किस स्कूल से की थी निक्की भाटी ने पढ़ाई? स्टडी पूरी होने के बाद किया था इस फील्ड में कोर्स

[ad_1]

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव की दिल दहला देने वाली घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. यहां 28 साल की निक्की भाटी को दहेज की वजह से जिंदा जला दिया गया. निक्की सिर्फ एक बेटी या बहन नहीं थी, बल्कि अपने परिवार की जिम्मेदारी खुद उठाने वाली, मेहनती और सपनों से भरी हुई लड़की थी. उसकी कहानी जितनी दर्दनाक है, उतनी ही प्रेरणा देने वाली भी है, खासकर उसकी शिक्षा और संघर्ष का सफर.

डीपीएस स्कूल से की थी पढ़ाई

निक्की भाटी का स्कूल जीवन बेहद सुनियोजित और अनुशासित रहा. वह दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) की छात्रा रही थी. पिता बताते हैं कि निक्की और उसकी बहन कंचन दोनों ने डीपीएस स्कूल से पढ़ाई की थी. निक्की पढ़ाई में शुरू से ही तेज थी. शिक्षकों से लेकर सहपाठियों तक, सभी उसकी लगन और मेहनत के कायल थे. उसे हर विषय में गहरी रुचि थी और स्कूल के दिनों से ही उसने अपने आत्मनिर्भर बनने के सपनों को मजबूत कर लिया था.

आगे बढ़ी ब्यूटी इंडस्ट्री में

स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद निक्की ने ब्यूटी पार्लर का कोर्स किया. इसमें भी उसने अपनी लगन और मेहनत से तेजी से पहचान बनाई. उसने खुद का ब्यूटी पार्लर शुरू किया और यह उसका सपना भी था और परिवार की जिम्मेदारी उठाने का साधन भी. निक्की का पार्लर इलाके में काफी मशहूर हो गया था. उसकी कला और हुनर को देखते हुए लोग दूर-दूर से उसके पास आते थे.

यह भी पढ़ें  :  पटना हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर बनने का सुनहरा मौका, 111 पदों पर निकली भर्ती

खुद उठाती थी परिवार की जिम्मेदारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक निक्की शादीशुदा थी और उसके बच्चे भी थे. लेकिन ससुराल में लगातार दहेज की मांग और प्रताड़ना से वह परेशान रहती थी. इसके बावजूद उसने हार नहीं मानी. वह अपने बच्चों को खुद पाल रही थी, उनके लिए अच्छे भविष्य के सपने देख रही थी. पिता का कहना है कि निक्की अपने घर का पूरा खर्च उठाती थी. उसकी मेहनत और आत्मनिर्भरता उसके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी पहचान थी.

सोशल मीडिया पर एक्टिव और अवॉर्ड विनर

निक्की और उसकी बहन कंचन मेकओवर आर्टिस्ट थीं. दोनों बहनों को उनके हुनर के लिए कई अवॉर्ड मिले. निक्की भले ही खुद ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहती थी, लेकिन उसकी बहन कंचन इंस्टाग्राम पर एक पॉपुलर इंफ्लुएंसर है. कंचन के 49 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. दोनों बहनें मिलकर ब्यूटी पार्लर से जुड़े वीडियो बनाती थीं और सोशल मीडिया पर शेयर करती थीं. उनकी इस जोड़ी को लोग काफी पसंद करते थे.

यह भी पढ़ें : देशभर में हर तीसरा छात्र ले रहा प्राइवेट कोचिंग, शहरी इलाकों में खर्च ज्यादा: शिक्षा सर्वे

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Video: मिशन इंपॉसिबल जैसा सीन, रेस्क्यू करने गए हेलीकॉप्टर के उड़ते ही गिर गई इमारत

[ad_1]

Flood News: जम्मू-कश्मीर और पंजाब में इन दिनों बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच एक घटना माधोपुर हेडवर्क्स पर सामने आई, जहां एक जर्जर इमारत में CRPF जवानों और कुछ नागरिकों की जान खतरे में फंस गई. भारी बारिश और उफनती नदियों के बीच वह इमारत किसी भी पल गिर सकती थी.ऐसे में भारतीय सेना ने अपनी पूरी हिम्मत और साहस दिखाते हुए हेलीकॉप्टर के जरिए हाई-रिस्क रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

हेलीकॉप्टर ऑपरेशन से बचाई कई जिन्दगी

इमारत बुरी तरह हिल रही थी और उसमें दरारें साफ दिखाई दे रही थीं. ऊपर से लगातार पानी का दबाव बढ़ता जा रहा था. मौके पर मौजूद लोग सांस थामे सेना की कोशिशों को देख रहे थे. हेलीकॉप्टर जब इमारत के ऊपर मंडराने लगा तो वहां फंसे जवानों और नागरिकों को थोड़ी राहत की उम्मीद जगी. लेकिन खतरा यहीं खत्म नहीं हुआ था. इमारत इतनी जर्जर हो चुकी थी कि उसके किसी भी पल गिर जाने का डर बना हुआ था.


सेना के जवानों ने तेजी दिखाई और एक-एक करके लोगों को हेलीकॉप्टर में सुरक्षित निकाला. रेस्क्यू के दौरान हालात बेहद नाजुक थे क्योंकि हेलीकॉप्टर को संतुलन बनाए रखना आसान नहीं था. जैसे ही अंतिम व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला गया और हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी, उसी वक्त इमारत अचानक तेज आवाज के साथ ढह गई. 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

यह नजारा वहां मौजूद सभी लोगों को सन्न कर गया. सबने राहत की सांस ली कि इमारत गिरने से पहले सेना ने सभी को बचा लिया. इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय सेना हर मुश्किल घड़ी में जान की बाजी लगाकर नागरिकों और जवानों को सुरक्षित बचाने में सक्षम है. 

अगर हेलीकॉप्टर ऑपरेशन कुछ मिनट भी देरी से होता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था. इमारत का गिरना और उससे ठीक पहले हुआ रेस्क्यू आज लोगों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है.


जरा-सी भी गड़बड़ हुई तो खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट, इस नए तरीके से पासवर्ड चुरा रहे हैकर्स

[ad_1]

अगर आप Gmail यूज करते हैं तो AI की मदद से हैकर्स आपको निशाना बना सकते हैं. गूगल ने अपने यूजर्स को चेताया है कि स्कैमर्स AI की मदद से जीमेल अकाउंट में सेंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं. यह कितना बड़ा खतरा है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दुनियाभर में दो अरब से ज्यादा लोग जीमेल यूज करते हैं. गूगल ने इस खतरे से बचने के कुछ तरीके भी बताए हैं.

ऐसे हो रही स्कैम करने की कोशिश

इस तरह के स्कैम में हैकर्स सबसे पहले जीमेल यूजर्स के पास अकाउंट कॉम्प्रोमाइज होने का मेल भेजते हैं. अब चूंकि फोन की सारी ऐप्स जीमेल से कनेक्ट होती है, ऐसे में लोग घबरा जाते हैं और बिना ज्यादा सोच-विचार किए उनके झांसे में आ जाते हैं. जैसे ही कोई यूजर इस मेल में दिए किसी भी लिंक पर क्लिक करता है, हैकर्स को उसके सिस्टम में सेंध लगाने का मौका मिल जाता है. इसके बाद हैकर्स गूगल सपोर्ट टीम से कनेक्ट कराने की बात कहते हैं, लेकिन वो AI-पावर्ड सिस्टम से यूजर को कनेक्ट कर देते हैं. ऐसे में एक बार जीमेल में सेंधमारी होने के बाद हैकर्स के लिए संवेदनशील डेटा और जानकारी तक पहुंचना आसान हो जाता है. 

ऐसे स्कैम से कैसे बचें?

आजकल सोशल मीडिया और इंटरनेट आदि हर जगह लोगों के साथ स्कैम होने की खबरें आती रहती हैं. ऐसे में खुद को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है. गूगल ने अपने जीमेल अकाउंट को सेफ रखने के लिए ये टिप्स बताई हैं-

  • संदिग्ध मेल में आए किसी भी लिंक या अटैचमेंट को ओपन न करें.
  • अकाउंट को हैक होने से बचाने के लिए नियमित तौर पर पासवर्ड बदलते रहें.
  • एक्सेस को सिक्योर करने के लिए पासकी का इस्तेमाल किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-

Mark Zuckerberg की सिक्योरिटी पर कितने करोड़ का आता है खर्च, बाकी कंपनियां अपने CEO की सुरक्षा पर कितने पैसे लुटा देती हैं

[ad_2]

देखते ही देखते पानी में समा गया पिकअप ट्रक! हिमाचल से सामने आया तबाही का खौफनाक मंजर- वीडियो वा

[ad_1]

देश के पहाड़ी इलाकों में इस बार मानसून भयंकर तबाही लेकर आया है. शिमला, उत्तरकाशी और पहाड़ी इलाकों के ना जाने कितने हिस्से भयंकर बाढ़ और बादल फटने की भेंट चढ़ गए. अब एक और विनाशकारी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि हिमाचल प्रदेश का बताया जा रहा है. यहां एक पिकअप ट्रक सड़क पर खड़े खड़े ही नदी के भयंकर बहाव की भेंट चढ़ गया. वीडियो जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए. इंटरनेट पर यूजर्स इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं और डरते हुए चिंता जता रहे हैं.

भयानक बाढ़ की भेंट चढ़ा पिकअप ट्रक

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पिकअप ट्रक सड़क पर खड़ा है, सड़क किनारे ही बाढ़ का भयावह मंजर है. पहाड़ी सड़क होने की वजह से ये और भी ज्यादा खतरनाक दिखाई दे रही है. इतने में ये बाढ़ अपना विकराल रूप दिखाती है और सड़क को अपने साथ बहा ले जाती है. सड़के साथ पिकअप ट्रक भी भारी तबाही में बह जाता है. पानी में बहता पिकअप ट्रक ऐसा लगता है जैसे समुद्र में मक्खी तैर रही हो. नजारा वाकई में काफी डरावना और विकराल है, इसे देखने के बाद आपको नींद नहीं आने वाली.

पहाड़ों में जारी है तबाही का दौर, मानसून मचा रहा गदर

आपको बता दें कि हिमाचल समेत कई सारे पहाड़ी इलाको में भारी बारिश से तबाही मची हुई है. हाल ही में वैष्णों देवी यात्रा को भी भारी बारिश के चलते रोक दिया गया है. इस दौरान कई श्रद्धालु लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है.पिछले ही दिनों उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी जन-धन हानि हुई थी जिसके बाद लगातार पहाड़ों में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है जिसके बाद यूजर्स भी काफी परेशान हैं.

यह भी पढ़ें: Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो

घबरा गए यूजर्स

वीडियो को @Deadlykalesh नाम के एक्स अकाउंट  से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…प्रकृति के क्रोध के आगे बड़े बड़े सूरमा पानी भरते हैं और उसी पानी में बह जाते हैं. एक और यूजर ने लिखा…नाश हो गया है, लोग बेघर हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…काफी डरावना और भयावह दृश्य है भाई, मेरे को रोंगटे खड़े हो गए.

यह भी पढ़ें: डोगेश भाइयों की जीत हुई… आवारा कुत्तों पर सुप्रीम डिसीजन से झूम गया इंटरनेट, शेयर हो रहे मजेदार मीम्स 


Tarot Card Reading: 28 अगस्त के कार्ड्स क्या कहते हैं, पढ़ें टैरो कार्ड राशिफल

[ad_1]

मेष राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं दिखाई दे रहा है. आज आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं. इतना ही नहीं आज आपको किसी के साथ विश्वासघात करने के कारण सजा भी मिल सकती है, स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें.

मेष राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं दिखाई दे रहा है. आज आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं. इतना ही नहीं आज आपको किसी के साथ विश्वासघात करने के कारण सजा भी मिल सकती है, स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशिवालों के व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव दिखाई देगा. इस वजह से लोग आपसे जल्दी ही प्रभावित हो जाएंगे. साथ ही आज आपकी लोगों के साथ जान पहचान भी बढ़ेगी.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशिवालों के व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव दिखाई देगा. इस वजह से लोग आपसे जल्दी ही प्रभावित हो जाएंगे. साथ ही आज आपकी लोगों के साथ जान पहचान भी बढ़ेगी.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशिवालों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहने वाला है. आपको आज एक के बाद एक कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशिवालों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहने वाला है. आपको आज एक के बाद एक कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातकों को आज अपने किसी करीबी दोस्त से धोखा मिल सकता है. आर्थिक मामलों में भी दिन बचत करने के लिए समय अनुकूल नहीं है.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातकों को आज अपने किसी करीबी दोस्त से धोखा मिल सकता है. आर्थिक मामलों में भी दिन बचत करने के लिए समय अनुकूल नहीं है.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशिवालों को आज अपने दोस्तों से सावधान रहना होगा क्योंकि इस समय में दोस्त भी दुश्मन में बदल सकता है, मानसिक द्वंद्व के कारण आपकी निर्णय क्षमता प्रभावित होगी.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशिवालों को आज अपने दोस्तों से सावधान रहना होगा क्योंकि इस समय में दोस्त भी दुश्मन में बदल सकता है, मानसिक द्वंद्व के कारण आपकी निर्णय क्षमता प्रभावित होगी.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशिवालों को आज व्यापारियों और उद्यमियों के लिए चुनौती पूर्ण होगा, व्यावसायिक विकास के लिए खर्च किया गया धन भविष्य में अच्छे परिणाम देगा.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशिवालों को आज व्यापारियों और उद्यमियों के लिए चुनौती पूर्ण होगा, व्यावसायिक विकास के लिए खर्च किया गया धन भविष्य में अच्छे परिणाम देगा.

टैरो कार्ड्स के अनुसार, तुला राशि वाले जातक व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा. यह समय पैसे और वित्त संबंधी मामलों में अच्छा रहेगा. इस अवधि के दौरान आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं.

टैरो कार्ड्स के अनुसार, तुला राशि वाले जातक व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा. यह समय पैसे और वित्त संबंधी मामलों में अच्छा रहेगा. इस अवधि के दौरान आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों को आज भागीदारी और सहयोग के कार्य अच्छी तरह से करेंगे, नौकरी में किए गए कार्य फलीभूत होंगे. आपको अपनी मेहनत के लिए सभी से खूब सराहना मिलेगी.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों को आज भागीदारी और सहयोग के कार्य अच्छी तरह से करेंगे, नौकरी में किए गए कार्य फलीभूत होंगे. आपको अपनी मेहनत के लिए सभी से खूब सराहना मिलेगी.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशिवालों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से थोड़ा कमजोर रहने वाला है. आज हवा और सर्दी से अपना ध्यान रखे, संक्रमण से बचाव के लिए समय पर दवा का सेवन करें, पिता से मनमुटाव हो सकता है.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशिवालों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से थोड़ा कमजोर रहने वाला है. आज हवा और सर्दी से अपना ध्यान रखे, संक्रमण से बचाव के लिए समय पर दवा का सेवन करें, पिता से मनमुटाव हो सकता है.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशिवालों के लिए आज का दिन सफलता दिलाएगा. आप यदि मेहनत करें तो आपके लिए तरक्की की नई राहें खुल सकती हैं. आपका कुछ धन स्वास्थ्य और दवा पर खर्च हो सकता है, सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशिवालों के लिए आज का दिन सफलता दिलाएगा. आप यदि मेहनत करें तो आपके लिए तरक्की की नई राहें खुल सकती हैं. आपका कुछ धन स्वास्थ्य और दवा पर खर्च हो सकता है, सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशिवालों को आज विदेश और किसी दूर स्थान पर रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है, आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा, धार्मिक आस्था बढ़ेगी.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशिवालों को आज विदेश और किसी दूर स्थान पर रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है, आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा, धार्मिक आस्था बढ़ेगी.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशिवालों के लिए यह समय के संबंध में उतार-चढ़ाव वाला और अप्रत्याशित रूप लिए साबित हो सकता है, आपके रास्ते में कुछ व्यवधान आएंगे, लेकिन आप उनसे पार पा लेंगे.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशिवालों के लिए यह समय के संबंध में उतार-चढ़ाव वाला और अप्रत्याशित रूप लिए साबित हो सकता है, आपके रास्ते में कुछ व्यवधान आएंगे, लेकिन आप उनसे पार पा लेंगे.

Published at : 27 Aug 2025 02:30 PM (IST)

Preferred Sources

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

[ad_2]

टॉयलेट में दूसरे शख्स को चूम लिया, भीड़ के सामने खड़ा करके बरसाए गए 76 कोड़े

[ad_1]

इंडोनेशिया के आचे प्रांत में दो पुरुषों को सार्वजनिक रूप से कोड़े मारने का आदेश दिया गया, क्योंकि उन्हें पब्लिक टॉयलेट में एक-दूसरे को चूमते और गले लगाते हुए पाया गया था. मामले को लेकर बांदा आचे के बुस्तानुस्सलातिन शहर के पार्क में मंगलवार (26 अगस्त 2025) को एक मंच पर लगभग 100 लोगों की मौजूदगी में कोड़े मारने की सजा दी गई. अदालत ने दोनों को 80-80 कोड़े मारने का आदेश सुनाया था. हालांकि, पहले से चार महीने हिरासत में बिताने की वजह से उन्हें 76 कोड़े ही मारे गए.

यह घटना एक सार्वजनिक प्रदर्शन की तरह थी. दोनों को बारी-बारी से भीड़ के सामने खड़ा किया गया और पुलिस ने उन्हें कोड़े मारे. भीड़ में मौजूद लोग इस दृश्य को चुपचाप देखते रहे मानो यह धार्मिक अनुशासन का एक सामान्य हिस्सा हो. यहां तक कि इस घटना में केवल ये दोनों पुरुष ही शामिल नहीं थे. उसी दिन कुल 10 लोगों को अलग-अलग अपराधों जैसे, विवाहेतर संबंध, विपरीत लिंग के लोगों से निकटता और ऑनलाइन जुआ के लिए कोड़े मारे गए.

अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया और एमनेस्टी इंटरनेशनल की आलोचना
एमनेस्टी इंटरनेशनल जैसी संस्थाओं ने इस फैसले की कड़ी आलोचना की. एमनेस्टी की क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक मोंटसे फेरर ने कहा कि समान लिंगीय आचरण को अपराध घोषित करना न्यायपूर्ण और मानवीय समाज में स्वीकार्य नहीं है. मानवाधिकार संगठनों का मानना है कि इस तरह की सार्वजनिक सजाएं न केवल शारीरिक हिंसा हैं, बल्कि पीड़ितों के सम्मान और निजता पर भी हमला हैं. अंतरराष्ट्रीय समुदाय लंबे समय से इंडोनेशिया सरकार से इस कानून पर पुनर्विचार करने की अपील कर रहा है. हालांकि, आचे में अभी भी बड़ी संख्या में लोग मानते हैं कि यह कानून समाज की धार्मिक और नैतिक संरचना बनाए रखने के लिए जरूरी है. यही कारण है कि ऐसी सजाओं को यहां अक्सर जनता का समर्थन मिलता है.

आचे प्रांत में शरिया कानून
इंडोनेशिया का आचे प्रांत देश का इकलौता इलाका है, जहां शरिया कानून लागू है. 2001 में विशेष आदेश मिलने के बाद इस प्रांत ने इस्लामी धार्मिक कानूनों को लागू करना शुरू किया. इन कानूनों के तहत जुआ खेलना, शराब पीना, विवाहेतर यौन संबंध बनाना, महिलाओं का तंग कपड़े पहनना और पुरुषों का शुक्रवार की नमाज से गैरहाजिर होना अपराध माना जाता है.

ये भी पढ़ें: Vaishno Devi Landslide: वैष्णो देवी के रास्ते में हुए लैंडस्लाइड के बाद देवदूत बनी भारतीय सेना! रेस्क्यू में जुटे जवान

[ad_2]

निकल गया न एटीट्यूड… बाइक पर साड़ी का पल्लू लटकाए जा रही थीं भौजाई, नहीं सुनी लड़के की वॉर्नि

[ad_1]

कभी कभी अपने में रहना और दूसरों की बातें ना मानना मुसीबत पैदा कर देता है.कई बार लोग खुद को ज्यादा तवज्जो देते हुए दूसरों की सलाह को दरकिनार कर देते हैं और फिर मुंह के बल ऐसे गिरते हैं कि उठाए नहीं उठते. जी हां, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला बाइक पर बैठी है और उसका साथी बाइक चला रहा है. महिला की साड़ी का पल्लू इतना लंबा है कि वो सड़क को छूते हुए सैर कर रहा है. तभी पीछे वाली बाइक पर चल रहा शख्स महिला को आगाह करता है लेकिन महिला के सिर पर जूं तक नहीं रेंगती, इसके बाद जो नतीजा निकलता है उसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे और हो सकता है आपको सुकून भी मिल जाए.

बाइक पर बैठी महिला दिखा रही थी अकड़

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक महिला नीले रंग की साड़ी पहनकर बाइक के पीछे बैठी है. बाइक तेजी से चल रही है और साथ ही महिला का पल्लू भी सड़क से छूते हुए बाइक की सैर के मजे ले रहा है. तभी पीछे बाइक पर चल रहे शख्स की गैरत जागती है और वो महिला से कहता है कि अपना पल्लू ऊपर कर लीजिए वरना हादसा हो जाएगा. जिसके बाद महिला उसकी बात को इग्नोर कर देती है. ऐसा दो से तीन बार होता है और महिला उसे भाव तक नहीं देती.

थोड़ी ही देर में मिला ऐसा सबक जिसे भुलाए नहीं भूलेगी

इन्हीं सब में अचानक वो हो जाता है जिसकी उम्मीद सभी कर रहे थे. बार बार मना करने के बाद महिला को अपनी अकड़ का परिणाम मिल ही जाता है. महिला का दुपट्टा बाइक के पहिए में फंसता है और महिला चलती बाइक से बुरी तरह से नीचे गिर जाती है. जिसके बाद बाइक को रोककर महिला की मदद करने के लिए लोग आ जाते हैं. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है और लोग इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: डोगेश भाइयों की जीत हुई… आवारा कुत्तों पर सुप्रीम डिसीजन से झूम गया इंटरनेट, शेयर हो रहे मजेदार मीम्स 

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को @imhussi नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भलाई का जमाना नहीं रहा आजकल, अब दीदी हमेशा लोगों की सुनेगी. एक और यूजर ने लिखा…और दीदी आ गया स्वाद. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….हमेशा खुद को समझदार नहीं समझना चाहिए, ये खतरनाक हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो


लैपटॉप बन गया हीटर? ये हो सकते हैं ज्यादा हीट निकलने के कारण, इन आसान तरीकों से करें ठीक

[ad_1]

लैपटॉप को लगातार यूज करने से उससे हीट निकलना आम बात है. चाहे आप इस पर ऑफिस का काम करते हैं या गेमिंग करते हैं, इसकी बैटरी पर दूसरे कंपोनेंट पर लोड पड़ता है. इस वजह से इससे हीट निकलने लगती है, लेकिन अगर लैपटॉप ज्यादा हीट हो रहा है तो यह खतरे की घंटी है. ओवरहीटिंग से लैपटॉप के इंटरनल पार्ट्स पर असर पड़ता है और इसकी परफॉर्मेंस स्लो हो जाती है. इसलिए आज हम आपको ओवरहीटिंग के कारण और उसका समाधान बताने जा रहे हैं.

एयर वेंट्स का ब्लॉक होना

कई बार डस्ट या दूसरे कचरे के कारण एयर वेंट्स ब्लॉक हो जाते हैं. इस वजह से एयरफ्लो बंद हो जाता है और कूलिंग सिस्टम भी ठीक तरीके से काम नहीं कर पाता. इससे बचने के लिए रेगुलर लैपटॉप की सफाई करते रहें और इसे ऐसी जगह न रखें, जहां वेंटिलेशन की दिक्कत हो.

ओवरलोड

कई बार लैपटॉप पर हैवी सॉफ्टवेयर, गेम या एक साथ कई ऐप्स चलाने पर प्रोसेसर और ग्राफिक्स कार्ड पर काफी लोड पड़ता है. आपने गौर किया होगा कि वीडियो एडिटिंग या गेमिंग के समय लैपटॉप ज्यादा गर्म होता है. इस समस्या का समाधान यह है कि बैकग्राउंड में चलने वाली गैर-जरूरी ऐप्स को बंद कर दें. अगर कोई ऐप यूज न कर रहे हैं तो इसे अनइंस्टॉल कर दें.

थर्मल पेस्ट का खराब होना

CPU/GPU में जनरेट होने वाली हीट को कूलिंग फैन तक पहुंचाने का काम थर्मल पेस्ट का होता है. कई बार पुराना या खराब होने के कारण यह ठीक से काम नहीं कर पाता. इस वजह से लैपटॉप ओवरहीट होने लगता है. थर्मल पेस्ट की खराबी को ठीक कर लैपटॉप को ओवरहीट होने से बचाया जा सकता है.

कूलिंग फैन में खराबी आना

कूलिंग फैन में खराबी आना भी लैपटॉप को ओवरहीट करने का कारण बन सकता है. कई बार कूलिंग फैन की स्पीड स्लो हो जाती है, जिससे यह ठीक तरीके से काम नहीं कर पाता, जिससे लैपटॉप में हीट जनरेट होने लगती है. नया कूलिंग फैन लगाकर इससे निजात पाई जा सकती है.

ये भी पढें-

Mark Zuckerberg की सिक्योरिटी पर कितने करोड़ का आता है खर्च, बाकी कंपनियां अपने CEO की सुरक्षा पर कितने पैसे लुटा देती हैं

[ad_2]

अमेरिकी हाई टैरिफ के बाद कल शेयर बाजार में किन स्टॉक्स पर रह सकता है भारी दबाव

[ad_1]

Stock Market News: भारतीय निर्यातकों के लिए एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत सीमा शुल्क लागू कर दिया है. यह नियम बुधवार से प्रभावी हो गया. विश्लेषकों का कहना है कि इस फैसले का सबसे ज्यादा असर वस्त्र, रत्न और आभूषण, चमड़ा, जूते और समुद्री उत्पादों जैसे निर्यात-आधारित क्षेत्रों पर पड़ेगा.

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस से तेल खरीद को लेकर भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की थी. पहले से ही 25 प्रतिशत शुल्क लागू था, और अब कुल शुल्क 50 प्रतिशत हो गया है.

शेयरों पर दिखेगा असर

शेयर बाजार बुधवार को गणेश चतुर्थी की वजह से बंद थे, इसलिए इसका असर दिखाई नहीं दिया. लेकिन विश्लेषकों का मानना है कि गुरुवार के सत्र में निवेशकों में हल्की घबराहट देखने को मिल सकती है.

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स के चीफ स्ट्रैटेजिस्ट वी. के. विजयकुमार का कहना है कि शुरुआती कारोबार में गिरावट आ सकती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि निवेशक पहले से ही इस शुल्क वृद्धि की उम्मीद कर रहे थे. वहीं, मास्टर ट्रस्ट ग्रुप के निदेशक पुनीत सिंघानिया ने कहा कि निर्यात-आधारित कंपनियों की आय पर दबाव पड़ सकता है. हालांकि, दवा और आईटी जैसे रक्षात्मक सेक्टर निवेशकों के लिए आकर्षण बने रहेंगे.

सीमित दायरों में रह सकता है बाजार

ट्रेडजिनी के सीओओ त्रिवेश डी के मुताबिक, उच्च शुल्क से निर्यात-आधारित सेक्टर को चुनौती मिलेगी, लेकिन समग्र बाजार सीमित दायरे में रह सकता है. आपको बता दें कि भारत के कुल निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी करीब 20 प्रतिशत है. ऐसे में शुल्क वृद्धि भारतीय निर्यातकों के लिए बड़ी चिंता बन सकती है. फिलहाल, निवेशकों की निगाहें गुरुवार के बाजार पर टिकी हुई हैं.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

 

[ad_2]