गूगल करने जा रही है बड़ा बदलाव, अब ये काम नहीं कर पाएंगे एंड्रॉयड यूजर्स, जानें डिटेल्स

[ad_1]

Google ने यूजर्स सेफ्टी के लिए बड़ा कदम उठाया है. दरअसल, गूगल लंबे समय से एंड्रॉयड यूजर्स को किसी भी सोर्स से ऐप डाउनलोड करने की परमिशन दे रही थी और यही उसे ऐप्पल से अलग बनाती थी. हालांकि, अब यह बदलने वाला है. अगले साल से गूगल नया बदलाव लागू कर देगी, जिसके बाद यूजर अनवेरिफाईड डेवलपर्स की ऐप्स को डाउनलोड नहीं कर पाएंगे. आइए जानते हैं कि इस बारे में अब तक क्या-क्या जानकारी सामने आई है.

गूगल करेगी यह बदलाव

गूगल अब डेवलपर वेरिफिकेशन प्रोग्राम लेकर आएगी. इसके बाद गूगल हर एंड्रॉयड डेवलपर को वेरिफाई करेगी. वेरिफिकेशन के बाद ही उन्हें सर्टिफाइड एंड्रॉयड डिवाइसेस पर ऐप्स इंस्टॉल करने की परमिशन मिलेगी. अगर कोई डेवलपर वेरिफिकेशन में शामिल नहीं होता है तो वह गूगल डिवाइसेस के लिए ऐप्स नहीं बना पाएगा. अभी कंपनी ने प्ले स्टोर पर ऐप लिस्ट करने के लिए वेरिफिकेशन प्रोग्राम चलाती है, लेकिन आगे चलकर थर्ड-पार्टी डेवलपर्स को भी वेरिफाई होना पड़ेगा. यानी गूगल अब उन डेवलपर्स को भी वेरिफाई करेगी, जो प्ले स्टोर के अलावा दूसरे सोर्सेस पर एंड्रॉयड डिवाइसेस के लिए ऐप्स बनाते हैं. बिना वेरिफिकेशन वो एंड्रॉयड डिवाइसेस पर अपनी ऐप्स ऑफर नहीं कर पाएंगे.

इन फोन्स पर पड़ेगा असर

गूगल का यह फैसला उन सभी फोन्स पर लागू होगा, जिनमें प्री-इंस्टॉल्ड सर्विसेस आती है. गूगल सर्विसेस के बिना आने वाले फोन्स इस दायरे से बाहर रहेंगे. गूगल ने कहा है कि इस प्रोग्राम के लिए एक एंड्रॉयड डेवलपर्स कंसोल भी तैयार कर रही है, जहां डेवलपर अपना वेरिफिकेश करवा सकेंगे. अक्टूबर से इस सिस्टम की टेस्टिंग शुरू हो जाएगी, लेकिन डेवलपर्स के लिए एंड्रॉयड कंसोल अगले साल मार्च में शुरू होगा. सितंबर, 2026 से इस प्रोग्राम की शुरुआत ब्राजील, इंडोनेशिया, सिंगापुर और थाईलैंड से होगी और 2027 तक इसे दुनिया के बाकी देशों में भी लाइव कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

चार कैमरों और इन धांसू फीचर्स से लैस होगा किताब की तरह खुलने वाला आईफोन, कलर ऑप्शन भी आए सामने

[ad_2]

इंटरनल परीक्षा में फेल हुए तो गंवाना पड़ेगा पूरा साल, जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने किए नए नियम

[ad_1]

जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने अपने परीक्षा नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है. अब छात्रों को एंड-सेमेस्टर परीक्षा में बैठने से पहले इंटरनल परीक्षा पास करना जरूरी होगा. यानी अगर छात्र इंटरनल एग्जाम में पास नहीं होते, तो उन्हें फाइनल परीक्षा में शामिल होने की अनुमति ही नहीं मिलेगी.

यह फैसला जामिया की एग्जीक्यूटिव काउंसिल ने लिया है और इसे 2025-26 के शैक्षणिक सत्र से लागू किया जाएगा. काउंसिल के इस नए निर्णय ने हजारों छात्रों की तैयारी और पढ़ाई के तौर-तरीकों को सीधे प्रभावित किया है.

जामिया ने अब से चार वर्षीय अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्सेज में 40:40 मूल्यांकन प्रणाली अपनाने का निर्णय लिया है. इसके तहत, छात्रों को इंटरनल असेसमेंट में कम से कम 40% अंक और फाइनल परीक्षा में भी न्यूनतम 40% अंक हासिल करना जरूरी होगा. दोनों में पास होना अनिवार्य है.

यह भी पढ़ें :  27 अगस्त को है गणेश चतुर्थी, जानें किस राज्य में रहेगी छुट्टी और कहां नहीं?

  • पहले विश्वविद्यालय में अलग-अलग कोर्सेज के लिए अलग नियम लागू थे. साइंस कोर्सेज में 40:60 का फॉर्मूला लागू था. मानविकी और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों में 25:75 का अनुपात था.
  • लेकिन अब यह अंतर खत्म हो जाएगा और सभी कोर्सेज में एक समान नियम लागू होंगे.

किन्हें मिलेगी छूट?

हालांकि, सभी कोर्स इस नए नियम के दायरे में नहीं आएंगे. जामिया प्रशासन ने साफ किया है कि ऐसे कोर्स, जो AICTE, COA, DCI, NCTE और BCI जैसी नियामक संस्थाओं के अधीन आते हैं, उन्हें इस नए मूल्यांकन मॉडल से फिलहाल छूट दी जाएगी.

थ्योरी परीक्षा का समय घटा

इस बदलाव के साथ ही जामिया ने थ्योरी परीक्षा की अवधि भी कम कर दी है. अब तक थ्योरी परीक्षा तीन घंटे की हुआ करती थी, लेकिन अब इसे घटाकर दो घंटे का कर दिया गया है. विश्वविद्यालय का कहना है कि इससे परीक्षा प्रक्रिया अधिक प्रभावी और समयबद्ध हो जाएगी.

लैब आधारित कोर्सेज के लिए अलग नियम

जामिया की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, लैब बेस्ड कोर्सेज में 50:50 का मूल्यांकन मॉडल ही जारी रहेगा. हालांकि, यहां भी छात्रों को पास होने के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में न्यूनतम 40-40 फीसदी अंक लाने होंगे.

यह भी पढ़ें: CISF की पहली पूर्ण महिला कमांडो यूनिट में कैसे मिलती है नौकरी? जान लें सैलरी से लेकर पोस्ट तक के बारे में सबकुछ

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

बीच सड़क पर बीवी बनी बारूद, पति को कपड़े फाड़े और जमकर पीटा- वीडियो वायरल

[ad_1]

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने पति की बीच सड़क पर जमकर पिटाई कर दी. घटना का वीडियो किसी राहगीर ने रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया.

गुस्से में महिला ने पति के फाड़े कपड़े

जानकारी के अनुसार, महिला का आरोप है कि उसका पति उसे और उसके बच्चों को छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हुई और मामला इतना बढ़ गया कि महिला ने सार्वजनिक जगह पर ही पति की जमकर धुनाई कर दी.


वीडियो में साफ दिखाई देता है कि महिला पति को सड़क पर रोककर पीटने लगती है. गुस्से में उसने युवक के कपड़े तक फाड़ दिए. घटना को देख वहां से गुजर रहे लोग भी रुक गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई. हालांकि किसी ने झगड़ा रोकने की कोशिश नहीं की, बल्कि ज्यादातर लोग मोबाइल निकालकर इस पूरे वाकये का वीडियो बनाने लगे.

करीब डेढ़ मिनट तक यह तमाशा चलता रहा. महिला लगातार पति पर हाथ छोड़ती रही और लोग तमाशबीन बने खड़े रहे. आखिरकार किसी तरह युवक अपनी पत्नी के कब्जे से खुद को छुड़ाकर भागने में सफल हो गया. महिला ने उसका पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन वह उसे पकड़ नहीं पाई.

पुलिस ने शुरू की जांच

सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. लोग इस घटना पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि अगर पति वाकई पत्नी और बच्चों को छोड़ने वाला था तो उसे सबक मिलना जरूरी था, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि इस तरह के विवाद सड़क पर करने से परिवार की इज्जत पर आंच आती है.

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि महिला की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं. लेकिन इतना तय है कि इस पूरे घटनाक्रम ने लोगों को हैरान कर दिया है और यह चर्चा का विषय बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: स्पाइडर-मैन का कट गया 15000 का चालान, पुलिस ने जब्त की बाइक, वीडियो वायरल


Love Rashifal 27 August 2025: गणेश चतुर्थी पर इन राशियों को मिलेगा प्यार का तोहफा! जानें बुधवार

[ad_1]

Love Rashifal 27 August 2025: बुधवार, 27 अगस्त 2025 ग्रहों के गोचर पर आधारित है. ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति हमारे मन, मस्तिष्क और स्वभाव को प्रभावित करता है. कुंडली का पंचम भाव प्रेम संबंधों की जानकारी देता है.

यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए बुधवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.

Love Rashifal 27 August 2025: गणेश चतुर्थी पर इन राशियों को मिलेगा प्यार का तोहफा! जानें बुधवार का लव राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज के दिन आपके रिश्तों में निर्णायक मोड़ आ सकता है. यदि पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन चल रही है तो गणेश चतुर्थी की पूजा के बाद सभी तरह के दोष दूर होंगे. प्रेम जीवन में खुशहाली बनी रहेगी.

Love Rashifal 27 August 2025: गणेश चतुर्थी पर इन राशियों को मिलेगा प्यार का तोहफा! जानें बुधवार का लव राशिफल

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा. शादीशुदा जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी. आज के दिन सिंगल लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. धैर्य बनाएं रखें. 

Love Rashifal 27 August 2025: गणेश चतुर्थी पर इन राशियों को मिलेगा प्यार का तोहफा! जानें बुधवार का लव राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज के दिन प्रियजनों के साथ आपका भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. शादीशुदा लोगों को आज के दिन गणेश जी के दर्शन के लिए जाना चाहिए. सिंगल लोगों किसी खास के साथ डेट पर जा सकते हैं. 

Love Rashifal 27 August 2025: गणेश चतुर्थी पर इन राशियों को मिलेगा प्यार का तोहफा! जानें बुधवार का लव राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
प्रेमी के साथ प्यार के संबंध मधुर होंगे. शादीशुदा लोगों को परिवारवालों के साथ मंगलमय समय बिताने का मौका मिलेगा. पार्टनर की तरफ से किसी उपहार की प्राप्ति हो सकती है. 

Love Rashifal 27 August 2025: गणेश चतुर्थी पर इन राशियों को मिलेगा प्यार का तोहफा! जानें बुधवार का लव राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेगी. प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ किसी खास तरह की योजना बना सकते हैं. गणेश जी की कृपा से रिश्ते मजबूत होंगे. 

Love Rashifal 27 August 2025: गणेश चतुर्थी पर इन राशियों को मिलेगा प्यार का तोहफा! जानें बुधवार का लव राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज के दिन पार्टनर के साथ किस बात पर चर्चा हो सकती है. रिश्तों में पुराने मतभेद सुलझा सकते हैं. शादीशुदा जीवन में संतान की ओर से अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है. 

Love Rashifal 27 August 2025: गणेश चतुर्थी पर इन राशियों को मिलेगा प्यार का तोहफा! जानें बुधवार का लव राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ रिश्तों को संतुलित बनाएं रखें. दांपत्य जीवन में पार्टनर का सहयोग मिलेगा. आज के दिन सिंगल लोगों को किसी खास इंसान से प्यार का प्रस्ताव मिल सकता है. 

Love Rashifal 27 August 2025: गणेश चतुर्थी पर इन राशियों को मिलेगा प्यार का तोहफा! जानें बुधवार का लव राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)
लव लाइफ में आज के दिन उत्साह बना रहेगा. अविवाहित लोगों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है. गणेश चतुर्थी के दिन जीवनसाथी के साथ गणेश जी के दर्शन करना और उन्हें मोदक का भोग लगाना शुभ है. 

Love Rashifal 27 August 2025: गणेश चतुर्थी पर इन राशियों को मिलेगा प्यार का तोहफा! जानें बुधवार का लव राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रेम के लिहाज से अनुकूल रहने वाला है. जीवनसाथ का सहयोग मिलेगा. शादीशुदा जातकों को रिश्तों के बीच तालमेल बेहतर करने की जरूरत है. 

Love Rashifal 27 August 2025: गणेश चतुर्थी पर इन राशियों को मिलेगा प्यार का तोहफा! जानें बुधवार का लव राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
प्रेम जीवन में नई शुरुआत का मन बना सकते हैं. पार्टनर के साथ फ्यूचर को लेकर प्लान बना सकते हैं. शादीशुदा जीवन में तनाव की स्थिति देखने को मिल सकती है. प्रेमी की तरफ से भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा.

Love Rashifal 27 August 2025: गणेश चतुर्थी पर इन राशियों को मिलेगा प्यार का तोहफा! जानें बुधवार का लव राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
पार्टनर की तरफ से अच्छा सरप्राइज मिल सकता है. प्रेम जीवन में उत्साह और संचार बना रहेगा. प्रेम जीवन में मंगलकामना के लिए गणेश जी का दर्शन जरूर करें. 

Love Rashifal 27 August 2025: गणेश चतुर्थी पर इन राशियों को मिलेगा प्यार का तोहफा! जानें बुधवार का लव राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज का दिन प्रेम जीवन में रोमांस से भरा रहने वाला है. अविवाहित जातकों को मनचाहा रिश्ता मिल सकता है. शादीशुदा जीवन में दांपत्य सुख की प्राप्ति हो सकती है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

जब नेहा धूपिया से कहा गया ‘यह आइडिया फ्लॉप हो जाएगा’, फिर भी एक्ट्रेस ने नहीं हारी हिम्मत

[ad_1]

नेहा धूपिया बॉलीवुड और भारतीय मनोरंजन जगत का एक जाना-माना नाम हैं. उनका जन्म 27 अगस्त 1980 को कोच्चि, केरल में हुआ था. उनके पिता, कमांडर प्रताप सिंह धूपिया, भारतीय नौसेना में थे और उनकी मां, मंजीत धूपिया, एक गृहिणी हैं.

नेहा ने अपना करियर मॉडलिंग से शुरू किया और साल 2002 में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता. इसके बाद वे मिस यूनिवर्स 2002 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने गईं, जहां वे टॉप 10 फाइनलिस्ट में शामिल हुईं. यहीं से उन्हें ग्लैमर इंडस्ट्री में पहचान मिली.

फिल्म ‘कयामत : सिटी अंडर थ्रेट’ से किया डेब्यू

नेहा धूपिया ने बॉलीवुड में 2003 में फिल्म ‘कयामत : सिटी अंडर थ्रेट’ से डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘जूली’, ‘शीशा’, ‘क्या कूल हैं हम’, और ‘चुप चुप के’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं.

फिल्मों के साथ ही उन्होंने अपना खुद का एक पॉडकास्ट भी शुरू किया. इसका नाम ‘नो फिल्टर नेहा’ है. यह आज भले ही बहुत लोकप्रिय है, लेकिन इसे शुरू करने का किस्सा काफी अनोखा है.

2016 में जब नेहा ने इस पॉडकास्ट को शुरू करने का फैसला किया, तब भारत में पॉडकास्टिंग का कोई चलन नहीं था. अधिकतर लोग यह मानते थे कि मनोरंजन का मतलब सिर्फ वीडियो है और कोई भी सिर्फ ऑडियो शो नहीं सुनेगा.

धीरे-धीरे लोगों ने इस फॉर्मेट को एन्जॉय करना शुरू किया

जब नेहा ने अपने दोस्तों और इंडस्ट्री के लोगों से यह आइडिया शेयर किया, तो उन्हें कई तरह के रिएक्शन मिले. कोई कहता, “यह आइडिया फ्लॉप हो जाएगा,” तो कोई कहता, “इसे कौन सुनेगा?” लोगों ने उनको इसे न करने के बहुत से कारण गिनाए.

लेकिन, नेहा को अपने आइडिया पर पूरा भरोसा था. वह जानती थीं कि भारत में, जहां इंटरव्यू के दौरान अक्सर सवाल-जवाब बहुत नियंत्रित होते हैं, वहां एक ऐसा प्लेटफॉर्म होना चाहिए, जहां सेलेब्रिटी बिना किसी फिल्टर के खुलकर बात कर सकें.

उन्होंने मशहूर हस्तियों को अपने पॉडकास्ट पर लाने के लिए राजी किया. जब पहला एपिसोड रिकॉर्ड हुआ, तो कुछ कलाकारों को भी यह अजीब लगा कि वे सिर्फ बोल रहे हैं और कैमरा नहीं है. लेकिन, धीरे-धीरे, उन्होंने इस फॉर्मेट को एन्जॉय करना शुरू कर दिया.

इस पॉडकास्ट की सफलता ने साबित कर दिया कि नेहा ने सही सोचा था. ‘नो फिल्टर नेहा’ भारत के सबसे सफल पॉडकास्ट में से एक बन गया. इस पॉडकास्ट ने न सिर्फ नेहा को एक नई पहचान दी, बल्कि यह भी साबित किया कि अगर आप अपने आइडिया पर विश्वास करते हैं, तो आप लीक से हटकर भी सफलता पा सकते हैं.

[ad_2]

Video: बच्चों को बाइक की चाबी देना पड़ा भारी, राजस्थान में हुआ भयावह हादसा

[ad_1]

Rajasthan News: सड़क सुरक्षा और बच्चों की जिम्मेदारी एक ऐसा विषय है, जो बार-बार सामने आता रहता है. हाल ही में राजस्थान से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो इस बात की गंभीरता को याद दिलाती है कि बच्चों को गाड़ियों की चाबी देना कितना खतरनाक हो सकता है. इस घटना में दो बच्चे बाइक चलाते समय एक भयावह दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

सीसीटीवी कैमरे ने इस हादसे को कैद कर लिया

ये घटना राजस्थान के किसी छोटे से शहर या कस्बे में हुई, जहां एक सीसीटीवी कैमरे ने इस हादसे को कैद कर लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बच्चे एक बाइक तर तेजी से सड़क पर आ रहे हैं और फिर बच्चे बाइक का बैलेंस नहीं बना पाते है, जिसके कारण इतना खतरनाक हादसा हो जाता है. इस हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाती है और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं.

हादसे में बच्चों की जान बाल-बाल बची

वीडियो में साफ देखा गया कि बच्चों की बाइक सड़क पर लगे एक खंभे से टकरा जाती है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे बैठा बच्चा बहुत दूर उछल कर गिर जाता है. हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचते हैं और घायल बच्चों की मदद करने की कोशिश करते हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग बच्चों को उठाने और उन्हें मदद करने का प्रयास करते हैं. हालांकि, इस घटना में बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन गनीमत रही कि बच्चों की जान बाल-बाल बच गई. लोगों ने वीडियो देखने के बाद कहा कि बच्चों को बाइक की चाबी देनी भारी पड़ गया. इस हादसे का वीडियो जिसने भी देखा उसका दिल दहल गया.

ये भी पढ़ें: स्पाइडर-मैन का कट गया 15000 का चालान, पुलिस ने जब्त की बाइक, वीडियो वायरल


2025 में सच हुईं बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणी, अब 2026 के लिए जो बताया वो सच हुआ तो …

[ad_1]

बुल्गारिया की मशहूर अंधी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा को “बाल्कन की नोस्ट्राडेमस” कहा जाता है. वह भले ही 1996 में इस दुनिया को अलविदा कह गईं, लेकिन उनकी भविष्यवाणियां आज भी दुनिया को सोचने पर मजबूर करती हैं. उनकी कही हुई कई बातें सच साबित हुईं हैं, यही कारण है कि लोग उनकी भविष्यवाणियों को आज भी गंभीरता से लेते हैं.

अब हम 2025 के आठवें महीने में हैं और ऐसे समय में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि बाबा वेंगा ने 2026 के लिए कैसी चेतावनियां दी थीं. उनकी भविष्यवाणियों में प्राकृतिक आपदाओं से लेकर वैश्विक युद्ध, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का खतरा और यहां तक कि एलियन संपर्क तक का जिक्र मिलता है.

2026 में प्राकृतिक आपदाओं की चेतावनी
रिपोर्ट्स के अनुसार, बाबा वेंगा ने 2026 में धरती को बड़ी प्राकृतिक आपदाओं से जूझने की भविष्यवाणी की थी. उन्होंने कहा था कि उस साल धरती पर भयंकर ज्वालामुखी विस्फोट, विशाल भूकंप और खतरनाक मौसम की घटनाएं होंगी. इन आपदाओं से धरती का करीब 8 प्रतिशत हिस्सा प्रभावित हो सकता है. ये आपदाएं मानव जीवन, इन्फ्रास्ट्रक्चर और पर्यावरण को बुरी तरह तबाह कर सकती हैं. हालांकि, उन्होंने किसी खास जगह का नाम नहीं बताया, लेकिन मौजूदा हालात उनकी बातों की ओर इशारा कर रहे हैं.

2025 में ही दुनिया ने देखा सुनामी और भूकंप का कहर
इस साल कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में भीषण जंगल की आग लगी. यूरोप में रिकॉर्ड तोड़ हीटवेव पड़ी और प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर क्षेत्र में भूकंपीय गतिविधि बढ़ गई है. विशेषज्ञों का कहना है कि ये घटनाएं साबित करती हैं कि आपदा प्रबंधन और जलवायु सहनशीलता बढ़ाना अब बेहद जरूरी हो गया है.

तीसरे विश्व युद्ध का खतरा
बाबा वेंगा की सबसे डरावनी भविष्यवाणियों में से एक है 2026 में तीसरे विश्व युद्ध की आशंका. उन्होंने चेतावनी दी थी कि बड़े देशों के बीच तनाव इतना बढ़ सकता है कि रूस और अमेरिका जैसे शक्तिशाली राष्ट्र सीधे टकरा सकते हैं. आज के हालात भी इस ओर इशारा कर रहे हैं. मध्य पूर्व, दक्षिण-पूर्व एशिया और दक्षिण एशिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है. इस भविष्यवाणी का मतलब साफ है कि अगर छोटे क्षेत्रीय विवादों को नजरअंदाज किया गया, तो वे जल्द ही बड़े वैश्विक संघर्ष का रूप ले सकते हैं. इसलिए 2026 में कूटनीति, शांति स्थापना और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की अहमियत और बढ़ जाएगी.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का खतरा
बाबा वेंगा ने 2026 में AI (Artificial Intelligence) से बड़ा खतरा बताया था. उनका कहना था कि मशीनें अब सिर्फ इंसानों की मदद नहीं करेंगी, बल्कि महत्वपूर्ण उद्योगों और फैसलों पर कब्जा करना शुरू कर सकती हैं. इसके चलते नौकरियों का संकट, नैतिक दुविधाएं और इंसानी सोच की कमजोरी जैसी समस्याएं सामने आएंगी. 2025 में ही हम देख रहे हैं कि ऑटोमेशन और जेनरेटिव AI तेजी से फैल रहे हैं. कई कंपनियां इंसानों की जगह मशीनों का इस्तेमाल करने लगी हैं. इससे लाखों नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं. साथ ही यह चिंता भी बढ़ गई है कि क्या भविष्य में इंसान अपने ही बनाए सिस्टम पर नियंत्रण रख पाएगा या नहीं.

एलियन से संपर्क की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा की सबसे चौंकाने वाली भविष्यवाणी यह थी कि 2026 में इंसान पहली बार एलियन से संपर्क करेगा. उन्होंने दावा किया था कि एक विशाल अंतरिक्ष यान पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करेगा. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह संपर्क किस रूप में होगा- दोस्ताना या खतरनाक.

दिलचस्प बात यह है कि कई वैज्ञानिक और शोधकर्ता भी मानते हैं कि अंतरिक्ष से आने वाली कुछ कृत्रिम वस्तुएं पृथ्वी की ओर बढ़ रही हो सकती हैं. यही वजह है कि यह सवाल फिर से उठ रहा है कि क्या हम ब्रह्मांड में अकेले हैं या हमारे अलावा भी कहीं और सभ्यताएं मौजूद हैं.

[ad_2]

Rekha Jhunjhunwala पर Insider Trading का आरोप: Nazara Tech में शेयर बेचने पर उठे सवाल| Paisa Live

[ad_1]

ऑनलाइन गेमिंग एप्स पर बैन और गेमिंग बिल पास होने के बाद अब देश की जानी-मानी निवेशक रेखा झुनझुनवाला पर इनसाइडर ट्रेडिंग के आरोप लग रहे हैं। TMC सांसद महुआ मोइत्रा के एक सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, रेखा झुनझुनवाला ने Nazara Technologies से जुड़ी अंदरूनी जानकारी का फायदा उठाकर बाजार में हेरफेर किया। Nazara Tech एक ऑनलाइन गेमिंग और ई-स्पोर्ट्स कंपनी है, जिसकी सब्सिडियरी Moonshine Technologies में लोकप्रिय पोकर प्लेटफॉर्म PokerBaazi शामिल है। Nazara की Moonshine में 46.07% हिस्सेदारी है। महत्वपूर्ण बात यह है कि गेमिंग बिल पास होने से लगभग 2 महीने पहले, रेखा ने अपनी पूरी 7.06% हिस्सेदारी (61.8 लाख शेयर) 1,225 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर बेच दी। इस डील से उन्हें करीब ₹334 करोड़ मिले। यह निवेश राकेश झुनझुनवाला द्वारा 2017 में किए गए ₹180 करोड़ के निवेश का हिस्सा था। उनके निधन के बाद यह हिस्सेदारी रेखा के पास आई थी। सोशल मीडिया पर अब यह सवाल उठाया जा रहा है कि क्या उन्हें पहले से गेमिंग बिल की जानकारी थी? मामला इनसाइडर ट्रेडिंग का शक पैदा करता है, जिस पर अब निगरानी और जांच की मांग हो रही है।

[ad_2]

Google Pixel 10 Pro Fold Vs Samsung Galaxy Z Fold 7: डिजाइल से लेकर परफॉर्मेंस तक, फोल्डेबल फोन

[ad_1]

Google Pixel 10 Pro Fold Vs Samsung Galaxy Z Fold 7: 2025 के सबसे बड़े फोल्डेबल लॉन्च में गूगल और सैमसंग आमने-सामने हैं. Google Pixel 10 Pro Fold गूगल का अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी फोल्डेबल फोन है जिसमें पतला डिज़ाइन, नया Tensor G5 चिप, और IP68 वॉटर-रेसिस्टेंस जैसी मजबूती दी गई है. वहीं, Samsung Galaxy Z Fold 7 पहले ही दुनिया का सबसे पतला और तेज़ फोल्डेबल बनकर छा चुका है. ऐसे में सवाल उठता है आपके लिए बेहतर विकल्प कौन सा है?

पतलेपन की दौड़

पोर्टेबिलिटी की बात करें तो Galaxy Z Fold 7 सबसे आगे है. यह बंद होने पर सिर्फ 8.9 मिमी और खुलने पर 4.2 मिमी मोटा है, साथ ही इसका वजन 215 ग्राम है. यह इसे मार्केट का सबसे पतला और हल्का फोल्डेबल बनाता है. वहीं, Pixel 10 Pro Fold बंद होने पर 10.8 मिमी, खुलने पर 5.2 मिमी और वजन में 258 ग्राम का है. डिज़ाइन आकर्षक जरूर है लेकिन सैमसंग जितना कॉम्पैक्ट और हल्का नहीं.

परफॉर्मेंस

Galaxy Z Fold 7 में लगा Qualcomm Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर इसे बेंचमार्क और गेमिंग टेस्ट में लगभग 40% तेज बनाता है. दूसरी ओर, Pixel 10 Pro Fold का Tensor G5 चिप और 16GB RAM भले ही सबसे तेज़ न हो, लेकिन यह AI फीचर्स पर ज्यादा ध्यान देता है. इसमें Magic Cue, Camera Coach और Gemini-आधारित रियल-टाइम ट्रांसलेशन जैसे स्मार्ट टूल्स मिलते हैं. साथ ही, यह पहला फोल्डेबल है जिसमें पूरी तरह से IP68 डस्ट और वॉटर-रेसिस्टेंस दी गई है.

बैटरी और डिस्प्ले

बैटरी बैकअप में Pixel 10 Pro Fold बाज़ी मारता है. इसमें 5,015mAh की बैटरी है जो करीब 30 घंटे का उपयोग देती है. जबकि Galaxy Z Fold 7 की 4,400mAh बैटरी औसतन 24 घंटे तक चलती है.

डिस्प्ले की बात करें तो दोनों में 8-इंच OLED/AMOLED फोल्डेबल पैनल दिए गए हैं. लेकिन Z Fold 7 का 6.5-इंच Dynamic AMOLED कवर डिस्प्ले थोड़ा बेहतर है जबकि Pixel 10 Pro Fold का कवर पैनल 6.4-इंच OLED है.

कीमत

भारत में Pixel 10 Pro Fold की कीमत 1,72,999 रुपये रखी गई है जो कि Galaxy Z Fold 7 के बेस वेरिएंट (1,74,999 रुपये) से थोड़ी कम है. ऐसे में जो यूजर्स AI फीचर्स और बेहतर बैटरी चाहते हैं उनके लिए गूगल का विकल्प थोड़ा ज्यादा किफायती पड़ सकता है.

अगर आपकी प्राथमिकता पतलापन, तेज़ प्रोसेसिंग और प्रीमियम डिज़ाइन है तो Samsung Galaxy Z Fold 7 आपके लिए बेहतर रहेगा. लेकिन यदि आप लंबे समय की बैटरी, AI स्मार्ट फीचर्स और मजबूती चाहते हैं तो Google Pixel 10 Pro Fold आपके लिए ज्यादा फ्यूचर-रेडी विकल्प साबित होगा.

यह भी पढ़ें:

Airtel Down: फिर ठप हुआ एयरटेल, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता में सबसे ज्यादा यूजर परेशान

[ad_2]

सांपों से खेलना इस युवक के बाएं हाथ का खेल, वायरल वीडियो देख दंग रह गए लोग

[ad_1]

UP News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे से एक अनोखी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक युवक का सांपों से खेलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर हर कोई दंग रह गया है, क्योंकि जिस काम से लोग डरकर दूर भागते हैं, उसे यह युवक पलक झपकते ही कर दिखाता है.

नंगे हाथों से सांप को पकड़ लेता है युवक

बताया जा रहा है कि युवक सांप पकड़ने में माहिर है और अब तक वह हजारों सांप और विषखापर पकड़कर उन्हें जंगल में छोड़ चुका है. खास बात यह है कि युवक बिना किसी डर के नंगे हाथों से सांपों को पकड़ लेता है और उन्हें सुरक्षित तरीके से वापस जंगल में पहुंचा देता है. लोग उसकी इस कला को देखकर अचंभित रह जाते हैं और कई बार मौके पर मौजूद लोग मोबाइल निकालकर उसका वीडियो बना लेते हैं.


स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी कस्बे या आस-पास के गांवों में कहीं सांप निकल आता है, तो लोग सबसे पहले इसी युवक को बुलाते हैं. वह तुरंत पहुंचकर सांप को पकड़ लेता है और किसी को नुकसान पहुंचने से पहले ही उसे दूर जंगल में छोड़ आता है.

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में भी साफ दिखाई दे रहा है कि युवक बेहद फुर्ती से सांप को काबू में करता है. लोगों का कहना है कि यह काम बहुत खतरनाक है, लेकिन उसके आत्मविश्वास और अनुभव की वजह से वह बिना डरे यह सब कर पाता है.

इस युवक की बहादुरी और कला को देखकर लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग यह भी सलाह दे रहे हैं कि सांप पकड़ने का काम बेहद जोखिम भरा है और इसे करते समय पूरी सावधानी बरतनी चाहिए. बावजूद इसके, सुमेरपुर का यह युवक अपनी इस कला से न केवल इलाके में बल्कि अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है.

ये भी पढ़ें: स्पाइडर-मैन का कट गया 15000 का चालान, पुलिस ने जब्त की बाइक, वीडियो वायरल