किसी धौंस और धमकी के आगे…, ट्रंप की टैरिफ वाली ‘दादागिरी’ पर आया मारुति चेयरमैन का बड़ा बयान

[ad_1]

Trump Tariffs On India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय सामानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के फैसले को लेकर देशभर के उद्योग जगत से कड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन आर.सी. भार्गव ने साफ कहा कि भारत को किसी भी तरह की धौंस और धमकी के आगे झुकने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कंपनी की 44वीं वार्षिक आम बैठक में कहा कि भारतीय होने के नाते यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी गरिमा और सम्मान को बनाए रखने के लिए पूरी ताकत से प्रयास करें. हमें एकजुट होकर इस चुनौती का सामना करना होगा.

वैश्विक बाजार में उथल-पुथल

27 अगस्त से लागू अमेरिकी 50% टैरिफ का सीधा असर झींगा, परिधान, हीरे, चमड़ा-जूते और रत्न-आभूषण जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों के निर्यात और रोजगार पर पड़ेगा. भार्गव ने कहा कि इसने वैश्विक बाजारों में अस्थिरता पैदा कर दी है. शेयरधारकों को संबोधित करते हुए मारुति चेयरमैन ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के फैसलों ने कई देशों को अपनी पारंपरिक नीतियों और संबंधों पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर किया है. उन्होंने कहा कि कूटनीति में टैरिफ को हथियार की तरह इस्तेमाल करना पहली बार देखने को मिल रहा है.”

जीएसटी रिफॉर्म को बताया बड़ा सुधार

भार्गव ने जीएसटी रिफॉर्म को एक बड़ा आर्थिक सुधार बताया. इसके साथ ही, उन्होंने उम्मीद जताई कि छोटी कारों पर जीएसटी 18% तक घटाया जा सकता है, हालांकि अंतिम फैसला आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगा.

उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि सरकार ने माना है कि देश में बड़ी संख्या में उपभोक्ता बाजार के निचले स्तर पर हैं. जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाने के लिए गठित मंत्रिसमूह (GoM) के सामने 5% और 18% की दो-स्तरीय संरचना का प्रस्ताव रखा गया है, जबकि कुछ चुनिंदा वस्तुओं पर 40% विशेष दर लगाने की बात भी की गई है.

वर्तमान में जीएसटी दरें 5%, 12%, 18% और 28% हैं. खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं पर शून्य या 5% जीएसटी लगता है, जबकि विलासिता वस्तुओं पर 28% टैक्स और अतिरिक्त उपकर लगाया जाता है.

ये भी पढ़ें: साधना ब्रॉडकास्ट स्टॉक मैनिपुलेशन केस में अरशद वारसी को बड़ी राहत, SAT ने सेबी के फैसले पर लगाई रोक

[ad_2]

किडनी डैमेज हो गई तो सुबह उठते ही दिखते हैं ये 5 लक्षण, 99 पर्सेंट लोग कर देते हैं इग्नोर

[ad_1]

किडनी हमारे शरीर का वो अहम हिस्सा है जो खून को फिल्टर करने, टॉक्सिन्स बाहर निकालने और शरीर के मिनरल बैलेंस को बनाए रखने का काम करती है. लेकिन आजकल खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और ज्यादा दवाइयों के सेवन से किडनी डैमेज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. बड़ी समस्या यह है कि लोग इसके शुरुआती लक्षणों को पहचान ही नहीं पाते और जब तक पता चलता है, तब तक बीमारी खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी होती है.

सुबह उठते ही दिखने वाले किडनी डैमेज के 5 संकेत

चेहरे और आंखों में सूजन (Facial Puffiness)

अगर सुबह उठते ही आपका चेहरा, खासकर आंखों के नीचे सूजन लिए रहता है, तो यह किडनी डैमेज का शुरुआती संकेत हो सकता है. किडनी जब सही से काम नहीं करती, तो शरीर में एक्स्ट्रा फ्लूइड जमा होने लगता है.

सुबह थकान और कमजोरी (Morning Fatigue)

नींद पूरी करने के बावजूद अगर आप सुबह उठते ही बहुत थके हुए और कमजोर महसूस करते हैं, तो इसे हल्के में न लें. किडनी डैमेज होने पर शरीर में टॉक्सिन्स का लेवल बढ़ जाता है, जिससे थकान और कमजोरी बढ़ती है.

फोम वाली यूरिन (Foamy Urine)

सुबह पहली पेशाब में अगर ज्यादा झाग दिखाई दे, तो यह प्रोटीन लीकेज का संकेत हो सकता है. सामान्य रूप से पेशाब में झाग बहुत जल्दी गायब हो जाता है, लेकिन लगातार झाग बने रहना किडनी हेल्थ के लिए अलर्ट है.

पैरों और टखनों में सूजन (Swelling in Feet/Ankles)

सुबह उठते ही पैरों और टखनों में सूजन आना भी किडनी खराब होने का लक्षण है. इसका कारण यह है कि किडनी शरीर से सोडियम और फ्लूइड को बाहर नहीं निकाल पाती, जिससे निचले हिस्से में सूजन बनने लगती है.

सुबह सिरदर्द और ध्यान की कमी (Morning Headache & Lack of Focus)

किडनी डैमेज से शरीर में टॉक्सिन्स जमा होते हैं, जो दिमाग तक खून की सप्लाई को प्रभावित कर सकते हैं. इसका नतीजा है सुबह उठते ही सिरदर्द, चिड़चिड़ापन और ध्यान केंद्रित करने में परेशानी.

कब करें डॉक्टर से संपर्क?

अगर आपको ये लक्षण लगातार 1-2 हफ्तों तक दिखते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से चेकअप करवाना जरूरी है. ब्लड टेस्ट और यूरिन टेस्ट से शुरुआती स्टेज पर किडनी प्रॉब्लम की पहचान हो सकती है.

बचाव कैसे करें?

  • ज्यादा पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें
  • ज्यादा नमक और पैकेज्ड फूड से बचें
  • ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल कंट्रोल में रखें
  • जरूरत से ज्यादा पेनकिलर या एंटीबायोटिक का इस्तेमाल न करें
  • रेगुलर हेल्थ चेकअप कराते रहें

डॉक्टर क्या कहते हैं

डॉ. सनजय पांडे, जो नारायणा हेल्थ हॉस्पिटल में नेफ्रोलॉजिस्ट हैं, ने एक ऑनलाइन वीडियो में बताया कि सुबह उठते ही चेहरे पर सूजन, टखनों में पानी भरना, फोम वाली पेशाब, लगातार थकान और नींद पूरी होने के बाद भी कमजोरी महसूस होना किडनी डैमेज के शुरुआती संकेत हो सकते हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि ये लक्षण अक्सर लोग नज़रअंदाज़ कर देते हैं, लेकिन लंबे समय तक इन्हें इग्नोर करना किडनी फेल्योर का कारण बन सकता है. डॉ. पांडे के मुताबिक, ऐसे संकेत दिखने पर तुरंत ब्लड और यूरिन टेस्ट करवाना चाहिए और नेफ्रोलॉजिस्ट से सलाह लेनी चाहिए. किडनी डैमेज धीरे-धीरे बढ़ने वाली बीमारी है, इसलिए इसके शुरुआती संकेतों को इग्नोर न करें. समय रहते जांच और सही इलाज से बड़ी समस्या से बचा जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- यूथ में क्यों बढ़ रहे कार्डियक अरेस्ट से मौत के मामले, आखिर क्या गलती करके जान गंवा रहे युवा?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

फराह खान ला रहीं नया शो ‘आंटी किसको बोला’, जज होंगी सुनीता आहूजा

[ad_1]

फिल्ममेकर फराह खान अब दर्शकों के लिए नया टैलेंट शो ‘आंटी किसको बोला’ लेकर आ रही हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है.

अभिनेत्री ने शो की जानकारी देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनके साथ साजिद खान और अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा नजर आ रही हैं.

साजिद खान और सुनीता अहूजा करेंगे जज
शो में फराह खान के साथ सुनीता और साजिद भी नजर आएंगे. फराह ने पोस्ट कर कैप्शन में लिखा- ‘कल से शुरू हो रहा है, हमारा नया शो ‘आंटी किसको बोला,’ वो भी मेरे चैनल पर. बहुत-बहुत धन्यवाद साजिद खान और सुनीता अहूजा को, जो जज बनकर आए और हर औरत में छिपे टैलेंट को सामने लाने में मदद की.’


सेलेब्स ने दी बधाई
फराह खान के पोस्ट करने के बाद इंडस्ट्री के दोस्त और कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी. कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी पोस्ट किए. मनीष पॉल ने लिखा- ‘फराह, मुझे ये बहुत पसंद आया! बहुत बढ़िया काम किया, ढेर सारी बधाई!’ दूसरे यूजर ने कमेंट किया- ‘मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हूं इसके लिए.’ एक यूजर ने फराह से उनके कुक दिलीप के बारे में पूछते हुए लिखा- ‘दिलीप कहां है?’ दूसरे यूजर ने लिखा- ‘बधाई हो मैम.’

फराह खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, अपने यूट्यूब चैनल पर व्लॉग भी बनाती हैं और कई बॉलीवुड सेलेब्स के यहां इंटरव्यू भी करने जाती हैं. इससे पहले निर्देशक ने इंस्टाग्राम पर एक फनी वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उनके कुक दिलीप फिल्म ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के गाने ‘बदली सी हवा है’ पर नाचते हुए नजर आ रहे थे.  इस शो का निर्देशन शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने किया है.


वीडियो को पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन में लिखा था- ‘शाहरुख, गौरी और आर्यन से दिलीप की मूर्खता के लिए पहले से ही माफी, पर गाना है ही इतना अच्छा, वह खुद को रोक नहीं पाए.’



[ad_2]

रविचंद्र अश्विन या चेतेश्वर पुजारा… किस क्रिकेटर के पास है बड़ी डिग्री, जानिए कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा?

[ad_1]

रविचंद्र अश्विन या चेतेश्वर पुजारा… किस क्रिकेटर के पास है बड़ी डिग्री, जानिए कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा?

[ad_2]

पीएम मोदी की यात्रा से पहले जापान ने रद्द किया अमेरिकी दौरा, ट्रेड डील पर होनी थी बातचीत

[ad_1]

जापान के व्यापार वार्ताकार रयोसेई अकाजावा ने गुरुवार (28 अगस्त, 2025) को अपना अमेरिका दौरा रद्द कर दिया. अकाजावा की ओर से उठाए गए इस कदम से जापान की तरफ से अमेरिका को दिए जाने वाले 550 अरब डॉलर के निवेश पैकेज को अंतिम रूप देने में देरी का खतरा है, जो अमेरिका के टैरिफ बढ़त को कम करने के लिए प्रस्तावित था.

वार्ताकार रयोसेई अकाजावा गुरुवार को अमेरिका का दौरा करने वाले थे, जहां वो 550 अरब डॉलर के पैकेज और उसके वित्तीय विवरणों, जैसे दोनों देशों के बीच लाभ के बंटवारे की औपचारिक घोषणा करने वाले थे. अमेरिका कॉमर्स सेकेट्री हॉवर्ड लुटनिक ने भी इस हफ्ते जापान के 550 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की जानकारी दी थी. वहीं, यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा से ऐन पहले रद्द किया गया है. 

क्यों रद्द हुआ अमेरिकी दौरा?

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जापानी सरकार के प्रवक्ता योशिमासा हयाशी ने कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत के दौरान कुछ मुद्दों पर अभी और चर्चा की जरूरत है, जिसके कारण यह यात्रा रद्द की गई है. दरअसल अमेरिका और जापान के बाच समझौता हुआ था कि अमेरिका टोक्यो के कुछ आयातों पर लगने वाले शुल्क को 25 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत कर देगा, बदले में जापान अमेरिका में निवेश करेगा.

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि यह पैकेज, निवेश के लिए हमारा पैसा है, जैसा हम चाहें. उन्होंने कहा कि अमेरिका लाभ का 90 प्रतिशत हिस्सा अपने पास रखेगा. जापानी अधिकारियों ने अमेरिका के इस फैसले का विरोध किया और कहा कि यह निवेश पारस्परिक लाभ के अधीन होगा.

ऑटो पार्ट्स पर शुल्क किया जाए कम

जापान के प्रवक्ता हयाशी ने अमेरिका से राष्ट्रपति के आदेश में बदलाव की अपील की है. उन्होंने कहा कि हम यह जोकर देकर मांग करते हैं कि जापानी सामानों पर लगने वाले दोहरे शुल्क को हटाने के लिए राष्ट्रपति का आदेश जल्द से जल्द बदला जाए और ऑटो पार्ट्स पर शुल्क कम किया जाए.

जापानी अधिकारियों का कहना है कि वे तब तक अमेरिका के साथ किसी संयुक्त निवेश समझौते का दस्तावेज जारी नहीं करेंगे, जब तक राष्ट्रपति के आदेश में बदलाव करके जापानी वस्तुओं पर लगे अतिरिक्त शुल्क नहीं हटाए जाते.

ये भी पढ़ें:- क्या है नुसुक उमराह? सऊदी अरब का भारतीय मुसलमानों को बड़ा गिफ्ट, बिना एजेंट सीधे एप से मिलेगा वीजा

[ad_2]

वनडे में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में सभी भारतीय

[ad_1]

वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की टॉप-3 की लिस्ट में तीनों भारतीय हैं. सबसे ऊपर विराट कोहली हैं. इसके बाद सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा का नंबर आता है. साथ ही वनडे में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भी इन्हीं के नाम सबसे ऊपर है. एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों की टॉप-5 की लिस्ट में विराट, सचिन और रोहित के अलावा कोई और भारतीय बल्लेबाज नहीं है.

एक टीम के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की टॉप-5 की लिस्ट

  • विराट कोहली

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं. कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 56 मैचों में 10 शतक जड़े हैं. जो वनडे क्रिकेट के इतिहास में किसी भी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक है. कोहली ने इस दौरान श्रीलंका के खिलाफ 2652 रन भी बनाए हैं.

  • विराट कोहली

कोहली ही इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी हैं. कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 43 वनडे मैचों में 9 शतक जड़े हैं. इस दौरान उन्होंने 66.50 की औसत से 2261 रन भी जड़े हैं.

  • सचिन तेंदुलकर

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर हैं. सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 71 मैचों में 9 शतक जड़े हैं. इस दौरान सचिन ने 44.59 की औसत से 3077 रन बनाए हैं.

  • रोहित शर्मा

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 46 मैचों में 8 शतक जड़े हैं. इस दौरान रोहित ने 57.30 की औसत से 2407 रन जड़े हैं.

  • विराट कोहली

कोहली इस लिस्ट में 5वें नंबर पर भी हैं. इससे पहले कोहली नंबर एक और दो पर भी थे. कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 मैचों में 8 शतक ठोके हैं. इस दौरान कोहली ने 54.46 की औसत से 2407 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें-

W,W,W,W,W,W… 6 गेंद पर झटके 6 विकेट, इस ‘भारतीय’ ने बरपाया कहर; टी20 मैच में लिए 8 विकेट

[ad_2]

Love Rashifal 29 August 2025: शुक्रवार को इन राशियों के लिए रोमांस और खुशियां का शुभ अवसर! पढ़े

[ad_1]

Love Rashifal 29 August 2025: शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 ग्रहों के गोचर पर आधारित है. ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति हमारे मन, मस्तिष्क और स्वभाव को प्रभावित करता है. कुंडली का पंचम भाव प्रेम संबंधों की जानकारी देता है.

यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए शुक्रवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.

Love Rashifal 29 August 2025: शुक्रवार को इन राशियों के लिए रोमांस और खुशियां का शुभ अवसर! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज के दिन आपको रिश्तों में समझदारी कायम करने की जरूरत है. पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर बहस या गुस्सा करने से बचे. अविवाहित लोगों की पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है. 

Love Rashifal 29 August 2025: शुक्रवार को इन राशियों के लिए रोमांस और खुशियां का शुभ अवसर! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
प्रेम जीवन में आज के दिन मिठास बनी रहेगी. पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर डेट प्लान कर सकते हैं. लंबे समय के बाद विवाहित जोड़ो के प्यार में मधुरता आएगी. सिंगल लोगों को किसी खास से गिफ्ट मिल सकता है. 

Love Rashifal 29 August 2025: शुक्रवार को इन राशियों के लिए रोमांस और खुशियां का शुभ अवसर! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज के दिन प्रेम जीवन में पारदर्शिता बनी रहेगी. किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से रिश्तों में गलतफहमी न होने दे. अविवाहित जातक आज सोशल मीडिया के जरिया नए व्यक्ति से संपर्क कर सकते हैं. 

Love Rashifal 29 August 2025: शुक्रवार को इन राशियों के लिए रोमांस और खुशियां का शुभ अवसर! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. पार्टनर के साथ इमोशनल बॉन्ड शेयर कर सकते हैं. शादीशुदा लोगों को संतान पक्ष की चिंता सता सकती है. 

Love Rashifal 29 August 2025: शुक्रवार को इन राशियों के लिए रोमांस और खुशियां का शुभ अवसर! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज के दिन आपके जीवन में पार्टनर के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है. लव पार्टनर के साथ ट्रिप और लॉन्ग डिस्टेंशन की यात्रा तय कर सकते हैं. अविवाहित लोगों का शादी करने का मन कर सकता है. 

Love Rashifal 29 August 2025: शुक्रवार को इन राशियों के लिए रोमांस और खुशियां का शुभ अवसर! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज के दिन प्रेम जीवन में धैर्य बनाएं रखने की जरूरत है. छोटी-छोटी गलतफहमियों की वजह से पार्टनर के साथ रिश्ता खराब न करें. अपने शब्दों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. पार्टनर के साथ भरपूर समय बिताने का मौका मिलेगा. 

Love Rashifal 29 August 2025: शुक्रवार को इन राशियों के लिए रोमांस और खुशियां का शुभ अवसर! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
लव लाइफ में आज के दिन रोमांस और खुशियां बढ़ेंगी. पार्टनर आपका ध्यान रखेगा. शादीशुदा जीवन में शांति और प्रेम में वृद्धि होगी. पार्टनर के साथ प्यार का लम्हा बिताने का मौका मिलेगा. 

Love Rashifal 29 August 2025: शुक्रवार को इन राशियों के लिए रोमांस और खुशियां का शुभ अवसर! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)
आज के दिन प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. गुस्से में पार्टनर को कोई भी ऐसी बात न बोलें जो आपके रिश्तों को प्रभावित करें. धैर्य से काम लें और पार्टनर के साथ रोमांस को बेहतर बनाएं. 

Love Rashifal 29 August 2025: शुक्रवार को इन राशियों के लिए रोमांस और खुशियां का शुभ अवसर! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज के दिन पार्टनर के साथ दिल की बात कर सकते हैं. अविवाहित जातकों को परिवार की रजामंदी मिल सकती है. रिलेशनशिप में नई ऊर्जा महसूस करेंगे. 

Love Rashifal 29 August 2025: शुक्रवार को इन राशियों के लिए रोमांस और खुशियां का शुभ अवसर! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज के दिन पार्टनर के साथ छोटी-सी बात को लेकर विवाद की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. रिश्तों में धैर्य और समझदारी दिखाने की जरूरत है. जल्दबाजी में किसी भी तरह का निर्णय लेने से बचें. 

Love Rashifal 29 August 2025: शुक्रवार को इन राशियों के लिए रोमांस और खुशियां का शुभ अवसर! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज के दिन आपकी लव लाइफ खुशनुमा रहेगी. पार्टनर को अच्छा सरप्राइज दे सकते हैं. अविवाहित जातकों को शादी के लिए रिश्ता आ सकता है. 

Love Rashifal 29 August 2025: शुक्रवार को इन राशियों के लिए रोमांस और खुशियां का शुभ अवसर! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम जीवन में सुकून भरा रहने वाला है. पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें. शादीशुदा लोगों के बीच प्यार और अपनापन बढ़ेगा. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

टैरिफ के असर से आज भी बेहाल बाजार, 706 अंक गिरा सेंसेक्स, जानें कल कैसा रहेगी मार्केट की चाल

[ad_1]

Stock Market News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय सामानों पर 50% टैरिफ लगाए जाने का सीधा असर शेयर बाजार पर देखने को मिला. गुरुवार को बाजार में बिकवाली का दबाव हावी रहा और प्रमुख सूचकांकों में भारी गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स 705.97 अंक यानी 0.87 प्रतिशत गिरकर 80,080.57 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 भी 211.15 अंक यानी 0.85 प्रतिशत फिसलकर 24,500.90 पर आ गया. टैरिफ के दबाव का असर आईटी, हेल्थकेयर, रियल्टी और एफएमसीजी सेक्टर पर सबसे ज़्यादा देखने को मिला.

आईटी स्टॉक्स में भारी गिरावट

एचसीएल टेक के शेयर 3% टूटे. टीसीएस में 2% की गिरावट आई. अन्य सेक्टरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए. विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी टैरिफ से भारतीय निर्यात और कॉर्पोरेट आय पर असर पड़ने की आशंका है. यही कारण है कि निवेशकों ने जोखिम से बचने के लिए शेयरों में बिकवाली की.

जानकारों का कहना है कि विदेशी कोषों की लगातार बिकवाली और कमजोर वैश्विक संकेतों ने भी बाजार की धारणा को कमजोर किया. वहीं, अमेरिका के टैरिफ से भारतीय निर्यात और कंपनियों की आय पर असर पड़ने की आशंका है.

एक दिन पहले भी गिरावट

बुधवार को गणेश चतुर्थी की वजह का भारतीय घरेलू बाजार बंद था. लेकिन उससे एक दिन पहले मंगलवार को बिकवाली के दबाव के चलते निवेशकों के 5.41 लाख करोड़ रुपये डूब गए. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 849.37 अंक यानी 1.04% गिरकर 80,786.54 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 81,000 अंक के स्तर से नीचे आ गया.

बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटकर 449.45 लाख करोड़ रुपये रह गया. यह पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 5.41 लाख करोड़ रुपये की कमी दर्शाता है.

मंगलवार को रियल्टी, फार्मा, बैंकिंग और धातु सेक्टर में सबसे अधिक बिकवाली दर्ज हुई थी. वहीं एफएमसीजी शेयर अपेक्षाकृत मजबूती के साथ मामूली बढ़त में रहे. गिरावट वाले प्रमुख शेयर: सन फार्मा, टाटा स्टील, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, टाइटन, बीईएल और एलएंडटी। बढ़त वाले शेयर: हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति सुजुकी इंडिया, आईटीसी, टीसीएस और अल्ट्राटेक सीमेंट.

ये भी पढ़ें: किसी धौंस और धमकी के आगे…, ट्रंप की टैरिफ वाली ‘दादागिरी’ पर आया मारुति चेयरमैन का बड़ा बयान

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

 

[ad_2]

गणपति बप्पा के विसर्जन में जमकर नाचे सलमान खान, खान परिवार संग सोनाक्षी-जहीर भी झूमे

[ad_1]

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान हर साल अपने घर गणपति बप्पा की स्थापना करती हैं. इस बार भी उनके घर पर बप्पा विराजे. अब आज अर्पिता ने विघ्नहर्ता का विसर्जन किया जिसमें पूरा खान परिवार शामिल हुआ. इस दौरान सलमान खान भी ढोल-नगाड़ों पर जमकर नाचे. वहीं एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी पति जहीर इकबाल के साथ गणपति विसर्जन का हिस्सा बनीं.

गणपति विसर्जन के दौरान सलमान खान ब्लू कलर की टी-शर्ट और जीन्स पहने नजर आए. उन्होंने अपनी फैमिली के साथ ढोल-नगाड़ों की बीट पर खूब डांस किया. वहीं लाल रंग का सूट पहने अर्पिता भी भाई का साथ देती नजर आईं. 



गणपति विसर्जन में शामिल हुए सोनाक्षी-जहीर 
गणपति विसजर्न के दौरान सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा भी अपनी बेटी को गोद में लिए ढोल पर झूमते दिखे. वहीं अरबाज खान के बेटे अरहान और सोहेल खान के बेटे निर्वाण खान भी बप्पा की भक्ति में लीन दिखाई दिए. सोनाक्षी सिन्हा को इस दौरान देसी लुक में देखा गया. व्हाइट कलर का सूट पहने और बालों में गजरा लगाए एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिख रही थीं. वहीं ग्रीन कलर की शेरवानी पहने जहीर इकबाल भी खूब जच रहे थे. दोनों को सलमान खान और उनकी फैमिली के साथ गणेश उत्सव के जश्न में झूमते देखा गया.

बप्पा की भक्ति में लीन दिखा खान परिवार
इससे पहले सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर गणेश पूजन का वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में सलमान बहन अर्पिता के घर पर विराजे गणेश भगवान की आरती उतारते नजर आए थे. उनके साथ-साथ पूरा खान परिवार बप्पा की भक्ति में लीन नजर आया था. 



गोविंदा-अनन्या ने भी किया गणपति विसर्जन
अर्पिता खान के अलावा आज गोविंदा और सुनीता आहूजा ने भी बप्पा को विसर्जित कर दिया है. इसके अलावा अनन्या पांडे और मीका सिंह ने भी बप्पा को विदाई दे दी है.



[ad_2]

‘US को ही चोट पहुंचा रहे हैं ट्रंप के टैरिफ…’, अमेरिकी राष्ट्रपति पर डेमोक्रेट्स ने साधा निशा

[ad_1]

अमेरिका की हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के डेमोक्रेट्स ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन की आलोचना की है. उनका कहना है कि रूस से तेल खरीदने को लेकर केवल भारत को टारगेट किया जा रहा है, जबकि चीन जैसे बड़े खरीदारों को छूट मिली हुई है.

टैरिफ से अमेरिका और रिश्तों को नुकसान
डेमोक्रेट्स का कहना है कि ट्रंप के भारतीय आयात पर 50% टैरिफ ने अमेरिकियों को नुकसान पहुँचाया है और बीते दो दशकों की द्विदलीय कोशिशों से बने भारत-अमेरिका संबंधों को नुकसान पहुंचा रहा है. उन्होंने कहा कि “चीन या अन्य देशों पर प्रतिबंध लगाने के बजाय केवल भारत को निशाना बनाना अमेरिका-भारत संबंधों को कमजोर कर रहा है. यह लगभग ऐसा है जैसे मामला यूक्रेन से जुड़ा ही नहीं है.”

NYT रिपोर्ट का हवाला
पैनल ने न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि अगर ट्रंप प्रशासन ने रूस से तेल खरीदने वाले हर देश पर सेकेंडरी प्रतिबंध लगाया होता तो बात अलग थी. लेकिन केवल भारत पर फोकस करने से यह सबसे उलझनभरा नीति परिणाम बन गया है, क्योंकि चीन अभी भी छूट पाकर डिस्काउंट पर रूसी तेल खरीद रहा है.

नए टैरिफ और असर
डेमोक्रेट्स का हमला तब आया जब ट्रंप द्वारा लगाए गए अतिरिक्त 25% टैरिफ (पहले से लागू 25% के ऊपर) प्रभावी हो गए. इस तरह टैरिफ दर दोगुनी हो गई है. ट्रंप ने इसे भारत के रूसी तेल व्यापार से जोड़ा है.

भारत सरकार के मुताबिक, इन टैरिफ का असर 48.2 अरब डॉलर के निर्यात पर होगा. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नई ड्यूटीज़ से अमेरिका को शिपमेंट कमर्शियल रूप से गैर-व्यावहारिक हो सकती हैं, जिससे रोज़गार घटेगा और आर्थिक वृद्धि धीमी हो सकती है.

मोदी सरकार का रुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया है कि भारत दबाव में नहीं झुकेगा. हालांकि, अमेरिका ने फार्मास्यूटिकल्स और इलेक्ट्रॉनिक गुड्स जैसे कुछ सेक्टरों को अतिरिक्त टैरिफ से छूट दी है, जिससे भारत को आंशिक राहत मिली है.

व्यापार संबंधों की स्थिति
हाल के वर्षों में भारत-अमेरिका व्यापार संबंध मजबूत हुए हैं, लेकिन वे अभी भी मार्केट एक्सेस और घरेलू राजनीतिक दबावों पर विवादों से प्रभावित रहते हैं. भारत उन शुरुआती देशों में था जिसने ट्रंप प्रशासन के साथ व्यापार वार्ता शुरू की थी, लेकिन अब तक कोई समझौता नहीं हो सका है क्योंकि अमेरिका भारत के कृषि और डेयरी सेक्टर में ज्यादा पहुंच की मांग करता रहा है.

[ad_2]