Rahu: कहीं आपके घर में भी तो नहीं है राहु दोष? जानें राहु को शांत करने के अचूक उपाय!

[ad_1]

Planet Rahu: नवग्रहों में राहु का विशेष स्थान है. राहु भौतिक ग्रहहोकर एक छाया ग्रह है. इसे असुरों का ग्रह माना जाता है. राहु को छली, मायावी और भौतिक सुख-संपत्ति वाला ग्रह माना जाता है. राहु वो चीज है जो दिखती है पर असल में होती नहीं है. राहु जीवन में भ्रम उत्पन्न करता है.

राहु के बिगड़ने पर व्यक्ति ज्यादा सोचना (Overthink), मानसिक तनाव, भ्रम और अलगाव महसूस करता है. राहु को संतुलित न किया जाए तो हर फैसले पर अफसोस होता है. राहु हर उस चीज में है जो आभासी (Virtual) या भ्रम पैदा करती हो.

घर में राहु किस रूप में रहता है?

  • मोबाइल फोन
  • सोशल मीडिया की लत
  • गैजेट्स (VR, Camera and Headphone)
  • केमिकल्स (Beauty Product, Cleaning Agents)
  • दवाइंया
  • धुंआ

राहु बिगड़ने के लक्षण

  • ज्यादा सोचने की आदत (Overthink)
  • सोशल मीडिया से ध्यान भटकाना (social media distraction)
  • झूठे वादे या डर
  • बीमारी जिसका इलाज बार-बार बदलता हो
  • अधिक कल्पना के कारण ब्रेकअप (breakups due to over imagination)
  • हर चीज में सही फैसला न ले पाना.

राहु घर में बाधा डाले तो क्या होता है?

  • स्क्रीन टाइम बढ़ जाती है.
  • कृत्रिम इत्र का अत्याधिक उपयोग करना
  • धूप या कैंडल के धुंआ से सांस फूले.
  • साफ-सफाई से जुड़े उत्पाद का अत्याधिक इस्तेमाल करना.
  • घर में आर्टिफिशियल वातावरण हो तो राहु सक्रिय हो जाता है.

राहु को संतुलित करने का उपाय (Remedies to balance rahu)

  • हर शनिवार नारियल का दान करें.
  • घर के वेस्ट या साउथ-वेस्ट हिस्से में मिट्टी का दीपक जलाना चाहिए.
  • रोज रात को स्क्रीन टाइम सेट कर लो.
  • गोमूत्र वाले पोछे से हफ्ते में दो दिन फर्श की सफाई करें.
  • इसके साथ ही 108 बार ऊं राम राहवे नम मंत्र का जाप करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

कितने पुरुष और कितनी महिला क्रिकेटर डीएसपी हैं, देखें लिस्ट

[ad_1]

भारत में क्रिकेटरों का जलवा सिर्फ स्टेडियम तक ही सीमित नहीं है. गेंद और बल्ले से मैदान पर देश का नाम रोशन करने वाले ये खिलाड़ी अब वर्दी पहनकर भी देश की सेवा कर रहे हैं. यह देखना गर्व की बात है कि क्रिकेट की दुनिया में लोकप्रियता हासिल करने के बाद ये सितारे पुलिस विभाग जैसी जिम्मेदार सेवाओं में भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं. खास बात यह है कि इस लिस्ट में पुरुष और महिला दोनों ही क्रिकेटरों के नाम शामिल हैं.

मोहम्मद सिराज

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का नाम आज हर क्रिकेट प्रेमी जानता है. हैदराबाद की गलियों से निकला यह युवा क्रिकेटर कड़ी मेहनत और लगन से टीम इंडिया का अहम हिस्सा बना. उनकी स्विंग गेंदबाजी ने न सिर्फ कई बल्लेबाजों को परेशान किया बल्कि देश को कई यादगार जीत भी दिलाई. उनकी इस उपलब्धि और योगदान को देखते हुए तेलंगाना सरकार ने उन्हें पुलिस विभाग में डीएसपी (डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस) की जिम्मेदारी सौंपी.
सिराज का यह सफर युवाओं के लिए प्रेरणा है. संघर्षों से शुरू होकर सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचने और फिर वर्दी पहनने तक की उनकी कहानी बताती है कि मेहनत और लगन से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है.

जोगिंदर शर्मा

2007 टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल कौन भूल सकता है? आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने वाले जोगिंदर शर्मा आज भी लाखों फैंस के दिलों में बसे हुए हैं. उस मैच में उनके शांत दिमाग और सटीक गेंदबाजी ने भारत को पहला टी-20 वर्ल्ड कप दिलाया था. क्रिकेट करियर के बाद जोगिंदर ने पुलिस सेवा को अपना करियर चुना. आज वे हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट मैदान से लेकर पुलिस की वर्दी तक जोगिंदर की यात्रा इस बात का सबूत है कि देश की सेवा करने के कई रास्ते हैं और मेहनत से चुना गया हर रास्ता सम्मान दिलाता है.

दीप्ति शर्मा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का नाम आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है. अपनी दमदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी से उन्होंने भारतीय महिला टीम को कई बार जीत की दहलीज तक पहुंचाया है. जनवरी 2025 में उत्तर प्रदेश सरकार ने उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करते हुए उन्हें डीएसपी नियुक्त किया. दीप्ति अब बल्ले के साथ-साथ वर्दी पहनकर भी देश का मान बढ़ा रही हैं. उनका यह कदम देश की युवा लड़कियों के लिए प्रेरणा है कि सपने सिर्फ मैदान तक ही सीमित नहीं हैं, मेहनत हर जगह आपको मुकाम दिला सकती है.

यह भी पढ़ें :भारत या पाकिस्तान किस देश के विदेश मंत्री हैं ज्यादा पढ़े-लिखे? जानें किसने कहां से ली है एजुकेशन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

एशिया कप जीतने वाले सभी भारतीय कप्तानों की लिस्ट, जानें किसने सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी जीती

[ad_1]

एशिया कप का आगाज सन 1984 में हुआ था, पिछले 41 वर्षों में कुल 16 बार एशिया कप खेला जा चुका है. अब 2025 में इसका कुल 17वां संस्करण खेला जाएगा, जिसमें 8 टीम भाग लेने वाली हैं. अब तक एशिया कप (Asia Cup 2025) में सबसे ज्यादा सफलता भारत ने हासिल की है, जिसने 8 बार यह खिताब जीता है. क्या सभी आठ मौकों पर अलग-अलग भारतीय कप्तानों ने ट्रॉफी जीती थी? यहां जानिए अब तक किन भारतीय कप्तानों ने एशिया कप ट्रॉफी जीती है.

एशिया कप जीतने वाले सभी भारतीय कप्तान

सबसे पहला एशिया कप भारत ने जीता था, जिसमें टीम इंडिया की कप्तानी सुनील गावस्कर ने की थी. उसके चार साल बाद दिलीप वेंगसारकर ने अपनी कप्तानी में भारत को एशियाई चैंपियन बनाया. गावस्कर और वेंगसारकर एक-एक बार भारत को एशिया कप का खिताब दिला पाए.

वहीं मोहम्मद अजहरुद्दीन, एमएस धोनी और रोहित शर्मा ने अपनी-अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को दो-दो बार एशिया कप ट्रॉफी जिताई है. अजहरुद्दीन ने 1990 और 1995 में ट्रॉफी उठाई, धोनी ने 2010 और 2016, वहीं रोहित शर्मा ने उनकी विरासत को आगे बढ़ाते हुए 2018 और 2023 में भारत को एशियाई चैंपियन बनाया. विराट कोहली ने कभी एशिया कप में टीम इंडिया की कप्तानी नहीं की है.

सुनील गावस्कर – 1984

दिलीप वेंगसारकर – 1988

मोहम्मद अजहरुद्दीन – 1990, 1995

एमएस धोनी – 2010, 2016

रोहित शर्मा – 2018, 2023

2025 एशिया कप में कौन होगा टीम इंडिया का कप्तान?

2025 एशिया कप में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी. उनके पास सुनहरा मौका होगा कि वो एशिया कप जीतने वाले दिग्गज भारतीय कप्तानों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाएं. यह पहली बार होगा जब सूर्यकुमार यादव किसी मल्टी-नेशन टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे होंगे.

यह भी पढ़ें:

5 भारतीय क्रिकेटर जो पहली बार Asia Cup खेलेंगे, लिस्ट में शामिल सभी खिलाड़ी होंगे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा

गजब का संयोग, जो कंपनी बनी टीम इंडिया की स्पॉन्सर, उसका सूपड़ा हो गया साफ

[ad_2]

ये है पसीना पराठा… पसीने में तरबरत शख्स ने बनाया पराठा, दहल गया इंटरनेट

[ad_1]

सोचिए, आप सुबह के नाश्ते के लिए एक गर्मागर्म पराठे का ऑर्डर दें और सामने से जो पराठा आपकी प्लेट में परोसा जाए, उसमें घी की महक नहीं, बल्कि पसीने की बदबू आए. सुनकर ही मन खराब हो जाएगा ना? लेकिन अब यही हाल सोशल मीडिया यूजर्स का हो रहा है, जब से एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया है जिसमें एक शख्स सड़क किनारे पराठे बनाते-बनाते पसीने से नहाया नजर आ रहा है और उसी हालत में अपने गीले हाथों से बार-बार आटे को छूता और पराठे बेलता दिख रहा है.

पसीने में लथपथ शख्स ने बनाया पराठा

वीडियो में एक सड़क किनारे ठेले पर पराठा बनाता हुआ एक शख्स दिखाई देता है. उसकी हालत इतनी गर्मी और मेहनत से खराब हो चुकी है कि उसकी टीशर्ट पूरी तरह पसीने से भीगी हुई है. उसके चेहरे से लगातार पसीना टपक रहा है, लेकिन वह न तो पसीना पोंछ रहा है और न ही रुक रहा है. उल्टा, उन्हीं गीले हाथों से वह आटा उठाता है, बेलन से पराठा बेलता है और तवे पर डालता है. शख्स अपने हाथ बार-बार टीशर्ट पर पोछता है जो पहले ही गीली हो चुकी है. और फिर उन्हीं हाथों से वह आटा उठाकर बेलता है. यानी जो पराठा ग्राहकों की प्लेट में पहुंचता है, वह ‘घी-तेल’ से ज्यादा ‘पसीने’ में पक चुका होता है.

पसीना पराठा नाम से वायरल हो रहा वीडियो

इस वीडियो को देखकर लोग अपने ही खाने की आदतों पर सवाल उठाने लगे हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को “पसीना पराठा” नाम दिया गया है और लोगों ने इस ‘नई रेसिपी’ पर हजारों मीम्स और कमेंट्स बना डाले हैं. कुछ लोगों ने तो मजाक में इसे ‘देश का सबसे खतरनाक स्ट्रीट फूड’ तक बता डाला है. वीडियो देखने कर आपका भी हाल बुरा हो गया होगा और आपने ये तय कर ही लिया होगा कि आइंदा पराठा तो घर का बना ही खाना है.

यह भी पढ़ें: डोगेश भाइयों की जीत हुई… आवारा कुत्तों पर सुप्रीम डिसीजन से झूम गया इंटरनेट, शेयर हो रहे मजेदार मीम्स 

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को @TweetViku नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….इतना तो चलता ही है, वैसे भी खाने के बाद वॉशरूम में जाना है. कुछ सीखो चीन से. एक और यूजर ने लिखा…भाई छोटा पराठा ही बना ले इतना क्यों लोड दे रहा है लोगों को. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…खाने वाले वाह वाह करके खा रहे होंगे.

यह भी पढ़ें: Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो


कुत्ते ने किया पैंथर पर हमला! गर्दन पकड़ी दांत गढ़ाए और दरिंदे को घसीटकर दी पटखनी- वीडियो वायरल

[ad_1]

महाराष्ट्र के नासिक जिले के निफाड़ इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक आवारा कुत्ते और एक जंगली तेंदुए के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई. चौंकाने वाली बात यह रही कि इस लड़ाई में कुत्ता तेंदुए पर भारी पड़ गया. उसने तेंदुए को पकड़ा और उसे 300 मीटर तक घसीटते हुए दूर तक ले गया. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे और यकीन नहीं करेंगे कि एक आवारा कुत्ता तेंदुए जैसे खूंखार दरिंदे पर भारी पड़ सकता है.

कुत्ते ने पैंथर पर कर दिया हमला

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि रात का वक्त है और कुत्ता तेंदुए के साथ चार चार हाथ करने में लगा हुआ है. इस दौरान तेंदुआ काफी ज्यादा डरा हुआ और घबराया हुआ लग रहा है. कुछ लोग वहीं खड़े इस खूंखार पल को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे हैं. कुत्ता पहले तो तेंदुए की गर्दन में अपने दांत गढ़ाता है फिर उसे घसीट कर 300 मीटर दूर तक ले जाता है. वीडियो के वायरल होने के बाद एक बार फिर यूजर्स के बीच कुत्तों के इंसानी बस्ती में रहने जैसे मुद्दे पर सवाल गरमा गए हैं. एक आवारा कुत्ता जब इतने खूंखार जानवर का ये हाल कर सकता है तो वो इंसान का क्या ही हाल करेगा. बहरहाल इंटरनेट पर वीडियो वायरल है और यूजर्स इसे लेकर जमकर बहस कर रहे हैं.

गलती से इंसानी बस्ती में आ गया था पैंथर

ये घटना हफ्ते की शुरुआत में निफाड़ इलाके में हुई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक तेंदुआ गलती से इंसानी बस्ती की तरफ आ गया था. तभी वहां मौजूद एक आवारा कुत्ता अचानक उस पर झपट पड़ा. कुत्ते का हमला इतना तेज और अचानक था कि तेंदुआ घबरा गया. वह खुद को छुड़ाने की कोशिश करता रहा, लेकिन कुत्ता उसे पकड़कर काफी दूर तक घसीटता रहा. आखिरकार तेंदुआ किसी तरह खुद को छुड़ाकर पास के खेतों की तरफ भाग गया. कुत्ते को भी इस लड़ाई में चोटें आईं, लेकिन वह बच गया. राहत की बात यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम में किसी इंसान या ग्रामीण को कोई नुकसान नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें: Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया जा रहा है जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….ये कुत्ते इंसानों के बीच रहने लायक बचे नहीं हैं अब. एक और यूजर ने लिखा…इन डॉग लवर्स को बताओ कोई, ये लोग भी इंसानियत के दुश्मन हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…डोगेश का असली पावर ये हैं, लेकिन तेंदुआ बदला लेने जरूर आएगा.

यह भी पढ़ें: डोगेश भाइयों की जीत हुई… आवारा कुत्तों पर सुप्रीम डिसीजन से झूम गया इंटरनेट, शेयर हो रहे मजेदार मीम्स 


गाजा में अकाल मचाएगा तबाही, UN बोला- ‘मौत की दहलीज पर 6 लाख जिंदगियां’

[ad_1]

इजरायल-फिलिस्तीन विवाद के बीच शुक्रवार (22 अगस्त, 2025) को संयुक्त राष्ट्र ने गाजा में आधिकारिक तौर पर अकाल की घोषणा की है, जो मध्य पूर्व में पहला अकाल है. एक्सपर्ट के अनुसार, इस अकाल में 5,00,000 लोग भयानक भुखमरी का सामना कर रहे हैं.

संयुक्त राष्ट्र सहायता प्रमुख टॉम फ्लेचर ने कहा कि इजरायल के अवरोधों के कारण फिलिस्तीन के इन क्षेत्रों में भोजन नहीं पहुंच पा रहा था, वरना इस अकाल को रोका जा सकता था. वहीं यूएन के इस बयान पर पलटवार करते हुए इजरायल के विदेश मंत्रालय ने अपनी प्रतिक्रिया दी.

हमास के झूठ पर आधारित आईपीसी की रिपोर्ट

रोम स्थित आईपीसी पैनल के रिपोर्ट की आलोचना करते हुए इजरायल विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह रिपोर्ट स्वार्थी संगठनों के माध्यम से फैलाए गए हमास के झूठ पर आधारित है. उन्होंने कहा कि गाजा में कोई अकाल नहीं है. 

रोम के आईपीसी पैनल ने शुक्रवार को कहा कि 15 अगस्त 2025 तक गाजा के प्रांत और शहर, जो गाजा पट्टी का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा है, में अकाल की पुष्टि हो चुकी है. उन्होंने बताया कि सितंबर के अंत तक अकाल का प्रभाव बढ़ते हुए डेर अल-बलाह और खान यूनिस प्रांतों तक होने का अनुमान है, जो फिलिस्तीन के लगभग दो-तिहाई हिस्से को चपेट में ले लेगा.

गाजा पट्टी में 5 लाख से ज्यादा लोग भुखमरी के शिकार

आईपीसी पैनल की रिपोर्ट में ये कहा गया कि 22 महीने से चल रहे भीषण युद्ध के बाद, गाजा पट्टी में 5 लाख से ज्यादा लोग भुखमरी से और मौत जैसी भयानक स्थिति का सामना कर रहे हैं और अब सितंबर के अंत तक यह संख्या बढ़कर 641,000 हो जाने की उम्मीद है, जो कुल आबादी का लगभग एक तिहाई है.

वहीं इस रिपोर्ट का हवाला देते हुए आईपीसी ने कहा कि ये भयानक भुखमरी, इजरायल और हमास के बीच युद्ध के कारण बड़े पैमाने पर विस्थापन और गाजा में आपूर्ति में लगाए गए प्रतिबंध के कारण हुआ है. दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू होने के बाद मार्च की शुरूआत में, इजरायल ने गाजा में सहायता आपूर्ति पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था, जिससे वहां भोजन, दवा और सामानों की भारी कमी हो गई.

गाजा में कृषि, पशुपालन और मछली पालन तबाह

आईपीसी ने कहा कि गाजा पट्टी में अनुमानित 98 प्रतिशत कृषि भूमि या तो तबाह हो गई है, दुर्गम हो गई है या दोनों ही हो गई हैं. पशुधन नष्ट हो गया है और मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसके अलावा, स्वास्थ्य प्रणाली भी बुरी तरह से बिगड़ गई है, जबकि सुरक्षित पेयजल और पर्याप्त स्वच्छता तक पहुंच में भारी कमी आई है.

ये भी पढ़ें:- ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री जेल से चला रहे थे सरकार’, अमित शाह का अरविंद केजरीवाल पर तीखा वार

[ad_2]

IPO Alert: Shivashrit Foods Ltd. IPO में invest करने से पहले जानें GMP, Price Band | Detailed Review

[ad_1]

Shivashrit Foods IPO is a book build issue of ₹70.03 crores. The issue is a combination of fresh issue of 0.43 crore shares aggregating to ₹61.29 crores and offer for sale of 0.06 crore shares aggregating to ₹8.75 crores. Shivashrit Foods IPO bidding opened for subscription on Aug 22, 2025 and will close on Aug 26, 2025. The allotment for the Shivashrit Foods IPO is expected to be finalized on Aug 28, 2025. Shivashrit Foods IPO will list on NSE SME with a tentative listing date fixed as Sep 1, 2025. शिवाश्रित फ़ूड्स का आईपीओ ₹70.03 करोड़ का बुक बिल्ड इश्यू है। यह इश्यू 0.43 करोड़ नए शेयरों के साथ कुल ₹61.29 करोड़ और 0.06 करोड़ शेयरों के ऑफर फॉर सेल का संयोजन है, जो कुल ₹8.75 करोड़ है। शिवाश्रित फ़ूड्स आईपीओ की बोलियाँ 22 अगस्त, 2025 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगी और 26 अगस्त, 2025 को बंद होंगी। शिवाश्रित फ़ूड्स आईपीओ के लिए आवंटन 28 अगस्त, 2025 को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। शिवाश्रित फ़ूड्स आईपीओ एनएसई एसएमई पर सूचीबद्ध होगा और इसकी संभावित लिस्टिंग तिथि 1 सितंबर, 2025 निर्धारित की गई है।

[ad_2]

खाने में बोरिंग, लेकिन दिल से शानदार , बोमन ईरानी ने बताई शाहरुख खान की खासियत

[ad_1]

बोमन ईरानी ने शाहरुख खान के साथ अपने अनुभवों को प्यार से याद किया. उन्होंने बताया कि शाहरुख बहुत दिलदार हैं और सेट पर हमेशा खुशियों भरा माहौल बना देते हैं. उनकी सबसे खास बात यह है कि वे सबको साथ लेकर चलते हैं, जिससे उनके को-स्टार्स को आरामदायक और अहम महसूस होता है.

शाहरुख खान की जमकर तारीफ

एक्टर बोमन ईरानी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शाहरुख खान की जमकर तारीफ की और उनके साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की. बोमन ईरानी ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से बातचीत में कहा, “शाहरुख को सेट पर रहना बहुत अच्छा लगता है. उन्हें लोगों के बीच रहना अच्छा लगता है, उन्हें फिल्म बनाना अच्छा लगता है.”

उन्होंने आगे कहा, “शाहरुख का दिल बहुत बड़ा है. उनका घर हमेशा सबके लिए खुला रहता है. जब भी आप कॉल करें तो वो तुरंत कहते हैं हां, आओ.’ अगर मैं अपनी जिंदगी के बेस्ट पलों की लिस्ट बनाऊं तो शाहरुख खान का नाम टॉप 5 में जरूर होगा.”


खाने में बोरिंग, लेकिन दिल से शानदार, बोमन ईरानी ने बताई शाहरुख खान की खासियत

क्यों पसंद है शाहरुख के साथ काम करना

बोमन ने ये भी बताया कि उन्हें शाहरुख के साथ काम करना क्यों पसंद है “कभी-कभी जब हम शूटिंग कर रहे होते हैं और कुछ गलत हो जाता है, तो हम उसे मजाक में लेते हैं और हंसते रहते हैं. क्योंकि हमें भरोसा होता है कि हम कर लेंगे. हम कभी डेसपिरेट नहीं होते. 

शाहरुख को बताया बोरिंग

हालांकि, बोमन ने मजाक करते हुए शाहरुख की एक आदत पर तंज भी किया. उन्होंने कहा, “मुझे उनकी खाने की आदत बिल्कुल अच्छी नहीं लगती. वो खाने में बहुत ही साधारण हैं, बस तंदूरी चिकन! अगर आप उन्हें बाहर खाने पर ले जाएं तो वे साथ तोजाते हैं, लेकिन खाने में उनकी कोई खास दिलचस्पी नहीं होती. जब सब लोग स्वाद लेकर खाना खा रहे होते हैं, शाहरुख बातचीत में बिजी रहते हैं. उनका खाना ठंडा भी हो जाए तो उन्हें कोई परवाह नहीं होती.

शाहरुख की अगली फिल्म

शाहरुख इन दिनों अपनी फिल्म ‘किंग’ पर काम कर रहे हैं. लेकिन शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई, जिसकी वजह से वह फिलहाल आराम कर रहे हैं. हाल ही में बेटे आर्यन खान के शो ‘Bads of Bollywood’ के लॉन्च पर शाहरुख ने बताया कि उन्हें ठीक होने में 1-2 महीने लगेंग. वहीं, हाल ही में उन्हें उनकी फिल्म ‘जवान’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने की घोषणा भी हुई है.

[ad_2]

Video: इंसानों से समझदार तो ये हिरण निकला, ट्रैफिक रुका तो गया, सबक सिखाएगा ये वीडियो!

[ad_1]

Deer waiting for Traffic: सोशल मीडिया पर जापान के नारा शहर का एक दिलचस्प और प्यारा वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हिरण सड़क पार करने के लिए बेहद शालीनता से ट्रैफिक का इंतजार करता है. जैसे ही गाड़ियां रुकती हैं, हिरण धीरे-धीरे सड़क पार करता है. यह नजारा देखने वाले हर किसी को हैरान कर देता है.

हिरणों के लिए मशहूर है नारा शहर

जापान का नारा शहर वैसे भी हिरणों के लिए मशहूर है. यहां सैकड़ों की संख्या में हिरण खुलेआम सड़कों और पार्कों में घूमते नजर आते हैं. नारा पार्क विशेष रूप से अपनी फ्रेंडली डियर यानी मैत्रीपूर्ण हिरणों की वजह से दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करता है. यहां के लोग और पर्यटक इन हिरणों को बिस्कुट जैसी खास चीजें खिलाते हैं.

वायरल वीडियो में खास बात यह है कि हिरण बिल्कुल इंसानों की तरह ट्रैफिक नियमों का पालन करता दिख रहा है. उसने न तो जल्दबाजी दिखाई और न ही भाग-दौड़ की, बल्कि धैर्यपूर्वक इंतजार किया. सड़क पर मौजूद लोग भी इस नजारे को देखकर मुस्कुराते दिखे और कईयों ने अपने मोबाइल कैमरे से यह कैद किया.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार मजेदार और प्यार भरे कमेंट कर रहे हैं. किसी ने लिखा – “ये हिरण कई इंसानों से ज्यादा समझदार है.” तो किसी ने कहा – “काश हर जगह लोग ट्रैफिक का इतना ध्यान रखें.”

यह घटना न सिर्फ देखने में खूबसूरत है बल्कि यह संदेश भी देती है कि अगर इंसान धैर्य और अनुशासन से रहें, तो सड़कें और ज़िंदगी दोनों सुरक्षित हो सकती हैं. नारा के हिरणों की यह आदत वहां के लोगों और संस्कृति की झलक भी पेश करती है, जहां इंसान और जानवर एक-दूसरे के साथ तालमेल से रहते हैं.

गजब का संयोग, जो कंपनी बनी टीम इंडिया की स्पॉन्सर, उसका सूपड़ा हो गया साफ

[ad_1]

भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी के आगे बड़े-बड़े अक्षरों में जिस भी कंपनी का नाम लिखा होता है, उसके लिए BCCI करोड़ों रुपये चार्ज करता है. टीम इंडिया की जर्सी पर नाम लिखा होना अपने आप में बहुत बड़ा सम्मान है. मगर इसे संयोग ही कहा जा सकता है कि भारतीय टीम की जर्सी पर जिस भी कंपनी का नाम लिखा, उसे आगे चलकर मुश्किलों ने घेर लिया. इस सूची में अब ड्रीम 11 का नाम जुड़ गया है. दरअसल नए ऑनलाइन गेमिंग बिल की मार ड्रीम 11 (Dream 11 online gaming bill) पर भी पड़ी है.

नया ऑनलाइन गेमिंग बिल पहले ही राज्यसभा में पास हो चुका है. राष्ट्रपति से मंजूरी के बाद यह नए कानून में बदल जाएगा. बस उसी के बाद ड्रीम11 को भारत से बोरिया-बिस्तर समेटना पड़ेगा. मगर इससे पहले सहारा, ओप्पो समेट कई सारी कंपनी टीम इंडिया की टाइटल स्पॉन्सर बनीं, खूब सारा मुनाफा भी कमाया, लेकिन आगे चलकर डूबने की कगार पर आ पहुंचीं.

सहारा- 2010 के दशक में गली-गली में क्रिकेट खेल रहे बच्चे टीम इंडिया की सहारा वाली जर्सी पहनने का सपना देखा करते थे. उसकी टीम इंडिया के साथ पार्टनरशिप करीब 12 साल तक चली और 2013 तक भारत ने 2003 ODI वर्ल्ड कप का फाइनल खेला, 2007 टी20 वर्ल्ड कप जीता, 2011 वनडे वर्ल्ड कप भी जीता. यह सब भारतीय खिलाड़ियों ने सहारा वाली जर्सी पहने हासिल किया, इस सबके बावजूद सहारा कंपनी धीरे-धीरे पतन की ओर बढ़ने लगी थी.

स्टार इंडिया- वह 2014-2017 का समय था जब भारतीय टीम की जर्सी पर बड़े-बड़े अक्षरों में ‘Star’ लिखा होता था. ये वही दौर था जब विराट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी संभाली. टीम इंडिया अच्छा कर रही थी, लेकिन स्टार इंडिया के स्वामित्व वाली कंपनी वॉल्ट डिजनी पर आरोप लगे कि वह मार्केट डॉमिनेंस का दुरुपयोग कर रहा है. यहां से स्टार का प्रभुत्व कम होता गया, इसी कारण उसे मार्केट में टिके रहने के लिए जियो से पार्टनरशिप तक करनी पड़ी.

ओप्पो- मोबाइल कंपनी ओप्पो तब सुर्खियों में आई, जब उसने बीसीसीआई के साथ 1079 करोड़ रुपये की डील साइन की थी. इस चीनी कंपनी को भारतीय टीम का टाइटल स्पॉन्सर बनने से नुकसान होने लगा था, जिसके कारण उसे कॉन्ट्रैक्ट बीच में ही समाप्त करना पड़ा था. बीसीसीआई और ओप्पो की साझेदारी 2017-2020 तक चली. कंपनी के लिए स्पॉन्सरशिप का खर्च उठाना तक मुश्किल हो रहा था.

बायजू- बायजू की कहानी से भला कौन वाकिफ नहीं, जो टीम इंडिया की जर्सी पर लगभग 2 साल ही टिक पाई. साल 2022 में Byju’s कंपनी की वैल्यू 22 अरब डॉलर आंकी गई थी, लेकिन इस कंपनी को ‘अर्श से फर्श तक आने’ मुहावरे का सही अर्थ तब पता चला जब कंपनी की वैल्यू अरबों डॉलर से 0 पर आ गई. बायजू की हालत इतनी खराब हो गई थी कि BCCI को उससे बकाया राशि वसूलने के लिए न्यायाधिकरण का दरवाजा खटखटाना पड़ा था.

ड्रीम11- अब नंबर है ड्रीम11 का, जिसको नए ऑनलाइन गेमिंग बिल के कारण नुकसान होना तय माना जा रहा है. करीब 4 साल पहले ड्रीम11 पर जीएसटी टेक्स चोरी का आरोप लगा था, जिससे कंपनी की छवि धूमिल हुई. वहीं अब ऑनलाइन गेमिंग बिल के कारण ड्रीम11 के भारत में सारे ऑपरेशंस बंद हो सकते हैं और कंपनी का नाम भारतीय टीम की जर्सी से हटाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

बस अब किसी ने की बदतमीजी, घर से उठवा लूंगी; युजवेंद्र चहल की रुमर्ड गर्लफ्रेंड RJ महवश ने आखिर किसे दी धमकी

[ad_2]