Ank Rashifal 24 August 2025: अंक ज्योतिष से जानें कैसा रहेगा आपका रविवार का दिन, देखें अंक राशि

[ad_1]

Numerology Today: ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष का विशेष महत्व होता है. जिस तरह ज्योतिष विद्या की मदद से हम व्यक्ति के भविष्य की जानकारी देते हैं, ठीक उसी तरह हम अंकशास्त्र की मदद से भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी प्राप्त करते हैं. अंक शास्त्र को अंग्रेजी में न्यूरोलॉजी कहते हैं.

मूलांक 1
मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है. कार्यक्षेत्र पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती है. काम में किसी भी तरह की कमचोरी न दिखाएं. आज का दिन नए काम की शुरुआत के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. 

मूलांक 2 
मूलांक 2 वालों को रविवार के दिन सावधानी बरतनें की जरूरत है. कोर्ट-कचहरी के मामले में दूरी बनाकर रखें. मन प्रसन्न रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है. पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है. 

मूलांक 3 
मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है. किसी भी काम में आज भाग्य आपका साथ देगा. शिक्षा या करियर से जुड़े लोगों को आज अच्छी खबर मिल सकती है. आध्यात्मिक कामकाज में रुचि बढ़ेगी. घरवालों का आशीर्वाद प्राप्त होगा. 

मूलांक 4
मूलांक 4 वालों के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रहने वाला है. काम में देरी या अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है. सरकारी कामकाज में आज के दिन सफलता मिल सकती है. सेहत का विशेष ध्यान रखें. 

मूलांक 5
मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन नए अनुभवों से भरा रहने वाला है. व्यापार में नए लाभ प्राप्त होंगे. छात्रों को मेहनत करने का पूरा फल प्राप्त होगा. दिन सामान्य रहने वाला है. प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं. 

मूलांक 6 
मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है. प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी. कला के क्षेत्र में आज के दिन सफलता मिल सकती है. धन लाभ के योग बन रहे हैं. 

मूलांक 7
मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन नए कामों को करने में बीत सकता है. कार्यक्षेत्र पर बॉस का सहयोग प्राप्त होगा. खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. सेहत का विशेष ध्यान दें. 

मूलांक 8 
मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन मेहनत से भरा रहने वाला है. ऑफिस में आपकी मेहनत और काम की तारीफ होगी. आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए बचत की योजना बना सकते हैं. 

मूलांक 9
मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन नई ऊर्जा और उत्साह से भरा रहने वाला है. सामाजिक और पारिवारिक जीवन में वरिष्ठ लोगों का सम्मान प्राप्त होगा. लव लाइफ बेहतरीन गुजरेगी. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं चॉकलेटी मोदक, रेसिपी पढ़कर ही मुंह में आ जाएगा पानी

[ad_1]

Chocolate Modak Recipe: गणेश चतुर्थी का त्यौहार मिठाइयों और प्रसाद के बिना अधूरा माना जाता है. इस दिन भगवान गणेश को खासतौर पर मोदक का भोग लगाया जाता है, क्योंकि यह उनकी प्रिय मिठाई है. मोदक तो आपने कई बार खाए होंगे, लेकिन अगर आप इस बार कुछ नया और बच्चों के मनपसंद स्वाद में बनाना चाहती हैं, तो चॉकलेटी मोदक से बेहतर विकल्प कुछ नहीं हो सकता. 

ये भी पढ़े- Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर चंद्र दर्शन करने से लगता है ये भयंकर दोष, गलती से दिख जाए तो क्या करें जानें

चॉकलेटी मोदक बनाने के लिए सामग्री

चॉकलेटी मोदक बनाने के लिए आपको बहुत सारी सामग्री की जरूरत नहीं होती. इसे आप आसानी से घर पर तैयार कर सकती हैं. 

  • 2 कप मैदा
  • 1 कप गुड़ या चीनी पाउडर
  • 1 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
  • ½ कप कोको पाउडर या पिघली हुई चॉकलेट
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • ½ चम्मच इलायची पाउडर
  • जरूरत अनुसार दूध
  • मोदक का सांचा
  • सबसे पहले एक कढ़ाही में थोड़ा घी गर्म करें और उसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर हल्का भून लें
  • अब इसमें गुड़/चीनी पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं
  • इसके बाद इसमें कोको पाउडर या पिघली हुई चॉकलेट डालकर मिश्रण तैयार करें
  • अब इस मिश्रण में इलायची पाउडर डालें और ठंडा होने के लिए रख दें
  • दूसरी ओर मैदा का आटा गूंधकर हल्की-सी लोई बनाएं
  • अब मोदक के सांचे में थोड़ा आटा लगाएं और उसमें तैयार चॉकलेटी मिश्रण भर दें
  • ऊपर से फिर आटे से ढककर सांचे को बंद कर दें
  • सभी मोदक इसी तरह बनाएं और फिर इन्हें स्टीम करके तैयार करें

गरमा-गरम चॉकलेटी मोदक को आप भगवान गणेश को भोग लगाकर परिवार के साथ आनंद से खा सकते हैं. इन्हें आप फ्रिज में स्टोर करके 3 दिन तक रख सकते हैं. बच्चों को यह मिठाई बहुत पसंद आएगी और मेहमान भी आपके हाथों के बने अनोखे मोदक की तारीफ करते नहीं थकेंगे. 

गणेश चतुर्थी का त्यौहार मिठास और भक्ति से भरा होता है. इस साल पारंपरिक मोदक के साथ-साथ चॉकलेटी मोदक भी बनाएं और भगवान गणेश को अनोखे स्वाद का भोग लगाकर घर में खुशियां और रौनक बढ़ाएं. 

Pitru Paksha 2025 Kab Se Hai: पितृ पक्ष में 100 सालों बाद लगेंगे दो ग्रहण, रखें ये सावधानी, नहीं तो झेलना होंगे बुरे परिणाम

[ad_2]

‘PM मोदी को सख्त संदेश’, डोनाल्ड ट्रंप ने सर्जियो गोर को क्यों बनाया भारत में अमेरिका का राजदूत

[ad_1]

टैरिफ वॉर को लेकर बीते कुछ दिनों से भारत और अमेरिका के रिश्तों में तल्खियां बढ़ी हुई हैं. इस बीच अमेरिका ने शुक्रवार (22 अगस्त 2025) को सर्जियो गोर को भारत का नया राजदूत नियुक्त किया है. उन्हें दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के विशेष दूत की जिम्मेदारी भी दी गई है. सर्जियो गोर ट्रंप के सबसे भरोसेमंद अधिकारी में से एक माने जाते हैं और फिलहाल व्हाइट हाउस में कार्यरत हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या ट्रंप के नये दूत के भारत आने के बाद दोनों देशों के रिश्तों में सुधार होगा. 

एरिक गार्सेटी की जगह लेंगे सर्जियो गोर

सर्जियो गोर की छवि ट्रंप की तरह अमेरिका फर्स्ट एजेंडे की है. ऐसे में ये भी साफ है कि अमेरिका भारत के साथ अपने रिश्तों को व्यापारिक लेन-देन के नजरिए से देखेगा. ट्रंप की घोषणा के बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि सर्जियो गोर भारत में हमारे देश के लिए एक शानदार राजदूत बनेंगे. ट्रंप ने कई अन्य प्रमुख देशों की तुलना में भारत के लिए राजदूत की नियुक्ति बाद में की. सर्जियो गोर एरिक गार्सेटी का स्थान लेंगे, जिन्होंने मई 2023 से जनवरी 2025 तक राजदूत के रूप में कार्य किया.

अमेरिकी डिफेंस पॉलिसी के डिप्टी सेक्रेटरी एल्ब्रिज कोल्बी ने कहा, ‘ट्रंप के विश्वसनीय सलाहकार सर्जियो गोर का भारत में हमारे राजदूत के रूप में होना शानदार रहेगा. भारत-अमेरिका रिश्ते बहुत महत्वपूर्ण हैं और इस भूमिका में इतने योग्य और दूरदर्शी व्यक्ति (सर्जियो गोर) का होना काफी महत्वपूर्ण है.’ सर्जियो गोर की नियुक्ति पीएम मोदी के लिए एक सख्त संदेश भी है. 

डोनाल्ड ट्रम्प ने सर्जियो गोर को क्यों चुना?

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, सर्जियो गोर के पास भारत के साथ किसी भी तरीके से काम करने का अनुभव कम है, लेकिन कई मामलों में वे एरिक गार्सेटी से बेहतर बताए जाते हैं. अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर रिपोर्ट करने वाले पोलिटिको के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि भारत में सर्जियो गोर की नियुक्ति का उद्देश्य तनाव को कम करना है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप व्यक्तिगत रूप से अपने बहुत करीबी दूत को भारत भेजकर मोदी सरकार को एक शक्तिशाली संदेश भेज रहे हैं.

सर्जियो का कोई भी संदेश सीधा ट्रंप का आदेश होगा

उन्होंने कहा कि सर्जिया की भारत में नियुक्ति इस बात का संकेत है कि दोनों देशों के बीच अब गंभीर वार्ता होगी. उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि सर्जियो का कोई भी संदेश सीधा ट्रंप का संदेश होगा. व्हाइट हाउस के पूर्व अधिकारी स्टीव बैनन ने भी सर्जियो की नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि इससे दोनों देशों का लाभ होगा. उन्होंने कहा, “मेरा मानना ​​है कि चीफ ऑफ स्टाफ सूसी विल्स और कुछ अन्य लोगों के अलावा सर्जियो ही एकमात्र व्यक्ति हैं, जिन्हें किसी भी समय दिन या रात राष्ट्रपति ट्रंप से मिलने की सुविधा है.

स्टीव बैनन ने कहा, ‘सर्जियो गोर के पास भारतीय नीति से जुड़े मुद्दों पर ज्यादा जानकारी नहीं है,लेकिन वह चीजों को जल्दी समझ जाते हैं. उनकी न सिर्फ राष्ट्रपति ट्रंप तक पहुंच है, बल्कि ट्रंप को उनपर काफी भरोसा भी है.’

[ad_2]

बॉलीवुड के पांच सेलेब्स: पहले हुआ इश्क, शादी भी रचाई, फिर तलाक लेकर रिश्ता किया खत्म

[ad_1]

बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की लव स्टोरीज़ हमेशा लोगों का ध्यान खींचती हैं. लेकिन हर कहानी का अंत खुशियों से नहीं होता. कई मशहूर जोड़ियाँ, जो कभी गहरे प्यार में थीं, बाद में अलग हो गईं. यहां ऐसे ही पांच सेलेब्स की कहानियां हैं, जिन्होंने शादी तो की लेकिन रिश्ता तलाक पर खत्म हुआ.

बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की लव स्टोरीज़ हमेशा लोगों का ध्यान खींचती हैं. लेकिन हर कहानी का अंत खुशियों से नहीं होता. कई मशहूर जोड़ियाँ, जो कभी गहरे प्यार में थीं, बाद में अलग हो गईं. यहां ऐसे ही पांच सेलेब्स की कहानियां हैं, जिन्होंने शादी तो की लेकिन रिश्ता तलाक पर खत्म हुआ.

ऋतिक रोशन और सुज़ैन खान बचपन के दोस्त हैं और इनकी लव स्टोरी अक्सर चर्चाओं में रही. साल 2000 में जब दोनों ने शादी की. करीब 13 साल साथ रहने के बाद 2013 में दोनों अलग हो गए. आज भी ये दोनों अपने बच्चों की परवरिश मिलकर करते हैं और एक-दूसरे के दोस्त भी हैं.

ऋतिक रोशन और सुज़ैन खान बचपन के दोस्त हैं और इनकी लव स्टोरी अक्सर चर्चाओं में रही. साल 2000 में जब दोनों ने शादी की. करीब 13 साल साथ रहने के बाद 2013 में दोनों अलग हो गए. आज भी ये दोनों अपने बच्चों की परवरिश मिलकर करते हैं और एक-दूसरे के दोस्त भी हैं.

आमिर खान ने 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की थी. यह रिश्ता उस दौर में काफी चर्चित रहा क्योंकि दोनों की सोच काफी मॉडर्न थी. लेकिन करीब 15 साल साथ रहने के बाद 2021 में दोनों ने अलग होने का ऐलान किया, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया. इसके बावजूद, आज भी वे अच्छे दोस्त हैं.

आमिर खान ने 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की थी. यह रिश्ता उस दौर में काफी चर्चित रहा क्योंकि दोनों की सोच काफी मॉडर्न थी. लेकिन करीब 15 साल साथ रहने के बाद 2021 में दोनों ने अलग होने का ऐलान किया, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया. इसके बावजूद, आज भी वे अच्छे दोस्त हैं.

सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी 1991 में हुई थी, और उस समय यह रिश्ता खूब सुर्खियों में रहा. इसकी सबसे बड़ी वजह थी दोनों के बीच का उम्र का फर्क, जिस पर कई सवाल उठे. शादी के बाद दोनों ने अपने जीवन को खूबसूरती से आगे बढ़ाया. हालांकि साल 2004 में दोनों ने तलाक ले लिया.

सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी 1991 में हुई थी, और उस समय यह रिश्ता खूब सुर्खियों में रहा. इसकी सबसे बड़ी वजह थी दोनों के बीच का उम्र का फर्क, जिस पर कई सवाल उठे. शादी के बाद दोनों ने अपने जीवन को खूबसूरती से आगे बढ़ाया. हालांकि साल 2004 में दोनों ने तलाक ले लिया.

फरहान अख्तर ने साल 2000 में सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट अधुना भबानी से शादी की थी. करीब 16 साल तक यह रिश्ता मजबूती से चला और इस दौरान इनके घर दो प्यारी बेटियों ने जन्म लिया, जिन्होंने उनकी ज़िंदगी को और भी खूबसूरत बना दिया. लेकिन साल 2016 में जब दोनों ने अपने तलाक का ऐलान किया, तो यह उनके फैंस के लिए एक बड़ा झटका था.

फरहान अख्तर ने साल 2000 में सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट अधुना भबानी से शादी की थी. करीब 16 साल तक यह रिश्ता मजबूती से चला और इस दौरान इनके घर दो प्यारी बेटियों ने जन्म लिया, जिन्होंने उनकी ज़िंदगी को और भी खूबसूरत बना दिया. लेकिन साल 2016 में जब दोनों ने अपने तलाक का ऐलान किया, तो यह उनके फैंस के लिए एक बड़ा झटका था.

कल्कि केक्लां और अनुराग कश्यप की मुलाकात फिल्म देव.डी के सेट पर हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती और फिर प्यार की शुरुआत हुई. दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री में काफी पसंद की जाती थी और साल 2011 में उन्होंने शादी कर ली.

कल्कि केक्लां और अनुराग कश्यप की मुलाकात फिल्म देव.डी के सेट पर हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती और फिर प्यार की शुरुआत हुई. दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री में काफी पसंद की जाती थी और साल 2011 में उन्होंने शादी कर ली.

उनकी शादी उस समय बेहद खास मानी गई क्योंकि दोनों का क्रिएटिव बॉन्ड बहुत मजबूत था और वे एक-दूसरे के काम को हमेशा सपोर्ट करते थे. लेकिन फिर दूरियां बढ़ीं और 2015 में दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया.

उनकी शादी उस समय बेहद खास मानी गई क्योंकि दोनों का क्रिएटिव बॉन्ड बहुत मजबूत था और वे एक-दूसरे के काम को हमेशा सपोर्ट करते थे. लेकिन फिर दूरियां बढ़ीं और 2015 में दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया.

Published at : 23 Aug 2025 08:56 PM (IST)

Preferred Sources

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]

चीफ डायरेक्टर और डिप्टी डायरेक्टर पदों पर निकली वैकेंसी, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

[ad_1]

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है. नेशनल कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NCDC) ने नए पदों पर भर्ती का ऐलान किया है. इस बार कॉर्पोरेशन ने चीफ डायरेक्टर और डिप्टी डायरेक्टर के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. खास बात यह है कि इन पदों पर चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के किया जाएगा. यानी उम्मीदवारों को सीधे योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर नौकरी पाने का मौका मिलेगा.

इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनसीडीसी की आधिकारिक वेबसाइट ncdc.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2025 तय की गई है. यानी जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें इस तारीख से पहले अपना फॉर्म भरना होगा.

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एमबीए (MBA) या पीजीडीएम (PGDM) की डिग्री होना जरूरी है. केवल वही उम्मीदवार आवेदन के योग्य होंगे, जिनके पास ये शैक्षणिक योग्यता मौजूद है.

आयु सीमा

एनसीडीसी ने इन पदों के लिए आयु सीमा भी तय की है. चीफ डायरेक्टर पद पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष रखी गई है. डिप्टी डायरेक्टर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1200 का भुगतान करना होगा. एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा.

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा के होगा. यानी कॉर्पोरेशन सीधे योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर चयन करेगा. यह उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है क्योंकि इसमें उन्हें लंबे-लंबे एग्ज़ाम की तैयारी नहीं करनी पड़ेगी.

मिलने वाला वेतन

चीफ डायरेक्टर पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-13 के अनुसार वेतन मिलेगा, जो 1,23,100 से 2,15,900 प्रति माह तक होगा.
डिप्टी डायरेक्टर पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-11 के अनुसार 67,700 से 2,08,700 प्रति माह तक वेतन मिलेगा.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]