सोने का 20 साल में 1200 प्रतिशत चढ़ा भाव, जानें आगे को लेकर क्या है मार्केट एक्सपर्ट्स की राय

[ad_1]

Gold Price: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारत पर लगाए गए अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ आज बुधवार 27 अगस्त 2025 से प्रभावी हो गया है. इस बीच घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. एमसीएक्स पर सोना अक्टूबर 3 कंट्रैक्ट्स 0.44 प्रतिशत बढ़कर 1,01,070 रुपये पर बिक रहा है. जबकि, एमसीएक्स पर चांदी सितंबर 5 कंट्रैक्ट्स 0.46 प्रतिशत लुढ़ककर 1,15,774 रुपये प्रति किलो के दर पर उपलब्ध है.

सोने के दाम में पिछले 20 साल में करीब 1200 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. यानी, 2005 में सोना 7,638 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था, जो 1200 प्रतिशत उछलकर 2025 के जून में 1 लाख रुपये के पार कर गया.

सालाना आधार पर दिया 31 प्रतिशत का रिटर्न

सोने का भाव हर साल करीब 31 प्रतिशत ऊपर चढ़ा है. साल 2025 में शेयर और अन्य निवेश के मुकाबले से ज्यादा रिटर्न सोने ने दिया है. जबकि, चांदी का भाव एक लाख रुपये के पार पहुंचकर स्थिर है. यह पिछले 20 साल के दौरान यानी 2005 से लेकर 2025 तक 668.84 प्रतिशत का रिटर्न दिया है.

इंडियन बुलियन के मुताबिक आज देश में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,01,270 रुपये की दर से बिक रहा है. जबकि, 22 कैरेट सोना 92,831 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है.

आपके शहरों का ताजा भाव

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना इंडियन बुलियन पर 1,00,910 रुपये तो वहीं मुंबई में 1,01,090 रुपये, कोलकाता में 1,00,950 रुपये, बेंगलुरू में 1,01,170 रुपये, हैदराबाद में 1,01,250 रुपये और चेन्नई में 1,01,380 रुपये की दर से बिक रहा है.

सोने का भाव को लेकर एक्सपर्ट्स मानना है कि अगर वैश्विक हलचल तेज रहती है तो फिर आने वाले दिनों में इसकी चमक और तेज हो सकती है. हालांकि, अगर भूराजनीतिक तनाव में कमी आती है तो फिर निवेशक सोने की जगह अन्य चीजों में निवेश को बेहतर मान सकते हैं.

कैसे तय होता रेट?

सोना और चांदी के दाम रोज़ाना आधार पर तय किए जाते हैं और इसके पीछे कई कारक जिम्मेदार होते हैं. इनमें मुख्यतः निम्नलिखित कारण शामिल हैं. चूंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतें अमेरिकी डॉलर में तय होती हैं, इसलिए डॉलर-रुपया विनिमय दर में बदलाव का सीधा असर इन धातुओं की कीमत पर पड़ता है. अगर डॉलर की कीमत बढ़ती है या रुपया कमजोर होता है, तो भारत में सोने की कीमतें बढ़ जाती हैं.

भारत में सोने का अधिकांश हिस्सा आयात किया जाता है. ऐसे में सीमा शुल्क (Import Duty), GST और अन्य स्थानीय टैक्स सोने की कीमतों को प्रभावित करते हैं.

वैश्विक बाजार में उथल-पुथल (जैसे युद्ध, आर्थिक मंदी या ब्याज दरों में बदलाव) का सीधा असर सोने की कीमत पर पड़ता है. जब वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बढ़ती है, तो निवेशक शेयर या अन्य अस्थिर संपत्तियों की बजाय सोने जैसे सुरक्षित विकल्पों को चुनते हैं. भारत में सोना केवल निवेश ही नहीं, बल्कि परंपरा और सांस्कृतिक मान्यताओं से भी जुड़ा हुआ है. शादी-ब्याह, त्योहार और शुभ अवसरों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है. इसलिए मांग अधिक होती है, जिससे कीमतें प्रभावित होती हैं.

सोना लंबे समय से महंगाई के मुकाबले बेहतर रिटर्न देने वाला विकल्प रहा है. जब महंगाई बढ़ती है या शेयर बाजार में जोखिम होता है, तो लोग सोने में निवेश करना पसंद करते हैं. यही कारण है कि इसकी मांग और कीमत हमेशा बनी रहती है.

[ad_2]

छोटे क्रिएटर्स की हो जाएगी बल्ले-बल्ले! YouTube ने लॉन्च किया यह कमाल का फीचर, ऐसे करेगा काम

[ad_1]

YouTube ने अपने छोटे क्रिएटर्स की बल्ले-बल्ले कराने की तैयारी कर ली है. दरअसल, कंपनी ने अपना Hype फीचर ग्लोबल मार्केट के लिए लॉन्च कर दिया है. इसे सबसे पहले पिछले साल मेड ऑन यूट्यूब इवेंट में पेश किया गया था और अब इसे भारत, जापान, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और इंडोनेशिया समेत दुनिया के 39 देशों के लिए रोल आउट कर दिया गया है. यह फीचर आने के बाद यूट्यूब वीडियो के नीचे लाइक बटन के पास अलग से बटन मिलेगा, जिसे प्रेस कर वीडियो को हाइप किया जा सकेगा. यह फीचर केवल उन क्रिएटर्स के लिए काम करेगा, जिनके फॉलोअर्स की संख्या 5 लाख से कम है.

कैसे काम करेगा फीचर?

इस फीचर के तहत व्यूअर्स हर हफ्ते अपनी पसंद के तीन वीडियो को हाइप कर सकेंगे. हर हाइप के कुछ प्वाइंट्स निर्धारित किए गए हैं, जिससे वीडियो को लीडरबोर्ड पर जगह बनाने में मदद मिलेगी. जो व्यूअर्स वीडियो को हाइप करेंगे, उन्हें हाइप स्टार बैज दिया जाएगा. यह फीचर छोटे क्रिएटर को लीडरबोर्ड पर आगे बढ़ने में मदद करेगा. जिन वीडियो को हाइप किया जाएगा, उन पर हाइप्ड बैज नजर आएगा. यूजर्स के पास केवल हाइप्ड वीडियो देखने का फिल्टर भी होगा. 

रेवेन्यू बढ़ाने पर है यूट्यूब का जोर

यूट्यूब इस फीचर से कमाई की भी संभावना देख रही है. आगे चलकर यूट्यूब एक्स्ट्रा हाइप का प्लान भी लॉन्च कर सकती है. इससे क्रिएटर्स पैसे देकर अपने वीडियो के लिए हाइप खरीद सकेंगे. गेमिंग और स्टाइल आदि के लिए यूट्यूब हाइप लीडरबोर्ड लाने पर भी विचार कर रही है. यूट्यूब ने अपने प्लेटफॉर्म पर छोटे क्रिएटर को बराबरी का मौका देने के लिए इस फीचर को रोल आउट किया है. अब अगर कम सब्सक्राइबर्स वाले क्रिएटर्स को ज्यादा लोग हाइप करते हैं तो इसे यूट्यूब पर ज्यादा ट्रैक्शन मिलेगी और यह और अधिक व्यूअर्स के पास पहुंचेगा. 

ये भी पढ़ें-

फ्री आएगा YouTube Premium, फ्लिपकार्ट ले आई नया मेंबरशिप प्लान, यूजर्स को मिलेगा एडिशनल डिस्काउंट

[ad_2]

‘भारत-अमेरिका के बीच जल्द होगा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट’, पूर्व विदेश सचिव का चौंकाने वाला बयान

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है, जो कि बुधवार (27 अगस्त) से लागू हो गया है. भारत और अमेरिका के बीच फ्री ट्रेड एंग्रीमेंट कि संभावना लगभग न के बराबर लग रही है, लेकिन इस बीच पूर्व विदेश सचिव और राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन श्रृंगला ने चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा है कि भारत और अमेरिका फ्री ट्रेड एंग्रीमेंट को लेकर जल्द ही रास्ता निकाल लेंगे.

हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा, ”हमें अमेरिका में भारत से निर्यात किए जाने वाले सामानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ देना पड़ेगा. हम इसके प्रभाव को कम करने पर काम कर रहे हैं. अब वैकल्पिक बाजारों की तलाश भी की जाएगी. हमारा ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात और यूनाइटेड किंगडम के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हुआ है. हम यूरोपीय संघ के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के करीब हैं. इसका मतलब है कि हम कई बाजारों तक पहुंच सकते हैं.”

अमेरिका के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर क्या बोले हर्षवर्धन श्रृंगला

उन्होंने अमेरिका को लेकर कहा, मुझे इस रिश्ते पर यकीन है. हमारा अमेरिका के साथ सबसे व्यापक और बहुआयामी रिश्ता है, जो किसी दूसरे देश के मुकाबले अहम है. उम्मीद है कि हम जल्दी ही अमेरिका के साथ एक संतोषजनक फ्री ट्रेड एग्रीडमेंट के लिए रास्ता खोज लेंगे और यह निश्चित रूप से हमें राष्ट्रपति ट्रंप की भारत यात्रा के अगले चरण तक ले जाएगा.

टैरिफ से भारत के कुछ सेक्टर को हो सकता है नुकसान

ट्रंप के नए टैरिफ सिस्टम से भारत के कुछ सेक्टर प्रभावित हो सकते हैं. ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) की एक रिपोर्ट के मुताबिक टैरिफ लागू होने के बाद भारत के श्रम-प्रधान क्षेत्रों के निर्यात में 70 प्रतिशत तक की कमी भी आ सकती है.



[ad_2]

1 स्पॉट के लिए 3 टीमों के बीच जंग, DPL 2025 के प्लेऑफ में इन 3 टीमों ने किया क्वालीफाई

[ad_1]

दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 (DPL 2025) में 3 टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह कंफर्म कर चुकी हैं. ईस्ट दिल्ली राइडर्स, सेंट्रल दिल्ली किंग्स और वेस्ट दिल्ली लायंस प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी है. अभी लीग स्टेज के 3 मैच बचे हुए हैं, और 3 टीमों की उम्मीद बची हुई है कि वह प्लेऑफ में अपनी जगह कंफर्म करें. आइए देखें अंक तालिका में कौन सी टीम कहां है और प्लेऑफ के चौथे स्पॉट के लिए क्या समीकरण बन रहा है.

इस बार दिल्ली प्रीमियर लीग का आयोजन 8 टीमों के बीच शुरू हुआ. लीग स्टेज के बाद अंक तालिका की लास्ट-4 टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी. अब अगले 3 मैच काफी रोमांचक होने वाले हैं, इनमें एक मैच टॉप 2 टीमों के बीच भी है. हालांकि अब इस मैच से फर्क इसलिए नहीं पड़ेगा क्योंकि अब इनकी टॉप 2 पोजीशन कंफर्म हो गई हैं. बता दें कि टॉप 2 टीमों को फाइनल में पहुंचने के 2 मौके मिलते हैं.

DPL 2025 अंक तालिका की टॉप 2 टीमें

आज दूसरा मैच ईस्ट दिल्ली राइडर्स और सेंट्रल दिल्ली किंग्स के बीच होगा. दोनों टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह कंफर्म कर चुकी हैं. ईस्ट दिल्ली ने 9 में से 6 मैच जीते हैं और 1 हारा है. 2 मैच ड्रा हुए हैं और 14 अंकों के साथ टीम पहले नंबर पर है. दूसरे स्थान पर सेंट्रल दिल्ली है, जिसने 9 में से 6 मैच जीते हैं और 2 हारे हैं. सेंट्रल के 13 अंक हैं.

दिल्ली प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में कंफर्म टीम

ईस्ट दिल्ली राइडर्स और सेंट्रल दिल्ली किंग्स के साथ वेस्ट दिल्ली राइडर्स की जगह प्लेऑफ में कंफर्म हो चुकी है. वेस्ट दिल्ली ने अपने सभी 10 मैच खेल लिए हैं, उनमें से टीम ने 4 जीते हैं और 3 हारे हैं. पिछले 3 मैच वेस्ट दिल्ली के बारिश में धुलने के कारण उन्हें 1-1 अंक मिले. वेस्ट दिल्ली के 11 अंक हैं.

DPL के लीग स्टेज के बचे हुए मैच

  • 27 अगस्त: पुरानी दिल्ली बनाम साउथ दिल्ली (दोपहर 2 बजे से शुरू)
  • 27 अगस्त: ईस्ट दिल्ली बनाम सेंट्रल दिल्ली (शाम 7 बजे से शुरू)
  • 28 अगस्त: नार्थ दिल्ली बनाम न्यू दिल्ली (शाम 7 बजे से शुरू)

1 स्पॉट के लिए इन 3 टीमों के बीच जंग

प्लेऑफ में पहुंचने के लिए साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज, न्यू दिल्ली टाइगर्स और नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के बीच जंग है. इनमें से कोई एक टीम प्लेऑफ में जगह बनाएगी. साउथ दिल्ली को पुरानी दिल्ली के खिलाफ जीतना है, ऐसा हुआ तो वह प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चौथी टीम बन जाएगी. अगर ऐसा नहीं हुआ तो कल 28 अगस्त को न्यू दिल्ली बनाम नार्थ दिल्ली में जीतने वाली टीम प्लेऑफ में जाएगी.

DPL 2025 से बाहर हो चुकी टीमें

  • आउटर दिल्ली वारियर्स
  • पुरानी दिल्ली 6

[ad_2]

क्योंकि हम दुश्मन हैं… लंदन की ट्रेन में भिड़ गए हिंदुस्तानी-पाकिस्तानी, वीडियो हो गया वायरल

[ad_1]

लंदन की एक ट्रेन में भारतीय मूल के यात्री और पाक‍िस्‍तान शख्‍स के बीच हुई कहासुनी का वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर तेजी से वायरल हो गया है. यह वाकया एलिजाबेथ लाइन की ट्रेन में हुआ. जहां मामूली बातचीत देखते ही देखते राष्‍ट्रीय पहचान को लेकर बहस में बदल गई. 

तुम पाक‍िस्‍तानी हो और मैं भारतीय, क्‍या इसमें द‍िक्‍कत है?

वायरल हो रहे वीड‍ियो में देखा जा सकता है क‍ि भारतीय यात्री शांत अंदाज में सामने खड़े पाकिस्‍तानी व्‍यक्‍त‍ि से सवाल करता है, तुम पाकिस्‍तानी हो और मैं भारतीय, क्‍या इसमें कोई समस्‍या है? इस पर पाक‍िस्‍तानी शख्‍स जवाब देता है हां, क्‍योंक‍ि हम दुश्‍मन है. भारतीय यात्री हैरानी से पूछता है हम दुश्मन हैं? जिस पर वह व्यक्ति सिर हिलाकर हामी भरता है. इसके बाद भारतीय युवक संयम बनाए रखते हुए कहता है मुझे तुमसे कोई समस्या नहीं है… यह वीडियो तो वायरल हो जाएगा इस पर पाकिस्तानी शख्‍स भी जवाब देता है हां, तुम इसे वायरल कर दो. 

अगले स्टेशन पर उतर गया पाकिस्तानी शख्‍स 

वीडियो में आगे दिखता है कि अगले स्टेशन पर पाकिस्तानी यात्री ट्रेन से उतर जाता है. कैमरा रिकॉर्ड कर रहा शख्‍स कहता है व्हाइटचैपल पर उतर जाओ. 

सोशल मीडिया पर बवाल 

यह वीडियो इंटरनेट पर आते ही चर्चा का विषय बन गया. कई यूजर्स ने पाकिस्तानी यात्री की सोच की निंदा की और कहा कि यह अनावश्यक दुश्‍मनी है. वहीं एक यूजर ने लिखा की ट्रेन में खुलेआम दुश्मनी जताना बताता है कि नफरत सरहदों तक सीम‍ित नहीं है. एक और व्यक्ति ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि भारतीय यात्री ने जिस तरह शांति बनाए रखी, वहीं असली ताकत है. जबकि पाकिस्तान शख्‍स ने बेवजह नफरत फैलाई. कुछ और यूजर्स ने तंज कसते हुए कहा कि दूसरे मुल्‍क में भी दुश्मनी ढूंढते हैं. यही इनकी मानसिकता है. वहीं कुछ ने कहा क‍ि यही  वजह है कि दुनिया भर में नफरत के लिए पहचाने जाते हैं. लंदन की ट्रेन में हुआ यह छोटा-सा वाकया सोशल मीडिया पर भारत-पाक रिश्तों पर नई बेहस छेड़ गया है. जहां एक ओर भारतीय यात्री ने शांति और संयम का परिचय दिया, वहीं पाकिस्तानी शख्‍स का रवैया नफरत से भरा हुआ दिखा.

ये भी पढ़ें-और दे दो इन्हें चाबी! खंभे से बुरी तरह से टकराए बाइक सवार बच्चे- होश उड़ा देगा वीडियो


16 घंटे की ड्यूटी से छूकर निकली मौत! टहलते हुए मेट्रो ट्रैक पर जा गिरा गार्ड- वीडियो वायरल

[ad_1]

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल सकता है. वीडियो बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन का बताया जा रहा है जहां एक गार्ड अचानक प्लेटफॉर्म पर चलते-चलते ट्रैक पर जा गिरा. चौंकाने वाली बात ये रही कि गार्ड को होश भी नहीं था कि वो प्लेटफॉर्म छोड़कर ट्रैक पर चला गया है. दरअसल गार्ड पिछले 16 घंटे से लगातार ड्यूटी पर था और चलते-चलते ही उसकी आंख लग गई. नींद इतनी गहरी थी कि उसे होश ही नहीं रहा और वो सीधे ट्रैक पर जा गिरा.

चलते चलते ट्रैक पर गिर पड़ा गार्ड, शख्स ने दौड़कर बचाई जान

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गार्ड प्लेटफॉर्म पर बिल्कुल सामान्य तरीके से चलता हुआ नजर आ रहा है. लेकिन कुछ ही सेकंड बाद वो अचानक लड़खड़ाता है और आंख झपकते ही पटरी की ओर बढ़ जाता है. वो जैसे ही ट्रैक पर गिरता है वहां मौजूद एक युवक बिना समय गंवाए उसकी ओर भागता है और पूरी ताकत लगाकर गार्ड को ऊपर खींच लेता है. इस दौरान आसपास मौजूद यात्री भी सहम जाते हैं और हर कोई यही सोचकर कांप उठता है कि अगर मेट्रो का रुख उसी समय प्लेटफॉर्म की ओर होता तो गार्ड की जिंदगी शायद ही बच पाती. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर लोगों को लगातार ये सोचने पर मजबूर कर रहा है कि आखिर थकान और ओवरवर्किंग किस हद तक किसी की जान के लिए खतरा बन सकती है.

वीडियो को लेकर मचा घमासान

यूजर्स का कहना है कि स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ संभालने की जिम्मेदारी और लंबे वक्त तक खड़े रहने की मजबूरी ने उसे इतना थका दिया कि चलते-चलते ही नींद हावी हो गई. फिलहाल इंटरनेट पर वीडियो को लेकर घमासान मचा हुआ है और सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कर्मचारियों को इतनी लंबी शिफ्ट में क्यों झोंका जाता है.वीडियो इंटरनेट पर वायरल है.

यह भी पढ़ें: Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो

यूजर्स ने यूं जताई नाराजगी

वीडियो को @bykarthikreddy नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये किस सिक्योरिटी कंपनी का गार्ड है? हमें बताओ हम कार्रवाई करेंगे. एक और यूजर ने लिखा…ट्रैक पर बैरियर होने चाहिए, ये खतरनाक है और जान जा सकती है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…शर्म आनी चाहिए, 16 घंटे तो कोई जानवरों से भी काम नहीं लेता.

यह भी पढ़ें: डोगेश भाइयों की जीत हुई… आवारा कुत्तों पर सुप्रीम डिसीजन से झूम गया इंटरनेट, शेयर हो रहे मजेदार मीम्स 


Mark Zuckerberg की सिक्योरिटी पर कितने करोड़ का आता है खर्च, जानें डिटेल

[ad_1]

टेक कंपनियों का कामकाज दुनियाभर में फैला हुआ है और इनके CEOs को अलग-अलग देशों में जाना पड़ता है. इसके अलावा हाई-प्रोफाइल जॉब होने के चलते इन CEOs की सिक्योरिटी पर भी भारी खर्च होता है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल दुनिया की 10 सबसे बड़ी टेक कंपनियों ने अपने प्रमुखों की सुरक्षा पर 45 बिलियन डॉलर (3.9 लाख करोड़ रुपये) खर्च किए थे. इनमें सबसे ज्यादा खर्च मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की सुरक्षा पर हुआ. आइए जानते हैं कि किस कंपनी के सीईओ की सुरक्षा पर कितना खर्च होता है.

जुकरबर्ग की सुरक्षा पर खर्च होता है 237 करोड़ रुपये

अल्फाबेट, एनवीडिया और मेटा जैसी कंपनियां अपने सीईओ की सुरक्षा पर खर्च में सालाना आधार पर लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी करती है. 2023 में जुकरबर्ग की सुरक्षा पर खर्च 24 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 210 करोड़ रुपये) था, वहीं 2024 में यह बढ़कर 27 मिलियन डॉलर (लगभग 270 करोड़ रुपये) हो गया. यह खर्च ऐप्पल, एनवीडिया, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट और अल्फाबेट के सीईओ की सुरक्षा पर होने वाले कुल बजट से अधिक है. जुकरबर्ग के सुरक्षा खर्च में उनकी पर्सनल, घर और फैमिली की सिक्योरिटी का भी खर्च शामिल है.

बाकी कंपनियां कितना खर्च करती हैं?

2024 में एनवीडिया ने अपने सीईओ Jensen Huang की सुरक्षा के लिए 30.6 करोड़ रुपये खर्च किए थे. इसी तरह अमेजन ने एंडी जेस्सी के लिए 9.6 करोड़ रुपये, पूर्व सीईओ जेफ बेजोस की सुरक्षा के लिए 14 करोड़ रुपये सालाना का बजट निर्धारित किया था. ऐप्पल की बात करें तो इस कंपनी ने टिम कुक की सुरक्षा पर 12.2 करोड़ रुपये और गूगल ने सीईओ सुंदर पिचई की सुरक्षा पर लगभग 60 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. टेस्ला ने बताया है कि उसने एलन मस्क की सिक्योरिटी पर 4.3 करोड़ रुपये खर्च किए थे. हालांकि, जानकारों का मानना है कि यह मस्क की सिक्योरिटी खर्च का एक बहुत छोटा हिस्सा है.

यह भी पढ़ें-

iPhone 17 आने से पहले धड़ाम हो गई iPhone 16 सीरीज की कीमत, भारी छूट पर खरीदने का शानदार मौका

[ad_2]

‘इस साल आपके बिना घर अधूरा सा लगता है…’ बप्पा को घर नहीं लाने पर इमोशनल हुईं शिल्पा शेट्टी

[ad_1]

आज गणेश चतुर्थी है और हर साल बॉलीवुड सेलेब्स इस त्योहार को बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं. वो बप्पा का स्वागत नाचते गाते करते हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हर साल गणपति बप्पा अपने घर लेकर आती हैं और धूमधाम से उनका स्वागत करती हैं. मगर इस बार उनकी 22 साल पुरानी परंपरा टूट गई है. वो इस साल अपने घर पर बप्पा को लेकर नहीं आई हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दे दी थी. अब गणेश चतुर्थी के दिन शिल्पा बप्पा को बहुत मिस कर रही हैं. उन्होंने बीते कई सालों के सेलिब्रेशन की एक वीडियो शेयर की है.

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो अपने परिवार के साथ आरती करती नजर आ रही हैं. किसी में विसर्जन के समय डांस करती नजर आ रही हैं. गणपति महोत्सव में पूरा परिवार मस्ती करता नजर आ रहा है. ये सब याद करके शिल्पा इमोशनल हो गई हैं.

शिल्पा को आई बप्पा की याद
शिल्पा शेट्टी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- टइस साल आपके बिना घर अधूरा सा लगता है, पर दिल आपकी दुआओं से भरा है.ट शिल्पा की इस वीडियो पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- गणपति बप्पा मोरेया. दूसरे ने लिखा- शिल्पा मैम.


क्यों तोड़ी 22 साल की परंपरा
शिल्पा शेट्टी ने सोमवार 25 अगस्त को पोस्ट शेयर करके इस साल बप्पा घर नहीं लाने की जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा था- डियर फ्रेंड्स, बहुत दुख के साथ आपको सूचित करना पड़ रहा है, हमें बहुत खेद है कि परिवार में किसी का निधन हो जाने के कारण इस साल हम गणपति उत्सव नहीं मना पाएंगे. परंपरा के अनुसार, हम 13 दिनों का शोक मनाएंगे, इसलिए किसी भी धार्मिक उत्सव से परहेज करेंगे. हम आपसे सहानुभूति और प्रार्थनाओं की उम्मीद करते है. शिल्पा ने कुंद्रा परिवार की तरफ से यह पोस्ट शेयर किया था.

ये भी पढ़ें: Anupama Spoiler: प्रार्थना का होगा मिसकैरेज, अनुपमा का बुरा हाल करेगी वसुंधरा



[ad_2]