कार्तिक आर्यन की छुट्टियां हुईं खत्म, अब लंदन ट्रिप के बाद करेंगे ये काम

[ad_1]

हिंदी सिनेमा के मेहनती और प्रतिभावान स्टार्स में से एक कार्तिक आर्यन को घूमना-फिरना बहुत पसंद है. वो काम से ब्रेक लेकर कहीं न कहीं घूमने के लिए निकल पड़ते हैं. अपने सफर की वो तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं. हाल ही में वो लंदन के प्रतिष्ठित वेम्बली स्टेडियम में कोल्डप्ले के धमाकेदार कॉन्सर्ट में गए थे. अपनी ट्रिप की शानदार तस्वीरें वो लगातार फैंस के साथ शेयर कर रहे थे. लेकिन अब मौज-मस्ती के बाद उन्होंने अपने काम को लेकर बड़ा फैसला लिया है. 

क्या है कार्तिक आर्यन का अगले 48 घंटो का प्लान? 
कार्तिक आर्यन ने कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट एन्जॉय करते हुए इसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे. यहां की कुछ तस्वीरें और फोटो इंटरनेट पर वायरल हुई थीं. लेकिन अब वो वहां से वापिस आ गए हैं और बताया कि 48 घंटों की नॉन-स्टॉप मैराथन शूटिंग करने वाले हैं.

रविवार को कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर लंदन में बिताई तस्वीरों को शेयर किया. इसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा, ‘छुट्टी खत्म, काम शुरू, 48 घंटे की शूटिंग मैराथन शुरू’. शेयर की गयी फोटोज में से एक फोटो में उन्होंने लिखा कि वो मुंबई वापस जा रहे हैं. इसमें उनके सामान और खाने की तस्वीरें भी हैं. वो प्लेन में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं.


कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्में 
अभिनेता ने पोस्ट शेयर कर जानकारी तो दी की वो अगले दो दिनों तक शूटिंग में बीजी रहेंगे लेकिन उनके लेटेस्ट प्रोजेक्ट की जानकारी नहीं है. बताया जा रहा था कि वो इस साल गणेश चतुर्थी के बाद अनुराग बासु की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे. इस फिल्म का नाम फाइनल नहीं हुआ है. इसके अलावा उनके पास ‘नागजिल्ला’ और ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ जैसी फिल्में भी हैं.

पिछले साल कार्तिक आर्यन फिल्म ‘भूल भुलैया-3’ में रूह बाबा के रोल में देखा गया था . फिल्म में उनके साथ माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन, और विजय राज जैसे कलाकार थे. इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और  इसने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी. इस साल उनकी नई फिल्म का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है. बताया जा रहा है कि दिवाली पर अनुराग बासु की अनटाइटल्ड मूवी रिलीज हो सकती है, मगर अभी मेकर्स ने इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है.



[ad_2]

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, इतिहास रचने से सिर्फ 8 छक्के दूर हैं रोहित

[ad_1]

वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पूर्व पाकिस्तानी धाकड़ ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के नाम है. अफरीदी के नाम ये रिकॉर्ड पिछले 10 साल से है. लेकिन जल्द ही ये रिकॉर्ड भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा के नाम हो सकता है. उम्मीद है कि रोहित अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखेंगे. इस दौरान वो सिर्फ 8 छक्के लगाकर इतिहास रच सकते हैं.

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

  • शाहिद अफरीदी

पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं. अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए 398 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान अफरीदी ने 351 छक्के जड़े हैं. वो 350 का आंकड़ा छूने वाले पहले और अभी तक इकलौते खिलाड़ी हैं. अफरीदी के नाम ये रिकॉर्ड 10 साल से कायम है. अफरीदी ने आखिरी बार साल 2015 में वनडे खेला था.

  • रोहित शर्मा

भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. रोहित ने अब तक भारत के लिए 273 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 344 छक्के निकले हैं. रोहित सिर्फ 8 छक्के लगाते ही, अफरीदी को पीछे छोड़कर, वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं.

  • क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल तीसरे स्थान पर हैं. गेल ने कुल 301 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान गेल ने 331 छक्के जड़े हैं.

  • सनथ जयसूर्या

श्रीलंका के महान बल्लेबाज सनथ जयसूर्या का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. जयसूर्या ने श्रीलंका के लिए 445 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 270 छक्के लगाए हैं.

  • एमएस धोनी

भारत के महान कप्तानों में से एक एमएस धोनी भी वनडे में छक्के लगाने के मामले में बहुत दिग्गज खिलाड़ियों से आगे रहे हैं. धोनी ने कुल 350 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 229 छक्के निकले हैं.

यह भी पढ़ें- एशिया कप से पहले सौरव गांगुली को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पहली बार बने दिल्ली कैपिटल्स की टीम के हेड कोच

[ad_2]

Rashifal: सिंह से कन्या राशि में चंद्र गोचर, वराह जयंती का महत्व और सभी राशियों का जानें राशिफल

[ad_1]

Rashifal: 25 अगस्त 2025 राशिफल, सिंह से कन्या में चंद्रमा का खतरनाक बदलाव! किन राशियों पर टूटेगी मुश्किलें और किसकी किस्मत चमकेगी वराह जयंती पर? लेकिन सबसे पहले नजर डालते हैं आज के पंचांग पर-

पंचांग (नई दिल्ली अनुसार)

तिथि: शुक्ल पक्ष द्वितीया
वार: सोमवार (वराह जयंती)
नक्षत्र: उत्तर फाल्गुनी (सुबह तक), फिर हस्त
चंद्रमा राशि: सुबह सिंह, 8:28 AM के बाद कन्या
सूर्योदय / सूर्यास्त: 05:55 AM / 06:51 PM
राहुकाल: 7:45 AM – 9:19 AM
शुभ मुहूर्त: अभिजीत (12:03 PM – 12:54 PM), अमृत काल (8:04 PM – 9:47 PM)
त्योहार: सोमवार व्रत और वराह जयंती

12 राशियों का राशिफल

मेष (Aries)- सुबह सिंह चंद्रमा आपके आत्मविश्वास और साहस को उभारता है, जिससे आप चुनौतीपूर्ण कार्य भी कर पाएंगे. पर दोपहर बाद कन्या चंद्रमा अनुशासन, योजना और बारीकी पर जोर देगा.

आपसे अपेक्षा की जाएगी कि भावनाओं पर नियंत्रण रखें और तर्क से निर्णय लें. कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपके समर्थन में होंगे और वरिष्ठ आपकी मेहनत को पहचानेंगे. आर्थिक स्थिति मध्यम से अच्छी रहेगी. स्वास्थ्य सामान्य है, पर काम का बोझ थका सकता है. रिश्तों में स्थिरता आएगी.

करियर: सहकर्मियों का सहयोग.
धन: धीरे-धीरे सुधार.
स्वास्थ्य: आराम की जरूरत.
लव: रिश्ते मजबूत.
उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें.
लकी कलर: लाल । लकी नंबर: 1

वृषभ (Taurus)- आज आपके दिन में दोहरा असर देखने को मिलेगा. सुबह सिंह चंद्रमा परिवार और भावनाओं को महत्व देगा, जिससे घरेलू वातावरण आपका ध्यान खींचेगा. शाम को कन्या राशि में चंद्रमा प्रवेश कर व्यावहारिकता और आर्थिक समझ बढ़ाएगा.

कार्यक्षेत्र में आपके कार्य को सराहना मिलेगी. व्यापारी वर्ग को लाभ के अवसर मिल सकते हैं. स्वास्थ्य के लिहाज से पेट और पाचन तंत्र पर ध्यान देना जरूरी है. रिश्तों में संवेदनशीलता और स्पष्टता दोनों का संतुलन जरूरी रहेगा.

करियर: जिम्मेदारी बढ़ेगी.
धन: निवेश सोच-समझकर करें.
स्वास्थ्य: पेट का ध्यान रखें.
लव: रिश्तों में स्पष्टता.
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.
लकी कलर: हरा । लकी नंबर: 6

मिथुन (Gemini)- आज का दिन संचार, मीटिंग और संबंधों में नया मोड़ ला सकता है. सुबह सिंह चंद्रमा आपके बोलने और व्यक्तित्व को दमदार बनाएगा. कार्यस्थल पर आपके विचारों की सराहना होगी.

लेकिन शाम को कन्या चंद्रमा आपके भीतर विश्लेषणात्मक दृष्टि बढ़ाएगा, जिससे आप छोटे-छोटे विवरण पर ध्यान देंगे. व्यापारी वर्ग के लिए साझेदारी लाभकारी होगी. आर्थिक दृष्टि से लाभ संभव है, पर राहुकाल में लेन-देन से बचें. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. रिश्तों में संवाद महत्वपूर्ण रहेगा.

करियर: मीटिंग्स में सफलता.
धन: लाभकारी समय.
स्वास्थ्य: अच्छा.
लव: रिश्ते गहरे होंगे.
उपाय: गणेशजी का पूजन करें.
लकी कलर: पीला । लकी नंबर: 5

कर्क (Cancer)- सिंह चंद्रमा सुबह आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और आपको घर-परिवार के मामलों में सक्रिय करेगा. शाम को कन्या चंद्रमा आपके ध्यान को वित्तीय और व्यावसायिक मामलों की ओर मोड़ेगा.

कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं लाभकारी होंगी. आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन थकान हो सकती है. परिवार और रिश्तेदारों से संवाद मधुर रहेगा.

करियर: नई योजनाएं सफल.
धन: स्थिर लाभ.
स्वास्थ्य: आराम जरूरी.
लव: पारिवारिक प्रेम.
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें.
लकी कलर: सफेद । लकी नंबर: 2

सिंह (Leo)- सुबह चंद्रमा आपकी ही राशि में है, जिससे आत्मविश्वास और ऊर्जा आपके चरम पर होंगे. आप कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण फैसले लेने से पीछे नहीं हटेंगे.

शाम को कन्या चंद्रमा आपकी सोच को यथार्थवादी बनाएगा. कार्य और स्वास्थ्य से जुड़े नए निर्णय लेने का सही समय है. आर्थिक मामलों में लाभ होगा. परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

करियर: नई जिम्मेदारियां.
धन: लाभकारी दिन.
स्वास्थ्य: सामान्य.
लव: रिश्ते गहरे होंगे.
उपाय: सूर्य मंत्र जपें.
लकी कलर: सुनहरा । लकी नंबर: 1

कन्या (Virgo)- आपके लिए दिन बेहद खास है. सुबह तक सिंह चंद्रमा आपको तैयारी का समय देगा, जबकि शाम को चंद्रमा आपकी ही राशि में आएगा. यह नया आरंभ, नई ऊर्जा और अवसर का प्रतीक है.

कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं. व्यापारी वर्ग के लिए यह समय लाभकारी है. स्वास्थ्य में सुधार होगा. रिश्तों में सामंजस्य और विश्वास बढ़ेगा.

करियर: अवसर और सम्मान.
धन: लाभकारी दिन.
स्वास्थ्य: अच्छा.
लव: विश्वास बढ़ेगा.
उपाय: हरी मूंग दान करें.
लकी कलर: हरा । लकी नंबर: 7

तुला (Libra)- आज का दिन आत्मनिरीक्षण और समीक्षा का है. सुबह सिंह चंद्रमा आपको सामाजिक और उत्साही बनाएगा. शाम को कन्या चंद्रमा आपको आत्मचिंतन और योजना का समय देगा.

कार्यक्षेत्र में दबाव रहेगा लेकिन धैर्य आपको आगे बढ़ाएगा. आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन नींद का ध्यान रखें. रिश्तों में गलतफहमियों से बचें.

करियर: दबाव पर काबू.
धन: सामान्य.
स्वास्थ्य: नींद पर ध्यान दें.
लव: रिश्तों में सावधानी.
उपाय: दुर्गा पूजन करें.
लकी कलर: गुलाबी । लकी नंबर: 9

वृश्चिक (Scorpio)- आज आपका दिन सामाजिक संबंधों और नेटवर्किंग के लिए शुभ है. सुबह सिंह चंद्रमा आपको आत्मविश्वास देगा. शाम को कन्या चंद्रमा आपकी मित्रता और योजनाओं को मजबूती देगा.

कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. परिवार और मित्रों से जुड़ाव बढ़ेगा.

करियर: सहयोग मिलेगा.
धन: सुधार होगा.
स्वास्थ्य: उत्तम.
लव: मित्रता मजबूत.
उपाय: तिल दान करें.
लकी कलर: नीला । लकी नंबर: 4

धनु (Sagittarius)- आज आपके लिए करियर और सामाजिक मान्यता का दिन है. सिंह चंद्रमा आपको नेतृत्व देगा, जबकि कन्या चंद्रमा आपको अनुशासन और योजना का पाठ पढ़ाएगा.

कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा. व्यापारी वर्ग को लाभकारी अवसर मिलेंगे. आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. परिवार में सुख-संपन्नता होगी.

करियर: पदोन्नति के योग.
धन: लाभकारी दिन.
स्वास्थ्य: अच्छा.
लव: रिश्तों में मिठास.
उपाय: पीपल पर जल चढ़ाएं.
लकी कलर: पीला । लकी नंबर: 8

मकर (Capricorn)- आज भाग्य आपके साथ है. सुबह सिंह चंद्रमा धार्मिक और आध्यात्मिक रुझान देगा. शाम को कन्या चंद्रमा शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में आपको सफलता दिलाएगा. कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी. आर्थिक लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा.

करियर: सफलता तय.
धन: लाभकारी दिन.
स्वास्थ्य: उत्तम.
लव: रिश्ते मजबूत.
उपाय: शनि स्तोत्र का पाठ करें.
लकी कलर: काला । लकी नंबर: 6

कुंभ (Aquarius)- आज का दिन आत्ममंथन और बदलाव का है. सुबह सिंह चंद्रमा आत्मविश्वास देगा. शाम को कन्या चंद्रमा आपको यथार्थवादी बनाएगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी. आर्थिक मामलों में निवेश सोच-समझकर करें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. रिश्तों में गहराई आएगी.

करियर: नई जिम्मेदारी.
धन: सोच-समझकर निवेश.
स्वास्थ्य: सामान्य.
लव: रिश्ते गहरे होंगे.
उपाय: शिव अभिषेक करें.
लकी कलर: आसमानी । लकी नंबर: 5

मीन (Pisces)- आज का दिन साझेदारी और रिश्तों में नया मोड़ ला सकता है. सुबह सिंह चंद्रमा उत्साह देगा, शाम को कन्या चंद्रमा व्यवहारिकता और जिम्मेदारी की मांग करेगा.

कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा. व्यापारी वर्ग को साझेदारी से लाभ होगा. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. रिश्तों में विश्वास और प्रेम बढ़ेगा.

करियर: साझेदारी में लाभ.
धन: स्थिर रहेगा.
स्वास्थ्य: अच्छा.
लव: प्रेम बढ़ेगा.
उपाय: शिव चालीसा पढ़ें.
लकी कलर: बैंगनी । लकी नंबर: 7

FAQ

Q1: 25 अगस्त 2025 को चंद्रमा कहां होगा?
सुबह सिंह, दोपहर बाद कन्या राशि में.

Q2: किन राशियों को लाभ होगा?
मेष, सिंह, कन्या और मकर.

Q3: सावधानी किन्हें रखनी चाहिए?
तुला और कुंभ.

Q4: आज का शुभ समय क्या है?
अभिजीत मुहूर्त (12:03 PM – 12:54 PM).

Q5: उपाय क्या करें?
शिव पूजन और सूर्य को जल अर्पण लाभकारी रहेगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

—-समाप्त—–

[ad_2]

ट्रंप ने भारत पर क्यों लगाया जुर्माने वाला टैरिफ? अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बड़ा खुलासा

[ad_1]

डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई अलास्का बैठक के बाद रूस-यूक्रेन के बीच शांति समझौते को लेकर व्हाइट हाउस में भी बैठक हुई, लेकिन अभी भी युद्ध जारी है. इस बीच अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से पूछा गया कि रूस पर दबाव डालने के लिए अमेरिका अभी क्या कर रहा है, जिससे पुतिन और जेलेंस्की बातचीत के लिए एक टेबल पर आ जाएं. इसके जवाब में जेडी वेंस ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने उस देश पर आर्थिक दबाव डाला है, जिसके पैसे से रूस अमीर बन रहा है.

भारत पर सेकेंड्री टैरिफ क्यों लगाया?

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर सेकेंड्री टैरिफ लगाया ताकि रूस के लिए तेल अर्थव्यवस्था से अमीर बनना मुश्किल हो जाए. राष्ट्रपति ट्रंप स्पष्ट रूप से कह रहे हैं कि अगर रूस नरसंहार बंद कर दे तो उसे विश्व अर्थव्यवस्था में फिर से शामिल किया जा सकता है. अगर वे नरसंहार बंद नहीं करते हैं तो उन्हें अलग-थलग ही रखा जाएगा.

जेडी वेंस ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप ने इस युद्ध को रोकने के लिए रूस पर पिछले तीन सालों के दौरान बाइडेन प्रशासन से ज्यादा आर्थिक दवाब डाला है.” एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जेडी वेंस ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों से दोनों पक्षों की ओर से कुछ महत्वपूर्ण रियायतें देखने को मिली है.

हत्याएं रोकना चाहते हैं हम- जेडी वेंस

जेडी वेंस ने गुरुवार (21 अगस्त) की रात पश्चिमी यूक्रेन में हुए रूसी मिसाइल हमले पर भी अपनी राय रखी, जिसमें एक अमेरिकी कंपनी के स्वामित्व वाली इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री को निशाना बनाया गया था. उन्होंने कहा, “मुझे यह पसंद नहीं है. हम हत्याएं रोकना चाहते हैं. रूसियों ने बहुत सी ऐसी चीजें की हैं, जो हमें पसंद नहीं हैं. बहुत से नागरिक मारे गए हैं. हमने शुरू से ही इसकी निंदा की है.”

उन्होंने कहा, “यूक्रेन में जमीनी स्तर पर अमेरिकी सैनिक तैनात नहीं किए जाएंगे, लेकिन हम यह सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे कि यूक्रेनियों को सुरक्षा की गारंटी और युद्ध रोकने के लिए जरूरी आत्मविश्वास मिले.”

[ad_2]

SEBI के नए नियमों से Jio और NSE के IPO को मिलेगी रफ्तार, Retail निवेशकों के लिए सुनहरा मौका! |

[ad_1]

SEBI ने IPO से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिससे जियो प्लेटफॉर्म्स और NSE जैसे दिग्गजों का IPO अब आसान हो जाएगा। जिन कंपनियों का पोस्ट-IPO मार्केट कैप ₹50,000 करोड़ से ज़्यादा होगा, उन्हें अब सिर्फ 8% इक्विटी ही रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व करनी होगी, पहले ये सीमा 10% थी। वहीं, जिन कंपनियों का मार्केट कैप ₹5 लाख करोड़ से ऊपर है, उनके लिए पब्लिक ऑफर की न्यूनतम सीमा अब 2.5% कर दी गई है, जो पहले 5% थी। इससे जियो को लगभग $6 बिलियन की जगह अब सिर्फ $3 बिलियन का IPO लाना होगा, जो भारतीय निवेशकों की क्षमता के अनुसार है। इससे न सिर्फ जियो बल्कि NSE जैसे बड़े IPOs को भी गति मिलेगी और मार्केट में संतुलन बना रहेगा।                                                                                               

[ad_2]

Aaj ka Singh Rashifal 25 August 2025: सिंह राशि पैतृक संपत्ति के मामले सुलझेंगे, सम्मान मिलेगा

[ad_1]

Leo Horoscope Today 25 August 2025: सिंह राशि के जातकों के लिए आज चन्द्रमा आपके द्वितीय भाव (2nd House) में गोचर कर रहे हैं। यह भाव धन, परिवार और वाणी से जुड़ा होता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले आपके पक्ष में सुलझ सकते हैं। साथ ही वाशी योग और आनन्दादि योग आपके लिए सफलता और सम्मान लेकर आएंगे.

बिज़नेस / करियर: आज बिज़नेस में मेहनत करनी पड़ेगी क्योंकि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अच्छी बात यह है कि वाशी योग के कारण आपके अधिकांश प्रयास सफल होंगे और धन लाभ की संभावना रहेगी। ऑफिस में आपकी मेहनत और लगन को पहचान मिलेगी। सहकर्मी और बॉस आपकी तारीफ करेंगे। कुछ लोगों को पुरस्कार या सम्मान मिलने की संभावना है। एम्प्लाइज को उनके पुराने कार्य का फायदा मिलेगा.

लव / रिलेशनशिप: जीवनसाथी और रिश्तेदारों का साथ आज आपके लिए संबल बनेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में परिजनों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में भी तालमेल अच्छा रहेगा.

स्टूडेंट्स / एजुकेशन: आनन्दादि योग के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को साथियों से सहयोग मिलेगा। अन्य छात्र भी आपसे सलाह लेने आ सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और पढ़ाई के प्रति रुचि गहरी होगी.

परिवार: पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा। पैतृक मामलों का निपटारा आपके लिए राहत लेकर आएगा.

हेल्थ टिप्स: आज थकान और आलस्य आपको परेशान कर सकते हैं। हेल्दी डाइट और हल्की कसरत से दिन को ऊर्जावान बना सकते हैं.

शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1

FAQs
Q1. क्या सिंह राशि वालों को आज बिज़नेस में लाभ होगा?
हाँ, वाशी योग के प्रभाव से कम मेहनत में भी अच्छा धन लाभ संभव है.

Q2. क्या आज पैतृक संपत्ति से जुड़ी कोई समस्या सुलझेगी?
जी हाँ, संपत्ति विवाद या रुके हुए मामले आज सुलझने के योग हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले जानकारियों संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

ग्लैमरस तस्वीरों से भरा है मालविका राज का इंस्टाग्राम फीड, आप भी डालिए एक नजर

[ad_1]

मालविका राज को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है. पॉपुलर फिल्ममेकर बॉबी राज और फेमस फिल्म प्रोड्यूसर रीना राज की लाडली मालविका राज आज अपनी दिलकश अदाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर देती हैं. बचपन से ही एक्ट्रेस को फिल्मों का शौक था और उन्होंने कभी खुशी गम में बेबी पू का किरदार निभाकर काफी पॉपुलैरिटी गेन की थी.

मालविका राज को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है. पॉपुलर फिल्ममेकर बॉबी राज और फेमस फिल्म प्रोड्यूसर रीना राज की लाडली मालविका राज आज अपनी दिलकश अदाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर देती हैं. बचपन से ही एक्ट्रेस को फिल्मों का शौक था और उन्होंने कभी खुशी गम में बेबी पू का किरदार निभाकर काफी पॉपुलैरिटी गेन की थी.

हालांकि अब उनका जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन हो चुका है और वो अपने ग्लैमरस अदाओं से सोशल मीडिया का पारा हाई कर देती हैं. फैंस हमेशा उनकी एक झलक के लिए बेकरार रहते हैं.

हालांकि अब उनका जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन हो चुका है और वो अपने ग्लैमरस अदाओं से सोशल मीडिया का पारा हाई कर देती हैं. फैंस हमेशा उनकी एक झलक के लिए बेकरार रहते हैं.

मालविका राज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक से बढ़कर एक पोस्ट शेयर करती हैं जिसे देख फैंस हमेशा ही अपना दिल हार बैठते हैं. तस्वीरें शेयर करने के महज कुछ घंटों बाद उनके पोस्ट पर लाइक्स और कॉमेंट्स की बरसात होने लगती है.

मालविका राज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक से बढ़कर एक पोस्ट शेयर करती हैं जिसे देख फैंस हमेशा ही अपना दिल हार बैठते हैं. तस्वीरें शेयर करने के महज कुछ घंटों बाद उनके पोस्ट पर लाइक्स और कॉमेंट्स की बरसात होने लगती है.

अदाकारा के करियर पर गौर करें तो उन्होंने 17 साल की उम्र से ही पॉपुलर ब्रांड्स के साथ काम करना शुरू एक दिया था. मॉडलिंग के दौरान उन्होंने कई विज्ञापनों में भी काम किया.

अदाकारा के करियर पर गौर करें तो उन्होंने 17 साल की उम्र से ही पॉपुलर ब्रांड्स के साथ काम करना शुरू एक दिया था. मॉडलिंग के दौरान उन्होंने कई विज्ञापनों में भी काम किया.

2017 में उन्हें फिल्मों में छोटे–मोटे रोल्स में देखा गया. इसके बाद 2021 में उन्होंने थ्रिलर फिल्म स्क्वाड में काम किया.

2017 में उन्हें फिल्मों में छोटे–मोटे रोल्स में देखा गया. इसके बाद 2021 में उन्होंने थ्रिलर फिल्म स्क्वाड में काम किया.

लेकिन इसके बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लिया क्योंकि उन्हें अच्छे फिल्मों की तलाश है जिससे उनकी पॉपुलैरिटी में और इजाफा हो. भले वो पर्दे से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.

लेकिन इसके बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लिया क्योंकि उन्हें अच्छे फिल्मों की तलाश है जिससे उनकी पॉपुलैरिटी में और इजाफा हो. भले वो पर्दे से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.

मालविका को अक्सर ही फैंस संग अपने स्पेशल मोमेंट की तस्वीरें शेयर करते देखा जाता है. यूजर्स भी जमकर एक्ट्रेस की तस्वीरों पर अपना प्यार बरसाते नजर आते हैं.

मालविका को अक्सर ही फैंस संग अपने स्पेशल मोमेंट की तस्वीरें शेयर करते देखा जाता है. यूजर्स भी जमकर एक्ट्रेस की तस्वीरों पर अपना प्यार बरसाते नजर आते हैं.

फिल्मों के अलावा अदाकारा ने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है. हर फील्ड में उन्होंने शिद्दत से परफॉर्म कर दर्शकों से खूब प्यार कमाया है.

फिल्मों के अलावा अदाकारा ने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है. हर फील्ड में उन्होंने शिद्दत से परफॉर्म कर दर्शकों से खूब प्यार कमाया है.

इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोविंग वाली मालविका राज को अक्सर ही उनके पोस्ट्स को लेकर सुर्खियों में रहते देखा गया है. अक्सर ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं जिसे लोग देखना काफी पसंद करते हैं.

इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोविंग वाली मालविका राज को अक्सर ही उनके पोस्ट्स को लेकर सुर्खियों में रहते देखा गया है. अक्सर ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं जिसे लोग देखना काफी पसंद करते हैं.

अगस्त 2023 में उन्होंने बिजनेसमैन प्रणव बग्गा संग सगाई की और इसके बाद नवंबर में दोनों ने गोवा में शादी कर ली. अब शादी के 2 साल बाद 24 अगस्त को कपल ने अपनी बेबी गर्ल का वेलकम किया है.

अगस्त 2023 में उन्होंने बिजनेसमैन प्रणव बग्गा संग सगाई की और इसके बाद नवंबर में दोनों ने गोवा में शादी कर ली. अब शादी के 2 साल बाद 24 अगस्त को कपल ने अपनी बेबी गर्ल का वेलकम किया है.

Published at : 24 Aug 2025 11:07 PM (IST)

Preferred Sources

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]

ऐप्पल ने खड़े कर दिए हाथ! नहीं हो रहा यह काम, अब मांगी गूगल से मदद

[ad_1]

अपने वॉइस असिस्टेंट सिरी को लेकर ऐप्पल पिछले काफी समय से संघर्ष कर रही है. अब रिपोर्ट्स आई हैं कि ऐप्पल ने इसे लेकर गूगल से मदद मांगी है. ऐप्पल अपने वॉइस असिस्टेंट को इंप्रूव करने के लिए गूगल के Gemini AI को यूज कर सकती है और इसे लेकर दोनों कंपनियों के बीच बातचीत शुरू हो गई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि अगले साल नए रूप में आने वाले सिरी के लिए ऐप्पल गूगल के एक कस्टम AI मॉडल का इस्तेमाल करना चाहती है.

AI फीचर्स के मामले में पिछड़ रही है ऐप्पल

अपने यूजर्स के लिए AI फीचर्स रोल आउट करने के मामले में ऐप्पल दूसरी कंपनियों के मुकाबले पिछड़ रही है. सैमसंग और गूगल जैसी कंपनियां तेजी से अपने स्मार्टफोन में AI असिस्टेंट और फीचर्स को इंटीग्रेट कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर ऐप्पल अभी तक सिरी को ही इम्प्रूव करने में उलझी हुई है. ऐप्पल ने काफी समय पहले तक सिरी को पूरी तरह बदलकर नए रूप में लॉन्च करने का ऐलान किया था, लेकिन वह डेडलाइन कब की खत्म हो चुकी है. इसे लेकर कंपनी की काफी आलोचना भी हुई थी. 

सिरी नहीं बना पाई बढ़त

अगर गूगल असिस्टेंट और अलेक्सा से तुलना की जाए तो सिरी कभी भी मुश्किल और मल्टी-स्टेप रिक्वेस्ट को हैंडल करने में बेहतर नहीं रही है. अब ऐपल इस स्थिति को बदलना चाहती है. इसके लिए वह अलग-अलग कंपनियों से बातचीत कर रही है. कुछ महीने पहले कंपनी ने एंथ्रोपिक और OpenAI से भी इसे लेकर संपर्क साधा था. अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि इन कंपनियों से ऐप्पल की बातचीत कहां तक आगे बढी थी. ऐसी खबरें हैं कि ऐप्पल सिरी के दो नए वर्जन तैयार कर रही है. इसमें से एक उसके खुद के AI मॉडल पर तैयार किया जा रहा है और दूसरे के लिए एक्सटर्नल AI मॉडल यूज किया जाएगा. अभी तक ऐप्पल यह डिसाइड नहीं कर पाई है कि आखिर में किस मॉडल के साथ सिरी को बाजार में उतारा जाएगा.

[ad_2]

लंदन के भारतीय रेस्टोरेंट में आगजनी, 5 लोग घायल, पुलिस ने 2 संदिग्ध आरोपियों को किया गिरफ्तार

[ad_1]

पूर्वी लंदन के एक भारतीय रेस्टोरेंट में शुक्रवार (22 अगस्त, 2025) को आग लगने के बाद आगजनी के संदेह में पुलिस ने 15 साल के लड़के और 54 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. इस आग में कुल 5 लोग घायल हो गए, जिसमें 2 लोगों की हालत गंभीर है. मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुसार, इलफोर्ड के गैंट्स हिल के वुडफोर्ड एवेन्यू स्थित इंडियन अरोमा रेस्टोरेंट में रात के वक्त आग लगी थी.

आग लगने के समय रेस्टोरेंट में खाना खाते वक्त 3 महिलाएं और 2 पुरुष झुलस गए और अस्पताल में ले जाने से पहले पैरामेडिक्स की ओर से उनका उपचार किया गया. पुलिस ने बताया कि घायल दो पुरुष और एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है.

सीसीटीवी फुटेज में दिखे नकाबपोश

वहीं पड़ोसियों ने बताया कि जब रेस्टोरेंट में आग लगी थी तो उन्होंने लोगों की तेज चीखें सुनीं. पीए समाचार एजेंसी की ओर से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज में नकाबपोश लोगों का एक समूह रेस्टोरेंट में घुसता हुआ, फर्श पर तेल जैसी कोई चीज गिराता हुआ दिखाई दे रहा है और कुछ ही सेकंड में रेस्टोरेंट में आग लग गई.

वहीं लंदन एम्बुलेंस सेवा ने कहा, ‘हमने घटनास्थल पर सारे बचाव के साधन भेजें, जिनमें एम्बुलेंस दल, एक उन्नत पैरामेडिकल टीम और घटना की जानकारी देने वाले अधिकारी भेजे थे.’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमने पांच लोगों का जलने और धुएं के कारण हुए नुकसान का इलाज किया. हम दो मरीजों को एक बड़े ट्रॉमा सेंटर और तीन अन्य को स्थानीय अस्पतालों में ले गए.

अभी दो अन्य आरोपी फरार

पुलिस ने दोनों संदिग्धों को जान को खतरे में डालने के इरादे से आगजनी करने के संदेह में गिरफ्तार किया है. पुलिस का मानना है कि दो और ऐसे संदिग्ध हैं, जो पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए और अब उनकी पहचान की जा रही है.

मेट पुलिस की सेंट्रल स्पेशलिस्ट क्राइम नॉर्थ यूनिट के डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर मार्क रोजर्स ने कहा, ‘हालांकि हमने दो गिरफ्तारियां की हैं और हमारी जांच तेजी से जारी है, ताकि हम शुक्रवार शाम को हुई आगजनी की घटना की कड़ियों को जोड़ सकें. मैं जानता हूं कि समुदाय के लोग इस घटना से चिंतित और स्तब्ध हैं. मैं उनसे आग्रह करता हूं कि यदि उनके पास कोई जानकारी या चिंता है तो वह आगे आए और पुलिस से बात करें’

ये भी पढ़ें:- ओडिशा: वॉटरफॉल में वीडियो बना रहा था यूट्यूबर, अचानक बढ़ा पानी और साथ बहा ले गया, देखें VIDEO



[ad_2]

13 चौके 5 छक्के…, संजू सैमसन ने मचाया धूम धड़ाका; एशिया कप से पहले ठोका तूफानी शतक

[ad_1]

Sanju Samson Century Before Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए संजू सैमसन को भारतीय टीम में चुना गया है. इस खिलाड़ी की तबीयत हाल ही में काफी खराब हो गई थी, जिसकी वजह से सैमसन को अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा था. लेकिन क्रिकेट के जुनून ने उन्हें जल्दी ठीक कर दिया. संजू इस वक्त केरल क्रिकेट लीग खेल रहे हैं. इस लीग के दूसरे ही मैच में संजू सैमसन ने चौके-छक्कों से धूम धड़ाका करते हुए जोरदार शतक जड़ दिया है. सैमसन ने केवल 40 गेंदों में सेंचुरी ठोक दी.

संजू सैमसन का धमाकेदार शतक

संजू सैमसन शुरुआत से ही तेज बल्लेबाजी करने उतरे. सैमसन ने ग्राउंड पर आते ही लय हासिल कर ली. इस धाकड़ बल्लेबाज ने केवल 16 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. वहीं शतक तक पहुंचने में सैमसन ने सिर्फ 40 गेंदों में सामना किया. इस सेंचुरी को लगाने में सैमसन ने 13 चौके और 5 छक्के जड़े. सैमसन ने इस मैच में 237.25 के स्ट्राइक रेट से 51 गेंदों में 121 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और 7 छक्के शामिल हैं.

सैमसन की टीम ने जीता मैच

KCL 2025 का 8वां मैच कोच्चि ब्लू टाइगर्स और एरीज कोल्लम सेलर के बीच खेला गया. कोल्लम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 236 रन बनाए. वहीं सैमसन की धाकड़ बल्लेबाजी की बदौलत कोच्चि की टीम ने ये लक्ष्य हासिल कर लिया. कोच्चि के एक और बल्लेबाज मुहम्मद आशिक ने आखिर में 18 गेंदों में 45 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई.

अस्पताल में भर्ती थे संजू सैमसन

केरल क्रिकेट लीग के पहले मैच में संजू अस्पताल से डिस्चार्ज होकर सीधे स्टेडियम पहुंचे थे, लेकिन पहले मैच में उन्हें बल्लेबाजी नहीं दी गई. वहीं इस खिलाड़ी ने अपने एक थ्रो से विपक्षी खिलाड़ी के प्लेयर को रन आउट कर सभी फैंस का दिल जीत लिया. अब संजू सैमसन जब दूसरे मैच में बल्लेबाजी करने उतरे, तब शानदार शतक जड़ दिया.

यह भी पढ़ें

एशिया कप से पहले सौरव गांगुली को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पहली बार बने दिल्ली कैपिटल्स की टीम के हेड कोच



[ad_2]