यूएस हाई टैरिफ से पहले सोना सस्ता हुआ या महंगा? जानें आज 26 अगस्त 2025 को आपके शहर का ताजा भाव

[ad_1]

Gold Price Today: यूएस हाई टैरिफ के लागू होने से ठीक एक दिन पहले सोने के दाम में तेजी देखने को मिली है. सोमवार को जहां सोने की कीमतों में गिरावट आई थी, वहीं मंगलवार 26 अगस्त 2025 को सोना फिर महंगा हो गया. आज 24 कैरेट सोना कल के मुकाबले करीब ₹500 बढ़कर 1,00,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं 22 कैरेट सोना 93,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.

आइये जानते हैं आपके शहरों का ताजा भाव:

सोने की यह बढ़त ऐसे समय आई है जब बुधवार 27 अगस्त से अमेरिका की ओर से भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लागू हो जाएगा. इसके बाद भारत से जाने वाले सामानों पर कुल 50% टैरिफ लग जाएगा. यह फैसला अमेरिका ने रूस से भारत की सस्ते तेल खरीद को लेकर लिया है.

दिल्ली, जयपुर, नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ में आज 24 कैरेट सोना 1,00,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है. वहीं 22 कैरेट सोना इन शहरों में 93,700 रुपये पर उपलब्ध है. इसके अलावा चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और पटना में 24 कैरेट सोना 1,00,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 93,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से कारोबार कर रहा है. यानी सोना आज ज्यादातर जगहों पर महंगा हुआ है और निवेशकों ने इसे सुरक्षित निवेश (Safe Haven) के तौर पर खरीदा है.

कैसे तय होता है सोने का रेट?

सोने और चांदी की कीमतें रोज़ाना तय होती हैं और इन पर कई कारक असर डालते हैं. मुख्य कारण इस प्रकार हैं:

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतें अमेरिकी डॉलर में तय होती हैं. अगर डॉलर मजबूत होता है या रुपया कमजोर पड़ता है, तो भारत में सोने-चांदी की कीमतें बढ़ जाती हैं. भारत में सोने का ज्यादातर हिस्सा आयात किया जाता है. इसलिए इंपोर्ट ड्यूटी, जीएसटी और स्थानीय टैक्स इसकी कीमत को सीधे प्रभावित करते हैं. वैश्विक घटनाएं जैसे युद्ध, मंदी, या ब्याज दरों में बदलाव, इन धातुओं की कीमत पर बड़ा असर डालते हैं. अनिश्चितता बढ़ने पर निवेशक सोने को “सुरक्षित निवेश” मानकर खरीदते हैं, जिससे कीमतें चढ़ जाती हैं.

भारत में सोना सिर्फ निवेश नहीं बल्कि परंपरा और संस्कृति से जुड़ा है. शादी-ब्याह, त्योहार और शुभ अवसरों पर सोने की खरीदारी ज़रूरी मानी जाती है. इस वजह से मांग बढ़ने पर कीमतें ऊपर जाती हैं. सोना लंबे समय से महंगाई के खिलाफ बचाव (Hedge) का काम करता रहा है. जब महंगाई या शेयर बाजार में जोखिम बढ़ता है, लोग सोने में निवेश करना सुरक्षित मानते हैं. इससे इसकी मांग और कीमत दोनों बढ़ जाती हैं. मतलब, सोने-चांदी की कीमतें सिर्फ बाजार के हिसाब से नहीं बल्कि डॉलर, टैक्स, ग्लोबल सिचुएशन और भारतीय परंपराओं से भी तय होती हैं.

[ad_2]

27 अगस्त को है गणेश चतुर्थी, जानें किस राज्य में रहेगी छुट्टी और कहां नहीं?

[ad_1]

भारत त्योहारों का देश है, यहां हर त्यौहार का असर सिर्फ घर-परिवार और पूजा तक सीमित नहीं रहता, बल्कि स्कूल, कॉलेज और ऑफिस की दिनचर्या पर भी पड़ता है. अगस्त का आखिरी हफ्ता भगवान गणेश की भक्ति और उत्सव का समय है, क्योंकि इसी दौरान धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाई जाती है. आइए जानते हैं इस उत्सव पर किन-किन राज्यों में छुट्टी रहेगी.

इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त 2025 (बुधवार) को मनाया जाएगा. देशभर में भगवान गणेश का जन्मोत्सव इसी दिन धूमधाम से मनाया जाएगा. कई राज्यों के स्कूलों ने अभिभावकों को पहले ही छुट्टी का संदेश भेज दिया है, ताकि बच्चों और पेरेंट्स को कोई परेशानी न हो.

किन राज्यों में स्कूल रहेंगे बंद?

गणेश चतुर्थी खासतौर पर पश्चिम और दक्षिण भारत के राज्यों में बड़े स्तर पर मनाई जाती है. यहां इस दिन स्कूल-कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी जाती है.

महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा, तेलंगाना – सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. खास बात यह है कि महाराष्ट्र और गोवा जैसे राज्यों में कई स्कूल 10 दिनों तक बंद रहते हैं ताकि छात्र-छात्राएं पूरे उत्सव का हिस्सा बन सकें.

आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश – यहां भी गणेश चतुर्थी के दिन स्कूल बंद रहेंगे. प्रशासन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है.

अन्य राज्य (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार आदि) – यहां छुट्टी अनिवार्य नहीं है. इसका फैसला स्थानीय प्रशासन या स्कूल प्रबंधन करेगा. हालांकि कुछ शहरों के स्कूलों ने अभिभावकों को छुट्टी का नोटिस भेज दिया है.

यह भी पढ़ें: CISF की पहली पूर्ण महिला कमांडो यूनिट में कैसे मिलती है नौकरी? जान लें सैलरी से लेकर पोस्ट तक के बारे में सबकुछ

स्कूल की छुट्टी कैसे कंफर्म करें?

  • स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिस चेक करें.
  • पेरेंट्स ग्रुप या स्कूल मैनेजमेंट से सीधे जानकारी लें.
  • कुछ स्कूल SMS या ईमेल के जरिए छुट्टी की जानकारी पहले से भेज देते हैं, उसे जरूर देखें.

यह भी पढ़ें:  ये है आइंस्टीन से भी ज्यादा आईक्यू वाली महनूर चीमा, महज 18 साल की उम्र में कर दिया कमाल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

15000mAh की बैटरी के साथ एंट्री मारेगा ये नया स्मार्टफोन! इस दिन होगा लॉन्च, जानें संभावित फीचर

[ad_1]

15000mAh Battery Smartphone: स्मार्टफोन ब्रांड Realme ने हाल ही में एक ऐसा टीज़र जारी किया है जिसने टेक इंडस्ट्री को चौंका दिया है. कंपनी अपने अगले इवेंट में ऐसा फोन दिखाने जा रही है जिसमें 15,000mAh की बैटरी होगी. यह लॉन्च 27 अगस्त को ग्लोबल स्तर पर किया जाएगा. बताया जा रहा है कि यह फोन एक कॉनसेप्ट मॉडल हो सकता है जिसे फिलहाल ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं कराया जाएगा.

15,000mAh की बैटरी और पतला डिजाइन

आमतौर पर इतनी बड़ी बैटरी वाले फोन बेहद मोटे और भारी होते हैं लेकिन Realme का टीज़र कुछ और ही कहानी कह रहा है. पोस्टर में फोन के बैक पैनल पर “15000mAh” लिखा हुआ है और डिवाइस देखने में सामान्य स्मार्टफोन जितना ही पतला लग रहा है. यह संभव हुआ है कंपनी की सिलिकॉन-ऐनोड तकनीक की वजह से, जिसे इस साल की शुरुआत में पेश किया गया था.

5 दिन की बैटरी लाइफ और 50 घंटे वीडियो प्लेबैक

Realme का दावा है कि इस नई बैटरी से फोन को एक बार चार्ज करने पर 50 घंटे तक वीडियो प्लेबैक मिलेगा. इसके अलावा, यह बैटरी फोन को लगातार 5 दिन तक चलाने की क्षमता रखती है. ऐसे में यह स्मार्टफोन बैटरी बैकअप के मामले में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव साबित हो सकता है.

पहले दिखा चुका है 10,000mAh कॉनसेप्ट फोन

यह पहली बार नहीं है जब Realme ने बड़ी बैटरी वाले फोन का प्रदर्शन किया है. मई 2025 में कंपनी ने 10,000mAh बैटरी वाला कॉनसेप्ट फोन पेश किया था. उस डिवाइस में ‘अल्ट्रा-हाई सिलिकॉन कंटेंट ऐनोड बैटरी’ का इस्तेमाल हुआ था जिसमें 10% सिलिकॉन का अनुपात था. बैटरी की एनर्जी डेंसिटी 887Wh/L बताई गई थी जो मौजूदा स्मार्टफोन्स से कहीं बेहतर है.

उस कॉनसेप्ट फोन का डिजाइन भी खास था जिसमें सेमी-ट्रांसपेरेंट बैक, 8.5mm मोटाई और करीब 200 ग्राम वजन था. साथ ही, इसमें 320W सुपरफास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया था. कंपनी का दावा है कि इस टेक्नोलॉजी से फोन को 4 मिनट 30 सेकंड में फुल चार्ज किया जा सकता है. सिर्फ 1 मिनट की चार्जिंग में बैटरी 26% तक भर जाती है जबकि 2 मिनट में 50% चार्जिंग पूरी हो जाती है.

क्या यह फोन मार्केट में आएगा?

हालांकि Realme ने 15,000mAh बैटरी वाले इस फोन को लेकर अभी साफ नहीं किया है कि यह मार्केट में लॉन्च होगा या सिर्फ कॉनसेप्ट के तौर पर पेश किया जाएगा. लेकिन अगर कंपनी इसे ग्राहकों तक पहुंचाती है तो यह स्मार्टफोन इंडस्ट्री में बैटरी परफॉर्मेंस का नया रिकॉर्ड बना सकता है.

Vivo V60 5G को मिलेगी टक्कर

Realme का ये नया फोन Vivo के हाल ही में लॉन्च हुए V60 5G को कड़ी टक्कर देने में सक्षम होगा. Vivo V60 में कंपनी ने 6500mAh की बैटरी दी है जो 90 वॉट के फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इसके अलावा फोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और एक 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया हुआ है. सेल्फी और वीडियो के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है. इस फोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकॉर्ट पर 38,999 रुपये में लिस्ट किया गया है.

यह भी पढ़ें:

Whatsapp पर सेव किया नंबर फोन में क्यों नहीं दिखता? जानें क्या है सही तरीका



[ad_2]

फ्री, फ्री, फ्री… फैंस के लिए खुशखबरी, फ्री होंगी एशिया कप 2025 के सभी मैचों की टिकट

[ad_1]

पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 का आयोजन बिहार के राजगीर में 29 अगस्त से शुरू होने जा रहा है, सभी टीमें बिहार पहुंच गई हैं. भारतीय हॉकी टीम का पहला मैच चीन के साथ 29 अगस्त को है. इससे पहले हॉकी इंडिया ने बड़ा एलान करते हुए फैंस को खुशखबरी दी है. एशिया कप के मैचों की टिकट्स फ्री रहेंगी. जी हां. सभी मैचों की एंट्री फ्री रहेगी, फैंस स्टेडियम में जाकर किसी भी मैच का आनंद फ्री में ले सकेंगे.

हॉकी इंडिया ने इसका एलान करते हुए अपने स्टेटमेंट में कहा, “हीरो पुरुष एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 के सभी मैचों में एंट्री फ्री होगी,. 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक नवनिर्मित राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेला जाने वाला यह टूर्नामेंट बिहार के दिल (राजगीर) में हॉकी का एक भव्य उत्सव होने का वादा करता है.”

एशिया कप के मैचों की फ्री टिकट ऐसे करें बुक

फैंस wwe.ticketgenie.in या हॉकी इंडिया की ऐप पर जाकर फ्री में टिकट बुक कर सकते हैं. यहां प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्चुअल टिकट मिलेगा. टिकट बुक करने का तरीका सरल रखा गया है. वर्चुअल टिकट से फैंस को आसानी होगी सभी अपनी सीट तक सरलता से पहुंच जाएंगे.

एशिया कप हॉकी ट्रॉफी का अनावरण

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को नई दिल्ली में हॉकी पुरुष एशिया कप 2025 ट्रॉफी का अनावरण किया. ये टूर्नामेंट का 12वां संस्करण है, जो 29 अगस्त से 7 सितंबर तक बिहार के राजगीर में आयोजित होगा.

हॉकी एशिया कप 2025 में भारत का शेड्यूल

  • 29 अगस्त: इंडिया हॉकी बनाम चीन हॉकी
  • 31 अगस्त: इंडिया हॉकी बनाम जापान हॉकी
  • 1 सितंबर: इंडिया हॉकी बनाम कजाखस्तान हॉकी

भारत पूल ‘ए’ में शामिल है, इस पूल में भारत के साथ चीन, जापान और कजाखस्तान हैं. पूल ‘बी’ में चीनी ताइपे, मलेशिया, साउथ कोरिया और बांग्लादेश हैं. दरअसल पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था, जिसके बाद बांग्लादेश को शामिल किया गया.



[ad_2]

मंडे को ‘वॉर 2’-‘कुली’ में से कौन रही आगे? कैसा रहा ‘महावतार नरसिम्हा’-‘सैयारा’ का हाल? जानें

[ad_1]

बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के बीच कमाई के लिए भिडंत जारी है. जहां एक तरफ दो बड़े बजट वाली फ़िल्मों रजनीकांत की कुली और ऋतिक रोशन की वॉर 2 के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ इन दोनों फिल्मो से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा अपनी हर दिन की कमाई से हैरान कर रही है. चलिए यहां जानते हैं इन तीनों फिल्मों का मंडे टेस्ट में क्या हाल रहा है?

रजनीकांत की ‘कुली ने दूसरे मंडे कितनी की कमाई?
दूसरे सोमवार के कलेक्शन की बात करें तो, रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘कुली’ की कमाई में दूसरे रविवार के मुकाबले 12वें दिन जबरदस्त गिरावट देखी गई. बता दें कि लोकेश कनगराज निर्देशित फिल्म ने वीकेंड का भरपूर फायदा उठाते हुए दूसरे संडे यानी 11वें दिन 11.35 करोड़ रुपये कमाए थे लेकिन 12वें दिन ये 3 करोड़ रुपये में ही सिमट गई.  इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म का कुल 32 दिनों का कलेक्शन अब 260.35 करोड़ रुपये है.

 साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के अलावा, फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी, सौबिन शाहिर, उपेंद्र, श्रुति हासन, सत्यराज और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं. वहीं बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने इस फिल्म में एक कैमियो भूमिका निभाई है.

मंडे को 'वॉर 2'-'कुली' में से कौन रही आगे? कैसा रहा 'महावतार नरसिम्हा'-'सैयारा' का हाल? जानें बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब

ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2′ ने दूसरे मंडे कितनी की कमाई?
ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और आरआरआर फेम जूनियर एनटीआर स्टारर अयान मुखर्जी की स्पाई थ्रिलर ‘वॉर 2’ को अपने 11वें दिन की तुलना में दूसरे सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में संघर्ष करना पड़ा. फिल्म ने जहां दूसरे रविवार को 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था तो वहीं दूसरे सोमवार को इसने 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक वाईआरएफ की फिल्म ने पूरे भारत में 224.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. हालाँकि, फिल्म ने दुनिया भर में 340.15 करोड़ रुपये की कमाई की है.
मंडे को 'वॉर 2'-'कुली' में से कौन रही आगे? कैसा रहा 'महावतार नरसिम्हा'-'सैयारा' का हाल? जानें बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब

 

महावतार नरसिम्हा ने 5वें मंडे कितनी की कमाई
25 जुलाई, 2025 को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुई एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ को एक महीने से ज्यादा हो गया है लेकिन ये अभी भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने अपने पांचवें सोमवार यानी 32वें दिन 1.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसी के साथ अश्विन कुमार की एक्शन महाकाव्य फिल्म ने पूरे भारत में अब तक 233 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

मंडे को 'वॉर 2'-'कुली' में से कौन रही आगे? कैसा रहा 'महावतार नरसिम्हा'-'सैयारा' का हाल? जानें बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब

सैयारा ने छठे मंडे कितनी की कमाई?
अहान पांडे और अनीत पड्डा की मोहित सूरी निर्देशित फिल्म सैयारा को दर्शको ने खूब पसंद किया. ये रोमाटिक म्यूजिकल फिल्म रिलीज के 39 दिन बाद भी कमाई कर रही है. हालांकि अब ये लाखों में सिमट चुकी है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें को सैकनिल्क के मुताबिक छठे संडे इसकी कमाई में तेजी आई थी और इसने 80 लाख कमाए थे. लेकिन छठे मंडे इसकी कमाई का ग्राफ गिर गया और इसने 25 लाख रुपये कमाए, इसी के साथ सैयारा की 39 दिनों की भारत में कुल कमाई अब 327.90 करोड़ रुपये हो गई है.

मंडे को 'वॉर 2'-'कुली' में से कौन रही आगे? कैसा रहा 'महावतार नरसिम्हा'-'सैयारा' का हाल? जानें बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब

ये भी पढ़ें:-Mahavatar Narsimha Collection:क्या करके मानेगी ‘महावतार नरसिम्हा’? एक महीने बाद भी कर रही इतना तगड़ा कलेक्शन

[ad_2]

भारत के ‘सुदर्शन चक्र’ में ऐसा क्या है? जिसे देख चीन भी हो गया फैन, घबराने लगा पाकिस्तान

[ad_1]

ओडिशा के समुद्री तट पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस वेपन सिस्टम (IADWS) का सफल परीक्षण किया. इस सिस्टम में क्विक रिएक्शन मिसाइलों के साथ ही हाई-पावर लेजर आधारित डायरेक्टेड एनर्जी वेपन (DEW) भी शामिल हैं. इसे आधुनिक सुदर्शन चक्र कहा जा रहा है. भारत के इस सुरक्षा कवच की चीन भी तारीफ कर रहा है.

बीजिंग स्थित एयरोस्‍पेस नॉलेज (Aerospace Knowledge) मैगजीन के एडिटर वांग यानान ने चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स से कहा कि भारत का IADWS वाकई एक बड़ी उपलब्धि है. लेजर हथियार भविष्य की लड़ाइयों का अहम हिस्सा हैं और भारत अब उन चुनिंदा देशों की कतार में आ गया है, जिनके पास यह तकनीक है. 

चीन ने भी की तारीफ
यानान ने कहा कि मिसाइल और मैन-पोर्टेबल सिस्टम तो कई देशों के पास हैं, लेकिन लेजर हथियार का टेस्ट और उसे तैनात करने की क्षमता हर किसी के पास नहीं है. बता दें कि इस सिस्टम को खासतौर पर इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि यह दुश्मन के ड्रोन, क्रूज़ मिसाइल, हेलीकॉप्टर और कम ऊंचाई पर उड़ते फाइटर जेट्स को तुरंत ढेर कर सके.

कितना पावरफुल है भारत का सुदर्शन चक्र
QRSAM (क्विक रिएक्शन मिसाइल)- 30 किलोमीटर तक मार करने वाली मिसाइल, दुश्मन की चाल को सेकंडों में नाकाम कर सकती है. VSHORADS सैनिकों के कंधे पर रखकर दागी जाने वाली मिसाइल, जो हेलीकॉप्टर और ड्रोन को गिरा सकती है. DEW (लेजर वेपन) यह सबसे घातक तकनीक है. इसमें न आवाज है, न धुआं, लेकिन दुश्मन का ड्रोन या मिसाइल हवा में गायब हो जाता है. यह सिस्टम भारत को ऐसी सुरक्षा देता है जो पहले सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन जैसे देशों के पास थी.

घबराए चीन और पाकिस्तान
पाकिस्तान लंबे समय से चीन से ड्रोन और रॉकेट लेकर भारत पर दबाव बनाने की कोशिश करता रहा है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी चीनी हथियारों का इस्तेमाल किया गया, लेकिन भारतीय सेना ने उसे नाकाम कर दिया. अब जब भारत के पास लेजर डिफेंस सिस्टम है तो पाकिस्तान के ड्रोन और क्रूज मिसाइलें बेअसर हो जाएंगी. यही वजह है कि चीनी विशेषज्ञों को भी मानना पड़ा कि यह भारत के लिए गेमचेंजर है.

चीन पहले से LW-30 लेजर सिस्टम पर काम कर रहा है, जिसका दावा है कि वह ड्रोन गिरा सकता है, लेकिन भारत के IADWS में मिसाइल और लेज़र दोनों हैं, जो इसे और प्रभावी बनाता है. अगर यह सिस्टम LAC (वास्तविक नियंत्रण रेखा) पर तैनात हो गया तो चीन के लिए घुसपैठ की कोशिशें बेहद मुश्किल हो जाएंगी.

ये भी पढ़ें

भारतीय नौसेना एक साथ दाग पाएगी 300 ब्रह्मोस मिसाइलें, दुश्मन को नहीं मिलेगी छिपने की जगह, जानें कब तक होगा ऐसा

[ad_2]

भारत पर 50 प्रतिशत ट्रंप टैरिफ के प्रभावी होने से पहले एक्शन में सरकार, आज PMO की बड़ी बैठक

[ad_1]

US High Tariffs: भारत के ऊपर अमेरिकी टैरिफ की नई दरें 50 प्रतिशत 27 अगस्त से प्रभावी हो जाएंगी. इसमें 25 प्रतिशत बेस टैरिफ पहले से लागू है, जबकि 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ रूस से सस्ते दाम पर तेल खरीदने के वजह से भारत के ऊपर पैनल्टी के तौर पर लगाया गया है. बिजनेस स्टैंडर्ड की खबर के मुताबिक, अमेरिकी हाई टैरिफ के प्रभाव का आकलन करने और उसको लेकर कदमों की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से मंगलवार को उच्चस्तरीय बैठक होने जा रही है. इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी कर सकते हैं.

50% टैरिफ से पहले एक्शन में सरकार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी टैरिफ के भारतीय एक्सपोर्ट्स पर पड़ने वाले प्रभाव और उसके उपायों की समीक्षा इस बैठक के दौरान होगी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की तरफ से पहले से ही इस बारे में भारतीय एक्सपोर्ट्स और एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के साथ बैठक कर उनके साथ सलाह मशविरा की जा रही है.

भारतीय सामानों पर 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ से एक तरफ जहां एक्सपोर्ट्स के मुनाफा कम हो जाएंगे तो वहीं दूसरी तरफ महत्वपूर्ण क्षेत्र जैसे कपड़े, लेदर, कैमिकल्स और इंजीनियरिंग के सामानों में वे अमेरिका बाजार में प्रतिस्पर्धा में नहीं टिक पाएंगे.

भारतीय एक्सपोर्ट्स की चिंताओं और अमेरिकी टैरिफ के बीच भारत सरकार ने रूस के साथ ही अन्य नए बाजारों की ओर रुख किया है. इसके अलावा, घरेलू स्तर पर सामानों को खपाने और इकोनॉमी को बूस्ट करने के लिए केन्द्र सरकार की तरफ से जीएसटी रिफॉर्म जैसे पहले ही बड़े ऐलान किए जा चुके हैं. साथ ही, एक्सपोर्ट्स की मदद के लिए सरकार की तरफ से कई अन्य कदमों पर भी विचार किया जा रहा है.

एक्सपोर्टर्स की चिंताओं पर सरकार गंभीर

वाणिज्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “सरकार एक्सपोर्ट सेक्टर को लेकर पूरी तरह गंभीर है. अमेरिकी टैरिफ से जो चुनौतियां सामने आई हैं, उनसे निपटने के लिए वैकल्पिक बाजारों की तलाश और घरेलू खपत को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता है.”

वहीं, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिकी टैरिफ के दबाव को देखते हुए भारतीय कंपनियों को उत्पादों की क्वालिटी और कॉस्ट-इफिशिएंसी पर और ध्यान देना होगा. इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के एक सलाहकार ने कहा, “भारत के पास अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और साउथ-ईस्ट एशिया जैसे बाजारों में अपनी पकड़ मजबूत करने का बड़ा मौका है.”

ये भी पढ़ें: भारत के ग्रोथ पर अमेरिकी एजेंसी की मुहर, राष्ट्रपति ट्रंप को दिखाया आइना, कहा- कुछ नहीं बिगड़ेगा

[ad_2]

Numerology Prediction: 26 अगस्त 2025 का अंक राशिफल, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे!

[ad_1]

Daily Numerology Prediction: ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष का विशेष महत्व होता है. जिस तरह ज्योतिष विद्या की मदद से हम व्यक्ति के भविष्य की जानकारी देते हैं, ठीक उसी तरह हम अंकशास्त्र की मदद से भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी प्राप्त करते हैं. अंक शास्त्र को अंग्रेजी में न्यूरोलॉजी कहते हैं. अंक ज्योतिष में नव ग्रहों के आधार पर गणना की जाती है. आज हम जानेंगे मंगलवार, 26 अगस्त 2025 का दैनिक अंक राशिफल.

मूलांक 1
आज आप अपने आत्मविश्वास के दम पर किसी मुश्किल काम को भी सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं. नई जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे. प्रेम जीवन में थोड़ी गलतफहमी हो सकती है, धैर्य रखें. कार्यक्षेत्र में नए मौके मिलेंगे.

  • शुभ रंग: सुनहरा
  • शुभ अंक: 5

मूलांक 2
आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. रिश्तों में संतुलन बनाए रखें. कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल जरूर मिलेगा. किसी बुजुर्ग से सलाह लाभकारी साबित होगी.

  • शुभ रंग: सफेद
  • शुभ अंक: 7

मूलांक 3
नए विचारों के साथ दिन की शुरुआत करेंगे. कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों को महत्व मिलेगा. स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है. घर में पूजा-पाठ या आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा.

  • शुभ रंग: पीला
  • शुभ अंक: 3

मूलांक 4
अनावश्यक तनाव से बचें. आज थोड़ी थकान या मानसिक उलझन हो सकती है. कार्यक्षेत्र पर काम का दबाव देखने को मिलेगा. इस दौरान पुराने दोस्तों से मुलाकात होने पर मन प्रसन्न भी रहेगा.

  • शुभ रंग: ग्रे
  • शुभ अंक: 4

मूलांक 5
आपके विचारों में तेजी और स्पष्टता रहेगी. बिजनेस में नए क्लाइंट या पार्टनर से फायदा हो सकता है. यात्रा के योग हैं. रोमांटिक लाइफ में ताजगी बनी रहेगी.

  • शुभ रंग: हरा
  • शुभ अंक: 6

मूलांक 6
आज आपकी रचनात्मकता चरम पर रहेगी. कला, फैशन या मीडिया से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है. घर में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी.

  • शुभ रंग: गुलाबी
  • शुभ अंक: 9

मूलांक 7
ध्यान और आत्मचिंतन का दिन है. कार्य में मन थोड़ा कम लगेगा, लेकिन स्थायी योजनाओं पर काम कर सकते हैं. पैसों के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें.

  • शुभ रंग: नीला
  • शुभ अंक: 1

मूलांक 8
आज आपको मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे. नौकरी में पदोन्नति या स्थानांतरण संभव है. प्रेम जीवन में थोड़ा समय दें, दूरी बढ़ सकती है. सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है.

  • शुभ रंग: बैंगनी
  • शुभ अंक: 2

मूलांक 9
ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे. कोई रुका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है. सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा. प्रेमी से मुलाकात या कोई खास तोहफा मिल सकता है.

  • शुभ रंग: लाल
  • शुभ अंक: 8

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

Video: अंकल की इंसानीयत मर गई! किराया न होने पर किशोर को मारे ताबड़तोड़ थप्पड़, वीडियो देख आएगा

[ad_1]

Maharashtra News: महाराष्ट्र के कल्याण स्टेशन के पास एक रिक्शा वाले ने किराया न होने पर एक किशोर को थप्पड़ जड़ने की घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस घटना में रिक्शा वाले ने किशोर को जोर-जोर से थप्पड़ मारे, जबकि किशोर ने माफी मांगते हुए उसके पैर छुए. यह घटना न सिर्फ रिक्शा वाले की हिंसक प्रतिक्रिया को दर्शाती है, बल्कि समाज में मानवीयता की कमी पर भी सवाल खड़े करती है.

 रिक्शा वाले ने किशोर पर हमला कर दिया

घटना कल्याण स्टेशन के पास हुई, जहां एक रिक्शा में बैठा और रिक्शा वाले से किराया पूछा. रिक्शा वीले ने उसे 30 रुपये का किराया बताया, जिस पर किशोर ने सहमति जताई और रिक्शा में बैठ गया. जब रिक्शा कल्याण स्टेशन के पास पहुंचा और किशोर उतरने लगा तो उसने जेब टटोलते हुए कहा कि उसके पास किराया नहीं है और पैसे कहीं गिर गए हैं. इसके बाद रिक्शा वाले ने किशोर पर हमला कर दिया और जोर-जोर से उसे थप्पड़ मारे. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि रिक्शा वाला बुजुर्ग व्यक्ति है, जो सफेद कपड़ों में है और किशोर को लगातार थप्पड़ मार रहा है. 

वहां पर मौजूद आस-पास के लोगों ने वीडियो बनाया

किशोर ने माफी मांगते हुए रिक्शा वाले के पैर छुए, लेकिन इसके बावजूद रिक्शा वाले ने उसे एक और थप्पड़ मारा और फिर उसे जाने दिया. वीडियो में रिक्शा वाले की हिंसक प्रतिक्रिया साफ तौर पर देखी जा सकती है. इस दौरान वहां पर मौजूद आस-पास के लोग वीडियो बना रहे थे, लेकिन किसी ने भी बीच  में आने की कोशिश नहीं की. वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिक्शा वाले पर गुस्सा जाहिर किया है.