Elon Musk की खतरनाक चाल, जानें क्या है Macrohard? खत्म हो जाएगी इंसानों की ज़रूरत

[ad_1]

Macrohard AI: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने अपनी नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी Macrohard लॉन्च करने का ऐलान किया है. यह कंपनी खासतौर पर सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनी को चुनौती देने के मकसद से बनाई जा रही है. मस्क ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस नए प्रोजेक्ट का खुलासा किया. उन्होंने लिखा कि Macrohard नाम भले ही मज़ाकिया अंदाज़ में रखा गया है लेकिन यह प्रोजेक्ट बिल्कुल वास्तविक है. मस्क के अनुसार, चूंकि माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां खुद हार्डवेयर नहीं बनातीं, इसलिए उनके सॉफ्टवेयर मॉडल को पूरी तरह AI की मदद से दोबारा तैयार किया जा सकता है.

Macrohard का उद्देश्य

मस्क ने इस प्रोजेक्ट की ज्यादा डिटेल्स साझा नहीं किए लेकिन उनके AI चैटबॉट Grok ने बताया कि Macrohard का लक्ष्य एक ऐसी AI-आधारित कंपनी बनाना है जो माइक्रोसॉफ्ट जैसे टेक दिग्गज के पूरे कामकाज डेवलपमेंट से लेकर मैनेजमेंट तक को केवल AI के जरिए सिम्युलेट कर सके.

Grok ने एक यूज़र को जवाब देते हुए लिखा, “Macrohard xAI का मज़ेदार नाम है जिसका उद्देश्य पूरी तरह से AI-संचालित सॉफ्टवेयर कंपनी बनाना है. चूंकि कंपनियां जैसे माइक्रोसॉफ्ट हार्डवेयर नहीं बनातीं, इसलिए AI उनके पूरे सिस्टम को दोहरा सकता है. और हां, यह बिल्कुल वास्तविक प्रोजेक्ट है हम हायरिंग भी कर रहे हैं.”

ट्रेडमार्क और आधिकारिक रिकॉर्ड

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, xAI ने 1 अगस्त को “Macrohard” नाम के लिए ट्रेडमार्क फाइल किया है. इसमें AI-आधारित कई सेवाओं और उत्पादों का उल्लेख किया गया है जैसे ह्यूमन-जैसी स्पीच और टेक्स्ट जनरेट करने वाला सॉफ्टवेयर, बातचीत को सिम्युलेट करने वाले चैटबॉट प्रोग्राम, अन्य AI-पावर्ड एप्लिकेशन और सर्विसेज.

मस्क की पुरानी योजना से जुड़ा आइडिया

Macrohard की नींव उस विचार से जुड़ी है, जिसे मस्क ने जुलाई में साझा किया था. उस समय उन्होंने बताया था कि वह एक मल्टी-एजेंट AI कंपनी बनाना चाहते हैं. इस मॉडल में सैकड़ों AI एजेंट मिलकर जटिल काम करेंगे जैसे कोडिंग, मीडिया जनरेशन और वर्चुअल मशीनों में बड़े टास्क पूरे करना. तब मस्क ने इस प्रोजेक्ट को “मैक्रो चैलेंज और एक कठिन समस्या” बताते हुए इशारा किया था कि यह प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी होने वाली है.

यह भी पढ़ें:

अब भारत की 5 फैक्ट्रियों में तैयार होंगे iPhone 17 के सभी मॉडल! क्या भारतीयों को मिलेगा सस्ता आईफोन?



[ad_2]

Asia Cup 2025 के लिए अफगानिस्तान ने किया टीम का एलान, राशिद खान बने कप्तान; देखें पूरा स्क्वॉड

[ad_1]

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप 2025 के लिए 17 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. राशिद खान टीम के कप्तान होंगे. देखें टीम में किन खिलाड़ियों को चुना गया है. एशिया कप का आयोजन 9 सितंबर से शुरू हो रहा है. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ग्रुप बी में शामिल है.

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ग्रुप बी में शामिल है, उनके साथ इस ग्रुप में बांग्लादेश, श्रीलंका और हांगकांग हैं. राशिद खान की कप्तानी वाली इस टीम में वो काबलियत है कि सुपर 4 में जगह बना सके. एशिया कप का पहला मैच अफगानिस्तान का हांगकांग के साथ है.

एशिया कप 2025 के लिए अफगानिस्तान स्क्वॉड में शामिल प्लेयर्स

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, एएम गजनफर, नूर अहमद, फरीद अहमद मलिक, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी.

रिजर्व प्लेयर्स: वफीउल्लाह ताराखेल, नांग्याल खरोटे, अब्दुल्ला अहमदजई.

राशिद खान अनुभवी कप्तान

राशिद को टी20 क्रिकेट का काफी अनुभव है, वह इस टीम के साथ दुनिया भर की कई लीग क्रिकेट की कप्तानी भी कर चुके हैं. उनका अनुभव टीम काम आएगा. उन्होंने 96 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में 161 विकेट्स लिए हैं. वह अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को परेशान करने का दमखम रखते हैं, सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं.



[ad_2]

महिला से छेड़खानी के बाद दिखा कैमरा तो गिड़गिड़ाने लगा GRP जवान, नाक रगड़ बोला माफ कर दो

[ad_1]

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) का एक जवान ट्रेन के भीतर कुछ महिलाओं के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता दिखाई दे रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जवान लगातार महिलाओं से माफी मांग रहा है और कह रहा है कि “मेरी नौकरी चली जाएगी”. लेकिन महिलाओं का गुस्सा इतना ज्यादा है कि वह जवान की एक भी बात सुनने को तैयार नहीं हैं. लेकिन इसके पीछे की असली वजह तो आपको आगे की खबर पढ़कर पता लगेगी जिससे आपके भी होश उड़ जाएंगे.

चलती ट्रेन में जीआरपी जवान ने महिला को छेड़ा

जानकारी के मुताबिक, यह घटना एक चलती ट्रेन की है. ट्रेन की बोगी में उस समय अंधेरा था और यात्री नींद में थे. आरोप है कि जीआरपी जवान ने अंधेरे का फायदा उठाकर एक सोती हुई महिला यात्री को छू लिया. महिला को तुरंत शक हुआ और उसने आसपास मौजूद अन्य महिलाओं को बताया. तभी जवान रंगे हाथों पकड़ा गया.वीडियो में देखा जा सकता है कि जवान घबराकर बार-बार हाथ जोड़कर माफी मांगता है. वह कहता है, “मेरी नौकरी चली जाएगी, मुझे माफ कर दीजिए.” यहां तक कि वह महिलाओं के पैर पकड़कर भी दया की भीख मांगने लगता है. लेकिन महिलाओं का गुस्सा कम होने का नाम नहीं लेता.

फिर गिड़गिड़ाकर मांगने लगा माफी

वीडियो में दिख रहा है कि महिलाएं साफ-साफ कहती हैं “हम क्या करें अगर तुम्हारी नौकरी चली जाएगी तो? तुम्हें ये वर्दी इसलिए दी गई है कि तुम सोती महिलाओं को छुओ? तुम सुरक्षा देने आए हो या डराने?” महिलाओं के ये तीखे सवाल पूरे वीडियो में सुने जा सकते हैं. ट्रेन में मौजूद अन्य यात्री भी इस घटना को देखकर हैरान रह जाते हैं. कई लोग मोबाइल से पूरा वीडियो रिकॉर्ड करने लगते हैं, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अब तक लाखों लोग यह वीडियो देख चुके हैं और जीआरपी जवान की हरकत पर कड़ी नाराजगी जता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: डोगेश भाइयों की जीत हुई… आवारा कुत्तों पर सुप्रीम डिसीजन से झूम गया इंटरनेट, शेयर हो रहे मजेदार मीम्स 

भड़क गए यूजर्स, बोले नियम केवल आम लोगों के लिए

वीडियो को @goel2705 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…कानून केवल आम लोगों के लिए ही है. एक और यूजर ने लिखा…ये रक्षक नहीं भक्षक है इसे सबक सिखाना जरूरी है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…सरकार को चाहिए की तुरंत इसकी नौकरी छीन ली जाए और फिर कभी बहाल ना किया जाए.

यह भी पढ़ें: Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो


क्या सच में टिकटॉक की हो रही भारत में वापसी? सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, सरकार ने दी सफाई

[ad_1]

Chinese App TikTok: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक यूजर ने दावा कि भारत में लोग अब TikTok की वेबसाइट एक्सेस कर सकते हैं. जबकि गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर दोनों पर यह ऐप अभी भी उपलब्ध नहीं है.

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) ने भी इस दावे का खंडन करते हुए कहा कि भारत में टिकटॉक की साइट अभी भी सभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स ने ब्लॉक कर रखा है. ऐसे में यूजर के दावे को लेकर X और Reddit जैसे प्लेटफॉर्म्स पर मीम्स की बाढ़ आ गई है. 

सोशल मीडिया पर खूब बन रहा मजाक

NDTV Profit की रिपोर्ट के मुताबिक, दूरसंचार विभाग ने बताया कि टिकटॉक की वेबसाइट देश में किसी भी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर की तरफ से उपलब्ध नहीं है. इस बीच, टिकटॉक की पेरेंट कंपनी बाइटडांस ने भारत में इस प्लेटफॉर्म की उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. जबकि सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं. यूजर्स इस फर्जी दावे पर खूब चुटकियां ले रहे हैं.

एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “TikTok वेबसाइट 5 साल बाद भारत में वापस आ गई है, लेकिन ऐप अभी भी उपलब्ध नहीं है. कंटेंट क्रिएटर्स में खुशी की लहर.” एक और यूजर ने लिखा, ”पिछली बार जब टिकटॉक भारत में था, तब हमारे पास सिर्फ फिल्टर थे, अब तो AI का जमाना है.” फिलहाल, #TikTok एक्स पर ट्रेंड कर रहा है. इससे पता चलता है कि लोगों में इसे लेकर कितना उत्साह बना हुआ है. 

क्यों टिकटॉक भारत में है बैन? 

केंद्र सरकार ने जून 2020 में टिकटॉक, वीचैट, यूसी ब्राउजर जैसे 59 एप्लीकेशंस को नेशनल सिक्योरिटी के लिए खतरा बताते हुए बैन करने का ऐलान किया था. इनमें ज्यादा तर चीनी थे. इसी साल पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ हुई भीषण झड़प के बाद दोनों देशों के रिश्ते दरक गए थे. इस झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे.

उस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इन ऐप्स पर प्रतिबंध लगाए जाने के फैसले को अपना समर्थन दिया था. केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस प्रतिबंध को चीन के खिलाफ ‘भारत का डिजिटल हमला’ बताया था. यह विदेशी प्रौद्योगिकी कंपनियों के खिलाफ भारत सरकार की सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक थी. तब से, TikTok भारत में ऑफिशियली तरीके से बैन है. 

ये भी पढ़ें: 

1 शेयर पर 1 शेयर फ्री, HDFC बैंक बांट रही बोनस शेयर; जानें कब है रिकॉर्ड डेट?



[ad_2]

शोफर और डिस्पैच राइडर-कम प्रोसेस सर्वर के 20 पदों पर मौका, जानें पूरी जानकारी

[ad_1]

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने युवाओं के लिए एक और सुनहरा मौका दिया है. बोर्ड ने शोफर और डिस्पैच राइडर-कम प्रोसेस सर्वर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. अगर आप ड्राइविंग और सरकारी नौकरी दोनों में दिलचस्पी रखते हैं, तो यह अवसर आपके लिए खास साबित हो सकता है.

इस भर्ती अभियान के तहत DSSSB कुल 20 पदों पर नियुक्तियां करेगा. इनमें से 08 पद शोफर के लिए और 12 पद डिस्पैच राइडर-कम प्रोसेस सर्वर के लिए तय किए गए हैं.

आवेदन की तारीखें

भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन 26 अगस्त 2025 से शुरू हो जाएंगे. उम्मीदवारों के पास 24 सितंबर 2025 रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन करने का मौका होगा. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाना होगा.

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कक्षा 10वीं या 12वीं की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए. खास बात यह है कि चयन प्रक्रिया में उन अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने पहले भारतीय सशस्त्र बल (Indian Armed Forces) या सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) में बतौर ड्राइवर काम किया हो.

आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 27 साल होनी चाहिए. आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी.

  • एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 साल की छूट
  • ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की छूट
  • महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को भी आयु सीमा में विशेष रियायत दी जाएगी.

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये जमा करना होगा.
  • वहीं, महिला, दिव्यांग, एससी और एसटी उम्मीदवारों को किसी भी तरह की फीस नहीं देनी होगी.

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, एंड्योरेंस टेस्ट और ड्राइविंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, जिसमें 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसकी अवधि डेढ़ घंटे यानी 90 मिनट होगी.

लिखित परीक्षा में हर सही उत्तर के लिए निर्धारित अंक मिलेंगे, लेकिन अगर जवाब गलत हुआ तो एक चौथाई अंक काट लिया जाएगा. यानी इसमें निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी. लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को आगे के चरण यानी एंड्योरेंस टेस्ट और ड्राइविंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. इन दोनों टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : सीबीएसई का बड़ा कदम: बेहतर गवर्नेंस और स्कूलों की निगरानी के लिए 6 नए रीजनल ऑफिस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

आसमान में था विमान, अचानक कॉकपिट में घुसने लगा यात्री; टेंशन में आ गए क्रू मेंबर्स, जानें फिर क

[ad_1]

विमान में कई बार किसी यात्री की असामान्य हरकतों की वजह से दर्जनों यात्रियों की जान पर बन आती है. ऐसी ही एक घटना देखने को मिली ईजीजेट की उड़ान में. जब डेलीरियम से पीड़ित एक यात्री ने फ्रांस से पुर्तगाल जा रही ईजीजेट की फ्लाइट के कॉकपिट में घुसने की कोशिश की, जिस कारण विमान को ल्योन हवाई अड्डे पर वापस लौटना पड़ा. पुलिस और एयरलाइन कंपनी की तरफ से शनिवार (23 अगस्त, 2025) को ये जानकारी दी गई है.

फ्रांस की पुलिस ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की हरकत की वजह से फ्लाइट में अफरातफरी का माहौल हो गया. हालांकि, समय रहते अन्य यात्रियों ने उसे काबू कर लिया और विमान के दोबारा उतरने तक उसे रोके रखा गया. एयरलाइन ने बताया कि ल्योन से पोर्टो जा रही ईजीजेट की उड़ान ने शुक्रवार देर रात उड़ान भरी ही थी कि यह घटना घटी.

एयरलाइन कंपनी की तरफ से बयान में क्या कहा गया?

न्यूज़ एजेंसी एफपी की रिपोर्ट के मुताबिक ईजीजेट एयरलाइन कंपनी की तरफ से एक बयान में कहा गया कि ल्योन से पोर्टो जाने वाली फ्लाइट EJU 4429 में सवार एक यात्री के व्यवहार के कारण फ्लाइट के उड़ान भरने के तुरंत बाद ही उसे ल्योन वापस लौटना पड़ा. 

मेडिकल जांच के बाद यात्री को अस्पताल में कराया गया भर्ती

फ्लाइट के ल्योन में लैंड करते ही पुलिस ने मामले की जांच की और यात्री को वहां से हटाए जाने के बाद ही विमान को पोर्टो के लिए रवाना किया गया. पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय पुर्तगाली नागरिक की मेडिकल जांच की गई, जिससे पता चला कि वह हवाई यात्रा के दौरान उल्टी और प्रलाप से पीड़ित था. उसे फ्रांसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें

रवनीत बिट्टू ने मुस्लिम सांसद को दिया धक्का, TMC ने लगाए आरोप, स्पीकर ओम बिरला से की कार्रवाई की मांग

[ad_2]

रजनीकांत की ‘कुली’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, करने वाली है 250 करोड़ क्लब में एंट्री

[ad_1]

रजनीकांत की कुली को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म ने पहले ही हफ्ते में 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली थी. फिल्म को तमिल इंडस्ट्री में सबसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. आइए जानते हैं कुली ने अभी तक कितना कमाई की है.

दूसरे शनिवार को कुली ने मारी छलांग

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, कुली ने दसवें दिन 10 करोड़ कमाए हैं. फिल्म के दसवें दिन की कमाई के आंकड़े अभी ऑफिशियल नहीं आए हैं. फिल्म अगर दूसरे शनिवार को 10 करोड़ की कमाती है तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 245.50 करोड़ हो जाएगा.

मालूम हो कि कुली ने 65 करोड़ की ओपनिंग की थी. फिल्म ने तमिल में 44.5 करोड़, हिंदी में 4.5 करोड़, तेलुगू में 15.5 करोड़ और कन्नड़ में 0.5 करोड़ का कलेक्शन किया था.

दूसरे दिन फिल्म ने 54,75 करोड़ कमाए. तीसरे दिन कुली ने 39.25 करोड़, चौथे दिन 35.25 करोड़, पांचवें दिन 12 करोड़, छठे दिन 9.5 करोड़, सातवें दिन 7.5 करोड़, आठवें दिन 6.15 करोड़ कमाए. फिल्म ने पहले हफ्ते में 229.65 करोड़ का कलेक्शन किया. नौवें दिन फिल्म ने 5.85 करोड़ का कलेक्शन किया था.

फिल्म में नजर आए ये स्टार्स

कुली की बात करें तो फिल्म को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी, आमिर खान और श्रुति हासन जैसे स्टार्स नजर आए हैं. फिल्म को रिव्यूज भी ठीक मिले थे और बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कमा रही है. फिल्म का ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 के साथ क्लैश था. 

वॉर 2 भी ठीक-ठाक कमाई कर रही है. कुली पर वॉर 2 का खास असर नहीं पड़ा है. रजनीकांत की स्टारपावर के सामने कोई टिक नहीं सकता है. वर्क फ्रंट पर कुली के बाद रजनीकांत को फिल्म जेलर 2 में देखा जाएगा.

 

ये भी पढ़ें- War 2 BO 10: वॉर 2 ने तोड़ा इस फिल्म का रिकॉर्ड, बनी ऋतिक रोशन की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली मूवी, अब कृष 3 के पीछे पड़ी

[ad_2]

WhatsApp में आने वाले हैं ये धमाकेदार फीचर्स! जल्द बदलेगा iOS और Android पर चैटिंग का अंदाज़

[ad_1]

आसमान में था विमान, अचानक कॉकपिट में घुसने लगा यात्री; टेंशन में आ गए क्रू मेंबर्स, जानें फिर क्या हुआ?

आसमान में था विमान, अचानक कॉकपिट में घुसने लगा यात्री; टेंशन में आ गए क्रू मेंबर्स, जानें फिर क्या हुआ?

[ad_2]

शुभमन गिल का वनडे, टेस्ट और टी20 में कैसा है रिकॉर्ड, सभी आंकड़े एक क्लिक में पढ़ें

[ad_1]

Shubman Gill Career Stats: भारतीय क्रिकेट में जब भी नए सितारों की बात होती है, तो शुभमन गिल का नाम सबसे ऊपर आता है. 8 सितंबर 1999 को पंजाब में जन्मे गिल ने अपनी कड़ी मेहनत और शानदार बल्लेबाजी के दम पर बहुत कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहचान बना ली है. राइट-हैंड टॉप ऑर्डर बल्लेबाज शुभमन गिल फिलहाल घरेलू क्रिकेट में पंजाब और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू

गिल ने 2017–18 रणजी ट्रॉफी में बंगाल के खिलाफ पंजाब से फर्स्ट-क्लास क्रिकेट डेब्यू किया था. इसके बाद 2018 में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में उन्हें उप-कप्तान बनाया गया और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को चौथा खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई. उसी टूर्नामेंट में गिल को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी मिला. इस प्रदर्शन ने उन्हें सीधे इंटरनेशनल क्रिकेट के दरवाजे तक पहुंचा दिया. जनवरी 2019 में उन्होंने भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया.

टेस्ट करियर

शुभमन गिल का टेस्ट करियर अब तक काफी शानदार रहा है. हाल ही में उन्हें इंग्लैंड सीरीज में भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया. उन्होंने 37 टेस्ट मैचों में 69 पारियां खेलीं हैं, जिनमें 2647 रन बनाए हैं. उनका औसत 41.35 का है. गिल ने टेस्ट में अब तक 9 शतक और 7 अर्धशतक जमाए हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 269 रन है. सिर्फ 25 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में यह आंकड़े बतौर सलामी बल्लेबाज उनकी क्षमता और क्लास को दिखाते हैं.

वनडे करियर

वनडे फॉर्मेट में शुभमन गिल का प्रदर्शन और भी प्रभावशाली है. उन्होंने अब तक 55 मैचों में 2775 रन बनाए हैं. उनका औसत 59.04 है, जो किसी भी टॉप बल्लेबाज के लिए बेहद शानदार माना जाता है. इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 15 अर्धशतक लगाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर 208 रन है, जो उनके दोहरे शतक की क्षमता को साबित करता है. गिल का स्ट्राइक रेट करीब 100 के आस-पास (99.56) है, जो उन्हें आधुनिक क्रिकेट का परफेक्ट वनडे बल्लेबाज बनाता है.

टी20 इंटरनेशनल करियर

गिल ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक 21 मैच खेले हैं और 578 रन बना चुके हैं. उनका औसत 30.42 है और स्ट्राइक रेट 139.27. इस फॉर्मेट में उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 126 रन का है, जो साबित करता है कि वे छोटे फॉर्मेट में भी बड़े-बड़े शॉट खेलने की काबिलियत रखते हैं.

[ad_2]

अब घर खरीदना होगा सस्ता, मिडिल क्लास की होगी 7.5 लाख रुपये तक की बचत; GST 2.0 के बड़े फायदे

[ad_1]

GST 2.0: अगर आप घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस दिवाली आपको बड़ी राहत मिल सकती है क्योंकि सरकार देश के जीएसटी स्ट्रक्चर को सरल बनाने में जुटी हुई है. केंद्र सरकार के प्रस्ताव के तहत मौजूदा समय में जीएसटी के चार स्लैब- 5 परसेंट, 12 परसेंट, 18 परसेंट और 28 परसेंट को घटाकर इसे दो मेन स्लैब- 5 और 18 परसेंट में बांट दिया जाएगा. इसके लिए लग्जरी और सिन गुड्स पर भी 40 परसेंट जीएसटी लगाने का प्रस्ताव है. 3-4 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में इन बदलावों को मंजूरी मिलने की उम्मीद है. 

रियल एस्टेट सेक्टर को बड़ा फायदा 

एक्सपर्ट्स का मानना है कि जीएसटी स्ट्रक्चर में सुधार से रियल एस्टेट सेक्टर को सबसे ज्यादा फायदा होगा. सीमेंट, स्टील, टाइल्स और पेंट जैसे कंस्ट्रक्शन मेटेरियल्स की कीमत कम होने की उम्मीद है, जिससे फ्लैट्स की कीमतें कम हो सकती हैं. मौजूदा समय में सीमेंट पर 28 परसेंट और स्टील, टाइल्स और पेंट पर 18-28 परसेंट टैक्स लगता है. अगर इन्हें 18 परसेंट  के स्लैब में डाल दिया जाए, तो फ्लैट की कीमतें 150 रुपये प्रति स्क्वॉयर फीट तक कम हो सकती हैं, यानी 1,000 स्क्वॉयर फीट के अपार्टमेंट पर 1.5 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है. 

रियल एस्टेट का मौजूदा जीएसटी स्ट्रक्चर 

  • 45 लाख से अधिक के अंडर कंस्ट्रक्शन फ्लैट्स पर 5 परसेंट जीएसटी लगाया जाता है. 
  • 45 लाख तक के अफोर्डेबल हाउसिंग पर 1 परसेंट जीएसटी लगाया जाता है. 
  • रेडी-टू-मूव फ्लैट्स पर कोई जीएसटी नहीं है. 
  • सीमेंट पर 28 परसेंट, स्टील पर 8 परसेंट, पेंट पर 28 परसेंट और टाइल्स पर 18 परसेंट जीएसटी लगता है. 

इनपुट टैक्स क्रेडिट  (ITC) का क्या है मामला? 

2019 से, डेवलपर्स को कंस्ट्रक्शन मैटेरियल्स पर आईटीसी क्लेम करने की इजाजत नहीं है. यानी कि निर्माण सामग्री पर जीएसटी (18-28 परसेंट) सीधे फ्लैट की कीमतों में जोड़ा जाता है. उदाहरण के लिए 1,000 स्क्वॉयर फीट के अगर किसी फ्लैट की कीमत 25 लाख रुपये है, तो आईटीसी न मिलने के कारण 5 लाख रुपये का अतिरिक्त कर लग सकता है. 

रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस सुधार से 1.5-7.5 लाख तक की सेविंग्स हो सकती है, खासकर मिडिल क्लास और अफोर्डेबल हाउसिंग सेगमेंट को इससे फायदा होगा क्योंकि बिल्डिंग मैटेरियल्स पर जीएसटी कम होने से इनकी कीमतें कम होने से घर बनाना पहले के मुकाबले किफायती होगा, जिससे मिडिल क्लास को फायदा पहुंचेगा. 

ये भी पढ़ें: 

हो गया ऐलान- 3 और 4 सितंबर को होगी जीएसटी काउंसिल की बैठक, जिस पर पूरे देश की टिकीं निगाहें

[ad_2]