अमेरिका भी भारत से खरीदता है तेल, फिर क्यों बवाल काट रहे ट्रंप? जानें ऑयल मार्केट की पूरी क्रोन

[ad_1]

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया है. इतना ही नहीं उन्होंने धमकी दी है कि अगर भारत ने अब भी रूस से तेल खरीदना बंद नहीं किया तो उसके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जा सकती है. ट्रंप ने 25 फीसदी पेनल्टी का ऐलान करते हुए कहा था कि भारत रूसी तेल से लाभ उठा रहा है. इस बीच मॉस्को पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऐसा जवाब दिया है, जिससे कई सवाल खड़े हुए. उन्होंने कहा कि अगर किसी देश को भारत से तेल खरीदने में दिक्कत है तो वह न खरीदे. किसी को इसके लिए मजबूर नहीं किया जा सकता. ऐसे में सवाल उठे कि आखिर भारत किन देशों को तेल बेचता है और भारत के पास इतना तेल आता कहां से है. 

भारत से कौन-कौन से देश खरीदते हैं रिफाइंड ऑयल?

भारत क्रूड ऑयल आयात करता है और रिफाइंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट निर्यात करता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत से जो देश रिफाइंड पेट्रोलियम खरीदते हैं, उनमें अमेरिका भी शामिल है. उसके अलावा नीदरलैंड, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, साउथ अफ्रीका के अलावा यूरोपीय यूनियन के देश भी शामिल हैं. भारत से जो देश सबसे ज्यादा रिफाइंड ऑयल खरीद रहे हैं, उनमें यूरोपीय देश सबसे ऊपर हैं.

भारत ने अब तक रूस से कितना तेल खरीदा?
 
साल 2024 में भारत ने यूरोपीय यूनियन को 19 बिलियन डॉलर से अधिक के पेट्रोलियम उत्पाद निर्यात किए, जोकि 2024-25 में घटकर 15 बिलियन डॉलर हो गए. GRTI के अनुसार, इसका बड़ा कारण पश्चिमी देशों द्वारा रूस से खरीदे गए कच्चे तेल से तैयार पेट्रोलियम प्रोडक्ट पर बैन लगाना है. भारत ने बैन के बावजूद रूस से साल 2025 में 50 बिलियन डॉलर का कच्चा तेल खरीदा. यह भारत द्वारा रूस से खरीदे गए कुल तेल का करीब एक तिहाई है. बता दें कि भारत ने रूस से अब तक 143 बिलियन डॉलर का तेल खरीदा है. 

किन-किन देशों से तेल खरीदता है भारत? 

भारत तेल की खपत करने वाला दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है. इस लिस्ट में अमेरिका पहले और चीन दूसरे नंबर पर है. भारत अपनी जरूरत का करीब 85 फीसदी क्रूड ऑयल आयात करता है. वह सिर्फ रूस से ही नहीं, बल्कि सऊदी अरब, यूएई, अमेरिका, नाइजीरिया, कुवैत, मैक्सिको, ओमान से भी तेल खरीदता है. अप्रैल, 2021 से लेकर जनवरी 2022 तक भारत ने इराक से सबसे ज्यादा तेल खरीदा था. हां ये बात सही है कि यूक्रेन युद्ध के बाद जब रूस से तेल खरीदने पर बैन लगाया गया तो भारत ने रूसी तेल की खरीद बढ़ा दी. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि पहले भारत को कुल 27 देश तेल बेचते थे. वर्तमान में यह संख्या बढ़कर 40 तक पहुंच गई है.

भारत में कहां-कहां तेल का खजाना? 

भारत में क्रूड ऑयल का उत्पादन वैसे तो बहुत कम है. असम, पश्चिमी अपतट, राजस्थान, गुजरात और मुंबई में थोड़ा-बहुत तेल मिलता है. हालांकि बताया जा रहा है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में भी तेल के भंडार मिले हैं. अंडमान सागर में विशाल तेल भंडार होने का अनुमान है, जिसकी खोज में भारत लगा हुआ है. अगर दुनिया की बात करें तो सबसे बड़ा तेल भंडार वेनेजुएला के पास है. इसके बाद सऊदी अरब, ईरान, कनाडा और इराक का नंबर आता है. 

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने की पाकिस्तान की बड़ी मदद, शर्म से झुक जाएगा परमाणु बम की धमकी देने वाले आसिम मुनीर का सिर

[ad_2]

कूपर कोनोली का कमाल, ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने एक साथ तोड़ा शेन वॉर्न और ब्रैड हॉग का ये रिकॉर्ड

[ad_1]

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हराया, लेकिन रविवार को खेले गए आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया टीम पूरी तरह हावी नजर आई. पहले ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श और कैमरून ग्रीन ने शतक जड़ा, फिर गेंदबाजी में कूपर कोनोली ने ऐतिहासिक स्पेल डाला. कोनोली ने 5 विकेट चटकाए, जो वनडे में ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर द्वारा बेस्ट गेंदबाजी है. उन्होंने ब्रैड हॉग का रिकॉर्ड तोड़ने के साथ 38 साल पुराना एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ा.

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 431 रन बनाए थे. ट्रेविस हेड (142), मिचेल मार्श (100) और कैमरून ग्रीन (118) ने शानदार शतकीय पारी खेली. जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 155 रनों पर ढेर हो गई, सबसे ज्यादा विकेट ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर कपूर कोनोली ने लिए.

कूपर कोनोली का ऐतिहासिक स्पेल, तोड़ा ब्रैड हॉग का रिकॉर्ड

कूपर कोनोली ने 6 ओवरों में 22 रन देकर 5 विकेट लिए. उन्होंने टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, विलेम मुल्डर, कोर्बिन बॉश और केशव महाराज को आउट किया. ये ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पिनर द्वारा वनडे में सर्वश्रेष्ठ स्पेल है. उन्होंने ब्रैड हॉग का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2005 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 32 रन देकर 5 विकेट लिए थे. इसके बाद लिस्ट में शेन वार्न हैं, जिन्होंने 1996 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 33 रन देकर 5 विकेट लिए थे.

ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में स्पिनर द्वारा सर्वश्रेष्ठ स्पेल

  • 5/22 (6) – कूपर कोनोली बनाम साउथ अफ्रीका- 2005 
  • 5/32 (10) – ब्रैड हॉग बनाम वेस्टइंडीज- 2005
  • 5/33 (9.3) – शेन वार्न बनाम वेस्टइंडीज- 1996
  • 5/35 (7.5) – माइकल क्लार्क बनाम श्रीलंका- 2004
  • 5/35 (9) – एडम ज़म्पा बनाम न्यूजीलैंड- 2022

5 विकेट हॉल लेने वाले सबसे छोटी उम्र वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

कूपर कोनोली वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए 5 विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के गेंदबाज बन गए हैं. पहले ये रिकॉर्ड क्रेग मैकडरमॉट के नाम था, जिन्होंने 1987 में पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट लिए थे. उस समय क्रेग की उम्र 22 साल 204 दिन थी. जबकि कोनोली ने रविवार को जब 5 विकेट लिए तो उनकी उम्र 22 साल 2 दिन थी. उन्होंने 22 अगस्त को ही अपना 22वां जन्मदिन मनाया था. देखें ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे कम उम्र में 5 विकेट लेने वाले टॉप 3 गेंदबाज. 

  • 22 साल, 2 दिन – कूपर कोनोली बनाम दक्षिण अफ्रीका (2025)
  • 22 साल, 204 दिन – क्रेग मैकडरमॉट बनाम पाकिस्तान (1987)
  • 22 साल, 211 दिन – मिचेल स्टार्क बनाम पाकिस्तान (2012)

साउथ अफ्रीका ने 2-1 से जीती सीरीज

साउथ अफ्रीका ने सीरीज के शुरूआती दोनों वनडे जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली थी. आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए आत्मसम्मान की लड़ाई वाला था, जिसे जीतने में मिचेल मार्श एंड टीम सफल रही. ट्रेविस हेड को तीसरे वनडे का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया, जिन्होंने 103 गेंदों में 5 छक्के और 17 चौकों की मदद से 142 रन बनाए. केशव महाराज को सीरीज का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया.

[ad_2]

WhatsApp यूजर्स की होने वाली है मौज, स्टेटस अपडेट करने के लिए आ रहा यह तगड़ा फीचर

[ad_1]

WhatsApp पर एक के बाद एक नए फीचर्स आते जा रहे हैं. पिछले हफ्ते कंपनी ने वीडियो कॉल को मजेदार बनाने के लिए तीन नए फीचर्स लॉन्च किए थे. इसके अलावा वॉइसमेल फीचर को भी यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया था. अब कंपनी एक और फीचर पर काम कर रही है. यह फीचर आने के बाद यूजर iOS शेयर शीट की मदद से किसी भी ऐप से मीडिया को सीधे अपने स्टेटस पर अपलोड कर सकेंगे. आइए इस फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं.

एंड्रॉयड पर पहले से मौजूद है फीचर

यह फीचर एंड्रॉयड पर पहले से मौजूद है और अब इसे iOS यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है. इसकी मदद से यूजर अपने फोन में किसी भी ऐप से डायरेक्ट अपना व्हाट्सऐप स्टेटस अपडेट कर सकेंगे. यह फीचर यूजर्स को किसी भी ऐप से अपना व्हाट्सऐप स्टेटस अपडेट करने का ऑप्शन देता है. इसके लिए अब शेयर शीट में माई स्टेटस का ऑप्शन नजर आने लगेगा. इससे पहले तक स्टेटस अपडेट करने के लिए व्हाट्सऐप में जाना पड़ता था, लेकिन अब इसकी कोई जरूरत नहीं रहेगी. 

चरणबद्ध तरीके से रोल आउट हो रहा फीचर

कंपनी यह फीचर चरणबद्ध तरीके से रोल आउट कर रही है. कुछ यूजर्स के लिए फीचर अवेलेबल हो गया है तो कुछ के लिए आने वाले दिन में उपलब्ध हो जाएगा. व्हाट्सऐप के लेटेस्ट फीचर्स का फायदा उठाने के लिए जरूरी है कि आप ऐप को अपडेटेड रखें.

वीडियो कॉल के लिए आए ये फीचर

व्हाट्सऐप ने हाल ही में वीडियो कॉल को बेहतर बनाने के लिए फीचर लॉन्च किए हैं. अब वीडियो कॉल को पहले से शेड्यूल किया जा सकता है. साथ ही कॉल टैब्स में भी कुछ सुधार किए गए हैं. इसमें शेड्यूल कॉल्स और उनमें भाग लेने वाले कॉन्टैक्ट्स क्लियरली विजिबल होंगे. इसके अलावा वीडियो कॉल के दौरान बातचीत पर रिएक्शन देने का फीचर भी रोल आउट किया गया है. 

[ad_2]

ब्याज दर पर यूएस फेड के फैसले, टैरिफ पर एक्शन समेत इन फैक्टर से तय होगी इस हफ्ते बाजार की चाल

[ad_1]

Market This Week: इस हफ्ते बाजार की चाल कई फैक्टर पर निर्भर रह सकता है. इनमें से एक अहम है अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती करने की संभावना. ऐसा माना जा रहा है कि इस कदम से घरेलू शेयर बाजार में आशावाद बढ़ सकता है. जानकारों का मानना है कि निवेशकों का ध्यान भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त अमेरिकी टैरिफ लगाने की समयसीमा नजदीक आने पर भी है. इसके अलावा विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियों, वैश्विक रुझानों और व्यापक आर्थिक आंकड़ों से इस सप्ताह शेयर बाजार के रुझान तय होंगे.

कई चीजों पर निर्भर मार्केट की चाल?

बुधवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेंगे. बाजार के जानकारों का कहना है कि सकारात्मक वैश्विक संकेतों से कुछ समर्थन मिलने की संभावना है, क्योंकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने जैक्सन हॉल संगोष्ठी में अपने भाषण में ब्याज दरों में संभावित कटौती का संकेत दिया है. इसके बाद अमेरिकी बाजारों में जोरदार उछाल आया और डॉलर सूचकांक कमजोर हुआ.

स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के रिसर्च चीफ संतोष मीणा का कहना है कि एक अन्य महत्वपूर्ण फैक्टर भारतीय एक्सपोर्ट पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की अमेरिकी योजना से संबंधित 27 अगस्त की समय सीमा होगी. उनका कहना है कि स्पष्टता के अभाव में एफआईआई की भागीदारी कम रह सकती है. इसके साथ ही अमेरिका, चीन और भारत के व्यापक आर्थिक आंकड़ों पर भी कड़ी नज़र रखी जाएगी.

क्या मानते हैं ब्रोकरेज फर्म?

इससे पहले, अमेरिकी बाजार शुक्रवार को तेज बढ़त के साथ बंद हुए. डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.89 प्रतिशत, नैस्डैक कंपोजिट 1.88 प्रतिशत और एसएंडपी 500 1.52 प्रतिशत चढ़ा. जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट वी. के. विजयकुमार का कहना है कि फेड प्रमुख जेरोम पॉवेल के जैक्सन हॉल भाषण से सितंबर में ब्याज दरों में कटौती का संकेत मिलता है.

दूसरी ओर मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के रिसर्च चीफ सिद्धार्थ खेमका का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि जीएसटी 2.0 सुधारों और घरेलू स्तर पर व्यापक आर्थिक मजबूती को लेकर आशावाद से भारतीय शेयर बाजारों को समर्थन मिलता रहेगा. उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत के खिलाफ अमेरिकी शुल्क कार्रवाई पर स्पष्टता आने और भारत तथा अमेरिका, दोनों के आगामी जीडीपी आंकड़े निवेशकों की धारणा को आकार देंगे. पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 709.19 अंक या 0.87 प्रतिशत उछला, जबकि निफ्टी 238.8 अंक या 0.96 प्रतिशत बढ़ा.

ये भी पढ़ें: केंद्र सरकार के इन कर्मचारियों लिए ‘गुड न्यूज’, सैलरी और पेंशन पर आई बड़ी खबर; जारी हुआ सर्कुलर

[ad_2]

दुकान लूटने आया था, लेने के देने पड़ गए! लुटेरे का ऐसा पोपट नहीं देखा होगा- वीडियो वायरल

[ad_1]

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक सुपर स्टोर का बताया जा रहा है जहां एक लुटेरा दुकान लूटने की नीयत से पहुंचा था. दुकान के काउंटर पर उस समय एक लड़की बैठी हुई थी. शुरू में लड़की ने उसे आम ग्राहक समझा, लेकिन जब वह काउंटर के करीब आया तो मामला ही बदल गया. लुटेरे ने जैसे ही जेब से बंदूक निकालने की कोशिश की, उसकी किस्मत ने उसका साथ छोड़ दिया और पूरे घटनाक्रम का अंत बिल्कुल अलग अंदाज में हुआ.

दुकान लूटने घुसा था लुटेरा

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि एक शख्स दुकान के भीतर दाखिल होता है. उसके हावभाव देखकर कोई यह नहीं समझ सकता कि उसके इरादे गलत हैं. काउंटर पर बैठी लड़की भी उसे सामान्य ग्राहक मानकर आराम से बैठी रहती है. लेकिन अगले ही पल लुटेरा अपने असली रंग में आने की कोशिश करता है. जैसे ही लुटेरा काउंटर के पास पहुंचता है, वह अपनी जेब में हाथ डालकर बंदूक निकालने लगता है. लेकिन किस्मत ने उसके इरादों पर पानी फेर दिया. जेब से निकलते ही बंदूक उसके हाथ से छटक गई और फर्श पर गिर पड़ी. यह नजारा देखकर लड़की भी एक पल के लिए हक्की-बक्की रह गई.

हाथ से छूटी बंदूक और पड़ गए लेने के देने

बंदूक हाथ से छूटते ही लुटेरे के होश उड़ जाते हैं. उसे समझ आ जाता है कि अब उसके पास भागने के अलावा कोई रास्ता नहीं है. वह तुरंत उल्टे पांव मुड़ता है और तेजी से दुकान से बाहर निकल भागता है.यह पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. वीडियो में साफ दिखता है कि लूट की नीयत से आया शख्स आखिरकार बंदूक गिरते ही डर के मारे वहां से जान बचाकर भाग खड़ा हुआ.

यह भी पढ़ें: डोगेश भाइयों की जीत हुई… आवारा कुत्तों पर सुप्रीम डिसीजन से झूम गया इंटरनेट, शेयर हो रहे मजेदार मीम्स 

यूजर्स ने जमकर लिए मजे

वीडियो को @RandomTheGuy_ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…लड़की उसे बंदूक वापस देने की कोशिश क्यों कर रही थी? एक और यूजर ने लिखा..होमवर्क करने नहीं आने वालों के साथ ऐसा ही होता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बंदूक संभल नहीं रही और चले हैं दुकान लूटने.

यह भी पढ़ें: Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो


बाबा रामदेव के ये नुस्खे आजमाए तो 60 की उम्र में भी रहेंगे एकदम फिट, बस सुबह-सुबह करना होगा यह काम

[ad_1]

योग गुरु ने सरल आसनों को अपनाने की सलाह दी, जो ऊर्जा और जीवन शक्ति बढ़ाते हैं. साथ ही उन्होंने सात्विक आहार का पालन करने की भी बात कही, जिसमें मौसमी फल और प्राकृतिक चीज़ें शामिल होती हैं.

योग गुरु ने सरल आसनों को अपनाने की सलाह दी, जो ऊर्जा और जीवन शक्ति बढ़ाते हैं. साथ ही उन्होंने सात्विक आहार का पालन करने की भी बात कही, जिसमें मौसमी फल और प्राकृतिक चीज़ें शामिल होती हैं.

जब उनसे पूछा गया कि वह सुबह कितने बजे उठते हैं, तो उन्होंने बताया कि वह सुबह 3 बजे उठते हैं. उन्होंने अपनी सुबह की दिनचर्या भी साझा की.

जब उनसे पूछा गया कि वह सुबह कितने बजे उठते हैं, तो उन्होंने बताया कि वह सुबह 3 बजे उठते हैं. उन्होंने अपनी सुबह की दिनचर्या भी साझा की.

रामदेव ने कहा कि वह सबसे पहले धरती माता और अपने गुरुओं एवं ऋषियों की पूजा करते हैं. इसके बाद वह गर्म पानी पीते हैं, जो पेट को तुरंत साफ कर देता है. उसके बाद वह नहाते हैं और फिर हर सुबह एक घंटे के लिए ध्यान करते हैं.

रामदेव ने कहा कि वह सबसे पहले धरती माता और अपने गुरुओं एवं ऋषियों की पूजा करते हैं. इसके बाद वह गर्म पानी पीते हैं, जो पेट को तुरंत साफ कर देता है. उसके बाद वह नहाते हैं और फिर हर सुबह एक घंटे के लिए ध्यान करते हैं.

साधारण शाकाहारी आहार के बारे में पूछे जाने पर बाबा रामदेव ने कहा कि वह कभी भी अपने सरल आहार में छल नहीं करते. उनका मानना है कि सात्विक भोजन स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.

साधारण शाकाहारी आहार के बारे में पूछे जाने पर बाबा रामदेव ने कहा कि वह कभी भी अपने सरल आहार में छल नहीं करते. उनका मानना है कि सात्विक भोजन स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.

बाबा रामदेव ने कुछ योग आसनों की भी सिफारिश की, जिन्हें हर किसी को रोज़ करना चाहिए. उन्होंने कहा, “लोगों को कपालभाति और अनुलोम विलोम जरूर करना चाहिए.”

बाबा रामदेव ने कुछ योग आसनों की भी सिफारिश की, जिन्हें हर किसी को रोज़ करना चाहिए. उन्होंने कहा, “लोगों को कपालभाति और अनुलोम विलोम जरूर करना चाहिए.”

सात्विक आहार प्राकृतिक स्रोतों से प्राप्त होता है और इसमें कोई कृत्रिम तत्व, प्रिजर्वेटिव या हानिकारक चीज नहीं होती. यह हल्का, पचने में आसान और पाचन तंत्र पर बोझ नहीं डालता. साथ ही यह पित्त और कफ को संतुलित करने में मदद करता है.

सात्विक आहार प्राकृतिक स्रोतों से प्राप्त होता है और इसमें कोई कृत्रिम तत्व, प्रिजर्वेटिव या हानिकारक चीज नहीं होती. यह हल्का, पचने में आसान और पाचन तंत्र पर बोझ नहीं डालता. साथ ही यह पित्त और कफ को संतुलित करने में मदद करता है.

बाबा रामदेव की फिटनेस, योग और आहार संबंधी टिप्स अपनाकर आप समग्र स्वास्थ्य और खुशी पा सकते हैं. उनकी सलाह है कि योग को रोज़ाना जीवन में शामिल करें और सात्विक भोजन का पालन करके संतुलित और स्वस्थ जीवन जीएं.

बाबा रामदेव की फिटनेस, योग और आहार संबंधी टिप्स अपनाकर आप समग्र स्वास्थ्य और खुशी पा सकते हैं. उनकी सलाह है कि योग को रोज़ाना जीवन में शामिल करें और सात्विक भोजन का पालन करके संतुलित और स्वस्थ जीवन जीएं.

Published at : 25 Aug 2025 08:25 AM (IST)

Preferred Sources

हेल्थ फोटो गैलरी

[ad_2]

झूठा बना पाकिस्तान! अब भारत ने नहीं, बांग्लादेश ने खोल दी पोल, इशाक डार ने की माफी की बात तो य

[ad_1]

बांग्लादेश में जबसे शेख हसीना को सत्ता से बेदखल किया गया है और मोहम्मद यूनुस अंतरिम सरकार के मुखिया बने हैं, तबसे पाकिस्तान उसके साथ रिश्ते बेहतर करने में जुटा हुआ है. इसी को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री और डिप्टी पीएम इशाक डार भी ढाका दौरे पर पहुंचे हुए हैं. हालांकि पाकिस्तान ने 1971 में बांग्लादेशियों पर इतने जुल्म ढाए हैं कि दोनों देशों के बीच रिश्ते सामान्य होना दूर की कोढ़ी लगती है. इशाक डार की ढाका में उस समय बेइज्जती हो गई, जब डार ने कह दिया कि बांग्लादेश से 1971 के अत्याचारों के लिए माफी मांगने का मुद्दा सुलझ गया है. इस पर मोहम्मद यूनुस के खास और विदेश सलाहकार ने तुंरत ही कह दिया कि इशाक डार गलत बोल रहे हैं. 

यूनुस सरकार के विदेश सलाहकार तौहीद हुसैन ने कहा कि इशाक डार का 1971 से मुद्दों का समाधान का दावा ठीक नहीं है. दोनों देश भविष्य में ऐसे लंबित मामलों पर चर्चा जारी रखेंगे. इशाक डार ने तौहीद हुसैन के साथ मुलाकात के बाद कहा कि 1971 में पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों के लिए बांग्लादेश की औपचारिक माफी की मांग का साल 1974 और 2000 में ही समाधान हो चुका है. हालांकि इसको लेकर तौहीद हुसैन ने तुरंत प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से मैं डार से सहमत नहीं हूं. अगर ऐसा होता तो समस्याएं सुलझ जातीं. 

हमने मीटिंग में अनसुलझे मुद्दे उठाए: बांग्लादेश के विदेश सलाहकार

बांग्लादेश के अखबार ‘प्रोथोम अलो’ ने लिखा कि हुसैन ने कहा, ‘हमने अनसुलझे मुद्दे उठाए हैं, जैसे 1971 के लिए माफी या खेद व्यक्त करना, संपत्तियों पर दावा और फंसे हुए पाकिस्तानी नागरिकों का मामला.’ उन्होंने कहा कि यह उम्मीद करना गलत होगा कि 54 सालों की समस्याएं एक ही दिन में हल हो जाएंगी. कोई भी यह उम्मीद नहीं करता कि हम एक घंटे बैठकर सब कुछ सुलझा लेंगे.

पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच 5 MoU पर साइन

मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के विदेश सलाहकार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘दोनों देशों ने इन मुद्दों पर अपनी-अपनी स्थिति प्रस्तुत की है.’ हुसैन ने बताया कि दोनों देशों के बीच एक समझौते और पांच समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए. हुसैन ने कहा कि दोनों देश इस बात पर सहमत हुए हैं कि द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक मुद्दों को चर्चा के माध्यम से सुलझाया जाना चाहिए.

एक दशक बाद PAK के विदेश मंत्री का दौरा

बता दें कि पाकिस्तान का कोई सीनियर मंत्री करीब 13 साल बाद बांग्लादेश के दौरे पर पहुंचा है. इशाक डार से पहले हिना रब्बानी खार साल 2012 में बांग्लादेश दौरे पर पहुंचीं थीं, लेकिन ऐसा लग रहा है कि भले ही मोहम्मद यूनुस सत्ता में बैठे हुए हैं, लेकिन 1971 के अत्याचारों को भूलना और इसके लिए माफी मांग लेने भर से पाकिस्तान से बांग्लादेश के गिले-शिकवे दूर नहीं होंगे.

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- ट्रंप ने भारत पर क्यों लगाया जुर्माने वाला टैरिफ? अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बड़ा खुलासा, बोले- रूस पर दबाव…

[ad_2]

एक महीने बाद भी खूब दहाड़ रही ‘महावतार नरसिम्हा’, 31वें दिन शाहरुख खान की फिल्म को दे दी मात

[ad_1]

सिनेमाघरों में एक महीना पूरा होने के बावजूद अश्विन कुमार की इंडियन एनिमेटेड एक्शन ड्रामा, महावतार नरसिम्हा’ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. हैरानी की बात ये है कि वॉर 2 और कुली जैसी बड़े स्टार कास्ट वाली फिल्मों के आगे भी ये बमफाड़ कमाई कर रही है. रिलीज के पांचवें वीकेंड पर एक बार फिर इसने अपने कलेक्शन से हैरान कर दिया. चलिए जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 31वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘महावतार नरसिम्हा’ ने 31वें दिन कितना किया कलेक्शन
अश्विन कुमार की ‘महावतार नरसिम्हा’ दर्शकों की फेवरेट फिल्म बनी हुई है. इस भारतीय एनिमेटेड महाकाव्य एक्शन ड्रामा का पांचवां वीकेंड भी ब्लॉकबस्टर रहा है. ‘वॉर 2’ से कड़ी प्रतियोगिता के बावजूद, यह 2025 की तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी हुई है. यहां तक कि एक महीना पूरा हो जाने के बाद भी इसकी कमाई की रफ्तार कम नहीं पड़ रही है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले हफ्ते में 44.75 करोड़ कमाए थे. दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई 73.4 करोड़ रुपये रही, तीसरे हफ्ते में इसने70.2 करोड़ कमाए. वहीं चौथे हफ्ते का कलेक्शन 30.4 करोड़ रुपये रहा. वहीं 29वें दिन इसने 1.85 करोड़ और 30वें दिन 5 करोड़ का कलेक्शन किया है.

  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मुताबिक, महावतार नरसिम्हा ने 31वें दिन सभी भाषाओं को मिलाकर 6.15 करोड़ रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ इसकी 31 दिनों की कुल कमाई अब 231.75 करोड़ रुपये हो गई है.

महावतार नरसिम्हा वर्सेस वॉर 2
अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने कमाल कर दिया है. इसने हर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू एनिमेटेड फिल्म को पीछे छोड़ते हुए इस जॉनर में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. वास्तव में, यह 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली अपनी तरह की पहली फिल्म है. महावतार नरसिम्हा, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 (221 करोड़) जैसी बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को भी टक्कर दे रही है. यह वर्तमान में 2025 की तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म है, एक ऐसा स्थान जिसे वाईआरएफ की जासूसी थ्रिलर छीन सकती है. लेकिन अभी तक, होम्बले फिल्म्स का प्रोडक्शन टिकट खिड़कियों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है!

चेन्नई एक्सप्रेस को पछाड़ा
अपने शानदार प्रदर्शन के साथ, महावतार नरसिम्हा अब तक की 36वीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है. इसने चेन्नई एक्सप्रेस को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 227 करोड़ की कमाई के साथ अपना लाइफटाइम कलेक्शन पूरा किया था. अगला लक्ष्य शाहरुख खान की एक और फिल्म – डंकी (232 करोड़) है.

ये भी पढ़ें:-War 2 Box Office Collection Day 11: ‘वॉर 2’ की कमाई में दूसरे संडे आई तेजी, क्या बन पाई साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म?

[ad_2]

कब आएगा पहला फोल्डेबल आईफोन? ऐप्पल की धमाकेदार प्लानिंग का हो गया खुलासा, जानें डिटेल

[ad_1]

अगले महीने ऐप्पल की आईफोन 17 सीरीज लॉन्च होने जा रही है, लेकिन उससे पहले एक धमाकेदार जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि कंपनी ने अपनी आईफोन लाइन में बदलाव के लिए बड़ी योजना बनाई है और इसके लिए उसने तीन साल का समय निर्धारित किया है. इसी दौरान 2026 में कंपनी अपना पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च करेगी. 

आईफोन 17 एयर से होगी बदलाव की शुरुआत

ऐप्पल अपनी आईफोन लाइनअप को नया रूप देने जा रही है और इसकी शुरुआत आईफोन 17 एयर से होगी. यह कंपनी का सबसे पतला आईफोन होगा. यह अगले महीने लॉन्च होगा. इससे भी बड़ा एक बदलाव अगले साल देखने को मिलेगा, जब कंपनी अपना पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च करेगी. यह बुक स्टाइल का फोन होगा और गूगल और सैमसंग के फोल्डेबल फोन को कड़ा मुकाबला देगा. 

चार कैमरों के साथ आएगा फोल्डेबल आईफोन

रिपोर्ट्स के अनुसार, पहला फोल्डेबल आईफोन चार कैमरों के साथ आएगा. इसके रियर में दो, इनर स्क्रीन और कवर स्क्रीन पर एक-एक कैमरा होगा. इसके अलावा इस फोन में सिम कार्ड स्लॉट नहीं होगा और कनेक्टिविटी के लिए इसमें ऐप्पल अपने इन-हाउस मॉडम को यूज करेगी. इसमें फेसआईडी की जगह टचआई दी जाएगी. फोल्ड होने पर इस आईफोन की मोटाई 9-9.5mm रह सकती है. इसकी कीमत को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि स्टैंडर्ड आईफोन की तुलना में इसकी कीमत अधिक होगी.

2027 तक बदल जाएगा आईफोन का लुक

2027 में आईफोन को 20 साल पूरे हो जाएंगे और कंपनी इस मौके पर आईफोन में बड़े बदलाव करेगी. बताया जा रहा है कि 2027 में आईफोन में स्क्वेयर कॉर्नर मिलने बंद हो जाएंगे. नए डिजाइन को लिक्विड ग्लास इंटरफेस के हिसाब से तैयार किया जाएगा. इसके अलावा ऑन-स्क्रीन एलिमेंट को भी राउंड एज दिए जा सकते हैं. ऐसे में 2027 ऐप्पल की आईफोन लाइनअप के लिए एक बड़ा साल साबित हो सकता है. 

[ad_2]

Ank Rashifal 25 August 2025: अंक ज्योतिष से जानें कैसा रहेगा आपका सोमवार का दिन, पढ़ें राशिफल!

[ad_1]

Numerology Today: ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष का विशेष महत्व होता है. जिस तरह ज्योतिष विद्या की मदद से हम व्यक्ति के भविष्य की जानकारी देते हैं, ठीक उसी तरह हम अंकशास्त्र की मदद से भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी प्राप्त करते हैं. अंक शास्त्र को अंग्रेजी में न्यूरोलॉजी कहते हैं.

मूलांक 1
मूलांक 1 वालों के लिए सोमवार का दिन आत्मविश्वास और उत्साह से भरा रहने वाला है. ऑफिस और व्यापार में आपकी बातों का महत्व दिया जाएगा. किसी वरिष्ठ व्यक्ति से जीवन का ज्ञान प्राप्त हो सकता है. 

मूलांक 2 
मूलांक 2 वालों के लिए आज का मिला-जुला रहने वाला है. भावनाओं में आकर गलत निर्णय लेने से बचें. परिवार में आपके फैसले को समर्थन मिल सकता है. ध्यान और मेडिटेशन का लाभ मिलेगा. 

मूलांक 3 
मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन शिक्षा और करियर से जुड़े क्षेत्र में लाभ दिला सकता है. छात्र-छात्राओं को करियर में सफलता मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को जीवन में नया मौका मिल सकता है. 

मूलांक 4
मूलांक 4 वालों के लिए आज का दिन खर्च से भरा हो सकता है. गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें. परिवार के साथ समय बिताने से बेहतर मौका मिलेगा. 

मूलांक 5
मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन व्यापार के लिहाज से बेहतर साबित रह सकता है. यात्रा के योग बन सकते हैं. प्रेम जीवन में पार्टनर का सहयोग मिलेगा.

मूलांक 6 
मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन प्रेम संबंधों में मजबूती बनाए रखने का है. कला, संगीत और रचनात्मक क्षेत्र में आगे बढ़ने का शानदार मौका मिलेगा. 

मूलांक 7 
मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन आध्यात्मिक कामों में बीत सकता है. पुराने मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा. कामकाज में मन अशांत रह सकता है. सेहत का विशेष ध्यान रखें.

मूलांक 8
मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन बेहतर परिणामों से भरा रह सकता है. कोर्ट-कचहरी के मामले में राहत मिलने की संभावना है. किसी भी तरह के नशे से दूर रहे. 

मूलांक 9 
मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा और जोश से भरपूर बना रहेगा. युवा वर्ग को आज कार्य में प्रगति मिल सकती है. सेहत का विशेष ध्यान रखें. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]