कार में आई खराबी तो वकील ने शाहरुख खान और दीपिका पर करा दी FIR- सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मज

[ad_1]

भारत के खिलाफ 1 विकेट से जीता पाकिस्तान, शाहिद अफरीदी ने छक्का लगाकर दिलाई थी जीत

[ad_1]

क्रिकेट में जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होता है तो रोमांच अपने चरम पर पहुंच जाता है. पिछले कई सालों से टीम इंडिया पाकिस्तान पर हावी रही है. अब 2025 एशिया कप में एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने आने वाली हैं तो फैंस पुराने मैचों को याद कर रहे हैं. इसी कड़ी में हम आज उस मैच की बात कर रहे हैं, जब शाहिद अफरीदी ने करोड़ों भारतीय फैंस का दिल तोड़ा था. अफरीदी ने अंतिम ओवर में अश्विन पर छक्का लगाकर पाकिस्तान को एक विकेट से मैच जिताया था. 

ये बात 2014 एशिया कप की है. बांग्लादेश के ढाका में टीम इंडिया ने पहले खेलने के बाद 50 ओवर में 8 विकेट पर 245 रन बनाए थे. भारत के लिए रोहित शर्मा ने 56, अंबाती रायडू ने 58 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 52 रनों की पारी खेली थी. इस मैच में शिखर धवन ने 10, विराट कोहली ने 05 और दिनेश कार्तिक ने 23 रन बनाए थे. पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी में सईद अजमल ने 3 विकेट झटके. इसके अलावा मोहम्मद तलहा और मोहम्मद हफीज को दो-दो विकेट मिले थे. 

71/0 से पाकिस्तान ने गंवा दिए थे 203 पर 6 विकेट, अंतिम ओवर तक गया मैच

246 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 71 रनों की ओपनिंग साझेदारी की. शरजील खान 25 और अहमद शहजाद ने 42 रन बनाए. तीन नंबर पर उतरे मोहम्मद हफीज ने 75 रनों की पारी खेली. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने दमदार वापसी की और मैच पाकिस्तान से लगभग छीन लिया था. मिस्बाह उल हक 01 और उमर अकमल 04 रन बनाकर आउट हुए. शोएब मकसूद ने 38 रनों की पारी खेली. अंत में फिर विकटों की लाइन लगी और पाकिस्तान ने 49.1 ओवर में 236 रनों पर 9 विकेट गंवा दिए. 

अंतिम 5 गेंद में बनाने थे 10 रन, बचा था 1 विकेट

पाकिस्तान को लास्ट ओवर में 10 रन बनाने थे. गेंद थी अश्विन के हाथ में. पहली गेंद पर सईद अजमल आउट हो गए. ऐसा लगा कि भारत यह मैच जीत लेगा, लेकिन शाहिद अफरीदी ने ऐसा नहीं होने दिया. अफरीदी ने दो छक्के लगाए और पाकिस्तान को दो गेंद शेष रहते मैच जिता दिया. अफरीदी इस मैच में 18 गेंद में 34 रनों पर नाबाद लौटे. उनके बल्ले से 2 चौके और 3 छक्के निकले.

[ad_2]

फ्री आएगा YouTube Premium, फ्लिपकार्ट ले आई नया मेंबरशिप प्लान, यूजर्स को मिलेगा एडिशनल डिस्काउ

[ad_1]

Flipkart Black: इस फेस्टिवल सीजन फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को एडिशनल डिस्काउंट के साथ फ्री में यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी दे रही है. दरअसल, कंपनी ने Flipkart Black नाम से एक नया मेंबरशिप प्रोग्राम लॉन्च किया है. इसमें ग्राहकों को सेल की अर्ली एक्सेस, एक्सक्लूसिव डिस्काउंट और एक साल के लिए फ्री यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन समेत कई फायदे मिलने वाले हैं. फ्लिपकार्ट इस प्रोग्राम के जरिए अमेजन प्राइम को टक्कर देना चाह रही है. 

मेंबरशिप में क्या-क्या फायदे मिलेंगे?

इस प्लान का सबसे बड़ा फायदा फ्री यूट्यूब प्रीमियम है. यह एक साल तक वैलिड होगा और इसे एक ही यूट्यूब अकाउंट से लिंक किया जा सकता है. इसके अलावा ब्लैक प्रोग्राम के सब्सक्राइबर्स को हर फ्लिपकार्ट और फ्लिपकार्ट मिनट्स पर हर ऑर्डर पर 100 रुपये तक कैशबैक और मंथली 800 सुपरकॉइन्स कमाने का मौका मिलेगा. इसके साथ सब्सक्राइबर्स को प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक्स पर एक्सक्लूसिव डिस्काउंट, फ्लिपकार्ट सेल की बाकी ग्राहकों से पहले एक्सेस और प्रायोरिटी कस्टमर सर्विस मिलेगी. फ्लिपकार्ट के इस सब्सक्रिप्शन का फायदा ट्रैवल पर भी मिलेगा. इस प्रोग्राम के मेंबर क्लियरट्रिप पर महज एक रुपये में फ्लाइट कैंसिलेशन और रिशेड्यूलिंग कर सकेंगे. 

कितनी है कीमत?

फ्लिपकार्ट ने इस प्रोग्राम को अपने VIP प्लान से ऊपर पॉजिशन किया है, जिसकी कीमत 799 रुपये प्रति वर्ष है. ब्लैक प्रोग्राम की कीमत भारत में 1,499 रुपये रखी गई है, लेकिन इंट्रोडक्टरी ऑफर के तौर पर यह अभी महज 990 रुपये में उपलब्ध है. ऐसे में अगर आप इस फेस्टिवल सीजन फ्लिपकार्ट से ढेर सारी शॉपिंग का मन बना रहे हैं तो यह प्लान आपके खूब काम आ सकता है. 

अमेजन को टक्कर देने का इरादा

इस नए मेंबरशिप प्रोग्राम के जरिए फ्लिपकार्ट की योजना अमेजन प्राइम मेंबरशिप को टक्कर देना है. अमेजन प्राइम की कीमत 1,499 रुपये सालाना है. इसमें ग्राहकों को प्राइम वीडियो और सेल की पहले एक्सेस मिलती है. 

ये भी पढ़ें-

चार कैमरों और इन धांसू फीचर्स से लैस होगा किताब की तरह खुलने वाला आईफोन, कलर ऑप्शन भी आए सामने

[ad_2]

डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ विवाद के बीच 4 बार लगाया फोन, PM मोदी ने नहीं की बात; अखबार का बड़ा दावा

[ad_1]

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब से भारत पर 50 फीसदी टैरिफ का ऐलान किया है तब से दोनों देशों के रिश्तों में तल्खियां बढ़ी हुई हैं. इस बीच जर्मनी के एक अखबार ने दावा किया है कि ट्रंप ने टैरिफ विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चार बार कॉल किया, लेकिन पीएम मोदी ने उनसे बात करने से मना कर दिया.

ट्रंप ने टैरिफ विवाद के बीच 4 बार लगाया फोन

जर्मन न्यूज पेपर FAZ ने दावा किया है कि भारत को डेड इकोनॉमी कहने पर पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से नाराज हैं. ट्रंप के टैरिफ की वजह से 25 सालों से चले आ रहे भारत-अमेरिका संबंधों में खटास आ गई. अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है, जो ब्राजील के अलावा किसी दूसरे देश के लिए सबसे अधिक है. अमेरिका ने रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर भारत पर जुर्माना भी लगाया है. FAZ का दावा है कि ट्रंप ने हाल के हफ्तों में चार बार पीएम मोदी को फोन किया, लेकिन उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया.

ट्रंप से क्यों नाराज हैं पीएम मोदी?

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 31 जुलाई को कहा, “मुझे इसकी परवाह नहीं है कि भारत रूस के साथ क्या करता है. वे दोनों मिलकर अपनी मृत अर्थव्यवस्थाओं को नीचे गिरा सकते हैं. हमने भारत के साथ बहुत कम व्यापार किया है, उनके टैरिफ बहुत ऊंचे हैं, जो कि दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ वाले देशों में से एक हैं.” जर्मनी के अखबार ने दावा किया है कि पीएम मोदी ट्रंप की इसी टिप्पणी से नाराज हैं.

जर्मन न्यूज पेपर में दावा किया गया है कि ट्रंप ने इसके बाद कई बार पीएम मोदी को मनाने की कोशिश की. इसमें कहा गया कि भारत मौजूदा समय में बहुत ही सावधानीपूर्वक कदम उठा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी अमेरिकी कृषि व्यवसाय के लिए भारत के बाजार खोलने के ट्रंप के दबाव का भी विरोध कर रहे हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने को लेकर नोटिस जारी कर दिया है. इसमें बताया गया है कि नया टैरिफ सिस्टम 27 अगस्त रात 12.01 बजे से लागू होगा.

ये भी पढ़ें : Trump on Kim Jong Un: अगला टारगेट नॉर्थ कोरिया! तानाशाह किम जोंग उन से मिलना चाहते हैं ट्रंप! जानें क्या है प्लान?

[ad_2]

गाय ने अचानक खोया आपा और महिला पर कर दिया जानलेवा हमला! सींग घुसाए, दीवार में घुसाया- डरा रहा..

[ad_1]

सोशल मीडिया पर आए दिन हैरान कर देने वाले वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन इन दिनों जो क्लिप वायरल हो रही है उसने लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि एक अधेड़ महिला सड़क किनारे से गुजर रही होती है. महिला ने साड़ी पहन रखी होती है और वो बिल्कुल सामान्य ढंग से अपने रास्ते पर चल रही होती है. लेकिन तभी वहां मौजूद गाय अचानक बेकाबू हो जाती है और सीधे महिला पर टूट पड़ती है. वायरल वीडियो लोगों को डरा रहा है और सवाल खड़े कर रहा है कि कब तक लोग आवारा जानवरों के हमले का शिकार होते रहेंगे.

गाय ने किया महिला पर हमला

वीडियो में देखा जा सकता है कि गाय महिला को सींग से उछालकर पहले तो जमीन पर पटक देती है. महिला संभल भी नहीं पाती कि गाय उसे घसीटते हुए घर की दीवार में घुसाने की कोशिश करती है. यह नजारा इतना डरावना था कि आसपास मौजूद लोग भी एक पल के लिए सहम जाते हैं. महिला दर्द से कराहने लगती है और वहां अफरा-तफरी मच जाती है.

दौड़कर बचाने आया शख्स

गनीमत रही कि कुछ ही देर में आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं. एक शख्स महिला को बचाने के लिए सीधे गाय के सामने आ जाता है. लेकिन गाय का गुस्सा इतना बढ़ चुका था कि वह उस शख्स पर भी टूट पड़ती है. देखते ही देखते गाय उसे भी सींग से मारने की कोशिश करती है, मगर बहादुरी दिखाते हुए वह शख्स गाय के सींग पकड़ लेता है और बड़ी मुश्किल से उसे साइड कर देता है. इसी बीच अन्य लोग महिला को वहां से सुरक्षित निकाल लेते हैं.

यह भी पढ़ें: Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…आवारा जानवरों को शेल्टर भेजा जाए. एक और यूजर ने लिखा…दूध देना बंद करते ही इनके मालिक इन्हें आवारा छोड़ देते हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई को दिल से सलाम जिसने जान पर खेलकर महिला की जान बचाई.

यह भी पढ़ें: डोगेश भाइयों की जीत हुई… आवारा कुत्तों पर सुप्रीम डिसीजन से झूम गया इंटरनेट, शेयर हो रहे मजेदार मीम्स 


द ग्रेट खली ने किया है इन बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में काम, एक ने तो की थी 2000 करोड़ से ज्यादा कमाई

[ad_1]

इंडस्ट्री के सबसे अच्छे एक्टर्स में से एक, फिर भी 6 साल से नहीं दे पा रहे हिट, करोड़ों में लेते हैं फीस

इंडस्ट्री के सबसे अच्छे एक्टर्स में से एक, फिर भी 6 साल से नहीं दे पा रहे हिट, करोड़ों में लेते हैं फीस

[ad_2]

ICSI ने शुरू की CS एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल दिसंबर सेशन 2025 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जानें ड

[ad_1]

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने सीएस (कंपनी सेक्रेटरी) एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल कोर्स के दिसंबर 2025 सेशन की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. हाल ही में 25 अगस्त को जून सेशन का रिजल्ट घोषित किया गया था, जिसके बाद अब योग्य उम्मीदवार दिसंबर में होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह मौका उन छात्रों के लिए खास है, जो कंपनी सचिव बनने का सपना देख रहे हैं और जून सेशन में किसी कारण शामिल नहीं हो पाए थे.

ऑनलाइन भरें आवेदन पत्र

सीएस दिसंबर 2025 सेशन के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है. उम्मीदवारों को इसके लिए आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट smash.icsi.edu पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा. ऑफलाइन आवेदन की कोई व्यवस्था नहीं है.

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

बिना लेट फीस के आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 सितंबर 2025 है. वहीं, जो छात्र किसी कारण निर्धारित समय पर फॉर्म नहीं भर पाते हैं, वे लेट फीस 250 रुपये देकर 10 अक्टूबर 2025 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: CISF की पहली पूर्ण महिला कमांडो यूनिट में कैसे मिलती है नौकरी? जान लें सैलरी से लेकर पोस्ट तक के बारे में सबकुछ

जून सेशन का रिजल्ट जारी

आईसीएसआई ने 25 अगस्त को सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल जून 2025 सेशन का रिजल्ट घोषित कर दिया. उम्मीदवार अपनी ई-मार्कशीट संस्थान की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. यदि किसी उम्मीदवार को मार्कशीट डाउनलोड करने में समस्या आती है, तो वे संस्थान से ईमेल आईडी exom@icsi.edu पर संपर्क कर सकते हैं.

परीक्षा शुल्क

  • एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (Executive Programme) – प्रति ग्रुप 1500 रुपये
  • प्रोफेशनल प्रोग्राम (Professional Programme) – प्रति ग्रुप 1800 रुपये
  • लेट फीस – आवेदन में देरी होने पर 250 रुपये
  • केंद्र/ग्रुप/माध्यम/विषय परिवर्तन शुल्क – 250 रुपये
  • ग्रुप जोड़ने का शुल्क – 250 रुपये
  • विदेशी परीक्षा केंद्र (दुबई) से परीक्षा देने पर – 100 अमेरिकी डॉलर (भारतीय रुपये में)

जरूरी दिशा-निर्देश

  • परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को कुछ महत्वपूर्ण शर्तें पूरी करनी होंगी.
  • एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम दोनों के लिए ऑनलाइन प्री-एग्जाम टेस्ट पास करना जरूरी है.
  • फरवरी 2025 से पहले पंजीकृत एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के छात्रों को वन डे ओरिएंटेशन प्रोग्राम (ODOP) पूरा करना होगा.
  • फरवरी 2025 के बाद पंजीकृत छात्रों को केवल प्री-एग्जाम टेस्ट देना होगा.

    यह भी पढ़ें :  27 अगस्त को है गणेश चतुर्थी, जानें किस राज्य में रहेगी छुट्टी और कहां नहीं?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

आपस में भिड़ गए प्रेमानंद महाराज और रामभद्राचार्य के भक्त! सोशल मीडिया पर जमकर मचाया गदर

[ad_1]

रामभद्राचार्य और प्रेमानंद महाराज के बीच चल रहे बवाल से तो आप बखूबी वाकिफ होंगे. हाल ही में रामभद्राचार्य ने प्रेमानंद महाराज के लिए कुछ कठोर शब्दों का इस्तेमाल किया जिससे कहीं ना कहीं बवाल हो गया. इतना ही नहीं, उन्होंने प्रेमानंद महाराज को संस्कृत में श्लोक बोलने की चुनौती दे डाली जिसके बाद संत समाज में बयानों का दौर जारी है.

आपस में भिड़ गए प्रेमानंद महाराज और रामभद्राचार्य के भक्त! सोशल मीडिया पर जमकर मचाया गदर

लेकिन अब ये बवाल बढ़ता बढ़ता इन दोनों के भक्तों तक आ पहुंचा है. जी हां, जमीनी विवाद के बाद अब इस बवाल ने इंटरनेट के गलियारों में भी कदम रख दिया है जिसके बाद इंटरनेट पर इन दोनों के भक्त आपस में ही उलझ पड़े हैं.

सोशल मीडिया पर आपस में उलझे प्रेमानंद महाराज और रामभद्राचार्य के भक्त

सोशल मीडिया पर इन दिनों धार्मिक युद्ध छिड़ा हुआ है, लेकिन ये युद्ध किसी धर्म को लेकर नहीं है बल्कि हिंदू धर्म के दो बड़े चेहरों जगदगुरू रामभद्राचार्य और प्रेमानंद महाराज के भक्तों के बीच है. सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज के भक्त रामभद्राचार्य के लिए कई सारे कड़वे बोल कह रहे हैं तो वहीं प्रेमानंद महाराज को लेकर जगदगुरू रामभद्राचार्य के भक्त भी तंज कसते दिखाई दे रहे हैं.

आपस में भिड़ गए प्रेमानंद महाराज और रामभद्राचार्य के भक्त! सोशल मीडिया पर जमकर मचाया गदर

लोग जगदगुरु के जन्मांधता का मजाक बना रहे हैं तो कुछ लोग प्रेमानंद महाराज के महंगी गाड़ियों के इस्तेमाल को लेकर तंज कसते दिखाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं, लोग जगदगुरु रामभद्राचार्य को ज्ञान का अहंकार करने वाला शख्स भी बता रहे हैं.

आपस में भिड़ गए प्रेमानंद महाराज और रामभद्राचार्य के भक्त! सोशल मीडिया पर जमकर मचाया गदर

यह भी पढ़ें: Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो

क्या थी पूरे विवाद की वजह?

बता दें कि जगदगुरू रामभद्राचार्य ने एक पॉडकास्ट में प्रेमानंद जी महाराज को संस्कृत बोलने की चुनौती दी थी. उन्होंने कहा कि प्रेमानंद महाराज न तो विद्वान है और न ही चमत्कारी हैं. वो उनके सामने एक बालक के समान है. अगर उनमें क्षमता है तो वो उनके संस्कृत के श्लोक का अर्थ बताएं तब मैं उन्हें चमत्कारिक मानूंगा. हालांकि बाद में रामभद्राचार्य ने कहा कि उन्होंने प्रेमानंद जी पर कोई अभद्र टिप्पणी नहीं की है. वो उनके पुत्र के समान है.  

यह भी पढ़ें: डोगेश भाइयों की जीत हुई… आवारा कुत्तों पर सुप्रीम डिसीजन से झूम गया इंटरनेट, शेयर हो रहे मजेदार मीम्स 


क्या गणेश चतुर्थी पर स्टॉक मार्केट में होगा कारोबार या फिर बंद रहेगा बाजार?

[ad_1]

Stock Market News: अगर आप शेयर बाजार में निवेश या ट्रेडिंग करते हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है. इस हफ्ते घरेलू शेयर बाजार में केवल चार दिन ही कारोबार होगा. आमतौर पर सोमवार से शुक्रवार तक हफ्ते में पांच कारोबारी दिन रहते हैं, लेकिन 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के मौके पर शेयर बाजार में अवकाश रहेगा. इसका मतलब है कि 27 अगस्त को निवेशक न तो शेयर खरीद पाएंगे और न ही बेच पाएंगे. यानी ट्रेडिंग से जुड़ी कोई भी गतिविधि उस दिन नहीं होगी.

गणेश चतुर्थी पर बंद रहेगा शेयर बाजार

हालांकि, घरेलू बाजार में अवकाश का मतलब यह नहीं है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार भी बंद रहेंगे. विदेशी स्टॉक मार्केट्स सामान्य रूप से खुले रहेंगे और वहां होने वाली हलचल का असर भारतीय बाजार के अगले कारोबारी दिन पर जरूर दिख सकता है.

बैंकों की छुट्टी कहाँ रहेगी?

अगर बैंकों की बात करें तो गणेश चतुर्थी पर सभी जगह छुट्टी नहीं रहेगी. मुंबई, अहमदबाद, भुवनेश्वर, पणजी, विजयवाड़ा और हैदराबाद में बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी. इन राज्यों में नकद निकासी, जमा, लोन प्रोसेसिंग और चेक क्लियरेंस जैसी सेवाएं प्रभावित होंगी.

इससे पहले 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) को भी शेयर बाजार बंद रहा था. आने वाले दिनों में 2 अक्टूबर (गांधी जयंती), 21 और 22 अक्टूबर (दिवाली) को भी अवकाश रहेगा. दिवाली पर परंपरा के अनुसार एक घंटे के लिए मुहूर्त ट्रेडिंग होती है, जिसका समय स्टॉक एक्सचेंज पहले ही घोषित कर देता है. इसके अलावा 5 नवंबर (प्रकाश गुरुपर्ब) और 25 दिसंबर (क्रिसमस डे) को भी शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: India GDP: यूएस के हाई टैरिफ के बीच भारत के लिए आई झटका देने वाली खबर, अब क्या करेगी सरकार

[ad_2]

किडनी फेलियर के ये 7 लक्षण कभी न करें इग्नोर, जान लें इन्हें पहचानने का तरीका

[ad_1]

सबसे पहला संकेत यूरिन में बदलाव है. अगर अचानक यूरिन कम हो जाए या झागदार (फोमी) यूरिन दिखे, तो यह किडनी के प्रोटीन लीक होने का संकेत हो सकता है.

सबसे पहला संकेत यूरिन में बदलाव है. अगर अचानक यूरिन कम हो जाए या झागदार (फोमी) यूरिन दिखे, तो यह किडनी के प्रोटीन लीक होने का संकेत हो सकता है.

सूजन (एडेमा) भी किडनी की खराबी का आम लक्षण है. पैरों, टखनों और चेहरे पर अचानक सूजन आना इस बात का संकेत है कि शरीर में अतिरिक्त पानी जमा हो रहा है.

सूजन (एडेमा) भी किडनी की खराबी का आम लक्षण है. पैरों, टखनों और चेहरे पर अचानक सूजन आना इस बात का संकेत है कि शरीर में अतिरिक्त पानी जमा हो रहा है.

लगातार थकान और कमजोरी महसूस होना भी किडनी फेलियर का लक्षण है. यह इसलिए होता है क्योंकि किडनी लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करने वाले हार्मोन की क्षमता कम कर देती हैं.

लगातार थकान और कमजोरी महसूस होना भी किडनी फेलियर का लक्षण है. यह इसलिए होता है क्योंकि किडनी लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करने वाले हार्मोन की क्षमता कम कर देती हैं.

किडनी की समस्या से सांस फूलना भी शुरू हो सकता है. जब फेफड़ों में पानी भरने लगता है, तो हल्की गतिविधि या लेटने पर भी सांस लेने में कठिनाई होती है.

किडनी की समस्या से सांस फूलना भी शुरू हो सकता है. जब फेफड़ों में पानी भरने लगता है, तो हल्की गतिविधि या लेटने पर भी सांस लेने में कठिनाई होती है.

बार-बार मतली और उल्टी होना भी किडनी फेलियर की निशानी है. खून में अपशिष्ट पदार्थ जमा होने से पेट में जलन, भूख कम लगना और मुंह में धातु जैसा स्वाद आने लगता है.

बार-बार मतली और उल्टी होना भी किडनी फेलियर की निशानी है. खून में अपशिष्ट पदार्थ जमा होने से पेट में जलन, भूख कम लगना और मुंह में धातु जैसा स्वाद आने लगता है.

किडनी की खराबी से त्वचा पर खुजली और रूखापन भी हो सकता है. शरीर से टॉक्सिन बाहर न निकलने के कारण यह समस्या बढ़ती जाती है, खासकर बीमारी के आगे के चरणों में.

किडनी की खराबी से त्वचा पर खुजली और रूखापन भी हो सकता है. शरीर से टॉक्सिन बाहर न निकलने के कारण यह समस्या बढ़ती जाती है, खासकर बीमारी के आगे के चरणों में.

आख़िर में, किडनी फेलियर दिमाग को भी प्रभावित कर सकता है. इससे भ्रम, ध्यान केंद्रित करने में परेशानी और याददाश्त की दिक्कतें होने लगती हैं, जो गंभीर स्थिति की ओर इशारा करती हैं.

आख़िर में, किडनी फेलियर दिमाग को भी प्रभावित कर सकता है. इससे भ्रम, ध्यान केंद्रित करने में परेशानी और याददाश्त की दिक्कतें होने लगती हैं, जो गंभीर स्थिति की ओर इशारा करती हैं.

Published at : 26 Aug 2025 05:21 PM (IST)

Preferred Sources

हेल्थ फोटो गैलरी

[ad_2]