Hindi Panchang 27 अगस्त 2025, गणेश चतुर्थी का पंचांग, पूजा मुहूर्त, उपाय, मुहूर्त

[ad_1]

Hindi Panchang 27 अगस्त 2025: 27 अगस्त 2025 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन गणेश चतुर्थी है. 10 दिन के गणेश उत्सव का आगाज होगा. गणेश चतुर्थी पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त है. मान्यता है कि जिन घरों में बप्पा की स्थापना होती है वहां सालभर कष्टों का सामना नहीं करना पड़ता है.

आइए जानते हैं ये दिन किन राशियों के लिए शुभ-अशुभ है, इस दिन का शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय भी जानें.

27 अगस्त का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 27 August 2025)












तिथि

चतुर्थी (26 अगस्त 2025, दोपहर 1.54 – 27 अगस्त 2025, )

वार बुधवार
नक्षत्र हस्त
योग शुभ, सर्वार्थ सिद्धि, रवि योग
सूर्योदय सुबह 5.57
सूर्यास्त
सुबह 6.48
चंद्रोदय
सुबह 9.28
चंद्रोस्त
रात 8.57
चंद्र राशि
कन्या

चौघड़िया मुहूर्त











सुबह का चौघड़िया
लाभ सुबह 5.57 – सुबह 7.33
अमृत सुबह 7.33 – सुबह 09.09
शुभ सुबह 10.46 – दोपहर 12.22
शाम का चौघड़िया
शुभ रात 8.12 – रात 9.35
अमृत रात 9.35 – रात 10.59
चर रात 10.59 – प्रात: 12.23

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)







राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) दोपहर 12.22 – दोपहर 1.59
यमगण्ड काल सुबह 7.33 – सुबह 9.09
भद्रा काल सुबह 5.57 – दोपहर 3.44
गुलिक काल
सुबह 10.46 – दोपहर 12.22

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 27 August 2025)












सूर्य सिंह
चंद्रमा कन्या
मंगल सिंह
बुध कर्क
गुरु मिथुन
शुक्र कर्क
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

किन राशियों को लाभ




मेष राशि माता-पिता के आशीर्वाद से आज काम में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके व्यवहार और काम का सकारात्मक असर दूसरों पर पड़ेगा.

कौन सी राशियों संभलकर रहे





कन्या राशि आज निवेश न करें. जो धन आएगी उसकी बचत करके रखें, खर्चा न करें, नहीं तो उधार मांगना पड़ सकता है.
वृश्चिक राशि
रिस्की चीजों में पैसे न लगाएं, नुकसान हो सकता है. कलह से मन परेशान रहेगा.

FAQs: 27 अगस्त 2025

  1. Q.कौन सा उपाय करें ?
    गणेश चतुर्थी पर स्थापना के दौरान भगवान गणेश को एक सिक्का, सुपारी और दूर्वा एक लाल कपड़े में बांधकर उनके चरणों में रखें. इसकी रोज पूजा करें 10वें दिन इसे अपनी तिजोरी में रख लें. मान्यता है इससे आर्थिक परेशानी नहीं होती.
  2. Q. कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं ?
    इस दिन सर्वार्थ सिद्धि, रवि योग और शुभ योग बन रहा है.

Ganesh Chaturthi 2025: ऑफिस में गणेश जी की कैसी मूर्ति स्थापित करें ? जानें सही नियम और मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाज, गेल-अफरीदी से आगे ये भारतीय

[ad_1]

वनडे, टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल, तीनों फॉर्मेट को मिलाकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम है. रोहित के बाद बड़े-बड़े हिटर जैसे- क्रिस गेल और शाहिद अफरीदी का नाम आता है. रोहित क्रिकेट इतिहास के इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों का 600 का आंकड़ा पार किया है.

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाज

  • रोहित शर्मा

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा छक्के लगाने के मामले में सबसे ऊपर हैं. रोहित ने भारत के लिए अब तक कुल 499 मैच खेले हैं. इस दौरान रोहित ने 637 छक्के लगाए हैं.

  • क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. गेल ने वेस्टइंडीज के लिए 483 मैच खेले हैं. इस दौरान गेल ने 553 छक्के जड़े हैं.

  • शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान के ताबड़तोड़ ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं. अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए 524 मैच खेले हैं. अफरीदी ने इस दौरान 476 छक्के लगाए हैं.

  • ब्रैंडन मैक्कुलम

न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कुलम का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है. मैक्कुलम ने न्यूजीलैंड के लिए 432 मैच खेले हैं. इस दौरान मैक्कुलम ने 398 छक्के जड़े हैं.

  • मार्टिन गप्टिल

न्यूजीलैंड के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल पांचवें स्थान पर हैं. गप्टिल ने अपने करियर में कुल 367 मैच खेले हैं. गप्टिल ने इस दौरान 383 छक्के लगाए हैं.

इंग्लैंड के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं. बटलर ने अब तक इंग्लैंड के लिए 384 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 369 छक्के जड़े हैं. बटलर अभी भी खेल रहे हैं. वो इस लिस्ट में और भी ऊपर जा सकते हैं.

  • एमएस धोनी

पू्र्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है. धोनी ने भारत के लिए 538 मैच खेले हैं. इस दौरान धोनी ने 359 छक्के जड़े हैं.

यह भी पढ़ें-

अगर बदकिस्मत ना होते सचिन तेंदुलकर, ODI में होते 60 से भी ज्यादा शतक; देखें हैरान करने वाले आंकड़े

[ad_2]

पहले मुंह पर किया स्प्रे और लूट लिया सारा सामान, देखें रेलवे स्टेशन पर चोरी का नया तरीका

[ad_1]

Social Media Viral Video: रेलवे स्टेशन, जहां लोग अपने सफर की शुरुआत या अंत करते हैं, अक्सर अपराधियों के लिए एक आसान निशाना बन जाते हैं. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक को स्प्रे से बेहोश कर उसका सामना लूटा गया. ये वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना ने एक बार फिर से रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के मुद्दे को उठा दिया है.

क्या है पूरा मामला?

हालांकि ये घटना कौन से रेलवे स्टेशन की है इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. वीडियो में देखा गया है कि एक युवक बेंच पर बैठा हुआ था. फिर एक युवक उसके पास आता है और उससे समय पूछता है. इसके बाद वह युवक अचानक उस व्यक्ति की नाक में कोई स्प्रे मार देता है, जिससे वह बेहोश हो जाता है. बेहोशी की स्थिति में उसका बैग और मोबाइल लूट लिया जाता है.

घटना पर लोगों ने गुस्सा जाहिर किया

उस युवक ने इतनी चालाकी से घटना को अंजाम दिया कि किसी को कुछ पता तक नहीं चल पाया. यह घटना एक नए तरह के अपराध का उदाहरण है, जहां अपराधी किसी को स्प्रे से बेहोश कर उसका सामान लूट लेते हैं. स्प्रे में इस्तेमाल किया गया रसायन ऐसा होता है जो व्यक्ति को तुरंत बेहोश कर देता है. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों में गुस्सा है. लोग इस तरह के स्प्रे बनाने वाली कंपनी पर सवाल खड़े कर रही है. लोगों ने कहा कि स्प्रे में कुछ भी हो सकता है, जिससे उस युवक की जान को खतरा भी हो सकता था.

ये भी पढ़ें: आवारा कुत्ते और मुर्गे में हुई गला काट लड़ाई, मार देखकर घबरा गए सोशल मीडिया यूजर्स


स्कूल के बाद भी पढ़ाई का दबाव, हर तीसरा छात्र जा रहा है कोचिंग सेंटर, सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा

[ad_1]

देशभर में हर तीसरा स्कूली छात्र प्राइवेट कोचिंग ले रहा है और यह चलन शहरी इलाकों में ज्यादा देखने को मिल रहा है यह जानकारी केंद्र सरकार के कॉम्प्रिहेंसिव मॉड्यूलर सर्वे (CMS) से सामने आई है सर्वे ने यह भी बताया कि भारत में शिक्षा व्यवस्था में अब भी सरकारी स्कूलों की भूमिका अहम है, जहां कुल नामांकन का 55.9 प्रतिशत हिस्सा है.

 

सरकारी और निजी स्कूलों का हाल

 

सर्वे के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में करीब दो-तिहाई (66 फीसदी) बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह आंकड़ा केवल 30.1 फीसदी है वहीं, प्राइवेट अनएडेड (मान्यता प्राप्त) स्कूलों में देशभर में 31.9 फीसदी बच्चे पढ़ते हैं

यह सर्वे नेशनल सैंपल सर्वे (NSS) के 80वें चरण का हिस्सा है, जिसमें खासतौर पर स्कूली शिक्षा पर होने वाले खर्च की जानकारी जुटाई गई इसके लिए देशभर के 52,085 घरों और 57,742 छात्रों से डेटा लिया गया.

 

कोचिंग का बढ़ता चलन

 

सर्वे में पाया गया कि 27 फीसदी छात्र इस शैक्षणिक सत्र में प्राइवेट कोचिंग ले रहे हैं या ले चुके हैं शहरी इलाकों में यह अनुपात 30.7 फीसदी है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 25.5 फीसदी.

खर्च की बात करें तो शहरी परिवारों ने प्रति छात्र औसतन 3,988 रुपये सालाना कोचिंग पर खर्च किए, जबकि ग्रामीण परिवारों का यह खर्च औसतन 1,793 रुपये रहा.

 

शिक्षा स्तर बढ़ने के साथ बढ़ता खर्च

  • शिक्षा स्तर बढ़ने के साथ कोचिंग पर खर्च भी तेजी से बढ़ रहा है.
  • प्राथमिक स्तर पर औसत खर्च: 525 रुपये.
  • हायर सेकेंडरी स्तर पर औसत खर्च: 6,384 रुपये.
  • शहरी इलाकों में हायर सेकेंडरी स्तर पर कोचिंग खर्च: 9,950 रुपये.
  • ग्रामीण इलाकों में: 4,548 रुपये

स्पष्ट है कि शहरों में कोचिंग पर खर्च ग्रामीण इलाकों के मुकाबले कई गुना ज्यादा है

 

पढ़ाई का खर्च कौन उठाता है?

 

सर्वे के अनुसार, स्कूली शिक्षा पर खर्च करने वाले 95 फीसदी छात्रों ने बताया कि पढ़ाई का पहला बड़ा स्रोत उनके परिवार के सदस्य ही हैं यह स्थिति ग्रामीण (95.3%) और शहरी (94.4%) दोनों क्षेत्रों में समान है वहीं, 1.2 फीसदी छात्रों ने कहा कि उनकी पढ़ाई का मुख्य स्रोत सरकारी छात्रवृत्ति है.

 

पिछला सर्वे और बदलाव

 

इससे पहले साल 2017-18 में NSS का 75वां राउंड शिक्षा पर हुआ था लेकिन शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, उसके नतीजों की तुलना मौजूदा सर्वे से सीधे तौर पर नहीं की जा सकती इसका कारण यह है कि तब आंगनवाड़ी केंद्रों को प्री-प्राइमरी शिक्षा की श्रेणी में नहीं रखा गया था और कोचिंग पर होने वाला खर्च भी शिक्षा खर्च में जोड़ दिया गया था जबकि CMS सर्वे ने आंगनवाड़ी को प्री-प्राइमरी शिक्षा में शामिल किया और स्कूल शिक्षा और कोचिंग खर्च को अलग-अलग श्रेणी में गिना.

 

शिक्षा पर कुल खर्च

 

सर्वे में यह भी सामने आया कि सभी तरह के स्कूलों में इस शैक्षणिक वर्ष में प्रति छात्र औसतन सबसे ज्यादा खर्च कोर्स फीस पर (7,111 रुपये) हुआ इसके बाद किताबों और स्टेशनरी पर 2,002 रुपये खर्च किए गए.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

‘इस Ch***ya के चार साल,’ अमेरिकी Expert ने इंडिया से धोखेबाजी कर रहे ट्रंप को दी हिंदी में गाली

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के छह महीने के कार्यकाल पर निराशा जताते हुए एक महिला यूएस पॉलिटिकल एक्सपर्ट ने हिंदी में गाली दे डाली. यूएस एक्सपर्ट करोल क्रिस्टिन फेयर ने पाकिस्तानी-ब्रिटिश जर्नलिस्ट के साथ लाइव इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप को Ch***ya कहकर संबोधित किया.

इंटरव्यू में करोल क्रिस्टिन फेयर ट्रंप के कार्यकाल से इस कदर परेशान नजर आ रही हैं कि उन्होंने कहा, ‘मेरे अंदर का आशावादी यह विश्वास करना चाहेगा कि नौकरशाही इसे संभाल लेगी, लेकिन मेरे अंदर का निराशावादी कहता है कि अभी छह महीने हुए हैं और हमें इस Ch***ya के साथ चार साल पूरे करने हैं.’ उनकी यह बात सुनकर पाकिस्तानी-ब्रिटिश जर्नलिस्ट मोईद पीरजादा अपनी हंसी रोक नहीं पाए और उन्होंने कहा कि मैं इस शब्द को उर्दू में बार-बार बोलता हूं और मेरे कई दर्शक इस पर आपत्ति जताते हैं और आपने इसे अंग्रेजी बहस में इस्तेमाल कर लिया.

मोईद पीरजादा ने कहा कि इस शब्द की कितनी अहमियत है कि कुछ स्थितियां ऐसी होती हैं, जिनका वर्णन इस शब्द का इस्तेमाल किए बगैर नहीं किया जा सकता है. इस पर करोल क्रिस्टिन ने यह भी कहा कि उनकी कार की लाइसेंस प्लेट भी Ch***ya है.

करोल क्रिस्टिन फेयर ने ट्रंप प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा, ‘मैं ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों की छवि के बारे में कुछ नहीं कह सकती. दुर्भाग्य से ट्रंप प्रशासन के कई अधिकारी अपने क्षेत्र में बहुत एक्सपर्ट नहीं हैं.करोल क्रिस्टिन ने कहा कि हर अमेरिकी को ये याद रखना पड़ेगा कि हमारी नौकरशाही कैसी है. उन्होंने कहा कि इस नौकरशाही ने इस रिश्ते को मजबूत करने के लिए 25 सालों तक काम किया है. हमने विदेश विभाग के हजारों कर्मचारियों को खोया है. हमें अंदाजा ही नहीं है कि नौकरशाही की विशेषज्ञता कहां खो गई है.

करोल क्रिस्टिन फेयर एक अमेरिकी राजनीतिशास्त्री हैं. वह जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं और साउथ एशिया की राजनीति और सैन्य मामलों की जानकार हैं. वह RAND कॉर्पोरेशन, अफगानिस्तान में यूनाइटेड नेशंस और यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस में काम कर चुकी हैं. उन्हें उनकी बोल्डनेस और बेबाकपन के लिए जाना जाता है, जिसकी वजह से वह कई बार विवादों में भी फंस चुकी हैं.



[ad_2]

हरियाणवी सिंगर गुलजार की लोकप्रियता बनी दुश्मन, रंगदारी वसूलने के लिए घर पर चली थीं गोलियां

[ad_1]

हरियाणवी सिंगर गुलजार छानीवाला एक लोकप्रिय गायक हैं. 2019 में रिलीज हुआ उनका गाना ‘जुग जुग जीवे’ काफी हिट रहा. इसे यूट्यूब पर अब तक 67 करोड़ बार देखा जा चुका है. इस गाने की धूम ऐसी रही कि इस पर जमकर इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनीं.

27 वर्षीय सिंगर गुलजार की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं.

आशीष शर्मा से गुलजार छानीवाला बनने तक का सफर

गुलजार छानीवाला का असली नाम आशीष शर्मा है. उनका जन्म हरियाणा के भिवानी जिले में हुआ था. गुलजार के इंस्टाग्राम पर 2.5 मिलियन फॉलोअर और यूट्यूब चैनल पर 8.2 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं.

गुलजार छानीवाला ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक संगीत निर्माता के रूप में की थी, जिसके बाद उन्हें गीतकार के रूप में भी पहचान मिली. उनकी लोकप्रियता उनके म्यूजिक वीडियो के जरिए बहुत बढ़ी, जिनमें अक्सर एक कहानी होती है. उनकी एक खास शैली है जो उन्हें अन्य हरियाणवी कलाकारों से अलग करती है.

2018 में गुलजार छानीवाला का पहला गाना “चार कड़े वाला” रिलीज हुआ था. इसी साल उनका एक और गाना “फाड़-फाड़” रिलीज हुआ, जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया. इसके बाद उन्होंने कसूते, मेडल, मिडिल क्लास, ठंडी ठंडी, माफिया लव, यमराज, गॉडफादर, दौर और जीजा जैसे कई गाने रिलीज हुए, जिनके मिलियन में व्यूज हैं.

हरियाणवी संगीत को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

उनके गाने अपनी कहानियों और सामाजिक संदेश के लिए जाने जाते हैं, जो अक्सर युवाओं के जीवन, गांव की संस्कृति और सामाजिक मुद्दों को दर्शाते हैं. वह खुद अपने गाने लिखते हैं, कंपोज करते हैं और प्रोड्यूस करते हैं. उन्होंने हरियाणवी संगीत को एक क्षेत्रीय शैली से राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

2022 में गुलजार छानीवाला की फिल्म ‘डीजे वाले बाबू’ भी काफी हिट हुई थी. इनके हाई एनर्जी वाले गानों से लोग तुरंत कनेक्ट हो जाते हैं.

हाल ही में भिवानी में हुए टीचर मनीषा हत्याकांड के बाद गुलजार छानीवाला ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे.

2021 में गुलजार के भिवानी स्थित घर पर 3 बदमाशों ने फायरिंग की थी और एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी. पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. उन्होंने बताया था कि एक्टर की लोकप्रियता को देखते हुए ही उन्होंने रंगदारी मांगी थी.

[ad_2]

पूरे दिन चलने वाली बैटरी और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Vivo का फोन, बाकी फीचर्स भी दमदार

[ad_1]

Vivo T4 Pro 5G Launched: चीनी कंपनी वीवो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आया यह फोन दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया की ऑफिशियल साइट पर होगी. आइए जानते हैं कि इस फोन में क्या-क्या फीचर दिए गए हैं, इसकी कीमत कितनी है और यह किस फोन से मुकाबला करेगा. 

Vivo T4 Pro 5G के फीचर्स

यह फोन 6.77 इंच के क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्पले के साथ लॉन्च हुआ है. यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 5000nits पीक ब्राइटनेस और वेट हैंड टच को सपोर्ट करेगा. अल्ट्रा-स्लिम बैजल वाले इस फोन की मोटाई 7.53mm है और इसका वजन 192 ग्राम है. वीवो ने इस डिवाइस को क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 7 जेन 4 प्रोसेसर से लैस किया है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50MP+ 50MP लेंस दिए गए हैं, वहीं फ्रंट में सेल्फी और वीडियो के लिए 32MP का दिया गया है. इस फोन में 6500mAH की पावरफुल बैटरी मिली है, जो 90W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आई है.

कीमत और ऑफर

भारत में इस स्मार्टफोन के 8GB RAM + 128GB वेरिएंंट की कीमत 27,999 रुपये रखी गई है. 8GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्शन के लिए ग्राहकों को 29,999 रुपये चुकाने पड़ेंगे, वहीं 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 31,999 रुपये में उपलब्ध है. 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे से इस फोन की बिक्री शुरू होगी. HDFC और एक्सिस बैंक के कार्ड्स के जरिए इस फोन पर 3,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट पाया जा सकता है.

इस फोन से होगा मुकाबला

वीवो के इस फोन का MOTOROLA Edge 60 Pro से मुकाबला होगा. मोटोरोला का यह फोन 6.7 इंच डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें डायमेंसिटी 8350 प्रोसेसर दिया गया है. कैमरा फ्रंट पर इनकी टक्कर मजेदार होगी. वीवो की तरह मोटोरोला स्मार्टफोन में 50MP + 50MP + 10MP का रियर कैमरा सेटअप आता है. इसका फ्रंट कैमरा भी 50MP का है. फ्लिपकार्ट पर यह फोन 29,999 रुपये में उपलब्ध है. 

ये भी पढ़ें-

चार कैमरों और इन धांसू फीचर्स से लैस होगा किताब की तरह खुलने वाला आईफोन, कलर ऑप्शन भी आए सामने

[ad_2]

हादसों के बाद भी नहीं लिया सबक! उफनती नदी में उतार दिया ट्रेलर, फिर जो हुआ…

[ad_1]

Odisha News: ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के सहजबहाल इलाके से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. यहां सफी नदी पर बने पुल को पार करते समय एक ट्रेलर ट्रक तेज बहाव में बह गया. घटना रविवार देर शाम हुई और यह पूरा मंजर वहां मौजूद लोगों के मोबाइल कैमरे में कैद हो गया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

संतुलन खोने से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है. बारिश की वजह से नदी पूरी तरह उफान पर थी और पानी पुल के ऊपर से भी बह रहा था. इसी बीच एक ट्रेलर ट्रक पुल से गुजरने की कोशिश करने लगा. तेज धार के कारण ट्रक संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते नदी में बह गया.

ट्रक में उस समय चालक और खलासी मौजूद थे. चालक की पहचान सुजीत आइंद के रूप में हुई है, जबकि खलासी का नाम अविनाश बराला बताया जा रहा है. हादसे के तुरंत बाद लोगों ने शोर मचाया और मदद के लिए दौड़े. गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की मदद से खलासी अविनाश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हालांकि, ट्रक चालक सुजीत अभी तक लापता है.

घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. तुरंत ही बचाव अभियान शुरू किया गया. गोताखोरों की मदद से नदी में लापता चालक की तलाश की जा रही है. नदी के तेज बहाव और गहराई के कारण अभियान में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन लगातार कोशिशें जारी हैं.

स्थानीय लोग इस घटना से दहशत में हैं. उनका कहना है कि लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. पुल पर सुरक्षा के कोई खास इंतजाम न होने से लोग अपनी जान जोखिम में डालकर गुजरने को मजबूर हैं.

अंतिम रिपोर्ट मिलने तक चालक का कोई सुराग नहीं लग पाया था और बचाव अभियान जारी था. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे उफान पर बह रही नदियों या पुलों को पार करने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें.

ये भी पढ़ें: आवारा कुत्ते और मुर्गे में हुई गला काट लड़ाई, मार देखकर घबरा गए सोशल मीडिया यूजर्स


Festive Season में घर खरीदने का सुनहरा मौका: कम Interest Rates और GST Reforms से दोगुना फायदा!

[ad_1]

अगर आप इस फेस्टिव सीजन में घर खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। पहले होम लोन के ब्याज दरों में गिरावट और अब प्रस्तावित GST सुधारों की वजह से घरों की कीमतें कम हो सकती हैं। सरकार 4 GST स्लैब्स को घटाकर 2 स्लैब्स पर लाने की तैयारी कर रही है, जिससे खासकर बिल्डिंग मटेरियल जैसे सीमेंट, स्टील और पेंट पर GST 28% से घटाकर 18% हो सकता है। इससे डेवलपर्स की लागत कम होगी और 1000 स्क्वायर फीट के फ्लैट की कंस्ट्रक्शन कॉस्ट लगभग ₹1.5 लाख तक घट सकती है। रियल एस्टेट कंसल्टेंट कंपनी Anarock की रिपोर्ट के अनुसार, GST सुधारों से अफोर्डेबल फ्लैट्स की कीमतें लगभग 4% यानी ₹2.5 लाख तक कम हो सकती हैं। साथ ही, होम लोन की ब्याज दरों में 1% की गिरावट से आपकी EMI कम होगी और 50 लाख के लोन पर करीब ₹8 लाख का बचाव संभव है। RBI द्वारा भविष्य में रेपो रेट्स में कटौती की उम्मीद भी है, जिससे आपकी खरीददारी का बजट और भी बढ़ सकता है। इस फेस्टिव सीजन में घर लेना आपके लिए दोहरा फायदा लेकर आ सकता है — कम कीमतें और बेहतर लोन विकल्प। इसलिए अपने सपनों का घर लेने के लिए ये सही समय हो सकता है।

[ad_2]

मिथुन टैरो मासिक राशिफल सितंबर 2025: सावधान! धोखे, तनाव और चुनौतियों से भरा महीना, जानें उपाय औ

[ad_1]

मिथुन टैरो मासिक राशिफल सितंबर 2025: आज मिथुन राशि के जातकों को संयम और सतर्कता बरतने की जरूरत है. विरोधियों से सावधान रहें और अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें. जल्दबाज़ी में लिया गया निर्णय नुकसान पहुँचा सकता है.

प्रेम जीवन (Five of Wands):
रिश्तों में अनावश्यक विवाद हो सकते हैं. जीवनसाथी के साथ तनाव बढ़ सकता है. किसी भी बहस में धैर्य और समझदारी से काम लें. अविवाहित जातकों को प्रेम संबंधों में धोखा मिलने की संभावना है.

आर्थिक जीवन (Seven of Swords):
आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी रखें. किसी पर अंधा विश्वास करने से नुकसान हो सकता है. गुप्त शत्रु आपकी योजनाओं में बाधा डाल सकते हैं. निवेश सोच-समझकर ही करें.

करियर (Nine of Wands):
कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी. सहकर्मी या प्रतिद्वंद्वी आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं. अपनी मेहनत और समर्पण पर ध्यान दें. यह समय धैर्य और दृढ़ता से आगे बढ़ने का है.

शिक्षा एवं विद्यार्थी (Eight of Pentacles):
विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी. लापरवाही से पढ़ाई प्रभावित हो सकती है. प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी.

स्वास्थ्य (Ten of Swords):
मानसिक तनाव और शारीरिक थकान बढ़ सकती है. नींद की कमी और चिंता से सेहत प्रभावित होगी. योग और ध्यान को दिनचर्या में शामिल करें.

उपाय:
शनिवार को शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें.
काले कुत्ते को रोटी खिलाएँ.

FAQs

Q1. क्या सितंबर में मिथुन राशि वालों को नौकरी बदलनी चाहिए?
नहीं, अभी समय अनुकूल नहीं है. वर्तमान स्थिति में धैर्य रखना ही बेहतर होगा.

Q2. क्या इस महीने कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझेंगे?
नहीं, उल्टा विरोधियों से दबाव बढ़ सकता है. इसलिए धैर्य और सही रणनीति से आगे बढ़ें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]