Asia Cup 2025 के लिए अफगानिस्तान ने किया टीम का एलान, राशिद खान बने कप्तान; देखें पूरा स्क्वॉड
[ad_1]
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप 2025 के लिए 17 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. राशिद खान टीम के कप्तान होंगे. देखें टीम में किन खिलाड़ियों को चुना गया है. एशिया कप का आयोजन 9 सितंबर से शुरू हो रहा है. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ग्रुप बी में शामिल है.
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ग्रुप बी में शामिल है, उनके साथ इस ग्रुप में बांग्लादेश, श्रीलंका और हांगकांग हैं. राशिद खान की कप्तानी वाली इस टीम में वो काबलियत है कि सुपर 4 में जगह बना सके. एशिया कप का पहला मैच अफगानिस्तान का हांगकांग के साथ है.
एशिया कप 2025 के लिए अफगानिस्तान स्क्वॉड में शामिल प्लेयर्स
राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, एएम गजनफर, नूर अहमद, फरीद अहमद मलिक, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी.
रिजर्व प्लेयर्स: वफीउल्लाह ताराखेल, नांग्याल खरोटे, अब्दुल्ला अहमदजई.
𝐒𝐐𝐔𝐀𝐃 𝐀𝐋𝐄𝐑𝐓! 🚨
Here’s AfghanAtalan’s Squad for the ACC Men’s T20 Asia Cup 2025, which is all set to be held from September 9 to 28 in the UAE. 🤩
Prior to the Asia Cup, AfghanAtalan will also face the hosts UAE and Pakistan in a T20I Tri-Nation Series, starting this… pic.twitter.com/5uxXUxKMma
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) August 24, 2025
राशिद खान अनुभवी कप्तान
राशिद को टी20 क्रिकेट का काफी अनुभव है, वह इस टीम के साथ दुनिया भर की कई लीग क्रिकेट की कप्तानी भी कर चुके हैं. उनका अनुभव टीम काम आएगा. उन्होंने 96 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में 161 विकेट्स लिए हैं. वह अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को परेशान करने का दमखम रखते हैं, सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं.
[ad_2]

