स्ट्राइक से पूरी बिल्डिंग एक आग के गोले में तब्दील हो जाती है. यूक्रेन का आरोप है कि कीव के अलावा, रूस ने विन्तिसिया में ऊर्जा संयंत्रों पर हमला किया तो ड्रोन और रॉकेट से दिनीप्रोपेत्रोवस्क, जेपोरेजिया और खेरसोन में भी हमले किए.

इन हमलों को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की सहित यूरोपीय देशों के राष्ट्राध्यक्षों की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है. जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि रूस के ताजा हमलों में 03 बच्चों समेत 14 (अब 15) लोगों की जान चली गई है. जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि रूस के हमले रिहायशी इलाकों में किए गए हैं, जिससे साफ हो जाता है कि रूस, युद्ध खत्म नहीं करना चाहता. जेलेंस्की ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है.

इंग्लैंड के पीएम ने दी प्रतिक्रिया

इंग्लैंड के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने ब्रिटिश काउंसिल की बिल्डिंग पर हमले को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि ये खून-खराबा खत्म होना चाहिए. स्टार्मर ने पुतिन पर बच्चों और आम नागरिकों की हत्या और शांति की उम्मीदों को खत्म करने का आरोप जड़ा.

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने आरोप लगाया कि रूस ने एक रात में 629 मिसाइल और ड्रोन से यूक्रेन पर अटैक किया. मैक्रो ने ईयू से जुड़ी बिल्डिंग पर स्ट्राइक की भर्त्सना की. ईयू की उपाध्यक्ष काजा कैलिस ने कहा कि जहां पूरी दुनिया शांति के रास्ते पर चलना चाहती है, रूस मिसाइल से जवाब दे रहा है. कीव पर हुए ताजा हमले को लेकर रूस की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. 

पुतिन-जेलेंस्की के बीच कोई शांति वार्ता नहीं

इसी महीने की 15 तारीख को अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच यूक्रेन जंग समाप्त करने को लेकर वार्ता हुई थी. इसके बाद जेलेंस्की और यूरोप के आधा दर्जन देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात की थी, लेकिन दो हफ्ते बीत जाने के बाद भी रूस और यूक्रेन या पुतिन-जेलेंस्की के बीच मीटिंग को लेकर कोई बात आगे नहीं बढ़ी है. 

ये भी पढ़ें:- रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, मिसाइल और ड्रोन अटैक में 15 की मौत, EU की बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त

[ad_2]

अंबानी के घर पहुंचीं बिहार की मैथिली ठाकुर, गणेश उत्सव में सजाई सुरों की महफिल

[ad_1]

बिहार की रहने वाली पॉपुलर सिंगर मैथिली ठाकुर की आवाज के सैंकड़ों दीवाने हैं. अलग-अलग उत्सवों में अपनी आवाज से समा बांधने वाली मैथिली अब मुकेश अंबानी के घर तक पहुंच गई हैं. मैथिली ना सिर्फ अंबानी परिवार के गणेश उत्सव का हिस्सा बनीं, बल्कि उन्होंने एंटीलिया चा राजा की स्थापना पर अपने गीतों से माहौल खुशनुमा भी बना दिया.

अंबानी परिवार की गणेश चतुर्थी में शामिल हुईं मैथिली ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं. गुलाबी रंग की बनारसी साड़ी और हैवी गोल्डन जूलरी पहने वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.



अनंत अंबानी ने मैथिली संग दिए पोज

मैथिली ठाकुर के साथ कई फोटोज में अनंत अंबानी भी पोज देते नजर आ रहे हैं. पोस्ट के साथ कैप्शन में मैथिली ने लिखा- ‘अत्यंत सरल स्वभाव के धनी, अंबानी परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं.’

Ganesh Utsav 2025: अंबानी के घर पहुंचीं बिहार की मैथिली ठाकुर, गणेश उत्सव में सजाई सुरों की महफिलGanesh Utsav 2025: अंबानी के घर पहुंचीं बिहार की मैथिली ठाकुर, गणेश उत्सव में सजाई सुरों की महफिल

बता दें कि अंबानी परिवार हर साल धूमधाम से गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाता है. इस बार भी उन्होंने अपने घर एंटीलिया में गणपति बप्पा को स्थापित किया है. खुद अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका अंबानी बप्पा को घर लेकर आए थे. ऐसे में कई सेलेब्स भी बप्पा के दर्शन करने एंटीलिया पहुंचे थे.

Ganesh Utsav 2025: अंबानी के घर पहुंचीं बिहार की मैथिली ठाकुर, गणेश उत्सव में सजाई सुरों की महफिल

मानसी पारेख ने लिया एंटीलिया चा राजा का आशीर्वाद
एक्ट्रेस मानसी पारेख अपने पति और बेटी के साथ एंटीलिया चा राजा का आशीर्वाद लेने एंटीलिया पहुंची थीं. गुलाबी रंग के सूट में एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रही थीं. वहीं उनकी बेटी पीले रंग का सूट पहने नजर आईं. मानसी ने फैमिली संग अनंत अंबानी और राधिका अंबानी के साथ पोज भी दिए. इस दौरान अनंत अंबानी ब्लू शेरवानी पहने खूब जच रहे थे. वहीं गुलाबी सूट पहने राधिका भी काफी खूबसूरत दिख रही थीं.



[ad_2]

Video: हाई स्पीड और रॉन्ग साइड से ओवरटेक, सवारी भरे ऑटो को कार ने मारी टक्कर, वीडियो वायरल

[ad_1]

Viral Accident News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार ड्राइवर की लापरवाही के कारण सड़क पर एक गंभीर दुर्घटना होती दिखाई दे रही है. वीडियो में देखा गया है कि एक कार ओवरटेकिंग के दौरान भारी वाहन के सामने आ जाती है, जिससे एक ऑटो रिक्शा और अन्य वाहनों को नुकसान पहुंचता है. हादसा बेहद ही खतरनाक था, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे.

ऑटो रिक्शा और अन्य वाहनों से टकराव हुआ

हालांकि, ये वीडियो कहां का है इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. वीडियो में सड़क पर एक कार दिखाई देती है, जो बाएं ओर से ओवरटेकिंग की कोशिश करती है. इस दौरान एक बस सामने से आ रही है. कार ड्राइवर की लापरवाही के कारण कार बस के सामने आ जाती है, जिससे एक ऑटो रिक्शा और अन्य वाहनों से टकराव होता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कार की यह गलती अन्य वाहनों और राहगीरों के लिए खतरनाक स्थिति पैदा कर देती है.

पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई 

वीडियो में यह भी देखा गया है कि ऑटो कितनी बुरी तरह से पलट जाता है और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाता है. हादसे के होते ही वहां पर मौजूद लोग भागकर ऑटो के पास जाते हैं. ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसपर लोग कार की लापरवाही बता रहे हैं. अभी तक यह पता नहीं चला है कि हादसे में कौन घायल हुआ है या सब सुरक्षित है, इसकी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है. 


राधा अष्टमी पर घर लाएं ये 3 पवित्र वस्तुएं, पैसों की तंगी छू भी नहीं पाएगी

[ad_1]

धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण की प्रेम संगिनी राधा रानी का जन्म भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था, जोकि इस साल रविवार, 31 अगस्त 2025 को पड़ रही है. इस दिन राधा रानी की पूजा अर्चना की जाती है.

धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण की प्रेम संगिनी राधा रानी का जन्म भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था, जोकि इस साल रविवार, 31 अगस्त 2025 को पड़ रही है. इस दिन राधा रानी की पूजा अर्चना की जाती है.

बता दें कि भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 30 अगस्त रात 10 बजकर 46 मिनट पर होगी और 1 सितंबर को  सुबह 12.57 तक रहेगी. 31 अगस्त को सुबह 11:05 से 1:38 तक का समय पूजा के लिए शुभ रहेगा.

बता दें कि भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 30 अगस्त रात 10 बजकर 46 मिनट पर होगी और 1 सितंबर को सुबह 12.57 तक रहेगी. 31 अगस्त को सुबह 11:05 से 1:38 तक का समय पूजा के लिए शुभ रहेगा.

राधा रानी के जन्म दिन को हर साल राधा अष्टमी या राधा जयंती के रूप मे मनाया जाता है. इस दिन राधा जी की पूजा पाठ करने के साथ ही कुछ शुभ चीजों को घर पर लाना चाहिए. इन पवित्र चीजों को घर पर लाने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और धन की कमी दूर होती है.

राधा रानी के जन्म दिन को हर साल राधा अष्टमी या राधा जयंती के रूप मे मनाया जाता है. इस दिन राधा जी की पूजा पाठ करने के साथ ही कुछ शुभ चीजों को घर पर लाना चाहिए. इन पवित्र चीजों को घर पर लाने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और धन की कमी दूर होती है.

बांसुरी- श्रीकृष्ण हमेशा बांसुरी बजाते थे, जिसकी धुन किशोरी जी को बहुत पसंद थी. इसलिए राधा अष्टमी के दिन घर पर बांसुरी लाना शुभ माना जाता है. श्रीकृष्ण के प्रतीक बांसुरी को घर पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है.

बांसुरी- श्रीकृष्ण हमेशा बांसुरी बजाते थे, जिसकी धुन किशोरी जी को बहुत पसंद थी. इसलिए राधा अष्टमी के दिन घर पर बांसुरी लाना शुभ माना जाता है. श्रीकृष्ण के प्रतीक बांसुरी को घर पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है.

कंबद का पौधा- राधा अष्टमी के दिन घर पर कंबद का पौधा लाभा भी शुभ होता है. ऐसी मान्यता है कि, इसी वृक्ष की डालियों पर बैठकर कान्हा बंसी (बांसुरी) बजाया करते थे. इसलिए राधाष्टमी के दिन कंबद का पौधा लाकर घर पर इसका रोपण करें. इससे सुख-समृद्धि और शोभा में वृद्धि होती है. इसे आप घर के आंगन या बालकनी कहीं भी रख सकते हैं.

कंबद का पौधा- राधा अष्टमी के दिन घर पर कंबद का पौधा लाभा भी शुभ होता है. ऐसी मान्यता है कि, इसी वृक्ष की डालियों पर बैठकर कान्हा बंसी (बांसुरी) बजाया करते थे. इसलिए राधाष्टमी के दिन कंबद का पौधा लाकर घर पर इसका रोपण करें. इससे सुख-समृद्धि और शोभा में वृद्धि होती है. इसे आप घर के आंगन या बालकनी कहीं भी रख सकते हैं.

मोरपंख- भगवान कृष्ण ने मोरपंख को अपने माथे पर सुशोभित किया है. साथ यह राधा रानी को भी अतिप्रिय है. राधा अष्टमी पर श्रीकृष्ण से जुड़ी इन चीजों को लाने से राधा-कृष्ण की कृपा परिवार पर बरसती है.

मोरपंख- भगवान कृष्ण ने मोरपंख को अपने माथे पर सुशोभित किया है. साथ यह राधा रानी को भी अतिप्रिय है. राधा अष्टमी पर श्रीकृष्ण से जुड़ी इन चीजों को लाने से राधा-कृष्ण की कृपा परिवार पर बरसती है.

Published at : 28 Aug 2025 05:22 PM (IST)

Preferred Sources

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

[ad_2]

Apple से पहले बड़ा धमाका करेगी Samsung, 4 सितंबर को इवेंट का किया ऐलान, जानें क्या-क्या होगा लॉ

[ad_1]

Samsung ने Apple से पहले बड़ा धमाका करने की तैयारी कर ली है. कंपनी ऐप्पल के 9 सितंबर को होने वाले लॉन्च इवेंट से पहले 4 सितंबर को अपना वर्चुअल अनपैक्ड इवेंट आयोजित करने जा रही है. सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर इस इवेंट में होने वाले डिवाइसेस का ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें Galaxy S25 FE और Galaxy Tab S11 सीरीज टैबलेट को लॉन्च किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि इनमें क्या-क्या फीचर्स मिलने की उम्मीद है. 

कब होगा इवेंट और कहां देखें?

सैमसंग का यह इवेंट 4 सितंबर को आयोजित होगा. भारतीय समयानुसार इसकी शुरुआत दोपहर 3 बजे होगी और इसे सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ यूट्यूब चैनल पर भी देखा जा सकेगा. 

Samsung Galaxy S25 FE

सैमसंग इस इवेंट में Samsung Galaxy S25 FE को लॉन्च कर सकती है. माना जा रहा है कि इसमें Galaxy S24 FE की तरह 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 nits पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा. प्रोसेसर के मामले में इसे बड़ी अपडेट नहीं मिलेगी और यह Exynos 2400e या मीडियाटेक डायमेंसिटी 9400 के साथ लॉन्च हो सकता है. इसमें 4,700 mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है. इसमें रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए 12MP लेंस दिया जा सकता है. इसकी अनुमानित कीमत 55,000-60,000 रुपये के बीच रह सकती है.

Galaxy Tab S11 सीरीज

इस सीरीज में Tab S11 और Tab S11 Ultra शामिल हो सकती है. S11 में 11 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा, जो 120Hz की रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. इसे मीडियाटेक डायमेंसिटी 9400 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है. इसके रियर में 13MP और फ्रंट में 12MP कैमरा दिया जा सकता है. यह 8,400mAh की बैटरी के साथ आएगी, जो 45W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. S11 Ultra की बात करें तो इसमें 14.6 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा. इसकी 11,600mAh की बैटरी को छोड़कर इसके बाकी सभी फीचर्स S11 वाले होंगे. इनकी अनुमानित कीमत 75,000 रुपये से शुरू होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-

WhatsApp लाने वाला है ये धांसू फीचर, चैटिंग मजेदार बनाएगा नया AI टूल, जानिए कैसे करेगा काम

[ad_2]