बुर्खा पहन दुकान से सामान चुरा रहा था शख्स! पब्लिक ने पकड़कर कूट दिया- लंदन की सड़कों पर ड्रामा

[ad_1]

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो लंदन का बताया जा रहा है जहां एक शख्स ने चोरी के लिए अजीबोगरीब तरीका अपनाया. वीडियो के मुताबिक एक व्यक्ति बुर्खा पहनकर दुकान में दाखिल होता है. पहले तो कोई शक नहीं करता लेकिन जल्द ही लोगों की नजर उस पर जाती है. जब लोगों को शक गहराता है तो वे उस पर नजर रखने लगते हैं. कुछ ही देर बाद उसका भांडा फूट जाता है और वह चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया जाता है. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है.

बुर्खा पहन लंदन में चोरी करते पकड़ा गया शख्स

वीडियो में दिखाई देता है कि शख्स पूरी तरह बुर्खे में लिपटा हुआ है. देखने से कोई यह अंदाजा नहीं लगा सकता कि उसके अंदर महिला है या पुरुष. लेकिन जैसे ही चोरी की कोशिश होती है, पब्लिक उस पर टूट पड़ती है. लोगों ने तुरंत उसे रोक लिया और चोरी का सामान उसके पास से बरामद किया. लोगों ने जबरन उसका बुर्खा उतरवाया तो जो नजारा सामने आया उसने सभी को हैरान कर दिया. बुर्खे के अंदर कोई महिला नहीं बल्कि एक भारतीय शख्स छिपा बैठा था. उसका भेद खुलते ही वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए.

पब्लिक ने घेरा फिर बुर्खा उतरवाया तो उड़े होश

सच सामने आने के बाद पब्लिक ने उस शख्स को घेर लिया. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि लोगों ने मौके पर ही उसकी जमकर पिटाई कर दी. हालांकि वीडियो में साफ तौर पर इतना ही दिखता है कि लोग उसे घेरकर पूछताछ कर रहे हैं और जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं.वीडियो को लेकर अब यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. इंटरनेट के गलियारों में इसे लेकर चर्चाएं हो रही हैं.

यह भी पढ़ें: Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो

भड़क उठे यूजर्स

वीडियो को @mrjethwani_ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…पता लगाओ कि भारत के किस राज्य का ये रहने वाला है. एक और यूजर ने लिखा…पकड़ कर इतना कूटो कि बुर्खा पहनना भूल जाए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…कैसे कैसे लोग हैं, चोरी करने के लिए बुर्खा पहन लिया.

यह भी पढ़ें: डोगेश भाइयों की जीत हुई… आवारा कुत्तों पर सुप्रीम डिसीजन से झूम गया इंटरनेट, शेयर हो रहे मजेदार मीम्स 


पुजारा के बाद अब कौन? 5 भारतीय क्रिकेटर जो जल्द कह सकते हैं क्रिकेट को अलविदा

[ad_1]

टीम इंडिया के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने हाल ही में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेकर अपने करियर का अंत किया. पुजारा ने इमोशनल नोट के जरिए अपने फैन्स को अलविदा कहा और अब माना जा रहा है कि वह कमेंट्री से क्रिकेट की नई पारी शुरू करेंगे. पुजारा के बाद अब चर्चा इस बात की है कि भारत के कुछ और वरिष्ठ खिलाड़ी भी जल्द ही रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं. इनमें अजिंक्य रहाणे, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गज शामिल हैं.

अजिंक्य रहाणे

पुजारा के साथी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का करियर भी अब ढलान पर नजर आ रहा है.  2011 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले रहाणे ने अब तक 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 मुकाबले खेले हैं. आखिरी बार उन्होंने जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था. 37 साल की उम्र में उनकी टीम इंडिया में वापसी की संभावना बेहद कम मानी जा रही है.

इशांत शर्मा

लंबे कद के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने भारत के लिए 105 टेस्ट, 80 वनडे और 14 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने कुल 434 अंतरराष्ट्रीय विकेट झटके. 36 वर्षीय इशांत ने नवंबर 2021 में आखिरी बार टेस्ट मैच खेला था, जबकि व्हाइट बॉल क्रिकेट से वह साल 2016 में ही बाहर हो गए थे. अब उनका अंतरराष्ट्रीय करियर लगभग खत्म माना जा रहा है.

मोहम्मद शमी

भारत के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में गिने जाने वाले मोहम्मद शमी ने 64 टेस्ट, 108 वनडे और 25 टी20 मैच खेले हैं. उन्होंने आखिरी बार जून 2023 में टेस्ट क्रिकेट खेला था. फिटनेस समस्याओं के कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ अहम टेस्ट सीरीज से बाहर रहे थे. 34 साल की उम्र में शमी के सामने करियर जारी रखने की चुनौती बढ़ गई है.

उमेश यादव

अनुभवी पेसर उमेश यादव का करियर भी अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने भारत के लिए 57 टेस्ट, 75 वनडे और 9 टी20 मैच खेले. उमेश ने जून 2023 में WTC फाइनल में आखिरी टेस्ट खेला था, जबकि उनका पिछला व्हाइट बॉल मुकाबला अक्टूबर 2022 में हुआ था. टीम इंडिया में उनकी जगह अब युवा गेंदबाजों ने ले ली है.

भुवनेश्वर कुमार

स्विंग और डेथ ओवर की गेंदबाजी के लिए मशहूर भुवनेश्वर कुमार भी अब लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. 2012 में डेब्यू करने वाले भुवी ने 21 टेस्ट, 121 वनडे और 87 टी20 मैच खेले हैं. उनका आखिरी टेस्ट जनवरी 2018, आखिरी वनडे जनवरी 2022 और आखिरी T20 नवंबर 2022 में हुआ था. 34 वर्षीय भुवी का टीम इंडिया में दोबारा लौटना मुश्किल लग रहा है.

[ad_2]

IPO Alert: Classic Electrodes (India) Ltd. IPO में invest करने से पहले जानें GMP, Price Band

[ad_1]

Classic Electrodes IPO is a book build issue of ₹41.51 crores. The issue is entirely a fresh issue of 0.48 crore shares of ₹41.51 crore. Classic Electrodes IPO opens for subscription on Aug 22, 2025 and closes on Aug 26, 2025. The allotment for the Classic Electrodes IPO is expected to be finalized on Aug 28, 2025. Classic Electrodes IPO will list on NSE SME with a tentative listing date fixed as Sep 1, 2025.                                                                                                                                                                                                                             

[ad_2]

यूरोपीय देश नहीं होने देंगे शांति वार्ता! रूस बोला- यूक्रेन में पश्चिमी नेता बर्दाश्त नहीं

[ad_1]

रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता को लेकर रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूरोपीय देशों पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच चले रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए चल रहे शांति वार्ता में पश्चिमी देश बाधा डाल रहे हैं. उन्होंने कहा कि कूटनीतिक गतिविधियों के कारण वार्ता में रुकावट आती दिख रही है.

‘शांति वार्ता रोकने के बहाने तलाश रहे यूरोपीय देश’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाह रहे हैं कि जेलेंस्की और पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक हो, लेकिन दोनों एक-दूसरे पर शांति वार्ता को सफल नहीं होने देने का आरोप लगा रहे हैं.  रूसी विदेश मंत्री ने आरोप लगाया कि यूरोपीय देश शांति वार्ता को रोकने के लिए बस एक बहाने की तलाश में हैं. 

‘पुतिन के साथ अड़ियल रवैया अपना रहे जेलेंस्की’

रूस की सरकारी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में लावरोव ने कहा, “यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ अड़ियल रवैया अपना रहे हैं. वे शर्तें रख रहे हैं और किसी भी कीमत पर तत्काल बैठक की मांग कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि पश्चिमी देश शांति वार्ता को विपल करने के प्रयास में सफल नहीं होंगे.”

यूक्रेन में किसी पश्चिमी नेता को नहीं करेंगे बर्दाश्त- रूस

जेलेंस्की ने पुतिन से मिलने की इच्छा जताई है, लेकिन ऐसा तभी होगा जब उनके सहयोगी (यूरोपीय देश) यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी पर सहमत हो जाएंगे. ताकि लड़ाई बंद होने के बाद भविष्य में रूसी हमलों को रोका जा सके. रूस का कहना है कि शांति वार्ता के लिए इस तरह की शर्तों को बाधा नहीं बनाया जा सकता है. रूस ने साफ किया है कि यूक्रेन में यूरोप के नेताओं की उपस्थिति बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

मॉस्को ने रविवार (24 अगस्त 2025) को यूक्रेन पर आरोप लगाया कि उसने रूस के पश्चिमी क्षेत्र कुर्स्क में स्थित एक परमाणु बिजली संयंत्र पर ड्रोन हमला किया. रूसी अधिकारियों के मुताबिक ड्रोन हमले से संयंत्र का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुआ. यह हमला ऐसे समय में हुआ जब यूक्रेन अपनी स्वतंत्रता के 34 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा था.

ये भी पढ़ें : क्या फिर से FATF की ग्रे-लिस्ट में होगा पाकिस्तान? शहबाज सरकार में वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब ने जताई आशंका

[ad_2]