डीयू में स्पॉट राउंड से एडमिशन लेने का आखिरी मौका, इन कॉलेजों में अब भी खाली हैं सीटें

[ad_1]

दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने का सपना रखने वाले छात्रों के लिए अब भी उम्मीद की किरण बाकी है. शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक प्रोग्राम (UG Courses) में दाखिले का मौका कुछ कॉलेजों में उपलब्ध है. डीयू प्रशासन ने सोमवार को स्पॉट राउंड एडमिशन के लिए कॉलेजों में खाली सीटों की सूची जारी कर दी है.

डीयू की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार खाली सीटें ज्यादातर साइंस, पंजाबी, संस्कृत और बीकॉम जैसे कोर्सों में बची हैं. इनमें सामान्य से लेकर आरक्षित श्रेणी की सीटें शामिल हैं. स्पॉट राउंड के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और छात्र 27 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं.

28 अगस्त को होगा सीट आवंटन

डीयू स्नातक कोर्स में दाखिला पाने का यह अंतिम मौका माना जा रहा है. प्रशासन को उम्मीद है कि इस राउंड में सारी बची हुई सीटें भर जाएंगी. स्पॉट राउंड के तहत सीटों का आवंटन 28 अगस्त को किया जाएगा. छात्रों को मिली सीट को 29 अगस्त तक स्वीकार करना होगा और इसके बाद 30 अगस्त तक फीस जमा करनी होगी.

इस राउंड की सबसे बड़ी शर्त यह है कि न तो सीट अपग्रेड होगी और न ही दाखिला वापस लिया जा सकेगा. यानी इस बार जो सीट मिलेगी वही अंतिम होगी. यह भी साफ किया गया है कि सिर्फ वही छात्र इसमें हिस्सा ले सकते हैं जिन्हें 24 अगस्त तक किसी भी कॉलेज में एडमिशन नहीं मिल पाया है.

यह भी पढ़ें: CISF की पहली पूर्ण महिला कमांडो यूनिट में कैसे मिलती है नौकरी? जान लें सैलरी से लेकर पोस्ट तक के बारे में सबकुछ

कैसे मिलेगा दाखिला?

स्पॉट राउंड में दाखिला पाने के लिए छात्रों को अपने डैशबोर्ड में जाकर स्पॉट राउंड-1 का विकल्प चुनना होगा. छात्र उन्हीं कोर्स और कॉलेज कॉम्बिनेशन का चुनाव कर पाएंगे जहां उनकी श्रेणी के अनुसार सीटें खाली हैं. यानी, किसे कौन-सी सीट मिलेगी, यह पूरी तरह सीट की उपलब्धता पर निर्भर करेगा.

किन कॉलेजों में कितनी सीटें हैं खाली?

  • आत्माराम कॉलेज – बीकॉम (2), बीकॉम ऑनर्स (1), अंग्रेजी ऑनर्स (2), फिजिक्स ऑनर्स (4), केमिस्ट्री ऑनर्स (4)
  • भारती कॉलेज – बीएससी मैथमेटिक्स ऑनर्स (11), बीकॉम ऑनर्स (10)
  • देशबंधु कॉलेज – फिजिकल साइंस विद केमिस्ट्री (17), एप्लायड फिजिकल साइंस विद इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री (15)
  • दयाल सिंह कॉलेज – फिजिकल साइंस विद केमिस्ट्री (14), पंजाबी (78), संस्कृत (17), बीएससी लाइफ साइंस (3)
  • हंसराज कॉलेज – बीएससी एंथ्रोपोलॉजी (4), इलेक्ट्रॉनिक्स (3), फिजिक्स ऑनर्स (5)
  • कालिंदी कॉलेज – संस्कृत (25), फिजिक्स (8), लाइफ साइंस (6), केमिस्ट्री ऑनर्स (7)
  • हिंदू कॉलेज – फिजिक्स ऑनर्स (4), बॉटनी (3), जूलॉजी (2)
  • जानकी देवी कॉलेज – बीएससी मैथमेटिक्स ऑनर्स (11), संस्कृत ऑनर्स (12)
  • लक्ष्मीबाई कॉलेज – संस्कृत ऑनर्स (11)

    यह भी पढ़ें :  27 अगस्त को है गणेश चतुर्थी, जानें किस राज्य में रहेगी छुट्टी और कहां नहीं?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

6,00,000 छात्रों को अमेरिका में पढ़ने की अनुमति… भारत के किस पड़ोसी पर मेहरबान हुए ट्रंप?

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने छह लाख चीनी छात्रों को अमेरिका आने की अनुमति दी है. उनका कहना है कि अमेरिका के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण है कि चीनी छात्र यहां आए. ट्रंप ने चीन के साथ अमेरिका के रिश्तों पर भी जोर दिया और कहा कि वह इसे लेकर काफी सकारात्मक हैं. ट्रंप का यह भी कहना है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उन्हें बीजिंग बुलाने की इच्छा जाहिर की है.

चीन की तरफ डोनाल्ड ट्रंप के तेवर में काफी नरमी आई है वरना साल की शुरुआत में उन्होंने जिस तरह चीन के खिलाफ टैरिफ वॉर शुरू की और जो रुख अपनाया उससे बिल्कुल नहीं लग रहा था कि वह ऐसे फैसले लेंगे. वर्तमान में अमेरिका में 2,70,000 चीनी छात्र अमेरिकी यूनिवर्सिटी और कॉलेज में पढ़ाई करते हैं.

मई महीने में अमेरिका ने चीनी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए थे, मुख्यरूप से उनके जो चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े हैं या रिसर्च फील्ड में हैं. हालांकि, जून में ट्रंप ने नरम तेवर अपनाते हुए कहा था कि वह चाहते हैं कि चीनी छात्र अमेरिका आएं.

डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (26 अगस्त, 2025) को चीनी छात्रों के लिए यह ऐलान करते हुए कहा, मैंने कई कहानियां सुनी हैं कि हम चीनी छात्रों का आने नहीं दे रहे हैं. हम उन्हें यहां आने के अनुमति दे रहे हैं. ये बहुत जरूरी है कि छह लाख छात्रों को यहां आने की अनुमति दी जाए.चीन के साथ व्यापारिक रिश्तों को लेकर ट्रंप ने कहा कि इसे लेकर काफी सकारात्मक हैं.

ट्रंप ने कहा, ‘चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग चाहते हैं कि मैं चीन जाऊं. हमारे रिश्ते बेहद महत्वपूर्ण हैं. जैसा कि आप जानते हैं, टैरिफ और अन्य चीजों के जरिए काफी सारा पैसा चीन से अमेरिका आता है और हमारा रिश्ता बहुत खास है. हम चीन के साथ रिश्ते अच्छे रखेंगे. आर्थिक रूप से जितने अच्छे रिश्ते हमारे चीन के साथ हैं, उतने अच्छे जो बाइडेन के शासन में नहीं थे.

साल की शुरुआत में ट्रंप ने अमेरिका से आने वाले सामानों पर भारी टैरिफ लगाया था और यह आंकड़ा बढ़ते-बढ़ते 145 परसेंट टैरिफ पर पहुंच गया, जिसके जवाब में चीन ने भी 125 परसेंट टैरिफ की घोषणा कर दी. हालांकि, मई में दोनों तरफ से अतिरिक्त टैरिफ पर रोक लगा दी गई, लेकिन ट्रंप उसके बाद भी कई बार अतिरिक्त टैरिफ लगाने की चेतावनी दे चुके हैं. ट्रंप ने चीनी मैगनेट पर भी 200 प्रतिशत टैरिफ का प्रस्ताव दिया था. उन्होंने कहा था कि मैगनेट की मार्केट में वैश्विक स्तर पर चीन की मोनोपोली है.

[ad_2]

मेरठ के विश्वनाथ मंदिर में अनोखी चोरी, भक्त बनकर चोर ने चुराई चिल्लर और किताबें, Video Viral

[ad_1]

Uttar Pradesh News: धार्मिक स्थलों की पवित्रता और सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं, जब उत्तर प्रदेश के मेरठ के मुल्तानगर स्थित विश्वनाथ मंदिर में चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई. इस घटना में एक चोर ने भक्त का भेष धरकर मंदिर के अंदर प्रवेश किया और देवी माता के चरणों में रखी चिल्लर के साथ-साथ मंदिर से कुछ किताबें भी चुरा लीं. ये पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसने इस चोरी को और भी चर्चा का विषय बना दिया. 

क्या था पूरा मामला?

यह सनसनीखेज घटना टीपीनगर थाना क्षेत्र के मुल्ताननगर में स्थित विश्वनाथ मंदिर में हुई. सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, चोर ने रात के समय मंदिर में प्रवेश किया. उसने भक्त के रूप में मंदिर में कदम रखा और पहले आसपास का मुआयना किया, ताकि यह साफ हो सके कि कोई उसे देख नहीं रहा. इसके बाद उसने मंदिर के गर्भगृह में लगी रेलिंग को फांदा और देवी माता की मूर्ति के चरणों में रखे सिक्कों को चुरा लिया. चोर ने मूर्ति के पास रखे कपड़ों को हल्का सा उठाकर चिल्लर निकाली, जिसे भक्त श्रद्धा से माता के चरणों में चढ़ाते हैं.


चोर ने मंदिर से किताबें भी चुराईं

वीडियो में आगे देखा गया है कि इसके बाद चोर ने मंदिर में रखी एक अलमारी की ओर देखा, जहां से उसने कुछ किताबें भी चुराई. हैरानी की बात यह है कि चोरी करने के बाद चोर ने माता की मूर्ति के सामने हाथ जोड़े, मानो भगवान से माफी मांग रहा हो और फिर तेजी से मंदिर से फरार हो गया. इस पूरी घटना को मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों ने रिकॉर्ड कर लिया है, जो अब पुलिस जांच का आधार बना हुआ है. पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है.


टी20 इंटरनेशनल करियर में कभी बिना खाता खोले नहीं हुए आउट, जानिए कौन हैं ये खिलाड़ी?

[ad_1]

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए सबसे मुश्किल पलों में से एक होता है ‘डक’ यानी बिना रन बनाए आउट होना, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने अपने करियर में कभी डक नहीं झेला और लगातार टीम के लिए योगदान दिया. आइए जानते हैं उन खास बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने अब तक इस शर्मनाक रिकॉर्ड से खुद को बचाए रखा है.

मर्लन सैमुअल्स – वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज मर्लन सैमुअल्स ने 2007 से 2018 तक 67 टी20आई मैच खेले और 65 पारियों में बल्लेबाजी की. इस दौरान उन्होंने 1611 रन बनाए, जिसमें 10 अर्धशतक शामिल हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 89 रन रहा और करियर स्ट्राइक रेट 116.23 का रहा. खास बात ये है कि इतने लंबे करियर में एक भी बार वो बिना खाता खोले पवेलियन नहीं लौटे.

दिनेश चांदीमल – श्रीलंका

श्रीलंका के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश चांदीमल ने 2010 से 2025 तक 69 मैचों में हिस्सा लिया और 62 पारियों में 103.49 के स्ट्राइक रेट से कुल 1066 रन बनाए. उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 66 रन का है. चांदीमल ने इस दौरान 6 शानदार अर्धशतक जमाए. उनकी सबसे खास उपलब्धि यही रही कि इतने लंबे करियर में उन्हें कभी ‘डक’ का सामना नहीं करना पड़ा.

फाफ डु प्लेसिस – दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज फाफ डु प्लेसिस ने 50 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले और सभी पारियों में रन बनाए. उन्होंने अपने करियर में कुल 1528 रन ठोके, जिसमें एक शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 119 रन का रहा. 134.38 की स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने अपने करियर को यादगार बनाया और बिना ‘डक’ के इसे समाप्त किया.

नजमुल हुसैन शांतो – बांग्लादेश

बांग्लादेश के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज नजमुल हुसैन शांतो ने 2019 से 2025 तक 50 मैच खेले और 48 पारियों में 987 रन बनाए. 71 रन उनका सर्वोच्च स्कोर है और उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 109.06 रहा और उन्होंने हर बार खाता खोलकर अपनी टीम को मजबूत शुरुआत देने का काम किया.

हैरी ब्रूक – इंग्लैंड

इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने 2022 से अब तक 47 मैच खेले और 40 पारियों में बल्लेबाजी की और कभी भी डक पर आउट नही हुए. उन्होंने 147.21 के स्ट्राइक रेट से 873 रन बनाए, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 81 रन है. ब्रूक ने अपनी बल्लेबाजी से साबित किया कि वो मुश्किल परिस्थितियों में भी टीम को निराश नहीं करते है.

[ad_2]

चार कैमरों और इन धांसू फीचर्स से लैस होगा किताब की तरह खुलने वाला आईफोन, कलर ऑप्शन भी आए सामने

[ad_1]

Foldable iPhone Expected Features: अमेरिकी टेक दिग्गज ऐप्पल ने अपनी आईफोन लाइनअप में बड़े बदलाव करने का मन बना लिया है. कुछ दिन पहले ही जानकारी सामने आई थी कि कंपनी 2026 में अपना पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च कर सकती है. गूगल और सैमसंग जहां फोल्डेबल फोन मार्केट में अपनी जगह मजबूत कर चुकी है, वहीं ऐप्पल की तरफ से अभी तक ऐसा फोन लॉन्च नहीं किया गया है. ऐसे में लोगों को इस फोन का बेसब्री से इंतजार है. आइए जानते हैं कि अभी तक पहले फोल्डेबल आईफोन को लेकर क्या-क्या जानकारी सामने आई है.

किताब की तरह खुलेगा फोल्डेबल आईफोन

ऐप्पल ने फोल्डेबल आईफोन को V68 कोडनेम दिया है. किताब की तरह खुलने वाले इस आईफोन में चार कैमरे होंगे. यह रियर में डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा. एक कैमरा इनर और एक कैमरा कवर स्क्रीन पर दिया जाएगा. कंपनी इसकी ड्यूरेबिलिटी बढ़ाने के लिए फेसआईडी की जगह टचआई देगी. इतना ही नहीं, इस फोन में सिम कार्ड स्लॉट नहीं होगा, जिसका मतलब है कि यह केवल ई-सिम को सपोर्ट करेगा. कनेक्टिविटी के लिए इसमें ऐप्पल अपने इन-हाउस मॉडम को यूज करेगी.

कलर ऑप्शन और कीमत को लेकर मिली ये जानकारी

बाकी आईफोन की तरह ऐप्पल इस मॉडल के कई कलर ऑप्शन लॉन्च नहीं करेगी. अभी तक की जानकारी के मुताबिक, इसे सिर्फ ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा. कीमत की बात करें तो ग्राहकों को इसके लिए 1.75 लाख रुपये तक खर्च करने पड सकते हैं. हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 

बड़े बदलाव की तैयारी में ऐप्पल

2027 में आईफोन को 20 साल पूरे हो जाएंगे और कंपनी इस मौके पर आईफोन में बड़े बदलाव करेगी. बताया जा रहा है कि 2027 में आईफोन में स्क्वेयर कॉर्नर मिलने बंद हो जाएंगे और नए डिजाइन को लिक्विड ग्लास इंटरफेस के हिसाब से तैयार किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें-

iPhone 17 Pro में मिलने वाले हैं ये धाकड़ फीचर्स, महंगे से महंगे फोन के छूट जाएंगे पसीने

[ad_2]

स्पाइडर-मैन का कट गया 15000 का चालान, पुलिस ने जब्त की बाइक, वीडियो वायरल

[ad_1]

Odisha News: सोशल मीडिया पर आपने कई स्टंटबाजी के वीडियोज देखें होंगे, लेकिन क्या आपने ऐसा अनोखा वीडियो देखा है. जहां एक युवक स्पाइडर-मैन की पोशाक पहनकर बाइक पर स्टंट करने का प्रयास कर रहा है. ये वीडियो ओडिशा के राउरकेला से सामने आया है. युवक की ये हरकत उसे काफी महंगी पड़ गई.

पुलिस ने युवक को बिना हेलमेट के व्यस्त सड़क पर तेज स्पीड से बाइक चलाते और स्टंटबाजी करते हुए पकड़ा. यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने युवक पर भारी-भरकम जुर्माना भी लगाया और उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया.


युवक ने रास्ते में अलग-अलग तरह के स्टंट किए

यह घटना राउरकेला के एक व्यस्त मार्ग पर हुई, जहां युवक ने स्पाइडर-मैन की पोशाक पहनकर बाइक पर स्टंट करने की कोशिश की. वह बिना हेलमेट के तेज स्पीड में बाइक चला रहा था और रास्ते में अलग-अलग तरह के स्टंट कर रहा था, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी हुई. स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने तुंरत कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ लिया.

पुलिस ने बताया कि युवक ने न सिर्फ यातायात नियमों का उल्लंघन किया, बल्कि अपनी और अन्य लोगों की सुरक्षा को भी खतरे में डाला. युवक ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए बनाई है, लेकिन वायरल होने के लिए अपनी और दूसरों की जान खतरे में डालना कहां की समझदारी है. 

पुलिस ने युवक पर 15000 रुपये का जुर्माना लगाया

ये कोई पहली घटना नहीं है. पहले भी कई स्टंटबाजी के मामले देखने को मिले हैं. पुलिस ने युवक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट (Motor Vehicle Act) के तहत कार्रवाई की. उसे 15000 रुपये का जुर्माना लगाया गया, जो यातायात नियमों के उल्लंघन और बिना हेलमेट के बाइक चलाने जैसे अपराधों के लिए निर्धारित है. इसके अलावा पुलिस ने युवक की बाइक भी जब्त कर ली है, ताकि भविष्य में इस तरह के स्टंट से बचा जा सके.

ये भी पढ़ें: मेरठ के विश्वनाथ मंदिर में अनोखी चोरी, भक्त बनकर चोर ने चुराई चिल्लर और किताबें, Video Viral


संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त क्या करती हैं? कहां रहती हैं? कितना कमाती हैं, जानें सब कु

[ad_1]

संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर खबरों में हैं. हाल ही में उन्होंने फैमिली और पेरेंट्स के खिलाफ एक लंबा-चौड़ा क्रिप्टिक पोस्ट लिखा. त्रिशाला ने लिखा कि जिससे आपका खून का रिश्ता है, जरुरी नहीं है कि वो आपकी जिंदगी में जगह पाने का हकदार हो. कभी कभी आपको जानने वाले लोग ज्यादा थका देते हैं और उन्हें परिवार कहा जाता है. आपको फैमिली इमेज बनाए रखने की बजाय मेंटल हेल्थ को प्रायोरिटी देने का हक है. 

क्या करती हैं त्रिशाला दत्त?

त्रिशाला की ये पोस्ट वायरल है. ऐसे में आइए जानते हैं त्रिशाला दत्त क्या करती हैं और कैसे कमाई करती हैं. बता दें कि त्रिशाला दत्त अमेरिका में रहती हैं. वो पेशे से Psychotherapist हैं.

त्रिशाला दत्त की कमाई का जरिया

त्रिशाला दत्त की नेटवर्थ की बात करें तो  उन्होंने रियल स्टेट, स्टॉक्स,बॉन्ड, क्रिप्टोकरेंसी में इंवेस्ट किया हुआ है. त्रिशाला बॉलीवुड, ब्यूटी व्लॉग्स और सोशल मीडिया के जरिए पैसा कमाती हैं. वो एंडोर्समेंट भी करती हैं. 


त्रिशाला दत्त की नेटवर्थ कितनी है?

त्रिशाला का बैकग्राउंड साइकोलॉजी और क्रिमिनल लॉ से है तो वो कंसल्टिंग और थेरेपी सर्विसेस से भी पैसा कमाती हैं. त्रिशाला इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव हैं और उनके 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. रिपोर्ट्स हैं कि त्रिशाला की नेटवर्थ 8 करोड़ रुपये है.

मालूम हो कि त्रिशाला दत्त संजय दत्त और ऋचा शर्मा है. ऋचा शर्मा अब इस दुनिया में नहीं हैं. त्रिशाला का जन्म 10 अगस्त 1988 को हुआ था. त्रिशाला बचपन से ही अमेरिका में रही हैं. उनके ननिहाल ने उन्हें पाला है. संजय अक्सर उनसे मिलने जाते रहते हैं. त्रिशाला सोशल मीडिया पर संजय से जुड़ी पोस्ट शेयर करती रहती हैं. त्रिशाला की पोस्ट और फोटोज को फैंस बहुत पसंद करते हैं.

ये भी पढ़ें- ‘बस प्यार मिलता रहे’, विराहट कोहली पर बोलीं अवनीत कौर, वीडियो वायरल



[ad_2]

Ganesh Chaturthi 2025 LIVE: गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को, गणपति स्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त

[ad_1]

Ganpati Sthapana Muhurat 2025 Live: बुधवार, 27 अगस्त 2025 को गणेश चतुर्थी है. इस दिन से ही दस दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत होती है. वहीं इस साल गणेश चतुर्थी का दिन कई मायनों में शुभ भी रहेगा, क्योंकि 27 अगस्त को चित्रा नक्षत्र, बुधवार का दिन और भाद्रपद का संयोग भी है. आइये जानते हैं इस दिन किस समय करें बप्पा की मूर्ति की स्थापना और कैसे करें पूजा.

गणपति स्थापना का सबसे शुभ समय 

गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना के लिए मध्याह्न काल को सबसे अच्छा माना जाता है. गणेश पुराण के मुताबिक, भाद्रपद माह, चित्रा नक्षत्र और बुधवार के संयोग में ही माता पार्वती ने दोपहर के समय भगवान गणेश को अवतरित किया था. इस वर्ष गणपति स्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त रहेंगे, जिसमें आप विधि-विधान से सिद्धि विनायक को स्थापित कर सकते हैं.





गणपति स्थापना के लिए पहला मुहूर्त सुबह 11 बजकर 10 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक
गणपति स्थापना के लिए दूसरा मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 45 मिनट से शाम 6 बजकर 45 मिनट तक

गणेश चतुर्थी पर सिद्धि विनायक रूप में पूजे जाते हैं बप्पा

भाद्रमाह में पड़ने वाली चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा सिद्धि विनायक रूप में की जाती है. इस रूप में भगवान की पूजा करने से सारे काम सफल होते हैं. इसलिए सभी मांगलिक कार्यों से पहले इसी रूप में बप्पा की पूजा की जाती है. बप्पा का यह रूप सुख और समृद्धि प्रदान करने वाला है.

गणेश स्थापना की पूजा सामग्री

गणपति की स्थापना के लिए आपको एक लकड़ी की चौकी, पीला कपड़ा, अक्षत, तांबे का कलश या पात्र, शुद्ध जल, दूर्वा घास, दूध, फूल, लाल चंदन, कलावा, घी-बाती, पंचामृत, अष्टगंध, अबीर, गुलाल, सिंदूर, हल्दी, पान का पत्ता, मोदक- लड्डू, धूप, कपूर आदि जैसे चीजों की आवश्यकता होगी.

गणपति स्थापना की विधि

  • सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहन लें.
  • सबसे पहले गणपति स्थापना का संकल्प लेना चाहिए और फिर भगवान के स्थापना की तैयारी करनी चाहिए.
  • चौकी पर कपड़ा बिछाकर अक्षत रखें और कुमकुम से स्वास्तिक बनाएं. फिर इसके ऊपर भगवान की मूर्ति स्थापित करें.
  • गणेश जी की मूर्ति में जल, दूध और पंचामृत से अभिषेक करें. इसके बाद नए वस्त्र और जनेऊ पहनाएं.
  • घी का दीपक जलाएं. भगवान को चंदन और अष्टगंध से तिलक करने के बाद फल, फूल, दूर्वा और भोग अर्पित करें.
  • इसके बाद सपरिवार भगवान गणेश की आरती करें.

[ad_2]

ऑस्ट्रेलिया ने ईरान से तोड़े राजनयिक संबंध, ईरानी राजदूत को किया निष्कासित

[ad_1]

ऑस्ट्रेलिया और ईरान के बीच रिश्तों में दरार बढ़ती नजर आ रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया ने ईरान से अपने राजनयिक संबंध तोड़ दिए हैं. उसने ईरान के राजदूत को भी देश से निकाल दिया है. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया की सुरक्षा खुफिया संगठन (ASIO) ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स को देश में हुए दो अटैक के लिए जिम्मेदार माना है.

दरअसल ऑस्ट्रेलिया ने ईरान पर यहूदी विरोधी हमले करने का आरोप लगाया है. सिडनी में पिछले साल 20 अक्तूबर को लुईस कॉन्टिनेंटल किचन और 6 दिसंबर को मेलबर्न में अदास इजरायल सिनेगॉग पर अटैक हुआ था. दावा किया गया है कि इन हमलों में ईरानी सरकार का हाथ था. ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बनीज ने इन हमलों को सामाजिक एकता को कमजोर करने वाला बताया है. उनका कहना है कि ऑस्ट्रेलिया में मतभेद पैदा करने की कोशिश हो रही है.

ईरानी राजदूत को ऑस्ट्रेलिया छोड़ने के लिए दिया गया सात दिन का वक्त

सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक अल्बानीज ने बताया कि ईरानी राजदूत अहमद सादेघी और तीन अन्य राजनयिक कर्मचारियों को देश छोड़ने के लिए सात दिन का समय दिया गया है. दूसरे विश्व युद्ध के बाद यह पहली बार है जब ऑस्ट्रेलिया ने किसी विदेशी राजदूत को देश से निकाला है.

ऑस्ट्रेलिया में हुए हमलों को लेकर क्या बोले ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री अल्बनीज ने खुफिया एजेंसी का हवाला देते हुए कहा,ASIO (ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा खुफिया संगठन) पर्याप्त विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर एक बेहद परेशान करने वाले निष्कर्ष पर पहुंचा है. इनमें से कम से कम दो हमलों का निर्देश ईरान सरकार ने दिया था. ईरान ने इसे छिपाने की कोशिश की है, लेकिन ASIO का आंकलन है कि हमलों के पीछे ईरान का ही हाथ था.”  बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने ईरान की राजधानी तेहरान में अपने दूतावास का संचालना फिलहाल बंद कर दिया है.

[ad_2]

दही Vs छाछ, जानिए दोनों में से कौन है आपकी हेल्थ के लिए बेस्ट

[ad_1]

Curd vs Buttermilk Health Benefits: गर्मियों की तपती दोपहर हो या फिर सर्दियों का हल्का सा भोजन, भारतीय रसोई में दही और छाछ हमेशा से खास जगह रखते आए हैं. दोनों का स्वाद अलग है, बनावट अलग है और फायदे भी अपने-अपने ढंग से शरीर को पोषण देते हैं. अक्सर लोग इस उलझन में रहते हैं कि दही और छाछ में से कौन-सा स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद है? आइए जानते हैं इन दोनों के गुणों और कमियों के बारे में.

डॉ. रूपाली जैन का कहना है कि, दही और छाछ दोनों ही हमारी सेहत के लिए लाभकारी हैं, लेकिन इन्हें चुनते समय अपनी जरूरत और मौसम का ध्यान रखना जरूरी है. दही प्रोटीन और कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत है, जिससे हड्डियां मज़बूत होती हैं और इम्यूनिटी बढ़ती है. वहीं छाछ पाचन को दुरुस्त करती है और शरीर को ठंडक प्रदान करती है. गर्मियों में छाछ और सर्दियों में दही का सेवन अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है.

ये भी पढ़े- मेंटल हेल्थ करनी है मजबूत तो रोजाना खेलें ये इनडोर गेम्स, डॉक्टर भी करते हैं रेकमंड

दही

दूध को जमाकर तैयार किया गया दही न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि इसमें मौजूद कैल्शियम, प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स शरीर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं.

  • दही हड्डियों और दाँतों को मज़बूती देता है.
  • यह पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाकर पाचन शक्ति सुधारता है.
  • रोजाना दही खाने से इम्यूनिटी मज़बूत होती है और शरीर को ऊर्जा मिलती है.
  • वजन बढ़ाना चाहते हैं तो दही इसमें मददगार साबित हो सकता है क्योंकि इसमें पोषण तत्व अधिक घनत्व में मौजूद होते हैं.

छाछ

छाछ और दही को फेंटकर और उसमें पानी मिलाकर तैयार की जाती है. यह हल्की, पचने में आसान और गर्मियों में शरीर को ठंडक देने वाली होती है.

  • छाछ में मौजूद लैक्टिक एसिड पाचन को दुरुस्त करता है और गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत देता है.
  • यह शरीर में डिहाइड्रेशन रोकती है और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखती है.
  • छाछ वजन घटाने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प है क्योंकि यह हल्की और कम कैलोरी वाली होती है.
  • इसमें मसाले (जैसे भुना जीरा, काला नमक) डालकर पीने से इसका स्वाद और फायदे दोनों बढ़ जाते हैं.

दही Vs छाछ

  • अगर आपको मजबूत हड्डिया और इम्यूनिटी चाहिए तो दही बेहतर विकल्प है.
  • अगर आपको हल्की, पचने में आसान और ठंडक देने वाली ड्रिंक चाहिए तो छाछ चुनें.
  • मोटापे से परेशान हैं तो छाछ ज्यादा मददगार है, वहीं अगर आप शरीर को ऊर्जा देना चाहते हैं तो दही उपयोगी है.
  • दोनों ही शरीर को अलग-अलग तरीके से फायदा पहुंचाते हैं, इसलिए डाइट और मौसम के हिसाब से इन्हें चुनना सबसे अच्छा है.

ये भी पढ़ें: बदल रहा है पेशाब का रंग, कहीं पित्त की थैली में पथरी तो नहीं?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]